रिया चक्रवर्ती पर यदि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले आरोप सिद्ध हुए तो हो सकती है 10 साल की सजा। जांच में ड्रग्स देने का हुआ खुलासा।

रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi

रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय (रिया चक्रवर्ती, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, नेटवर्थ) | Rhea Chakraborty Biography in Hindi [ Rhea Chakraborty, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Boyfriend, Controversies, Net worth ]

 

रिया चक्रवर्ती | Rhea Chakraborty

भारतीय अभिनेत्री।


Rhea Chakraborty Biography in hindi : दोस्तों, बॉलीवुड की दुनिया में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जब भी बात की जाती है, तो एक नाम हमेशा लिया जाता है, और वह नाम है अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का। जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की हत्या में शामिल होना बताया जा रहा है। उनकी मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी हुई है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे, कौन है रिया चक्रवर्ती और उनका सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से क्या लेना-देना है। इस आर्टिकल में हम रिया चक्रवर्ती के जन्म और फिल्मी करियर से लेकर अब तक के पूरे लाइफ के बारे में चर्चा करेंगे। तो बने रहें, ” रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi ” के इस लेख में।

Advertisement

 

रिया चक्रवर्ती कौन है | Who is Rhea Chakraborty ?

Rhea Chakraborty Biography in hindi : दोस्तों, रिया चक्रवर्ती एक भारतीय अभिनेत्री मॉडल और विजे हैं। उन्होंने एमटीवी के कई रियलिटी शो को होस्ट किया है। वर्ष 2013 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के लिए ‘अप्सरा अवार्ड्स’ और अपने शानदार अभिनय के लिए ‘ज़ी सिने’ पुरस्कार जीता था। वर्ष 2020 में उन्हें “द टाइम्स ऑफ इंडिया” की “सबसे शक्तिशाली महिलाओं” की सूची में भी शामिल किया गया था।

रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi

रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi

आपको बता दें कि, वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद, उनके पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद इस मामले में जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती को इस मामले में आरोपी पाया गया है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का भी खुलासा हुआ है। इस मामले में वे कई बार जेल भी जा चुकी हैं। तो आइए जानते हैं, ” रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi “

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Table of Contents

रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

जन्म (Birth) : 1 जुलाई, 1992 (30 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth Place) : बैंगलोर, कर्नाटक (भारत)

पिता (Father) : इंद्रजीत चक्रवर्ती (भारतीय सेना अधिकारी)

माता (Mother) :  संध्या चक्रवर्ती

गृहनगर (Hometown) :  बैंगलोर, कर्नाटक (भारत)

वर्तमान पता (Residence) : मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत

स्कुलिंग (Schooling) : आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, हरियाणा, आर्मी स्कूल अम्बाला

विश्वविद्यालय (University) :  ज्ञात नहीं

शैक्षणिक योग्यता (Education) : ज्ञात नहीं

राशि (Zodiac) :  कर्क राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू

जाति (Caste) : बंगाली

पेशा (Profession) :अभिनेत्री, मॉडल और वीजे

बॉलीवुड डेब्यू : फिल्म- मेरे डैड की मारुती (वर्ष – 2013)

वैवाहिक स्थिति (Marital status) : अविवाहित

नेटवर्थ (Networth) : $1.5 मिलियन 

सुर्खियों में (In the news) : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका होने और उनकी हत्या के आरोपी होने के नाते।

 

रिया चक्रवर्ती का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Rhea Chakraborty Early Life & Education

Rhea Chakraborty biography in hindi- early life : रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। वे एक आर्मी परिवार के आती हैं, और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, आर्मी में एक सेना अधिकारी हैं। उनकी मां का नाम संध्या चक्रवर्ती है। रिया का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम शौविक चक्रवर्ती है।

 

रिया चक्रवर्ती कि शिक्षा  | Rhea Chakraborty Education

Rhea Chakraborty biography in hindi- early life : रिया चक्रवर्ती के पिता का आर्मी में सेना अधिकारी होने के चलते, रिया की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा स्थित अंबाला के एक आर्मी स्कूल से पुरी हुई है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, रिया मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई और मॉडलिंग के क्षेत्र में ही अपना ध्यान लगाया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 166

मी०- 1.66

फीट – 5′ 5″

वजन (Weight)

56 Kg

शारीरिक संरचना ( Figure) 

30-26-32
आंखों का रंग (Eye Color)

गाढ़ा भूरा

बालों का रंग (Hair color)

काला

 

रिया चक्रवर्ती का करियर | Rhea Chakraborty Career

Rhea Chakraborty biography in hindi- Career : रिया चक्रवर्ती के एक्टिंग करियर कि बात करें तो, रिया वर्ष 2009 में छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने छोटे पर्दे पर MTV के रियलिटी शो ‘Tvs Scooty Teen Diva’ ने भाग लिया था और इस प्रतियोगिता में वे, फर्स्ट रनर-अप रही थीं। हालाँकि इस शो से वे काफी हद तक पोपुलर हो चुकी थीं। इसके बाद, एमटीवी से उन्हें एक शो को होस्ट करने का ऑफर मिला, जिसके बाद उन्होंने MTV के लिए कई शोज को होस्ट भी किया था। जिसमें – Pepsi MTV Wassup, Tiktech College Beat and MTV Gone आदि जैसे शोज भी शामिल थे।

रिया चक्रवर्ती | Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती | Rhea Chakraborty

बॉलीवुड मे आने के लिए रिया को बहुत मशक्कत करनी पड़ी और रिया ने एक फिल्म “बैंड बाजा बारात” (Band Baja Barat) के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन वे इसमें सिलेक्ट नहीं हो पाईं, और यह फिल्म अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को मिली थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया था। रिया ने कुछ टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ एक म्यूजिक एल्बम ‘ओ हीरिये’ में काम किया था, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

रिया चक्रवर्ती का बॉलीवुड करियर | Rhea Chakraborty Bollywood Career

Rhea Chakraborty biography in hindi- Bollywood Career : रिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में एक तेलुगु फिल्म ‘ट्यूनीगा ट्यूनीगा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह बॉलीवुड में उनकी डेब्यु फिल्म थी। अगले वर्ष, 2014 मे वह फिल्म ‘सोनाली केबल’ में नजर आई। उनकी यह फिल्म कुछ खास तो नहीं चली लेकिन इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी।

वर्ष 2016 में उनकी फिल्म ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में वे, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सुशांत सिंह राजपूत और सुष्मिता सेन जैसे बड़े कलाकारों के साथ नजर आई थीं। वर्ष 2017 में उनकी दो फिल्में ‘बैंक चोर’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ रिलीज हुई। आपको बता दें कि, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक नोबेल पर आधारित फिल्म थी, जो चेतन भगत द्वारा लिखी गई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। जबकि इस फिल्म में रिया, अंशिका कि भूमिका में थी। इसी वर्ष उनकी एक और फिल्म, ‘दोबारा : See Your Evil’ रिलीज हुई। इस फिल्म में रिया, तान्या की भूमिका में नजर आई थीं।

इसके बाद वर्ष 2018 में रिया, वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जलेबी’ में नजर आई थी। वर्ष 2021 में वे फिल्म ‘चेहरे’ में दिखाई दीं, जिसमें वे नेहा भारद्वाज के किरदार में थी, और इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसी वर्ष, 2022 में उनकी एक तेलुगू फिल्म ‘ सुपर माची’ रिलीज हुई थी।

भले ही वे बॉलीवुड में एक जानी-मानी कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं कि हैं और अभी भी बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।

हालांकि वे अपनी फिल्मों से ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस में ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। जानिए – ” सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय | Sushant Singh Rajput Biography in Hindi “

 

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता : Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput Love Story :

Rhea Chakraborty biography in hindi – Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput Love Story : दोस्तों यह बात तो पूरे बॉलीवुड मे जग जाहिर थी की, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे के साथ रिश्तो में थे। वर्ष 2019 से ही वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कई बार सोशल मीडिया पर भी उनके रिलेशन को लेकर सवाल किए गए थे। हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी।

लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद, रिया ने खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बताया था और सबके सामने आई थीं। रिया ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि, उनकी पहली मुलाकात वर्ष 2013 में, यशराज प्रोडक्शंस (Yash Raj Production) के ऑफिस में हुई थी। उस समय सुशांत अपनी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ की शूटिंग कर रहे थे, और रिया अपनी पहली फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ की शूटिंग कर रही थीं।

उस मुलाकात के बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और इसके बाद कई ऐसे मौके आए जब रिया और सुशांत (Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput) की मुलाकात पार्टीज और इवेंट्स में होने लगी। वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और रोहिणी अय्यर की पार्टी में दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया और उनके प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद, रिया और सुशांत (Rhea and Sushant) को कई बार पार्टी में एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती।

 

रिया चक्रवर्ती की पसंदीदा चीजें | Rhea Chakraborty Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता (Favorite actor)

अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite actress)

माधुरी दीक्षित

पसंदीदा खेल (Favorite game)

बाइकिंग और रेसिंग
पसंदीदा फैशन डिजाइनर

(Favorite fashion designer)

नीता लूला

पसंदीदा रंग (Favorite color)

लाल, सफेद और काला
पसंदीदा जगह (Favorite place)

लन्दन एवं केपटाउन

पसंदीदा व्यंजन (Favorite food)

ग्रिल्ड चिकन एवं सी फूड
शौक (Hobbies)

बाइक चलाना, यात्रा करना, और कार रेसिंग करना

 

निजी जीवन (Personal Life)

Rhea Chakraborty Biography in hindi- Personal Life : रिया चक्रवर्ती वर्तमान में 30 वर्ष कि हैं, और अब तक अविवाहित हैं। वर्ष 2019 से वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप मे थी। इससे पहले उनका नाम आदित्य राय कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि यह केवल एक अफवाह थी। 

वर्ष 2018 में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया था और उनकी तुलना अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी से की थी।

महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती।

महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती।

रिया चक्रवर्ती शराब का सेवन करती हैं, और उन्हें कई बार पार्टी में शराब पीते हुए भी देखा गया है। वर्तमान में वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस मामले में उनका छोटा भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – इंद्रजीत चक्रवर्ती

माँ – संध्या चक्रवर्ती

भाई-बहन (Siblings)

एक भाई – शोविक चक्रवर्ती (छोटा)

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित
अफेयर (Affairs)

सुशांत सिंह राजपूत (अभिनेता)

आदित्य रॉय कपूर (अभिनेता, अफवाह)

 

रिया चक्रवर्ती से जुड़े विवाद | Rhea Chakraborty Controversies

Rhea Chakraborty biography in hindi – Controversy : रिया चक्रवर्ती उस समय विवादों से घिर गई, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग एक महीने बाद उनके पिता के. के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में 28 जुलाई 2020 को एक मुकदमा दर्ज कराया। इस प्राथमिक शिकायत में के. के. सिंह ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सुशांत रिया के पूर्ण कब्जे में था और उसका उसके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड सहित उसके वित्त पर भी पूरा नियंत्रण था। उन्होंने आगे कहा कि “सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया था और उसे बताया था कि रिया ने उसे मीडिया को डॉक्टर की रसीद दिखाने और उसे पागल साबित कर देने की धमकी दी थी। 8 जून 2020 की रात सुशांत की सेक्रेटरी दिशा ने सुसाइड कर लिया था। रिया ने उसे सुशांत का सचिव बनाया था। बाद में रिया ने अपने फ़ोन पर सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया। सुशांत को यह डर था कि रिया उसे अपने प्रबंधक की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार न ठहरा दे। क्योंकि उसने सचिव के आत्महत्या मामले में उसे फंसाने की धमकी दी थी। “

जिसके बाद, पटना पुलिस की 4 लोगों कि टीम रिया और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची थी। बाद में अगस्त 2020 को, सुशांत सिंह की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा गया। इस मामले में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के खिलाफ प्राथमिक शिकायत दर्ज की। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ” बिहार सरकार के अनुरोध और भारत सरकार से आगे की अधिसूचना पर सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मामला दर्ज किया है और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। “ 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जांच के लिए तलब किया था। तीन दिन की पूछताछ के बाद, 8 सितंबर 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जाँच में जब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई, तो कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने के बारे में बातचीत का खुलासा हुआ। इसमें रिया चक्रवर्ती के साथ उसका छोटा भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल था। 8 सितंबर 2020 को रिया को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDSS) अधिनियम के तहत धारा 27-ए के तहत बुक किया गया था।

अपने छोटे भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ रिया कोर्ट जाती हुई।

अपने छोटे भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ रिया कोर्ट जाती हुई।

 

सुशांत सिंह राजपूत हत्या केस में आरोपी नंबर 10 के रूप में जानी जाती हैं, रिया चक्रवर्ती | 

Rhea Chakraborty Biography in hindi : दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि, सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का हाथ होना बताया जा रहा है। जांच में इसका खुलासा भी किया गया है। जांच में यह खुलासा किया गया है कि, रिया हि सुशांत को ड्रग्स दिया करती थी, और उन्हें प्रताड़ित किया करती थी। इस मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था और वे कई बार जेल भी जा चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में, कोर्ट में वे आरोपी नंबर 10 के रूप में पेश होती हैं।

जांच में यह खुलासा भी हुआ कि, रिया चक्रवर्ती किराना सामानों के लिस्ट कि तरह ही ड्रग्स कि भी लिस्ट बनाया करती थीं। और वे पूजा सामग्री के साथ इसे मंगवाया करती थी। हालांकि इस मामले में जांच अभी जारी है, पर यदि रिया पर यह आरोप सिद्ध हो जाते हैं कि, वह सुशांत सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा भी हो सकती है।

 

रिया चक्रवर्ती की उपलब्धियां | Rhea Chakraborty Achievements

  1. रिया चक्रवर्ती को फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के लिए ‘अप्सरा अवार्ड्स’ और अपने शानदार अभिनय के लिए ‘ज़ी सिने’ पुरस्कार मिला था।
  2. 2020 में उन्हें “द टाइम्स ऑफ इंडिया” की “सबसे शक्तिशाली महिलाओं” की सूची में रखा गया था।

 

रिया चक्रवर्ती से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Rhea Chakraborty

  • क्या रिया चक्रवर्ती शराब पीती हैं ?  –  हाँ।
  • क्या रिया धुम्रपान करती है ? –  ज्ञात नहीं।
  • रिया चक्रवर्ती का जन्म, बेंगलुरू के एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भारतीय सेना में एक अधिकारी हैं, और उनकी माँ संध्या चक्रवर्ती एक गृहणी हैं।
  • रिया चक्रवर्ती ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा के आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट से की है।
  • रिया ने कई टीवी शो में एक होस्ट के रूप में काम किया है।
  • वर्ष 2013 में वे आयुष्मान खुराना के संगीत वीडियो ‘ओ हीरिये’ में भी दिखाई दीं।
  • रिया ने बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वे रिजेक्ट हो गई थी।
  • उन्होंने येपमे (yepme), स्टेफ्री और मारुति सुजुकी सहित कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।
  • रिया चक्रवर्ती को अक्सर कई पार्टियों में शराब पीते हुए देखा गया है।
  • रिया चक्रवर्ती अपने फिटनेस को लेकर काफी उत्साही रहती हैं और वह नियमित रूप से जिम और योगा करती हैं।
  • सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनके पिता ने पटना में रिया के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
  • सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में रिया चक्रवर्ती पर उन्हें ड्रग्स देने का आरोप है।
  • इस मामले में वे आरोपी नंबर 10 के रूप में जानी जाती हैं।
  • वर्ष 2018 में उन्होंने, बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। और उनकी तुलना अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी से की।
  • सूत्रों के अनुसार 14 जून 2020 को आत्महत्या करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने रिया को आखिरी फोन किया था।

 

रिया चक्रवर्ती के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती कौन है ?

उत्तर : दोस्तों, रिया चक्रवर्ती एक भारतीय अभिनेत्री हैं और उन्होंने एमटीवी के लिए कई शोज को भी होस्ट किया है। वर्तमान में वे सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुर्खियों में बनी हुई हैं।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 30 वर्ष (2022 मे) हैं।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती किस राज्य से हैं ?

उत्तर : रिया चक्रवर्ती कर्नाटक राज्य से हैं, और वे एक बंगाली हैं।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : रिया चक्रवर्ती वर्तमान में 30 वर्ष कि हैं, और अविवाहित हैं।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती की पहली फिल्म कौन सी है ?

उत्तर : पहली बॉलीवुड फिल्म – मेरे डैड की मारुति (वर्ष 2013)

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में क्यों हैं ?

उत्तर : रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस के आरोप में सुर्खियों में बनी हुई हैं।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती की जाति क्या है ?

उत्तर : बंगाली।

प्रश्न : रिया चक्रवर्ती की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : $ 1.5 मिलियन (₹ 12 करोड़ भारतीय रुपए लगभग)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *