सोनू सूद की बायोग्राफी | Sonu Sood Ki Biography in Hindi

सोनू सूद की बायोग्राफी | Sonu Sood Ki Biography in Hindi

वैसे तो सोनू सूद बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर अभिनेता है, लेकिन कोरोनावायरस (कोविड-19) जैसी महामारी में, जब पूरे देश में लोकडाउन (Lockdown) जैसी भयावह स्थिति थी, तब उन्होंने गरीब और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए राशन एवं राहत सामग्री की सुविधा, लोगों के इलाज, जगह-जगह फंसे हुए लोगों को उनके घर पहुंचाने में और आम जनता को ऑक्सीजन मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद लोगों के दिलों में उनके लिए प्रेम और बढ़ गया है और आज उन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है।

Advertisement

फिल्मी दुनिया में अपने दमदार अभिनय से किसी भी किरदार में जान डाल देने वाले सोनू सूद एक अच्छे कलाकार तो है ही, लेकिन  कोविड-19 (covid-19) जैसी महामारी में उन्होंने यह साबित कर दिया कि, वह अच्छे एक कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय (south indian) फिल्मों से की और बॉलीवुड के गलियारों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

वह एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं जैसे तेलुगू हिंदी, तमिल, पंजाबी और कन्नड़ जैसी भाषाओं की कई फिल्मों में काम भी किया है। तो आइए जानते हैं, उनके जीवन के बारे में।

सोनू सूद की बायोग्राफी | Sonu Sood Ki Biography in Hindi

सोनू सूद की बायोग्राफी | Sonu Sood Ki Biography in Hindi

सोनू सूद का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   सोनू सूद

जन्म  :   30 जुलाई 1973

निक नेम  :   सोनू

जन्म स्थान  :   मोगा, लुधियाना (पंजाब, भारत)

पिता  :   शक्ति सागर सुद  

माता  :   सरोज सुद

बहनें  :   दो बहने, मोनिका सूद (बड़ी बहन) और  मालविका सूद (छोटी बहन)

गृह नगर  :  मोगा, लुधियाना (पंजाब, भारत)

वर्तमान निवास स्थान  :   मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

धर्म  :   हिंदू

जाति  :   जाट

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

स्कूली शिक्षा  :   सैकरेड हाईस्कूल, मोगा

कॉलेज  :   यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, नागपुर

शिक्षा  :  स्नातक

राशि  :   सिंह

पेशा  :  अभिनय, मॉडल, निर्माता, समाजसेवी

पत्नी  :  सोनाली सूद

बच्चे  :   दो बेटे, अयान सूद और ईशान सूद

वजन  :   80 किलो (176 पाउंड)

लंबाई  :  6 फीट, 150 cm मे, (1.85 मीटर मे)

पसंदीदा अभिनेता  :  सिल्वेस्टर स्टेलोन, अमिताभ बच्चन

पसंदीदा अभिनेत्री  :   रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी

पसंदीदा गायक  :   लता मंगेशकर,अरिजीत सिंह

पसंदीदा खेल  :   क्रिकेट, तैराकी

पसंदीदा व्यंजन  :   आलू पराठा

शौक (hobby)  :   कसरत करना, किक बॉक्सिंग करना और घूमना

सोनू सूद का प्रारंभिक जीवन ।

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित मोगा में हुआ। उनका परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार था। उनके पिता का नाम शक्ति सागर है और वे मोगा में ही ‘मुबंई क्लॉथ’ नाम कि एक कपड़ें कि दुकान के मालिक थे। सोनू सूद अपने पिता के कारोबार में उनकी मदद भी करते थे।

उनकी माता का नाम सरोज सूद है और उनके दो बहने भी हैं मालिक का मालविका सूट और मोनिका सूट मालविका सोनू सूद की बड़ी बहन तथा मोनिका शुद्ध शुद्ध की छोटी बहन है उनकी मां मोगा के एक स्थानीय विद्यालय में अध्यापिका के पद पर बच्चों को पढ़ाती थी।

सोनू सूद एक पंजाबी जाट परिवार से संबंधित संबंध रखते हैं, और उनकी दो बहने भी हैं- मालविका सूद और मोनिका सूद। मालविका सूद, सोनू सूद की बड़ी बहन तथा मोनिका सूद, सोनू सूद की छोटी बहन है

शिक्षा ।

सोनू सूद की स्कूली शिक्षा सेक्रेड हाई स्कूल, मोगा से हुई। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए नागपुर चले गए। वहां उन्होने यशवंतराव चौहान महाविद्यालय से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्हें मॉडलिंग का बहुत शौक था, तो इंजीनियरिंग करने के साथ-साथ वे मॉडलिंग भी किया करते थे।

सोनू सूद ने बहुत कम ही समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

वैवाहिक जीवन ।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सोनू सूद की दोस्ती सोनाली से हुई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे एक दूसरे को डेट करने लगे।

कुछ समय बाद उन दोनों ने अपने-अपने परिवार की सहमति से एक दूसरे से 25 सितंबर 1996 को शादी कर ली।

सोनू सूद की पत्नी सोनाली एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इस दंपत्ति के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम अयान सूद और ईशान सूद है।

सोनू सूद अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनकी पत्नी ने हर कदम पर उनका पर साथ दिया है। वे एक दूसरे का बहुत ख्याल भी रखते हैं।

  • सोनू सूद धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करते।
  • सोनू सूद को जानवरों से बहुत लगाव है, और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।

करियर की शुरुआत

अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनू 5500 रुपये लेकर काम की तलाश में मुंबई आए। सोनू मुंबई में एक कमरे में 6 लोगों के साथ रहते थे और अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम नौकरी भी की।

अभी नौकरी के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग के लिए भी कड़ी मेहनत की। उन्होंने मिस्टर इंडिया कंपटीशन में भी भाग लिया था।

फिल्मी दुनिया का सफर ( फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत) ।

जहां फिल्मी दुनिया में आने के लिए, आपका एक खास परिवार के साथ संबंध होना जरूरी है, वही सोनू सूद ने खुद अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और सफलता पाई।

वर्ष 1999 में सोनू सूद ने तमिल फिल्म ‘कालजघर’ से अपने करियर की शुरुआत की। परंतु इस फिल्म से उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

इसके बाद उन्हे अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया, और उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ हिट रही।

वर्ष 2002 में आई इस फिल्म में उन्होंने भगत सिंह के किरदार को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा। जिसकी वजह से यह फिल्म हिट रही और इस तरह से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई।

इसके बाद वर्ष 2004 में आई फिल्म ‘युवा’ में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ अपने अभिनय का जलवा दिखाया, और वर्ष 2005 में आई उनकी फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में उन्होंने एक निगेटिव भूमिका निभाई। उन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है और  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है।

वर्ष 2008 में आई  फिल्म ‘जोधा-अकबर’ में उन्होंने जोधा के भाई राजकुमार सूजामल का किरदार निभाया था। यह फिल्म हिट रही और इसके लिए उनको फ़िल्मफ़ेयर के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामित किया गया था।

इसके बाद वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ में वे नकारात्मक भूमिका (Negative Role) मे नजर आए। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार ‘छेदी सिंह’ से सोनू सूद को काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ वे मुख्य भूमिका में नजर आए।

सोनू सूद ने बहुत सी चर्चित फिल्में । 

सोनू सूद ने बहुत सी चर्चित फिल्मों में काम किया है, जिसमें फिल्म-

नेंजिनिले (1999),

हैंड्स अप! (2000),

मजनूल (2001),

शहीद-ए-आजम (2002),

जिंदगी खूबसूरत है (2002),

राजा (2002),

अमैलू अब्बिलु (2003),

कोविलपट्टी वीरलक्ष्मी (2003),

कहां हो तुम (2003),

मिशन मुंबई (2004),

युवा (2004),

चंद्रमुखी (2005),

सुपर (2005),

आशिक बनाया अापने (2005), सिसकियां (2005), डाइवोर्स (2005), अशोक (2006), रॉकइन मीरा (2006), जोधा अकबर (2008), मिस्टर मेधावी (2008), सिंह इज किंग (2008), एक विवाह ऐसा भी (2008), अरुंधति (2009), ढूंढते रह जाओगे (2009), अजानेयुलू (2009), बंगारू बाबू (2009), एक निरंजन (2009), सिटी ऑफ लाइफ (2009), दबंग (2010), शक्ति (2011), बुड्ढा होगा तेरा बाप (2011), कंदिरीगा (2011), दुकूडु (2011), वीर विष्णुवर्धन (2011), ओस्ते (2011), मैक्सिमम (2012), जुलाई बिट्टू (2012), शूट आउट एट वडाला (2013), माधा गजा राजा (2013), रमैया वस्ता वैया (2013), भाई (2013), राणा (2013), कुछ दिन कुछ पल (2013), ब्रह्मा (2013), हैप्पी न्यू ईयर (2014), तूतक तूतक तूतिया (2016), सिंबा (2018), जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।

हालांकि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है, और उनके किरदार की तारीफ भी हुई।

सोनू सूद कैसे बने हजारों लोगों के मसीहा ।

जब कोरोना ने भारत में अपने पांव पसारे और जब भारत में अचानक ही लॉकडाउन (Lockdown) जैसी स्थिति आई, तब अचानक हुए इस लॉकडाउन की वजह से लाखों भाई-बहन (चाहे वे मजदूर हो, स्टूडेंट हो या फिर नौकरी पेशा) जहां काम करते थे, जहां पढ़ाई करते थे वहीं फंसे रह गए। क्योंकि सभी राजमार्ग, सभी रेल मार्ग और सभी हवाई जहाज सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।

जहां सरकार ने लोगों को अपने अपने घर पहुंचाने में मदद की, वहीं सोनू सूद ने भी आगे आकर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना शुरू कर दिया।

ऐसे समय में जब बड़े-बड़े सेलिब्रिटी मूकदर्शक बने देख रहे थे, तब सोनू सूद ने लोगों की मदद की। उसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने उनकी संस्था में डोनेशन दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों कि मदद की जा सके।

वह मदद के लिए ऐसे समय आगे आए, जब लोगों को, देश को इसकी जरूरत थी। वह अभी भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। वह लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार रहते हैं।

2020 में एक किसान की बेटी द्वारा खेत की जुताई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब यह वीडियो सोनू सूद ने देखा तो उन्होंने उस परिवार को एक ट्रैक्टर दिलवाया और कहा कि यह ट्रैक्टर पूरे गांव का है।

अपना मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक ।

सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800 1213 711 और 1800-121-664422 जारी किया, जिस पर कोई भी कॉल करके उनकी मदद ले सकता है। इसके साथ ही उनकी टीम ने एक व्हाट्सएप नंबर 93214 72118 भी जारी किया। इसके द्वारा भी कोई भी व्यक्ति उनकी मदद ले सकते हैं।

लोगों की मदद करने के लिए वे और उनकी पूरी टीम निरंतर इस पर काम कर रही है। अपनी इस परोपकारीता के लिए उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली और लोगों का मसीहा बन गए।

सोनू सूद की पर्सनल डिटेल ।

Email Id : sonusood@hotmail.com

Address :  605/606,Casablance Apartment,

Yamuna Nagar, Ishwar, Andheri west, Mumbai, Maharastra, India.

Twitter account : @SonuSood

Instagram Account :  sonu_sood

सम्मान एवं पुरस्कार ।

  • ग्रासिम मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में सोनू सूद ने शीर्ष 5 प्रतिभागियों को में अपनी जगह बनाई।
  • तेलंगाना में सोनू सूद के प्रशंसकों ने उनके द्वारा, लॉकडाउन में लोगों की निस्वार्थ मदद करने पर, उन्हें सम्मानित करने के लिए एक मंदिर भी बनवाया है।
  • सोनू सूद कई पॉपुलर मैगजीन के कवर पेज पर फीचर हो चुके हैं।
  • वर्ष 2010 में ‘अरुंधति’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार ‘नंदी अवार्ड’ और सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2011 मे फिल्म दबंग में छेदी सिंह के किरदार के लिए उनको आईफा द्वारा बेस्ट विलेन अवार्ड और अप्सरा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2014 में फिल्म ‘इंटरटेनमेंट’ मे के लिए नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ‘स्टारडस्ट’ (Stardust) अवार्ड से नवाजा गया।
  • 28 सितंबर 2020 मे मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNOD) के द्वारा स्पेशल ह्यूमेनिटेरियन एक्शन अवार्ड ‘SDG’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करने लाखों पर वासियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए तथा विदेशों में फंसे छात्रों को उनके घर तक वापस भेजने के लिए दिया गया।

जब पड़ा सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का छापा ।

कोरोन जैसी महामारी में लोगों का मसीहा बने सोनू सूद के घर पर 15 सितंबर 2021 को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ने छापा मारा। इसके साथ ही उनके पांच अन्य जगहों पर भी खोजबीन कि गयी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सोनू सूद के सपोर्ट में काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दि।

जब इनकम टैक्स की रेड पूरी हुई तब ऑफिसर्स ने सोनू सूद पर 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया, और कहा कि, सोनू सूद ने अपने अपने द्वारा किए गए राहत कार्यों में करीब 1.9 करोड रुपए ही खर्च किए हैं जबकि उनके बैंक अकाउंट में करीब 17 करोड़ रुपए मिले हैं।

जिसके बाद सोनू सूद ने एक न्यूज़ चैनल के माध्यम से यह बताया कि उनके बैंक अकाउंट में 20 करोड़ रुपए की राशि है और उसे खर्च करने में समय लगेगा, और इसके एक-एक रुपए का हिसाब वह रखेंगे और  वह आईटी डिपार्टमेंट (Income tex department) को मुहैया करवाएंगे।

Advertisement

You may also like...

1 Response

  1. Roshan Rajveer says:

    Nice…!
    Great job

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *