टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff  biography in Hindi

टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff  biography in Hindi

 

टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय (टाइगर श्रॉफ विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Tiger Shroff Biography in Hindi [ Tiger Shroff, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]

 

टाइगर श्रॉफ | Tiger Shroff

भारतीय अभिनेता


Tiger Shroff Biography in Hindi : दोस्तों ! टाइगर श्रॉफ एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, डांसर और मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता आयशा दत्त के बेटे हैं। अपने अभिनय के द्वारा वे बॉलीवुड में अपने आपको एक बेहतरीन अभिनेता कि सूची में शुमार कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में फिल्म “हिरोपंती” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को “हीरोपंती”, “बागी”, “बागी 2”, “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” और “वॉर” जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी है।

Tiger Shroff Biography in Hindi | टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय

Tiger Shroff Biography in Hindi | टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय

टाइगर कौन की पहली फिल्म के लिए, बेस्ट परफॉमेंस का ‘स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो अवार्ड’ से नवाजा गया था। वर्ष 2018 में टाइगर श्रॉफ को “फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100” की सूची में शामिल किया जा चुका है। वह भगवान शिव को बहुत मानते हैं और अपनी प्रतिभा और जुनून का श्रेय भगवान शिव को देते हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए टाइगर श्रॉफ के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor biography in hindi

Table of Contents

टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) जय हेमंत श्रॉफ (Jai Hemant Shroff)
उपनाम (Nickname) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)
जन्म (Birth) 2 मार्च 1990
उम्र (Age) 33 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) जैकी श्रॉफ (अभिनेता)
माता (Mother) आयशा दत्त
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान पता (Current City) प्रणेता अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू, मुंबई
  • अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
शिक्षा (Education) एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मीन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) भारतीय अभिनेता, डांसर, और मार्शल आर्टिस्ट
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2014 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  डेब्यू फिल्म – हिरोपंती (2014)
वैवाहिक स्थिति (marital status)  अविवाहित
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) दिशा पाटनी (अभिनेत्री)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेता के रूप में
वेबसाइट (Website)
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹287 करोड़ ($35 मिलियन)

 

टाइगर श्रॉफ का प्रारंभिक जीवन | Tiger Shroff Early Life

Tiger Shroff Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। टाइगर के पिता, जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं। जबकि उनकी मां, आयशा दत्त एक फिल्म निर्माता हैं। टाइगर की एक बहन भी है, जिनका नाम कृष्णा श्रॉफ है और वह भी पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं।

Tiger Shroff with his Family01 -

बता दें कि, टाइगर तुर्की, बंगाली, गुजराती और बेल्जियम वंश का मिश्रण है। क्योंकि, उनकी माँ एक बंगाली और बेल्जियम परिवार से ताल्लुक रखती है। जबकी पिता एक गुजराती और तुर्की परिवार से ताल्लुक रखते है। टाइगर का वास्तविक नाम, जय हेमंत श्रॉफ है। जब वे छोटे थे तब वह बाघ की तरह काटते और छलांग लगाते थे। जिसके बाद उनके पिता जैकी श्रॉफ ने उनका नाम टाइगर रखा था।

Tiger Shroff with his mother (M) and sister (R)

Tiger Shroff with his mother (M) and sister (R)

जब टाइगर श्रॉफ महज 4 साल के थे, तभी से उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। एक फिल्मी माहौल में पले-बढ़े टाइगर श्रॉफ बचपन से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Nene biography in hindi

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – जैकी श्रॉफ

मां – आयशा दत्त

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – कृष्णा श्रॉफ

 

टाइगर श्रॉफ कि शिक्षा | Tiger Shroff Education

Tiger Shroff Education : टाइगर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू से और अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से पुरी की है। टाइगर बचपन से ही पढ़ाई में एक औसत छात्र रहे थे। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में दाखिला लिया। लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। क्योंकि, वे बचपन से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे, और फिल्म में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

जानिए – अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय | Jahnvi Kapoor Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement 

लंबाई (Height) से० मी०- 172

मी०- 1.72

फीट – 5′ 8″

वजन (Weight) 70 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 44 इंच

-कमर : 30 इंच

-Biceps : 16 इंच

आंखों का रंग (Eye color) भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला

 

टाइगर श्रॉफ का निजी जीवन | Tiger Shroff Personal Life

Tiger Shroff personal life & marriage : दोस्तों ! 33 वर्षीय टाइगर श्रॉफ, अप्रैल 2023 तक अविवाहित हैं। हालांकि, वे पिछले 6 सालों से अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे थे। लेकिन हाल ही में कुछ खबरें निकलकर सामने आई हैं कि, अब उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

Tiger Shroff with Disha Patani

Tiger Shroff with Disha Patani

वर्तमान में, टाइगर श्रॉफ मुंबई में अपने माता पिता और अपनी बहन के साथ रहते हैं।

जानिए – ओपन एआई के सीईओ सेम ऑल्टमैन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ का लव अफेयर | Tiger Shroff Love Affairs

Tiger Shroff Love Affairs : दोस्तों ! दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को पिछले 6 सालों से डेट कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्तो की पुष्टि नहीं की। इस दौरान, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को कई बार एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने भी एक इंटरव्यू में यह बात कबूली थी की, ” टाइगर 25 साल की उम्र से किसी लड़की को डेट कर रहा था। “  लेकिन उन्होंने दिशा पाटनी का नाम जाहिर नहीं किया था।

Tiger Shroff & Disha Patani

Tiger Shroff & Disha Patani

लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार, अगस्त 2022 में ऐसी खबरें आई कि दोनों कलाकारों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस दौरान यह भी अफवाह उड़ी थी कि, टाइगर श्रॉफ ने अभिनेत्री दिशा पाटनी से शादी करने से इंकार कर दिया।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय | Manoj Bajpayee biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ का बॉलीवुड करियर | Tiger Shroff Bollywood Career

टाइगर श्रॉफ | Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ | Tiger Shroff

Tiger Shroff Bollywood Career : दोस्तों ! टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में फिल्म “हीरोपंती” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म मे अभिनेत्री कृति सेनन ने उनके ऑपोजिट भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनके अभिनय की सराहना भी की थी।

वर्ष 2016 में, टाइगर अपनी अगली एक्शन फिल्म “बागी” में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ₹1 बिलियन की कमाई की। टाइगर की यह दूसरी फिल्म थी। इसके बाद टाइगर ने इसी साल, रेमो डिसूजा की एक फिल्म “ए फ्लाइंग जट्ट” में काम किया जिसमें उनके अपोजिट जैकलिन फर्नांडिस नजर आई थी। इस फिल्म के लिए टाइगर ने पंजाबी बोलना भी सीखा था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

वर्ष 2018 में, वे अपनी अगली फिल्म बागी की सीक्वल “बागी 2” में अपनी कथित प्रेमिका दिशा पटानी के साथ काम किया। उनकी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी और फिल्म सुपरहिट रही।

वर्ष 2019 में टाइगर ने पुनीत मल्होत्रा ​​की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2” में अभिनय किया। यह फिल्म वर्ष 2012 की रिलीज हुई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” कि सीक्वल थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।

इसके अगले साल, वर्ष 2020 में टाइगर ने अपने पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म “वॉर” फिल्म में अभिनय किया। जिसमें टाइगर ऋतिक रोशन के साथ एक्शन सीन करते हुए दिखाई दिए। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वर्ष 2021 में, टाइगर ने “बागी” की सीक्वल “बागी 3” में काम किया। जिसमें वे एक बार फिर से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए। इस फिल्म में भी उन्हें कई एक्शन सीन करते हुए पाया गया। उनकी यह फिल्म भी बांकी सीक्वल्स की तरह हिट साबित हुई।

वर्ष 2022 में, वे तारा सुतारिया और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ एक रोमांटिक एक्शन फिल्म “हीरोपंती 2” में दिखाई दिए। जो हीरोपंती के सीक्वल फिल्म थी। इसके बाद, दिसंबर 2022 में वह एक बार फिर से अभिनेत्री कृति सेनन के साथ एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म “गणपथ” में नजर आए।

जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जीवन परिचय | Deepti Sharma biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में | 

Tiger Shroff Biography in Hindi : वर्ष 2023-24 में टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के साथ टाइगर की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में दोनों सितारे एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

Tiger Shroff with Akshay Kumar

Tiger Shroff with Akshay Kumar

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि, जिस साल टाइगर श्रॉफ पैदा हुए थे, उसी साल अक्षय कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्षय कुमार ने टाइगर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।

इसके अलावा, इस साल टाइगर श्रॉफ कि फिल्में “बागी 4” और “स्क्रु ढीला” और “रैंबो” में आने कि संभावना है।

  • बड़े मियां छोटे मियां
  • बागी 4
  • स्क्रु ढीला
  • रैंबो

जानिए – ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले भारतीय सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम किरवानी जीवन परिचय | MM Keeravani biography in hindi

 

अपनी पहली फिल्म के लिए, टाइगर ने की थी कड़ी मेहनत |

Tiger Shroff Biography in Hindi : टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली फिल्म “हिरोपंती” के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 3 साल तक कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म में सभी स्टंट उन्होंने खुद से किए हैं। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए डांस और स्टंट को लोगों ने खूब सराहा।

इससे पहले, वर्ष 2013 में टाइगर ने आमिर खान को फिल्म “धूम 3” में उनकी बॉडी बनाने के लिए उनके वर्कआउट रूटीन में आमिर खान की मदद भी की थी।

फिल्मों में आने से पहले, टाइगर श्रॉफ को वर्ष 2009 के टीवी धारावाहिक “फौजी” में मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने फिल्म से अपना डेब्यू करने के लिए इस टीवी शो में काम करने से मना कर दिया था।

जानिए – d-mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी का जीवन परिचय | Radha Kishan Damani biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ की फिल्में | Tiger Shroff Films

2014 : हीरोपंती

2016 : बागी; अ फ्लाइंग जट्ट

2017 : मुन्ना माइकल

2018 : वेलकम टू न्यूयॉर्क; बागी 2

2019 : स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2; वॉर

2020 : बागी 3

2022 : हीरोपंती 2; गणपत : चैप्टर 1

जानिए – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia biography in hindi

 

कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए हैं, टाइगर श्रॉफ | Tiger Shroff in music Video –

Tiger Shroff Biography in Hindi : दोस्तो ! टाइगर श्रॉफ जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने शानदार डांसर भी हैं। बॉलीवुड में उन्हें उनके एक्शन के साथ-साथ उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। इस वजह से टाइगर श्रॉफ को कई म्यूजिक वीडियोस में भी देखा गया है। जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

  •  2015 – “Zindagi Aa Raha Hoon Main” – Atif Aslam
  • 2015 – “Chal Wahan Jaate Hain” – Arijit Singh
  • 2016 – “Befikra” – Meet Bros, Aditi Singh Sharma
  • 2018 – “Get Ready to Move” – Armaan Malik
  • 2019 – “Are You Coming” – Benny Dayal
  • 2019 – “Har Ghoont Mein Swag” – Badshah
  • 2020 – “I Am a Disco Dancer 2.0” – Benny Dayal
  • 2020 – “Muskurayega India” – Vishal Mishra
  • 2020 – “You Are Unbelievable” – Himself
  • 2021 – “Casanova” – Himself
  • 2021 – “Vande Mataram” – Himself

जानिए – भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit Kaur biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ की पसंदीदा चीजें | Tiger Shroff Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – आमिर खान, और ऋतिक रोशन

हॉलीवुड – ब्रूस ली

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) हॉलीवुड : Enter the Dragon (1973)
पसंदीदा खेल (Favorite Game) फ़ुटबॉल, क्रिकेट
पसंदीदा कलर (Favorite color) काला
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) पिज़्ज़ा, पास्ता, सलाद, मांसाहारी व्यंजन
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) मालदीव और गोवा
शौक (Hobbies) डांस करना, मार्शल आर्ट करना, और जिम करना

 

टाइगर श्रॉफ की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Tiger Shroff Net Worth, House, Car collection, Salary

Tiger Shroff Net worth : दोस्तों ! विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कुल नेटवर्थ 55-60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। टाइगर श्रॉफ फिल्म और एडवरटाइजमेंट से मोटी कमाई करते हैं। टाइगर प्रति फिल्म 5 से ₹10 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज करते हैं। 

इसके अलावा, वर्ष 2018 में टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने “MMA Gym” नाम का एक Gym भी शुरू किया है।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty biography in hindi

 

कुल संपत्ति (Net Worth) ₹55-60 करोड़ रूपये (मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹5-10 करोड़ रूपये / फिल्म
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से
कार संग्रह (Car Collection)
  • एसएस जगुआर 100
  • शेवरले क्रूज़
  • बीएमडब्ल्यू

 

टाइगर श्रॉफ की भगवान शिव में है गहरी आस्था

Tiger Shroff Biography in Hindi : दोस्तों ! टाइगर श्रॉफ को भगवान शिव में गहरी आस्था है। टाइगर भगवान शिव के एक बड़े भक्त हैं, और वह अपनी फिटनेस का श्रेय भगवान शिव को देते हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो, इसके अलावा टाइगर प्रत्येक सोमवार और प्रत्येक महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान उपवास भी रखते हैं।

भगवान शिव के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं कि, ” विनाश के देवता और तांडव के निर्माता, भगवान शिव मुझे सब कुछ पाने के लिए प्रेरित किया और जब मैं कोई एक्शन सीक्वेंस करता हूं, या स्टेज पर परफॉर्म करता हूं तो यही मानसिकता मुझे प्रेरित करती है। जब मैं कोई एक्शन सीक्वेंस या डांस करता हूं, तो मैं वही ऊर्जा और जुनून को ध्यान में रखते हुए अपने पूरे स्टंट पर फोकस देता हूं। इसलिए मैं उन्हें मूल एक्शन स्टार के रूप में देखता हूं। “

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वर्ष 2014 में टाइगर श्रॉफ को ताइक्वांडो में मानद पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था। टाइगर, ऋतिक रोशन को अपना आदर्श मानते हैं, और उनकी तरह ही एक सफल अभिनेता बनना चाहते थे। आज वे बॉलीवुड में सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।

जानिए – फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग का जीवन परिचय | Mark Zuckerberg biography in hindi

 

टाइगर श्रॉफ से जुड़े विवाद। Tiger Shroff Controversies

Tiger Shroff controversies : वैसे तो टाइगर श्रॉफ हर विवाद से दूर रहते हैं। लेकिन, 2 जून 2021 को टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को लॉकडाउन के दौरान दोपहर 2 बजे के बाद मुंबई बैंडस्टैंड पर कार में घुमते हुए मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसके बाद, बांद्रा पुलिस द्वारा COVID-19 लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उनपर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उनके और उनके ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज किया था।

जानिए – दिवंगत भारतीय सिंगर लता मंगेशकर का जीवन परिचय, मृत्यु | Lata Mangeshkar biography, Death in hindi

 

टाइगर श्रॉफ को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Tiger Shroff Awards & Rewards

  • वर्ष 2018 में टाइगर श्रॉफ को “फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100” की सूची में चित्रित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में उन्हें फिल्म “हीरोपंती” के लिए ‘स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो अवार्ड’ से नवाजा गया।
  • वर्ष 2014 में उन्हें ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2015 में टाइगर श्रॉफ को फिल्म “हीरोपंती” के लिए ‘IIFA अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म “हीरोपंती” के लिए ‘लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड’ से नवाजा गया।
  • फिल्म हीरोपंती के लिए उन्हें ‘स्टार गिल्ड अवार्ड’ में बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था।

 

टाइगर श्रॉफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shahid Kapoor

  • क्या टाइगर श्रॉफ शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • क्या टाइगर श्रॉफ सिगरेट पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
  • टाइगर श्रॉफ का जन्म मुंबई शहर में एक फिल्मी परिवार में हुआ था।
  • टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ एक मशहूर फिल्म अभिनेता हैं और उनकी मां आयशा दत्त एक फिल्म निर्माता है।

Tiger Shroff with his father Jekki Shroff -

  • टाइगर श्रॉफ की एक बहन, कृष्णा श्रॉफ है और वह भी पेशे से एक फिल्म निर्माता है।
  • टाइगर श्रॉफ एक अभिनेता, होने के साथ एक डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं, जो अपने बॉडी लिए जाने जाते हैं।
  • उन्होंने महज 4 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

Tiger Shroff02 -

  • टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन बचपन में काफी शरारती होने की वजह से उनके पिता जैकी श्रॉफ ने उनका नाम टाइगर रख दिया था।
  • बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले, टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2013 की बॉलीवुड फिल्म “धूम 3” में अभिनेता आमिर खान की बॉडी बनाने में मदद की थी।
  • टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • टाइगर श्रॉफ ब्रूस ली और माइकल जैक्सन को अपना आदर्श मानते हैं।
  • वर्ष 2009 में उन्हें एक टीवी शो “फौजी” में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन उन्होंने टीवी शो में काम करने से मना कर दिया था।
  • टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर रियल लाइफ में भी एक अच्छे दोस्त हैं।

Tiger with Shraddha Kapoor -

  • टाइगर श्रॉफ WWE कुश्ती के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और वह खुद भी एक फिटनेस फ्रीक हैं।
  • टाइगर, भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह अपने कामयाबी का पूरा श्रेय भगवान शिव को देते हैं।
  • वर्ष 2018 में टाइगर श्रॉफ ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर “MMA Gym” नाम का एक जिम शुरू किया था।

Tiger Shroff Gym -

  • टाइगर श्रॉफ बेंगलुरु टाइगर्स के ब्रांड एंबेसडर और सह-मालिक हैं। जिसका स्वामित्व 8K माइल्स मीडिया ग्रुप के पास है।
  • वर्ष 2018 में टाइगर श्रॉफ को “फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100” की सूची में चित्रित किया गया था। 

 

टाइगर श्रॉफ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ कौन है ?

उत्तर : टाइगर श्रॉफ एक जाने-माने भारतीय अभिनेता है। वह मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता आयशा दत्त के बेटे हैं। टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2014 में फिल्म ‘हिरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को, “बागी”, “बागी-2” और “वॉर” जैसे कई बेहतरीन फिल्में दी है।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : शाहिद कपूर का जन्म 2 मार्च 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ किस राज्य से हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : टाइगर श्रॉफ के पिता, जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और उनकी माँ, आयशा दत्त एक फिल्म निर्माता हैं।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक बहन – कृष्णा श्रॉफ

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ की बहन कौन हैं ?

उत्तर : टाइगर श्रॉफ की बहन का नाम कृष्णा श्रॉफ है जो एक फिल्म निर्माता है।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : अप्रैल 2023 तक, टाइगर श्रॉफ अविवाहित है।

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – हीरोपंती (वर्ष 2014 में)

प्रश्न : टाइगर श्रॉफ कि गर्लफ्रेंड कौन है?

उत्तर : टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी है, जो कि एक अभिनेत्री है।

प्रश्न : वर्ष 2023 में टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कुल संपत्ति ₹50 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *