बीजेपी नेता सीमा पात्रा का जीवन परिचय | Seema Patra Biography in Hindi

बीजेपी नेता सीमा पात्रा का जीवन परिचय | Seema Patra Biography in Hindi

सीमा पात्रा का जीवन परिचय ( सीमा पात्रा, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीति, बीजेपी विवाद, पति, बच्चे, आरोप, गिरफ्तारी ) | Seema Patra Biography in Hindi [ Seema Patra, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Controversies, BJP, Husband, Children, Arrest ]

 

सीमा पात्रा | Seema Patra

राजनेता


Seema Patra Biography in Hindi : दोस्तों, वर्तमान में एक न्यूज बहुत ही ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। और हो भी क्यों ना क्योंकि यह मामला महिला हिंसा से जो जुड़ा हुआ है। हमें घरेलू सहायिकाओं (maids) के साथ अत्याचार के मामले अक्सर देखने को मिलता रहता है। वही झारखंड के रांची में भी बीजेपी की पुर्व नेता सीमा पात्रा को, अपनी नौकरानी पर अत्याचार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

बीजेपी नेता सीमा पात्रा का जीवन परिचय | Seema Patra Biography in Hindi

बीजेपी नेता सीमा पात्रा का जीवन परिचय | Seema Patra Biography in Hindi

दोस्तों, सीमा पात्रा ने जो अत्याचार अपनी नौकरानी के साथ किया वह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, कि कैसे कोई एक महिला किसी दूसरे महिला के साथ ऐसा घिनौना बर्ताव कर सकती है। आज के इस अंक में हम यही जानने की कोशिश करेंगे, कि क्या है पूरा मामला और क्यों उन्होंने अपनी नौकरानी को बंधक बनाकर रखा था। आज के इस अंक में हम पूर्व भाजपा नेता सीमा पात्रा के बारे में चर्चा करेंगे। तो बने रहे हमारे साथ, पूर्व भाजपा नेता ” सीमा पात्रा का जीवन परिचय | Seema Patra Biography in Hindi ” के इस पोस्ट में…

जानिए – ” श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapaksa biography in Hindi “

 

कौन हैं सीमा पात्रा | Who is Seema Patra?

Seema Patra Biography in Hindi : दोस्तों, सीमा पात्रा भारतीय जनता पार्टी की पुर्व नेता हैं। वे भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। इसके साथ ही वे ” बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ” की राज्य संयोजक भी थीं। सीमा के पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। सीमा पात्रा की नौकरानी के द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद, भाजपा ने सीमा पात्रा को अपनी पार्टी से निलंबित कर दिया है।

सीमा पात्रा | Seema Patra

सीमा पात्रा | Seema Patra

सीमा पात्रा पर यह आरोप है कि, उन्होंने एक विकलांग आदिवासी लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था और 8 सालों से लगातार उस लड़की पर अत्याचार कर रही थीं। जिसका खुलासा होने के बाद, झारखंड बीजेपी के प्रमुख दीपक प्रकाश ने सीमा पात्रा को पार्टी आदेश जारी करते हुए निलंबित कर दिया था।

जानिये – ” प्रथम भारतीय आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu biography in Hindi “

 

सीमा पात्रा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : सीमा पात्रा (Nitish Kumar)

पता (Residence) : रोड नंबर- 1, अशोक नगर, रांची (झारखंड)

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

पेशा (Profession) : राजनीतिज्ञ

राजनीतिक दल (Political Party) : भाजपा पार्टी

पति (Husband) : महेश्वर पात्रा 

 

सीमा पात्रा का परिवार | Seema Patra family

Seema Patra Family : सीमा पात्रा, झारखंड के अशोक नगर मे रोड नंबर-1 पर स्थित अपने मकान में रहती हैं। सीमा पात्रा के पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। सीमा पात्रा की एक बेटी, वात्सल्य पात्रा और एक बेटा, आयुष्मान पात्रा भी है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

पति (Husband)

महेश्वर पात्रा
बच्चे (Childrens)

एक पुत्र – आयुष्मान पात्रा

एक पुत्री – वात्सल्य पात्रा

जानिए – ” भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar biography in Hindi “

 

सीमा  पात्रा पर आरोप लगाने वाली सुनीता आखिर कौन हैं ?

Seema Patra Biography in Hindi : About Sunita – दोस्तों, सुनीता झारखंड में गुमला गांव की रहने वाली एक आदिवासी महिला है, जो सीमा पात्रा की नौकरानी है और उनके घर में काम करती है। सुनीता कि उम्र 29 वर्ष बताई जाती है। सुनीता ने सीमा पात्रा के चरित्र का खुलासा करते हुए उन पर यह आरोप लगाए हैं। सुनीता ने सीमा पात्रा पर ऐसे संगीन आरोप लगाए हैं इसको पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे…

 

बीजेपी ने सीमा पात्रा को किया सस्पेंड, हुई गिरफ्तार |

Seema Patra Arrest : सीमा पात्रा की मेड सुनीता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, झारखंड के भाजपा प्रमुख दीपक प्रकाश ने सीमा पात्रा को अपनी पार्टी से निलंबित कर दिया। जिसके बाद सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से भाग गई थी। हालांकि पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

 

सीमा पात्रा पर लगे आरोप | Seema Patra Controversy

Seema Patra Biography in Hindi : सीमा पात्रा की मेड सुनीता ने बीजेपी लीडर सीमा पात्रा की नौकरानी ने आरोप लगाया है। कि उसे वह 8 साल से बंधक बना घर में काम करती थी और कई दिनों तक कमरे में बंद करके भी रखा है। कई बार तो लोहे की रॉड से मारकर हमारे दांत को तोड़ दिया। सुनीता ने बताया कि कई बार उन्हेंने गरम तवे से भी जलाया गया है।

जानिए – ” झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hament Soren biography in Hindi “

 

सीमा पात्रा पिछले 8 सालों से कर रही थी सुनीता पर अत्याचार |

Seema Patra Biography in Hindi : सीमा पात्रा के अत्याचार से पीड़ित सुनीता ने, सीमा पात्रा के चुंगल से छूटने के बाद बताया कि, पिछले 8 साल से सीमा पात्रा उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित कर रही थी। सुनीता को घर के बाहर तक निकलने नहीं दिया जाता था। उसे भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था और रॉड से पीटा जाता था। यहाँ तक कि सुनीता को गर्म तवे से जलाया जाता था।

सुनीता कि पुरानी फोटो।

सुनीता कि पुरानी फोटो।

 

सालों से नहीं देखी थी सूरज की रोशनी |

सीमा पात्रा के चुंगल से छूटने के बाद सुनीता ने बताया कि उसके मालिक इतने बेरहम थे कि, रॉड से मारकर उसके दांत तोड़ दिए। वह चलने-फिरने में लाचार हो गई और घिसटकर चलती थी। और कभी पेशाब कमरे से बाहर चली जाए तो, सीमा जीभ से फर्श साफ करवाती थी। सुनीता ने यह भी बताया कि, उसने सालों से सूरज की रोशनी तक नहीं देखी थी। सीमा पात्रा, सुनीता को एक कमरे में बंद करके रखती थी।

 

सीमा पात्रा ने सुनीता को काम करने के लिए भेजा था बेटी के पास |

सुनीता को करीब 10 साल पहले रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर महेश्वर पात्रा और सीमा पात्रा के घर मेड के तौर बुलाया गया था। कुछ समय बाद सुनीता को दिल्ली में रहने वाली सीमा पात्रा के बेटी वत्सला पात्रा के पास काम करने भेज दिया गया। लेकिन वात्सल्य का दिल्ली से ट्रांसफर होने के बाद सुनीता वपस रांची में सीमा पात्रा के घर आ गई। जिसके बाद, वहां काम करते हुए सुनीता को हमेशा प्रताड़ित किया जाने लगा।

जानिए – ” बिहार के 8वें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar biography in Hindi “

 

सीमा पात्रा के घर से ऐसे निकली सुनीता

सीमा पात्रा द्वारा बंधक रही युवती, सुनीता ने किसी तरह से मोबाइल के द्वारा एक सरकारी कर्मचारी, विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार कि जानकारी दी थी। उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी। जिसके बाद सीमा पात्रा पर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले कि जांच के लिए हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है।

 

सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने कि सुनीता की मदद |

जब सुनीता को पुलिस द्वारा सीमा पात्रा के चुंगल से छुड़ाया गया था, तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद सुनीता का रांची स्थित रिम्स (RIMS) हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर सुनीता का एक वीडियो भी खुब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सुनीता अपने उपर टुटे कहर की कहानी बयां करती हुई नजर आ रही है। इस विडियो में वह रेस्क्यू करने वाले लोगों से आगे पढ़ने की गुहार भी लगाती हुई नजर आ रही हैं। सुनीता ने यह भी बताया कि, सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने भी उसकी मदद की थी। दर्द और आंसुओं के बीच बेहद धीमी आवाज वह कहती हैं कि, उसकी वजह से हीं वह जिंदा हैं।

इलाज के दौरान सुनीता।

इलाज के दौरान सुनीता।

सुनीता की बहन और देवर को भी कथित तौर पर उस पर हो रहे हिंसा के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने सुनीता को वहां से लाने से इनकार कर दिया।

 

सीमा पात्रा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)

प्रश्न : सीमा पात्रा कौन है ?

उत्तर : सीमा पात्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे  भाजपा पार्टी की पुर्व कार्यकर्ता थी। लेकिन हिंसा का आरोप लगने के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया। 

प्रश्न : सीमा पात्रा के पति कौन हैं ?

उत्तर : सीमा पात्रा के पति, महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर है।

प्रश्न : सीमा पात्रा किस पार्टी से थीं ?

उत्तर : भाजपा (BJP) पार्टी से।

प्रश्न : सीमा पात्रा पर किसने आरोप लगाया है ?

उत्तर : सीमा पात्रा पर उनके घर में रहने वाली 29 वर्षीय मेड ने उनपर आरोप लगाया है।

प्रश्न : सुनीता कौन है ?

उत्तर : सुनीता, सीमा पात्रा के घर में रहने वाली एक 29 वर्षीय मेड है और झारखंड में गुमला गांव की रहने वाली एक आदिवासी है।

प्रश्न : सुनीता ने सीमा पात्रा पर क्या आरोप लगाया है ?

उत्तर : सुनीता ने सीमा पात्रा पर दूर्व्यवहार और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सीमा पात्रा ( Seema Patra )’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *