शाहरुख खान की जीवनी | Shah Rukh Khan Ki Biography in Hindi

शाहरुख खान की जीवनी | Shah Rukh Khan Ki Biography in Hindi

शाहरुख खान भारतीय सिनेमा जगत (बॉलीवुड) के मशहूर फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता, और टेलीविजन मेजबान (host) भी है। बॉलीवुड में लोग उन्हें प्यार से ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, ‘किंग खान’ और ‘किंग ऑफ रोमांस’ जैसे नामों से भी बुलाते हैं। वह लगभग हर जॉनर की फिल्में कर चुके हैं, जिसमें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्में भी शामिल है। शाहरुख खान के प्रशंसक भारत के साथ-साथ विदेशों में भी हैं।

Advertisement

2014 में आई एक रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख खान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं, और लॉस एंजिलिस टाइम्स ने उन्हें दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी स्टार में से एक बताया है। उनके नाम अब तक 14 फिल्म फेयर अवार्डस् हैं। इसके अलावा लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्स की मूर्ति भी लगाई गई है। हिंदी फिल्म जगत में वे और दिलीप कुमार केवल यह दोनों ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने 8 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किया है।

2005 में भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

शाहरुख खान की जीवनी | Shah Rukh Khan Ki Biography in Hindi

शाहरुख खान की जीवनी | Shah Rukh Khan Ki Biography in Hindi

Shah Rukh Khan

जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम : शाहरुख खान
जन्म : 2 नवंबर 1965
जन्म स्थान : दिल्ली, भारत
पिता : मीर ताज मोहम्मद खान
माता : लतीफ फातिमा
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
व्यवसाय : अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन मेजबान
संक्रिय वर्ष : 1988 से अब तक
पत्नी : गौरी खान से विवाहित (1991 में)
संताने : 3 बच्चे (आर्यन खान, सुहाना और अबराम खान)
शिक्षा : सेंट कोलंबस स्कूल, दिल्ली
हंसराज कॉलेज से स्नातक
जामिया मिलिया से स्नातकोत्तर (बीच में छोड़ा)
पुरस्कार : पद्मश्री (2005 में)
कुल संपत्ति : छः मिलियन डॉलर (लगभग)
लंबाई : 5 फीट 8 इंच (1.3 मीटर)

प्रारंभिक जीवन।

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है, और वे पेशावर, पाकिस्तान से थे। इनके पिता मोहम्मद खान एक स्वतंत्रता सेनानी थे, और इनकी मां लतीफा फातिमा, मेजर जनरल शाहनवाज खान की पुत्री थी। शाहरुख के माता-पिता पठान मूल के थे। शाहरुख की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम है – शाहनाज। शाहनाज को प्यार से लालारुख की बुलाते हैं। उनकी बहन शहनाज भी शाहरुख के साथ मुंबई में ही रहती हैं। यह जानकारी शाहरुख ने खुद एक बार ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। हालांकि शाहरुख के पिता भारत विभाजन के पहले ही पेशावर के (वर्तमान में पाकिस्तान) कहानी बाजार से दिल्ली आए थे, जबकि उनकी मां रावलपिंडी (वर्तमान में पाकिस्तान) से भारत के हैदराबाद आई थी।

शिक्षा।

शाहरुख ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस से पूरा किया। यहां वह क्रीडा क्षेत्र, शैक्षिक जीवन और नाट्य कला में निपुण रहे और इसके लिए स्कूल के द्वारा उन्हें ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर’ से भी नवाजा गया था, जो प्रत्येक वर्ष सबसे काबिल और प्रतिभावान विद्यार्थी एवं खिलाड़ी को दिया जाता है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शाहरुख ने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, और यहां से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

वैवाहिक जीवन।

अपने माता पिता की मृत्यु के बाद शाहरुख 1991 में दिल्ली से मुंबई आ गए। हालांकि शाहरुख एक ऐसे अभिनेता रहे, जिनके प्रशंसकों में हर वर्ग के लोग रहे हैं चाहे वे किसी भी उम्र के हो खासकर लड़कियां उनकी काफी दीवानी रही है। पर इन सबके बावजूद शाहरुख खान का किसी के साथ अफेयर या प्रेम संबंध की खबरें नहीं आई है।

वर्ष 1991 में शाहरुख ने गौरी छिब्बर के साथ शादी की, जिन्हें आज हम गौरी खान के नाम से जानते हैं । गोरी एक हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। शाहरुख ने हिंदू रीति-रिवाज से गौरी खान से शादी की। उनकी तीन संताने भी हैं, जिनमें दो पुत्र एवं एक पुत्री है। सबसे बड़े पुत्र का नाम आर्यन (जन्म 1997), एक पुत्री सुहाना (जन्म 2000), एवं सबसे छोटा पुत्र अबराम है। बता दें कि शाहरुख और गौरी का प्रेम विवाह हुआ था।

करियर।

करियर शाहरुख खान ने अभिनय (एक्टिंग) की शिक्षा प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक बैरी जॉन से दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप से प्राप्त की। शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे, यानी कि टेलीविजन से 1988 में टीवी सीरियल ‘फौजी’ से की। इस धारावाहिक में उन्होंने कमांडो अभिमन्यु का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल दरिया’, ‘सर्कस’ जैसी धारावाहिक में उन्होंने अपने अभिनय को निखारा और अपनी पहचान बनाई। शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘दीवाना’ से किया। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया था। यह फिल्म सुपर हिट रही और इसके बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

  • 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे मे शाहरुख मुख्य भूमिका में नजर आए। बॉलीवुड के इतिहास में यह सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म मुंबई के सिनेमाघरों में 12 सालों से चल रही है। इस फिल्म के लिए उन्हें एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया।
  • 1996 का साल शाहरुख के लिए निराशाजनक रहा। क्योंकि इस साल उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। 1997 में यश चोपड़ा की ‘दिल तो पागल है’, सुभाष घई की ‘परदेस’ और अजीज मिर्जा की फिल्म ‘यस बॉस’ जैसी फिल्मों से शाहरूख ने फिर से सफलता पाई।
  • 1998 में शाहरुख खान करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में नजर आए उस साल यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही, और शाहरुख को चौथी बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
  • आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुहाब्बतें’ में उनके किरदार को काफी सराहना मिली। इसके बाद इसी साल आई उनकी फिल्म ‘जोश’ हिट रही।
  • वर्ष 2000 में ही शाहरुख ने अभिनेत्री जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ मिलकर अपनी खुद की फिल्म निर्माण कंपनी ‘ड्रीम्स अनलिमिटेड’ की शुरुआत की। इस कंपनी की बैनर तले बनी एक फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ मे शाहरुख खान और जूही चावला दोनों ने अभिनय किया लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फिल्म असफल रही।
  • वर्ष 2001 में शाहरुख ने करण जौहर के निर्देशन में एक पारिवारिक फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बनाई, जिसमें शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, रितिक रोशन, और करीना कपूर जैसे सितारे भी नजर आए यह फिल्म उस वर्ष कि सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।
  • वर्ष 2002 में वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में नजर आए, और इस फिल्म के लिए उन्हें एक बार फिर फिल्मफेयर का अवार्ड मिला। यह फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर बनी तीसरी हिंदी फिल्म थे।
  • वर्ष 2004 में उनकी तीन फिल्में ‘मैं हूं ना’, ‘वीर जारा’ और ‘स्वदेश’ रिलीज हुई। जहां ‘मैं हूं ना’ हिट फिल्म रही, वहीं ‘वीर जारा’ उस वर्ष की सबसे कामयाब फिल्म रही, वहीं उनकी तीसरी फिल्म ‘स्वदेश’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन उनकी भूमिका की काफी सराहना हुई, और उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2005 में आई उनकी फिल्म ‘पहेली’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और असफल रही। इसके बाद वे वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में नजर आए। इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सफलता पाई। इसी वर्ष शाहरुख ने 1976 में बनी हिट फिल्म ‘डॉन’ कि रिमेक ‘डॉन’ में काम किया जो कि हिट साबित हुई।
  • वर्ष 2007 में उनकी दो फिल्में ‘चक दे इंडिया’ और ‘ओम शांति ओम’ रिलीज हुई। जिसमें ‘चक दे इंडिया’ एक बहुत ही हिट सफल फिल्म साबित रही, वही ‘ओम शांति ओम’ असफल रही।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में।

शाहरुख खान की फिल्म के लिए 2019, 2020 की डेट बुक्ड थी, पर कोरोना वायरस के कारण किसी भी फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। उनकी आने वाली फिल्में इस प्रकार है,–

  1. डॉन – 3
  2. हे राम
  3. राकेश शर्मा (बायोपिक सलूट)
  4. फेन-2
  5. धुम-4
  6. विक्रम वेध (तमिल फिल्म कि रिमेक)
  7. रावण – 2, आदि।

आईपीएल टीम (IPL Team)

'कोलकाता नाइट राइडर्स'

                                                  ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’

शाहरुख खान ने जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ मिलकर आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम भी खरीदी है, जिसका नाम है – ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’

शाहरुख – सलमान के बीच विवाद।

शाहरुख और सलमान खान के बीच का विवाद बहुत समय तक रहा और यह विवाद लगभग 5 सालों तक चला। हुआ कुछ यूं कि कैटरीना कैफ की एक पार्टी में शाहरुख ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कुछ कहा और उस वक्त सलमान भी वहीं मौजूद थे और दोनों में थोड़ी थोड़ी बहस हुई और उसके बाद उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

फराह खान के पति के साथ मारपीट का विवाद।

अभिनेता संजय दत्त के द्वारा आयोजित जुहू के एक नाइट क्लब में शाहरुख खान खान और शिरीष कुंदर के बीच विवाद हुआ जिसके बाद शाहरुख ने गुस्से में आकर शिरीष कुंदर (जो कि फराह खान के पति और फिल्म निर्देशक हैं) को सोफे पर ही दबाकर चांटा जड़ दिया था,जिसकी वजह से यह विवाद भी काफी गर्म रहा

सम्मान एवं पुरस्कार।

  • 1994 – फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फिल्म बाजीगर
  • 1996 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
  • 1998 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, दिल तो पागल है ।
  • 1999 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कुछ कुछ होता है।
  • 2003 – फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, देवदास
  • 2005 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, स्वदेश
  • 2005 – भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित
  • 2007 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार चक दे इंडिया,
  • 2011 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, माय नेम इज खान

शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’

अपने स्ट्रगल के दिनों में शाहरुख कभी मुंबई की सड़कों पर रात गुजारा करते थे। लेकिन आज सफलता के मुकाम पर पहुंचने के साथ ही उन्हे मानो सब कुछ मिल गया हो।जो कभी मुंबई की सड़कों पर रात गुजारा करते थे, आज उनके पास मुंबई में ही भारत का तीसरा सबसे महंगा घर है। उनके घर का नाम है ‘मन्नत’।
दरअसल शाहरुख को समुद्र के पास यानी सी-फेसींग घर चाहिए था, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता हो। और उनका घर यह घर ‘मन्नत’ समुद्र के पास ही है।

अगर बात की जाए उनके घर ‘मन्नत’ की तो, मन्नत की कीमत लगभग 2000 करोड रुपए के आसपास है।

शाहरुख की बुरी आदतें

शाहरुख खान को स्मोकिंग की आदत है। उनकी इस आदत से उनके प्रशंसक भी वाकिफ हैं। अगर शाहरुख के करीबी दोस्तों की मानें तो, शाहरुख को खाने का कम और उन्हे सिगरेट एवं कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा शौक है। अगर शाहरुख को सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक मिल जाए तो वह रात भर जग कर भी काम कर सकते हैं।

शाहरुख खान के से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

शाहरुख खान को एक्टिंग के अलावा अवार्ड फंक्शन की मेजबानी का भी शौक है, और उन्होंने कई अवॉर्ड फंक्शंस होस्ट भी किए हैं।
शाहरुख को अंक ज्योतिष में भी विश्वास है। वह अपने लिए ‘555’ के अंक को शुभ मानते हैं, और इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ियों के नंबर भी ‘555’ अंक से हीं रजिस्टर करवाएं हैं। यहां तक कि उनके ईमेल में भी ‘555’ का अंक जुड़ा हुआ है।
शाहरुख के मोम की मूर्ति भी लंदन स्थित म्यूजियम में शामिल की गई है।
शाहरुख इस्लाम धर्म में विश्वास कर रखते हैं, लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म की लड़की से हिंदू रीति रिवाजों से शादी की, और अपने तीनों संतानों को दोनों धर्म, हिंदू एवं मुस्लिम धर्म की शिक्षा दी।

Advertisement

You may also like...

2 Responses

  1. Roshan Rajveer says:

    Good job….!
    मुझे शाहरुख खान की यह जीवनी पढ़कर अच्छा लगा। आपने लगभग उनसे जुड़ी बहुत सारी चीज इसमें मेंशन की हुई है।

    Nice and thankyou for sharing….!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *