रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Ravi Kumar Dahiya Won gold madel in Birmingham Commonwealth- 2022

रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Ravi Kumar Dahiya Won gold madel in Birmingham Commonwealth- 2022

रवि कुमार दहिया की बायोग्राफी | Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi

 

रवि कुमार दहिया

(Ravi Kumar Dahiya)

पेशेवर भारतीय पहलवान।

रवि दहिया एक पेशेवर पहलवान हैं, जो राष्टीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भारत के लिए रेसलिंग करते हैं। 

रवि दहिया 57 किलोग्राम की कैटेगरी में रेसलिंग करते हैं। वे एक भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं।

Advertisement

रवि ने हाल ही मे 2021 मे हुए ‘टोक्यो ओलम्पिक 2020’ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीत कर अपना ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। भले ही वह इस में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

रवि ने पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक 2020 के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव से 4-7 से हारकर रजत (सिल्वर) पदक जीता। यह भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में दूसरा रजत पदक था।

वर्ष 2012 के ‘लंदन ओलंपिक’ में सुशील कुमार के बाद रवि दहिया ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने। 

रवि कुमार दहिया की बायोग्राफी | Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi

रवि कुमार दहिया की बायोग्राफी | Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi

रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Ravi Kumar Dahiya Wins gold in Birmingham Commonwealth- 2022

Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022’ में भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है। और उनका पहला मेडल ही गोल्ड है। रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह चौथा गोल्ड मेडल है।
इससे पहले भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, और दीपक पुनिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

 

रवि कुमार दहिया का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya)

उपनाम  :    रवि दहिया

जन्म  :   12 दिसंबर 1997

जन्म स्थान  :  नहरी, सोनीपत, हरियाणा (भारत)

पिता  :   राकेश दहिया

माता  :   रीमा देवी

आवास  :   नहरी, सोनीपत, हरियाणा (भारत)

शैक्षणिक योग्यता  :   बीए (B.A.) कि डिग्री

धर्म  :   हिंदू

जाति  :   जाट

राशि  :   धनु राशि (Sagittarius)

पेशा :   कुश्ती , फ्रीस्टाइल पहलवान 

वैवाहिक स्थिति  :   अविवाहित

नागरिकता  :   भारतीय

उपलब्धि  :   ओलंपिक मेडलिस्ट

अंतरराष्ट्रीय टीम :  भारत 

डोमेस्टिक टीम :  हरियाणा हैमर

कोच  :   सतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार

 

रवि कुमार दहिया का प्रारंभिक जीवन ।

रवि दहिया का जन्म 12 दिसंबर 1997 में भारत के हरियाणा मे स्थित सोनीपत जिला के नहरी गांव में हुआ था। रवि का पूरा नाम रवि कुमार दहिया है, जिसे हम सब रवि दहिया के नाम से भी जानते हैं।

उनके पिता का नाम राकेश दहिया और उनकी मां का नाम रीमा देवी है। रवि के पिता पेशे से एक किसान हैं, जबकि उनकी माँ सोनीपत में ही अपनी एक दुकान चलाती हैं। रवि दहिया के रेसलिंग करियर में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है।

इनके पिता राकेश दहिया के पास खुद की कोई जमीन नहीं थी, जिसके कारण वे दुसरो की जमीन किराये पर लेकर खेती करते थे, और अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनका परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार से आता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका परिवार बेहद गरीब होने के बावजूद, परिवार ने रवि के पहलवान बनने के रास्ते में कोई अड़चन नहीं आने दी और उन्हें उनके सपने को पूरा सपोर्ट किया।

भले ही रवि दहिया के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी, लेकिन कुश्ती को लेकर उनके अंदर बहुत ही जुनून था। जिसकी वजह से उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।

रवि कुमार ने अपने 10 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती सीखना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता ने कुश्ती में उनकी रुचि जगाई, लेकिन उनके गांव के आसपास कोई कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र था, तो उन्होंने उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जाकर सतपाल सिंह से कुश्ती सीखी।

 

रवि दहिया की शिक्षा ।

रवि दहिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के सोनीपत के एक स्थानीय सरकारी स्कूल से पूरी की। अभी पढ़ाई के दौरान हुए कुश्ती का प्रशिक्षण भी लेते रहे। स्थानीय स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की, और अपना पूरा ध्यान रेसलिंग मे लगाया

 

शारीरिक संरचना

लंबाई सेमी मे –  170 Cm

मीटर मे-  1.70 M

फीट मे-  5′ 6″

वजन 57 कि. ग्रा.
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

 रवि कुमार दहिया के करियर की शुरुआत ।

रवि ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 मे साल्वाडोर डी बाहिया मे हुए ‘वर्ल्ड जुनियर चैंपियनशिप 2015’ से किया। इसमें उन्होंने 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक (सिल्वर मेडल) जीता था।

इसके बाद वर्ष 2017 में, रवि दहिया ने ‘सीनियर नेशनल गेम्स’ में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें इस खेल से बाहर होना पड़ा। वर्ष 2018 में आयोजित ‘अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में भी रवि दहिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीता।

इसके साथ-साथ उन्होंने सीनियर नेशनल में भी दुसरा स्थान प्राप्त किया था। रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में अपने से  सीनियर रेसलर खिलाड़ी उत्कर्ष काले और संदीप तोमर को भी मात दी थी। 

रवि दहिया ने नई दिल्ली में 2020 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और अल्माटी में 2021 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। जिसके कारण उन्हें टोक्यो ओलंपिक में जाने का मौका मिला।

 

टोक्यो ओलंपिक 2021 में ।

वर्ष 2021 में आयोजित ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ मे रवि कुमार दहिया ने भाग लिया और 4 अगस्त को उन्होंने रेसलिंग यानी कुश्ती कि 57 KG के कैटेगरी मे कज़ाकिस्तान के नुरिस्लाम सनायेव को सेमी फाइनल में हरा कर फाइनल मैच में अपनी जगह बना ली।

इसके पहले, रवि ने ओलंपिक टोक्यो 2021 में 4 अगस्त को हीं, क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के रेसलर जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 चार से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के फाइनल में, रवि दहिया का मुकाबला आरओसी पहलवान ज़ौर उगुएव के साथ था।

इस फाइनल मैच मे आरओसी पहलवान ज़ौर उगुएव ने रवि दहिया को 4-7 अंकों से हराया। इस हार के साथ रवि दहिया को रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा। 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में, रवि दहिया के रजत पदक जीतने के बाद से वे सुशील कुमार के बाद ओलंपिक रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने।

 

अन्य जानकारियां ।

पता गाँव नहरी, सोनीपत, हरियाणा (भारत)
पसंदीदा पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त
राशि धनु राशि
उम्र 24 वर्ष (2021 में)
नेटवर्थ जानकारी नहीं

 

रवि कुमार दहिया से जुड़े विवाद ।

रवि कुमार दहिया किसी भी प्रकार के सभी विवादों से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि वह अपना ध्यान केवल और केवल कुश्ती में ही लगाते हैं, और इधर उधर की चीजों से वह हमेशा दूर ही रहते हैं। इस वजह से उनके बारे मे किसी भी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया है ।

इसके अलावा वे अपने द्वारा खेले गए मैचों में पुरी पारदर्शिता बनाए रखते हैं, जिसकी वजह से विवाद की स्थिति लगभग खत्म हो जाती है।

 

रवि कुमार दहिया को मिले उपलब्धियाँ ।

2015 :  जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

2017 :  सीनियर नेशनल गेम्स में सेमीफाइनल में पहुंचे।

2017 :  विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

2018 :  ’23 अंडर वर्ल्ड चैंपियनशिप’ (जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप) में 57 किलोग्राम की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

2019 :   ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में 57 किलोग्राम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

2020 :  ‘Asian Wrestling Championships’ में गोल्ड मेडल जीता।

2021 :  ‘Asian Wrestling Championship’ मे गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

2021 :  ‘टोक्यो ओलम्पिक- 2021’ में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

 

पुरस्कार और सम्मान।

वर्ष ‘2020 टोक्यो ओलंपिक’ में रजत पदक जीतने के लिए पुणे ढेरों प्रोत्साहन राशि और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमें निम्नलिखित है :

  • भारत सरकार की ओर से ₹50 लाख (US$66,000) कि राशि।
  • हरियाणा सरकार की ओर से ₹4 करोड़ (US$530,000) कि राशि।
  • भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से ₹40 लाख (US$53,000) कि राशि।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से ₹50 लाख (US$66,000) कि राशि।
रवि दहिया मेजर ध्यानचंद पुरुस्कार लेते हुए । biographybooks.in

रवि दहिया मेजर ध्यानचंद पुरुस्कार लेते हुए । biographybooks.in

  • 2021 :  भारत सरकार द्वारा ‘मेजर ध्यानचंद अवार्ड’ से सम्मानित।

 

रवि कुमार दहिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ।

  1. रवि दहिया कुश्ती में सुशील कुमार के बाद, ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाले दूसरे भारतीय पहलवान है।
  2. ओलंपिक में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय कुश्ती पहलवान।
  3. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए कुस्ती में पहला मेडल लाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।
  4. रवि के पिता उनके डेली डाइट को पूरा करने के लिए, फल और दूध, दही, घी आदि देने के लिए रोजाना उनके ग्राम नहरी से उत्तरी दिल्ली मे उनके ट्रेनिंग सेंटर तक 40 किलोमीटर की दूरी तय करके जाते थे।
  5. रवि दहिया के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने रेसलिंग में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।
  6. उनके पिता के पास खेती के लिए खुद की जमीन नहीं थी। इसलिए वह दूसरों के खेतों को किराए पर लेकर खेती किया करते थे।
  7. रवि दहिया ने 10 वर्ष की उम्र से कुश्ती करना शुरू कर दिया था।

 

रवि कुमार दहिया के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर ।

प्रश्न : रवि दहिया कौन है ?

उत्तर : रवि दहिया 57 किलोग्राम की कैटेगरी में रेसलिंग करते हैं। वे एक भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं।

प्रश्न : रवि दहिया वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : सोनीपत के नहरी गांव में, हरियाणा (भारत)।

प्रश्न : रवि दहिया की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : वे अविवाहित हैं।

प्रश्न : रवि कुमार दहिया के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

प्रश्न : रवि कुमार दहिया की विश्व रैंकिंग क्या है ?

उत्तर : वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर, वर्ल्ड अंडर 23 केटेगरी में दुसरे स्थान पर एवं एशियन चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रह चुके हैं.

प्रश्न : वर्ष 2021 में रवि कुमार दहिया की वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर : जानकारी नहीं

प्रश्न : वर्ष 2021 में रवि कुमार दहिया की मासिक आय कितनी है ?

उत्तर : जानकारी नहीं

प्रश्न : रवि कुमार दहिया कि जाति क्या है ?

उत्तर :  हरियाणवी जाट।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *