बराक ओबामा की बायोग्राफी | Barack Obama Biography in Hindi

बराक ओबामा की बायोग्राफी | (Barack Obama Biography in Hindi)

 

बराक हुसैन ओबामा

Barack Hussein Obama

अमरीका के 44वें एवं प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति ।

 

बराक ओबामा अमेरिका के पुर्व राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अमरीका के 44वें राष्ट्रपति के रूप मे अपने देश कि सेवा कि हैं। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के साथ ही ओबामा, पहले ऐसे  अश्वेत (अफ्रीकी अमेरिकन) थे, जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले भी ओबामा, इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर एवं 2008 में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।

Advertisement

 

बराक ओबामा ने पहला चुनाव वर्ष 2008 में जीता था। उसके बाद 2012 के चुनाव में भी जीत हासिल कर ओबामा ने राष्ट्रपति पद पर अपनी जगह बनाई रखी।  बराक ओबामा सबसे सफल राष्ट्रपति के रूप में गिने जाते हैं।

 

उन्होंने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं, जिसमें पहली पुस्तक-  ‘ड्रीम्स फ्रॉम माई फादरः अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस’ और दूसरी पुस्तक है,  ‘द ओडेसिटी ऑफ़ होप’।

 

बराक ओबामा को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था।

 

इन्हें भी देखें :

राजीव गांधी की जीवनी ।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी ।

 

बराक ओबामा की बायोग्राफी | Barack Obama Biography in Hindi

बराक ओबामा की बायोग्राफी | Barack Obama Biography in Hindi

 

बराक ओबामा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

 

नाम  :    बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama)

जन्म  :   4 अगस्त 1961

जन्म स्थान  :  होनोलूलू हवाई

पिता  :   बराक ओबामा सीनियर

माता  :   Ann Dunham

शिक्षा  :    हार्वर्ड लॉ स्कूल, ऑक्सीडेंटल कॉलेज, कोलंबिया यूनिवरसिटी, पनाहोऊ अकादमी

शैक्षणिक योग्यता  :   Bachelor of Arts

धर्म (Religion) :   क्रिश्चियन

राशि (Zodiac sign) :   सिंह (Leo)

पेशा  :   राजनेता (Politician)

पार्टी  :   डेमोक्रेटिक पार्टी

पद  :   अमेरिका के पुर्व राष्ट्रपति

पत्नी  :  मिशेल ओबामा 

बच्चे  :   दो बच्चे।

राष्ट्रीयता  :   अमेरिकी

 

बराक ओबामा का प्रारंभिक जीवन ।

 

बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त 1961 को हवाई के होनोलूलू में हुआ था। बराक ओबामा का पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा हैं। इनकी माँ का नाम Ann Dunham है और इनका जन्म वर्ल्ड वॉर-II के समय आर्मी बेस पर हुआ था। 

 

ओबामा के पिता बराक ओबामा सीनियर का जन्म  Nyanza प्रांत, केन्या हुआ था। शुरुआती दिनों में उनके पिता ने बकरियाँ पालकर जीवन यापन किया। धीरे-धीरे समय बदलता गया और उन्हें पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिल गई। अपने सपने पुरे करने के लिए वे Hawaii चले गए, जहाँ उनकी मुलाकात Ann Dunham से हुई। उन्होने 2 फरवरी 1961 में एक दूसरे से शादी कर ली और उसी वर्ष छोटे बराक ओबामा का जन्म हुआ।

 

बराक ओबामा की मां अमेरिकी मूल की हैं, जबकि उनके पिता केन्याई मूल के अश्वेत व्यक्ति हैं। ओबामा का अधिकांश प्रारंभिक जीवन अमरीका के हवाई प्रांत में हीं बीता। उनके माता-पिता के तलाक होने के बाद, 6 से 10 वर्ष तक की उम्र मे उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया में अपनी माता और इंडोनेशियाई सौतेले पिता के संग बिताया। बचपन के दिनों में ओबामा को ‘बैरी’ नाम से पुकारा जाता था। 

 

कुछ सालों तक जकार्ता में रहने के बाद वे होनोलूलू वापस आकर अपनी ननिहाल में ही रहने लगे। 

 

बराक ओबामा के माता-पिता के तलाक के बारे मे ।

 

बराक ओबामा के अपने पिता के साथ संबंध गहरे नहीं थे। क्योंकि उनके पिता अपनी PhD की पढ़ाई करने के लिए उनसे दूर रहने चले गए। उसके बाद उनके माता  पिता के बीच में संबंध भी बिगड़ने लगे और दोनों ने वर्ष 1964 में तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए।  उस समय ओबामा की उम्र महज 3 वर्ष की थी।

 

1965 में उनकी मां Ann Dunham ने Lolo Soetoro से दूसरी शादी की और 1970 में बराक की सौतेली बहन का जन्म हुआ। ओबामा की पढ़ाई को लेकर उनकी मां काफी चिंतित थी, और इस वजह से उनकी मां ने उन्हें अपने मामा के घर भेज दिया। कुछ समय बाद ओबामा की बहन के साथ उनकी माँ भी वहीँ आकर रहने लगी।

 

ओबामा के परिजनों की मृत्यु ।

 

वर्ष 1981 में बराक ओबामा के पिता ने एक कार दुर्घटना मे अपने दोनों पैर गवां दिए। इसके बाद 1982 में एक और कार दुर्घटना मे सीनियर ओबामा की मृत्यु हो गई। जब बराक ओबामा के पिता की मृत्यु हुई, तब बराक ओबामा की उम्र महज 21 वर्ष थी। 

 

बचपन से ही बराक ओबामा का अपने पिता के साथ ज्यादा लगाव नहीं था, क्योंकि उनके पिता अपनी पढ़ाई के लिए उन्हें समय नहीं दे पाते थे। अपने पिता के बारे  में ओबामा कहते हैं कि,  “उनका उनके पिता के साथ एक इंसानियत से ज्यादा कोई रिश्ता नहीं था।”

 

1994 में उनकी माता का कैंसर की बीमारी के कारण देहांत हो गया और 2 नवम्बर 2008 को ओबामा का आरंभिक लालन-पालन करने वाली उनकी दादी मेडलिन दुनहम कि भी 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

 

शिक्षा ।

 

अपनी स्कूली शिक्षा हवाई के होनोलूलू से पूरी करने के बाद बराक ओबामा ने Occidental College, Los Angeles में दो साल पढ़ाई की। इसके बाद वे वर्ष 1983 में न्यूयार्क सिटी के कोलंबिया यूनिवर्सिटी (Columbia University, New York City) से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की।

 

स्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने दो साल बिसनेस सेक्टर में काम किया और वर्ष 1985 में शिकागो पहुंचे, जहाँ ओबामा ने रोज़लैंड और Altgeld गार्डन समुदायों में कम आय वाले निवासियों के लिए एक समुदाय के आयोजक के रूप में कार्य किया। 

 

इसके बाद इसी वर्ष में उन्होंने, न्यूयॉर्क शहर के सबवे सिस्टम पर ध्यान देने के लिए मई दिवस के प्रयासों के नेताओं में शामिल थे, स्थानीय अधिकारियों और महानगर परिवहन प्राधिकरण को संबोधित पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए ओबामा कई मेट्रो स्टेशनों की यात्रा पर थे, जिसमें सिस्टम की हालत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।

 

 शारीरिक संरचना

 

 

लंबाई

सेमी मे-   185 Cm

मीटर मे-  1.85 M 

फीट मे-  6′ 1”

वजन 82 Kg
आंखों का रंग  डार्क ब्राउन
बालों का रंग ग्रे 

 

 निजी जीवन ।

 

बराक ओबामा ने 3 अक्टूबर 1992 को मिशेल से शादी की। शादी के 6 साल बाद वर्ष 1998 में इनकी पहली बेटी का जन्म हुआ जिनका नाम ‘मालिया’ (Malia) है। जबकि इनकी दूसरी बेटी का जन्म वर्ष 2001 में हुआ, जिनका नाम इन्होंने साशा (Sasha) रखा।

 

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

 

माता/ पिता

    सीनियर बराक ओबामा (पिता) 

       Ann Dunham (माता)

पत्नी       मिशेल ओबामा 
 दो बेटी मालिया (Malia) ओबामा और साशा (Sasha) ओबामा

 

इन्हें भी देखें :

राजीव गांधी की जीवनी ।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी ।

 

बराक ओबामा के राजनीतिक करियर कि शुरुआत ।

 

वर्ष 1991 में उन्होंने हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। इसके बाद वर्ष 1997 से 2004 तक इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने से पहले ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में भी कार्य किया है, और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस किया है। 

 

वर्ष 1996 मे सीनेट का चुनाव जितने के बाद ओबामा ने गरीबो के लिए बहुत से कार्य किये। बच्चो की पढाई एवम हेल्थ केयर पर रूप से ध्यान दिया। इसके सीनेट के चेयरमैन के तौर पर ओबामा ने कई केदियों की पूछताज करवाई उनके विडियो रिकॉर्ड किये गए जिनमे कई केदी बेगुनाह साबित हुए।

 

वर्ष 1992 से 2004 तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। साथ ही वर्ष 2000 में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी 2003 में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च 2004 में सफलता हासिल की और सीनेट चुने गये।

 

9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर पर हुए आतंकी हमले के बाद बराक ओबामा खुलकर सामने आये और उन्होंने एक राज्य सीनेटर के रूप में इराक युद्ध के विरुद्ध प्रोटेस्ट किया। उस समय में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश थे। जिनका बराक ओबामा ने खुलकर विरोध किया। इनका मानना था कि यह सब एक राजनैतिक चालो के अंतर्गत  किया जा रहा हैं। लेकिन ओबामा के प्रोटेस्ट के बावजूद 2003 में इराक के खिलाफ युद्ध छिड़ गया था |

 

वर्ष 2004 में ओबामा ने 52 % मत प्राप्त करते हुए चुनाव जीता। जबकि वर्ष 2004 में हुए आम चुनाव मे भी ओबामा ने अपने प्रतिद्वंदी को 70 % मतो से करारी शिकस्त दी। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। इस जीत के साथ ओबामा अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले तीसरे अफ्रीकी-अमेरिकी बन गए। 3 जनवरी 2005 को ओबामा ने अमेरिकी सीनेटर पद की शपथ ली थी।

 

बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का सफर ।

 

4 नवम्बर 2008, ओबामा ने अपने प्रतिद्वंदी John McCain को 52.9 % मतों से हराया और एक एतिहासिक जीत दर्ज दर्ज करते हुए अमेरिका के 44 में राष्ट्रपति बने। बराक ओबामा की या ऐतिहासिक जीत इसलिए भी थी, क्योंकि ओबामा पहले काले (अफ्रीकन- अमेरिकन) प्रेसिडेंट बने थे। इससे पहले कोई भी काला यानी कि अश्वेत व्यक्ति अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बना था।

 

बराक ओबामा ने जब अमेरिका के राष्ट्रपति पद का पदभार ग्रहण किया उस समय दुनियाँ एक आर्थिक संकट से गुजर रही थी, साथ ही अमेरिका में दो युद्ध चल रहे थे। 

 

लेकिन ओबामा ने इस विपरीत परिस्थिति में भी अपनी सूझबूझ से बेहतरीन कार्य किया और सबसे पहले उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य को सुधारने एवं वित्तीय सुधार की दिशा में अभियान चलाया। 

 

अपने शुरुआती दिनों में ओबामा ने अपनी विदेश नीति पर काम करते हुए दुश्मन देशों से भी बातचीत का रास्ता निकाला। अपने कार्यकाल के दौरान बराक ओबामा को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपने कार्यभार को अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया और वर्ष 2012 का चुनाव भी जीता। 

 

बराक ओबामा घर, संपत्ति (वर्ष 2021 मे) ।

 

यह जानकारी अगस्त 2020 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

 

आवास  5046 S, ग्रीनवुड एवेन्यू, शिकागो, IL 60615

नेटवर्थ

(अगस्त 2020)

$40 मिलियन
शौक / रुचि बास्केटबॉल खेलना, टेलीविजन देखना और पोकर खेलना

 

बराक ओबाम के द्वारा लिखी गई पुस्तक ।

 

बराक ओबामा ने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं, जिसमें पहली पुस्तक में उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन के बारे में लिखा है। उनकी पहली पुस्तक है-  ‘ड्रीम्स फ्रॉम माई फादरः अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस’। यह पुस्तक वर्ष 1995 में प्रकाशित की गई थी।

 

इस पुस्तक में उनके होनोलूलू व जकार्ता में बीते बचपन, लॉस एंजलिस व न्यूयॉर्क में व्यतीत कालेज जीवन एवं 80 के दशक में शिकागो शहर में सामुदायिक आयोजक के रूप में उनकी नौकरी के दिनों के संस्मरण हैं। इस पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को वर्ष 2006 में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

 

जबकि उनकी दूसरी पुस्तक- ‘द ओडेसिटी ऑफ़ होप’ वर्ष 2006 में प्रकाशित कि गई। यह पुस्तक जल्दी ही सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। इस पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को भी वर्ष 2008 में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार पुस्तक के प्रचार के दौरान लोगों से मिलने के प्रभाव ने ही ओबामा को राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने के लिए प्रेरित किया।

 

बराक ओबामा की पसंदीदा चीजें ।

 

पसंदीदा नेता महात्मा गांधी, अब्राहम लिंकन एवं मार्टिन लूथर किंग ।
पसंदीदा भोजन ब्रोकली, बर्गर, हॉट डॉग।

 

बराक ओबामा के विचार (Ideology) ।

 

“मुद्दे आसान नहीं होते हैं पर वो जब सरल हो जाते हैं, जब आप जैसे श्रोता उसे आसानी से सुनकर समझ लेते हैं !”

 

“अगर हम परिवर्तन के लिए दुसरे के आगे आने की उम्मीद करेंगे तो परिवर्तन नहीं आएगा। हमें खुद को ही उसके लिए आगे करना होगा !”

 

“मेरी दो पुत्रियाँ हैं एक 9 वर्ष, एक 6 वर्ष  मैं उन्हें सबसे पहले नेतिकता का मूल्य सिखाना चाहता हूँ । अगर वो किसी भी तरह की गलती करती हैं तो मैं उन्हें एक बच्चे के रूप में सजा नही देना चाहता !”

 

“यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और रुकना नही चाहते हैं, तो आप जरूर उन्नति करेंगे !”

 

“धन ही एकमात्र हल नहीं है, लेकिन यह फर्क जरूर लाता है !”

 

“आपने सही रास्ता चुना हैं और आपमें उस रास्ते पर चलने की हिम्मत हैं तो आप चलते रहिये आपको मुकाम जरुर हासिल होगा !”

 

“एक प्रेसिडेंट के तौर पर मैं वाशिंगटन से बेहतर काम करने के लिए बाध्य हूँ क्यूंकि जिन लोगो ने मुझे यहाँ भेजा हैं मैं उनका विश्वास बनाये रखना चाहता हूँ !”

 

“जिन लोगों का मैं सबसे ज्यादा गुणगान करता हुँ, वो हैं- महात्मा गाँधी, अब्राहम लिंकन तथा मार्टिन लूथर किंग !”

 

“सही काम के लिए सही जगह पर किया जाने वाला समझौता कानून का ही एक रूप हैं। यह एक अच्छी सोच हैं, एक पसंद किया जाने वाला संगीत हैं। सभी इसे समझ पाते हैं और कहते हैं कि यही है जो काम करेगा !”

 

“उत्साह वर्धन क्या हैं ? यह किसी कार्य को शुरू करने के लिए उसमे पहली लगाई जाने वाली पूंजी हैं !”

 

“आर्थिक रूप से बलवान हो जाना ही मुश्किल का हल नहीं हैं लेकिन यह हिम्मत देता हैं !”

 

“बदलाव कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है !”

 

बराक ओबामा के बारे में पूछे गए प्रश्न ।

 

प्रश्न :  बराक ओबामा कौन है ? 

उत्तर :  अमरीका के 44वें एवं प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति ।

 

प्रश्न : क्या बराक ओबामा धूम्रपान करना पसंद करते हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : क्या बराक ओबामा शराब पीते हैं ? 

उत्तर :  Yes.

 

प्रश्न : बराक ओबामा की जाति क्या है ?

उत्तर : क्रिश्चियन ।

 

प्रश्न : बराक ओबामा की पत्नी का नाम क्या है ?

उत्तर :  मिशेल ओबामा

 

प्रश्न : बराक ओबामा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे-  ‘मालिया’ (Malia) ओबामा और साशा (Sasha) ओबामा। 

 

प्रश्न : बराक ओबामा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 60 वर्ष (2021 में)

 

इन्हें भी देखें :

राजीव गांधी की जीवनी ।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘बराक ओबामा (Barack Obama)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *