सीरम इंस्टिट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला का जीवन परिचय | Serum Institute of India Founder Cyrus Poonawalla Biography in Hindi

सीरम इंस्टिट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला का जीवन परिचय | Serum Institute of India Founder Cyrus Poonawalla Biography in Hindi

 

सीरम इंस्टिट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला का जीवन परिचय (साइरस एस. पूनावाला की जीवनी हिंदी में, जन्म, उम्र, शिक्षा, करियर, परिवार, पत्नी, बच्चे, धर्म, कोरोना वैक्सीन, संस्था, नेटवर्थ) | [Cyrus S. Poonawalla Biography in Hindi] (Birth, Age, Education, Family, Wife, Career, Son, Religion, Caste, Business, Serum Institute of India, Covid-19 Vaccine Manufacturing, Foundation, Net worth 2022)

साइरस पूनावाला

(Cyrus Poonawalla)

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक ।

Advertisement

साइरस पूनावाला ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया’ के संस्थापक हैं। वह एक पारसी परिवार से संबंध रखते हैं और उन्हें ‘भारत का वैक्सीन किंग’ कहा जाता है। सायरस पूनावाला की कंपनी ‘सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)’, एक भारतीय बायोटेक कंपनी है, जो बाल चिकित्सा टीके बनाती है। उनकी यह कंपनी वैक्सीन का निर्माण करने वाली विश्व की सबसे बडी़ कंपनी है, और फोर्ब्स की जनवरी 2022 की भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में वे पांचवें स्थान पर हैं।

साइरस एस. पूनावाला ‘पूनावाला समूह’ के अध्यक्ष भी हैं, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया शामिल है। सीरम इंस्टीट्यूट 165 से अधिक देशों में टीके का निर्यात करता है। दुनिया के हर दूसरे बच्चे को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का टीका लगाया गया है।

साइरस पूनावाला की बायोग्राफी | Cyrus Poonawalla Biography in Hindi

साइरस पूनावाला की बायोग्राफी | Cyrus Poonawalla Biography in Hindi

वर्ष 2005 मे चिकित्सा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान के लिये साइरस पूनावाला को भारत सरकार द्वारा चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है, और उसी वर्ष 2005 में उन्हें भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वे घोड़ों की रेस लगाने के भी काफी शौकीन रहे हैं। तो आइए जानते हैं, ‘सिरम इंस्टीट्यूट‘ के संस्थापक साइरस पूनावाला के जीवनी और उनके सबसे बड़े बायोटेक कंपनी की स्थापना से लेकर अब तक के उनके जीवन के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

दिलीप संघवी की जीवनी ।

सुनील मित्तल की जीवनी ।

शिव नादर की जीवनी ।

साइरस पूनावाला का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    साइरस एस. पूनावाला (Cyrus S. Poonawalla)

उपनाम  :    साइरस पूनावाला

जन्म  :   सन् 1941(आयु 35 वर्ष)

जन्म स्थान  :  पुणे, महाराष्ट्र (भारत)

पिता  :   सोली ए. पूनावाला

माता  :  गुल पूनावाला

गृहनगर :   पुणे, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूलिंग :  द बिशप स्कुल, पुणे, महाराष्ट्र

शिक्षण संस्थान :  बृहन्महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पुणे यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र (भारत)

शैक्षणिक योग्यता  :   Bachelor of Arts/Science, Doctorate, Pune University

धर्म  :   पारसी

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

व्यवसाय (Profession) :  औषधि निर्माण, वैक्सीन निर्माण, टिका।

इंस्टिट्यूट : सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया 

स्थापित :  वर्ष 1966 में

पत्नी :   विल्लो पूनावाला

उपलब्धि : कोविड (Covid-19) वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग।

पुरस्कार पद्मश्री (2005), लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आदि।

नेटवर्थ (Net worth) $18.1 बिलियन डॉलर (जनवरी 2022)

प्रसिद्धि :   सीरम संस्थान के संस्थापक 

 

 

साइरस पूनावाला का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

साइरस पूनावाला का जन्म सन् 1941 को पुणे के एक पारसी परिवार में हुआ। साइरस पूनावाला के पिता का नाम सोली ए. पूनावाला और माता का नाम गुल पूनावाला  है। साइरस पूनावाला के माता-पिता उस समय घोड़ों का व्यापार करते थे। उनके माता-पिता ने साइरस के परवरिश मे कोई कमी नहीं होने दी, और उनके माता-पिता उन्हें पढ़ा-लिखा कर एक बहुत बड़ा आदमी बनाना चाहते थे। 

 

शिक्षा (Education)

साइरस पूनावाला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपनी स्कूली शिक्षा बिशप स्कूल पुणे से पूरी की उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बृहन्न महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, पुणे विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने 1966 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

 

 

साइरस पूनावाला के करियर की शुरुआत (Cyrus Poonawalla Career) ।

साइरस पूनावाला ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, करियर की शुरुआत में वह अपने पिता के घोड़ों के व्यापार को आगे बढाने के बारे मे सोचा। उस क्षेत्र में काम करने के कुछ हीं समय बाद उन्हें यह अहसास हो गया की, भारत जैसे देश मे इसका कोई भविष्य नही है। क्योंकि उस समय घोड़ों की रेस का दौर धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा था। 

इसके बाद उन्होंने कार निर्माण के क्षेत्र मे काम करने के बारे में सोचा और अपने दोस्त के साथ मिलकर 120 डॉलर में एक स्पोर्ट्स कार का प्रोपेटाइप बनाया, लेकिन उनका यह आइडिया भी काम नहीं आया। फिर अपने घोड़ो के फार्म के किसी वरिष्ठ ने उन्हें वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र मे काम करने कि सलाह दी।

 

इन्हें भी पढ़ें :

दिलीप संघवी की जीवनी ।

सुनील मित्तल की जीवनी ।

शिव नादर की जीवनी ।

 

सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना ।

अपने घोड़े घोड़े के फॉर्म के किसी वरिष्ठ ने उन्हें बताया कि, घोड़ों के सीरम से दवा बनाई जाती है, और साइरस पूनावाला को इस क्षेत्र में काम करने का सुझाव दिया। इसके बाद उन्होंने अपने फार्म में रखे घोड़ों के सीरम से दवा बनाने का फैसला किया। लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था की, इसकी शुरुआत कैसे करें। 

उस दौरन महाराष्ट्र के हाफकीन इंस्टीट्यूट द्वारा वैक्सीन बनाई जाती थी, लेकिन वह काफी महंगी होती थी। लेकिन इसके विपरीत साइरस पूनावाला ने सस्ती और अच्छी वैक्सिंग बनाने के बारे में सोचा, ताकि वह सस्ती और अच्छी वैक्सीन बनाकर जरुरतमंदो तक पहुंचा सकें।

साइरस पूनावाला ने इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई और इस क्षेत्र में काम शुरू कर दिया। इसके बाद वर्ष 1966 मे उन्होंने ‘सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (Serum Institute of India) की स्थापना की।

उन्होंने महाराष्ट्र के हाफकीन इंस्टीट्यूट से 10 साइंटिस्ट और डॉक्टरों को काम पर रखा और वैक्सीन निर्माण करने का कार्य शुरू कर दिया। शुरुआत में उनकी कंपनी साधारण दवाओं का निर्माण करती थी। लेकिन वे इस क्षेत्र में मेहनत करते गए और उनकी मेहनत रंग भी लाई। इस कंपनी की स्थापना के 2 साल में ही उन्होंने ‘एन्टी टिटनेस’ का टीका तैयार कर लिया। उसके बाद वर्ष 1974 मे उनकी कंपनी ने ‘DTP’ वैक्सीन बनाई, जो सांप के ज़हर को ख़त्म करने वाला टीका, डिप्थीरिया, टिटनस, डीपीटी के टीके, बीसीजी के टीके, मीज़ल्स, मंप और एमएमआर के टीके, रोटावायरस के टीके इत्यादि का निर्माण किया, जो बच्चों का बचाव करती है। 

उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय काम के लिए World Health Organization (WHO) द्वारा उनकी सराहना भी की गई थी। वर्ष 1994 मे उन्होंने यूनसेफ (UNICEF) को उच्च गुणवत्ता वाली वैक्सीन सप्लाई की। उस समय इस वैक्सीन की पूरी दुनिया को बहुत ज्यादा जरूरत थी, और इसी जरूरत देखते हुए साइरस पूनावाला की कंपनी ने बहुत सस्ते दामों पर दुनिया भर के 100 से भी अधिक देशों मे इसका निर्यात किया। आज उनकी या कंपनी विश्व की सबसे बडी़ वैक्सीन निर्माता कंपनी बन गयी है।

 

कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण  (Covid-19 Vaccine)

साइरस पूनावाला कीसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 जैसी महामारी में इस वायरस बचाव के लिए वैक्सीन का निर्माण भी कर चुकी हैं। उनकी यह कंपनी कोविड-19 के बचाव के लिए कोविडशील्ड (Covishield) का निर्माण करती है। उनकी कंपनी के द्वारा बनाई गई यह वैक्सीन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेजी जाती है। कोविड-19 जैसी महामारी के बचाव में वैक्सीन तैयार करने के साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया को यह बता दिया कि भारत किसी भी रोग से बचने मे सक्षम है।

साइरस पूनावाला का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Car Collection in 2022) |

यदि साइरस पूनावाला के नेटवर्थ की बात की जाए तो वर्तमान में जनवरी 2022 तक उनकी नेटवर्थ $18.1 बिलियन डॉलर (1.34 लाख करोड़ INR) है। उनकी कंपनी ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ हर साल 295 मिलियन डॉलर का लाभ कमाती है। जबकि Covid 19 के दौरान ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। 

 

निजी जीवन (Personal Life)

साइरस पूनावाला का विवाह विल्लू पूनावाला से हुआ था। इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिनका नाम आदार पूनावाला है। 

वर्ष 2010 में उनकी पत्नी विल्लो पूनावाला का निधन हो गया था। जिसके बाद से वे काफी टूट गए थे। 

साइरस पुनावाला एक खुशमिजाज व्यक्तित्व के इंसान हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि- “जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूँ, बहुत खुश होता हूँ।”

उनके पुत्र आदार पूनावाला वर्तमान में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। फरवरी 2021 में, आदार पुनावाला ने सूचीबद्ध वित्त फर्म मैग्मा फिनकॉर्प में $ 475 मिलियन में 60% हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा किया और इसका नाम बदलकर पूनावाला फिनकॉर्प कर दिया।

 

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता सोली ए. पूनावाला (पिता)

गुल पूनावाला (माता)

पत्नी विल्लो पूनावाला
बच्चे

एक बेटा- आदार पूनावाला

नताशा पूनावाला (बहू)

साइरस पूनावाला के सामाजिक कार्य परोपकारिता  (Charity and altruism) |

परोपकारिता के क्षेत्र में भी सारस पूनावाला काफी सक्रिय हैं, और उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से एक फाउंडेशन की स्थापना की है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करती है। उनके द्वारा स्थापित यह संस्था ‘गरीब देशो, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को’ मुफ्त में टीकाकरण एंव रोग निवारक दवाएं उपलब्ध कराती है।

मई 2019 में पूनावाला ने Naum Koen के साथ साझेदारी में यूक्रेन में मुफ्त टीकाकरण के लिए खसरे के टीके की एक लाख खुराक की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था।

इसके अलावा उनकी कंपनी ने पूरी दुनिया को सस्ते दामों पर कोरोना वायरस की वैक्सीन सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का भी काम किया है।

साइरस पूनावाला को मिले राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार (Awards and Rewards) |

  • 2005 भारत के पुर्व राष्ट्रपति, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवोर्ड
  • वर्ष 2021 मे फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची शामिल।
  • जनवरी 2022 तक भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने।

 

 

साइरस पूनावाला के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : साइरस पूनावाला कौन है ?

उत्तर : सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : सन् 1941 को।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 81 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला का धर्म क्या है ?

उत्तर : पारसी धर्म।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- आदार पूनावाला।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला किस राज्य के हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र, भारत।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय से, ‘सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के संस्थापक।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला क्यों प्रसिद्ध हैं ?

उत्तर : Covid- 19 वैक्सीन बनाने के लिए।

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला की कंपनी ‘Covid- 19’ की कौन सी वैक्सीन का निर्माण करती है ?

उत्तर : कोविशिल्ड

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में साइरस पूनावाला कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $18.1 बिलियन डॉलर ( ₹1.34 लाख करोड़ INR)

 

प्रश्न : साइरस पूनावाला के बेटे कौन है ?

उत्तर : आदर पूनावाला (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ)।

 

इन्हें भी पढ़ें :

दिलीप संघवी की जीवनी ।

सुनील मित्तल की जीवनी ।

शिव नादर की जीवनी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *