अक्षय कुमार की बायोग्राफी | AKSHAY KUMAR ki Biography in Hindi

अक्षय कुमार की बायोग्राफी | AKSHAY KUMAR ki Biography in Hindi

अक्षय कुमार की बायोग्राफी | AKSHAY KUMAR ki Biography in Hindi

अक्षय कुमारकी बायोग्राफी | AKSHAY KUMAR ki Biography in Hindi

आज अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उनको भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक बेहतरीन कलाकार और एक सुपरस्टार हीरो है, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से सब के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही तगड़ी कमाई करती है और सुपरहिट भी रहती है।

अक्षय एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी है। वह सामाज कि मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, हाल ही में भारत में आए कोरोना महामारी (Covid-19) में उन्होंने के दिल खोलकर दान दिया, और ₹25 करोड़ की सहायता राशि केंद्र सरकार को दान दिए, और 5 करोड़ रुपए कि सहायता राशि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को भी दान दिया है।

Advertisement

इसके द्वारा उन्होंने यह बता दिया कि वह एक बेहतरीन अभिनेता तो है ही, वे एक बेहतरीन इंसान भी है, जो देश की भलाई और समाज की भलाई के लिए हमेशा देश के साथ खड़े रहते हैं।

 

अक्षय कुमार एक सुपरस्टार होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर और टेलीविजन प्रजेंटर भी हैं। फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार का जीवन बहुत संघर्ष से भरा रहा है। जहां बॉलीवुड में किसी भी फिल्म में छोटे-मोटे रोल करने के लिए भी आपका एक खास परिवार से ताल्लुक होना जरुरी है, वही अक्षय कुमार ने बिना किसी की मदद के, बिना किसी जान-पहचान के, अपनी मेहनत से सफलता हासिल किया है। 

 

वे ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। अक्षय ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मलेशिया में ली है। अक्षय बॉलीवुड में सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में वे सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं। बॉलीवुड में उन्हें ‘खिलाड़ी कुमार’ भी कहा जाता है।

 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, अक्षय अपनी फिल्म के लिए खतरनाक से खतरनाक 90 से 95% एक्शन सीन्स और स्टंट खुद ही करते हैं, बिना किसी सेफ्टी रोप के सहारे। उनका मानना है कि फिल्म के रियल हीरोज स्टंटमैन होते हैं,जो अपनी जान जोखिम में डालकर हम जैसे ऐक्टर्स को पर्दे पर बेहतरीन दिखाते हैं। और दर्शकों को लगता है कि यह स्टंट उस हीरो ने किया है। उनके काम के लिए उन्हें उनका क्रेडिट भी नहीं मिलता है, और सारा क्रेडिट मुश्किल में फिल्म का हीरो ले जाता है। इसके लिए वे सभी स्टंटमैन को धन्यवाद भी कहते हैं।

 

अक्षय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से किया था। लेकिन उसके बाद उन्होंने कॉमेडी, नेगेटिव और हर जॉनर की फिल्में की है, और हर तरह की किरदार निभाए हैं चाहे वह किरदार हीरो का हो या विलेन का हो, या फिर कॉमेडियन की हो। वे अपनी एक्टिंग से हर तरह की भूमिका में जान डाल देते हैं। अक्षय कुमार ने 150 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। अक्षय कुमार को इनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड भी मिले हैं, जिसमें बेस्ट ऐक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और दो फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। 

 

अक्षय कुमार पहले ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में घरेलू शुद्ध जीवनकाल (डोमेस्टिक नेट लाइफटाइम कलेक्शन) में वर्ष 2013 तक 2000 करोड रुपए ( $20 बिलियन, 280 मिलियन यूएस डॉलर) और वर्ष 2016 तक 3000 करोड रुपए ($30 बिलियन, 420 मिलियन यूएस डॉलर) को पार कर गया है। 

 

Table of Contents

कनाडा की नागरिकता प्राप्त करने के बारे में ।

वर्ष 2011 मे होने वाले कनाडाई संघ के चुनाव के दौरान कंजरवेटिव सरकार ने एक अल्पज्ञात कानून को लागू किया, जिसमें अक्षय कुमार को कनाडा की नागरिकता प्रदान की गई। यह कानून कनाडा के अप्रवासीयों के लिए सामान्य निवास आवश्यकता को दरकिनार करने की अनुमति देता है। 

 

कंजरवेटिव पार्टी के एक पूर्व मंत्री टोनी क्लेमेंट के अनुसार, अक्षय कुमार को ‘कनाडा-भारतीय संबंधों’ को आगे बढ़ाने के लिए ‘स्टार पावर’ और ‘कनाडा के व्यापार संबंधों, व्यवसायिक संबंधों, फिल्म क्षेत्र’ एवं पर्यटन के क्षेत्र’ में पेशकश के बदले में  कनाडा कि नागरिकता प्रदान की गई थी।

 

हालांकि, दिसंबर 2019 में अक्षय ने कहा कि उन्होंने भारत के पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है, और अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

 

बेहतरीन अभिनय के लिए मिले अवार्ड ।

अभिनय के अलावा अक्षय कुमार ने एक स्टंट अभिनेता के रूप में भी काम किया है। वे अपनी फिल्मों में ज्यादातर खतरनाक स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। जिसके लिए उन्हें ‘इंडियन जैकी चैन’ की उपाधि मिली है। 

 

2008 में उन्होंने ‘फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी’ शो की मेजबानी की।

 

वर्ष 2008 में विंडसर विश्वविद्यालय ने अक्षय कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। 

 

वर्ष 2009 में उन्हें भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। 

 

वर्ष 2009 में उन्होंने ‘हरिओम इंटरप्राइजेज प्रोडक्शन कंपनी’ और 2012 में ‘ग्राजिंग गोट पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी’ की स्थापना की।

 

2014 में अक्षय कुमार ने एक टीवी रियलिटी शो ‘डेयर टु डांस’ लांच किया।

 

अक्षय विश्व कबड्डी लीग (World Kabbadi League) में टीम ‘खालसा वारियर्स’ (Khalsa Warriors) के भी मालिक हैं । 

 

2015 से 2019 तक, अक्षय कुमार फोर्ब्स की सुची मे दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले मनोरंजनकर्ताओं की सूची में 48.5 मिलियन डॉलर ($48.5 million) की कमाई के साथ 42 वें स्थान पर रहे, और सूची में एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता थे।

 

2020 में उन्हें फोर्ब्स द्वारा सबसे अधिक भुगतान पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता के रूप में स्थान दिया गया था।

 

पिछले काफी समय से अक्षय सामाजिक और देशभक्ति जैसे सार्थक मुद्दों पर फिल्म बना रहे हैं। उनके हर फिल्म एक उद्देश्य के साथ बॉक्स ऑफिस पर आती है, जिसके द्वारा समाज में एक अच्छा मैसेज मिलता है। 

 

हालांकि इसकी वजह से उनकी आय में कमी देखने को मिला है। और इस बात का अंदाजा, उनके 2013 से 2020 तक भरे जाने वाले इनकम टैक्स की राशि में आई कमी से लगाया जा सकता है। उनकी आने वाली फिल्में भी इसी तरह की सार्थक मुद्दों पर आधारित होंगी, जिससे समाज को एक अच्छा मैसेज मिलेगा।

 

अक्षय कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   अक्षय कुमार 

वास्तविक नाम  :   राजीव हरिओम भाटिया 

निक नेम  :   अक्की, राजू, मैक और खिलाड़ी कुमार

जन्म  :    9 सितंबर 1977 

जन्म स्थान  :   अमृतसर, पंजाब 

माता  :   अरुणा भाटिया

पिता  :   हरिओम भाटिया 

बहन  :   अलका भाटिया 

पत्नी  :   ट्विंकल खन्ना 

बच्चे  :   आरव भाटिया (पुत्र),  नितारा भाटिया (पुत्री)

राशि  :   कन्या 

नागरिकता  :   कनाडियन 

गृह नगर  :   मुंबई 

स्कूल  :   डॉन बॉस्को स्कूल, मिरिक, दार्जिलिंग 

कॉलेज / यूनिवर्सिटी  :   गुरु नानक खालसा कॉलेज, (किंग्स सर्किल) 

धर्म  :   हिंदू 

आवास  :   प्राइम बीच, जूहू, मुंबई, (भारत) 

भाषा  :   हिंदी 

दोस्त  :   डिंपल कपाड़िया, अजय देवगन, जॉन अब्राहम 

पेशा  :   अभिनेता (एक्टर), फिल्म निर्माता (प्रोड्यूसर)

क्षेत्र  :   फिल्म इंडस्ट्री

दिलचस्पी  :   मार्शल आर्ट, योगा, फिटनेस

 

प्रारंभिक जीवन ।

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1977 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। इनके पिता का नाम हरिओम भाटिया है। अक्षय के पिता अमृतसर में इंडियन आर्मी में सैनिक थे और बाद मे उन्होंने आर्मी छोड़कर यूनिसेफ में अकाउंटेंट बन गए। 

 

जब अक्षय तीन साल के थे, तब उनके पिता मुंबई आ गए थे। यहां वे कोलीवाडा में एक छोटे से घर में रहते थे। उनके पिता आर्मी में जाने से पहले एक रेसलर (कुश्ती पहलवान) थे और उन्होंने पंजाब से नेशनल लेवल पर रेसलिंग भी खेला था। अक्षय को बचपन से  ही खेलने का बड़ा शौक था और बचपन में वे ज्यादातर समय पढ़ने के बजाय गली क्रिकेट खेलने में ही बिताते थे।

 

अक्षय कुमार दिल्ली के चांदनी चौक में रहते थे, और वही पले बढ़े थे। बाद में वह मुंबई चले आए जब उनके पिता ने यूनिसेफ के साथ अकाउंटेंट बनने के लिए इंडियन आर्मी कि नौकरी छोड़ दी। जब उनकी छोटी बहन का जन्म हुआ तो पुरा परिवार सेंट्रल मुंबई के एक पंजाबी बहुल इलाके कोलीवाड़ा में रहने लगा।

 

उनकी माता का नाम अरुण भाटिया है। उनका अपनी मां से बहुत लगाव था। वह हर साल अपना जन्मदिन अपनी मां के साथ ही मनाते थे। हालांकि, अक्षय की मां ने कभी उनके कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया, लेकिन वे अक्षय को वह हमेशा एक्टिंग के लिए प्रेरित करती रहती थी।  

 

अक्षय की पिता की मृत्यु कैंसर से हो गई थी। उन्होंने अपने पिता के कैंसर के इलाज के समय देखा कि मुंबई में बाहर से आने वाले लोगों में ट्रीटमेंट के दौरान खाने-पीने और रहने की कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्होंने अपने पिता के नाम से एक कैंसर शेल्टर खोला। जिसका नाम ‘हरिओम कैंसर शेल्टर’ है।

 

अक्षय की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम अलका भाटिया है, और उन्होने बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी के साथ दूसरी शादी की है।

 

अक्षय कुमार को भारत के साथ कनाडा की नागरिकता भी मिली हुई है।

 

अक्षय कुमार की मां का निधन ।

हाल ही में, 8 सितंबर 2021 को अक्षय कुमार की मां का निधन, अक्षय के बर्थडे के एक दिन पहले ही हो गई। अक्षय ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। उनकी मां कुछ दिनों से काफी बीमार थी, और हीरानंद अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय लंडन मे अपनी फिल्म कि शूटिंग छोड़कर मां को देखने के लिए भारत वापस आए थे। 

 

अपने मां के निधन की जानकारी देते सोशल मिडिया पर देते हुए वह लिखते हैं कि, “वह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा थी, और आज मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़ कर चली गई है, और अब वह पापा के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है। क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है।

 

अक्षय अपनी आने वाली फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग लंदन में कर रहे थे लेकिन उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वे शूटिंग छोड़कर भारत वापस आ गए थे। 

 

शिक्षा ।

अक्षय की स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मटुंगा से हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया साथ ही कराटे भी सीखने लगे। 

 

लेकिन पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं होने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। उन्होने अपने पिता को बताया कि वह आगे मार्शल आर्ट सीखना चाहता है तो कुछ समय बाद उसके पिता ने किसी तरह उसे थाईलैंड भेजने के लिए पैसे जमा किए और अक्षय को मार्शल आर्ट सीखने के लिए बैंकॉक भेजा। 

 

वहाँ अक्षय, थाई बॉक्सिंग सीखते हुए 5 साल तक थाईलैंड में रहे। 

 

जब कुमार वे छोटे थे तब उनके पिता ने उन्हें समझाते हुए पूछा कि, ‘वह क्या बनना चाहता है।’ 

 

तब अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि, “बड़े होकर मैं हीरो बनना चाहता हूं।”

 

अक्षय कुमार का शुरुआती करियर ।

भारत में रहते हुए ताइक्वांडो में एक ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के बाद उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया। जहां उन्होंने ‘मय थाई’ सीखा और साथ ही साथ एक शेफ और वेटर के रूप में काम भी किया। 

 

थाईलैंड से वापस आने के बाद अक्षय ने कोलकाता में एक ट्रेवल एजेंसी में भी काम किया। उसके बाद वे ढाका के एक होटल में शेफ कि नौकरी करने लगे। दिल्ली में उन्होंने कुंदन के आभूषण भी बेचने का काम किया है। मुंबई लौटने पर उन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देना शुरू किया। इसी दौरान उनके एक छात्र के पिता, जो खुद एक मॉडलिंग के क्षेत्र से थे, उन्होंने अक्षय कुमार को मॉडलिंग करने की सलाह दी। जिसके बाद अक्षय ने एक फर्नीचर शोरूम के लिए मॉडलिंग किया। 

 

उस दिन अक्षय ने शूटिंग के पहले दो दिनों मे ही, अपने पूरे महीने की वेतन की तुलना में, अधिक पैसा कमाया। उन्हें लगा कि, यह तो बहुत बढ़िया काम है और इसलिए वे मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे। 

 

अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत ।

अक्षय अपने पहले पोर्टफोलियो को शूट करने के लिए बिना भुगतान के फोटोग्राफर जयेश सेठ के सहायक के रूप में 18 महीने तक काम किया। उन्होंने विभिन्न फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया है। एक सुबह वह बेंगलुरु में एक विज्ञापन शूट के लिए अपनी फ्लाइट मिस कर गए थे। अपने आप से निराश होकर उन्होंने अपने पोर्टफोलियो के साथ एक फिल्म स्टूडियो गए। 

 

उसी दिन सुबह अक्षय कि फ्लाइट मिस हुई, और उसी दिन शाम मे अक्षय कुमार को फिल्म दीदार के लिए निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया था।

 

वर्ष 1991 से 1999 का दौर।

अक्षय ने राखी और शांति प्रिया के साथ वर्ष 1991 मे ‘सौगंध’ में मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहली फिल्म मे काम किया। उसी वर्ष उन्होंने किशोर व्यास निर्देशित ‘डांसर’ में अभिनय किया। जिसे समीक्षकों के द्वारा खराब प्रतिक्रिया मिले।

 

वर्ष 1992 मे उन्होंने अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ी’ में अभिनय किया। यह फिल्म सफल रही और इंडियन एक्सप्रेस में एक समीक्षक ने फिल्म को एक मनोरंजक थ्रिलर फिल्म कहा, और अक्षय कुमार को मुख्य भाग में प्रभावशाली बताया। इस फिल्म मे बेहतरीन एक्टिंग के लिए उनकी काफी सराहना की गई। उनकी अगली फिल्म जेम्स बांड पर आधारित राज सिप्पी के द्वारा निर्देशित जासूसी फिल्म ‘मिस्टर बॉन्ड’ थी। 1992 में उनकी आखिरी फिल्म ‘दीदार’ रिलीज हुई लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। 

 

1993 में उन्होंने डॉक्टर विष्णुवर्धन और अश्विनी भावे के साथ केशु रामसे द्वारा निर्देशित द्विभाषी फिल्म ‘अशांत’ में अभिनय किया। 1993 मे रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में जिनमें; ‘दिल की बाजी, कायदा कानून, वक्त हमारा है, और सैनिक’ जैसी फिल्मों ने व्यवसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया । 

 

1994 में वह 11 फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने दो फिल्मों में, समीर मलकान कि ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और राजीव राय की ‘मोहरा’ मे एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। यह दोनों फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। उसी वर्ष उन्हें उन्होंने यश चोपड़ा द्वारा निर्मित रोमांटिक फिल्म ‘यह दिल्लगी’ में काजोल के साथ अभिनय किया। यह फिल्म भी सफल रही। 

 

द इंडियन एक्सप्रेस ने अक्षय को हमेशा भरोसेमंद बताया, और उनके अभिनय कि सराहना भी की। फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन से उन्हें ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ और स्टार ‘स्क्रीन अवार्ड’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला नामांकन मिला।

 

उसी वर्ष अक्षय कुमार को ‘सुहाग’ और एक्शन फिल्म ‘ऐलान’ में भी सफलता मिली। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इन सभी उपलब्धियों के बाद अक्षय कुमार ने खुद को वर्ष के सबसे सफल अभिनेताओं में स्थापित करा लिया।

 

अक्षय कुमार, जिसे बाद में खिलाड़ी के रूप में जाना जाने लगा, उन्होंने खिलाड़ी श्रृखला कि चौथी फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ (1995), और पांचवी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996) में अभिनय किया। दोनों का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था। यह फिल्म व्यवसायिक रूप से सफल साबित हुई। फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय घायल हो गए और संयुक्त राज्य अमेरिका (युएसए) में अपना इलाज कराया।

 

अक्षय कुमार ने यश चोपड़ा की द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (1997) में सहायक भूमिका निभाई। जिसमें शाहरुख खान,माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के लिए अपना पहला नामांकन मिला।

 

उसी वर्ष उन्होंने डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिलम ‘मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी’ में जूही चावला के साथ अभिनय किया। उनकी यह फिल्म पिछली फिल्मों कि अपेक्षा व्यवसायिक रूप से विफल रही। हालांकि एक रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘अफलातून’ में एक और दोहरी भूमिका के साथ काफी सफलता मिली। 

 

1999 में अक्षय कुमार ने इंटरनेशनल खिलाड़ी में ट्विंकल खन्ना के साथ एक फिल्म मे काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई औसत कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। 

 

उन्हें संघर्ष और जानवर फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए आलोचकों से प्रशंसा मिली। लेकिन यह फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर लाभ नहीं कमा पायी। 

 

2000 से 2010 

वर्ष 2000 में अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी  फिल्म ‘हेरा फेरी’ में परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अभिनय किया। यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ की रीमेक थी। इस फिल्म ने व्यवसायिक रूप से सफलता हासिल कि। यह फिल्म अक्षय के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। 

 

उसी वर्ष उन्होनें, धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़कन’ में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पायी। लेकिन अक्षय कुमार को इस फिल्म मे उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली। rediff.com की समीक्षा में कहा गया है कि, ‘उन्होंने साबित कर दिया है, कि वह निर्देशक के अभिनेता हैं, और उन्होंने अपनी भूमिका पर कड़ी मेहनत की है।’  

 

उसी वर्ष उन्होंने नीरज बोरा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ मे अपने कुछ खतरनाक स्टंट किए। जहां वह हवा में 1000 फीट ऊपर उड़ते हुए विमान पर वह चढ़ कर खड़े हो गए और विमान से एक हॉट बैलून पर कूद गए और इसी फिल्म में एक दृश्य में उन्हें एक कार पीछा करते हुए, गोलियों को चकमा देते हुए, इमारतों से कूदते हुए और दीवारों पर चढ़ते हुए भी देखा गया था। 

 

इस फिल्म में उनके चरित्र के दो नाम थे। उनकी इस फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली।

सुकन्या वर्मा ने लिखा, ‘नकारात्मक भूमिका, और अक्षय कुमार साथ साथ नहीं चलते।

 

हालांकि स्क्रीन के पद्म राज नायर का मानना था कि यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

 

जबकि वर्ष 2001 में वे फिल्म ‘अजनबी’ और ‘एक रिश्ता’ मे नजर आए। 2002 में अक्षय कि कुछ  फिल्में फ्लॉप रही और कुछ फिल्मों का मिला जुला असर रहा। जिसमें ‘जानी दुश्मन, आवारा पागल दीवाना, आंखें’ और ‘हां! मैंने भी प्यार किया है’ जैसी मल्टीस्टारर फिल्में थी।

 

वर्ष 2003 में उनकी ‘अंदाज़’ और ‘तलाश’ फिल्म रिलीज हुई। जबकि 2004 में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

 

इसके बाद वे इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, एतराज, मेरी बीवी का जवाब नहीं, आन, पुलिस फोर्स’, और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया और बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति बनाए रखा। 

 

वर्ष 2005 में अक्षय ‘दोस्ती, दीवाने हुए पागल’ मे नजर आए और इसके अलावा फिल्म ‘गरम मसाला’ में अक्षय जहां जॉन के साथ कॉमेडी करते दिखे वहीं ‘वक्त रेस अगेंस्ट टाइम’ में अक्षय ने अमिताभ के साथ काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

 

वर्ष 2006 में वे ‘भागम-भाग’, ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों मे अपने शानदार कॉमेडी अंदाज मे नजर आए, और इन फिल्मों अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद वे ‘जानेमन, हमको दीवाना कर गए, मेरे जीवन साथी और फैमिली’ जैसी फिल्मों मे दिखे और दर्शको के दिलो पर छा गए। 

 

इसके बाद वर्ष 2007 मे अक्षय ने ‘वेल्कम, भूल भुलैया, हे बेबी और नमस्ते लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी। उस साल अक्षय की ये सभी फिल्में सुपरहिट रही।

 

2008 में अक्षय ने ‘जम्बो, टशन, और सिंह इज किंग’ में दिखाई दिए। लेकिन उस साल अक्षय की ‘सिंह इज किंग’ ही सफल रही। 

 

इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘दे दना दन’ जैसी सफल फिल्में की। 

 

साल 2010 में अक्षय ने ‘तीस मार खान, ऐक्शन रीप्ले, खट्टा मीठा’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘हाउसफुल’ ही सफल साबित हुई।

 

वर्ष 2011 से 2021 तक ।

वर्ष 2011 में अक्षय ‘देसी बॉयज, स्पीडी सिंह, चलो दिल्ली, थैंक्यू’ और ‘पटियाला हाउस’ जैसी फिल्मों मे दिखाई दिए।

 

वर्ष 2012 में अक्षय की ‘खिलाड़ी 786′, ओएमजी- ओह माय गॉड, जोकर, राउडी राठौर, हाउसफुल-2’ में अपनी अदाकारी दिखाई। 

 

2013 में अक्षय ने ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। जबकि 2014 में अक्षय दि- शौकीन, एंटरटेनमेंट, और ‘हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग भुमिका निभाते हुए एक अलग अंदाज में दिखे।

 

2015 में अक्षय ने ‘सिंह इज बिलिंग, ब्रदर्स, गब्बर इज बैक, बेबी’ जैसी फिल्में बनाई। जबकि अगले वर्ष 2016 में अक्षय ने ‘रुस्तम’ में मुख्य किरदार निभाया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। उसके बाद वे इसी साल मे ‘ढिशूम और हाउसफुल-3’ मे नजर आए। 

 

वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘एअरलिफ्ट’ ने अक्षय के प्रसंशको की संख्या मे और ईजाफा कर दिया। और यह साबित कर दिया कि वे न केवल एक अच्छे अभिनेता है, बल्कि वह ऐसे मुद्दों को फिल्मों में लाकर अपने सच्चे भारतीय होने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इसी वर्ष उनकी कुछ फिल्में और रिलीज हुई जिसमें ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा, नाम शबाना’ और ‘जौली एलएलबी-2’ जैसी फिल्में थी। इस साल ‘नाम शबाना’ के अलावा यह सभी फिल्में सुपर हिट रही।

 

वर्ष 2018 में उनकी फिल्म ‘पैडमैन, गोल्ड, रोबोट 2.0, सिंबा जैसी फिल्में आई। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जहां उनकी फिल्म ‘रोबोट- 2.0’ भारत में कमाई के मामले मे दुसरी हाईएस्ट फिल्म रही, वहीं यह फिल्म वर्ल्डवाइड हाईएस्ट कमाई करने वाली पांचवी बॉलीवुड फिल्म रही। 

 

इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने केसरी में हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभाया। और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद वे ‘ब्लैंक’ जिसमें वे ‘अली अली’ गाने में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए। उसके बाद इसी साल उनकी फिल्म ‘मिशन मंगल, हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्में आई और इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते हुए अक्षय कि हिट फिल्मों मे शामिल हुई। 2020 में उन्होंने ‘लक्ष्मी’ फिल्म की, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। 

 

वर्ष 2021 (19 अगस्त 2021) मे उनकी फिल्म ‘बेल बॉटम’ रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस कुछ खास सफलता नहीं मिली।

 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में ।

अक्षय की आने वाली फिल्में हैं।

  • सूर्यवंशी  (2021)
  • अतरंगी रे  (2021)
  • पृथ्वीराज (2022)
  • बच्चन पांडे(2022)
  • रक्षाबंधन (2022)
  • सिंड्रेला (2022)
  • ओएमजी- ओ माय गॉड-2 (2022)

 

जहां उनकी आने वाली फिल्में ‘सूर्यवंशी’ और ‘अतरंगी रे’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, वही ‘पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ कि शूटिंग पूरी की जा चुकी है। 

 

जबकि ‘रक्षाबंधन, रामसेतु’ और ‘ओएमजी- ओह माय गॉड 2’ कि फिल्मों की शूटिंग जारी है। वहीं ‘मिशन सिंड्रेला’ की भी शूटिंग कंप्लीट की जा चुकी है।

 

अक्षय कुमार के लुक के बारे में ।

अक्षय एक मार्शल आर्टिस्ट है, जिसकी वजह से, शुरूआत से ही वह फिट रहे हैं, और उनका व्यक्तित्व शुरुआत से ही आकर्षक रहा है। वह 5 फुट 11 इंच लंबे हैं। उनके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से उनके एक छात्र के पिता ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी थी।

अक्षय ने मे फिल्मों मे एक दशक तक एक्शन हीरो के तौर पर ही काम किया था।

 

लंबाई   :            5 फुट 11 इंच 

वजन   :             80 किलो 

चेस्ट    :             42 इंच 

वेस्ट    :             34 इंच 

बाइसेप्स  :         16 इंच 

आंखों का रंग  :   गहरा भूरा 

बालों का रंग   :   काला

 

अक्षय कुमार का अफेयर ।

फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी के बाद उनके लव अफेयर कि खबरें आने लगी। और इनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। अपने शुरुआती करियर मे उनका अफेयर पूजा बत्रा और आयशा जुल्का जैसे अभिनेत्रियों के साथ रहा। जबकि इसके बाद रवीना टंडन के साथ इनका सीरियस रिलेशनशिप रहा है, और इसके बाद अक्षय का शिल्पा शेट्टी को डेट करने की खबरें भी काफी चर्चा मे रही थी। उनका नाम रेखा के साथ भी जोड़ा गया था और इस वजह से वे दोनों काफी चर्चा में भी रहे थे।

 

हालांकि इन सब चीजों से अलग होकर 17 जनवरी 2001 को अक्षय ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विकल खन्ना से शादी कर ली। 

 

शादी के बाद अक्षय कुमार का अफेयर विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के साथ भी रहा जिस वजह से उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से मना कर दिया था।

 

अक्षय के परिवार में सितंबर का महीना बहुत ही खास है। क्योंकि न केवल इनका जन्मदिन इस महीने आता है बल्कि उनके बच्चों के जन्मदिन भी सितंबर में ही आते हैं।

 

अक्षय कुमार का निजी जीवन ।

अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2001 को राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की। इस दंपति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। बड़े बेटे का नाम आरव है, और छोटी बेटी का नाम नितारा है।

  • अक्षय कुमार धूम्रपान (smoke) नहीं करते हैं।
  • अक्षय कुमार शराब भी नहीं पीते हैं।
  • अक्षय कुमार सुबह 4:00 बजे उठ जाते हैं और 6:00 बजे तक अपने शूटिंग पर चले जाते हैं। 
  • अक्षय का असली नाम ‘राजीव हरी ओम भाटिया’ है, और उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया। 
  • अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी भी कहा जाता है अक्षय कुमार ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ के नाम से भी जाने जाते हैं।
  • अक्षय कुमार, कुंग-फू कराटे (Kung Fu Karate) में चैंपियन भी रह चुके हैं।
  • अक्षय कुमार ने अपने लाइफ में बहुत स्ट्रगल किए हैं। उनके लाइफ में एक समय ऐसा भी था, जब वे एक रूम में 10-15 लोगो के साथ रहते थे। 
  • अक्षय कुमार पूरी दुनिया में टॉप एक्टर कि लिस्ट में भी आते हैं। चाहे कॉमेडी हो या एक्शन फिल्म अक्षय हर फिल्म में हर किरदार निभाने में माहिर हैं। हमें उम्मीद है कि अक्षय कुमार हमें ऐसे ही अपने अदाकारी से इंटरटेन करते रहेंगे

 

अक्षय कुमार की नेटवर्थ और प्रॉपर्टीज (2021 तक)। 

  • 2021 के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2414 करोड रुपए ( $325 मिलियन) है, और वह एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए एक करोड रुपए चार्ज करते हैं।
  • वह ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से 25 से 30 करोड रुपए की कमाई करते हैं। 
  • अक्षय कुमार हर साल एवरेज 50 करोड रुपए की कमाई करते हैं। 

इसके अलावा अक्षय, महिला ऑर्गनाइजेशन में डोनेट भी करते हैं। साथ ही साथ वे गरीब और अनाथ बच्चों के लिए भी डोनेट करते हैं।

 

नेटवर्थ     :      $325 मिलियन (2414 करोड रुपए)

प्रति फिल्म आय   :    ₹25 करोड़+

मासिक आय   :      10 करोड़+ 

सालाना आय   :    50 करोड़+

आय के स्त्रोत   :   फिल्म, विज्ञापन, शो, प्रमोशन।

  

अक्षय कुमार की पसंदीदा चीजें ।

पसंदीदा अभिनेता  :   सलमान खान 

पसंदीदा अभिनेत्री  :   कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय पसंदीदा सिंगर (मेल) :   अरिजीत सिंह 

पसंदीदा ऐप  :   इंस्टाग्राम 

पसंदीदा स्पोर्ट्समैन  :   विराट कोहली 

पसंदीदा क्रिकेटर  :   विराट कोहली 

पसंदीदा फुटबॉलर   :   लियोनेल मेसी 

शौक (हॉबीज)  :    फोटोशूट कराना, घूमना, एक्टिंग करना, अपनी लाइफ इंजॉय करना, राइडिंग करना।

 

अक्षय कुमार की कार कलेक्शन

Range Rover  :  Range Rover sports 60 lakh +

  Range Rover Vogue- 1 crore Mercedes   :   Mercedes GLS- 1 crore Porsche   :    Porsche Cayenne- 2 crore+

Toyota   :   Land Cruiser- 1 crore+ 

Rolls-Royce   :  Rolls-Royce Phantom- 10 crore 

Bentley   :  Bentley Continental flying Spur- 10 crore  

Honda   :    Honda CR-V 

 

अक्षय कुमार की बाइक कलेक्शन।

Royal Enfield   :    Bullet 500 (3 Lakh)

Suzuki     :     Hayabusa (15 Lakh)

Honda    :       Honda XRV- 750 

Yamaha    :     Yamaha R1  (15Lakh)

 

परोपकारीता के क्षेत्र में ।

अक्षय कुमार हमेशा देश की मुसीबत में देश के साथ खड़े रहते हैं और उन्होंने कई* देश में लोगों का लोगों को दान के लिए कुछ पैसे दान भी दिए हैं 

वर्ष 2015 में अक्षय ने चेन्नई की बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के लिए 1 crore रुपए का दान किया यह राशि भूमिका ट्रस्ट को राहत दी गई जो राहत कार्य करती है 4 वर्ष 2016 में अक्षय ने महाराष्ट्र के ऐसे किसान परिवारों की मदद की जिनके जिनके सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी अक्षय ने इन परिवारों को ₹90 lakhकी सहायता राशि दी हालांकि जब उनसे इस मदद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा साफ मना कर दिया और कहा कि वे दान की दान दिए के दान की चर्चा नहीं करते 7 वर्ष वर्ष 2017 में अक्षय ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 12 सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को 9:00 ₹900000 कुल 1 पॉइंट जीरो आठ करोड़ रुपए की मदद भी मदद की सेना के लिए बनाया भारत के वीर फंड वर्ष 2017 में ही अक्षय ने जवानों के जवानों और उनके परिवारों के लिए एक ऐप बनाया जिस जिस पर विश जिस पर विश्वास कर लोग सीधे उनकी मदद कर सके सरकार के सहयोग से यह पूजा बनाया गया इसके माध्यम से जिसका नाम भारत के वीर फंड था इसके माध्यम से अक्षय अब तक करोड़ों करोड़ों की मदद कर चुके हैं करोड़ों रुपयों की मदद कर चुके हैं सीआरपीएफ जवान के भारत से भारत के जवानों के लिए करोड़ों रुपए की मदद कर चुके हैं 

बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी अक्षय ने प्रभावित परिवारों की मदद एक्टर ने 25 परिवारों को कुल ₹1crore की सहायता राशि दी रिपोर्ट के अनुसार हर परिवार को चार चार लाख रुपए दिए गए अक्षय ने उड़ीसा में आई बाढ़ के दौरान भी आर्थिक मदद से उन्होंने चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में ₹10000000 का योगदान दिया अक्षय ने ट्रांसजेंडर्स होम के लिए डेढ़ करोड रुपए की सहायता राशि का सहयोग सहयोग किया जिसकी जानकारी राघव लॉरेंस ने अपने फेसबुक पर अक्षय के साथ फोटो शेयर करते हुए दी इसके अलावा अक्षय ने असम में आई बाढ़ के दौरान 2 करोड रुपए दान कर मानवता का परिचय दिया इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि भगवान ने मुझे बहुत दौलत भी है इसलिए बिना सोचे दान करता हूं कहां लेकर जाने का है पैसा कहां लिखी जाने हैं पैसे एक्टर ने ट्वीट कर कहा असम में बाढ़ के प्रकोप से दिल दहल गया है

इसे सभी को मदद की जरूरत है मैं सीएम रिलीफ फंड को और काजीरंगा पार्क के बचाव के लिए एक एक करोड रुपए दूंगा सब लोगों लोग भी सहयोग करें इसके साथ-साथ अक्षय ने करुणा से निपटने के लिए सरकार के बनाए पीएम pm care fund मैं ₹250000000 देने की घोषणा की है उन्होंने यह दान तब दिया जब भारत को इसकी ज्यादा जरूरत थी वह हमेशा भारत के भारत में आई आपदाओं में भारत के साथ खड़े रहे हैं वे कहते हैं मैंने जब शाम काम शुरू किया मेरे पास कुछ नहीं था अब मैं ऐसी पोजीशन में हूं मैं पीछे कैसे हट सकता हूं उनके लिए जिनके पास कुछ नहीं है अक्षय

 

अक्षय कुमार को मिले अवॉर्ड्स ।

  • 1995  :  ‘यह दिल्लगी’ के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार।

 

  • 1998  :   ‘दिल तो पागल है’ के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार ।

 

  • 2000  :   धड़कन के लिए आईफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार।

 

  • 2002  :  ‘अजनबी’ में खलनायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार।

 

  • 2002  :   अजनबी के लिए आइफा सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार।

 

  • 2005  :  मुझसे शादी करोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड

 

  • 2005  :   मुझसे शादी करोगी के लिए आइफा सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कारः

 

  • 2005  :   मुझसे शादी करोगे के लिए सहायक अभिनेता को जी सिनेमा पुरस्कार ।

 

  • 2005  :   खाकी के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार। 

 

  • 2005   :   मुझसे शादी करोगी के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ।

 

  • 2006  :   वक्त के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ।

 

  • 2006  :   गरम मसाला के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड

 

  • 2006  :  ‘गरम मसाला’ के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार नामित।

 

  • 2006  :   गरम मसाला के लिए आइफा सर्वश्रेष्ठ सहायक।

 

  • 2008  :  नमस्ते लंदन के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार ।

 

  • 2008  :   भूल भुलैया के लिए आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार।

 

  • 2008  :   सिंह इस किंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टार स्क्रीन अवार्ड।

 

  • 2008  :   मेजबान देश थाईलैंड द्वारा विशिष्ट आईफा पुरस्कार से नामित। 

 

  • 2008  :   नमस्ते लंदन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ज़ी सिने का पुरस्कार ।

 

  • 2009  :   दशक का पुरुष सितारा आईफा पुरस्कार ।

 

  • 2009   :  सिंह इज किंग के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार।

 

  • 2011  :   हाउसफुल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ज़ी सिने पुरस्कार। 

 

  • 2013  :   ओह! माय गॉड के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार 

 

  • 2013  :   ओह! माय गॉड के लिए आईफा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार।

 

  • 2013  :   रावड़ी राठौर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार।

 

  • 2017  :   रुस्तम फिल्म में बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड। 

 

  • 2018  :   जॉली एलएलबी- 2 के लिए बेस्ट एक्टर का ज़ी सिने अवॉर्ड।

 

अक्षय कुमार को मिले सम्मान

 

2004  :   राजीव गांधी पुरस्कार, बॉलीवुड में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए।

 

2008  :   विधि में मानद डॉक्टरेट कनाडा के ओंटारियो में स्थित ‘विंडसर विश्वविद्यालय’ ने उनके फिल्मों में और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया।

 

2009  :   फिक्की-फिक्की फ्रेम्स, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजनकारी का पुरस्कार।

 

2009  :   ‘पद्म श्री’, भारत सरकार द्वारा भारत का चतुर्थ सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित।

 

2011  :   सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की

 

2012  :   वर्ष का गीतांजलि ग्लैमर आइकन बने।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *