सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी | Sushant Singh Rajput Ki Biography in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी | Sushant Singh Rajput Ki Biography in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन कि दुनिया से की थी। उन्होंने टेलीविजन जगत में धारावाहिक के द्वारा कदम रखा था। उनका पहला शो रोमांटिक धारावाहिक ‘जाने किस देश में है मेरा दिल’ था, जो 2008 मे स्टार पल्स प्रसारित किया जाता था।

Advertisement

उसके बाद वे 2009 से 2011 तक में ज़ी टीवी पर आने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ मे नजर आए। इसमें वे मुख्य भूमिका मे थे। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक पहचान बना ली और इसमें उनकी भूमिका की बहुत तारीफ हुई।

इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम भी किया है और उनकी कई फिल्में हिट भी रही थी। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान भी बना ली थी। वह बहुत ही सुलझे हुए कलाकार और शांत स्वभाव के थे। वह लोगों के साथ बहुत ही सामान्य रहते थे।

सुशांत अपनी लगन और मेहनत से टेलीविजन ही नहीं बॉलीवुड में भी अपना एक मुकाम हासिल किया था और अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया। उनके फैंस की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में काम किया। 2016 में आई फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली, और उनके काम को काफी सराहा गया।

अभिनय के अलावा सुशांत सिंह राजपूत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि ‘सुशांत4एजुकेशन’ (‘Sushant4Education’) में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे और वे कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों के संस्थापक भी थे।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। जिसकी जांच, केंद्र अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कि जा रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी | Sushant Singh Rajput Ki Biography in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी | Sushant Singh Rajput Ki Biography in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम : सुशांत सिंह राजपूत
जन्म : 21 जनवरी 1986
जन्म स्थान : पटना, बिहार (भारत)
पिता : कृष्ण कुमार सिंह
माता : उषा सिंह
बहने : चार बहने- श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह।
शिक्षा : दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE)
व्यवसाय : अभिनेता, आंत्रप्रेन्योर, फिलंथ्रोपिस्ट।
सक्रिय वर्ष : वर्ष 2008 से 2020
धार्मिक मान्यता : हिंदू
राष्ट्रीयता : भारतीय
वैवाहिक जीवन : अविवाहित
मृत्यु : 14 जून 2020
मृत्यु स्थल : बांद्रा, मुंबई (महाराष्ट्र)
मृत्यु का कारण : आत्महत्या (जाँच चल रही है।)

प्रारंभिक जीवन ।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ। उनके पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह है। उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह पेशे से एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी है। उनका पैतृक घर बिहार के पटना जिले में है। सुशांत की चार बहने भी हैं, जिनका नाम श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह है। सुशांत कि एक बहन, मीतू सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को अपनी मां से बहुत लगाव था। उनकी मां की मौत के बाद पूरा परिवार टूट सा गया था, और सन् 2000 मे पटना से दिल्ली आकर बस गया था।

शिक्षा ।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट लॉरेंस हाई स्कूल तथा दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त किया था। सुशांत बचपन से ही पढ़ाई में बहुत ही तेज थे।

2003 में सुशांत ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। इस प्रवेश परीक्षा में उन्होनें सातवां स्थान प्राप्त किया था। अभियांत्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमे दाखिला लिया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

वह भौतिकी के राष्ट्रीय ओलंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा सुशांत ने भारतीय विद्यापीठ विश्वविद्यालय सहित कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दी और उसमें पास भी हुए थे।

अपनी पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला भी ज्वाइन कर लिया था। उस नृत्यशाला मे उनके कुछ सहपाठी भी अभिनय में रुचि रखते थे तथा वे बैरी जॉन की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे। यहीं से सुशांत के मन में अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार आया।

थिएटर और नृत्य में शामिल होने के कारण सुशांत के पास अपनी पढ़ाई के लिए बहुत ही कम समय बचता था, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधाएँ आने लगी, क्योंकि उन्हें एक्टिंग मे अपना करियर बनाना था तो इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के 4 साल के कोर्स में से उन्होंने 3 साल का कोर्स कम्पलीट कर लिया था। और अपनी पढ़ाई के आखिरी साल मे ही उन्होंने कालेज छोड़ दिया था।

वर्ष 2005 में उन्हें 51वें फिल्म फेयर अवार्ड के लिए श्यामक दावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का अवसर भी मिला।

निजी जीवन ।

सुशांत सिंह राजपूत धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ मे अपनी को-एक्टर अंकिता लोखंडे के साथ अफेयर मे रहे। अपने 6 साल के अफेयर के बाद, 2016 में वे दोनों एक-दुसरे से अलग हो गए। एक-दुसरे के साथ रिलेशनशिप मे रहते हुए वे काफी चर्चा मे भी बने रहते थे।

एक्टिंग के अलावा सुशांत खगोल-शास्त्र तथा खगोल-भौतिकी में भी बहुत रुचि रखते थे। उन्होंने कुछ प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित कंपनियों की भी स्थापना की थी जिसमें वे सह-निदेशक भी थे।

जाति
क्षत्रिय
वैवाहिक जीवन
अविवाहित
गर्लफ्रेंड
अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती
लंबाई
5 फीट 4 इंच
वजन
75 किलो

करियर की शुरुआत ।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकअप डांसर के रूप में किया जिसमें वे अवार्ड शो में भी कई बार डांस कर चुके हैं।

सुशांत को सबसे पहले बालाजी टेलिफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने एक शो के दौरान नोटिस किया और एक धारावाहिक मे एक्टिंग के लिए अप्रोच किया, और इस तरह से उन्होंने अपने करियर कि शुरुआत स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘जाने किस देश मे है मेरा दिल’ से किया।

उसके बाद सुशांत ने ज़ी टीवी (Zee TV) पर आने वाले धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव का किरदार निभाया। इस सीरियल में उनके काम की बहुत प्रशंसा हुई और यह धारावाहिक उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

इसके बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा-2’ और ‘झलक दिखला जा-4’ में भी पार्टिसिपेट किया।

सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा किए गए टीवी सीरियल ।

2008-2009
जाने किस देश में है मेरा दिल
प्रीत ललित जुनेजा का किरदार
2009-2011
पवित्र रिश्ता
मानव देशमुख का किरदार
2010-2010
जरा नच के दिखा सीजन-2
प्रतिभागी
2010-2011
झलक दिखला जा- 4
प्रतिभागी

सुशांत सिंह राजपूत का लव अफेयर ।

अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ता : साल 2011 में एक डांस रियलिटी शो :झलक दिखला जा’ के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत ने
सबके सामने अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया, जिसे अंकिता लोखंडे ने स्वीककर कर लिया था। उसके बाद दोनों कपल एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर उन दोनों की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी रही।

एक इंटरव्यू में के दौरान सुशांत राजपूत ने बताया कि रिश्ते को लेकर रिश्ते को लेकर एकदम साफ है और अगर वह किसी लड़की से शादी करते हैं तो उस बात को मीडिया से जरूर साझा करेंगे। हालात बाद मे इन दोनो का ब्रेकअप हो गया।

कृति सेनन के साथ रिश्ता : कृति सेनन से सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात फिल्म ‘राब्ता’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में वे दोनों एक दूसरे के ऑपोजिट नजर आए थे। और यहीं से इन दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ रही थी। इसे बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने सिरे से नकार दिया था।

रिया चक्रवर्ती के साथ रिश्ता : सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर रिया चक्रवर्ती के साथ भी रहा, और यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय तक रिलेशन में रहे। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के बाद खुद इस बात को स्वीकारा, कि वह सुशांत की प्रेमिका रह चूकी है।

सुशांत कि मौत के बाद उनके परिजनों ने उनकी मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को को ही बताया था और इस मामले मे रिया को हिरासत मे भी लिया गया था।

फिल्मों में करियर की शुरुआत ।

सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘काई-पो-चे’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान देखा और अपनी फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिया।

इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा अच्छा तो नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली थी।

उसके बाद सुशांत इसी वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ मे नजर आए। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म मे उन्होंने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर भी नजर आई थी, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

वर्ष 2014 में वे फिल्म ‘पीके’ में दिखाई दिए जिसमें उन्होंने सरफराज युसूफ का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। उस समय यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही। हालांकि इस फिल्म उनका रोल बहुत ही कम समय का था, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को बहुत प्रभावित किया।

वर्ष 2016 में सुशांत सिंह राजपूत को महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। इस फिल्म मे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था, और इसके लिए वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक साल तक समय बिताया और उनके बल्लेबाज और विकेटकीपिंग के तौर-तरीके सीखे।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और इस फिल्म के सफल होने के साथ हैं सुशांत के करियर को एक नई दिशा मिली। इसके बाद 2017 में आई फिल्म राब्ता में भी लोगों ने उनके काम कि सराहना की।

वर्ष 2018 में वे फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में नजर आए और उसके बाद इसी वर्ष उन्होंने ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्में की। जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से खुद को साबित किया और अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाई।

2019 में उन्होंने ‘सोनचिरैयाँ’ फिल्म में भी काम किया, जिसमें उन्होंने लाखन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने मनोज वाजपेई जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया।

इसी वर्ष उन्होंने सोन चिरैया के बाद ‘छिछोरे’ में काम किया और इस फिल्म मे उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भूमिका अदा की। इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आई, श्रद्धा कपूर। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और सफल रही। फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत, अनिरुद्ध सिन्हा (अन्नी) के किरदार मे नजर आए थे।

‘छिछोरे’ के बाद सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘ड्राइव’ में दिखाई दिये। इस फिल्म में उन्होंने समर का किरदार निभाया था।

इसके अगले वर्ष 2020 में उन्होंने ‘दिल बेचारा’ फिल्म की, जिसमें उन्होंने ‘मैनी’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजना सांगी नजर आई थी। यह फिल्म 24 जुलाई 2020 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी।

यह फिल्म रिलीज होने के पहले ही सुशांत राजपूत की मृत्यु हो गई।

सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा की गई कुछ फिल्में

वर्ष
शीर्षक
किरदार
2013
काय पो छे
ईशान भट्ट
2013
शुद्ध देसी रोमांस
रघुराम
2014
पीके
सरफराज यूसुफ
2015
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
ब्योमकेश बक्शी
2016
एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी
महेंद्र सिंह धोनी
2017
राब्ता
जिलान/शिव कक्कड़
2018
वेलकम टो न्यू यॉर्क

2018
केदारनाथ
मंसूर खान
2019
सोन चिरैया
लाखन सिंह ‘लखना’
2019
छिछोरे
अनिरुद्ध सिंह ‘अन्नी’
2019
ड्राइव
समर
2020
दिल बेचारा
मैनी

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु ।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 की सुबह, मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया। उनका शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उनके नौकर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

प्राथमिक सूचना के अनुसार उनकी मौत का कारण आत्महत्या बताया गया, और यह भी बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से अवसाद (depression) में चल रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और इसके तहत कई लोगों से पूछताछ की गई। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया था।

उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके परिजन और उनके प्रशंसक सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे थे। सुशांत के परिजनों के द्वारा इस मामले में किसी षड्यंत्र के होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच से साफ इंकार कर दिया कर दिया था।

सुशांत कि मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद, 28 जुलाई 2020 को उनके पिता द्वारा पटना के ही एक थाने में सुशांत की उस समय मे रही गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराया गया। इसमे उन्होंने आरोपियों पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस भी हरकत मे आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी इसपर संज्ञान लेते हुए इस मामले में पैसों के संदिग्ध लेनदेन को लेकर जांच शुरू कर दी।

इसके कुछ दिनो बाद, 5 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट में हुए इस मामले की सुनवाई के बारे मे अधिवक्ता तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

इसके अगले ही दिन, 6 अगस्त 2020 को केंद्र से अधिक सूचना मिलने के बाद, CBI ने रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दिया।

इस केस को रिया चक्रवर्ती द्वारा पटना से मुंबई स्थानांतरित करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने 9 अगस्त 2020 को बिहार में दर्ज इस केस को सही बताया और यह फैसला सुनाया कि सीबीआई द्वारा ही इस केस की जांच कि जाएगी।

इस मामले में ड्रग्स के उपयोग को लेकर एनसीबी (NCB) ने भी 26 अगस्त 2020 को रिया चक्रवर्ती सहित पांच अन्य लोगों पर केस दर्ज किया।

इसके बाद सुशांत की मौत की जांच से जुड़े एक ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 8 सितंबर 2020 को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एनसीबी ने इसी मामले को लेकर, ड्रग्स केस में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती सहित नौ अन्य लोगों को हिरासत में कर चुकी थी।

3 अक्टूबर 2020 को सीबीआई द्वारा जांच में सहयोग के लिए गठित की गई दिल्ली एम्स की टीम के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि, ‘सुशांत की मौत आत्महत्या का मामला है।’

हालांकि इस केस मे कोर्ट का फैसला लंबित है, और इस मामले में जांच अभी भी जारी है।

सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने ।

 

सुशांत-सिंह-राजपूत-के-अनोखे-सपने_

सुशांत-सिंह-राजपूत-के-अनोखे-सपने_

सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 2 -

सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 4 -

सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 5 - सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 6 - सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 7 - सुशांत सिंह राजपूत के अनोखे सपने 8 -

हर इंसान की जिंदगी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। वैसे ही सुशांत सिंह राजपूत का भी सपना था, लेकिन उनके सपने आम नहीं, उनकी तरह ही कुछ खास था।

उन्होंने अपने सपनो का एक लिस्ट बनाया था, जिसे वह पुरा करना चाहते थे। इनमें से बहुत से सपनों को उन्होंने पुरा भी किया। लेकिन उनकी मौत के बाद उनके कुछ सपने अधूरे ही रह गये। अगर आप उनके ट्विटर अकाउंट को देखेंगे तो पाएंगे कि उनके सपने कितने अनोखे थे।

उन्होंने अपने सपनों की लिस्ट सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा भी किया है।

ऊपर उनके कुछ सपनों के बारे में बताया गया है और की लिस्ट दी गई है, जो उनके द्वारा बनाए गए हैं और कुछ उन्होंने पूरा किया था।

सम्मान एवं पुरस्कार ।

2010 : मोस्ट पॉपुलर एक्टर, बेस्ट टेलीविजन एक्टर (मेल), बेस्ट एक्टर इन लीड रोल के लिए गोल्ड अवार्ड (टीवी शो पवित्र रिश्ता के लिए)

2014 : बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड (फिल्म काई पो चे के लिए)

2016 : बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड (फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए)

2017 : बेस्ट एक्टर का अवार्ड (फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के लिए)

फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सुशांत सिंह राजपूत’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *