ड्वेन जॉनसन की बायोग्राफी | Dwayne Johnson ki Biography in Hindi

 

ड्वेन जॉनसन की बायोग्राफी | Dwayne Johnson ki Biography in Hindi

ड्वेन जॉनसन (The Rock) हॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर है और उन्हें एक पेशेवर पहलवान के रूप में भी जाना जाता है। फिल्मों में अभिनय करने से पहले वे एक बेहद सफल पेशेवर पहलवान थे, जिन्हें लोग रिंग (Ring) मे ‘The Rock’ के नाम से बुलाते थे। भले ही वे पहलवानों के परिवार में जन्मे थे, लेकिन उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम खुद बनाया है। उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। इसलिए उन्हें ‘द रॉक’ के नाम से भी जाना जाता है। 

 

इसके अलावा ड्वेन जॉनसन कि फिल्में दुनियाभर के लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिनमें द स्कोर्पियन किंग, द रनडाउन, फास्ट एंड फ्यूरियस आदि जैसी फिल्में शामिल हैं। वे 100 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Advertisement

 

ड्वेन जॉनसन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ 2017 मे आई फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आए थे। हालांकि यह प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

 

वर्ष 2018 में फोर्ब्स पत्रिका मे ड्वेन जॉनसन दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर मे पहले स्थान पर थे। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2018 में $124 मिलियन (INR 850 करोड़ रुपये) से भी अधिक की कमाई की थी। 

ड्वेन जॉनसन की बायोग्राफी | Dwayne Johnson ki Biography in Hindi

ड्वेन जॉनसन की बायोग्राफी | Dwayne Johnson ki Biography in Hindi

ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    ड्वेन डगलस जॉनसन (Dwayne Douglas Johnson)

उपनाम  :   द रॉक, द ब्रह्म बुल, द ग्रेट वन, द पीपल्स चैंपियन, द कॉर्पोरेट चैंपियन

जन्म  :   2 मई, 1972

जन्म स्थान  :  हावर्ड, कैलिफोर्निया (अमेरिका)

पिता  :   रॉकी जॉनसन

माता  :   अता (ऐटा) जॉनसन

स्कूलिंग  :   राष्ट्रपति विलियम मैकिनले हाई स्कूल, फ्रीडम हाई स्कूल

कॉलेज  :   यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी

शैक्षणिक योग्यता  :  बैचलर ऑफ जनरल स्टडीज, और क्रिमिनल क्रिमिनोलॉजी एंड फिजियोलॉजी कि डिग्री।

आवास  :    कैलिफोर्निया

धर्म  :   ईसाई

राशि  :   वृषभ

राष्ट्रीयता  :   अमेरिकी

व्यवसाय  :   हालीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और पेशेवर पहलवान ।

संक्रिय वर्ष  :   1996 रेसलिंग मे।

                     2002 (फिल्मो मे) से अबतक।

 

ड्वेन जॉनसन का प्रारंभिक जीवन ।

ड्वेन जॉनसन जिसे आज हम ‘द रॉक’ के नाम से भी जानते हैं, उनका जन्म 2 मई 1972 को कैलिफोर्निया के हावर्ड में हुआ। उनके पिता रॉकी जॉनसन पेशे से एक मशहूर रेसलर थे, और उनकी मां ऐटा मारिया भी एक रेसलर पीटर मारिया की बेटी है।

 

ड्वेन जॉनसन के एक भाई क्रिस बाउल्स और एक बहन वांडा बाउल्स भी हैं। ड्वेन जॉनसन के दादा पीटर ‘हाय चीफ’ फैनेन माविया भी एक मशहूर रेसलर थे। उसके बाद ड्वेन जॉनसन अपने परिवार के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉक्सिंग के कैरियर में अपना हाथ आजमाया और सफल रेसलर बने।

 

शिक्षा ।

ड्वेन जॉनसन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रपति विलियम मैकिनले हाई स्कूल और फ्रीडम हाई स्कूल

से पूरी की। इसके बाद अपनी आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी में एडमिशन लिया और वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ जनरल स्टडीज मे क्रिमिनोलॉजी एंड फिजियोलॉजी कि डिग्री हासिल की।

 

इसके अलावा वे खेल के प्रति एथलेटिक मे भी बहुत रूचि रखते थे। वह एक स्कूल के छात्र के रूप में कई खेल गतिविधियों में भाग लेते रहे। जिसमें उन्होंने अपने हाईस्कूल के लिए फुटबॉल खेला और स्कूल के ट्रैक और कुश्ती टीमों के भी सदस्य बने। वह एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे और मियामी विश्वविद्यालय कि और से खेलने के लिए पूर्ण रूप से छात्रवृत्ति प्राप्त की। 

 

 शारीरिक संरचना

रंग साँवला गोरा
लंबाई सेमी मे-  188 सेमी

मीटर में-  1.88 मी

फीट में – 6 फीट 2 इंच

वजन किलोग्राम में- 119 किलोग्राम

पाउंड में- 262 पाउंड

शारीरिक माप छाती-  50 

कमर- 35 

बाइसेप्स- 23

आंखों का रंग  गहरा भुरा
बालों का रंग None

 

  निजी जीवन ।

ड्वेन जॉनसन ने 3 मई, 1997 को अपनी लंबे समय की प्रेमिका डेनी गार्सिया से शादी की। दस साल के विवाहित जीवन के बाद उन्होंने 2007 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया. डैनी गार्सिया से ड्वेन को एक बेटी हैं, जिनका नाम सिमोन एलेक्जेंड्रा हैं।

 

डेनी गार्सिया के साथ अपने तलाक के तुरंत बाद जॉनसन ने लॉरेन हाशियान को डेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहली बार 2006 में फिल्म ‘द गेम प्लान’ की शूटिंग के दौरान उनसे मुलाकात की। लॉरेन से ड्वेन को दो बेटी है। उनकी पहली बेटी का जन्म दिसंबर 2015 में हुआ, जबकि उनकी दूसरी बेटी अप्रैल 2018 में पैदा हुई। इसके बाद ड्वेन जॉनसन ने अगस्त 2019 में लॉरेन हाशियान से शादी कर ली।

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

माता/ पिता रॉकी जॉनसन (पिता) 

अता जॉनसन (माता)

दादा/ दादी पीटर मौवियो (दादा) 

लिया मैवियो (दादी)

पत्नी पहली पत्नी-  डैनी गार्सिया (1997 से 2007)

दूसरी पत्नी-  लॉरेन हाशियन (2007 से 2018)

शादी पहली शादी- 3 मई, 1997

दुसरी शादी- 18 अगस्त 2019

बेटी सिमोन एलेक्जेंड्रा जॉनसन (बेटी)

(डैनी गार्सिया से)

बेटी- जैसमिन जॉनसन और टियाना जॉनसन (लॉरेन हाशियन से)

भाई/ बहन क्रिस बाउल्स (भाई)

वांडा बाउल्स (बहन)

गर्लफ्रेंड डैनी ग्रासिया (1996- 2008)

लॉरेन हाशियन (2007 से अबतक


ड्वेन जॉनसन के करियर की शुरुआत ।

ड्वेन जॉनसन एक कॉलेज फुटबाल खिलाडी थे। 1991 में वे यूनिवर्सिटी ऑफ मायामी की राष्ट्रिय चैम्पियनशिप दिम का हिस्सा रहे। उसके बाद उन्होंने काल्गैरी स्टैम्पेडेर्स की तरफ से कनेडियाई फूटबाल लीग में भी भाग लिया। लेकिन 1995 में उन्हें दो महीनों के लिए बैन कर दिया गया। 

 

फुटबॉल के क्षेत्र में 2 महीने के प्रतिबंध लगने के बाद ड्वेन ने अपने दादा पिटर मैविया और पिता रॉकी जॉनसन की तरह रेसलर (कुश्तीबाज) बनने का सोचा। उसके बाद उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में विश्व मनोरंजन कुश्तेबाजी (WWE) से लोकप्रियता प्राप्त की। जिसे उस वक्त विश्व कुश्तीबाजी संघ (WWF) के नाम से जाना जाता था। 

 

WWF कि दुनिया मे जॉनसन को “रॉकी मैविया” के नाम से एक अच्छे किरदार के रूप में पेश किया गया जिसके बाद में उन्होंने अपना नाम “द रॉक” रख लिया। डब्लूडबलूएफ (WWF) से जुडने के दो साल बाद ही उन्होंने डब्लूडबलूएफ (WWF) कि प्रतियोगिता मे जीत हासिल कर लिया।  इसके बाद से वे डब्लूडबलूएफ (WWF) में सर्वाधिक लोकप्रिय रेसलर बन गए।

 

ड्वेन जॉनसन अब तक के महान कुश्तीबाजों में से एक माने जाते है। उन्होंने कुल 16 रेसलिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता जीता है, जिसमे नौ विश्व हेवीवेट प्रतियोगिता, दो डब्लूडबलूएफ (WWF) अंतर्खंडीय प्रतियोगिताएं और पाँच बार डब्लूडबलूएफ (WWF) टैग टीम प्रतियोगिताएं शामिल है।

 

रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद ड्वेन जॉनसन ने वर्ष 2002 में अपनी आत्मकथा ‘द रॉक सेज़…’, जिसे उन्होंने जों लेडन के साथ मिलकर लिखा था, को प्रकाशित किया। यह पुस्तक न्यू यार्क की सर्वश्रेष्ठ बिकने वाली पुस्तकों की सूची में कई हफ्तों तक शामिल रही। 

 

 ड्वेन जॉनसन के फिल्मी करियर की शुरुआत ।

ड्वेन जॉनसन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में आई फिल्म ‘बियॉन्ड द मैट’ से की थी। इसके बाद वे वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘द मम्मी रिटर्न्स’ और लोंगशॉट में नजर आए। लेकिन ड्वेन जॉनसन का अभिनेता के रूप में मुख्य किरदार 2002 में आई फिल्म ‘द स्कोर्पियन किंग’ में था। अपनी इस भूमिका के लिए उन्हें $55 लाख कि फीस मिली। इस तरह से एक नए अभिनेता को उस समय मे दी गई सबसे अधिक फीस थी। 

 

इसके बाद उन्होंने कई हिट फ़िल्मों में काम किया जिसमे-  द रनडाउन (2003), वाकिंग टाल (2004), बी कूल (2005), ग्रिडआयरन गैंग(2006), द गेम प्लैन (2007), गेट स्मार्ट (2008),  रेस टु विच माउंटेन (2009), प्लैनेट-51 (2009), टूथ फेरी (2010), द ऑदर गाईज़ (2010), जर्नी- 2 : द मिस्टीरियस आइलैंड (2012), फास्ट एंड फ्यूरियस- 6 (2013), हरक्यूलिस (2014), फास्ट एंड फ्यूरियस- 7 (2015), सैन एंड्रियास (2015), बेवॉच (2017), जुमानजी : वेलकम टू द जंगल (2017), रैंपेज (2018), स्काईस्क्रैपर (2018), जुमानजी : द नेक्स्ट लेवल (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

ड्वेन जॉनसन मुख्य 25 फिल्में ।

  1. द मम्मी रिटर्ंस (2001)

 

  1. द स्कॉर्पियन किंग (2002)

 

  1. द रनडाउन (2003)

 

  1. बी कूल (2005)

 

  1. द गेम प्लान (2007) 

 

  1. गेट स्मार्ट (2008)

 

  1. प्लेनेट- 51 (2009)

 

  1. द अदर गॉयज (2010)

 

  1. फास्टर (2010)

 

  1. फास्ट फाइव (2011)

 

  1. जर्नी- 2 : द मिस्टीरियस आइलैंड (2012)

 

  1. पेन एंड गैन (2013) 

 

  1. फास्ट एंड फ्यूरियस- 6 (2013) 

 

  1. हरक्यूलिस (2014) 

 

  1. फास्ट एंड फ्यूरियस- 7 (2015) 

 

  1. सैन एंड्रियास (2015)

 

  1. सेन्ट्रल इंटेलिजेंस (2016)

 

  1. द फेट ऑफ द फ्यूरियस (2017) 

 

  1. जुमानजी : वेलकम टू द जंगल (2017)

 

  1. रैम्पेज (2018)

 

  1. स्काईस्क्रैपर (2018)

 

  1. फाइटिंग विद माय फैमिली (2019) 

 

  1. हॉब्स एंड शॉ (2019)

 

  1. जुमानजी : द नेक्स्ट लेवल (2019)

 

  1.  जंगल क्रूज (2021)

 

ड्वेन जॉनसन की आने वाली फिल्में ।

  1. रेड नोटिस (2021)
  2. ब्लैक एडम  (22 दिसंबर 2021)

ड्वेन जॉनसन के म्यूजिक वीडियो ।

2009  :  नो योर रोल 

2008  :  इट इज नॉट मैटर 

2011  :  ड्वेन द रॉक जॉनसन डब्ल्यूडब्ल्यूई इंटरेंस वीडियो 

2016  :  यू आर वेलकम (फ्रॉम मोआना) 

2017  :  जुमानजी जुमानजी 

2020  :  द मैन

 

एक्सएफएल (XFL) के सह-मालिक (Co-Owner) बनने पर।

अगस्त 2020 में, ड्वेन जॉनसन ने घोषणा की, कि उन्होंने अपनी पत्नी और एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ मिलकर 15 मिलियन डॉलर में XFL खरीद लिया है, जो कि दिवालिया हो गया था। 

 

ड्वेन ने कहा था कि, “मेरे प्रतिभाशाली भागीदारों डैनी गार्सिया और गेरी कार्डिनेल के साथ XFL का अधिग्रहण मेरे लिए एक निवेश है, जो दो चीजों में गहराई से निहित है। पहला- खेल के लिए मेरा जुनून और दुसरा- हमेशा प्रशंसकों की खेल देखभाल करने की मेरी इच्छा।”

 

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मैंने अपने दोनों हाथों से जो कुछ भी बनाया है, उसके लिए गर्व और कृतज्ञता के साथ में इन कॉल हाउस को XFL में लागू करने की योजना बना रहा हूँ और खिलाड़ियों प्रशंसकों और फुटबॉल के प्यार के लिए शामिल सभी लोगों के लिए कुछ खास बनाने की आशा करता हूं।”

 

 ड्वेन जॉनसन का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन। (वर्ष 2021मे)

घर
  1. एक विला, फ्लोरिडा, अमेरिका (कीमत करीब 37 करोड़ रुपये) 
  1. पांच बेडरूम वाले एक दूसरा विला (कीमत करीब 23 करोड़ रुपये)
  1. एक छह कमरों वाला घर, कैलिफोर्निया, (उस समय इसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपये)
आवास 820 Wilshire Blvd. Suite 220 Beverly hills,

CA 90211-2618 (US)

संपत्ति (2021में) 2350 करोड़ रुपये
प्रोडक्शन हाउस के मालिक Seven Bucks Production

(Production house)

कार संग्रह Ferrari,

1971 Chevrolet Chevelle SS

प्राइवेट जेट एक प्राइवेट जेट (कीमत 400 करोड़ रुपये से अधिक है।)

 

 

 ड्वेन जॉनसन से जुड़े विवाद ।

वर्ष 2016 में अगस्त में ड्वेन जॉनसन ने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस- 8’ के अपने पुरुष सह-कलाकारों को फेसबुक पर एक टिप्पणी करते हुए ‘कैंडी गधे’ (candy asses) के रूप में वर्णित किया था। जिसकी वजह से यह विवादो मे आए थे।

 

ड्वेन जॉनसन की वीडियो गेम्स के बारे में जानकारी ।

 

2002  :   द स्कॉर्पियन किंग : राइज ऑफ द अक्कडियन 

 

2006  :  स्पाई हंटर : नोव्हेयर टू रन

 

ड्वेन जॉनसन की पसंदीदा चीजें ।

पसंदीदा अभिनेता टॉमी ली जॉन्स (Tommy Lee Jones)
पसंदीदा अभिनेत्री एंजेला बैसेट (Angela Basset)
पसंदीदा भोजन डोनट्स, पिज़्ज़ा
पसंदीदा फिल्म द गॉडफादर
पसंदीदा रंग काला (Black)
शौक / रुचि वर्कआउट करना, फिशिंग करना, म्यूजिक सुनना और मूवी देखना

 

 ड्वेन जॉनसन को मिले पुरस्कार और सम्मान

2001  :   फिल्म ‘The Mummy Returns’ के लिए Film – Choice Sleazebag श्रेणी में किशोर च्वाइस अवार्ड्स।

 

2012  :  सिनेमाकॉन अवॉर्ड्स द्वारा उन्हें ‘एक्शन स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित।

 

2013  :   फिल्म ‘Journey 2: The Mysterious Island’ के लिए पसंदीदा पुरुष बट किकर के लिए किड्स च्वाइस का अवार्ड।

 

इसके अलावा ड्वेन जॉनसन को बहुत सारे अवार्ड मिले हैं और बहुत से सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, और वह एक फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं, जो सामाजिक क्षेत्र मे कार्य करता है।

 

 

 

  • बहुत कम लोग जानते हैं कि रिंग में जॉन सीना, अंडरटेकर जैसे खूंखार पहलवानों को एक झटके में चित करने वाले लंबी-चौड़ी काया वाले ‘द रॉक’ को मकड़ी से डर लगता हैं। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान किया था।

 

  • ड्वेन जॉनसन, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की तरह ही सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, और एक्सरसाइज करते हैं। वे कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, पर वह एक्सरसाइज करना नहीं भूलते।

 

  • ड्वेन जॉनसन को रोलेक्स (Rolex) की घड़ीयाँ बहुत ही पसंद है और उनके पास रोलेक्स (Rolex) के कई मेहंगी घड़ीयाँ भी है।

 

  • जब ड्वेन जॉनसन को कनाडा की फुटबॉल लीग से हटाया गया था, तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी। उस दौरान उनके पास मात्र $7 ही बचे थे। इसके बाद जब उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली तो उन्होंने इसका नाम ‘सेवन बक्स प्रोडक्शन हाउस’ रखा।

 

  • वैसे तो ड्वेन जॉनसन के दुनियाभर में लाखों फैंस है, लेकिन बॉलीवुड के स्टार हीरो वरुण धवन ‘द रॉक’ को अपना फेवरेट आईडल मानते हैं, और उन्होंने अपने कमरे में उनका एक बड़ा सा पोस्टर भी लगा रखा है।

 

  • ड्वेन जॉनसन ने एक बार बताया कि जब वे छोटे थे, तब उन्हें अपने पिता की बॉडी बहुत पसंद थी। इसके बाद से उन्होंने अपने पिता जैसी बॉडी बनाना शुरू किया, और उसे मेंटेन रखने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करते हैं।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ड्वेन जॉनसन’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *