मुनीबा मजारी की बायोग्राफी | Muniba Mazari Biography in Hindi

मुनीबा मजारी की बायोग्राफी | Muniba Mazari Biography in Hindi

 

मुनीबा मजारी का जीवन परिचय ( जन्म, आयु, जाति, परिवार, शादी, पति, दुर्घटना, करियर, बच्चे, निजी जीवन, पुरस्कार, मोटिवेशनल कोट्स) | (Muniba Mazari Biography in Hindi, Birth, Age, Cast, Family, Married life, Husband, Accident, Career, Children’s, Personal life, Awards, Motivational Quotes)

 

 

मुनिबा मजारी

(Muniba Mazari)

मोटिवेशनल स्पीकर एवं आर्टिस्ट।

 

मुनिबा मजारी बलूच पाकिस्तानी महिला हैं। वह बलुच पाकिस्तान की पहली मॉडल और Anchor हैं। पाकिस्तान में ‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली मुनिबा एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है, और वे लोगों को प्रेरित करती है।

मुनिबा मजारी को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की नेशनल एम्बेसडर भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ब्रिटिश समाचार संस्था बीबीसी (BBC)

Advertisement
ने वर्ष 2015 में मुनिबा को अपनी 100 वुमन सीरीज में शामिल किया है, इसके साथ-साथ फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2016 में मुनिबा को 30 साल से कम उम्र की दुनिया की 30 शख्सियतों में शुमार किया है।

लेकिन मुनिबा के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था, और उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। जीवन का सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने इन सारी परेशानियों से लड़ते हुए अपने आप को दुनिया के सफल लोगों की सूची में शामिल कर लिया। मुनीबा की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था जब उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था, और एक पल को ऐसा लगा कि समान हो सब कुछ खत्म हो गया लेकिन उस परिस्थिति में भी मुनीबा ने हिम्मत नहीं हारी और एक कामयाब महिला बनकर उभरीं। उनके जीवन की कहानी भी किसी मोटिवेशन से कम नहीं है, और आज वे लाखों लोगों कि प्रेरणास्रोत हैं।

मुनीबा मजारी की बायोग्राफी | Muniba Mazari Biography in Hindi

मुनीबा मजारी की बायोग्राफी | Muniba Mazari Biography in Hindi

तो आइए जानते हैं, मुनीबा मजारी के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में उनके साथ हुए उस हादसे के बारे में जिसने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया :

 

मुनिबा मजारी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    मुनिबा मजारी (Muniba Mazari)

उपनाम  :   पाकिस्तान कि ‘आयरन लेडी’

जन्म  :   3 मार्च 1987 (आयु 35 वर्ष)

जन्म स्थान  :  बलुचीस्तान, पाकिस्तान

गृहनगर :   बलुचीस्तान, पाकिस्तान

राशि :   मीन राशि (Pisces)

धर्म  :   इस्लाम

राष्ट्रीयता  :   पाकिस्तानी

पेशा (Profession) :  Artist, Model, Tv Presenter, Motivational Speaker

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित (तलाकशुदा)

पति  :   खुर्रम शाहजाद

बच्चा :  एक बेटा- नील (गोद लिया)

 

मुनिबा मजारी का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

मुनीबा मजारी का जन्म 3 मार्च 1987 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ। पाकिस्तान के बलुचिस्तान मे पली-बढ़ी मुनिबा कि शादी उनके माता-पिता ने 18 वर्ष की उम्र में ही कर दिया था। उन्होंने अपने पिता के कहने पर शादी तो कर ली थी, पर उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खुशहाल नहीं रही।

शादी के 2 साल बाद उनके जीवन की एक घटना ने उनके पूरे जीवन को पुरी तरह से बदल कर रख दिया, और एक कार दुर्घटना में वह अपाहिज हो गईं।

मुनिबा मजारी (Muniba Mazari)

मुनिबा मजारी (Muniba Mazari)

 

मुनीबा मजारी की कार दुर्घटना कैसे हुई ?

मुनिबा की शादी के 2 साल बाद हीं जब वे महज 20 वर्ष की थीं, तब वह एक कार हादसे का शिकार हो गई।

दरअसल हुआ यह था कि, वह और उनके पति कार से कहीं जा रहे थे, और कार उनके पति ही चला रहे थे। कार चलाते हुए उनके पति की आंख लग गई और वे सो गए जिसके कारण उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई। जब गाड़ी बेकाबू हुई, तब मुनिबा के पति कार से कूद गए, लेकिन मुनिबा कार के अंदर ही रह गई और इस दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गई। यह बात मुनिबा ने एक इंटरव्यू में बताया।

इस दुर्घटना के बाद मानो उनके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। इस कार हादसे में उनके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उनके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी, जिसकी वजह से उनके कमर के निचले हिस्से ने हलचल करना बंद कर दिया था, जिसके बाद वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई। इस दुर्घटना के एक साल बाद तक उनका इलाज चला लेकिन उनके पैरों में कोई हलचल उत्पन्न नहीं हुई।

इस हादसे के बारे में मुनिबा खुद बताती हैं कि- ‘जिस वक्त मेरे साथ ये हादसा हुआ उस वक्त मेरे कलाई की हड्डी टूटी हुई थी, कंधे की भी…, और हॉस्पिटल जाते वक़्त ही मुझे यह एहसास हो गया था कि मेरा आधा शरीर टूट चुका है, और आधा शरीर लकवाग्रस्त हो चुका था। जिसके बाद एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकने के बाद, कराँची के एक हॉस्पिटल मे मेरी जांच हुई। वहां मैं ढाई महीने तक थी, जीने की कोई वजह नहीं थी, मेरे तीन बड़े और दो छोटे ऑपरेशन हुए।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मुनिबा को बताया कि, अब वे कभी माँ भी नहीं बन सकेंगी। इस घटना ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। वे कहतीं है कि, ‘विकलांग होना उनके लिए इतना तकलीफदेह नहीं था जितनी तकलीफ उन्हें यह जानकर हुई कि अब वे कभी मां नहीं बन सकेंगी।’ मुनिबा जब हॉस्पिटल से अपने घर आई, तब उनके जीवन मे सब कुछ पहले जैसा नहीं था, वह दिन भर बिस्तर पर लेटी रहती थीं और एक व्हील चेयर उनके हाँथों का सहारा बन चुका था। 

मुनीबा मजारी

मुनीबा मजारी

इस विकट परिस्थितियों में मुनीबा के अपाहिज होने पर उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया और उन्हें तलाक दे दिया। मुनीबा को तलाक देने के बाद उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन इस विपरीत परिस्थितियों में भी मुनीबा ने हार नहीं मानी। वे कहती हैं कि-  ‘मैं निःसंदेह ये स्वीकारती हूँ, कि मैं मेरे शरीर की वजह से कैद हूँ, पर मेरा मन आज़ाद है, और मेरी आत्मा भी। मैं अब भी बड़े सपने देख सकती हुँ।’

 

मुनीबा मजारी ने दी अपने सपने को एक नई पहचान।

मुनिबा मजारी दुःख और मायुसी से भरा जीवन बिल्कुल नहीं जीना चाहती थी, इसलिए मुनिबा ने अपना जीवन खुद की शर्तों पर जीने का फैसला किया और यह भी ठान लिया था कि, वह किसी दुसरे पर निर्भर नहीं रहेंगी। मुनिबा कहती हैं कि- ‘विकलांग होना बिल्कुल भी दुर्बलता का प्रतीक नहीं है। वे आगे कहती हैं कि-  ‘हम भी इंसान हैं, हम भी आप की तरह सांस लेते हैं, हमें सहारे की ज़रूरत नहीं है, हम अपनी ज़िन्दगी खुद जीने के काबिल हैं, और हमें वह जीने दें।’

जीवन की इन बड़ी मुसीबतों से निराश होने के बजाय, मुनिबा ने पेंटिंग के अपने शौक को पूरा करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बेड पर हीं केनवॉस पर अपने भावनाओं को चित्रित करना शुरू कर दिया और उन्हें लोगों के सामने रखा। बहुत सारी पेंटिंग बनाने के बाद उन्होंने एक प्रस्तुती रखी उनकी यह प्रस्तुति लोगो द्वारा बहुत पसंद कि गई। धीरे-धीरे कला के क्षेत्र मे उनकी कला को पहचान मिलने लगी।

उसका माध्यम कैनवास पर एक्रिलिक था, जिसमें उन्होंने स्लोगन, लेट योर वाल्स वियर कलर्स के साथ खुद से एक Muniba Canvas नामक अपना स्वयं का कला ब्रांड बनाया। उन्होंने प्रदर्शनियों में अपना काम प्रस्तुत किया है, जिसमें 19 अप्रैल 2016 से 24 अप्रैल 2016 तक लाहौर में आयोजित छह दिनो कि प्रदशर्नी शामिल थी।

अपनी बनाई हुई पेंटिंग के साथ मुनीबा मजारी

अपनी बनाई हुई पेंटिंग के साथ मुनीबा मजारी

उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति दुबई में हुई, जो पाकिस्तान एम्बेसी द्वारा कराई गयी थी। जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर भी आने लगे, और इस तरह से मुनिबा पहली व्हील चेयर मॉडल बनीं। इसके बाद उन्हें  शो में एंकरिंग के भी ऑफर आने लगे। मुनिबा ने बहुत से शो मे एंकरिंग भी किया है।

‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर मुनिबा Toni&guy (टोनी&गॉय) जैसी कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं, और आज वे दुनिया की पहली व्हील-चेयर से जुड़ी, मॉडल हैं। वे व्हील-चेयर से जुड़ी पहली टीवी संचालक भी हैं। मुनीबा अपनी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं, और उनका जीवन अब नई दिशा की तरफ बढ़ चला है। मुनिबा लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रही हैं। आज मुनिबा और आज एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी जानी जाती है। 

 

BBC और फोर्ब्स पत्रिका में हुआ नाम शामिल ।

ब्रिटिश समाचार संस्था बीबीसी ने वर्ष 2015 में मुनिबा का नाम अपनी 100 वुमन सीरीज में शामिल किया है। फोर्ब्स पत्रिका ने भी वर्ष 2016 में 30 साल से कम उम्र की दुनिया की 30 शख्सियतों में शुमार किया है। 

मुनीबा मजारी ने यह उपलब्धि अपने होसलों और अपनी हिम्मत से पाई है। विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन को सफल भना दिया।

 

मुनीबा मजारी के मां के रूप में जीवन की नई शुरुआत (Muniba Mazari as a Mother)।

मुनीबा को अपाहिज होने से ज्यादा दुख इस बात का था कि, वे अब कभी मां नहीं बन पाएंगी। लेकिन जब मुनिबा अपने पैरों पर खड़ी हो गई तब, उन्होंने अपने माँ ना बनने के इस सबसे बड़े दुःख को खत्म करते हुए एक बच्चे को गोद लिया।

मुनीबा मजारी अपने बेटे के साथ

मुनीबा मजारी अपने बेटे के साथ

अब मुनिबा एक बेटे की माँ भी हैं। मुनिबा मजारी के बेटे का नाम नील (Neal) है। मुनिबा बताती हैं की, उन्हें नील के आने से बहुत खुशी हुई और उन्होंने कभी भी इस बात पर शिकायत नहीं की, कि वो कभी माँ नहीं बन सकती क्यूंकि बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं, जो अभी भी माँ-बाप का इंतजार कर रहें हैं।

उन्होंने अपने बेटे के स्कूल में धीरे बोलो (धीरे ​​बोलो) नामक एक Startup project के लिए काम शुरू किया, जिसमें विभिन्न स्कूलों में उर्दू पढ़ाना शामिल था।

 

मुनिबा मजारी का करियर (Muniba Mazari Career)।

मुनिबा मजारी (Muniba Mazari) ने एक कलाकार, कार्यकर्ता, एंकर, मॉडल, गायक और Motivational Speaker के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की है। हालांकि, उन्होंने अपने करियर कि शुरुआत पेंटिंग से कि थी। जिसके बाद वह एक मोटिवेशनल स्पीकर बनी। Painting करते हुए, उन्होंने अरीब अजहर को अपना Facebook Page चलाने के लिए नौकरी पर रखा।

पेंटिंग के साथ मुनीबा मजारी

पेंटिंग के साथ मुनीबा मजारी

उस समय पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) Managing Director मोहम्मद मल्लिक को TED Talks के दौरान मुनिबा के बारे में जानने का मौका मिला, और उनके बारे मे जानने के बाद उन्होंने मुनिबा को ‘PTV’ मे काम करने का ऑफर दिया।  इसके बाद मुनिबा ने सितंबर, 2014 में Clown Town के लिए भी काम किया, जिसके द्वारा उन्हें बच्चों और बुजुर्गों के साथ काम करने की अनुमति दी। इसके साथ-साथ मुनिबा को Ponds Miracle Woman के रूप में चुना गया था। उन्हे International Hairdressing Salon, Toni & Guy द्वारा भी चुना गया था। जिसके बाद मुनिबा एशिया में पहली बार व्हीलचेयर-उपयोग करने वाली मॉडल बन गया थी। उनके लिए उनके पहले अभियान को Woman of Substance का नाम दिया गया था। 

मुनिबा, पाकिस्तान में देशभक्ति और एकता की भावना फैलाने के लिए दिल से पाकिस्तान के अभियान का हिस्सा रही हैं। इसके लिए मुनिबा ने एक गायिका के रूप में प्रदर्शन किया था, जिसमें एक YouTube वीडियो भी शामिल है, और अगस्त 2017 में उस वर्ष के लिए स्वतंत्रता दिवस के हिस्से के रूप में प्रकाशित किया गया था।

निजी जीवन (Personal Life)

मुनीबा मजारी का विवाह 18 वर्ष की उम्र में ही उनके माता-पिता ने कर दिया। उनका वैवाहिक जीवन कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहा और जब वह 20 वर्ष कि थीं तब वह एक कार हादसे का शिकार हो गई। कई सालों तक इलाज चलने के बाद भी वे ठीक नहीं हो पाईं, उनके कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते वे आपाहिज हो गई। इस हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अब वे कभी मां नहीं बन पाएंगी। जिसके बाद उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली।

इसके बाद मुनीबा ने अपने सपनों को जीने के का फैसला किया और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पेंटिंग करना शुरू कर दिया धीरे-धीरे उनका उनकी कला लोगों को पसंद आने लगी और वह और उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे इसके साथ-साथ हुए टीवी शोज में एंकरिंग भी करने लगी और आज वह एक सफल महिला हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जानी जाती हैं।

मुनीबा मजारी अपने बेटे के साथ

मुनीबा मजारी अपने बेटे के साथ

अपने जीवन में सफल मुनीबा मजारी ने एक बेटे को गोद भी लिया है, जिनका नाम नील (Neal) है। मुनीबा अपने गोद लिए इस बेटे कि परवरिश एक मां की तरह करती हैं।

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता नाम ज्ञात नहीं।
भाई/ बहन दो भाई
पति खुर्रम शहजाद (तलाक)
बच्चे एक बेटा- नील (Neal) – (गोद लिया)

 

 

मुनिबा मजारी को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2015 :  BBC द्वारा 100 प्रेरणादायक महिला सुची में शामिल।

2015 :  दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम लोगों में शामिल।

2015 :  पहली पाकिस्तानी UN Goodwill Ambassador बनीं।

2016 :  फोर्ब्स की 30 अंडर 30 में शामिल।

2017 :  द कारिक फाउंडेशन द्वारा सर्बिया में ‘द कारिक ब्रदर्स अवार्ड्- 2017 (Karic Brothers Award) से सम्मानित।

 

मुनिबा मजारी के कहे गए कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Muniba Mazari Motivational Quotes) ।

  • उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जो आपकी सफलता में अपनी विफलता देखते हैं।
  • सभी ने कहा कि ऐसा मत करो, क्योंकि यह पहले कभी नहीं किया गया है। मैंने कहा, ‘मैं यह सब पहली बार करूँगी।
  • कला एक खूबसूरत माध्यम है, जिसके माध्यम से आप खुद को प्रकट करते हैं।
  • शब्दों में सहमत होने की शक्ति है। इसलिए बुद्धिमानी से चुनें।
  • मैं चाहती हूं कि दुनिया को पता चले कि एक पाकिस्तानी महिला मजबूत और भावुक है, वह एक सपने देखने वाली है और उसकी स्वतंत्रता का पीछा कभी खत्म नहीं होता है।
  • जीवन में कोई भी गलतियां नहीं होती हैं, केवल एक सबक होता है।
  • सफलता यह नहीं है कि लोग आपको कितनी अच्छी तरह जानते हैं, सफलता यह है कि आप खुद को कितनी अच्छी तरह जानते हैं।
  • शब्द आपको बना सकते हैं, या तोड़ सकते हैं। ये आपकी आत्मा को पवित्र कर सकते हैं, या हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • फेलियर होना चाहिए, क्योंकि जब आप फ़ैल होते हैं तो आप ऊपर उठते हैं, फिर आप फ़ैल होते हैं, फिर उठते है, और इस तरह चलते जाते हैं। 
  • हर जो साँस आप ले रहे हैं उसे मजे से लें, अपनी जिंदगी को सेलिब्रेट करें। उसे जिएं, अपनी मौत से मत डरें, असली खुशी जो है वो लोगो में छुपी है।
  • जब मैं अपनी माँ को अपने इंटरव्यू के दौरान मुस्कुराते हुए देखती हूँ, तो वह मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।
  • अपने हर दिन को ऐसे जियो की आप का दिन भी आपको हमेशा याद रखे।
  • आप किसी का दुःख कम तो नहीं कर सकते, लकिन उसे बाँट तो सकते हैं ना।
  • आप अपने जीवन कि कहानी के हीरो हैं, और हीरो कभी हार नहीं मानते।
  • जिंदगी जीने का हक़ सबको है, चाहे वो इंसान हो या जानवर।
  • खुद पर अटूट विश्वास रखे, क्यूंकि वही अंत तक आपके साथ रहेगा।
  • कोई बात नहीं अगर आप डरते हो, कोई बात नहीं अगर आप रोते हो सब कुछ ठीक है, लकिन हारना कोई विक्लप नहीं होना चाहिए।

 

मुनिबा मजारी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (MCQ)।

प्रश्न : मुनिबा मजारी कौन है ?

उत्तर :  मुनिबा मजारी पाकिस्तान कि एक कलाकार, कार्यकर्ता, एंकर, मॉडल, गायक और Motivational Speaker के रूप जानी जाती हैं।

 

प्रश्न : मुनिबा मजारी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :  3 मार्च 1987 को।

 

प्रश्न : मुनिबा मजारी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 35 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : क्या मुनिबा मजारी शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : क्या मुनिबा मजारी धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं

 

प्रश्न : मुनिबा मजारी की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : खुर्रम शहजाद से (तलाक)।

 

प्रश्न : मुनिबा मजारी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- नील।

 

प्रश्न : मुनिबा मजारी किस देश की हैं ?

उत्तर : बलुचिस्तान, पाकिस्तान। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

अरुणिमा सिन्हा की जीवनी ।

ओपरा विनफ्रे की जीवनी ।

अवनि लेखरा की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘मुनिबा मजारी (Munna Mazari)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *