जब बीच सड़क पर मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को किया प्रपोज… |
जब बीच सड़क पर मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को किया प्रपोज… |
नीता अंबानी का जीवन परिचय (नीता अंबानी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, IPL, मुंबई इंडियंस, पति, बच्चे, एंटीलिया, नेटवर्थ) | Nita Ambani Biography in Hindi [Nita Ambani, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Cricket, IPL, Girlfriend, Net worth]
नीता अंबानी
(Nita Ambani)
भारतीय महिला उद्योगपति।
दोस्तों, भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन उनकी पत्नी नीता अंबानी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे, भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी
नीता अंबानी एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं और ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह ‘रिलायंस इंडस्ट्री’ की निदेशक और आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की सह मालकिन भी हैं।

नीता अंबानी का जीवन परिचय | Nita Ambani Biography in Hindi
नीता अंबानी को फॉर्ब्स द्वारा विश्व की सबसे प्रभावशाली महिला कारोबारी की सूची में शामिल किया जा चुका है। इसके साथ ही, नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक (IOC) समिति कि सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। नीता अंबानी ने ‘रिलायंस फाउंडेशन’ के नाम से एक चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की है, जो देश का सबसे बड़ा प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट है। उनके द्वारा स्थापित चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्रामीण इलाकों के गरीब तबकों के लोगों की मदद करती हैं। इसके अलावा नीता अंबानी, नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड की ‘दृष्टि’ नामक एक समाजसेवी संस्था से भी जुड़ी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :
नीता अंबानी का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : नीता अंबानी (Nita Ambani)
जन्म : 1 नवंबर 1963 (62 वर्ष)
जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता : रविंद्रभाई दलाल (बिरला समूह के वरिष्ठ अधिकारी)
माता : पूर्णिमा दलाल
गृहनगर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
विश्वविद्यालय : श्रीनारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : वाणिज्यक में स्नातक (B.Com)
राशि : वृश्चिक राशि
राष्ट्रीयता : भारतीय
धर्म : हिन्दू
पेशा (Profession) : बिजनेसवुमन, रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष
Website : reliancefoundation.org
पति : मुकेश अंबानी
घर : एंटीलिया, मुंबई (महाराष्ट्र)
नीता अंबानी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Nita Ambani Early Life & Education
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में, रविंद्र भाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रविंद्र भाई दलाल, ‘बिरला समूह’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जबकि उनकी मां पूर्णिमा दलाल एक फोक डांसर थी।
शुरुआत से ही नीता अंबानी को भारतीय क्लासिकल डांस में बहुत रुचि थी, और वह डांस में ही अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन उनकी मां यह चाहती थी, नीता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। नीता अंबानी की एक बहन भी है, जिनका नाम ममता दलाल है और वह एक स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक छोटा भाई एक सिंगर है।
नीता अंबानी ने अपनी पढ़ाई, मुंबई के प्रसिद्ध कॉलेज ‘नरसी मूंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स’ एक पूरी की, यहां से उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की।
Table of Contents
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 165
मी०- 1.65 फीट – 5′ 5″ |
वजन |
64 Kg |
शारिरिक माप |
34 – 28 – 35 |
आंखों का रंग |
हल्का भूरा |
बालों का रंग |
भूरा |
नीता अंबानी के जीवन में मुकेश अंबानी की एंट्री | Entry of Mukesh Ambani in Nita Ambani’s Life
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का मिलना, एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। नीता अंबानी को भरतनाट्यम में बहुत रूचि थी, और उन्होंने लगभग 5 सालों तक भरतनाट्यम का अभ्यास भी किया था। भरतनाट्यम सीखने के बाद नीता अंबानी, कई स्टेज शो में भी हिस्सा लेती रहती थी। उसी समय एक स्टेज शो में परफॉर्म करने के दौरान मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की नजर उन पर पड़ी, और एक ही नजर में धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के लिए पसंद कर लिया।

नीता अंबानी | Nita Ambani
कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब नीता अपने घर पहुंची तब धीरूभाई अंबानी उन्हें फोन किया, और उन्हें अपने घर पर बुलाया। नीता अंबानी को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है, और उन्होंने गुस्से से फोन काट दिया। जब दूसरी बार धीरूभाई अंबानी ने नीता को फोन किया और कहा, “हेलो, मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं।”
तब नीता ने गुस्से में कहा कि, “मैं एलिजाबेथ टेलर बोल रही हूं।” और फोन काट दिया। जब अंबानी और नीता अंबानी की शादी की बातें हो रही थी, तब नीता एक स्कूल में टीचर के रूप में काम कर रही थी। तब उन्होंने मुकेश अंबानी के सामने एक ही शर्त रखी कि, वह शादी के बाद भी अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगी।
जब मुकेश अंबानी ने नीता को किया प्रप्रोज | When Mukesh Proposed Nita
उसके बाद वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। एक बार की बात है, एक बार दोनों कार में घूम रहे थे तभी मुकेश अंबानी ने रेडलाइट पर गाड़ी रोक दी और नीता के पूछा, “मुझसे शादी करोगी…!”
लेकिन नीता की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर मुकेश अंबानी ने गाड़ी आगे बढ़ाया ही नहीं। सिग्नल ग्रीन हो चुका था, और पिछे ट्रैफिक भी लग चुका था, और कई गाड़ियां हार्न बजा रही थी। लेकिन मुकेश अंबानी गाड़ी को वहीं रोके हुए थे और नीता के ‘हां’ बोलने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार नीता मान गई, और उन्होंने शादी के लिए ‘हां’ कर दी।
मुकेश अंबानी नीता के साथ बीटीसी बस में भी सफर किया करते थे। क्योंकि नीता एक मध्यमवर्गीय परिवार से थीं, और वह चाहती थी कि मुकेश अंबानी भी आम लोगों की जिंदगी को करीब से देखें। इसलिए, एक बार मुकेश अंबानी से नीता ने कहा कि, अगर वाकई में वह मुझसे शादी करना चाहते हैं, तो वह मेरे साथ मुंबई की बीटीसी बस में सफर करें। मुकेश अंबानी इसके लिए तैयार हो गए और कई बार उनके साथ बीटीसी की बसों में सफर भी किया।
निजी जीवन (Personal Life)
मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से वर्ष 1985 में शादी कर ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है, जिनका नाम आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, और ईशा अंबानी है। मुकेश अंबानी गुजराती है,और उनके परिवार का संबंध गुजरात के मोध बनिया समुदाय से है। नीता अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने निजी आवाज ‘एंटीलिया’ में रहती हैं।

अपने पति मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता (Parents) |
पिता – रविंद्रभाई दलाल
माता – पूर्णिमा दलाल |
भाई-बहन (Siblings) |
एक बहन – ममता दलाल |
पति (Husband) |
मुकेश अंबानी |
बच्चे (Childrens) |
बेटा- आकाश अंबानी और अनंत अंबानी बेटी- ईशा अंबानी |
इन्हें भी पढ़ें :
‘एंटीलिया’ के बारे मे | Fact About Antillia
नीता अंबानी अपने परिवार के साथ ‘एंटीलिया’ में रहती हैं। भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है। जब ‘एंटीलिया’ पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था, तब इसकी कीमत एक बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। उस समय यह दुनिया का सबसे महंगा निजी आवास था। ‘एंटीलिया’ एक 27 मंजिला इमारत है, और लगभग 600 कर्मचारियों का समूह इसकी देखरेख में लगा रहता है। इमारत ‘एंटीलिया’ में तीन हेलीपैड, 160 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा, निजी स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर, गार्डन और फिटनेस सेंटर भी है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ की तस्वीर
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, इस इमारत का नाम ‘एंटीलिया’ अटलांटिक महासागर स्थित एक पौराणिक टापू के नाम पर रखा गया है।
नीता अंबानी की लाइफ स्टाइल कुछ ऐसी है | Nita Ambani’s Lifestyle
नीता अंबानी जितनी अमीर हैं उतनी ही lavish life भी जीती हैं। नीता अंबानी एक फैशन आइकॉन के रूप में भी जानी जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, नीता अंबानी के दिन की शुरुआत ₹3 लाख की चाय के साथ होती हैं। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह जापान के सबसे पुराने क्रोकरी ब्रांड नॉरिटेक के कप में चाय का सेवन करती हैं। जिसके 50 पीस सेट की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए के आसपास है। इस ब्रांड का कप सोने से जड़ा हुआ है। जिसके एक कप की कीमत करीब ₹3 लाख होती है।
नीता अंबानी को जूतों और सैंडलों का भी बहुत शौक है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट कि माने तो, नीता अंबानी कभी अपने जूते को रिपीट नहीं करती हैं। उनके पास पेलमोड़ा, गार्सिया, पेड्रो, जिम्मी चू, मार्लिन आदि ब्रांड के सैंडल और जूते हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत ₹1 लाख से ऊपर है।
नीता अंबानी ने, रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप सीईओ पीरामल नाथवानी के बेटे की शादी में ₹40 लाख की एक डिजाइनर साड़ी पहनी थी। जिसे ‘गिनीज रिकॉर्ड बुक’ में भी जगह मिली थी। इस साड़ी का वजन 8 किलो था, जिसे कांचीपुरम की 36 कुशल महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था। इस साड़ी को बनाने में उन्हें पूरे एक साल का समय लग गया था।
रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना | Foundation of ‘Reliance Foundation’
वर्ष 2010 में, नीता अम्बानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और गरीब तबकों के लोगों की सहायता के लिए ‘रिलायंस फाउंडेशन’ नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी। उनके द्वारा स्थापित की गई यह संस्था, देश का सबसे बड़ा प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और खेल की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी इस ट्रस्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उनके द्वारा शुरू किए गए इस सराहनीय काम के लिए, उन्हें श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व महाविधालय (SCSVMV University) कांचीपुरम द्वारा डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए दिया गया था। नीता अंबानी, नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के ‘दृष्टि’ नामक समाज सेवी संस्था के साथ मिलकर भी लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं।

नीता अंबानी | Nita Ambani
उन्होंने अपने शिक्षण के क्षेत्र में काम करते हुए, पातालगंगा प्लांट के पास एक ग्रामीण स्कूल की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण मुंबई के जामनगर में ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ की स्थापना की।
नीता अंबानी की पसंदीदा चीजें | Favorite Things
पसंदीदा पुस्तकें |
Famous Five and The Secret Seven by Enid Blyton |
पसंदीदा खेल |
क्रिकेट |
पसंदीदा खिलाड़ी |
सचिन तेंदुलकर |
पसंदीदा नृत्य |
भरतनाट्यम |
शौक (Hobbies) |
तैराकी करना, शिक्षण, नृत्य करना, परोपकारी कार्य करना, यात्रा करना, पुस्तकें पढ़ना और फिल्में देखना। |
नीता अंबानी को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards
2005 : ‘समाज सेवा विश्व भूषण’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
2008 : ‘जेंट इंटरनेशनल अवार्ड’ मिला।
2010 : ‘हेलो पत्रिका का हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड’ मिला।
2011 : ‘बिज़नेस की सबसे प्रभावशाली महिला’ का पुरस्कार मिला।
2012 : ‘कारपॉरेट सिटिजन ऑफ द इअर’ का पुरस्कार मिला।
2013 : ‘लाइफ स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द इयर 2013′ का पुरस्कार मिला।
2015 : ‘सबसे प्रभावशाली महिला उद्योगपति’ का पुरस्कार मिला।
2016 : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
नीता अंबानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Nita Ambani
- क्या नीता अंबानी धूम्रपान करती हैं ? – नहीं
- क्या नीता अंबानी शराब पीती हैं ? – नहीं
- नीता अंबानी का पालन-पोषण एक मध्यवर्गीय सयुंक्त परिवार में हुआ था। उनके दादा कलकत्ता (अब कोलकाता) में एक फ्रांसीसी प्रोफेसर थे।
- उन्हें पढ़ाने का बहुत शौक था। इसलिए उन्होंने मुंबई के एक स्थानीय स्कूल में टीचर की नौकरी की थी।
- नीता अंबानी को भरतनाट्यम में बहुत रुचि है और वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तक भी हैं।
- नीता अंबानी ने वर्ष 2010 में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की थी।
- वह आईपीएल फ्रैंचाइजी कि एक क्रिकेट टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की मालकिन भी हैं।
- नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत ₹3 लाख की चाय के साथ करती हैं।
- नीता अंबानी अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। इसका अंदाजा बात से लगाया जा सकता है कि, उनके पास जूते और सैंडल के बहुत से कलेक्शन है, और उनमें से प्रत्येक की कीमत एक लाख से ऊपर की है।
- एक बार नीता अंबानी के जन्मदिन पर उनके पति मुकेश अंबानी ने उन्हें एक चॉपर गिफ्ट में दी थी।
नीता अंबानी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : नीता अंबानी कौन है ?
उत्तर : नीता अंबानी एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं और ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह ‘रिलायंस इंडस्ट्री’ की निदेशक और आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की सह मालकिन भी हैं।
प्रश्न : नीता अंबानी का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था।
प्रश्न : नीता अंबानी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में नीता अंबानी की उम्र 59 वर्ष (2022 मे) कि हैं।
प्रश्न : नीता अंबानी के पति कौन हैं ?
उत्तर : नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी है, जो रिलायंस समूह के प्रबंध निदेशक है।
प्रश्न : नीता अंबानी किस राज्य से हैं ?
उत्तर : नीता अंबानी महाराष्ट्र राज्य से हैं और वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित भारत के सबसे महंगे घर एंटीलिया में रहती हैं।
प्रश्न : नीता अंबानी कौन से ब्रांड का पानी पीती हैं?
उत्तर : नीता अंबानी ‘डी क्रेस्ट्रिया ट्राइब्स’ नाम के ब्रांड का पानी पीती हैं, जो एक विदेशी ब्रांड है।
प्रश्न : रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2010 में नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी के साथ मिलकर की थी।
प्रश्न : नीता अंबानी की आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी टीम का नाम क्या हैं?
उत्तर : नीता अंबानी की आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी टीम का नाम मुंबई इंडियंस है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नीता अंबानी (Nita Ambani)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।