परिणीति चोपड़ा की बायोग्राफी | Parineeti Chopra Ki Biography in Hindi
परिणीति चोपड़ा की बायोग्राफी | Parineeti Chopra Ki Biography in Hindi
परिणीति चोपड़ा एक जानी मानी भारतीय अभिनेत्री है, जो हिंदी फिल्मों में काम करती है। परिणीति चोपड़ा बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी, लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में त्रिक सनद सम्मान प्राप्त करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई।
भारत आकर उन्होंने यशराज बैनर कि ‘यशराज फिल्म्स’ के साथ जनसंपर्क सलाहकार के रूप में जुड़ गई। इसके कुछ समय बाद उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर तीन फिल्मों में काम करने के कान्ट्रेक्ट साईन किया। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन
परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 से फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रॉकी बहल’ से किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वर्ष 2019 में आई हिट फिल्म ‘केसरी’ में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने ‘तेरी मिट्टी’ गाने के फीमेल वर्जन को गाया था।
इस गाने मे अपने अभिनय और चुलबुले अंदाज से उन्होंने अपने दर्शकों का दिल जीता और उन्हें लोगों से बहुत प्यार भी मिला। उनके अभिनय के लिए इन्हें कई व्हाट्सएप सम्मानित किया जा चुका है कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया।
इन्हें भी पढ़ें :
अरुणिमा सिन्हा की जीवनी पार्ट 1 ।

परिणीति चोपड़ा की बायोग्राफी | Parineeti Chopra Ki Biography in Hindi
Table of Contents
परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : परिणीति चोपड़ा
उपनाम : तिशा, परी
जन्म : 22 अक्टूबर 1988
जन्म स्थान : अंबाला, हरियाणा (भारत)
पिता : पवन चोपड़ा
माता : रीना चोपड़ा
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री
कॉलेज : मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल
व्यवसाय : अभिनेत्री
धर्म : हिंदू
राष्ट्रीयता : भारतीय
संक्रिय वर्ष : 2011 से अबतक
परिणीति चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन ।
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। परिणीति एक पंजाबी परिवार से आती है और उनके पिता पवन चोपड़ा एक व्यापारी है और अंबाला के मैं भारतीय सेना के आपूर्तिकर्ता रह चुके हैं। जबकि उनकी मां रीना चोपड़ा एक ग्रहणी है।
परिणीति के दो भाई- शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा हैं। परिणीति हिंदी फिल्मों कि मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं इसके साथ ही मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी परिणीति कि चचेरी बहनें है।
शिक्षा ।
परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ‘कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी’, अंबाला से प्राप्त की। इसके बाद 17 वर्ष की उम्र में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया। यहां से परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स मे ऑनर्स की डिग्री हासिल की।
विश्वविद्यालय में परिणीति ने छात्रों के लिए कुछ कक्षाएं भी ली थी। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब’ के लिए खानपान विभाग के टीम लीडर के रूप में भी काम किया है। परिणीति चोपड़ा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत मे ‘बी. ए. संगीत’ कि ट्रेनिंग भी ली हैं।
इसके साथ-साथ परिणीति ने भारत में अपने चचेरे भाइयों, प्रियंका और उनके पिता के साथ मंच पर परफॉर्मेंस भी किया है।
वर्ष 2009 में आर्थिक मंदी के कारण परिणीति ने भारत लौटने का फैसला किया और प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने के लिए मुंबई चली आई।
इन्हें भी पढ़ें :
अरुणिमा सिन्हा की जीवनी पार्ट 1 ।
शारीरिक संरचना
रंग | गोरा |
लंबाई | से.मी. मे- 165 सेंटीमीटर
मीटर में- 1.65 मीटर फीट में- 5 फीट 5 इंच (5′ 5”) |
वजन | 58 किलोग्राम |
फिगर | 34-28-35 |
आंखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
निजी जीवन ।
परिणीति बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। परिणीति एक पंजाबी हिंदू है जो एक जो पंजाबी परिवार से आती है। अभी वह मुंबई के, सी फेसिंग (sea facing) फ्लैट बांद्रा में रहती है।
परिणीति ने अभी तक शादी नहीं की है। कुछ समय पहले परिणीति का नाम, फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के साथ जोड़ा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि दोनों में से किसी में भी नहीं की है, कि उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता है या नहीं। यह अफवाह इस वजह से भी उड़ी थी, क्योंकि मनीष ने परिणीति को एक अभिनेत्री कलाकार बनने के लिए उनकी बहुत मदद की थी।
उसके बाद परिणीति का नाम एक असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन बाद मे यह एक अफवाह साबित हुई।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता/ पिता | पवन चोपड़ा (पिता)
रीना चोपड़ा (माता) |
भाई | शिवांग चोपड़ा, सहज चोपड़ा |
राशि | तुला |
बॉयफ्रेंड | मनीष शर्मा (फिल्म निर्देशक) |
परिणीति चोपड़ा के करियर की शुरुआत ।
वर्ष 2009 में परिणीति चोपड़ा जब मुंबई मे प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने लगी, तब प्रियंका ने परिणीति को
यशराज कंपनी की जनसंपर्क टीम के प्रमुख से मिलवाया। परिणीति चोपड़ा ने मार्केटिंग की इंटर्नशिप के बाद उस कंपनी में ‘पब्लिक रिलेशन एडवाइजर’ के रूप में काम किया।
परिणीति ने इस काम को अपने लिए एक सही काम माना, क्योंकि वे वहीं पर फिल्मी दुनिया के बारे में और अधिक समझ सकती थीं। परिणीति चोपड़ा पहले अभिनय कि दुनिया को इतना पसंद नहीं करती थी, क्योंकि उनका मानना था कि फिल्मी दुनिया के कलाकार बहुत ज्यादा मेकअप करते हैं। लेकिन परिणीति की यह सोच तब बदल गई, जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ‘सात खून माफ’ में उनकी भूमिका के लिए तैयारी की थी।
उसके बाद परिणीति की फिल्मी दुनिया के बारे में नजरिया बदल गया और अभिनय के क्षेत्र में भी उनकी रूचि बढ़ने लगी। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रचार पर काम करते हुए यह महसूस किया कि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं। इसके बाद अभिनय के तौर तरीके सीखने के लिए उन्होंने ‘यशराज फिल्म्स’ को अपना इस्तीफा दे दिया और एक्टिंग स्कूल में अपना दाखिला कराया।
इन्हें भी पढ़ें :
अरुणिमा सिन्हा की जीवनी पार्ट 1 ।
परिणीति चोपड़ा को पहली बार फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा ने यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा को उन्हें साइन करने का सुझाव दिया। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी ही मार्केटिंग टीम से किसी को साइन करने से मना कर दिया।
जब परिणीति चोपड़ा ने मनीष शर्मा को बताया कि वह अभिनय स्कूल जाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ रही हैं, तो उन्होंने परिणीति को कंपनी के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने की सलाह दी। कास्टिंग डायरेक्टर ने परिणीति को मस्ती-मजाक में ही ऑडिशन देने को कहा, परिणीति ने फिल्म ‘जब वी मेट’ के डायलॉग सुनाना शुरू कर दिए, क्योंकि इस फिल्म के डायलॉग उन्हें अच्छे से याद थे। जब निर्माता ने उनके इस ऑडिशन टेप को देखा तो वे उनके अभिनय से खासा प्रभावित हुए।
परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर की शुरुआत ।
वर्ष 2011 में परिणीति चोपड़ा, अभिनेता रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ एक सहायक की भूमिका मे फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रॉकी बहल’ मे नजर आई। यह फिल्म परिणीति की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें परिणीति ने दिल्ली की एक अमीर और खराब हो चुकी लड़की डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अभिनय की काफी तारीफ की गई थी और इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और उसके बाद परिणीति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वर्ष 2012 में परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘इशकजादे’ में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। यह एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म मे परिणीति ने अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म दो राजनीतिक परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों के द्वारा काफी पसंद किया गया और साथ ही परिणीति के अभिनय कि बहुत तारीफ कि गई। इसके बाद इसी वर्ष में परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक और फिल्म ‘शुद्ध देशी रोमांस’ में अभिनय किया। जिसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत दोनों अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देते हैं।
साल 2014 में परिणीति ने धर्मा प्रोडक्शन मे बनी अपनी पहली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में काम किया। यशराज फिल्म्स बैनर के बाहर उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ अभिनय किया। इस फिल्म मे परिणीति ने एक पागल वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया और परिणीति के किरदार को भी काफी सराहना मिली।
वर्ष 2014 में ही परिणीति एक और फिल्म ‘दावत-ए-ईश्क’ में नजर आईं। यह फिल्म दहेज पर आधारित सामाजिक मुद्दों को दर्शाने वाली एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होनें गुलरेज ‘गुल्लू’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके पिता का रोल अनुपम खेर ने और उनके प्रेमी का रोल आदित्य राय कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में परिणीति के एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और असफल साबित हुई।
इसके बाद परिणीति फिल्म ‘किल दिल’ में दिखाई दी। इस फिल्म में परिणीति ने पहली बार एक ग्लैमरस भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में परिणीति को गोविंदा रणवीर सिंह और अली जाफर जैसे कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स और जनता दोनों में से किसी ने भी पसंद नहीं किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप कि श्रेणी मे चली गई। यह उनकी लगातार दूसरी फ्लाप फिल्म साबित हुई।
वर्ष 2014 के बाद परिणीति लगभग तीन सालों तक अभिनय के क्षेत्र से दूर रही और वर्ष 2017 में उन्होंने यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में नजर आई। इस फिल्म में परिणीति अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई दी। इस फिल्म में उन्होंने ‘बिंदु’ का किरदार निभाया था, जो एक गायक बनना चहती थी। इस फिल्म से ही परिणीति ने अपने गायकी की शुरुआत की थी। इस फिल्म मे उन्होंने ‘माना कि हम यार नहीं है’ गाना भी गाया था। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप कि लिस्ट मे चली गई।
इसके बाद परिणीति ने साल 2017 में रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ मे नजर आईं। यह एक कॉमेडी फिल्म थी और इस फिल्म मे उन्होंने एक आत्मा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता अजय देवगन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और कुल 311 करोड़ की कमाई के साथ उस साल कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
वर्ष 2018 में परिणीति एक बार फिर से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ मे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दी। यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।
वर्ष 2019 में, परिणीति को पहली बार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘केसरी’ मे काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को जनता ने बहुत प्यार दिया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
इसके बाद इसी साल परिणीति की अगली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक, एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।
मार्च 2021 में परिणीति चोपड़ा की फिल्म फिल्म ‘साइना’ रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ता ने किया था। यह फिल्म साइना नेहवाल की जीवनी पर आधारित फिल्म थी, जो मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है।
वर्ष 2021 में परिणीति ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ नाम की एक फिल्म मे नजर आई। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई। इसी साल उनकी अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज हुई। इस फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी थे। इस फिल्म में परिणीति अर्जुन कपूर के ऑपोजिट नजर आई थी।
परिणीति चोपड़ा द्वारा की गई फिल्में ।
वर्ष | फिल्में | भूमिका |
2011 | लेडीज वर्सेस रॉकी बहल | डिंपल चड्ढा |
2012 | इशकजादे | जोया कुरेशी |
2013 | शुद्ध देसी रोमांस | गायत्री |
2014 | हंसी तो फंसी | नीता |
2014 | दावत ए इश्क | गुलरेज गुल्लू कादिर |
2014 | किल दिल | दिशा |
2015 | मेंस वर्ल्ड | डॉक्टर |
2016 | ढिशूम | मुस्कान (कैमियो) |
2017 | मेरी प्यारी बिंदु | बिंदु |
2018 | नमस्ते इंडिया | |
2019 | केसरी | |
2019 | जबरिया जोड़ी | |
2021 | द गर्ल ऑन द ट्रेन | |
2021 | साइना | साइना |
परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्में ।
- एनिमल (Animal ) – संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित।
- लाइफ इन ए मेट्रो- 2 (Life in a metro- 2) – अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित।
परिणीति चोपड़ा का घर, नेटवर्थ, फीस, कार कलेक्शन। (वर्ष 2021मे)
आवास | सी फेसिंग फ्लैट, बांद्रा, मुंबई (भारत) |
नेटवर्थ | $ 8 मिलियन |
फीस | 10 से 12 करोड़ रुपए प्रति फिल्म। |
आय का स्रोत | फिल्म, एडवर्टाइजमेंट आदि… |
कार संग्रह | ऑडी A6
जैगुआर XJL |
शौक / रुचि | नृत्य करना, पढ़ना, तैराकी करना, गायन, ध्यान लगाना और कसरत करना |
इन्हें भी पढ़ें :
अरुणिमा सिन्हा की जीवनी पार्ट 1 ।
परिणीति चोपड़ा से जुड़े कुछ विवाद ।
वर्ष 2016 में परिणीति चोपड़ा को वजन कम करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिस पर अभिनेता ऋषि कपूर ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, ‘मैं बहुत हैरान हूं, कि परिणीति चोपड़ा को वजन कम करने के लिए पुरस्कार दिया जा सकता है। परंतु मुझे वजन बढ़ाने के लिए पुरस्कार क्यों नहीं दिया जा सकता।’
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के दौरान शुरुआती दौरान परिणीति चोपड़ा को फिल्म जगत में अपने अधिक वजन के कारण कई फिल्मी हस्तियों से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपने वजन को काफी कम किया, और नकारात्मक प्रतिक्रिया देने वालों को एक करारा जवाब दिया। परिणीति का अधिक वजन होने के कारण लोगों द्वारा ट्विटर पर भी उनके वजन को लेकर टिप्पणियों की जाती थी।
परिणीति चोपड़ा की पसंदीदा चीजें ।
पसंदीदा अभिनेता | सैफ अली खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | रानी मुखर्जी |
पसंदीदा संगीतकार | सोनू निगम, ए आर रहमान, अमित त्रिवेदी, सुनिधि चौहान और बेयॉन्से। |
पसंदीदा भोजन | राजमा-चावल, कढ़ी चिकन, पिज्जा और मार्गरीटा। |
पसंदीदा जगह | गोवा और लंदन |
पसंदीदा फिल्म | पाकीजा, कुछ कुछ होता है, बर्फी |
पुरस्कार और सम्मान ।
2012 : फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रॉकी बहल’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस’ का अवार्ड।
2012 : फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रॉकी बहल’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड।
2012 : फिल्म ‘इश्कजादे’ के लिए ‘स्पेशल मेंशन’ का अवार्ड।
2015 : ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’ का अवार्ड।
परिणीति चोपड़ा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ।
- शुरुआत में परिणीति चोपड़ा एक निवेश बैंकर बनना चाहती थी। 17 साल की उम्र में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वह मैनचेस्टर, इंग्लैंड चली गई। वहां से उन्होंने तीन डिग्रियां (व्यवसाय, वित्त और अर्थशास्त्र की डिग्री) हासिल की।
- परिणीति ने मशहूर फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब में कैटरिंग टीम लीडर के तौर पर भी कार्य किया है ।
- वह कभी भी एक अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। वह एक निवेश बैंकर बनना चाहती थी।
- फिल्मी दुनिया में आने से पहले उनका वजन 86 किलोग्राम था। लेकिन यशराज फिल्म्स के तीन फिल्मों को साइन करने के बाद परिणीति ने अपना 25 किलोग्राम वजन कम कर दिया।
- परिणीति चोपड़ा पूर्व मिस वर्ल्ड और बहुत चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेत्री मीरा चोपड़ा की चचेरी बहन है।
- परिणीति चोपड़ा एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं, और उन्होंने संगीत में बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने कुछ फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा है।
- परिणीति को खाना बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें चाय काफी पसंद है।
- वह हमेशा अपने पास फेस वॉश, इत्र, लिप बॉम और सेल फोन चार्जर रखती हैं।
- परिणीति को विमान के लैंडिंग करते वक्त डर लगता है।
- परिणीति चोपड़ा का एसएससी की परीक्षा में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान रहा था। और इसके लिए उस समय कि प्रधानमंत्री रही प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के द्वारा उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘परिणीति चोपड़ा’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।