ऐश्वर्या राय बच्चन की बायोग्राफी | Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

ऐश्वर्या राय बच्चन की बायोग्राफी | Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

 

ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय (आने वाली फ़िल्में, आयु, जाति, परिवार, हाईट, शादी, विवाद, फर्स्ट मूवी)   (Aishwarya Rai Bachchan biography, Fitness, Upcoming Movies  in hindi, Age, Husband, Net worth, Family)

Table of Contents

ऐश्वर्या राय बच्चन 

(Aishwarya Rai Bachchan)

भारतीय फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व मिस वर्ल्ड ।

 

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे ‘ऐश’ के नाम से भी मशहूर हैं। बॉलीवुड में वे अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अपने अभिनय और कला से एश्वर्या ने बॉलीवुड मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सुन्दरता और अभिनय के कारण ऐश्वर्या के देश विदेश में करोड़ों प्रशंसक है।

वर्ष 1994 में ऐश्वर्या ने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता का खिताब जीता था। जबकि इसके पहले वे उसी वर्ष मे मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी। वर्ष 1994 मे ही ऐश्वर्या राय ने हिन्दी फिल्मों मे काम करने के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। वे हर फिल्म में एक नए अंदाज मे नजर आई हैं और बेहतर भूमिकाएँ भी निभाई हैं। उनके नृत्य कोशल और अभिनय के दम पर एश्वर्या ने अपने हर किरदार को फिल्मी पर्दे पर जीवंत कर दिया है।

Advertisement

उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। वर्ष 2004 में टाईम पत्रिका ने उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

वर्ष 2007 में ऐश्वर्या राय ने हिंदी सिनेमा के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर की बहू बनते हुए उनके बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली, और ऐश्वर्या राय से ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ हो गई। ऐश्वर्या राय बच्चन कर्नाटक राज्य से हैं, और उन्होंने अपनी स्कूल के दिनों से ही विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। तो आइए जानते हैं, ऐश्वर्या राय के बचपन से लेकर विश्व सुंदरी बनने और फिल्मी दुनिया मे उनके सफर और आज के बारे में :

 

ऐश्वर्या राय बच्चन की बायोग्राफी | Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

ऐश्वर्या राय बच्चन की बायोग्राफी | Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

 

ऐश्वर्या राय का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

निक नाम :  ऐश, गुल्लू, अश

जन्म  :  1 नम्बर 1973 

जन्म स्थान  :   मंगलौर, कर्नाटक (भारत)

पिता  :  स्व. कृष्णराज राय

माता  :   वृंदा राय

गृहनगर :   बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत

आवास  :  जलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वी एल मेहता रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूलिंग  :  आर्य विद्या मंदिर, मुंबई

शिक्षण संस्थान :  जय हिन्द कॉलेज मुंबई, और डी. जी. रुपारेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स।

शैक्षणिक योग्यता  :   कॉलेज ड्रॉपआउट (पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी)

राशि :  वृश्चिक राशि

धर्म  :   हिन्दु

जाति :  बंट समुदाय

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  अभिनेत्री

सक्रिय वर्ष : वर्ष 2006 से अब तक

डेब्यु तेलुगु फिल्म : कन्नड़ फिल्म- इरुवर (1997)

डेब्यू हिंदी फिल्म  :  और प्यार हो गया (1997)

भाषा (Language) तुलु, हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, मराठी, और तमिल भाषाओं का ज्ञान।

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति  :   अभिषेक बच्चन ( विवाह वर्ष- 2007 मे)

 

ऐश्वर्या राय का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को कर्नाटक (भारत) के मैंगलूर में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय है और वे पेशे से एक आर्मी बायोलॉजिस्ट थे। ऐश्वर्या के पिता की मृत्यु कैंसर के कारण हो गई थी।

उनकी माता का नाम वृंदा राय है, जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई हैं, जिनका नाम आदित्य राय है। इनके भाई ने ऐश्वर्या और अर्जुन रामपाल के साथ एक फिल्म, जिसका नाम ‘दिल का रिश्ता’ है, बनाई थी। यह फिल्म ऐश्वर्या की माँ ने लिखी थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास सफल नही हो पाई थी।

ऐश्वर्या राय अपनी मां के साथ

ऐश्वर्या राय अपनी मां के साथ

ऐश्वर्या राय के कर्नाटक राज्य के होने के कारण उनकी मातृ-भाषा ‘तुलु’ है। इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाएँ भी आती हैं। इनके जन्म के कुछ समय के बाद इनका परिवार मुंबई में रहने लगा। 

5 वर्ष की उम्र में ही ऐश्वर्या ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत सीखना शुरू कर दिया था। पहले वे मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहती थीं, लेकिन बाद मे उन्होने आर्किटेक्ट बनने का फैसला किया और आर्किटेक्ट कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन स्कूल के दिनों से ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे तो उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से आकर्षित होकर मॉडलिंग मे करियर चुना।

ऐश्वर्या राय बच्चन के माता पिता

ऐश्वर्या राय बच्चन के माता पिता

 

शिक्षा (Education)

ऐश्वर्या राय ने कक्षा 7 तक कि पढ़ाई हैदराबाद, आंध्र प्रदेश से पुरी की। इसके बाद उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई में उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद में डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा से पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आने लगे, तो उन्होंने मॉडलिंग भी करना शुरू कर दिया।

ऐश्वर्या को मॉडलिंग का पहला ऑफर कैमलिन कंपनी की तरफ से तब मिला, जब वे 9वीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद ऐश्वर्या ने कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन  मे काम किया। 

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

 

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 170

मी०- 1.70

फीट इंच- 5’7″

रंग

गोरा

वजन

56 Kg

पोंड में-  126 Lbs

शारीरिक माप (Figure)

34-26-35
आंखों का रंग 

हेजल ग्रीन ब्लू

बालों का रंग

काला

 

 

ऐश्वर्या राय के करियर की शुरुआत (Aishwarya Rai Career) ।

ऐश्वर्या राय को उनके स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। जिसके बाद से उन्होंने मॉडलिंग में ही अपने करियर की शुरुआत करने के बारे मे सोचा। मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करने के दौरान, वर्ष 1991 में उन्होंने इस क्षेत्र में इंटरनेशनल सुपर मॉडल का आवर्ड जीता। ऐश्वर्या का आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ पेप्सी के एक ऐड फिल्म में बोला गया डायलॉग था ‘हाय, आई एम संजना’ लोगो को बहुत पसंद आया था। 

 

ऐश्वर्या राय बनी ‘मिस वर्ल्ड’

मॉडलिंग करते हुए ऐश्वर्या सुंदरी प्रति की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने लगी। उन्होंने विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वर्ष 1994 में हुए मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में भी ऐश्वर्या ने भाग लिया, जिसमें वे पहली रनर-अप बनी। जबकि ‘मिस इंडिया’ का ताज सुष्मिता सेन के सिर पर सजा। ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग से अपनी काफी पहचान बना ली थी, लेकिन ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ मे वे सुष्मिता सेन से पिछड़ गईं और मिस इंडिया का ख़िताब सुष्मिता सेन को मिला। 

इसके बाद उसी वर्ष 1994 मे ऐश्वर्या ने ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता’ में भाग लिया और यह खिताब जीतते हुए मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर पहना। ऐश्वर्या ने यह खिताब तो जीता ही, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने पांच अन्य अवार्ड्स भी जीते। जिसमें-  “मिस केटवाक, मिस परफेक्ट टेन, मिस फोटोजेनिक, मिस पोपुलर, और मिस मिराक्युलस” जैसे अवॉर्ड्स शामिल है। जबकि उसी वर्ष सुष्मिता सेन ‘मिस युनिवर्स प्रतियोगिता’ में शामिल हुई थीं। उस वर्ष सुष्मिता सेन ‘मिस यूनिवर्स’ बनी। जबकि ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज ऐश्वर्या राय के सिर पर सजा था। यह दोनों ही ताज अपने आप में पूरे विश्व में अनोखा माना जाता है, और उस वर्ष यह दोनों ताज भारत कि झोली मे था।

 

 

ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की शुरुआत

मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद ऐश्वर्या राय को फिल्म जगत से फिल्मों के ऑफर आने लगे। उसके बाद से उनका फिल्मी करियर शुरू हो गया। ऐश्वर्या ने अपनी पहली फिल्म ‘इरुवर’ के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा। तमिल में बनी यह फिल्म मणिरत्नम द्वारा निर्देशित किया गया था। यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी, जिसे 14 जनवरी 1997 मे रिलीज किया गया था। उसके बाद वर्ष 2000 में रिलीज हुई राजीव मेनन द्वारा बनी फिल्म ‘कंडूकोंडिन’ को लोगों ने काफी पसंद किया। 

हिन्दी सिनेमा में उनकी एंट्री वर्ष 1997 मे फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से हुई थी। लेकिन यह फिल्म कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाई। इसके बाद वर्ष 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘ताल’ में वे अनिल कपूर और अक्षय खन्ना के साथ नजर आईं थी।

उसी वर्ष 1999 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई उनकी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई। इस फिल्म में वे सलमान खान और अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही, और यह उनकी पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही काम करने का मन बना लिया।

वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक  और फिल्म ‘देवदास’ में भी उन्हें काम करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। तमिल और हिंदी के अलावा ऐश्वर्या ने कुछ बांग्ला फिल्में भी की हैं। जिसके बाद वर्ष  2004 में पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ‘ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस’ में काम किया था। जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिला।

इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म खाकी रिलीज हुई जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन नजर आए थे। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 

वर्ष 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में उन्होंने एक आइटम नंबर ‘कजरारे-कजरारे’ किया। इस गाने में दर्शकों को उनका डांस बहुत पसंद आया। इसके बाद वर्ष 2006 में उनकी प्रमुख फिल्मे रिलीज हुई, जिसमें- “मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम-2, उमराव जान, और सरकार राज” रही। वर्ष 2010 में उनकी फिल्म रोबोट रिलीज हुई। जिसमें उन्हें मेगास्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने वर्ल्ड बहुत अच्छा कारोबार किया और सफल रही। इसी वर्ष उनकी फिल्म एक्शन रिप्ले भी रिलीज हुई जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ नजर आए

वर्ष 2010 के बाद, वर्ष 2015 में उन्होंने फिल्म ‘जज्बा’ में काम किया। उसके बाद वर्ष 2016 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई, जिसमें ‘सरबजीत’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ थी। वर्ष 2018 में उनकी एक फिल्म ‘फन्ने खान’ रिलीज हुई। 

 

ऐश्वर्या राय द्वारा की गई कुछ प्रमुख फिल्में |

ताल (1999) 

हम दिल दे चुके सनम (1999) 

आ अब लौट चलें (1999)

हमारा दिल आपके पास है (2000)

मोहब्बतें (2000)

ढाई अक्षर प्रेम के (2000) 

जोश (2000)

देवदास (2002)

दिल का रिश्ता (2003) 

कुछ ना कहो (2003)

ब्राइड एंड प्रिजुडाइस (2004)

खाकी (2004)

क्यों हो गया ना(2004)

धूम-2 (2006) 

उमराव जान (2006)

गुरु (2007)

सरकार राज (2008)

जोधा अकबर (2008)

रोबोट (2010) 

गुजारिश (2010) 

रावण (2010)

एक्शन रिप्ले (2010)

जज्बा (2015)

सबरजीत (2016)

ऐ दिल है मुश्किल (2016)

फन्ने खान (2018)

 

ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्में

ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जो आने वाले समय में रिलीज होंगी।

  • जॉस्मिन : स्टोरी ऑफ लिज्ड वोम्ब (Jasmine Story Of A Leased Womb)-  Releasing on : 29 दिसंबर 2021 
  • पोन्नियन सेलवन : पार्ट-1 (Ponniyin Selvan: Part 1)-  Releases on : Apr 2022
  • गुलाब जामुन (Gulab Jamun)-  Releases on : 4 Dec. 2022

 

ऐश्वर्या राय का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

आवास

जलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वीएल मेहता रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

Villa in Sanctuary Falls in Jumeirah, Golf Estates (Dubai)

नेटवर्थ

(Networth)

$35 मिलियन डॉलर 

(₹264 करोड़ INR) लगभग

प्रति फिल्म फीस

₹9 से ₹10 करोड रुपए प्रति फिल्म 

आय का स्रोत

फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट
कार संग्रह

ऑडी ए 8

 

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ

 

ऐश्वर्या राय बच्चन की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।

पसंदीदा अभिनेता

अमिताभ बच्चन , राज कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री

नरगिस

पसंदीदा फिल्म

हॉलीवुड़ – केसब्लांका ( 1942 )
पसंदीदा पुस्तक

पाउलो कोएल्हो –  द अलकेमिस्ट

पसंदीदा रंग

सफेद, काला, नीला
पसंदीदा परफ्यूम

हैप्पी बाय क्लिनिकुए

पसंदीदा फैशन डिजाइनर

जियोर्जियो अरमानी
पसंदीदा भोजन

चिकन करी और चोकलेट्स

पसंदीदा जगह

फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, दुबई
शौक (Hobbies)

बुनाई करना, घड़ियों का संग्रह करना और किताबें पढ़ना

 

 

निजी जीवन (Personal Life)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात वर्ष 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की शूटिंग के दौरान हुई। इस फिल्म में उन दोनों ने एक साथ काम किया था, जिसके बाद से वे दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। उसके बाद ऐश्वर्या राय का सलमान खान के साथ और अभिषेक बच्चन का करिश्मा कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद वे दोनों एक बार फिर से फिल्म ‘बंटी और बबली’ के आइटम सांग ‘कजरारे-कजरारे’ की शूटिंग पर मिले। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक साथ तीन फिल्में तीन फिल्मों में एक साथ काम किया जिसमें ‘धूम-2, उमराव जान और गुरु’ जैसी फिल्में थी।

इन तीनों फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, और वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को शादी का प्रस्ताव दिया, तो ऐश्वर्या भी शादी को तैयार हो गई। 

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति और बेटी के साथ

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति और बेटी के साथ

8 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली और वे ‘ऐश्वर्या राय’ से ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ हो गई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक बेटी भी है, जिनका नाम- आराध्या बच्चन है। आराध्या का जन्म वर्ष 2011 में हुआ था।

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ

 पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

स्व. कृष्णराज राय (पिता) 

वृंदा राय (माता)

भाई/ बहन

एक भाई- आदित्य राय 

पति

अभिषेक बच्चन
बच्चे

एक बेटी- आराध्या बच्चन

(जन्म- वर्ष 2011)

सास- ससुर

अमिताभ बच्चन (ससुर)- अभिनेता

जया बच्चन (सास)- अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ

बॉयफ्रेंड/ अफेयर

राजीव मूलचंदानी (मॉडल)

सलमान खान (अभिनेता) 

विवेक ओबरॉय (अभिनेता)

अभिषेक बच्चन (अभिनेता)- वर्तमान में पति

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन का अफेयर (Affairs) |

राजीव मूलचंदानी (मॉडल) :

जब ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर ली तब उनकी मुलाकात राजीव मूलचंदानी से हुई। वह भी पेशे से एक मॉडल थे और दोनों का एक ही प्रोफेशन होने की वजह से वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन कुछ समय बाद ही किसी कारण उनका रिश्ता खत्म हो गया।

 

सलमान खान के साथ अफेयर :

फिल्म जगत में आने के बाद ऐश्वर्या राय ने वर्ष 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान के साथ काम किया। जिसके बाद से सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और ऐश्वर्या, सलमान खान के परिवार वालों से भी घुल मिल गई थी। सलमान के परिवार वाले भी ऐश्वर्या को पसंद करते थे। लेकिन ऐश के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे, और वे इस बात को अक्सर छुपाने की कोशिश करते थे। 

एक दिन सलमान खान नवम्बर 2001 की रात को ऐश्वर्या के घर पहुंच गए। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण उन्होंने वहां बहुत हंगामा किया और ऐश्वर्या को बहुत बुरा भला कहा, गाली गलोच की और हाथापाई की। इतना सब हो जाने के बाद ऐश्वर्या ने इस रिश्ते से दूरी बनाते हुए सलमान खान से ब्रेकअप करना ही बेहतर समझा और वे सलमान खान से अलग हो गई।

 

विवेक ओबेराय के साथ अफेयर:

जब ऐश्वर्या राय का सलमान खान के साथ ब्रेकअप हुआ तब विवेक ने उन्हें बहुत सहारा दिया और तभी से ऐश्वर्या और विवेक ओबेराय का अफेयर शुरू हो गया। लेकिन ऐश्वर्या का कहना था कि, ‘वे केवल अच्छे दोस्त है।’ इनका रिश्ता भी कुछ ही समय तक रहा और फिर वे दोनों भी अलग हो गए। 

 

अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर:

फिल्म बंटी और बबली के एक आइटम सॉन्ग कजरारे कजरारे के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद उन्होंने तीन फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसके बाद उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद उन दोनों ने अपने प्यार को वैवाहिक जीवन में बदलने का फैसला किया और शादी कर ली।

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़े विवाद (Controversies) |

एक मैगजीन से जुड़ा मामला

वर्ष 1996 में, ऐश्वर्या तब सुर्ख़ियों में आईं, जब उन्होंने एक मैगज़ीन ‘Star and Style’ पर 20 करोड़ भारतीय रुपए के मानहानि का दावा किया था। उस मैगज़ीन के अनुसार ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार को पांच सितारा होटल (five Star Hotel) के स्विमिंग पूल में आपत्तिजनक रूप में देखा गया था।

 

सलमान खान से जुड़ा मामला

वर्ष1999 मे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्तो को लेकर फिल्म जगत में बहुत सी चर्चाएं थी। 1999 से 2001 तक सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता विवादास्पद रहा, और उसके कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। सलमान खान से अपने संबंध टूटने के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि “सलमान खान उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे, उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे, इसलिए उन्होंने सलमान के साथ रिश्ता तोड़ दिया।”

 

यौन संबंध से जुड़ा मामला

वर्ष 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान शक्ति कपूर ने कहा था कि “ऐश्वर्या राय ने सुभाष घई की फिल्मों में काम करने के लिए यौन संबंधों का सहारा लिया।” हालंकि बाद में शक्ति कपूर ने अपने इस बयान के लिए ऐश्वर्या राय से माफ़ी मांगी थी।

 

विवेक ओबरॉय से जुड़ा मामला

जब ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते खत्म हो गए, तब ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय अच्छे दोस्त बन गए। उनकी इस दोस्ती की खबर जब सलमान खान को लगी तो सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को ऐश्वर्या राय से दूर रहने को कहा। जिसके बाद से उन दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी।

 

किसिंग सीन को करने से जुड़ा मामला

फिल्म धूम 2 की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन के बीच एक किसिंग सीन था। इस वजह से बच्चन परिवार ऐश्वर्या राय से काफी नाराज थे। उन्होंने इस सिन को फिल्म से कट करने की मांग की और बेहद नाराजगी जताई। ऐसी खबरें भी सुनने में आई थी कि

उनकी किसी फिल्म से बच्चन परिवार बेहद नाराज था। क्योंकि उन्हें अपनी बहु का बोल्ड सिन करना बिलकुल पसंद नही था। जिसके कारण ऐश्वर्या राय ने दवाइयों का ओवर डोज ले लिया और उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई थी।

 

पनामा पेपर लीक से जुड़ा मामला

वर्ष 2016 में पनामा पेपर लीक से जुड़े मामले में ऐश्वर्या राय का भी नाम सामने आया है। जिसके बाद से हाल ही में 20 दिसंबर 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने इस मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से लगभग 6 घंटे तक पूछताछ किया। इसके पहले भी ईडी ने दो बार ऐश्वर्या राय को समन जारी करते हुए दिल्ली के दफ्तर बुलाया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थीं।

वर्ष 2016 में हुए पनामा पेपर लीक मे विश्व के कई बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम शामिल थे, जिन्होंने अवैध तरीके से विदेशों में पैसा निवेश किया था।

ईडी की जांच टीम ने ऐश्वर्या राय से ‘ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड’ स्थित एक कंपनी और उस कंपनी से जुड़े लेनदेन और बैंक अकाउंट के बारे में सवाल-जवाब किए। ऐश्वर्या राय पहले इस कंपनी में शेयर होल्डर थी, लेकिन बाद में वह कंपनी की निदेशक बन गई। इसी मामले की जांच करते हुए वीडियो ने उनके पति अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ किया था। 

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • ऐश्वर्या राय, भारत के पीटा (पीपल ऑफ़ एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) की समर्थक है, और  यूएन माइक्रो क्रेडिट की स्पोकस् पर्सन भी है।
  • ऐश्वर्या राय पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जो ‘पेप्सी’ और ‘कोका कोला’ दोनों ब्रांड से जुडी है।
  • 2002 में देवदास की सफलता के बाद यूनाइटेड किंगडम में ऐश्वर्या राय ‘बार्बी एडिशन’ रिलीज़ किया गया।
  • जब ऐश्वर्या 12वीं कक्षा में थी तब उनके एक इंग्लिश प्रोफेसर ने उन्हें फैशन मेग्जिन के लिए फोटोशूट कराने का सुझाव दिया था। क्योंकि वे फोटोजर्नलिस्ट थे, और ऐश्वर्या का फेस फोटोजेनिक था।
  • नीदरलैंड में एक टुलिप फुल के एक प्रजाति को ऐश्वर्या राय नाम दिया गया है।
  • वर्ष 2004 में लन्दन के मेडम तुसाद म्यूजियम में ऐश्वर्या का वैक्स का पुतला बनाया गया है। जिसके लिए वे पहली अभिनेत्री थी।
  • 2004 में उन्होने ऐश्वर्या राय फाउंडेशन की शुरुआत की जिसमे जरुरत मंद लोगो की मदद की जाती थी।
  • ऐश्वर्या राय ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में जूरी मेंबर में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
  • ऐश्वर्या राय ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी खूबसूरत आँखे भारत के ऑई बैंक (Eye Bank) एसोसिएशन दान करने का फैसला किया है।

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2000 :  हम दिल दे चुके सनम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार।

2000 :  फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आइफा अवॉर्ड

2000 :  फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए लक्स वर्ष का चेहरा पुरस्कार।

2003 :  फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा अवॉर्ड।

2003 :  फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार।

इसके अलावा भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई फिल्म फेयर अवार्ड और अन्य पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन कौन है ?

उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल और वर्ष 1994 की ‘मिस वर्ल्ड’ विजेता।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 1 नवंबर 1973 ।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 48 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : बीजलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वीएल मेहता रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)।

 

प्रश्न : क्या ऐश्वर्या राय बच्चन शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : क्या ऐश्वर्या राय बच्चन धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : अभिषेक बच्चन से।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी-  आराध्या बच्चन।

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन किस राज्य की है ?

उत्तर : कर्नाटक, भारत 

 

प्रश्न : ऐश्वर्या राय बच्चन किससे संबंधित है ?

उत्तर : फिल्म जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में ऐश्वर्या राय बच्चन कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $35 मिलियन डॉलर ( ₹264 करोड़)

 

इन्हें भी पढ़ें :

दीपिका पादुकोण की जीवनी ।

हरनाज कौर संधू की जीवनी ।

कंगना राणावत की जीवनी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *