लवलीना बोरगोहेन की बायोग्राफी | Lovlina Borgohain Biography in Hindi

लवलीना बोरगोहेन की बायोग्राफी | Lovlina Borgohain Biography in Hindi

 

लवलीना बोरगोहेन भारतीय मुक्केबाज का जीवन परिचय, ताज़ा खबर, राज्य, टोक्यो ओलंपिक, नेटवर्थ’ उम्र, कद, अगला मैच, धर्म, जाति [Boxer Lovlina Borgohain Biography, Latest Update in Hindi] (Match, Age, Networth, Ranking, State, Religion, Next Game, Height, Tokyo Olympic 2021, Instagram, Religion, Caste]

 

लवलीना बोरगोहेन

(Lovlina Borgohain)

भारतीय महिला मुक्केबाज

 

लवलीन बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) एक भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में 69 किलोग्राम कैटेगरी में महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अभी हाल ही में अगस्त 2021 में हुए, टोक्यो ओलंपिक- 2020 मे बोरगोहेन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। 

लवलीना, बाॅक्सर विजेन्द्र कुमार (2008) एवं मैरी काॅम (2012) के बाद बाक्सिंग मे भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय और दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है। उनका यह पदक टोक्यो ओलंपिक मे भारत के लिए तीसरा पदक है।

Advertisement

इससे पहले लवलीना वर्ष 2018 एवं वर्ष 2019 मे आयोजित ‘एइबीए (AEBA)’ विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इन्होंने दिल्ली में हुए प्रथम भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है।

वह असम कि पहली ऐसी महिला हैं, जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुई हैं, और शिव थापा के बाद राज्य की दूसरी मुक्केबाज़ जिसने देश का प्रतिनिधित्व किया है। 2021 में, अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाली वह असम की छठी व्यक्ति बनी।

लवलीना बोरगोहेन की बायोग्राफी | Lovlina Borgohain Biography in Hindi

लवलीना बोरगोहेन की बायोग्राफी | Lovlina Borgohain Biography in Hindi

लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    लवलीन बोरगोहेन (Lovlina Borgohain)   

जन्म  :   2 अक्टूबर 1997 (उम्र 24)

जन्म स्थान  :  गोलाघाट, असम, (भारत)

पिता  :   टीकेन बोरगोहेन

माता  :   मामोनी बोरगोहेन

गृहनगर :   गोलाघाट, असम, (भारत)

आवास  :  असम, (भारत)

स्कूलिंग  :  बारपाथर गर्ल्स हाई स्कूल 

शैक्षणिक योग्यता  :   हाई स्कूल तक।

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

जाति :   असमीया

पेशा (Profession) :  महिला मुक्केबाज़

कोच :   शिव सिंह (Shiv singh), पदम बोरो (Podum Boro)

केटेगरी (Category) :  69 Kg कैटेगरी

डेब्यू (Debut) :   राष्ट्रमंडल खेल (2017)

वैवाहिक स्थिति  :   अविवाहित

 

लवलीना बोरगोहेन का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

लवलीना बोरगोहेन का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम टिकेन बोरगोहेन और माँ का नाम मामोनी बोरगोहेन है। उनके पिता टिकेन बारगोहेन एक लघु-स्तरीय व्यापारी है, जबकि उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं थी और उनके खेल के लिए संसाधन जुटाने का हर संभव प्रयास किया। घर में आर्थिक तंगी के बावजूद भी उनके माता-पिता हमेशा अपनी बेटीयों की आकांक्षा को प्रोत्साहित किया करते हैं।

अपने पिता के साथ लवलीना बोरगोहेन

अपने पिता के साथ लवलीना बोरगोहेन

लवलीना कि दो बड़ी बहने भी हैं जो कि जुड़वा हैं। उनकी दोनो बड़ी जुड़वाँ बहने, लिचा और लीमा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग में भाग लिया था। लेकिन वे दोनों उसे आगे जारी नहीं रख सकी। इसके बाद लवलीना ने भी अपनी दोनों बहनों को देखते हुए एक किक बॉक्सर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। कुछ समय तक किक बॉक्सिंग में हाथ आजमाने के बाद लवलीना ने अपने करियर को मुक्केबाज़ी में बदल लिया। 

लवलीना बोरगोहेन

लवलीना बोरगोहेन

 शिक्षा (Education)

लवलीना बोरगोहेन ने स्थानीय स्कूल ‘बारपाथर गर्ल्स हाई स्कूल’ से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उनके पढ़ाई के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण ने उनके हाई स्कूल बारपाथर (बर्पथर) हाई स्कूल में ट्रायल करवाया, जिसमें लवलीना ने भी भाग लिया था। 

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 177 Cm

मी०- 1.77 M

फीट इंच- 5’10”

वजन

69 Kg

पोंड मे- 152 Lbs

आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

लवलीना बोरगोहेन कि बॉक्सिंग ट्रेनिंग (Training)

लवलीना के पढ़ाई के दौरान उनके स्कूल में हुए ट्रायल में लवलीना के ट्रायल को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) के प्रसिद्ध कोच पदम बोरो ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उनका चयन कर लिया। लवलीना भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम को अपनी प्रेरणा मानती है।

वर्ष 2012 में लवलीना ने पदम बोरो (Podum Boro) के निगरानी में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। कुछ समय तक पदम बोरो से ट्रेनिंग लेने के बाद लवलीना ने महिला (वूमेंस) बॉक्सिंग कोच शिव सिंह (Shiv Singh) से ट्रेनिंग प्राप्त की।

लवलीना बोरगोहेन

लवलीना बोरगोहेन

लवलीना बोरगोहेन के करियर की शुरुआत (Lovlina Borgohain Career) ।

लवलीना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत वर्ष 2017 में आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप अस्ताना, कजाकिस्तान (President’s Cup in Astana, Kazakhstan)’ में खेलते हुए किया था। जहां उन्हें पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। वहाँ पर उन्होंने 75 किलोग्राम कैटेगरी मे भारत के लिए कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) जीता था। इसके बाद नवंबर 2017 मे भी लवलीना ने वियतनाम मे हुए एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

इसके बाद जून 2018 में लवलीना ने मंगोलिया के उलानबातर में रजत पदक और सितम्बर 2018 में पोलैंड में 13वीं अन्तराष्ट्रीय सिलेसियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके बाद, उन्होने दिल्ली में आयोजित AIBA महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ 23 नवंबर 2018 को लवलीना ने वेल्टरवेट (69 कि०ग्रा०) श्रेणी मे कांस्य पदक जीता।

वर्ष 2019 मे नई दिल्ली मे आयोजित वेल्टरवेट मे लवलीना बारगोहेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और एक बार फिर से कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Lovlina Borgohain

Lovlina Borgohain

 

लवलीना बोरगोहेन का टोक्यो ओलिंपिक प्रदर्शन (Tokyo Olympic 2021)

लवलीना ने अगस्त 2021 में आयोजित ‘टोक्यो ओलंपिक 2021’ में भाग लेते हुए महिला मुक्केबाजी के 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की बॉक्सर ताईपे की नीन-चिन चेन को 3-2 से हराकर सेमिफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। 

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तुर्की कि मुक्केबाज बुसेनाज़ सुरमेनेली हुआ। जिसमें लवलीना तुर्की बॉक्सर बुसेनाज़ सुरमेनेली से 0-5 से हार गई। इस हार के बाद लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रोंज मेडल के साथ लवलीना

टोक्यो ओलंपिक में ब्रोंज मेडल के साथ लवलीना

लवलीना बोरगोहेन का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees in 2021) |

एक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 मे लवलीना बोरगोहेन कि कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जा रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में उनकी नेटवर्थ 1 मिलियन से 3 मिलियन डॉलर थी।

आवास असम भारत
नेटवर्थ (Networth) 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर लगभग
पसंदीदा खेल मुक्केबाजी (Boxing)
पसंदीदा खिलाड़ी भारत के महिला मुक्केबाज मैरी कॉम

 

निजी जीवन (Personal Life)

लवलीना बोरगोहेन का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को हुआ। वर्तमान में उनकी उम्र 24 वर्ष की है, और वे अब तक अविवाहित हैं। अभी वह अपना पूरा फोकस अपने गेम को और भी बेहतर बनाने पर लगा रही हैं। लवलीना असम राज्य हैं, और उनकी दो जुड़वा बहने भी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग खेल चुकी है।

शुरुआत में लवलीना के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा खेल के लिए प्रोत्साहित किया।

मां के साथ लवलीना बोरगोहेन

मां के साथ लवलीना बोरगोहेन

 पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता माता- मामोनी बोरगोहेन

पिता- टीकेन बोरगोहेन

भाई/ बहन दो बड़ी बहने- लीमा और लीना बोरगोहेन (जुड़वा बहने)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बच्चे कोई नहीं
बॉयफ्रेंड/ अफेयर जानकारी नहीं 

 

लवलीना बोरगोहेन की उपलब्धियां (Achievements) ।

लवलीन ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में कई उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं, जिसमें कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार है :  

  • लवलीना ने वर्ष 2017 में ‘Ho Chi Minh City टूर्नामेंट’ में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 2018 में लवलीन बोरगोहेन ने AIBA के विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप  में 69 किलोग्राम भार वर्ग मे कांस्य पदक (Bronze Medal ) हासिल किया।
  • वर्ष 2018 मे लवलीन ने India Open international boxing championship में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया था।
  • वर्ष 2019 मे लवलीन ने AIBA Women’s World Boxing Championships में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया।
  • वर्ष 2021 मे लवलीन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को तीसरा पदक दिलाया। उन्होंने महिला बॉक्सिंग की 69 किलोग्राम भार वर्गं मे कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम करते हुए इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज़ करवाया।

 

लवलीना बोरगोहेन को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलंपिक 2021 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड प्राप्त करते हुए लवलीना बोरगोहेन।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड प्राप्त करते हुए लवलीना बोरगोहेन।

लवलीना बोरगोहेन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन कौन है ?

उत्तर : लवलीना बोरगोहेन एक भारतीय महिला बॉक्सर है, जो ओलंपिक्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे 69 किलोग्राम महिलाओं कि श्रेणी मे खेलने वाली एक बहुत ही जबरदस्त मुक्केबाज (बॉक्सर) है।

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 2 अक्टूबर 1997 को।

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 24 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : गोलाघाट, असम (भारत)

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : वे वर्ष 2021 तक अविवाहित हैं।

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन किस राज्य की है ?

उत्तर : असम, भारत |

 

प्रश्न : लवलीना बोरगोहेन किससे संबंधित है ?

उत्तर : मुक्केबाजी से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में लवलीना बोरगोहेन कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के आसपास |

 

इन्हें भी पढ़ें :

मोहम्मद अली की जीवनी ।

बजरंग पूनिया की जीवनी ।

ड्वेन जॉनसन की जीवनी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *