बायजू रवींद्रन की बायोग्राफी | Byju Raveendran Biography in Hindi

बायजू रवींद्रन की बायोग्राफी | Byju Raveendran Biography in Hindi

 

बायजू रवींद्रन का जीवन परिचय (बायजू रवींद्रन कि बायोग्राफी, विकी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, बायजू, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Byju Raveendran Biography in Hindi [ Byju Raveendran, Wiki, Birth, Age, Career, Struggle, BYJU’S, Wife, Children, Networth]

 

बायजू रवींद्रन

(Byju Raveendran)

BYJU’S के संस्थापक।

आज बच्चों की पढ़ाई के मामले में एक लर्निंग एप बहुत ही प्रचलित है, इसका नाम है- बायजू (BYJU’S)। बायजू एक लर्निंग ऐप है, जिससे बच्चे पढ़ाई को लेकर ऑनलाइन अपने डॉउट क्लियर कर सकते हैं। यह भारत की सबसे बड़ी लर्निंग ऐप है। यह कंपनी भारत के साथ बाईजू भारत के साथ साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ (युके), साउथ अफ्रीका जैसे देशों में अपनी पहुंच बना रहा है।

बायजू रविंद्रन ‘बायजू (BYJU’S)’ के संस्थापक हैं। यह एक भारतीय लर्निंग ऐप है, जिसकी स्थापना रविंद्रन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर किया था। रविंद्रन ने इसकी शुरुआत स्टूडेंटस् के छोटे ग्रुप को पढ़ाने के साथ की थी। इसका हेड क्वार्टर बेंगलुरु में स्थित है।सितंबर 2020 तक Byju’s के 6.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो चुके थे।

Advertisement

बायजू रवींद्रन की बायोग्राफी | Byju Raveendran Biography in Hindi

बायजू रवींद्रन की बायोग्राफी | Byju Raveendran Biography in Hindi

फॉर्च्यून पत्रिका (Fortune Magazine) ने सितंबर 2020 में बायजू रवींद्रन को ‘ग्लोबल 40-अंडर-40 टेक्नोलॉजी लिस्ट-2020’ में शामिल किया था। इसके अलावा, बाईजू रवींद्रन अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और परिवार के साथ 3.05 अरब डॉलर की संपत्ति सहित जुलाई 2020 में फोर्ब्स की ‘India’s Richest 2020 लिस्ट’ में 46वें नंबर पर थे। इससे पहले भी वह वर्ष 2019 में फोर्ब्स इंडिया के रिचेस्ट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

बायजू रविंद्रन एक सामान्य से मलयालम परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन यदि देखा जाए तो, उनके एक सामान्य परिवार से एक बड़े उद्यमी बनने तक की कहानी भी बहुत ही दिलचस्प है। तो आइए जानते हैं, बायजू रवींद्रन के जीवन परिचय, उनकी शिक्षा और उनके करियर से लेकर बायजू की सफलता तक की पूरी कहानी के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की जीवनी ।

एन आर नारायण मूर्ति की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

 

बायजू रवींद्रन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran)

उपनाम :  Byju

जन्म  :  1980 (आयु 42  वर्ष)

जन्म स्थान  :  अझीकोड, कन्नूर, केरल

पिता  :   रवीन्द्रन ( भौतिक विज्ञान- टीचर)

माता  :   शोभनवल्ली ( गणित – टीचर)

गृहनगर :   अझीकोड, कन्नूर, केरल

आवास  :   बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत)

शिक्षण संस्थान :  गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, मन्ने, केरल 

शैक्षणिक योग्यता  :   मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी, शिक्षक, डिजिटल एंटरप्रेन्योर।

कंपनी  :  BYJU’S Learning App 

पद :  BYJU’S के संस्थापक।

वेबसाइट :  www.byjus.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :   दिव्या गोकुलनाथ

प्रसिद्धि : Byju learning App के फाउंडर के रूप में।

 

बायजू रवींद्रन का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

बायजू रवींद्रन का जन्म वर्ष 1980 में केरल के कन्नूर जिले के अझीकोड गांव में हुआ था। उनका परिवार, एक संयुक्त मलयालम परिवार है। उनके पिता का नाम रविंद्रन है, और वे पेशे से एक भौतिकी के शिक्षक हैं। जबकि उनकी मां का नाम शोभनवल्ली है, और वह भी गणित विषय की शिक्षिका हैं। 

बायजू रवींद्रन की प्रारंभिक शिक्षा भी अझीकोड गांव के ही एक स्थानीय स्कूल मलयालम मिडिल स्कूल से शुरू हुई। जहां उनके माता पिता शिक्षक थे। बाईजू रवींद्रन को शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि थी। मैथ और साइंस उनके प्रिय विषय थे, जबकि खेलों में उन्हें फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलना पसंद था।

एक मलयालम स्कूल में पढ़ने के कारण उनकी इंग्लिश काफी कमजोर थी। जिसके बाद क्रिकेट में रुचि होने की वजह से वे क्रिकेट की अंग्रेजी कमेंट्री को सुनकर अंग्रेजी पर अपनी पकड़ बना ली। उन्होंने बचपन के दिनों में खेलने के लिए कई बार अपने क्लास भी बंद किए हैं। उनके माता-पिता ने कभी उन्हें पढ़ाई के लिए दवाब नहीं डाला और उन्हें खेल में प्रोत्साहन दिया। जिसके बाद बाईजू ने university level पर, कई खेलों में भाग लिया, जिनमें फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे खेल शामिल थे। 

बाईजू रवींद्रन के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम रिजु रविंद्रन है, जो Byju’s Learning app के director हैं।

 

शिक्षा (Education)

बायजू रवींद्रन की शुरुआती शिक्षा अझीकोड में ही एक मलयालम मीडियम स्कूल से हुई थी, जहां उनके पिता-माता शिक्षक थे। स्कुली शिक्षा खत्म करने के बाद बायजू ने कालीकट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।

 

बायजू रवींद्रन के करियर की शुरुआत (Byju Raveendran Career) ।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद, बायजू रविंद्रन ने युके कि एक शिपिंग कंपनी में बतौर इंजीनियर अपने करियर कि शुरुआत की। यूके में काम करने के दौरान वे वर्ष 2005 मे एक बार लंबी छुट्टियों में भारत आए।

उसी दौरान उनके कुछ दोस्तों के IIMs के एंट्रेंस एग्जाम होने वाले थे, जिसमें बायजू ने अपने दोस्तों को IIMs के एंट्रेन्स एग्जाम की तैयारी करने में मदद की। इसके साथ-साथ रवींद्रन ने खुद IIMs का एंट्रेन्स टेस्ट दिया, जिसमें उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया। उस समय बायजू यह लगा कि शायद यह तुक्के से हो गया है। जिसके बाद रविंद्रन ने एक बार फिर से IIM का एंट्रेन्स टेस्ट दिया और इसमें भी उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया, लेकिन उन्होंने IIM जॉइन नही किया और इसकी तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई में मदद करने के लिए कोचिंग क्लास शुरू करने का फैसला किया।

इस दौरान दो सालों तक उन्होंने नौकरी करते हुए करीब 1200 छात्रों को इसकी तैयारी करवाई, रविंद्रन के पढ़ाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आया, जिसके बाद रविंद्रन ने टीचिंग में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।

वर्ष 2005 में बायजू रवींद्रन ने नौकरी छोड़कर कोचिंग शुरू की, और यहीं से बायजू रविंद्रन और बायजू सफर शुरू हुआ।

 

बायजू कंपनी की शुरुआत | Foundation of BYJU’S

वर्ष 2006 में बाईजू रवींद्रन ने छात्रों को कोचिंग देना शुरू कर दिया, और स्टुडेंट्स को अलग-अलग शहरो में पढ़ाने लगे। इससे बायजू अच्छा ख़ासा पैसा भी कमाने लगे। वर्ष 2007 में बायजु ने टेस्ट के द्वारा तैयारी कराने का बिजनेस ‘बायजू क्लासेस’ शुरू की और कंपनी को स्टेडियम के आकार की कक्षाओं के रूप में बढ़ाया।

वे अलग-अलग शहरों में जाकर अपने छात्रों को पढ़ाया करते थे। इसके बाद उन्होंने सोचा कि, क्यों न एक जगह रह कर ही बच्चों तक पहुंचा जाए। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में CAT के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वीडियो बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया। वर्ष 2006 से 2011 तक बायजू के छात्रों की संख्या 40 से बढ़कर 1000 तक हो चुकी थी।

बड़े क्लास के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के साथ-साथ बायजू ने यह महसूस किया कि, स्कूली शिक्षा का आधार भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन इसे और भी बेहतर किया जा सकता है। इसके बाद BYJU ने वर्ष 2011 में स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने और इसे बेहतर बनाने के लिए एक कंपनी शुरू की और नाम रखा- ‘Think and Learn’। यह कंपनी ‘बायजू लर्निंग एप्प’ की पेरेंटिंग कंपनी बनी। जिसके बाद, वर्ष 2011 में बायजू ने अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ मिलकर बायजू (BYJU’S) की स्थापना की।

बायजू रवींद्रन | Byju Raveendran

बायजू रवींद्रन | Byju Raveendran

 

बायजू एप की लॉन्चिंग | BYJU’S App Launching

वर्ष 2015 में स्मार्टफोन स्क्रीन के बढ़ते हुए प्रचलन को देखकर, बायजु ने अपना एक ऐप ‘BYJU’S’ Learning App लॉन्च किया। इस ऐप के लॉन्चिंग के सिर्फ तीन महीनो में ही इसे 2 मिलियन से ज्यादा स्टूडेंट ने डाउनलोड कर लिया था। 

'BYJU'S' Learning App

BYJU’S’ Learning App

अक्टूबर 2018 में बायजू ने संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और अन्य अंग्रेजी बोलने वाले देशों में BYJU’S ऐप का विस्तार किया। BYJU’s Learning App भारत की सबसे बड़ी लर्निंग ऐप है और बहुत ही काम समय में इसके 50 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड कि जा चुके हैं।

इस ऐप के लॉन्चिंग के बाद बायजू इतना पॉपुलर हो गया कि, इसके लॉन्चिग के महज 7 सालों में ही रवींद्रन अरबपति बन गए। आज उनकी यह कंपनी हर वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन एजुकेशनल कंटेंट मुहैया कराती है। इस ऐप के द्वारा इसमें कुछ कंटेंट तो फ्री हैं, लेकिन एडवांस लेवल के कंटेंट के लिए एक फीस देनी होती है। इसमें बच्चों को सिखाने के लिए एनिमेटेड वीडियो, कार्टून के फॉर्म में वीडियो, स्टोरीज और गेम्स आदी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्टूडेंट्स को कांसेप्ट समझने में आसानी हो। इसके अलावा इस ऐप के द्वारा- इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और सिविल सर्विसेज के स्टूडेंटस् के लिए एंट्रेन्स टेस्ट के लिए ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराया जाता है।

सितंबर 2020 तक Byju’s के 6.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो चुके थे। रवींद्रन ने एक बार कहा था कि, “हम देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस तरह से काम करना चाहते हैं, जैसा डिज्नी ने मनोरंजन के लिए किया है।”

 

BYJU’S ने स्थापित किया नया कीर्तिमान।

आज अगर हम बात करें तो, वर्तमान में वर्ष 2022 तक बायजू कंपनी कि नेटवर्थ लगभग 16.5 बिलियन डॉलर के करिब बताई जा रही है। इसके साथ ही बाईजू भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दुनिया की सबसे बड़ी एजुकेशनल कंपनी बन गई है। इतना ही नहीं, इस कंपनी में निवेश करने वाले दुनिया के सबसे बड़े निवेशक (Investors), जिनमें Mark Zuckerberg, Blackrock, Sands Capital और Alkeon जैसे बड़े Partners शामिल हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की जीवनी ।

एन आर नारायण मूर्ति की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

 

बायजू द्वारा कंपनी का अधिग्रहण | Acquiring Companies by BYJU’S

BYJU’S ने अपने कारोबार का विस्तार करके के उद्देश्य से वर्ष 2021 में ‘आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड’ को लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया। यह डील करीब ₹7,300 करोड़ में हुई, जो बायजू की सबसे बड़ी डील में से एक है, और इसे दुनियाभर में शिक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इस अधिग्रहण में आकाश का नाम ना बदल कर इसे आकाश में रखा गया है। इसके बारे में Byju’s कहते हैं कि, “इस deal का मुख्य कारण market expansion है। जिसकी वजह से Byju’s की online classes के साथ-साथ, कुछ हिस्सेदारी offline में भी हो जाएगी।”

Akash Institute BYJU'S

Akash Institute BYJU’S

आपको बता दें कि, आकाश इंस्टीट्यूट मेडिकल की तैयारी के लिए, भारत का सबसे Best institute मानी जाती है।

कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के लिए BYJU’S ने अपने initial learning app को launch करने के लिए, डिज्नी के साथ टाईअप किया है। इसके साथ ही बायजू ने Osmo के अलावा भी कई educational technology कंपनी का अधिग्रहण (acquire) किया है, जिसमें- Tutorvista, Edurite, Math Adventures, White Hat Jr., La Bln App शामिल हैं। 

 

बायजू के प्रायोजक भारतीय क्रिकेट टीम | BYJU’S Sponsored The Indian Cricket Team

वर्ष 2019 में Byju’s ने भारतीय क्रिकेट टीम और उसकी जर्सी को sponsored किया था। बायजू का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ स्पॉन्सरशिप का यह कॉन्ट्रैक्ट वर्ष 2022 तक है। 

इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम की sponsorship, चाइनीज मोबाइल कंपनी ‘OPPO’ के साथ थी। OPPO ने 5 सालों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। लेकिन 2 सालों में ही OPPO ने यह कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया। जिसके बाद, बायजू ने बचे हुए 3 सालों के लिए, भारतीय जर्सी  की sponsorship ली थी। 

इस बारे में, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने कहा कि-  ‘इसमें BCCI को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जो Amount ओप्पो को 3 सालों के लिए Pay करना था, उतना ही Amount अब Byju’s चुकाएगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Byju’s के से ब्रांड एंबेस्डर शाहरुख खान है। वर्ष 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले में फंसे होने के कारण लोगों द्वारा बायजू पर शाहरुख खान को इसके ब्रांड एंबेसडर से हटाने की मांग की गई थी।

 

बायजू रवींद्रन का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) 

यदि बायजू रवींद्रन के नेटवर्थ की बात करें तो, फॉर्ब्स इंडिया-2021 की सूची के अनुसार, बायजू रवींद्रन अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और परिवार के साथ अक्टूबर-2021 में लगभग 24300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 67 वें भारतीय हैं। जबकि इसके पहले वे अपनी पत्नी और परिवार की संपत्ति सहित जुलाई 2020 में फोर्ब्स की ‘India’s Richest’ 2020 लिस्ट में 46वें नंबर पर थे।

आवास बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

₹24300 करोड़ INR लगभग (पत्नी और परिवार सहित)

BYJU’S नेटवर्थ

(BYJU’S Networth)

$16.5 बिलियन डॉलर

(₹ 1.24 लाख करोड़ रुपए)

शौक (HOBBIES) क्रिकेट, फुटबॉल और टेबल टेनिस खेलना, और किताबें पढ़ना।

 

निजी जीवन (Personal Life)

बायजु रवींद्रन की शादी दिव्या गोकुलनाथ से हुई है, जो कि BYJU’s learning App की को- फाउंडर हैं। उनका एक बेटा भी है, जिनका नाम निश रविंद्रन है। 

बाईजू रवींद्रन की मुलाकात दिव्या गोकुलनाथ से तब हुई जब रविंद्रन अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और दिव्या उसी कक्षा के छात्रा हुआ करती थी। उसी समय उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और फिर बाद में उन्होंने शादी कर ली।

बाईजू रवींद्रन के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम रिजु रविंद्रन है, जो Byju’s Learning app के डायरेक्टर हैं।

 

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता रविंद्रन (पिता) 

शोभनवल्ली (माता)

भाई/ बहन एक भाई- रिजू रविंद्रन (छोटा भाई)
पत्नी दिव्या गोकुलनाथ
बच्चे एक बेटा- निश रविंद्रन

 

बायजू रवींद्रन को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2019 :  मनोरमा न्यूज मेकर पुरस्कार मिला।

2020 :  बिजनेस ट्रांसफॉरमेशन अवॉर्ड फॉर अन्सर्ट एंड यंग फाइनलिस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इन इंडिया सम्मान से सम्मानित।

2020 :  फार्च्यून पत्रिका में अंडर-40 सूची में शामिल।

2021 :  एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर फोब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित।

 

बायजू रवींद्रन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • बायजू रवींद्रन का जन्म केरल के कुन्नूर जिले में हुआ।
  • उनके पिता भौतिकी के शिक्षक एवं माता गणित विषय की शिक्षिका रहे हैं।
  • बायजू रवींद्रन ने वर्ष 2011 में बायजू की स्थापना की।
  • रविंद्रन ने स्टूडेंट के छोटे-छोटे ग्रुप को क्लासेस देने से बायजू कि शुरुआत की।
  • बायजु एप्प वर्ष 2015 में लांच किया गया था। इस ऐप के लांच के सिर्फ तीन महीनो में ही 2 मिलियन से ज्यादा स्टूडेंट ने इसे डाउनलोड किया।
  • बायजु पहला ऐसा लर्निंग एप्प है जिसे एक साथ कई विदेशी कंपनियों से इन्वेस्टमेंट मिल रहे हैं।
  • बायजु रविंद्रन को खेलों में बहुत रूचि है और वे क्रिकेट, फुटबॉल और टेबल टेनिस खेलना पसंद करते हैं।
  • बायजु रवींद्रन की नेटवर्थ 1 बिलियन से भी ज्यादा की बताई जा रही है।
  • हाल ही में बायजू ने आकाश इंस्टिट्यूट का अधिग्रहण किया है।
  • बायजू, भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं देता है।
  • बायजू ने कई विदेशी एजुकेशनल प्लेटफार्म का भी अधिग्रहण किया है।
  • बायजू, भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर भी हैं। उनका भारतीय क्रिकेट टीम के साथ यह कॉन्ट्रैक्ट वर्ष 2022 तक का है।

 

बायजू रवींद्रन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : बायजू रवींद्रन कौन है ?

उत्तर : बायजू रवींद्रन एक शिक्षक और बायजू (BYJU’S) लर्निंग एप के संस्थापक और डायरेक्टर हैं।

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : बायजू रवींद्रन का जन्म वर्ष 1980 में केरल के कन्नूर में हुआ था।

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 42 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत)

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन की पत्नी कौन है ?

उत्तर : बायजु रवींद्रन की शादी दिव्या गोकुलनाथ से हुई है, जो कि BYJU’s learning App की को- फाउंडर हैं।

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटा।

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : केरल, भारत 

 

प्रश्न : बायजू रवींद्रन किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में बायजू रवींद्रन कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : यदि बायजू रवींद्रन के नेटवर्थ की बात करें तो, फॉर्ब्स इंडिया-2021 की सूची के अनुसार, बायजू रवींद्रन अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और परिवार के साथ अक्टूबर-2021 में लगभग 24300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 67 वें भारतीय हैं।

 

प्रश्न :  बायजू (BYJU’S) के फाउंडर कौन है ?

उत्तर : बायजू के फाउंडर बायजू रविंद्रन हैं।

 

प्रश्न :  बायजू (BYJU’S) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर : बायजू की स्थापना वर्ष 2011 में बेंगलुरु में हुआ था। इसका मुख्यालय (Headquarter) बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत) में स्थित है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की जीवनी ।

एन आर नारायण मूर्ति की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

2 Responses

  1. Amit says:

    Your contents is very good for learning and educational.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *