ऐश्वर्या रजनीकांत की बायोग्राफी | Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi

ऐश्वर्या रजनीकांत की बायोग्राफी | Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi

 

ऐश्वर्या रजनीकांत का जीवन परिचय (ऐश्वर्या रजनीकांत की जीवनी हिंदी में, जन्म, उम्र, शिक्षा, करियर, लव अफेयर, परिवार, पति, बच्चे, धर्म, नेटवर्थ- 2022 में, तलाक) | [Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi] (Birth, Age, Education, Career, Husband, Love Affair, Family, Son, Religion, Caste, Net worth 2022, Divorce)

 

ऐश्वर्या रजनीकांत

(Aishwaryaa Rajinikanth)

भारतीय शास्त्रीय नर्तक और पार्श्व गायक एवं निर्देशक।


Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : ऐश्वर्या रजनीकांत एक भारतीय फिल्म निर्देशक है। तमिल फिल्म कि निर्देशक होने के साथ ही ऐश्वर्या एक भारतीय शास्त्रीय नर्तक और एक पार्श्व गायिका भी हैं।

एश्वर्या ने अपने पति अभिनेता धनुष अभिनीत साउथ फिल्म ‘3’ (2012) के साथ अपने फिल्म निर्देशन कि  शुरुआत की थी। ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी भी हैं। 

अगस्त 2016 में, ऐश्वर्या को संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत (goodwill ambassador) के रूप में चुना गया था। इसके अलावा ऐश्वर्या को तमिलनाडु सरकार द्वारा नृत्य के लिए ‘कलाईममनी’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisement

ऐश्वर्या रजनीकांत की बायोग्राफी | Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi

ऐश्वर्या रजनीकांत की बायोग्राफी | Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi

हाल ही में, 17 जनवरी 2022 को धनुष और ऐश्वर्या का तलाक हो गया इसके बाद से वे दोनों चर्चा में हैं। ऐश्वर्या का विवाह भारतीय फिल्म अभिनेता धनुष से वर्ष 2004 में हुआ था। शादी के 18 सालों बाद उन दोनों ने अपने पति पत्नी का रिश्ता खत्म कर दिया। अपने तलाक की खबर ऐश्वर्या और धनुष ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दर्शकों से साझा भी किया है।

तो आइए जानते हैं, एश्वर्या के जीवन के बारे में, उनके जन्म से लेकर उनके फिल्म निर्देशन करियर और लव अफेयर से लेकर शादी एवं तलाक तक के पूरे सफर के बारे में :

 

ऐश्वर्या रजनीकांत का का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :    ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth)

उपनाम  :    ऐश्वर्या आर. धनुष 

जन्म  :   1 जनवरी 1982 (आयु 40 वर्ष 2022 में)

जन्म स्थान  :  चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

पिता  :   रजनीकांत (अभिनेता)

माता  :   लता रंगाचारी (निर्माता, गायिका)

गृहनगर :   चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

आवास  :  चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)

शिक्षण संस्थान :  जानकारी नहीं

शैक्षणिक योग्यता  :   जानकारी नहीं

राशि :  मकर राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  नर्तकी, निर्देशक एवं पार्श्व गायक

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति :   धनुष (तलाक- 17 जनवरी 2022)

बतौर डायरेक्टर डेब्यू : फिल्म ‘3′ (तमिल, 2012)

सिंगिंग डेब्यू :  गाना ‘नटपे नटपे’ (2003)

क्यों है चर्चा में : धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के लिए

 

ऐश्वर्या रजनीकांत का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : ऐश्वर्या का जन्म 1 जनवरी 1982 को अभिनेता रजनीकांत और लता रंगाचारी के घर मे हुआ। उनके पिता रजनीकांत साउथ के अभिनेता और मेगा सुपरस्टार हैं। जबकि उनकी माता लता रंगाचारी साउथ फिल्मों की निर्माता और गायिका है। ऐश्वर्या के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी छोटी बहन भी है, जिनका नाम सोंदर्या है। उनकी छोटी बहन, सौंदर्या भी तमिल फिल्म उद्योग में निर्देशिका और एक ग्राफिकस् डिजाइनर हैं।

अपने पिता रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या

अपने पिता रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

शिक्षा (Education)

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : एश्वर्या के शिक्षा से जुड़ी चीजों के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उनका पसंदीदा विषय अंग्रेजी है। 

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 170

मी०- 1.70

फीट इंच- 5′ 7″

वजन

53 Kg

पोंड में- 117 Lbs

शारीरिक माप (Figure) 33-25-34
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

ऐश्वर्या रजनीकांत के करियर की शुरुआत (Aishwaryaa Rajinikanth’s Career) ।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : मेगास्टार रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकांत ने वर्ष 2003 मे आई फिल्म ‘Whistle’ के गाने ‘नटपे नटपे’ से अपने सिगिंग करियर कि शुरुआत की थी। ऐश्वर्या ‘स्टार विजय चैनल’ पर प्रासरित होने वाले नृत्य प्रतियोगिता जोड़ी नंबर वन के तीसरे सीज़न में कलाकार संगीता और जीवा के इस शो को जज भी किया था। उन्होने फिल्म ‘आईरतिल ओरुवन’ में पार्श्व गायिका के साथ सहायक निर्देशिका की भी भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2010 मे एश्वर्या ने फिल्म ‘Aayirathil Oruvan’ मे वॉइस एक्टर के रूप में भी काम किया था। वहीं इस फिल्म का गाना ‘उन मेला आसाधन’ भी उनके द्वारा गाया गया था।

ऐश्वर्या रजनीकांत | Aishwaryaa Rajinikanth

ऐश्वर्या रजनीकांत | Aishwaryaa Rajinikanth

  • गायक के रूप में ऐश्वर्या का प्रदर्शन।

2003 –  गाना ‘नट्पई नट्पई’ –  फिल्म ‘Whistle’

2010 –   गाना ‘उन मेला आसाधन’ –  फिल्म ‘Aayirathil Oruvan’

 

  • वॉइस आर्टिस्ट के रूप में ऐश्वर्या का प्रदर्शन।

2010  रिमा सेन कि आवाज में-  फिल्म ‘Aayirathil Oruvan’

 

निर्देशक के रूप में ऐश्वर्या का करियर।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : अगस्त 2011 में, ऐश्वर्या ने घोषणा की कि वह अपने पति धनुष और श्रुति हसन अभिनीत अपनी पहली फीचर फिल्म ‘3’ का निर्देशन करेंगी, जिसमें धनुष ने भी यह स्पष्ट करते हुए कहा कि- उनकी पत्नी ऐश्वर्या के निर्देशन में वह उनकी एकमात्र फिल्म होगी। इसके बाद इस फिल्म ‘3’ को वर्ष 2012 मे रिलीज किया गया।

ऐश्वर्या के चचेरे भाई अनिरुद्ध रवीचंदर द्वारा रचित गीत “व्हाई दिस कोलावेरी डी” को एश्वर्या के पति धनुष द्वारा गाया था। इस गीत “व्हाई दिस कोलावेरी डी” के रिलीज के बाद यह गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। एश्वर्या इस गाने के विडियो में प्रमुख कलाकारों और संगीतकार के साथ भी दिखाई दी थीं।

ऐश्वर्या अपने पति धनुष के साथ

ऐश्वर्या अपने पति धनुष के साथ

जुलाई 2015 में, ऐश्वर्या ने घोषणा की, कि वे जल्द ही “Ten Entertainment” बैनर के तहत एक यूट्यूब चैनल लॉन्च करेंगी और लघु फिल्मों को बढ़ावा देंगी। जबकि वर्ष 2015 में आए फिल्म ‘वै राजा वै’ उनके द्वारा निर्देशित दुसरी फिल्म थी।

  • निर्देशक के रूप में ऐश्वर्या रजनीकांत का प्रदर्शन।

वर्ष 2012 : फिल्म ‘3’ –   तमिल भाषा में।

वर्ष 2015 : फिल्म ‘वै राजा वै’ –  तमिल भाषा में। 

 

ऐश्वर्या रजनीकांत की पुस्तक (Aishwaryaa’s Book) ।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : दिसंबर 2016 में, ऐश्वर्या रजनीकान्त ने ‘Standing on An Apple Box: The Story of A Girl Among the Stars’ नाम के अपने स्वयं कि एक पुस्तक लांच किया। इस किताब में, ऐश्वर्या ने स्वयं के एक सेलिब्रिटी के बच्चे होने की अपनी कहानी, अपने करियर,अपनी शादी और मुख्यतया ‘इस युग में एक महिला होना’ जैसी चीजों का वर्णन किया है। उन्होने अपनी इस पुस्तक में स्वयं रजनीकांत की बेटी के रूप में अपने जीवन को उभारा है। 

अपने पिता रजनीकांत और पति धनुष के साथ ऐश्वर्या रजनीकांत।

अपने पिता रजनीकांत और पति धनुष के साथ ऐश्वर्या रजनीकांत।

इसके अलावा, एश्वर्या ने इस पुस्तक मे अपने प्यार के बारे में शानदार उल्लेख किया है, और साथ ही साथ अपने पति धनुष और अपने बच्चों के बारे में भी बताया है।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी कि शुरुआत (Aishwaryaa’s Production company)

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : ऐश्वर्या और उनके पति धनुष ने मिलकर 20 मई 2010 को एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘Wunderbar films’ की शुरुआत किया। इस प्रोडक्शन हाउस कंपनी कि पहली तमिल फिल्म ‘3’ वर्ष 2012 मे रिलीज हुई। जिसमें धनुष के द्वारा गाया हुआ गाना ‘कोलावेरी डी’ काफी मशहूर भी हुआ था।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

आवास टी नगर, चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

$55 मिलियन डॉलर

(₹400 करोड़ INR) लगभग

प्रतिवर्ष आय $1-5 मिलियन डॉलर

 

ऐश्वर्या रजनीकांत की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) ।

पसंदीदा रंग भूरा
पसंदीदा विषय अंग्रेजी
शौक (Hobbies) नाचना, गाना, लिखना

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

निजी जीवन (Personal Life)

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने साउथ के स्टार धनुष से 18 नवंबर 2004 को शादी कि थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। उनके बड़े यात्रा का जन्म वर्ष 2006 में हुआ, वहीं उनके छोटे बेटे लिंगा का जन्म वर्ष 2010 में हुआ।

 

धनुष और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीर

धनुष और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीर

ऐश्वर्या आर. धनुष के पति धनुष भी साउथ के एक फिल्म अभिनेता, निर्देशक और पार्श्वगायक है। उन्होंने वर्ष 2001 में फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था।

भी पेशे से एक निर्देशक और शास्त्रीय डांसर हैं। वे इस क्षेत्र में वर्ष 2004 से सक्रिय हैं।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत की धनुष से पहली मुलाकात (Aishwaryaa’s Love Affair)।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi :धनुष और ऐश्वर्या कि पहली मुलाकात वर्ष 2003 मे एक तमिल फिल्म “कटल कोनडई” के स्क्रीनिंग पर हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती बढ़ने लगी, और वे दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे| इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया और कुछ ही दिनों बाद दोनों ने 18 नवंबर 2004 को शादी कर ली।

ऐश्वर्या अपने पति धनुष के साथ

ऐश्वर्या अपने पति धनुष के साथ

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता पिता – रजनीकांत (अभिनेता)

माता- लता रंगाचारी (निर्माता, गायिका)

भाई/ बहन बहन- सौंदर्या रजनीकांत (ग्राफिक डिजाइनर, फिल्म निर्देशक)
पति अभिनेता- धनुष (तलाक- 17 जनवरी 2022)
बच्चे दो बेटे- यात्रा और लिंगा
ब्वॉयफ्रेंड/ अफेयर अभिनेता – धनुष (पति) 

 

धनुष और ऐश्वर्या का तलाक (Dhanush & Aishwaryaa  Divorce) |

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : धनुष और ऐश्वर्या ने वर्ष 2021 में अपनी 18वीं सालगिरह मनाने के 2 महीने बाद 17 जनवरी 2022 को तलाक ले लिया और 18 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। उन दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से मीडिया में चर्चा का विषय थी। 

धनुष और ऐश्वर्या ने एक दूसरे से तलाक लेने के बाद इस बात की जानकारी अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।

ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि- “हमने 18 सालों तक एक दूसरे के दोस्त, कपल, पैरेंट और एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर ग्रोथ साझेदारी और समझदारी का लंबा सफर तय किया है। आज हम जिस जगह पर खड़े हैं, वहां से हम दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं। मैंने और धनुष ने कपल के तौर पर एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए और समय देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें, और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें! सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत…!!!”

धनुष और ऐश्वर्या

धनुष और ऐश्वर्या

वहीं धनुष ने भी इसी तरह का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- “हमने 18 सालों तक एक दूसरे के दोस्त, कपल, पैरेंट और एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर ग्रोथ साझेदारी और समझदारी का लंबा सफर तय किया है। आज हम जिस जगह पर खड़े हैं, वहां से हम दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने कपल के तौर पर एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए और समय देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें, और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नमः शिवाय…!”

 

ऐश्वर्या रजनीकांत कि आलोचना के बारे में

(Criticism) ।

Aishwaryaa Rajinikanth Biography in Hindi : एश्वर्या रजनीकांत को, जब संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत (goodwill ambassador) के रूप में चुना गया था, तब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनके इस प्रदर्शन को सामाजिक माध्यम और पेशेवर भरतनाट्यम नर्तकियों से कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अनीता रत्नम ने उनके फ़ेसबुक पर लिखा, “ये कैसा भरतनाट्यम है…व्यंग्य और तमाशा”।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

  1. ऐश्वर्या को तमिलनाडु सरकार द्वारा नृत्य के लिए कलाईममनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  2. वर्ष 2012 में, एश्वर्या ने JFA महिला अचीवर्स अवार्ड्स में वर्ष का न्यूज़मेकर पुरस्कार जीता।
  3. वर्ष 2016 मे एश्वर्या को संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत (goodwill ambassador) के रूप में चुना गया था।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • क्या ऐश्वर्या धूम्रपान करती हैं ? नहीं
  • क्या ऐश्वर्या शराब का सेवन करती हैं ? नहीं
  • एश्वर्या कि शादी धनुष से हुई है, जो साउथ के एक अभिनेता, पार्श्व गायक और निर्देशक हैं।
  • ऐश्वर्या और धनुष पहली बार वर्ष 2003 में फिल्म ‘काधाल कोंडे’ के शूटिंग के दौरान मिले थे। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 में शादी कर ली।
  • उनकी पत्नी ऐश्वर्या अपने पति धनुष से 2 वर्ष बड़ी है।
  • ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत कि बेटी हैं।
  • एश्वर्या और धनुष के दो पुत्र भी हैं, जिनका नाम – यात्रा और लिंगा है।
  • एक निर्देशक होने के साथ ही, एश्वर्या एक महान पार्श्व गायिका भी हैं और उन्होंने फिल्म व्हिसल (2003) के लिए ‘नटपे नटपे’ और फिल्म आयरथिल ओरुवन (2010) के लिए ‘उन मेला आसाधन’ जैसे कई गाने गाए।
  • एश्वर्या ने स्टार विजय टीवी के डांस रियलिटी शो ‘जोड़ी नंबर वन’ के सीजन-3 कि जज रही थीं।
  • एश्वर्या ने दो तमिल फिल्मों की कहानी का निर्देशन और लेखन किया है। जिसमें- फिल्म ‘3’ (2012) और ‘वै राजा वै’ (2015) है।
  • एश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक सेल्वाराघवन के सहायक के रूप में की थी।

 

ऐश्वर्या रजनीकांत के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत कौन है ?

उत्तर : ऐश्वर्या रजनीकांत एक भारतीय फिल्म निर्देशक है। तमिल फिल्म कि निर्देशक होने के साथ ही ऐश्वर्या एक भारतीय शास्त्रीय नर्तक और एक पार्श्व गायिका भी हैं।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 1 जनवरी 1982 को।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 40 वर्ष (2022 मे) ।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : टी नगर, चेन्नई, तमिलनाडु, (भारत)

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : साउथ अभिनेता- धनुष से वर्ष 2004 में।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटे- यात्रा और लिंगा।

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत किस राज्य के हैं ?

उत्तर : तमिलनाडु, भारत 

प्रश्न : ऐश्वर्या रजनीकांत किससे संबंधित है ?

उत्तर : फिल्म जगत से।

प्रश्न : वर्ष 2022 में ऐश्वर्या रजनीकांत कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $55 मिलियन डॉलर ( ₹400 करोड़ INR लगभग)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *