शेन वार्न की बायोग्राफी | Shane Warne Biography in Hindi
शेन वार्न की बायोग्राफी | Shane Warne Biography in Hindi
शेन वार्न का जीवन परिचय (शेन वार्न, विकी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, क्रिकेट, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ, मृत्यु) | Shane Warne Biography in Hindi [ Shane Warne, Wiki, Birth, Age, Career, Struggle, Cricket, Wife, Children, Networth, Death)
शेन वार्न | Shane Warne
Table of Contents
(Shane Warne)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी।
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे। शेन वार्न अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर थे। उन्हें विश्व के महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है। खेल के इतिहास में शेन वार्न का नाम एक महान गेंदबाज के रूप में दर्ज है। वे ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। जबकी उन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिये है। मुथैया मुरलीधरन के बाद, ऐसा करने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 1992 में खेला था।
वर्ष 1994 में शेन वार्न को विजडन क्रिकेटर्स अलमनैक में ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ के रूप में नामित किया गया था। वर्ष 1997 में वह विश्व में ‘विजडन लीडिंग क्रिकेटर’ (नोशनल विजेता) भी रहे थे।वर्ष 2004 के लिए शेन वार्न को ‘विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ नामित किया गया था। वर्ष 2013 में शेन वार्न ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

शेन वार्न की बायोग्राफी | Shane Warne Biography in Hindi
कल, 4 मार्च 2022 को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का, दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। शेन वॉर्न की मौत की खबर से क्रिकेट जगत मे गम का माहौल है। उनकी आक्सिमिक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वह थाईलैंड में थे, और वही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
अपने 19 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में, क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले शेन वॉर्न ने, हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी। परंतु अचानक उनके दुनिया के चले जाने से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है।
आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं, गेंद को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले गेंदबाज शेन वार्न के जीवन परिचय, उनके सफल क्रिकेट करियर से लेकर उनके अंतिम सफर तक के बारे में :
इन्हें भी पढ़ें :
शेन वार्न का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : शेन वार्न (Shane Warne)
उपनाम : वार्नी
जन्म : 13 सितंबर 1969 (आयु 52 वर्ष)
जन्म स्थान : अपर फ़र्नट्री गली, विक्टोरिया, (ऑस्ट्रेलिया)
पिता : कीथ वार्न
माता : ब्रिजेट वार्न
गृहनगर : विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
आवास : विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
स्कूल : हैम्पटन हाई स्कूल, मेलबर्न; मेंटोन ग्रामर स्कूल, मेलबर्न
शिक्षण संस्थान : मेलबर्न विश्वविद्यालय, मेलबर्न
राशि : कन्या राशि
धर्म : क्रिश्चियन
राष्ट्रीयता : आस्ट्रेलियन
पेशा (Profession) : आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
वैवाहिक स्थिति : विवाहित
पत्नी : सिमोन कैलाहान (वि. 1995-2005)
नेटवर्थ : $50 मिलियन डॉलर
प्रसिद्दि (Famous For) : स्पिन गेंदबाजी के लिए।
मृत्यु : 4 मार्च 2022 (52 वर्ष कि उम्र में)
मृत्यु स्थल : कोह समुई, थाईलैंड
मृत्यु का कारण : हार्ट अटैक के कारण मृत्यु।
शेन वार्न का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
शेन वार्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अपर फ़र्नट्री गली में कीथ वार्न और ब्रिजेट वार्न के घर मे हुआ था। वार्न ने ग्रेड 7 से 9 तक कि पढ़ाई हैम्पटन हाई स्कूल से पुरा किया, इसके बाद उन्हें मेंटोन ग्रामर में भाग लेने के लिए एक खेल छात्रवृत्ति की पेशकश की गई थी। जिसके बाद, वार्न ने अपने स्कूल के अंतिम तीन साल मेंटोन में बिताए थे।
वार्न को पूर्ण हेटरोक्रोमिया था, जिसके कारण उनकी एक आंख नीली और दूसरी हरी थी। शेन वार्न का एक छोटा भाई भी है जिनका नाम, जेसन वार्न है।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 183
मी०- 1.68 फीट इंच- 6’0” फीट |
वजन |
82 Kg |
आंखों का रंग |
नीला और हरा |
बालों का रंग |
भुरा |
शेन वार्न के करियर की शुरुआत | Shane Warne Career)।
शेन वार्न ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1983-84 में की। उन्होंने तत्कालीन ‘विक्टोरियन क्रिकेट एसोसिएशन अंडर -16’ में डॉउलिंग शील्ड प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबर्न क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया था। अपनी टीम के लिए उन्होंने लेग-स्पिन और ऑफ-स्पिन के मिश्रण से गेंदबाजी की और निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप मे भुमिका निभाया था।
शेन वार्न के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत | Shane Warne International Cricket Career
शेन वार्न ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2 जनवरी 1992 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू से किया था। इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रवि शास्त्री उनका पहला टेस्ट विकेट था। शेन वार्न ने कुल 145 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं, और 708 विकेट चटकाए हैं। जबकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2 जनवरी 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला था।

शेन वार्न | Shane Warne
- शेन वार्न ने अपने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच (ODI) की शुरुआत वर्ष 1993 में किया था। उन्होंने कुल 194 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 293 विकेट चटकाए हैं।
- उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले चार सीज़न (2008–2011) में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया था। शेन वार्न आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान थे। उन्होंने 2008 सीज़न के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई ।अपनी टीम के लिए उन्होंने कप्तान और कोच दोनों की भूमिकाएँ निभाया था।
- फरवरी 2018 में, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 के लिए वॉर्न को अपना टीम मेंटर नियुक्त किया था।
- शेन वार्न ने कमेंटेटर के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
- वर्ष 1998 में सचिन तेंदुलकर ने शेन वार्न की गेंद की धज्जियां उड़ा दी थी। इस पर वार्न ने खुलासा करते हुए कहा था कि, “सपने में भी सचिन तेंदुलकर दिखाई देते हैं, और उनकी गेंद पर छक्के मारते हैं।”
सदी कि गेंद | Ball of Century
शेन वार्न ने 1993 की एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, वह क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद मानी जाती है। क्योंकि इस गेंद को उन्होंने लगभग 90 डिग्री पर टर्न करा दिया था, जिसके बाद बल्लेबाज माइक गेटिंग क्लीन बोल्ड हो गए थे। उसे ‘सदी कि गेंद’ कहा जाता है, जबकि गेटिंग उस लेग ब्रेक पर हैरान रह गए थे।
इन्हें भी पढ़ें :
शेन वार्न का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेन वार्न की कुल संपत्ति $ 50 मिलियन डॉलर के करिब है। 50 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ, वह दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है।
आवास |
विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया |
नेटवर्थ
(Networth) |
$50 मिलियन डॉलर करोड़ रुपए (जनवरी 2022 में) |
शौक (Hobbies) | शूटिंग करना और गिटार बजाना |
निजी जीवन (Personal Life)
शेन वार्न का विवाह वर्ष 1995 में सिमोन कैलहन से हुई थी। वर्ष 2005 में दोनों का आंखों के तलाक हो गया था। शेन वार्न को सिमोन कैलहन से तीन बच्चे हैं।
अप्रैल 2007 को, वार्न और उनकी पूर्व पत्नी सिमोन कैलहन के एक साथ वापस आए। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद, सितंबर 2007 में, कैलहन ने शेन वार्न को फिर से छोड़ दिया।
सिमोन कैलहन से अलग होने के बाद, वार्न ने हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले को डेट किया। जिसके बाद हर्ले और वार्न ने वर्ष 2011 मके अंत मे सगाई कर ली। जिसके 2 साल बाद, 17 दिसंबर 2013 को, डब्ल्यूएचओ पत्रिका मे यह बताया गया कि, एलिजाबेथ हर्ले और शेन वार्न कि इस जोड़े ने अपनी सगाई तोड़ दी है।
पारिवारिक जानकारीयाँ।
माता-पिता |
कीथ वॉर्न (पिता)
ब्रिजेट वॉर्न (माता) |
भाई-बहन |
एक छोटा भाई- जैसन वॉर्न |
पत्नी |
सिमोन कैलाहान (1995-2005) |
बच्चे |
दो बेटे- समर वार्नऔर जैक्सन वार्न एक बेटी- ब्रूक वार्न |
शेन वार्न की पुस्तक ‘नो स्पिन’ | Shane Warne Autobiography ‘No Spin’
शेन वार्न ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है। इस पुस्तक का नाम ‘नो स्पिन’ (No Spin) है, जो कि काफी चर्चित पुस्तक रही है। इस पुस्तक में शेन वार्न ने यह लिखा है कि, “सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ही मेरे समय के सबसे श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। टेस्ट सीरीज के अंतिम दिन, अगर मैं शतक बनाने के लिए किसी खिलाड़ी को चुनता तो वे ब्रायन लारा होते। लेकिन अगर ऐसा समय हो, जब जान पर बन आई हो तो मैं सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी के लिए भेजूंगा।
शेन वार्न फाउंडेशन की स्थापना।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शेन वार्न ने वर्ष 2014 में, “शेन वार्न फाउंडेशन” की शुरुआत की। यह फाउंडेशन, गंभीर रूप से बीमार और वंचित बच्चों की सहायता करता है”। वर्ष 2014 में शुरू हुई इस फाउंडेशन ने, चैरिटी के द्वारा 400,000 पाउंड वितरित किए थे। लेकिन इस फाउंडेशन को वर्ष 2017 में बंद कर दिया गया। क्योंकि पिछले चार वर्षों से यह फाउंडेशन वित्तीय नुकसान में चल रही थी।
वर्ष 2014 में इस फाउंडेशन ने $465,000 जुटाए थे, लेकिन 550,000 डॉलर खर्च कर दिये। इसके बाद से यह फाउंडेशन लगातार वित्तीय नुकसान मे चल रही थी, जिसके बाद वर्ष 2017 में इसे बंद कर दिया गया।
शेन वार्न का निधन | Shane Warne Death
शुक्रवार, का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद रहा। शेन वार्न का, 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में उनके विला में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे।
शेन वार्न की मौत के पीछे उनकी स्मोकिंग और ओवर ड्रिंकिंग को कारण बताया जा रहा है। शेन वार्न धूम्रपान और शराब के सेवन के आदी थे, और कई बार उन्हें क्रिकेट ग्राउंड पर भी धूम्रपान करते हुए देखा गया था।
इसके पहले शुक्रवार के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रोडनी मार्श का भी निधन हो गया था। वह 74 वर्ष के थे। शेन वार्न ने कुछ घंटे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर रोडनी मार्श के निधन पर सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया था।
क्रिकेट दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।
उनके निधन से पूरे खेल जगत में शोक का माहौल है, जिसके बाद खेल जगत के कई बड़े-बड़े दिग्गजों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
सचिन तेंदुलकर ने उनकी मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि- “स्तब्ध! तुम्हारी कमी खलेगी वार्नी। मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई भी पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंदिता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारतीयों के लिए तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।”
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि- “जिंदगी बहुत अप्रत्याशित है। मैं इस महान खिलाड़ी के इतनी जल्दी जाने की सोच नहीं सकता। RIP #GOAT, वे क्रिकेट गेंद को टर्न कराने में माहिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।”
विवियन रिचर्ड्स ने भी शेन वार्न के निधन पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा कि “अविश्वसनीय। मैं स्तब्ध हूं। यह सच नहीं हो सकता… मैं अभी जो महसूस कर रहा हूं, वह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”
- विवियन रिचर्ड्स।
शेन वार्न से जुड़े कुछ विवाद। Shane Warne Controversies
- वर्ष 2000 में, उन्होंने एक ब्रिटिश नर्स को अश्लील मैसेज भेजा था। उस समय भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान थे। जिसके बाद शेन वार्न ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तानी खो दी थी।
- वह कुछ नौजवान लड़कों के साथ भी विवाद में शामिल थे, जिन्होंने शेन वार्न कि धूम्रपान करते हुए तस्वीर खींच ली थी। उस दौरान शेन वार्न ने धूम्रपान छोड़ने के बदले में एक निकोटीन पैच कंपनी का प्रायोजन स्वीकार किया था।
- वर्ष 1998 में मार्क वॉ और शेन वार्न को पीच और मौसम के हालात की जानकारी सटोरिये को देने और पैसा लेने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया को जुर्माना देना पड़ा था।
- वर्ष 2003 में विश्व कप से पहले वह प्रतिबंधित ड्यूरेटिक के सेवन के दोषी पाए गए थे।
शेन वार्न की उपलब्धियां | Achievements
- शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे। मुथैया मुरलीधरन ने सर्वाधिक 708 विकेट लिए हैं।
- शेन वार्न आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान थे। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स, वर्ष 2008 में चैंपियंस में बना था।
- शेन वार्न इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 1001 विकेट है।
- वर्ष 1999 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।
- शेन वार्न टेस्ट में 600 और 700 विकेट तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे।
- शेन वार्न ने 38 बार 5 विकेट और 10 बार 10 विकेट लिए हैं।
पुरस्कार और सम्मान | Achievements
1994 : विजडन क्रिकेटर्स अलमनैक में ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ के रूप में नामित किया गया था।
2012 : ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट द्वारा ‘हॉल ऑफ फेम’ के सम्मान से सम्मानित।
2013 : ICC द्वारा ‘हॉल ऑफ फेम’ के सम्मान से सम्मानित।
- वर्ष 1993 से 2007 के बीच क्रिकेट में उनकी अतुल्य उपलब्धियों के लिए विजडन ने उन्हें शताब्दी के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया था।
शेन वार्न के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : शेन वार्न कौन थे ?
उत्तर : शेन वार्न एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी थे। वे अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर थे, और उन्हें विश्व के महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है।
प्रश्न : शेन वार्न का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : शेन वार्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था।
प्रश्न : शेन वार्न कि मृत्यु कब और कैसे हुई ?
उत्तर : शेन वार्न कि मृत्यु 4 मार्च 2022 को 52 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई।
प्रश्न : शेन वार्न की उम्र कितनी थी ?
उत्तर : 52 वर्ष (2022 मे)।
प्रश्न : शेन वार्न किस देश से थे ?
उत्तर : शेन वार्न एक ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी थे।
प्रश्न : शेन वार्न की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : शेन वार्न की पत्नी सिमोन कैलहन है, और वर्ष 2005 में इनका तलाक हो गया था।
प्रश्न : शेन वार्न के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : शेन वार्न को उनकी पत्नी सिमोन कैलहन से तीन बच्चे हैं।
प्रश्न : वर्ष 2022 में शेन वार्न कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : शेन वार्न की कुल संपत्ति $ 50 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘शेन वार्न (Shane Warne)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।