विजय शेखर शर्मा की जीवनी | Vijay Shekhar Sharma Biography in Hindi

विजय शेखर शर्मा की जीवनी | Vijay Shekhar Sharma Biography in Hindi

विजय शेखर शर्मा 

(Vijay Shekhar Sharma)

पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ ।

विजय शेखर शर्मा एक भारतीय उद्यमी है, जिन्होंने पेटीएम कि शुरुआत की। उनकी यह कंपनी एक ई-कॉमर्स कंपनी है और उनके द्वारा स्थापित Paytm भारत के सभी राज्यों में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, data card रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट के साथ-साथ सामानों की खरीदारी आदि की सेवाएँ प्रदान करती है।

विजय शेखर शर्मा ने एक वेबसाईट indiasite.net कि भी शुरुआत की थी। यह एक कंटेन्ट management साइट था, जिससे उन्होंने दो साल बाद एक अमेरिकन कंपनी को $1 मिलियन मे बेच दिया था।

Advertisement

कभी 10 रुपये के लिए मोहताज रहे विजय शेखर शर्मा, आज 20 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं और आज दुनिया के अमीर लोगों मे गिने जाते है। उन्होंने अपने सोच से ट्रडिशनल वॉलेट को डिजिटल वॉलेट मे बदल दिया है। आज पेटीएम के 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो प्रतिदिन 25 मिलियन लेनदेन करते हैं।

 

इन्हें भी देखें :

रतन टाटा की जीवनी

गौतम अडानी की जीवनी |

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

विजय शेखर शर्मा की जीवनी | Vijay Shekhar Sharma Biography in Hindi

विजय शेखर शर्मा की जीवनी | Vijay Shekhar Sharma Biography in Hindi

विजय शेखर शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma)

जन्म  :   15 जुलाई 1978

जन्म स्थान  :  हरदुआगंज, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (भारत)

पिता  :   सुलोम प्रकाश शर्मा

माता  :   आशा शर्मा

आवास  :  सेंट्रल दिल्ली, भारत

शिक्षा  :    दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग

शैक्षणिक योग्यता  :   B.Tech in Electronics & Communication

धर्म  :   हिन्दू

जाति  :   ब्राह्मण

पेशा  :    आंत्रप्रेन्योर, व्यवसायी (Businessman)

व्यवसाय (Business) :  पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ

पत्नी  :  मृदुला शर्मा

बच्चे  :   एक बेटा- विवान शर्मा

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

 

विजय शेखर शर्मा का प्रारंभिक जीवन । 

विजय शेखर शर्मा का जन्म 15  जुलाई 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के हरदुआगंज मे एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। विजय शेखर शर्मा के पिता का नाम सुलोम प्रकाश शर्मा एवं माता का नाम आशा शर्मा है।

विजय शेखर शर्मा के पिता एक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे, जबकि इनकी माँ एक गृहणी है। 

इनके पिता अपने परिवार के सदस्यों की देखरेख में ही अपनी पूरी सैलरी गवाँ देते थे। विजय शेखर शर्मा के माता- पिता ने अपने बच्चों को हमेशा अच्छे संस्कार दिए। इनके पिता जी एक बेहद ईमानदार स्कूल टीचर थे, जो ट्यूशन पढ़ाने को भी अनैतिक मानते थे।

 

 

शिक्षा ।

विजय शेखर शर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा विजयगढ़ के एक साधारण से हिंदी मीडियम स्कूल से हुई। उन्होंने क्लास 12वीं की परीक्षा महज 14 वर्षों में ही उत्तीर्ण कर लिया था। वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत ही मेधावी थे, और वे हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम आते थे।

अपनी आगे की पढाई के लिए विजय ने Delhi College of Engineering में एडमिशन लिया और आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

शारीरिक संरचना

 

लंबाई

सेमी मे-  170 cm

मीटर मे-   1.70M 

फीट मे-  5′ 7”

वजन 85 Kg
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

निजी जीवन ।

विजय शेखर शर्मा का विवाह वर्ष 2015 में मृदुला पाराशर शर्मा से हुआ है। इस दंपत्ति का एक बच्चा भी है। उनके बेटे का नाम विवान शर्मा है।

वह अपनी प्रेरणा के रूप में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सन को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। 

 

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

माता/ पिता सुलोम प्रकाश शर्मा (पिता)

  आशा शर्मा  (माता)

पत्नी मृदुला शर्मा
बेटा विवान शर्मा
बहन दो बड़ी बहनें
भाई अजय शेखर शर्मा

 

 

विजय शेखर शर्मा के करियर की शुरुआत ।

विजय शेखर शर्मा कॉलेज में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान 3rd year में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर XS नाम की एक कंपनी शुरू की। उनका यह बिजनेस model बहुत से लोगों को पसंद आया। 

वर्ष 1999 में विजय शेखर शर्मा ने अपनी इस कंपनी को USA की Lotus Interworks को $ 5,00,000 में बेच दिया। 

 

One97 की स्थापना  ।

अपनी कंपनी को बेचने के बाद विजय शेखर उसी कंपनी में एक कर्मचारी की हैसियत से काम करने लगे। लेकिन दूसरों के लिए काम करना विजय शेखर को पसंद था, और उसके बाद उन्होंने जल्द ही नौकरी छोड़ दी। 

इसके बाद उन्होंने नया बिजनेस शुरू करने का प्लान किया, और वे नए business ideas खोजने में लग गए और वर्ष 2001 मे अपने बिजनेस आइडिया से एक कंपनी शुरू की और नाम दिया ‘One97’ ।

इस कंपनी में विजय शेखर ने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी। लेकिन “dotcom bust” के कारण उनकी यह कंपनी नहीं चल सकी, और उन्हें इस बिजनेस से बहुत नुकसान हुआ। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस कठिन समय में उनके दोनों partners ने भी उनका साथ छोड़ दिया, और One97  छोड़ कर चले गए। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे विजय शेखर नयी दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक सस्ते से हॉस्टल में रहने लगे। 

उनके जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया, जब पैसे बचाने के लिए विजय शेखर शर्मा, एक जगह से दूसरी जगह पैदल ही जाया करते थे, तो कभी केवल दो कप चाय पर पूरा दिन गुजार देते थे।

धीरे-धीरे विजय शेखर की भी कोशिशें रंग लाने लगीं और GSM and CDMA mobile operators को innovative services provide करने वाली उनकी कम्पनी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी और मुनाफा कमाने लगी।

 

 

इन्हें भी देखें :

रतन टाटा की जीवनी

गौतम अडानी की जीवनी |

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

 

विजय शेखर शर्मा की पसंदीदा चीजें ।

पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा नेता नरेंद्र मोदी
पसंदीदा अंत्रप्रेन्योर जैक मॉ और मासायोशी सन
पसंदीदा घड़ी ब्रांड रोलेक्स (Rolex)

 

 

Paytm (Payment Through Mobile) की स्थापना ।

समय के साथ बाजार में स्मार्टफोन के बढ़ते चलन को देखते हुए विजय शेखर शर्मा के दिमाग में cashless transaction का आइडिया आया। इसके बाद उन्होंने One97 के बोर्ड मेंबर्स के सामने अपना विचार रखा। अब इनकी पहली कम्पनी, पहले से अच्छी चल रही थी तो, कंपनी के बोर्ड मेंबर्स कोई भी ये रिस्क उठाने को तैयार नहीं थे।

अपने इस आइडिया को अपनी अलग कंपनी खोलकर शुरू करने की सोची। परंतु इस बारे मे उनका ऐसा कहना था कि-

“कोई और entrepreneur होता तो अपनी equity बेच कर खुद की एक कम्पनी शुरू कर देता। लेकिन मेरी इच्छा एक 100 साल पुरानी कम्पनी बनाने की है। मेरा मानना है कि men and boys इसलिए अलग हैं क्योंकि बॉयज एक झटके में कम्पनी बेच देते हैं। Men कंपनी चलाते हैं और विरासत का निर्माण करते हैं।”

इसके बाद विजय शेखर ने अपनी पर्सनल इक्विटी का 1% , करीब $2 मिलियन, अपने नए idea के लिए बोर्ड मेंबर्स के सामने रख दिये, और इस तरह से वर्ष 2010 में Paytm.com की शुरुआत हुई। शुरुआत में यह कंपनी DTH रिचार्ज और प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के रूप में अपनी सेवाएँ देती थी, लेकिन धीरे-धीरे Paytm अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं बढ़ाती गई। पहले बिजली बिल, गैस का बिल payment की सुविधा दी और उसके बाद Paytm ने अपने प्लेटफार्म पर दूसरे e-commerce कंपनियों की तरह सामान बेचना शुरू कर दिया। 

वर्ष 2016 मे हुए नोटबंदी से उनकी कंपनी को फायदा हुआ और इसने भारत मे PayTM के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने का काम किया और देखते ही देखते PayTM करोड़ों लोगों की ज़रुरत बना गया।

वर्तमान समय में Paytm भारत के सभी राज्यों में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, data card रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट के साथ-साथ सामानों की खरीदारी आदि की सेवाएँ प्रदान कर रहा है। आज Paytm भारत की सबसे लोकप्रिय online payment site है और इस का  कुल कारोबार 15,000 करोड़ रुपए के भी ऊपर पहुंच चुका है।

आज उनके निवेशकों में चीन की नामी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा और भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मे से एक रतन टाटा जैसे दिग्गज उद्योगपति शामिल हैं।

2018 में, विजय शेखर शर्मा को कंपनी में $300 मिलियन का निवेश करने के लिए बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट मिले। आज पेटीएम के 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो प्रतिदिन 25 मिलियन लेनदेन करते हैं।

पेटीएम देश भर की सबसे लोकप्रिय मोबाइल एप्लीकेशन बन गई थी, जिसके बाद विजय शेखर ने इसे और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाते चले गए।

हाल हीं में कंपनी ने अपना आईपीओ भी शुरू किया हैं। पेटीएम ने अपना आईपीओ 8 नवंबर 2021 को जारी कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, यह संपूर्ण भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

 

विजय शेखर शर्मा का घर, संपत्ति, (वर्ष 2021मे)

यह जानकारी 2021 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

आवास  सेंट्रल दिल्ली (भारत)
      नेटवर्थ(2021में) US$2.35 बिलियन (230 crores USD)

    (₹ 18,000 crore + INR)

शौक / रुचि गाने सुनना, पढ़ना, बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग करना।

 

 

विजय शेखर शर्मा के अन्य कार्य ।

विजय शेखर शर्मा को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के ‘स्वच्छ वायु के संरक्षक’ के रूप में नामित किया गया है, जहां वे पर्यावरणीय कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं, और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के वैश्विक ब्रीद लाइफ (Breathe life) अभियान के लक्ष्यों की वकालत करते हैं।

 

 

विजय शेखर शर्मा को मिले पुरस्कार और सम्मान ।

 

2015 :  द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा 40 से कम उम्र के भारत के हॉटेस्ट बिजनेस लीडर के रूप में नामित किया गया था। 

2016 :   एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। 

2016 :  एमिटी विश्वविद्यालय, गुड़गांव से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की।

2016 :  उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार यश भारती से सम्मानित किया गया।

2016 :  द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा ईटी एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

2016 :  जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में बिजनेसमैन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था।

2017 :  1.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत में सबसे कम उम्र के अरबपति नामित किया गया था।  

2017 :  टाइम मैगज़ीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में थे।

2017 :  50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों की सूची में उन्हें जीक्यू द्वारा चौथा स्थान दिया गया था।

2017 :  वह डेटाक्वेस्ट आईटी मैन ऑफ द ईयर बने।

 

 

विजय शेखर शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ।

  • विजय शेखर शर्मा खाली समय में सॉफ्टवेयर कोडिंग सीखने में लगाया करते थे।
  • विजय शेखर शर्मा ने अपने स्टाफ, कर्मचारियों को Salary देने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से 24% की सालाना ब्याज दर पर पैसा Loan लेकर दिया था।
  • बड़े संघर्षों के बाद विजय शेखर शर्मा आज इस मुकाम पर पहुंचे है ।
  • India Today Magazine ने 2017 की सूची के भारत के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में #18 वां स्थान दिया।
  • जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2017 के लिए 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों में शामिल किया।

विजय शेखर शर्मा के बारे में पूछे गए प्रश्न ।

प्रश्न :  विजय शेखर शर्मा कौन है ? 

उत्तर :  विजय शेखर शर्मा पेटीएम कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। 

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा की पेटीएम में  कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी है ?

उत्तर : 14.67%

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा धूम्रपान करना पसंद करते हैं ?

उत्तर : नहीं

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा की पत्नी का नाम क्या है ?

उत्तर :  मृदुला शर्मा।

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : तीन बच्चे-  अनन्या बिड़ला और अद्वैतेषा बिड़ला (पुत्री) एवं आर्यमान बिड़ला (पुत्र) है।

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा की जाति क्या है ?

उत्तर :  ब्राह्मण

प्रश्न : विजय शेखर शर्मा की 2021 में नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : US$2.3billion (₹ 18,000 crore + INR)

 

इन्हें भी देखें :

रतन टाटा की जीवनी

गौतम अडानी की जीवनी |

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *