जैकलिन फर्नांडीज की बायोग्राफी | Jacqueline Fernandez Biography in Hindi

जैकलिन फर्नांडीज की बायोग्राफी | Jacqueline Fernandez Biography in Hindi

 

जैकलिन फर्नांडीज का जीवन परिचय (परिवार, जीवनी, फिल्मी करियर, आयु, कूल संपत्ति, अफेयर, विवाद) (Jacqueline Fernandez Biography, Family, Career, Networth, Affairs, controversies,Caste In Hindi, Age)

 

Table of Contents

जैकलिन फर्नांडीज

(Jacqueline Fernandez)

अभिनेत्री और मॉडल |

जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंकन मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से नाम कमाया है, और वे बॉलीवुड में भी एक जानी मानी फिल्म अभिनेत्री हैं। हालांकि वे एक श्रीलंकन है, लेकिन उनका जन्म मनामा, बहरीन में हुआ था। वर्ष 2006 में जैकलिन मिस श्रीलंका यूनिवर्स की विजेता भी रह चुकी हैं। जैकलिन एक एंकर भी हैं, के साथ साथ ही वे स्‍टेज शोज में भी हिस्‍सा लेती हैं। वे कई ब्रांड्स को एंडोर्स भी करती हैं। जैकलिन ने वर्ष 2006 में विश्व मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व भी किया था।

Advertisement

जैकलिन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है; और उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है।

जैकलिन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘अलादीन’ से की थी, जिसके लिए उन्होंने वर्ष 2010 का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार भी जीता था। 

वैसे तो जैकलिन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्रीयों मे से एक हैं, और प्राय: अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में दिसंबर 2021 मे वे विवादों से तब घिर गई जब, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिया गया था। तो आइए जानते हैं, उनके जीवन जुड़ी चीजों और फिल्मी सफर के बारे में –

 

जैकलिन फर्नांडीज की बायोग्राफी | Jacqueline Fernandez Biography in Hindi

जैकलिन फर्नांडीज की बायोग्राफी | Jacqueline Fernandez Biography in Hindi

 

जैकलिन फर्नांडीज का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)

उपनाम  :    जैकी

जन्म  :   11 अगस्त 1985 (आयु 36 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मनामा, बहरीन

पिता  :   एल्रॉय फर्नांडीज (व्यवसायी)

माता :   किम फर्नांडीज

गृहनगर :  कोलम्बो, श्रीलंका

आवास  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूलिंग  :  सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन

शिक्षण संस्थान :  सिडनी विश्वविद्यालय, सिडनी

शैक्षणिक योग्यता  :   मास कम्युनिकेशन में स्नातक

राशि :  मकर राशि (Capricorn)

धर्म  :   ईसाई

राष्ट्रीयता  :  श्रीलंकाई

पेशा (Profession) :  मॉडल और अभिनेत्री

सक्रिय वर्ष : वर्ष 2009 से अब तक।

डेब्यु फिल्म : अलादीन ( रिलीज- वर्ष 2009 में)

भाषा (Language) : हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषा।

 

जैकलिन फर्नांडीज का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

जैकलिन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम एल्रॉय फर्नांडिज और माता का नाम किम फर्नांडीज है। जैकलिन के पिता एल्रॉय फर्नांडिज एक श्रीलंकाई हैं; जबकि उनकी माँ, किम एक मलेशियन और कनाडियन हैं। इस प्रकार अगर देखा जाए तो भले ही जैकलिन का जन्म बहरीन में हुआ था; लेकिन वह मूल रूप से श्रीलंकाई हैं।

उनके पिता एक पेशे से एक व्यवसायी हैं। जैकलिन के जन्म के समय उनके माता-पिता बहरीन चले गए थे। जैकलिन के दो भाई और एक बड़ी बहन भी हैं। अपने चार भाई-बहनों में जैकलिन सबसे छोटी हैं। जैकलिन एक ईसाई हैं, और वे ईसाई धर्म में आस्था रखती हैं।

प्रसिद्ध श्रीलंकाई पत्रकार फ़्रेडरिका जांज़ उनके चचेरे भाई हैं। 

 

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की बायोग्राफी ।

प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी ।

अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी ।

शिक्षा (Education)

बहरीन में जन्मी जैकलिन फर्नांडिज ने अपनी शुरुआती शिक्षा बहरीन के एक स्थानीय स्कूल सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन से प्राप्त की। बहरीन से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्हें सिडनी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिल गई। इसके बाद उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) से मीडिया और संचार (BJMC) में डिग्री हासिल की।

जैकलिन का भाषाई ज्ञान में भी बहुत रूचि थी; जिसके चलते उन्होंने बर्लिट्स स्कूल ऑफ़ लैंग्वेजेज में स्पेनिश बोलने और फ्रांसीसी, अरबी भाषाओं में सुधार करने के लिए दाखिला ले लिया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट इंच- 5′ 8”

रंग

गोरा

वजन

60 Kg
शारीरिक माप

(Figure)

34-27-35

आंखों का रंग 

गहरा भूरा
बालों का रंग

काला

 

जैकलिन फर्नांडीज के करियर की शुरुआत (Jacqueline Fernandez Career) ।

जैकलीन जब 14 वर्ष की थीं तब उन्होंने अपना पहला टेलीविजन शो होस्ट किया था, और अब तक वे कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा भी ले चुकी हैं। क्योंकि जैकलिन ने मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की थी, तो मॉडलिंग में आने से पहले जैकलिन ने कुछ साल श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर के रूप में भी काम किया था। उसके बाद अपनी भाषा में सुधार करने के लिए जैकलिन ने बर्लिट्ज़ स्कूल ऑफ़ लैंग्वेजेज में स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी सीखने के लिए दाखिला लिया था। 

वर्ष 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद इसी वर्ष उन्होंने विश्व मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भाग लिया। मिस श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद, जैकलिन ने टेलीविजन के क्षेत्र मे  कदम रखा और श्रीलंका के एक बिजनेस शो (श्रीलंका बिजनेस रिपोर्ट) के लिए एंकरिंग करने लगीं।

जैकलिन दिखने में तो खूबसूरत थी हीं, तो उन्होंने कुछ लोगों के कहने पर मॉडलिंग के क्षेत्र में किस्मत आजमाने के बारे में सोचा। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने बथिया और संतोष के संगीत वीडियो काम किया था। इस संगीत एल्बम के बाद उन्होंने भारत आने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने भारत और श्रीलंका दोनों में कई मॉडलिंग असाइनमेंट पर साइन किए। उस दौरान जैकलीन कई अलग-अलग पत्रिकाओं के कवर पर नजर आईं थीं।

जैकलिन फर्नांडीज

जैकलिन फर्नांडीज

 

जैकलिन फर्नांडीज के फिल्मी करियर की शुरुआत

जैकलिन फर्नांडिज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘अलादीन’ से की। वर्ष 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकलिन ने ‘जैस्मिन’ की भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा नहीं कर पाई। लेकिन उनके अभिनय को काफी प्रशंसा मिली थी।

शुरुआत में जैकलिन को उतनी सफलता नहीं मिली लेकिन वर्ष 2011 आई फिल्म ‘मर्डर- 2’ से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने ‘प्रिया’ का रोल निभाया था, जिसमें उनके ऑपोजिट इमरान हाशमी नजर आए थे। उनकी यह फिल्म सफल रही। 

इसके बाद वर्ष 2012 में वे फिल्म हाउसफुल-2 में, बॉलीवुड खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने बॉबी कपूर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म मे अपने अभिनय से उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। इस फिल्म में एक बार फिर से उनकी एक काम की प्रशंसा की गई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही; और बॉलीवुड में वे एक सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाने लगी।

वर्ष 2013 में वह फिल्म ‘रेस 2’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके ऑपोजिट जॉन अब्राहम थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई के साथ सफल साबित हुई। इसके बाद वे फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ में एक आइटम नंबर में दिखाई दी थीं। अभिनय के साथ जैकलिन एक बेहतरीन होस्ट भी हैं, और उन्होंने वर्ष 2013 के IIFA अवार्ड्स की मेजबानी भी की थी।

वर्ष 2014 में उनकी सलमान खान के साथ फिल्म ‘किक’ रिलीज हुई। पहले कि दोनों फिल्मों की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में उन्होंने शाइनी मेहरा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘रॉय’ में अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और औसत साबित हुई। इसके बाद इसी वर्ष जैकलीन ने ‘डेफिनिशन’ नाम की एक ब्रिटिश फिल्म में काम किया। 

इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। अपनी मेहनत और एक्टिंग से उन्होंने खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया है, और आज वे बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्रियों में से एक जानी जाती हैं।

 

जैकलिन फर्नांडीस की फिल्में |

2009 :  अलादीन

2010 :  जाने कहां से आई है

2011 :  मर्डर 2 

2012 :  हाउसफुल 2 

2013 :  रेस 2

2014 :  किक 

2015 :  रॉय; ब्रदर्स 

2015 :  डेफिनेशन ऑफ ईयर 

2016 :  हाउसफुल 3 

2016 :  ढिशुम 

2016 :  अ फलाइन जट 

2017 :  अकॉर्डिंग टू मैथ्यू आर जेंटलमैन;  जुड़वा-2 2018 :  रेस-3 

2019 :  ड्राइव 

2020 :  मिसेज सीरियल किलर 

2021 :  भूत पुलिस; अटैक; विक्रांत रोना (Vikrant Rona)

 

आने वाली फिल्में (Upcoming movies)

  • Hari Hara (2022)
  • Veera Mallu (2022)
  • Ram Setu (2022)
  • Bachchan Pandey (2022)

 

गाना (Music videos)

2016 :  GF BF

2020 :  Mere Angne Mein; Genda Phool

2021 :  Paani Paani

 

टीवी शो (TV Show) 

वर्ष 2016 में जैकलीन ने प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 9वें सीजन में जज के रूप में काम किया था।

  • 2016 – Jhalak Dikhhla Jaa-9

 

जैकलिन फर्नांडीज का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

अगर बात करें, जैकलिन फर्नांडीज की नेटवर्थ की, तो उनकी कुल नेटवर्थ (कुल संपत्ति) ₹ 75 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इसके अलवा जैकलिन का श्रीलंका में खुद का एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम ‘कैअमा सूत्र इन कोलम्बो’ है। इसके साथ ही इन्होने श्रीलंका में एक ‘रक्याँ बेअवेर्गेस’ जूस बनाने वाली कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया है।

आवास

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
कुल सम्पति

(Networth)

$ 10 मिलियन डॉलर 

(₹75 करोड़ INR) लगभग

प्रति फिल्म फीस

₹3 से ₹4  करोड़ रुपए प्रति फिल्म 
ब्रांड एंडोर्समेंट से

20 लाख प्रति विज्ञापन

प्रति वर्ष आय

₹6 करोड़
प्रति माह आय

₹50 लाख

आय का स्रोत

फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट
कार संग्रह

ऑडी

 

जैकलिन फर्नांडीज की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।

पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान और लियोनार्डो डी कैप्रियो।
पसंदीदा अभिनेत्री

एंजेलिना जोली

पसंदीदा फिल्म

बॉलीवुड : दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 

हॉलीवुड : The Bridges Of Madison, Gone with the Wind

पसंदीदा भोजन

फ्रांसीसी भोजन

पसंदीदा रेस्टोरेंट

मुंबई में पाली विलेज कैफे
पसंदीदा परफ्यूम

Issey Miyake

पसंदीदा रंग

सफेद 
पसंदीदा जगह

इटली

शौक (Hobbies)

यात्रा करना, योगा करना, तैराकी करना, नृत्य करना

 

 निजी जीवन (Personal Life)

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का परिवार कोलंबो में रहता है। जबकि जैकलिन वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई (भारत) में रहती हैं। वर्ष 2021 में उनकी उम्र 36 वर्ष हो चुकी है, लेकिन वे अभी तक अविवाहित हैं।

 

 पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

किम फर्नांडीज (माता)

एल्रॉय फर्नांडीज (पिता)

भाई/ बहन

दो बड़े भाई और एक बहन (बड़ी)

     (कुल चार भाई बहन)

वैवाहिक स्थिति 

अविवाहित

बॉयफ्रेंड/ अफेयर

शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा (बहरीनी राजकुमार);

साजिद खान (निर्देशक)

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की बायोग्राफी ।

प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी ।

अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी ।

 

जैकलिन फर्नांडीज का अफेयर (Affairs) |

हालांकि जैकलिन 36 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। परंतु वे बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन रशीद अल खलीफा के साथ अफेयर में थीं। उनसे रिश्ता टूटने के बाद वे बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक साजिद खान के साथ अफेयर में रहीं थीं। 

 

जैकलिन फर्नांडीज से जुड़े विवाद (Controversies) |

कृपाण की एक गलत प्रयोग पर विवाद |

वर्ष 2016 में, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने फिल्म ‘ढिशूम’ में कृपाण के दुरुप्रयोग का विरोध किया था। इस फिल्म में जैकलिन एक गीत “सो तरह के” में कृपाण का गलत प्रयोग करती हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के विरोध के बाद से वह विवादों में आ गई थीं।

 

मनी लॉन्ड्रिंग केस का विवाद |

जैकलिन फर्नांडीस हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लांड्रिंग केस को लेकर विवादों में हैं। सुकेश चंद्रशेखर ‘फोर्टिस’ (Fortis) को लेकर के 200 करोड़ रुपए के मॉर्निंग लॉन्ड्रिंग केस में दोषी पाए गए हैं; और इस तरह के कई घटनाओं को उसने तिहाड़ जेल के अंदर से ही अंजाम दिया दिया है।  

जबकि जैकलिन, सुकेश चंद्रशेखर के साथ जनवरी 2021 से संपर्क में थीं। जैकलिन के कई सारे प्राइवेट जेट के फ्लाइट की बुकिंग भी सुकेश चंद्रशेखर ने हीं की थी। इसके साथ साथ सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को  महंगे ज्वेलरी, चार पर्शियन कैट (जिसमें प्रत्येक की कीमत ₹9 लाख), और एक ₹52 लाख का घोड़ा भी उन्हें गिफ्ट में दिया था। यहां तक कि नोरा फतेही को भी एक बीएमडब्ल्यू कार और आईफोन गिफ्ट किया गया। यह सारी चीजें सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा इसलिए की गई, ताकि वह इस स्कैम के पैसे को व्हाइट मनी में बदल सकें।

जैकलिन फर्नांडीज घोड़े के साथ

जैकलिन फर्नांडीज घोड़े के साथ

 

इस मनी लॉन्ड्रीग केस के सामने आने के बाद से इसकी इंक्वायरी की जा रही है। जिसमें जैकलीन फर्नांडिज को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय बुलाया गया था। इसके अलावा, जब जैकलिन बाहर के देशों में ट्रैवल कर रही थीं, तब उन्हें वहां रोका गया था। क्योंकि जैकलिन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ‘लुकआउट सर्कल’ जारी किया गया था।

 

जैकलिन फर्नांडीज को मिले उपलब्धियां और पुरस्कार (Awards and Rewards) |

2006 :  मिस श्रीलंका का खिताब जीता।

2010 :  सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आइफा अवॉर्ड ।

2010 :  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टारडस्ट अवॉर्ड।

2012 :  बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

2013 :  आइफा अवॉर्ड 

2013 :  15th एशियानेट फिल्म अवार्ड।

2015 :  बिग स्टार एंटरटेनमेंट का अवार्ड। 

2015 :  स्क्रीन अवार्ड 

2015 :  स्टारडस्ट अवॉर्ड 

2016 :  Ada Derana Sri Lankan Of The Year

2017 :  बिग जी एंटरटेनमेंट अवॉर्ड

 

जैकलिन फर्नांडीज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • जैकलिन के पिता श्रीलंकाई हैं, जबकि उनकी मां मिश्रित कनाडाई और मलेशियाई हैं।
  • जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, तब उन्होंने अपना पहला टीवी शो होस्ट किया था।
  • जैकलिन बहरीनी राजकुमार के साथ अफेयर में थी लेकिन कुछ वर्षों के अफेयर के बाद वर्ष 2012 में दोनों के बीच संबंध टूट गए।
  • जैकलिन फिल्म निर्देशक साजिद खान के साथ भी अफेयर में थी। और 3 साल तक इस रिश्ते में रहने के बाद, उन दोनों ने भी रिश्ता तोड़ लिया।
  • श्रीलंका में जैकलिन का ‘Kaema Sutra’ नामक एक रेस्तरां है, जो कि श्रीलंका का एक द्वीप है।
  • अंग्रेजी और हिंदी के अलावा वह स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषा भी बोलती हैं।
  • जैकलिन एक प्रसिद्ध एनजीओ (PETA) की एक सक्रिय समर्थक हैं, इससे पहले वह मांसाहारी थीं। PETA एनजीओ से जुड़ने के बाद वह शाकाहारी बन गईं।
  • उनका पालन पोषण बहरीन में हुआ था। जबकि उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने मूल स्थान श्रीलंका वापस लौटने का फैसला किया और मॉडलिंग करनी शुरू की।
  • वर्ष 2006 में, वह मिस श्रीलंका बनीं थीं।

 

जैकलिन फर्नांडीज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज कौन है ?

उत्तर : जैकलिन फर्नांडीज बॉलीवुड फिल्मो की श्रीलंकन अभिनेत्री है। 

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 11 अगस्त 1985 को ।

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 36 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : क्या जैकलिन फर्नांडीज शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : हाँ।

 

प्रश्न : क्या जैकलिन फर्नांडीज धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : उन्होंने अभी शादी नहीं की है।

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज किस देश की हैं ?

उत्तर : जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंका की एक अभिनेत्री एव मॉडल है। 

 

प्रश्न : जैकलिन फर्नांडीज किससे संबंधित है ?

उत्तर : फिल्म जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में जैकलिन फर्नांडीज कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर :  $10 मिलियन ( ₹70 करोड़)

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में जैकलिन फर्नांडीज की वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर : ₹6 करोड़ +

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में जैकलिन फर्नांडीज की मासिक आय कितनी है ?

उत्तर : ₹50 लाख +

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की बायोग्राफी ।

प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी ।

अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *