साउथ सुपरस्टार प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi
साउथ सुपरस्टार प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi
प्रभास का जीवन परिचय (प्रभास विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Prabhas Biography in Hindi [ Prabhas, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]
प्रभास | Prabhas
भारतीय अभिनेता
Prabhas Biography in Hindi : दोस्तों ! प्रभास एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है। वे मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। प्रभास तेलुगु फिल्म उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। प्रभास को फिल्म “बाहुबली: द बिगिनिंग” और “बाहुबली 2: द कन्क्लूजन” से दुनिया भर में खूब प्रसिद्धि मिली। बाहुबली 2: द कन्क्लूजन” दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी रही है। प्रभास अपनी हालिया रिलीज फिल्म “आदिपुरुष” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में रही थी। जबकि, फिल्म रिलीज होने के बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi
वर्ष 2021 में, प्रभास को फैंसी ऑड्स वार्षिक सूची में ‘मोस्ट हैंडसम एशियन मेल’ के रूप में नामित किया गया था। इससे पहले, वर्ष 2019 में प्रभास कर्नाटक में Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले अभिनेता थे। जबकी, वर्ष 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया के मोस्ट डिजायरेबल मेन लिस्ट में प्रभास दूसरे नंबर पर भी रहे थे। तो आइए जानते हैं, अभिनेता प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi’. जिसमें हम इनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए प्रभास के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेता रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajnikanth biography in hindi
Table of Contents
प्रभास का जीवन परिचय : एक नजर में।
वास्तविक नाम (Real Name) | वेंकट सत्यनारायण प्रभा राजु उप्पालापाटि (Venkata Satyanarayana Prabhas Raju Uppalapati) |
नाम (Name) | प्रभास (Prabhas) |
उपनाम (Nickname) | डार्लिंग, यंग रिबेल स्टार |
जन्म (Birth) | 23 अक्टूबर 1979 |
उम्र (Age) | 44 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
पिता (Father) | सुरेंद्र शेट्टी (व्यवसायी) |
माता (Mother) | सुनंदा शेट्टी(व्यवसायी) |
गृहनगर (Hometown) | हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
वर्तमान पता (Current City) | जुबली हिल्स, हैदराबाद (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | डी.एन.आर स्कूल, भीमवरम |
विश्वविद्यालय (University) | श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद |
शिक्षा (Education) | B.Tech में स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | तुला राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | छत्रिय |
पेशा (Profession) | भारतीय अभिनेता |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2002 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | फिल्म (अभिनेता) : ईश्वर (2002, तेलुगू) |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स (Girlfriend/ Affairs) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय अभिनेता होने के नाते |
वेबसाइट (Website) | ____ |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹115 करोड़ – मीडिया सूत्रों के अनुसार |
प्रभास का प्रारंभिक जीवन | Prabhas Early Life
Prabhas Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय उप्पलपति सूर्यनारायण राजू है, जो तेलुगु फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे। और इनकी माँ का नाम शिव कुमारी है। प्रभास के एक बड़े भाई और एक बड़ी बहन भी है। इनके बड़े भाई का नाम, प्रमोद उप्पलपति और बहन का नाम प्रगति है।

Prabhas with his parents
प्रभास के जन्म के बाद इनका पुरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था। क्योंकि, उन दिनों इनके पिता तेलुगू फिल्म उद्योग में काम कर रहे थे। बचपन में प्रभास ने अभिनेता बनने के बारे में सोचा नहीं था। वह शुरू से ही एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे। लेकिन फिर बाद में इन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। प्रभास के चाचा कृष्णम राजू उप्पलपति भी एक तेलुगु-अभिनेता हैं। वर्तमान में, प्रभास के पिताजी का देहांत हो चुका है।
जानिए – भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – स्वर्गीय यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि(निर्माता)
मां – शिव कुमारी |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई- प्रमोद उप्पालापाटि (बड़ा)![]() Prabhas’s brother Pramodh एक बहन – प्रगती (बड़ी) ![]() Prabhas’s sister Pragathi |
चाचा (Uncle) | कृष्णम राजू उप्पलपति (अभिनेता) |
प्रभास कि शिक्षा | Prabhas Education
Prabhas Education : प्रभास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आंध्र प्रदेश के डीएनआर स्कूल, भीमावरम से पुरी की। इसके बाद इन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई नालंदा कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की। इंटर स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद, इन्होंने हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से इन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की।
अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए प्रभास ने सत्यानंद फिल्म संस्थान, विशाखापत्तनम में भी पढ़ाई की है।
जानिए – भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan Biography in hindi
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई (Height) | से० मी०- 185
मी०- 1.85 फीट – 6′ 1″ |
वजन (Weight) | 92 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | छाती: 45 इंच
-कमर: 35 इंच -Biceps: 18 इंच |
आंखों का रंग (Eye color) | भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
प्रभास का निजी जीवन, अफेयर | Prabhas Personal Life, Affairs
Prabhas’s, affairs, marriage : दोस्तों ! 43 वर्षीय प्रभास वर्तमान में अविवाहित हैं, और अपने सफल करियर के उच्चतम पढ़ाव पर हैं। प्रभास अभी सिंगल हैं। जबकि, प्रभास का नाम साउथ की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, बाद में यह खबरें केवल अफवाह साबित हुई।

Prabhas with Anushka Shetty
प्रभास के करियर कि शुरुआत | Prabhas Starting Career

प्रभास | Prabhas
Prabhas’s Career : दोस्तों ! प्रभास ने वर्ष 2002 में रिलीज हुई फिल्म “ईश्वर” से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद, इन्होंने वर्ष 2003 में तेलुगु फिल्म ‘राघवेंद्र’ में राघवेंद्र की भूमिका निभाई। वर्ष 2004 में इन्होंने सफल फिल्म ‘वर्षम’ में वेंकट के रूप में अपनी भूमिका अदा किया था। इस फिल्म कि सफलता के बाद इनके अभिनय की काफी सराहना हुई। इस फिल्म में वेंकट के रूप में अपनी भूमिका के लिए इन्होंने खुब सुर्खियां बटोरीं।
इसके बाद, वर्ष 2005 प्रभास कि दो फिल्में ‘चक्रम’ और ‘छत्रपति’ रिलीज हुई। वर्ष 2006 में इन्होंने प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पूर्णामी’ में शिव केशव की भूमिका निभाया था। वर्ष 2007 में प्रभास ने दो फिल्मों ‘योगी’ और ‘मुन्ना’ में काम किया।
वर्ष 2014 में प्रभास अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म “एक्शन जैक्सन” में नजर आए थे। इस फिल्म के एक गाने में वे कैमियो करते हुए नजर आए थे। यह प्रभास का पहला बॉलीवुड कैमियो था।
वर्ष 2014 प्रभास के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जब इनकी फिल्म “बाहुबली-द बिगनिंग” रिलीज हुई। इस फिल्म में इन्होंने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली की दमदार भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म के बाद, वर्ष 2017 में इसके सीक्वल, “बाहुबली 2: द कन्क्लूजन” में प्रभास ने अपनी शानदार भूमिका दोहराते हुए, एक बार फिर से अपने आपको साबित किया।
बाहुबली संस्करण के लिए प्रभास में 5 साल कड़ी मेहनत की। इस दौरान इन्होंने कोई दुसरी फिल्म भी नहीं की। इनकी मेहनत रंग लाई और इस फिल्म के रिलीज होते ही, यह फिल्म केवल दस दिनों में ही सभी भाषाओं में ₹1,000 करोड़ (US$155 मिलियन) से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। इसके अलावा, यह फिल्म दुनिया भर में 1500 करोड़ कि कमाई के साथ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी।
इसके बाद, वर्ष 2019 में, प्रभास ने सुजीत द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म “साहो” में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने ₹433 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
वर्ष 2022 में, प्रभास दो फिल्मों में दिखाई दिए, जिसमें एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म “राधे श्याम” और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म “सालार” जैसी फिल्में रही।
वर्ष 2023 में, प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान के साथ भारतीय हिंदू पौराणिक फिल्म “आदिपुरुष” में दिखाई दिए। यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्रभास भगवान श्रीराम कि भुमिका में और अभिनेत्री कृति सेनन मां सीता की भूमिका में नजर आई। इस फिल्म को दर्शकों का खुब प्यार मिला। हालांकि, इस फिल्म के डायलॉग के लिए फिल्म को बॉयकाट करने कि खबरें भी चर्चा में रही थी। जिसके बाद इसके कुछ डायलॉग में बदलाव किया गया। जबकि फिल्म के रिलीज से पहले भी फिल्म के कलाकार के कॉस्टयूम को लेकर भी यह फिल्म विवादों में रही थी।
जानिए – हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi
प्रभास की आने वाली फिल्में | Prabhas upcoming movie
Prabhas Biography in Hindi : दोस्तों ! मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रभास “प्रोजेक्ट-के” (Project-K) के नाम से नाग अश्विन की बिना शीर्षक वाली एक sci-fi फिल्म में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता अमिताभ बच्चन जी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म के वर्ष 2023-24 में बड़े पर्दे पर आने की संभावना जताई जा रही है।
जानिए – मशहूर भारतीय सिंगर के के का जीवन परिचय, मृत्यु | K. K. Biography, Death in hindi
प्रभास की फिल्में | Prabhas Films
Prabhas Biography in Hindi : प्रभास ने तमिल, तेलुगू और हिंदी में कई फिल्में की है। जिनमें कुछ फिल्में इस प्रकार हैं…
वर्ष | फिल्म | भुमिका |
2002 | Eeswar | Eeswar |
2003 | Raghavendra | Raghavendra |
2004 | Varsham | Venkat |
2004 | Adavi Ramudu | Ramudu |
2005 | Chakram | Chakram |
2005 | Chatrapathi | Siva/Chatrapathi |
2006 | Pournami | Siva Kesava |
2007 | Yogi | Eeswar Prasad/Yogi |
2007 | Munna | Munna |
2008 | Bujjigadu | Bujji/Linga Ra |
2009 | Billa | Billa/Ranga |
2009 | Ek Niranjan | Chotu |
2010 | Darling | Prabhas “Prabha” |
2011 | Mr. Perfect | Vicky |
2012 | Rebel | Rishi/Rebel |
2013 | Mirchi | Jai |
2015 | Baahubali: The Beginning | Mahendra Baahubali, Amarendra Baahubali |
2017 | Baahubali 2: The Conclusion | Mahendra Baahubali, Amarendra Baahubali |
2019 | Saaho | Sidharth Nandhan Saaho/Ashok |
2022 | Radhe Shyam | Vikramaditya |
2022 | Salaar | Salaar |
2023 | Adipurush | Adipurush/ Shree Ram |
2023/24 | Project K | TBA |
प्रभास की पसंदीदा चीजें | Prabhas Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | बॉलीवुड – रॉबर्ट डी नीरो, शाहरुख खान , सलमान खान और अमिताभ बच्चन |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – रवीना टंडन, दीपिका पादुकोण , जयसुधा, त्रिशा कृष्णन, श्रिया सरन |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Film) | बॉलीवुड : मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और पीके
टॉलीवुड : भक्त कन्नप्पा, गीतांजलि |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | काला |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | बिरयानी, बटर चिकन |
पसंदीदा निर्देशक (Favorite Director) | राजकुमार हिरानी |
पसंदीदा पुस्तक (Favorite Book) | फाउंटेनहेड (The Fountainhead by Ayn Rand) |
पसंदीदा संगीत (Favorite Music) | मेलेगा करागीनी (वर्षम), Mellaga Karagani (Varsham) |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | लंदन |
शौक (Hobbies) | वॉलीबॉल खेलना और पढ़ना |
प्रभास की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Prabhas Net Worth, House, Car collection, Salary
Prabhas Net worth : दोस्तों ! यदि प्रभास के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 तक प्रभास की कुल संपत्ति लगभग 98 करोड़ रुपए आंकी गई है। प्रभास की कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। सूत्रों के मुताबिक प्रभास प्रति फिल्म ₹25-30 करोड़ चार्ज करते हैं।
जानिए – फेसबुक ऐड देखकर अभिनेता बने कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय | Kartik Aryan biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | $12 मिलियन (₹98 करोड़ रूपये लगभग – मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | 24 करोड़ / फ़िल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन, और ब्रांड एंडोर्समेंट से |
कार संग्रह (Car Collection) | रोल्स रॉयस फैंटम; जगुआर एक्स.जे |
प्रभास से जुड़े विवाद। Prabhas Controversies
- फिल्म “बाहुबली” कि शूटिंग के दौरान यह अफवाह फैली थी की, प्रभास एक एक्शन दृश्य करते हुऐ घोड़े से गिर कर घायल हो गए हैं, और उन्हें इतनी चोट आई है कि, वे कोमा में चले गए हैं। लेकिन फिल्म बाहुबली की टीम ने इस तरह की किसी भी घटना से साफ इनकार कर दिया था।
- वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख नेता जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई. एस. शर्मिला के साथ प्रभास के रिश्ते की अफवाह उड़ी थी। उस समय इन्होंने इस रिश्ते को लेकर इंकार कर दिया था। लेकिन, सेंट्रल क्राइम स्टेशन पुलिस (Central Crime Station police) ने वाईएसआरसीपी नेता और इंटरनेट पर प्रभास के बारे में आपत्तिजनक तस्वीरों और अपमानजनक संदेश पोस्ट करने के लिए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।
जानिए – भारतीय अभिनेता मनोज बाजपेई का जीवन परिचय | Manoj Bajpai biography in hindi
प्रभास को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Prabhas Awards & Rewards
2021 – प्रभास को फैंसी ऑड्स वार्षिक सूची में “मोस्ट हैंडसम एशियन मेल” के रूप में नामित किया गया था।
2019 – सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डेब्यू अभिनेता के लिए ETC बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स।
2019 – पत्रिका ईस्टर्न आई की 2019 की 10 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शामिल होने वाले दक्षिण सिनेमा के एकमात्र अभिनेता बने।
2017 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (तेलुगु) के लिए दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कार।
2017 – टाइम्स ऑफ इंडिया के मोस्ट डिजायरेबल मेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे।
2015 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए संतोषम फिल्म पुरस्कार।
2013 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नंदी पुरस्कार।
2010 – क्रिटिक्स च्वाइस एक्टर के लिए सिनेमा अवार्ड्स।
2004 – सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार के लिए संतोषम फिल्म पुरस्कार।
जानिए – भारतीय अभिनेता रणबीर कपूर का जीवन परिचय | Ranbir Kapoor biography in hindi
प्रभास से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Prabhas
- क्या प्रभास शराब पीती हैं ? – हाँ।
- क्या प्रभास सिगरेट पीतीं हैं? – हाँ।
- प्रभास का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था।
- प्रभास के पिता, उप्पलपति सूर्यनारायण राजू तेलुगु फिल्म के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे।
- प्रभास के एक बड़े भाई, प्रमोद उप्पलपति और एक बड़ी बहन, प्रगति है।
- प्रभास के जन्म के बाद इनका पुरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था।
- बचपन से ही एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे। लेकिन बाद में इन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाया।
- प्रभास लोकप्रिय तेलुगू फिल्म अभिनेता कृष्णम राजू उप्पालापाटि के भतीजे हैं।
- प्रभात के चाचा ने ही इन्हें फिल्म में कार्य करने लिए प्रोत्साहित किया था।
- सितंबर 2020 में, प्रभास ने खाज़िपल्ली रिजर्व फ़ॉरेस्ट में 1650 एकड़ भूमि को अपनाया था, और अपने दिवंगत पिता के नाम पर इको-पार्क के विकास के लिए अतिरिक्त दान भी दिया था।
- प्रभास को उनकी पहली फिल्म “बाहुबली” के पहले संस्करण से दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली।
- फिल्म “बाहुबली” में अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए उन पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए के उपकरणों का प्रयोग किया गया था, जिसमें, वर्ष 2010 के मिस्टर वर्ल्ड रहे जिम ट्रेनर लक्ष्मण रेड्डी ने उनकी सहायता की थी।
- प्रभास को “बाहुबली श्रृंखला” बनाने के लिए लगभग 5 वर्ष लग गए, और इस दौरान प्रभास ने किसी दुसरी फिल्म में काम नहीं किया।
- यह पहले ऐसे दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं, जिनकी बैंकाक स्थित मैडम तुसाद में एक मोम की प्रतिमा स्थापित की गई हैं।

Prabhas’s Statue in Madame Tussaude Bangkok
- वह टॉलिवुड के सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
- वर्ष 2016 में, इनके बड़े भाई प्रमोद उप्पालापाटि को एक चेक बाउंस के मामले में 1 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। दरअसल, जब उन्होंने एक व्यापारी को 43 लाख रूपए का चेक जारी किया था, तो इनके बैंक अकाउंट में धन की कमी के कारण बैंक ने इसे वापस कर दिया था।
- वर्ष 2017 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म “बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न” ने दुनिया भर में सबसे अधिक 1500 करोड़ रूपए कि कमाई वाली पहली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।
- “बाहुबली श्रृंखला” की बड़ी सफलता के बाद, प्रभास को 5000 से ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिले थे।
- प्रभास पढ़ने के बहुत शौकीन हैं और इनके घर पर एक निजी पुस्तकालय भी है।
- ये प्रकृति और पक्षी प्रेमी भी हैं। इनके बगीचे में विभिन्न प्रकार के पक्षी हैं जो खुले पिंजरों में रहते हैं।
- प्रभास तेलुगु फिल्म उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
- वर्ष 2019 में प्रभास कर्नाटक में Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले अभिनेता थे।
- वर्ष 2017 में इन्हें जीक्यू पत्रिका के सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों की सूची में भी शामिल किया गया था।
- वर्ष 2014 में, इन्होंने बॉलीवुड फिल्म “एक्शन जैक्सन” में विशेष भूमिका निभाई थी।
- प्रभास बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित हैं।
- कॉलेज के दिनों में प्रभास को रवीना टंडन पर बहुत ज्यादा क्रश था।
प्रभास के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : प्रभास कौन है ?
उत्तर : प्रभास एक भारतीय अभिनेता हैं। यह मुख्यत: साउथ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने भारतीय सिनेमा को बाहुबली, बाहुबली 2, साहो, और आदि पुरुष जैसी प्रसिद्ध फिल्में दी है।
प्रश्न : प्रभास का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : प्रभास का जन्म जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु के चेन्नई (भारत) में हुआ था।
प्रश्न : प्रभास की उम्र कितनी है ?
उत्तर वर्ष (2023 में)
प्रश्न : प्रभास किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : प्रभास किस राज्य से हैं ?
उत्तर : कर्नाटक
प्रश्न : प्रभास के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : प्रभास के पिता, उप्पलपति सूर्यनारायण राजू तेलुगु फिल्म के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे। इनकी माँ का नाम शिव कुमारी है, और यह एक गृहिणी हैं।
प्रश्न : प्रभास कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक बड़ा भाई – प्रमोद उप्पलपति और एक बड़ी बहन- प्रगति है।
प्रश्न : प्रभास कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : 43 वर्षीय प्रभास, जुन 2023 तक अविवाहित हैं।
प्रश्न : प्रभास कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : प्रभास की गर्लफ्रेंड कौन है ?
उत्तर : वर्तमान में प्रभास सिंगल हैं, जबकि इनका नाम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा चुका है।
प्रश्न : प्रभास कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म – ईश्वर (2002)
प्रश्न : वर्ष 2023 में प्रभास की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रभास की कुल संपत्ति ₹98 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “प्रभास (Prabhas)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :