Pankaj Tripathi Biography in Hindi | पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय

पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय (पंकज त्रिपाठी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Pankaj Tripathi Biography in Hindi [Pankaj Tripathi, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth]

 

पंकज त्रिपाठी | Pankaj Tripathi

भारतीय अभिनेता।


दोस्तों, आज का हमारा यह लेख एक ऐसे व्यक्तित्व पर है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया है और वह बॉलीवुड जगत में अपनी एक छाप छोड़ी है। जी हां हम बात कर रहे हैं, बिहार के एक छोटे से गांव में एकदम साधारण परिवार में जन्मे पंकज त्रिपाठी की, जिन्होंने अपनी मेहनत और अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है।

Advertisement

दोस्त, पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता हैं, जो अपनी एक्टिंग और अपने शालीन व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बिहार के एक छोटे से गांव से लेकर बॉलीवुड में कामयाबी तक का उनका यह सफर आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने कई कठिनाइयों के बाद भी यह सफर तय किया और आज वे बॉलीवुड का एक उभरता सितारा है। फिल्म ‘न्यूटन’ से लेकर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ तक उन्होंने अपने अपने अभिनय से सबका दिल जीता है।

किसे पता था कि, 12 वर्ष की उम्र में अपने गांव में छठ पूजा के अवसर पर एक नाटक में लड़की का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी एक दिन बॉलीवुड का एक मशहूर सितारा बन जाएंगे और अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लेंगे। इसलिए आज के इस अंक में, हम पंकज त्रिपाठी के जीवन परिचय और उनके संघर्ष से लेकर अब तक करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो पंकज त्रिपाठी के बारे में जानने के लिए इस लेख में हमारे साथ बने रहे :

Pankaj Tripathi Biography in Hindi | पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय

Pankaj Tripathi Biography in Hindi | पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय

 

पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

जन्म  :   5 सितंबर 1976 (45 वर्ष)

जन्म स्थान  :बेलसंद, गोपालगंज, बिहार (भारत)

पिता :  पंडित बनारस तिवारी (किसान)

माता :  हेमवंती तिवारी

गृहनगर :  गोपालगंज, बिहार (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  डी. पी. एच. स्कूल, गोपालगंज, बिहार

विश्वविद्यालय :पटना कॉलेज

शैक्षणिक योग्यता :  वर्ष 2004 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ड्रामा में स्नातक (History Drama)

राशि :  कन्या राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :अभिनेता

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेता – रन (2004)

  • टीवी धारावाहिक : गुलाल (2010)

पत्नी  :  मृदुला तिवारी (विवाह- 2004)

 

पंकज त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Pankaj Tripathi Early Life & Education

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव बेलसंड में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं और उनकी माँ हेमवंती तिवारी एक गृहणी हैं। वे कुल 6 भाई-बहन है और पंकज त्रिपाठी अपने चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटे हैं।

पंकज जब 12 वर्ष के थे तो गाँव में छठ पूजा के अवसर पर होने वाले नाटक में उन्होंने एक लड़की का रोल किया था। जिसमें लोगों ने उनके अभिनय की बहुत तारीफ की थी। पंकज को यहीं से अभिनय में रूचि बढ़ने लगी। बस फिर क्या था, उन्होंने ठान लिया की बड़े होकर वे अभिनय के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाएंगे।

हालांकि, पंकज को 10 वीं कक्षा तक फिल्मों की जानकारी नहीं थी। क्योंकि उनके घर में टीवी नहीं था और निकटतम थिएटर उनके गांव से लगभग 20 किमी दूर था। जबकि पंकज के माता पिता चाहते थे कि पंकज पढ़-लिख कर एक बड़ा डॉक्टर बने।

अपने गांव और पढ़ाई के बारे में, पंकज त्रिपाठी बताते हुए कहते हैं कि – ” उनके शुरुआती पढ़ाई का माहौल बहुत ही शुद्ध था। उन्होंने पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई पेड़ की छांव बैठकर की है, क्योंकि उस समय उनके गांव में कोई स्कूल नहीं था। “  वह आगे कहते हैं कि – ” उनके गांव में उस समय बिजली की उतनी सुविधा नहीं थी और बिजली कुछ वक्त के लिए ही आती थी। “

 

इन्हें भी पढ़ें :

पंकज त्रिपाठी कि शिक्षा | Pankaj Tripathi Education

पंकज त्रिपाठी की स्कूल की शिक्षा उनके अपने ही गांव के एक स्थानीय स्कूल डी.पी.एच. स्कूल गोपालगंज, बिहार से हुई है। अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद उनके माता-पिता ने पंकज को आगे की पढ़ाई के लिए पटना भेज दिया। पटना में पढ़ते हुए पंकज ने जीव विज्ञान (Biology) विषय से अपनी 12वीं की परीक्षा पास की, और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग शुरु कर दी और तैयारी में जुट गए। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते हुए पंकज त्रिपाठी ने दो बार एंट्रेंस एग्जाम भी दिए, लेकिन वह एग्जाम नहीं निकाल पाए।

पटना मे रहते हुए पंकज त्रिपाठी ने पढाई के साथ-साथ एबीवीपी (ABVP) ज्वाइन कर लिया और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगे। एक आंदोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद वे वाम दल से भी जुड़े। वे अपने दोस्तों के साथ कालिदास रंगालय में नाटक देखने जाने लगे और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोचा। इस दौरान वे नाटकों में भाग भी लिया करते थे। जब उनके घर वालों को यह पता चला तो उनके माता-पिता ने उन्हें समझाया, जिसके बाद पंकज ने होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा का कोर्स भी किया और इसके बाद उन्होंने पटना के होटल मौर्या में बतौर कुक 2 साल काम किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने एक्टर बनने का सपना नहीं छोड़ा।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 178

मी०- 1.78

फीट – 5′ 10″

वजन

70 Kg

आंखों का रंग 

गहरा भूरा
बालों का रंग

काला

 

पंकज त्रिपाठी के स्ट्रगल के दिन | Pankaj Tripathi Struggle

इसी दौरान उन्हें दिल्ली के ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ बारे में पता चला, जहां कम फीस में पढ़ सकते थे। फिर क्या था, दो साल कुक की नौकरी करने के बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और अभिनय करियर पर ध्यान लगाने के लिए पटना कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने दिल्ली के ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ (NSD) में दाखिला ले लिया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दाखिला लेने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा और दो बार उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट कर दिया गया था। आखिरकार दो रिजेक्शन के बाद उन्हें ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला मिला और वर्ष 2004 में उन्होंने वहां से ड्रामा में स्नातक का कोर्स किया।

दिल्ली से पटना वापस आने के बाद पंकज त्रिपाठी ने विजय कुमार द्वारा निर्देशित नाटक ‘लीला नंदलाल की’ में एक चोर की भूमिका निभाई थी। यह नाटक लगातार कई सालों तक चला। इस नाटक में पंकज के अभिनय की काफी तारीफ की गई और कई रंगमंच कलाकारों सहित मीडिया में भी उनकी बहुत प्रशंसा हुई।

इसी दौरान वर्ष 2004 में घर वापस आने के बाद उनका विवाह भी हो गया। शादी होने के बाद उनकी परिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ गई लेकिन उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपनों को नहीं छोड़ा और फिर उन्होंने मुंबई जाकर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के बारे मे सोचा।

अपनी पत्नी मृदुला के साथ पंकज त्रिपाठी

अपनी पत्नी मृदुला के साथ पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की पत्नी एक स्कूल टीचर थी, इसलिए उन्हें ज्यादा आर्थिक समस्या तो नहीं हुई। लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि, बॉलीवुड में सफल होने के लिए किसी खास परिवार या पहचान की जरूरत होती है, पर पंकज त्रिपाठी ना तो किसी खास परिवार से थे और ना ही उनका बॉलीवुड में किसी से कोई पहचान थी। जिस वजह से पंकज को फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगभग 10 वर्ष का लंबा समय लग गया।

इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका भरपूर साथ दिया और परिवार को अच्छे से संभाला, ताकि पंकज अपने करियर पर ध्यान दे सकें। पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी को अपना गुरु मानते हैं।

 

निजी जीवन (Personal Life)

पंकज त्रिपाठी की शादी 15 जनवरी 2004 को मृदुला से हुई है। उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी मुंबई के गोरेगांव के एक स्कूल में टीचर हैं। मनोज त्रिपाठी के संघर्ष के दिनों में उनकी पत्नी मृदुला ने हीं करीब दस सालों तक परिवार को घर और बाहर दोनों जगह संभाला था। उनकी पत्नी ने पंकज त्रिपाठी का हर कदम पर मजबूती से साथ दिया है।

पंकज त्रिपाठी मृदुला त्रिपाठी कि 15 वर्षीय एक बेटी भी है, जिनका नाम आशी त्रिपाठी है। आशी अभी पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें जगह-जगह घूमना और फोटग्राफी करना बहुत पसंद है।

पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – पंडित बनारस तिवारी 

माँ – हेमवती तिवारी

भाई-बहन (Siblings)

भाई – 3 (सभी बड़े)

बहन – 2 (दोनों बड़ी)

(कुल 6 भाई-बहन)

पत्नी (wife)

मृदुला त्रिपाठी (शादी-अप्रेल 2011)
बच्चे (Childrens)

एक बेटी – आशी त्रिपाठी

 

पंकज त्रिपाठी का फिल्मी करियर | Pankaj Tripathi’s Bollywood Career

थिएटर करते हुए पंकज ने सोचा कि वह सिर्फ थिएटर के लिए नहीं बने हैं और केवल थिएटर करने से उनका काम नहीं चलने वाला। इसलिए अक्टूबर 2004 में वे अपनी पत्नी के साथ मुंबई चले आए। उसी साल, वर्ष 2004 में उन्हें फिल्म ‘रण’ में काम करने का मौका मिला। भले हीं इसमें उनकी एक छोटी सी भूमिका थी पर पंकज ने इसे स्वीकार कर लिया। उसके बाद पंकज ने कई फिल्मों और सीरियल में कई छोटी-मोटी भूमिकाएं की। वर्ष 2010 में टीवी पर आने वाला धारावाहिक ‘गुलाल’ उनका पहला टीवी सीरियल था। उन्होंने एक जाने माने धारावाहिक ‘सरोजनी : एक नई पहल’ में भी दुष्यंत सिंह का किरदार निभाया था।

लगभग 8 सालों तक इंडस्ट्री में काम करते हुए भी उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा पहचान नहीं मिली थी और वह अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और वर्ष 2012 में उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ उनके काम की भी खूब तारीफ हुई। पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी को अपना गुरु मानते हैं, और इस फिल्म में उन्हें मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का मौका भी मिला था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सुल्तान नाम के एक कसाई की भूमिका में थे। इस फिल्म की सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी ने खूब प्रशंसा हासिल की। लोग उन्हें पहचानने लगे और वह फेमस हो गए। 

इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने बरेली की बर्फी, मसान, फुकरे, फुकरे रिटर्नस और निल बटे सन्नाटा जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका से सबको प्रभावित किया और खूब सुर्खियां बटोरी। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘न्यूटन’ में पंकज त्रिपाठी को उनके शानदार अभिनय के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- स्पेशल मेंशन’ से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है, जिसमें – सैक्रेड गेम्स, मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी बहुचर्चित वेब सीरीज शामिल है। उन्होंने वर्ष 2018 में आई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से खुब सुर्खियां बटोरी। इसमें वे कालीन भैया कि भुमिका में थे, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। इसके बाद लोग उन्हें कालीन भैया के नाम से भी जानने लगे।

 

पंकज त्रिपाठी की कुछ फिल्में | Pankaj Tripathi’s films

रन (2004), अपहरण (2005), ओमकारा (2006), धर्म (2007), मिथ्या (2008), शौर्य (2008), चिंटू जी (2009), बारह आना (2009), वाल्मीकि की बंदूक (2010), रावण (2010), आक्रोश (2010), चिल्लर पार्टी (2011), अग्निपथ (2012), गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 (2012), गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2 (2012), दबंग 2 (2012), एबीसीडी (2013), रंगरेज़ (2013), फुकरे (2013), अनवर का अजब किस्सा (2013), माज़ी (2013), जनता V/S जनार्दन – बेचारा आम आदमी (2013), Doosukeltha (2013), गुंडे (2014), सिंघम रिटर्न्स (2014), मांझी: द माउंटेन मैन (2015), लाइफ बिरयानी (2015), मसान (2015), दिलवाले (2015), निल बट्टे सन्नाटा (2016), ग्लोबल बाबा (2016), मैंगो ड्रीम्स (2016), कॉफ़ी विद डी (2017), अनारकली ऑफ आरा (2017), न्यूटन (2017), गुड़गांव (2017), बरेली की बर्फी (2017), फुकरे रिटर्न्स (2017), मुन्ना माइकल (2017), कालाकांडी (2018), काला (2018), अंग्रेज़ी में कहते हैं (2018), फेमस (2018), स्त्री (2018), हरजीता (2018), भैयाजी सुपरहिट (2018), यौर्स ट्रूली (2018), लूका छुपी (2019), ड्राइव (2019), सुपर – 30 (2019), शकीला (2020), गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020), लूडो (2021), कागज़ (2021), मिमी (2021), 83 (2021), बच्चन पांडे (2022)

इन्हें भी पढ़ें :

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज लिस्ट ( Pankaj Tripathi Web Series List )

2018 Sacred Games 

2018 Mirzapur

2019 Criminal Justice

2019 The Tashkent Files

2020 Extraction

2020 Criminal Justice : Behind Closed Doors

2020 Mirzapur – 2

 

पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्में | Pankaj Tripathi’s Upcoming Movies

पंकज त्रिपाठी की आने वाली कुछ फिल्में है…

  • OMG 2 (2022)
  • मिर्जापुर- 3 (Upcoming)

 

पंकज त्रिपाठी का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Pankaj Tripathi net worth, house, car collection in 2022

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने 40 बॉलीवुड फिल्मों के साथ -साथ 60 से ज्यादा टेलीविजन शो और वेब सीरीज़ में काम कर चुके हैं।  यदि उनके नेटवर्थ की बात की जाए तो, पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 5.5 मिलियन डॉलर ( ₹42 करोड़ लगभग) बताई जा रही है।

आवास (Residence)

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

$5.5 मिलियन 

(लगभग ₹ 42 करोड़ भारतीय रुपये)

वेतन प्रति फिल्म

3 से 4 करोड़ भारतीय रुपये / फिल्म

 

पंकज त्रिपाठी की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी
पसंदीदा अभिनेत्री

दीपिका पादुकोण, जेनिफर लॉरेंस

पसंदीदा निर्देशक

राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप
शौक (Hobbies)

खाना बनाना, पुस्तकें पढ़ना, यात्रा करना, संगीत सुनना

 

पंकज त्रिपाठी को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘न्यूटन’ में उनके शानदार अभिनय के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- स्पेशल मेंशन’ से सम्मानित किया गया है।

 

पंकज त्रिपाठी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Pankaj Tripathi

  • क्या पंकज त्रिपाठी धूम्रपान करते हैं ? – हाँ
  • क्या पंकज त्रिपाठी शराब पीते हैं ? –  ज्ञात नहीं
  • पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज में बेलसंद के एक छोटे से गांव में हुआ था।
  • उनके पिता एक किसान और धार्मिक स्वभाव वाले व्यक्ति हैं।
  • बचपन के दिनों में पंकज आरएसएस (RSS)  जुड़ गए थे और विभिन्न शाखाओं में भी रहे थे। 
  • वह 10 वीं कक्षा तक फिल्मों से परिचित नहीं थे क्योंकि उनके पास टीवी नहीं था और सिनेमाघर भी उनके गांव से 20 किलोमीटर दूर था।
  • बचपन के दिनों में वे गांव में होने वाले छठ महोत्सव के कार्यक्रम में एक लड़की की भूमिका निभाया करते थे। लोग उनके एक्टिंग की बहुत तारीफ करते थे।
  • पटना में पढ़ते समय वह एबीवीपी में शामिल हुए और छात्र आंदोलनों में भाग लेने लगे। इस दौरान वे जेल भी गए थे। वह पटना कॉलेज में एक सक्रिय छात्र नेता थे और एक वक्ता भी थे।
  • उन्होंने होटल मैनेजमेंट में एक कोर्स किया और पटना के होटल मौर्य में दो साल तक एक रसोई पर्यवेक्षक के रूप में काम किया।
  • लक्ष्मीनारायण लाल द्वारा रचित प्रोसेनियम थिएटर “अंधा कुआं” को देखने के बाद वह बेहद प्रभावित हुए, यह शो देखने के बाद वह बहुत रोए थे।
  • वर्ष 1996 के बाद, पंकज त्रिपाठी एक नियमित रंगमंच कलाकार बन गए और उन्होंने 4 साल तक थिएटर भी किया है।
  • 16 अक्टूबर 2004 को, वह अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुंबई चले गए।
  • वर्ष 2004 से 2010 तक, उन्होंने टेलीविज़न में कई छोटी भूमिकाएं और टाटा टी का एक विज्ञापन भी किया है।
  • मुंबई आने के बाद, उनकी पत्नी ने मुंबई के गोरेगांव में पढ़ना शुरू किया।
  • पंकज त्रिपाठी का स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी ने हीं लगभग 10 साल तक परिवार को ध्यान रखा था।

 

पंकज त्रिपाठी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी कौन है ?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने फिल्म ‘रन’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, और आज वे फिल्म इंडस्ट्री में कालीन भैया के नाम से जाने जाते हैं।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में पंकज त्रिपाठी उम्र 46 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार राज्य से हैं। उनका जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के छोटे से गांव बेलसंड में हुआ था।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी कुल 6 भाई-बहन हैं।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी कि शादी मृदुला त्रिपाठी से हुई है।

 

प्रश्न : पंकज त्रिपाठी की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है जो पेशे से एक टीचर हैं।

 

प्रश्न : 2022 में पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 5.5 मिलियन डॉलर ( ₹ 40 करोड़ भारतीय रुपए लगभग)  के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *