सलमान खान की बायोग्राफी | Salman Khan ki Biography in Hindi

 सलमान खान की बायोग्राफी | Salman Khan ki Biography in Hindi

सलमान खान एक मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। 

बॉलीवुड की गलियारों में सलमान खान को प्यार से सल्लू भाई या भाईजान आदि नामों से जाना जाता हैं। सलमान खान एक अभिनेता होने के साथ-साथ वे एक निर्माता, टेलीविजन पर्सनालिटी एवं समाजसेवी है। उन्होंने अपने करियर को ऊंचाई तक ले जाने के लिए कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया है और खुद को बॉलीवुड की दुनिया के अग्रणी अभिनेताओं में स्थापित किया हैं। 

Advertisement

उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है और उनके  प्रशंसक उनके घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर उन्हें देखने के लिए बेताब रहते है। 

 

सलमान खान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। या फिल्म कुछ खास तो नहीं कर पाई लेकिन 1989 मे आई उनकी अगली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें पहचान मिली। यह फिल्म हिट हुई और इसके लिए सलमान खान को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार मिला। 

 

सलमान खान कई विवादों से भी घिरे रहे हैं। एक फिल्म शूटिंग के दौरान उन्होंने काले हिरण का शिकार किया था; और उनके द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान सड़क के किनारे सोए हुए आदमियों पर गाड़ी चढ़ा कर उन्हें कुचल दिया गया था। इन दोनों मामलों में सलमान पर एफ आई आर भी दर्ज की गई थी और उन्हें इस मामले में सजा भी हुई थी।

 

सलमान काफी गुस्सैल स्वभाव के हैं जिसकी वजह से वह हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं।

 सलमान खान की बायोग्राफी | Salman Khan ki Biography in Hindi

सलमान खान की बायोग्राफी | Salman Khan ki Biography in Hindi

 

सलमान खान का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान 

जन्म  :   27 दिसंबर 1965 

जन्म स्थान  :   इंदौर मध्य प्रदेश भारत 

आवास  :    मुंबई महाराष्ट्र भारत 

राष्ट्रीयता  :   भारतीय 

शिक्षा  :    सिंधिया स्कूल ग्वालियर,

               सेंट स्टैनिसलॉस हाई स्कूल, मुंबई 

कॉलेज  :   सैंट जेवियर कॉलेज, मुंबई 

आवास  :   गैलेक्सी अपार्टमेंट, बैंडस्टैंड, बांद्रा (मुंबई)

व्यवसाय  :   अभिनेता, निर्माता, गायक, प्रस्तुतकर्ता

सक्रिय वर्ष  :   1988 से अब तक 

पिता  :   सलीम खान 

माता  :   सुशीला चरक 

भाई  :   अरबाज खान, सोहेल खान

बहन  :   अलवीरा खान और अर्पिता खान

प्रारंभिक जीवन ।

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को सलीम खान और सुशीला चरक के घर मे हुआ। सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने सुशीला चरक से शादी की थी जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर सुशीला चरक से सलमा कर लिया। सलमान खान, सलीम खान के सबसे बड़े पुत्र हैं। सलमान खान की मां सुशीला चरक एक मराठी हिंदू हैं। सलीम खान से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सलमा कर लिया था।

सलमान खान के दादा अफगानिस्तान से भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आकर बस गए थे। उसके बाद उनका पूरा परिवार मध्य प्रदेश में ही रहने लगा।

सलमान खान के पिता ने दूसरी शादी हेलेन से की, जो सलमान खान की सौतेली मां है। हेलेन एक पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री भी रह चुकी हैं, जिन्होंने उनके साथ कुछ फिल्मों में साथ काम किया था। उनके दो भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक हैं। 

उनकी दो बहने भी हैं – अलवीरा और अर्पिता। अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है। अतुल अग्निहोत्री भी पेशे से एक अभिनेता और निर्देशक है। अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है और वह भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

 

शिक्षा ।

सलमान खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से पूरी की। वहां सलमान अपने भाई अरबाज खान के साथ पढ़ते थे। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिसलॉस हाई स्कूल से पूरी की। वह कॉलेज ड्रॉपआउट है।

 

करियर की शुरुआत  । 

सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेता के रूप में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से किया। इस फिल्म से उन्हें कुछ खास फायदा तो नहीं मिला लेकिन इसके अगले साल 1989 में आई उनकी अगली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई। 

यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म से सलमान को एक पहचान मिली। इस फिल्म के लिए सलमान खान को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड मिला और इसी फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया।

 

वर्ष 1990 से 2010 तक का दौर ।

1990 में सलमान खान कि फिल्म ‘बागी : ए रिबेल फॉर लव’ रिलीज हुई। इस फिल्म मे दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नगमा उनके ऑपोजिट भूमिका में थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद वर्ष 1991 में इनकी तीन फिल्में रिलीज हुई और तीनों ही सफल रही। इसके बाद 1992-1993 में आई उनकी सभी फिल्में असफल रही।

 

1994 में आई उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में वह माधुरी दीक्षित के साथ दिखाई दिए और यह फिल्म काफी सफल साबित हुई और उस साल की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था।

 

1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में सलमान, शाहरुख खान के साथ दिखाई दिए। यह फिल्म वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सलमान ‘करण’ की भूमिका में नजर आए थे, और इस फिल्म के लिए सलमान खान को एक बार फिर से फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित किया गया था।

 

वर्ष 1996 में सलमान की दो फिल्में रिलीज हुई जिसमें से एक फिल्म ‘जीत’ हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद 1997 में उनकी दो फिल्में ‘जुड़वा’ और ‘औजार’ रिलीज हुई।

 

वर्ष 1998 में वे पांच अलग-अलग फिल्मों में नजर आए। उनकी उस वर्ष की पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, और यह फिर उस वर्ष की सबसे बड़ी सफल फिल्म फिल्म रही। इसके बाद वे ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म में अमन की भूमिका में एक सहायक अभिनेता के रूप में नजर आए, और इस फिल्म मे उनके अभिनय के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

 

वर्ष 1999 में सलमान खान ने तीन फिल्मों, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘बीवी नंबर-1’, और ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया। यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और बीवी नंबर-1 उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

 

वर्ष 2000-2001 में इनकी छह फिल्में रिलीज हुई और सभी फिल्में व्यापार की दृष्टि से असफल साबित हुई। और सफल रही वह सफल माना गया। इनमें से दो फिल्में औसत दर्जे की रही। 2000 से 2003 के बीच आई उनकी सभी फिल्में लगभग बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

 

वर्ष 2003 में आई उनकी फिल्म ‘तेरे नाम’ से उन्होंने फिर से कमबैक किया और यह फिल्म हिट रही। उसके बाद 2004 में उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ और 2005 में ‘नो एंट्री’ जैसे कॉमेडी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता बनाए रखा।

 

वर्ष 2006 में इनके दो फिल्में ‘जानेमन’ और ‘बाबुल’ रिलीज हुई और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।

 

2007 में आई उनकी फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ पूरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म ‘पार्टनर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद सलमान खान हॉलीवुड मूवी ‘मेरीगोल्ड : एन एडवेंचर इन इंडिया’ में नजर आए। यह फिल्म भी असफल साबित हुई।

 

वर्ष 2009 में आई उनकी फिल्म ‘वांटेड’ ने उन्हें फिर से सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया और उनकी यह के हिट साबित हुई।

 

वर्ष 2010 से 2021 तक ।

वर्ष 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने चुलबुल पांडे का रोल निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वर्ष 2011 में सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और हिट रही। इसके बाद वर्ष 2012 मे वे फिल्म ‘एक था टाइगर’ मे नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई किया था। 

 

इसी वर्ष सलमान की फिल्म ‘दबंग-2’ रिलीज हुई और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म से ₹250 करोड़ के करीब की कमाई हुई थी। 

 

उसके बाद वर्ष 2014 मे सलमान खान फिल्म ‘किक’ में और ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आए और यह दोनों ही  फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

 

वर्ष 2015 में वे ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखाई दिये। यह फिल्म भी हिट रही। वर्ष 2016 मे सलमान फिल्म ‘सुल्तान’ में नजर आए और यह फिल्म भी हिट रही।

 

वर्ष 2017 में उन्होंने ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म में काम किया और यह फिल्म ट्यूबलाइट की तरह ही बुझ गई, मतलब कि वह पूरी तरह से फ्लॉप रही। वर्ष 2018 में वे रेस 3 में नजर आए लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास नहीं कर पाई। उसके बाद वर्ष 2019 में वे फिल्म ‘भारत’ में दिखाई दिए और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई।

 

दो साल के अंतराल के बाद, वर्ष 2021 में ईद पर उनकी फिल्म ‘राधे’ रिलीज हुई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फिल्मी पर्दे औसत दर्जे की फिल्म साबित हुई।

 

टेलीविजन के क्षेत्र में ।

वर्ष 2008 में सलमान खान ने एक गेम शो ‘दस का दम’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। यह शो ‘पावर ऑफ-10’ पर आधारित था। 

 

इसके बाद वर्ष 2010 में ‘बिग बॉस-4’ होस्ट किया। ‘बिग बॉस-4’ को होस्ट करने के बाद सलमान खान टेलीविजन के क्षेत्र में खूब मशहूर हुए। जिसके बाद से सलमान ‘बिग-बॉस-8’ से लगातार सभी सीजन के अब तक होस्ट बने हुए हैं।

 

सलमान खान का निजी जीवन ।

सलमान खान, सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा खान के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनकी सौतेली मां हेलन बॉलीवुड के बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने साथ में उनके साथ वर्ष 1996 में आई फिल्म ‘खामोशी’ और 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में से काम किया था। उनके दो भाई अरबाज खान और सोहेल खान एवं दो बहने अलवीरा एवं अर्पिता खान है। 

धर्म इस्लाम
जाति सुन्नी
ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव (B+)
लंबाई 174 सेमी (5 फीट 8 इंच)
वजन 75 किलो 
आंखों का रंग भुरा
बालों का रंग काला
बॉडी मेजरमेंट छाती- 45 इंच 

कमर- 35 इंच 

बायसेप- 17 इंच

 

वर्ष 2004 मे अमेरिकन पत्रिका ‘पीपुल’द्वारा इन्हें दुनिया का सातवां सबसे सुंदर पुरुष और भारत के सबसे सुंदर पुरुष का खिताब दिया।  

 

15 जनवरी 2008 को लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में सलमान खान की मोम की प्रतिमा लगाने के साथ ही वे इस संग्रहालय में मोम की प्रतिमा के रूप में दिखाई देने वाले चौथे भारतीय अभिनेता बने।

 

सलमान खान की संपत्ति ।

    संपत्ति पनवेल में 150 एकड़ का प्लॉट, जिसमें तीन बंग्लो, एक स्विमिंग पूल और इनका अपना खुद का एक जिम है।
वार्षिक आय 254 करोड़ रुपए सालाना (2018 के अनुसार)
    नेटवर्थ $300 मिलियन डॉलर (1950 करोड रुपए लगभग)
फीस प्रति फिल्म $8.61 मिलियन (₹60 करोड़ प्रति फिल्म)

 

सलमान खान का अफेयर ।

सलमान खान के करियर में उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था और वे बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों को डेट भी कर चुके हैं।

 

सलमान खान का रिश्ता ऐश्वर्या राय, सोमा अली और संगीता बिजलानी जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ संबंधों मे रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2003 से ही मॉडल से अभिनेत्री बनी कैटरीना कैफ के साथ डेटिंग करते आ रहे थे।

 

सलमान खान कि गर्लफ्रेंड, शौक, बाइक कलेक्शन, कार कलेक्शन ।

गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, 

सोमी अली, 

फारिया आलम (1996), 

ऐश्वर्या राय (1999-2002),

कैटरीना कैफ (2003-2010),

लूलिया वंतूर (2016)

शौक (हॉबीज)  स्विमिंग, साइकिलिंग, पेंटिंग, राइटिंग।
बाइक कलेक्शन सुजुकी इंट्रूडर M 1800 RZ लिमिटेड एडिशन मोटर बाइक, सुजुकी हायाबुसा
कार कलेक्शन Lexux LX 470,

Mercedes Benz GL- Class, 

BMW X5,

Range Rover Vogue,

Mercedes Benz S-class

BMW X-6

Audi R 8

Audi Q 7

 

सलमान खान से जुड़े विवाद ।

हिट एंड रन केस  : 28 सितंबर 2002 को सलमान खान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, जिसके कारण उनकी कार बांद्रा के हिल रोड पर स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी से जा टकराई, जिसकी वजह से सड़क के फुटपाथ पर सो रहे लोगों में से एक व्यक्ति कि मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

 

इस दुर्घटना के बाद सलमान खान वहां से भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन 6 मई 2015 को न्यायालय ने उन्हें हिट एंड रन केस मामले में दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी।

 

इसके बाद उनके वकील ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की जहां सबूतों की कमी के कारण सलमान खान को इस मामले में बरी कर दिया गया। 

 

हालांकि यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और कोर्ट के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील किया था, जिसके बाद यह मामला अभी भी कोर्ट मे चल रहा है।

काला हिरण और चिंकारा केस मामला : एक फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान, 1998 में सलमान ने जोधपुर में काला हिरण और चिंकारा का शिकार किया था। इस मामले में जोधपुर में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें से राजस्थान हाई कोर्ट ने सलमान खान को घोड़ा फार्म शिकार मामले में और भवाद हिरण शिकार मामले में बरी कर दिया था। लेकिन वहीं कांकाणी शिकार मामला अभी भी अटका हुआ है।

आर्म एक्ट केस : चिंकारा और हिरण के शिकार मामले के बाद सलमान खान पर गैर कानूनी रूप से हथियार रखने का मामला भी दर्ज किया गया था। यह मामला भी शिकार के मामले से ही जुड़ा था, लेकिन इस पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

 

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सलमान ने ऐसे हथियार रखे और इस्तेमाल किए जिनकी लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी थी। 18 जनवरी 2017 को कोर्ट ने सलमान को इस मामले में भी बरी कर दिया।

 

सम्मान एवं पुरस्कार

  • 1990 : सर्वश्रेष्ठ पुरुष नवोदित का फिल्मफेयर पुरस्कार (फिल्म मैने प्यार किया के लिए)

 

  • 1999 : सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार (फिल्म कुछ कुछ होता है, के लिए) 

 

  • 2002 : सबसे सनसनीखेज अभिनेता का बॉलीवुड फिल्म पुरस्कार (फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके के लिए)

 

  • 2008 : सर्वश्रेष्ठ एंकर का इंडियन टेली पुरस्कार (टीवी शो दस का दम के लिए)

 

  • 2010 : बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म एक्टर (फिल्म दबंग के लिए)

 

  • 2011 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टार स्क्रीन पुरस्कार (फिल्म दबंग के लिए)

 

  • 2012 : बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फिल्म एक था टाइगर के लिए) 

 

  • 2016 : बेस्ट एक्टर का टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड (फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए)

 

वर्ष 2008 में सलमान खान को भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें और भी कई हॉनरेबल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

————————————————————————————————————————————————————————————————————————

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा सलमान खान’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *