रणवीर सिंह की बायोग्राफी | Ranveer Singh Biography in Hindi

 

रणवीर सिंह की बायोग्राफी | Ranveer Singh Biography in Hindi

 

रणवीर सिंह का जीवन परिचय (आने वाली फ़िल्में, आयु, जाति, परिवार, हाईट, शादी, विवाद, फर्स्ट मूवी)   (Ranveer Singh biography, Fitness, Upcoming Movies  in hindi, Age, Husband, Net worth, Family)

 

Table of Contents

रणवीर सिंह

(Ranveer Singh)

भारतीय अभिनेता ।

 

रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं, और उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें भले हीं अपना फिल्मी करियर शुरू किए अभी एक दशक भी ना हुआ हो, लेकिन रणवीर की पहचान एक स्थापित कलाकार के रूप में होने लगी हैं। रणवीर बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

रणवीर ने वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत, एक्टिंग और लगन से धीरे-धीरे अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित किया और आज वे बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं। अपनी बिंदास एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। वह अपने बेबाक अंदाज़ और बिंदास एक्टिंग के लिए भी पसंद किए जाते हैं। 

Advertisement

रणबीर ने गोलियों की रासलीला रामलीला बाजीराव मस्तानी और पद्मावती जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में अभिनय के द्वारा लोगों को खासा प्रभावित किया है। यह फिल्मे उनकी बेहतरीन फिल्मों में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई। जिसमें अक्षय कुमार के साथ वे और अजय देवगन थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म हुए हुए कॉमेडी करते हुए नजर आए हैं जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है तो आइए जानते हैं रणवीर सिंह के जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में :

 

रणवीर सिंह की बायोग्राफी | Ranveer Singh Biography in Hindi

रणवीर सिंह की बायोग्राफी | Ranveer Singh Biography in Hindi

 

रणवीर सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    रणवीर सिंह भवनानी (Ranveer Singh Bhavnani)

उपनाम  :    बिट्टू , रणवीर सिंह

जन्म  :   6 जुलाई 1985 (आयु 36 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

पिता  :   जगजीत सिंह भवनानी (व्यवसायी)

माता  :   अंजू भवनानी

गृहनगर :   मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

आवास  :  बी विंग, कोजिहोम, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूलिंग  :  लर्नर्स अकादमी, मुंबई

शिक्षण संस्थान :  एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई

इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका

शैक्षणिक योग्यता  :   कला में स्नातक

राशि : कर्क राशि

धर्म  :   हिन्दु

जाति  :   सिंधी

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  अभिनेता

सक्रिय वर्ष : वर्ष 2010 से अब तक

डेब्यु फिल्म : बैंड बाजा बारात (2010)

भाषा (Language) हिंदी एवं अंग्रेजी।

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी  :   दीपिका पादुकोण सिंह (विवाह 2018 मे)

 

इन्हें भी पढ़ें :

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

सलमान खान की जीवनी ।

आमिर खान की जीवनी ।

 

रणवीर सिंह का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था, और इसलिए उनका नाम भी सिंधी परम्परा को ध्यान में रखते हुए रणवीर सिंह भवनानी रखा गया था। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और माता का नाम अंजू भवनानी है। उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी पेशे से एक व्यवसायी हैं, और रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं। जबकि उनकी मां एक गृहणी हैं।

रणवीर सिंह की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम रितिका भवनानी है। रणवीर और रितिका दोनों में बहुत ही लगाव है। रणवीर के पिता ने बॉलीवुड में करियर बनाने में उनकी बहुत मदद कि है। रणवीर के पिता और अनिल कपूर के परिवार का काफी पुराना रिश्ता रहा है। क्योंकि जगजीत के पिताजी और अनिल कपूर की माताजी दोनो भाई-बहन हैं। जिस वजह से इनका कपूर परिवार के साथ भी जुड़ाव हैं। इसी कारण रणवीर सिंह; सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर के कजिन हैं।  

रणवीर सिंह की बचपन की तस्वीर

रणवीर सिंह की बचपन की तस्वीर

 

शिक्षा (Education)

रणवीर सिंह ने अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई लर्नर्स अकादमी, मुंबई से पुरी की। उसके बाद हसाराम रिजुमल वाणिज्य और अर्थशास्त्र महाविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद वे ब्लूमिंगटन के इंडियाना यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में बैचलर की डिग्री करने अमेरिका चले गए। और वहां से उन्होंने ‘बैचलर ऑफ आर्ट’ की डिग्री हासिल की। रणवीर को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था, और वे कॉलेज में पढ़ाई के दौरान थिएटर में भाग भी लेते रहते थे। 

 

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 178

मी०- 1.78

फीट इंच- 5’ 10”

वजन

77 Kg

शारीरिक माप

(Figure)

छाती: 43 इंच

कमर: 30 इंच

Biceps: 16 इंच

आंखों का रंग 

गहरा भुरा 

बालों का रंग

काला

 

रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत (Ranveer Singh Career)

रणवीर को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने फिल्म जगत में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, और इस फिल्म में उनके काम की तारीफ भी की गई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

अपनी डब्लू फिल्म से पहले रणबीर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान थिएटर में भी एक्टिंग कर किया करते थे। रणवीर ने फिल्मों में आने से पहले कुछ समय तक विज्ञापन के क्षेत्र में भी कॉपी राइटर और सहनिर्देशक के रूप मे काम किया था है। अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने टेलीविजन और म्यूजिक विडियो में मिलने वाले ऑफर्स को मना कर दिया था, और अपने एक्टिंग करियर के प्रति समर्पित हो गए थे। जिसके लिए रणवीर खुद प्रोड्यूसर के पास जाते थे, और अपना पोर्टफोलियो दिखाकर काम मांगते थे। जिसके बाद उन्हें वर्ष 2010 में आदित्य चोपड़ा ने ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए चुन लिया। 

वर्ष 2011 मे रणवीर ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में काम किया। इस फिल्म में रणवीर चोर की भूमिका में थे जो लोगों को ठगा करते थे। इस फिल्म रणवीर ने अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए, और यह फिल्म भी हिट रही। 

इसके बाद वर्ष 2013 में उन्होंने फिल्म ‘लूटेरा’ और ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ में अभिनय किया। जहाँ उनकी फिल्म ‘लूटेरा’ औसत दर्जे के फिल्म साबित हुई। वहीं ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की और यह फिल्म सफल रही। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इन दोनों फिल्मों के लिए रणवीर की सराहना भी की गई थी।

इसके बाद, वर्ष 2014 में आई ‘गुंडे’ मे उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ गुंडे का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थी। इसके बाद वे फिल्म ‘किल दिल’ मे नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। लेकिन इन दोनो फिल्मो के लिए उन्हें समीक्षकों से अच्छी प्रशंसा मिली।

इसके बाद रणवीर ने वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ मे अभिनय किया। यह फिल्म भी असफल साबित हुई। 

इसी वर्ष 2015 मे रणवीर सिंह की एक और फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अपने अभिनय से रणवीर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से किरदार में जान डाल दिया था। इस फिल्म में उन्होंने बाजीराव का किरदार निभाया था। इस फिल्म मे उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। इस फिल्म के लिए रणवीर ने खूब सुर्खिया बटोरी और इस फिल्म ने उन्हें बेहतरीन कलाकार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। इस फिल्म में जबरदस्त अभिनय के कारण रणवीर को बहुत से अवार्ड्स भी मिले। 

इसके बाद रणवीर ने वर्ष 2016 मे फिल्म ‘बेफिक्रे’ मे काम किया, जो सफल रही। 

वर्ष 2018 में रणबीर ने एक और ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावत’ में काम किया। यह फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी। लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छी कमाई की और हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अपने अभिनय से रणबीर ने एक बार फिर से अपने आप को साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन अभिनेता है।

इसके बाद इसी वर्ष 2018 में रणवीर ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिंम्बा’ मे एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, और इसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले। इस फिल्म बाद सबसे ज्यादा अवार्ड बटोरने वाली जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ रही; जिसमें रणवीर आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्टिंग के दम पर सुर्खिया और अवार्ड दोनों बटोरे। 

हाल ही में, वर्ष 2021 में  फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह थे। यह फिल्म इस वर्ष बहुत ही जबरदस्त कमाई के साथ सुपर हिट रही। 

 

रणवीर सिंह द्वारा की गई फिल्में (Ranveer Singh Movies) |

2010 बैंड बाजा बारात (डेब्यु फिल्म)

2011 लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल

2013 बॉम्बे टॉकीज़

2013 लूटेरा

2013 गोलियों की रासलीला रामलीला

2014 गुंडे

2014 फाइंडिंग फैनी

2014 किल दिल

2015 हे ब्रो

2015 दिल धड़कने दो

2015 बाजीराव मस्तानी

2016 बेफिक्रे

2018 पद्मावत

2018 तीफा इन ट्रबल

2018 सिंम्बा

2019 गली बॉय

2021   सूर्यवंशी

 

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में (Upcoming Movies)

रणवीर सिंह कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं; जो कि आने वाले समय में रिलीज होंगी। उनकी आने वाली फिल्मों में से कुछ फिल्में इस प्रकार है:

  • 83  (रिलीज को तैयार) (2021)
  • जयेशभाई जोरदार (2022)
  • सर्कस (2022)

 

रणवीर सिंह का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

आवास

8वीं मंजिल डुप्लेक्स अपार्टमेंट, विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई
नेटवर्थ

(Networth)

$ 42 मिलियन डॉलर 

(₹307 करोड़ INR) लगभग

प्रति फिल्म फीस

₹10 से ₹12 करोड रुपए प्रति फिल्म 
ब्रांड एंडोर्समेंट 

₹5 करोड़ प्रति विज्ञापन

प्रति वर्ष आय

₹25 करोड़ 
प्रतिमाह आय

₹2 करोड़

आय का स्रोत

फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट
कार संग्रह

Aston Martin Rapide S (₹3 Cr.);

Mercedes Benz GLS (₹1 Cr.);

 Jaguar XJL (₹1 cr. across)

Lamborghini Urus (₹5 cr.),

Convertible Ferrari (₹4 cr.)

 

 

रणवीर सिंह की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) ।

पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख़ खान और जॉनी डेप
पसंदीदा अभिनेत्री

करीना कपूर, स्कारलेट जॉनसन और मेगन फॉक्स

पसंदीदा फिल्म

बॉलीवुड : अंदाज़ अपना – अपना, राजा बाबू, 3 इडियट्स, शोले, रंग दे बसंती, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

हॉलीवुड : गॉड फादर, सिटी ऑफ़ गॉड, टैक्सी ड्राइवर, द प्रेस्टीज, किल बिल

पसंदीदा संगीतकार

माइकल जैक्सन, नुसरत फतेह अली खान, बेयोनस (Beyonce)

पसंदीदा निर्देशक

संजय लीला भंसाली

पसंदीदा खेल

फुटबॉल

पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, और लियोनेल मेसी

पसंदीदा भोजन

चॉकलेट, पनीर, बेसन लड्डू, मटन करी और चाइनीज व्यंजन

पसंदीदा रेस्टोरेंट

olive Bar and Kitchen (ओलिव बार एंड किचन); Hakkasan (हक्कासन);  Wasabi at Taj Mahal Palace in Mumbai (मुंबई, ताज महल पैलेस में वसाबी); Li Cirque in Delhi (ली क्रीक, दिल्ली); Thalassa in Goa (थलासा, गोवा)

पसंदीदा रंग

लाल और सफ़ेद
पसंदीदा जगह

गोवा

शौक (Hobbies)

जूते और टोपियों का संग्रह करना, फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम्स खेलना

 

 निजी जीवन (Personal Life)

रणवीर ने 15 नवंबर 2018 को अपने लम्बे समय से गर्लफ्रेंड रही दीपिका पादुकोण से इटली में शादी कर ली है। शादी के बाद उन्होंने भारत में भी कई रिसेप्शन दिए थे। मुंबई में जन्मे रणवीर एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, और उनका रिश्ता बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर के साथ भी है।

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें

दीपिका से शादी करने से पहले रणबीर और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उनकी रिश्तो की चर्चा उनके रिश्तो के बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी थी। रणवीर ने कई बार पब्लिकली दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से प्रेम विवाह कर लिया। वे दोनों बॉलीवुड के ‘क्यूट कपल्स’ में से एक माने जाते हैं।

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण

 

 पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

जगजीत सिंह भवनानी (पिता) 

अंजू भवनानी (माता)

भाई/ बहन

रितिका भवनानी (बहन) 

पत्नी

दीपिका पादुकोण (15 नवंबर 2018)
विवाह स्थान

Near Lake Como, Lombardy, Italy

बच्चे

कोई नहीं
गर्लफ्रेंड/ अफेयर

अहाना देओल (कॉलेज के समय)

अनुष्का शर्मा (अभिनेत्री)

दीपिका पादुकोण (अभिनेत्री- पत्नी)

 

इन्हें भी पढ़ें :

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

सलमान खान की जीवनी ।

आमिर खान की जीवनी ।

 

रणवीर सिंह का अफेयर (Affairs) |

रणबीर अपने कॉलेज के दिनों में अहाना देओल के साथ रिलेशन में थे। उसके बाद जब उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा तो अपनी डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात’ के दौरान उनका नाम अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ा गया। उन दोनों ने भी एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया है।

 

  • दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर

अनुष्का केस अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप होने के बाद रणवीर सिंह का अफेयर दीपिका पादुकोण के साथ रह। उनका यस अफेयर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम – लीला’ के साथ शुरू हुआ। 

रणवीर सिंह अपने प्यार के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, “दीपिका पादुकोण से पहली नजर में प्यार मकाऊ में हो रहे जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान हुआ था; और जब उन्होंने दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा था, तो वो लगभग फ्लैट ही हो गए थे।”

 

रणवीर सिंह से जुड़े विवाद (Controversies) |

  • अगस्त 2012 में, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ देखने के बाद, रणवीर ने ट्विटर पर फिल्म के बारे में नाकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से फिल्म जगत में उनकी काफी आलोचना की गई।
  • एक आपत्तिजनक कार्यक्रम (AIB Knockout) में भाग लेने के दौरान और सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फ़ैलाने के लिए रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था।

फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा को सभी के सामने चुंबन दे दिया था। जिससे प्रियंका को काफी बुरा लगा। बाद में, इस फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान, प्रियंका ने रणवीर की इस हरकत पर कहा “अपने उत्साही अभिनय से ज्यादा खुश न हो। जो हरकत तुमने की है, उसके लिए मैं तुम्हे कभी माफ़ नहीं करूंगी; और तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगी।”

 

रणवीर सिंह को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2011 :  फिल्म बैंड बाज़ा बारात के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यूटेंट स्टार’ का अवार्ड।

2016 :  फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का लक्स ज़ी सिने पुरस्कार।

2016 :  फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)

2016 :  फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

2019 :  फिल्म पद्मावत के लिए क्रिटिक्स अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।

2019 :  फिल्म पद्मावत के लिए प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)

2019 :  फिल्म पद्मावत के लिए दर्शकों की पसंद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

2020 :  फिल्म गली बॉय के लिए दर्शकों की पसंद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

2020 :  फिल्म गली बॉय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – पुरुष ।

2020 :  फिल्म गली बॉय के लिए प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

 

रणवीर सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • क्या रणवीर सिंह धूम्रपान करते हैं ? नहीं
  • क्या रणवीर सिंह शराब पीते हैं ? हाँ
  • रणवीर एक सिंधी परिवार से संबंध रखते हैं, उनका परिवार भारत विभाजन के समय कराची से मुंबई स्थानांतरित हो गया था।
  • वह अनिल कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर के Maternal Cousin (ममेरे भाई) हैं।
  • फिल्मजगत में शामिल होने के बाद, उन्होंने स्क्रीन पर अपने नाम (रणवीर सिंह भवनानी) से “भवनानी” को हटा दिया।
  • उनकी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज होने के बाद, यह अफवाहें फ़ैल रही थीं, कि रणवीर के पिता ने फिल्म निर्माता को 10 करोड़ रुपए दिये हैं। जिसके बाद रणवीर ने इन सब अफवाहों को ख़ारिज करते हुए कहा “ये सब बकवास है, उस समय मेरे पिता मंदी के दौर से गुजर रहे थे। जिससे पैसे देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।”
  • वह अपने जीवन में अभिनेता नहीं बनते तो एक लेखक या डीजे कलाकार बनते।
  • वह पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिनकी चौथी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  • फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ पहले रणवीर को ऑफर की गई थी, लेकिन अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण वह ‘बॉम्बे वेलवेट’ को समय नहीं दे पाए। जिसके बाद यह फिल्म रणबीर कपूर मिली।
  • फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक सीन को करते समय एक घर की छत से खतरनाक स्टंट करने के दौरान उनके दाहिने कंधे के स्नायुबंधन (ligaments) में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उनके कंधे का इलाज हुआ।
  • फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी भूमिका मे जान डालने के लिए इसकी तैयारी करने के लिए वह अपने घर से दूर चले गए थे, जहाँ उन्होंने टीवी, फ़ोन, इंटरनेट का उपयोग करना बंद कर दिया था।
  • फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी का किरदार निभाने का बाद उन्हें कुछ समय तक साईकेट्रिस्ट (मनोरोग विशेषज्ञ) के पास जाना पड़ा। क्योंकि, रणवीर अपने किरदार में इतना डूब गये थे, कि इससे बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
  • रणबीर एक अभिनेता होने के साथ-साथ, वह एक अद्भुत रैपर भी हैं।
  • रणवीर को जूते और टोपियों का बहुत शौक है;  और उनके पास 200 से अधिक जूते और 100 से अधिक टोपियां हैं।
  • रणवीर ने दीपिका से इटली में प्रेम विवाह किया था।

 

रणवीर सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

 

प्रश्न : रणवीर सिंह कौन है ?

उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेता ।

 

प्रश्न : रणवीर सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 6 जुलाई 1985 को मुंबई में ।

 

प्रश्न : रणवीर सिंह की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 36 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : रणवीर सिंह किस जाति के हैं ?

उत्तर : सिंधी

 

प्रश्न : रणवीर सिंह वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : 8वीं मंजिल डुप्लेक्स अपार्टमेंट, विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : क्या रणवीर सिंह शराब (अल्कोहल) का सेवन करते हैं ?

उत्तर : हाँ।

 

प्रश्न : क्या रणवीर सिंह धूम्रपान करते  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं

 

प्रश्न : रणवीर सिंह की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : दीपिका पादुकोण से (15 नवंबर 2018 को)

 

प्रश्न : रणवीर सिंह के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

 

प्रश्न : रणवीर सिंह किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र (भारत) 

 

प्रश्न : रणवीर सिंह किससे संबंधित है ?

उत्तर : फिल्म जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में रणवीर सिंह कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $42 मिलियन डॉलर ( ₹307 करोड़)

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में रणवीर सिंह की वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर : ₹25 करोड़ +

 

इन्हें भी पढ़ें :

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

सलमान खान की जीवनी ।

आमिर खान की जीवनी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रणवीर सिंह (Ranveer Singh)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *