रोहित शर्मा की बायोग्राफी | Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा की बायोग्राफी | Rohit Sharma Biography in Hindi

 

क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय (जीवनी, रिकॉर्ड लिस्ट, करीयर, आईपीएल मैच, परिवार)  (Rohit Sharma biography in Hindi, Record, Award, Career, Wife, Age, Caste)

 

Table of Contents

रोहित शर्मा

(Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेटर और एकदिवसीय टीम के कप्तान।

रोहित शर्मा, एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। वह भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण लोग उन्हें ‘हिटमैन’ कहकर भी बुलाते हैं। इसके अलावा उन्हें और भी कई उपनाम दिए गए हैं जिसमें- रो, शाना आदि जैसे उपनाम शामिल हैं। 

वर्तमान मे रोहित सीमित ओवरों (एकदिवसीय) के मैचों मे भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसिय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलते हैं। इसके अतिरिक्त वे

Advertisement
मुकेश अंबानी के द्वारा खरीदी गई टीम ‘मुम्बई इण्डियन्स’ टीम मे बतौर कप्तान खेलते हैं।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे एवं टी-20 मेचौ मे ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलते है। इसके अलावा रोहित टेस्ट मैच में भी अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हें। वे मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रूप में टीम के लिए खेलते हैं। रोहित विश्व में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरा शतक जमाया है।

 

रोहित शर्मा की बायोग्राफी | Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा की बायोग्राफी | Rohit Sharma Biography in Hindi

 

रोहित शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    रोहित गुरुनाथ शर्मा (Rohit Gurunath Sharma)

उपनाम  :    रोहित शर्मा, हिट मैन, रो, शाना

जन्म  :   30 अप्रैल 1987 (आयु 34 वर्ष)

जन्म स्थान  :  बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र, भारत

पिता  :   गुरु नाथ शर्मा 

माता  :   पूर्णिमा शर्मा

गृहनगर  :   नागपुर, महाराष्ट्र, भारत

आवास  :   ए 4-बीएचके अपार्टमेंट आहूजा टावर्स, वर्ली, मुंबई

स्कूलिंग  :  स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल; आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल, मुंबई

शिक्षण संस्थान  :   राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई

शैक्षणिक योग्यता  :   12 वीं कि शिक्षा।

राशि : वृषभ राशि

धर्म  :   हिन्दू

जाति  :   ब्राह्मण

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)

खेल की शैली  :   सीधे हाथ के बल्लेबाज

टीम  :  भारतीय टीम

जर्सी नंबर : #45 (भारत)

राष्ट्रीय कोच  :  दिनेश लाद

 

इन्हें भी पढ़ें :

सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

एमएस धोनी की जीवनी ।

 

रोहित शर्मा का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र में नागपुर के बंसोड़ मे हुआ। उनके पिता का नाम कुणाल शर्मा और माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है। रोहित शर्मा के पिता एक ट्रांसपोर्ट फर्म हाउस में कार्यरत थे। एक मध्यम परिवार से होने के कारण रोहित शर्मा के प्रारंभिक जीवन में उनके परिवार को जीविका के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। रोहित शर्मा नागपुर में पैदा हुआ थे। लेकिन जब वह डेढ़ वर्ष के थे, तो उनका परिवार मुंबई के उपनगर डोंबिवली चले गए।

आर्थिक तंगी के कारण रोहित का बचपन अपने परिवार से दूर अपने दादा जी के साथ बीता। वे अपने माता पिता से मिलने कभी कभी आते थे। रोहित का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विशाल शर्मा है। रोहित कि बचपन के दिनों से ही क्रिकेट में बहुत रूचि थी, जिसके बाद क्रिकेट में उनकी रुचि को देखते हुए उनके चाचाजी ने उन्हें क्रिक्रेट कैंप में भर्ती करवा दिया। 

रोहित की प्रतिभा देखकर वहाँ के कोच दिनेश लाद ने स्कॉलरशिप दिलवा कर रोहित का स्कूल बदलवा दिया। रोहित ने अपने करियर की शुरूआत एक गेंदबाज के रूप में की। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दिया और धीरे धीरे उनकी बैंटिंग प्रतिभा भी निखर गई, जब उन्होंने एक स्कूल के साथ मैच में शतक लगाया था।

 

 

शिक्षा (Education)

रोहित शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल एवं हाई स्कूल की शिक्षा आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की है। रोहित शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट में बहुत रुचि थी; इसकी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान क्रिकेट का भी प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

 

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 173 Cm

मी०- 1.73 M

फीट इंच- 5’ 8” Ft.

वजन

72 Kg

शारीरिक माप

छाती: 40 इंच

कमर: 31 इंच

Biceps: 12 इंच

आंखों का रंग 

गहरा भूरा

बालों का रंग

काला

 

 

रोहित शर्मा के करियर की शुरुआत (Rohit Sharma Carrier) ।

रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कई कोचों को प्रभावित किया जिसके फलस्वरूप वर्ष 2005 में हो रहे देवधर ट्राफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ पश्चिमी क्षेत्र के लिए उनका चयन किया गया। लेकिन उस मैच में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसके बाद उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने नाबाद 142 रन की पारी खेली। शानदार पारी के बाद से वे सुर्खियों में अब आए और इसके बाद उन्हें तीस सदस्यी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल करते हुए उन्हें चैंपियंस ट्राफी में खेलने का मौका मिला। इसी दौरान उनका चयन एनकेपी साल्वे ट्राफी के लिए भी हो गया।

रोहित के निरंतर अच्छे प्रदर्शन के कारण वर्ष 2006 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया। उसी वर्ष उन्हें रणजी ट्राफी में भी खेलने का मौका मिला। इस टूर्नामेंट में उन्होंने गुजरात और बंगाल के खिलाफ क्रमश: दोहरा शतक और अर्द्धशतक लगाकर एक बार फिर से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से वर्ष 2014 में उन्हें मुंबई रणजी टीम का कप्तान बना दिया गया।

 

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत (International career) |

घरेलू क्रिकेट मे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित का चयन किया गया। हालांकि बेलफास्ट में खेले गये मैच में रोहित को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन सितम्बर 2007 में टी20 मुकाबले में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध बल्लेबाजी करते हुए शानदार 50 रन बनाये, और टीम को बेहतरीन क्षेत्र रक्षण के द्वारा जीत भी दिलाई। 

इसके बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल खेलने का मौका मिला था। इसके बाद रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली। अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। जिसके बाद से उन्हें धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी। जबकि वनडे में रोहित का बेहतरीन खेल ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ हुए मैच में देखने को मिला; और यहीं से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिक्रेट में पहचान मिलने लगी। हालिंक बीच में नये खिलाडियों के आने की वजह से रोहित को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। 

वर्ष 2009 में हुए रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने तीहरा शतक लगाया। जिसके बाद एक बार फिर से सभी चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ गया। इसके बाद वे भारत के टीम में बंगलादेश के खिलाफ मुकाबले में चुने गये। लेकिन उस श्रृंखला में रोहित को खेलने का मौका नहीं मिला। कुछ समय बाद रोहित का चयन टेस्ट टीम के लिए किया गया। लेकिन मैच की प्रैक्टिस के दौरान  वे घायल हो गए, और उन्हें टीम से बाहर ही रहना पड़ा। जिसके कारण उनके स्थान पर किसी और को चुना गया। दुर्भाग्यवश उन्हें वर्ष 2011 के विश्वकप मैच में भी बाहर रहना पड़ा। जिसकी वजह से वे 2011 के विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा बनने से वंचित रह गए।

वर्ष 2011 मे हुए विश्वकप के बाद लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया, और सुरेश रैना को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिला। सुरेश रैना नेतृत्व में वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में रोहित का चयन हो गया। उस पूरे सीरिज में रोहित ने अच्छा प्रदर्शन किया, और मैन ऑफ द सीरिज चुने गये। भारतीय टीम में सचिन और सहवाग रिटायर होने के बाद भारत की टीम में ओपनिंग को लेकर असमंजस बना हुआ था। जिसके बाद वर्ष 2013 के चैंपियन्स ट्राफी में शिखर धवन के साथ रोहित शर्मा ओपनर के रूप में मैदान में उतरे। वहां उनकी यह ओपनिंग जोड़ी सफल रही और रोहित का फार्म भी अच्छा रहा। 

इसके बाद भारतीय दौरे पर आई आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ रोहित ने दोहरा शतक लगाया। जिसमें उन्होंने 16 छक्के जड़ें थे; जो कि एक विश्व रिकार्ड था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (15 छक्कों) का रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद वर्ष 2013 में सचिन तेंदुलकर की विदाई मेच में रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 177 रनो की पारी खेली। सौरव गांगुली और अजरूद्दीन के बाद रोहित शर्मा तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट मैच में शतक लगाये हैं। 

इसके अगले वर्ष श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता में ही रोहित ने 264 रन बनाते हुए विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने वनडे की किसी पारी में सबसे अधिक रन बनाए हैं। वर्ष 2015 में टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने शतक लगाया। इसके बाद रोहित क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। जबकि पहले स्थान पर सुरेश रैना हैं। 

 

क्रिकेट से संबंधित (About Cricket) |

अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत वनडे (एकदिवसीय)

23 जून 2007 बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ
टेस्ट की शुरुआत

6 नवंबर 2013 कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ

T20 की शुरुआत

19 सितम्बर 2007 डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ
घरेलू/ स्टेट टीम

मुंबई, मुंबई इंडियंस

जर्सी नंबर

#45 (भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस)
खेलना पसंद हैं

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

मैदान पर प्रकृति

शांत स्वभाव
पसंदीदा शॉट्स

पुल शॉट

 

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर (IPL Career)|

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम मे कप्तान के रूप में खेलते हैं। रोहित शर्मा को पहली बार वर्ष 2007 के आईपीएल में 750000 यूएस डॉलर मे डेक्कन चार्जर्स ने अपनी टीम के लिए चुना था। जिसमें रोहित वर्ष 2007 के IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। इस आईपीएल में उन्होंने 36.72 की औसत से कुल 404 रन बनाए थे। जिसके लिए रोहित को 2007 के आईपीएल में कुछ मैचों में ऑरेन्ज कैप पहनने का मौका भी मिला था।

वर्ष 2011 के IPL में रिकी पोंटिंग के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद से रोहित शर्मा मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान है, और आईपीएल के शीर्ष तीन कप्तानों में गिने जाते है। रोहित 2007 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं, जबकि 2011 से अभी तक (2021) मुम्बई इंडियन्स के लिए खेल रहे है। जिसमें रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दो बार पहली बार वर्ष 2013 और दूसरी बार वर्ष 2015 में टीम को विजेता भी बनाया है।

जबकि रोहित की कप्तानी में मुम्बई पांच बार, वर्ष 2011, 2013, 2015, 2019 और 2020 में चैंपियंस लीग टी20 जीतने में कामयाब रहा है।

 

रोहित शर्मा द्वारा खेले गए मैचों के आंकड़े |

यह आंकड़े अगस्त 2021 तक के हैं ।

प्रतियोगिता टेस्ट वनडे टी20 अं. टी20

(एफसी)

मैच/  43 227 119 350
रन बनाये 3047 9205 3197 9315
औसत बल्लेबाजी 46.87 48.96 33.30 32.12
शतक/अर्धशतक 8/14 29/43 4/26 6/65
उच्च स्कोर 212 264 118 118
गेंद किया 383 593 68 634
विकेट 2 8 1 29
औसत गेंदबाजी 112.00 64.37 113.00 28.48
एक पारी में 5 विकेट 0 0 0 0
मैच में 10 विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 1/26 2/27 1/22 4/6
कैच/स्टम्पस्  42/– 78/– 41/– 138/–

 

रोहित शर्मा का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन वर्ष 2021 (House, Networth, Income, Car Collection in 2021) |

यह जानकारी अगस्त 2021 द्वारा दी गई है।

रोहित शर्मा की संपत्ति 180 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और आईपीएल से आता है। बीसीसीआई उन्हें वार्षिक भत्ते के रूप में 7 करोड रुपए देती है। जबकि बीसीसीआई (BCCI) ‘A+’ कैटेगरी के खिलाड़ियों को 7 करोड रुपए ($1 मिलियन) वार्षिक भत्ता देती है। वहीं उन्हें एक T20 और ODI मैच खेलने के लिए 6 लाख रूपये जबकि एक TEST मैच खेलने के लिए 8 लाख रूपये मिलते हैं। उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत आईपीएल है, और IPL के एक सीजन खेलने के लिए उन्हें 12 से ₹20 करोड़ रूपये मिलते हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई में महाराष्ट्र में मुंबई महाराष्ट्र में 40 करोड़ का एक घर भी खरीदा है। रोहित, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 20 से ₹30 करोड़ चार्ज करते हैं।

आवास

ए 4-बीएचके अपार्टमेंट आहूजा टावर्स, वर्ली, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
संपत्ति

(2021में)

$ 25 मिलियन

₹180 Crore INR

मासिक आय

80 Lakhs +
वार्षिक आय

10 Crore +

आय का स्रोत

BCCI, IPL, Brand एंडोर्समेंट
कार संग्रह

Mercedes-benz s-class (80 Lakh),

Skoda Laura (15 Lakh),

Maruti Vitara Brezza, (10 Lakh),

Lamborghini Aventador (6 Crore),

BMW ME Series (1.3 Crore)

बाइक

Suzuki Gaya usa (15 Lakh)

 

बीसीसीआई के A+ की कैटेगरी के खिलाड़ी  : 

निजी जीवन (Personal Life) |

रोहित शर्मा ने वर्ष 2015 में रितिका साजदेह के साथ शादी कर ली। उनकी शादी के बारे में बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी थी। जबकि रोहित ने सोशल मीडिया पर अचानक रितिका के साथ अपनी फोटो डालकर सबको चौंका दिया। जिसके कुछ समय बाद वर्ष 2015 में रोहित ने रितिका साजदेह के साथ शादी कर ली।

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा और रितिका साजदेह की एक बेटी भी है, जिनका नाम समायरा शर्मा है। रोहित की पत्नी रितिका वर्ष 2015 से रोहित के खेल प्रबंधन के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ

रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ

रितिका सजदेह से शादी करने के पहले रोहित शर्मा का भारतीय अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ अफेयर की खबरें भी आई थी।

 

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

गुरु नाथ शर्मा (पिता) 

पूर्णिमा शर्मा (माता)

भाई/बहन

विशाल शर्मा (छोटा भाई)
पत्नी रितिका सजदेह (खेल प्रबंधक 2015-वर्तमान)

बच्चे

एक बेटी-  समायरा शर्मा

अफेयर

सोफिया हयात (अभिनेत्री, अफवाह)

रितिका साजदेह (पत्नी)

 

इन्हें भी पढ़ें :

सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

एमएस धोनी की जीवनी ।

रोहित शर्मा की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) |

पसंदीदा अभिनेता

अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान

पसंदीदा अभिनेत्री

करीना कपूर, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, मेगन फॉक्स, ब्लेक लाइवली
पसंदीदा फिल्म

वीर – जारा, हेरा फेरी, जो जीता वही सिकंदर, बॉर्डर

(बॉलीवुड)

हॉलीवुड:- द अवेंजर्स, आयरन मैन, द डार्क नाईट राइसेस

पसंदीदा शो

द कपिल शर्मा शो

पसंदीदा खेल फुटबॉल
पसंदीदा फुटबॉलर

लियोनेल मेसी

पसंदीदा क्रिकेटर

बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग

गेंदबाज – हरभजन सिंह

पसंदीदा गाड़ियां

एस्टन मार्टिन

पसंदीदा जगह

न्यूयॉर्क
पसंदीदा होटल

लांग बीच गोल्फ और स्पा रिज़ॉर्ट, मॉरीशस

बेस्ट फ्रेंड

विराट कोहली, हार्दिक पांड्या
शौक (Hobbies)

यात्रा करना, फिल्में देखने, टेबल टेनिस खेलना और वीडियो गेम

 

रोहित शर्मा से जुड़े विवाद (Controversies) |

वर्ष 2015 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में, जब रूबेल हुसैन ने रोहित शर्मा का विकेट लिए तब पाकिस्तान अंपायर अलीम डार ने रूबेल हुसैन की गेंद को ‘नो-बॉल’ करार दिया था। हालांकि टीवी रिप्ले मे दिखाया गए कि यह एक वास्तविक स्पर्श-और-स्थिति थी, जो किसी भी तरह से हो सकता था। अगले दिन आईसीसी के अध्यक्ष मुस्तफा कमल ने “खराब अंपायरिंग” की आलोचना की। आईसीसी ने हालांकि दावा किया कि यह 50-50 कॉल है, और अंपायर का फैसला आदरणीय होना चाहिए।

 

रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड (Records) ।

  • एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264 रन)।
  • वह पहले खिलाड़ी है जिन्होंने एकदिवसीय मैच में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
  • उन्होंने एकदिवसीय मैचों में एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल से अधिक छक्के (16 छक्के) का रिकॉर्ड बनाया है।
  • रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने 3 प्रारूपों में (टेस्ट, एकदिवसीय, टी 20) में एक – एक शतक लगाया है। जबकि पहले स्थान पर सुरेश रैना का नाम आता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाए (171 रन) बनाने का रिकॉर्ड।
  • रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के बाद तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
  • वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ५० छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए।
  • वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एकदिवसीय इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
  • वे दोहरा शतक बनाने के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे कप्तान बने।
  • रोहित ने सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक छक्के (40 छक्के) का रिकॉर्ड कैलेंडर वर्ष में 41 छक्के लगाने के साथ तोड़ दिया।
  • 13 दिसंबर, 2017 को रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर के तीसरे ओडीआई दोहरे शतक और मोहाली में किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर दर्ज करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ २०८ रन बनाए।
  • 22 दिसंबर 2017 को, श्रीलंका के खिलाफ, रोहित ने अपने कैरियर का दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक लगाया। जिसमें इन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक बनाया। रोहित ने यह शतक सिर्फ 35 गेंदों मे बनाया था। इनसे पहले अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी इतने गेंदों पर ही अपना शतक लगाया था।
  • 12 मई 2019 को इंडियन प्रीमियर लीग में चार आईपीएल खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान बने।

 

रोहित शर्मा को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) ।

2015 :  भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित। यह पुरस्कार, भारत सरकार द्वारा भारत में राष्ट्रीय खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान के लिए हर साल प्रस्तुत किया जाता है।

2013/20014 :  रोहित शर्मा वनडे में 2 दोहरे शतक लगाने के लिए, ESPN द्वारा वर्ष 2013 और 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजी करने वाला व्यक्ति घोषित किया गया।

2015 :  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टी – 20 में शतक के लिए, वर्ष 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ टी – 20 बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति घोषित किये गये।

2019 :  सिएट टायर पुरस्कार सम्मेलन में वनडे क्रिकेट प्लेयर ऑफ द ईयर।

रोहित शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • रोहित शर्मा भगवान गणेश में दृढ़ आस्था रखते हैं, और किसी भी दौरे पर जाने से पहले वे गणेश भगवान के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाते हैं। 
  • रोहित, वीरेंद्र सहवाग से मिलने के लिए अपने स्कूल से भाग गए थे।
  • भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने से पहले रोहित नंबर 8 या 9 पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन जब उनके कोच ने उनमे बल्लेबाजी की संभावना देखा तो, उन्होंने रोहित को अभ्यास करने के लिए कहा तब रोहित ने नेट पर अपने बल्लेबाजी क्रम को बढ़ावा दिया। और, पहली बार उन्होंने एक इंटर – विद्यालय ‘गिल्स शील्ड’ टूर्नामेंट मैच में खेले, जहां उन्होंने अपना कैरियर बदलकर 120 रन बनाए।
  • जब वह 6 वीं कक्षा में थे, तो वह अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक स्थानीय क्लब में शामिल हो गए, वहां रोहित एक बल्लेबाज नहीं बल्कि एक ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते थे। 
  • रोहित की मातृभाषा तेलगु हैं क्योंकि वह तेलुगू परिवार में पैदा हुए थे।
  • वह रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के एक बड़ा प्रशंसक है
  • वह सोना बहुत पसंद करते है।
  • अगर वह क्रिकेटर नहीं होते, तो वह आज एक रियल एस्टेट व्यापारी होते।

 

रोहित शर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर Rohit Sharma MCQ)  ।

प्रश्न : रोहित शर्मा कौन है ?

उत्तर : भारतीय क्रिकेटर और एकदिवसीय टीम के कप्तान।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 34 वर्ष (2021 में)

 

प्रश्न : रोहित शर्मा वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : ए 4-बीएचके अपार्टमेंट आहूजा टावर्स, वर्ली, मुंबई (भारत)।

 

प्रश्न : क्या रोहित शर्मा शराब (अल्कोहल) का सेवन करते हैं ?

उत्तर : हां।

 

प्रश्न : क्या रोहित शर्मा धूम्रपान करते हैं ?

उत्तर  : नहीं।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा की शादी किससे हुई है ?

उत्तर  : रितिका साजदेह ।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी- समायरा शर्मा।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : रोहित गुरुनाथ शर्मा।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 30 अप्रैल 1987 को।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा किस राज्य के है ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : रोहित शर्मा के राष्ट्रीय कोच कौन है ?

उत्तर : दिनेश लाड।

 

प्रश्न : रोहित शर्मा किस खेल से संबंधित है ?

उत्तर : क्रिकेट ।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में रोहित शर्मा कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : 25 मिलियन डॉलर ( ₹180 करोड़)

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में रोहित शर्मा की वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर : ₹10 करोड़ +

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में रोहित शर्मा की मासिक आय कितनी है ?

उत्तर : 80 लाख +

 

इन्हें भी पढ़ें :

सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

एमएस धोनी की जीवनी ।

 

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रोहित शर्मा (Rohit Sharma)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *