रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth Biography In Hindi
रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth Biography In Hindi
रजनीकांत का जीवन परिचय ( रजनीकांत विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, फिल्म, आने वाली फिल्में, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Rajinikanth Biography in hindi [ Rajinikanth, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Career, Business, Movies, Upcoming movies, Marriage, Childrens, Net worth ]
रजनीकांत | Rajinikanth
भारतीय अभिनेता
Rajinikanth Biography in Hindi : दोस्तों ! रजनीकांत एक भारतीय अभिनेता है जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। रजनीकांत एक्टिंग के साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी है। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। वह अपनी स्टाइलिश एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्मो में डायलॉग बोलने का उनका अपना एक अलग ही अंदाज़ है। देश ही नही बल्कि विदेशो में भी लोग उनकी आवाज़ और उनके स्टाइल के दीवाने है। इतना ही नहीं, रजनीकांत की लोकप्रियता इतनी है कि दक्षिण भारत में लोग उन्हें भगवान की तरह पुजते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी है।

रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth Biography In Hindi
वर्ष 2016 में रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वर्ष 2000 में भारत सरकार द्वारा उन्हें ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2014 में आयोजित 45 वे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में उन्हें इंडियन फ़िल्म पर्सनालिटी ऑफ़ द इयर का सम्मान दिया गया था। वर्ष 2010 में फोर्ब्स इंडिया (Forbs India)
जानिए – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in Hindi
Table of Contents
रजनीकांत का जीवन परिचय : एक नजर में
वास्तविक नाम (Real Name) | शिवाजी राव गायकवाड़ |
उपनाम (Nickname) | रजनीकांत (Rajinikanth), थलाइवा |
जन्म (Birth) | 12 दिसंबर 1950 |
उम्र (Age) | 73 वर्ष (2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | बंगलुरु, मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत |
पिता (Father) | रामोजी राव गायकवाड़ (पुलिस कांस्टेबल) |
माता (Mother) | रमाबाई (गृहणी) |
गृहनगर (Hometown) | बंगलुरु, कर्नाटक (भारत) |
वर्तमान पता (Current City) | पीओस गार्डन बंगला, चेन्नई, तमिलनाडु, (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, गवीपुरम, बेंगलुरु |
विश्वविद्यालय (University) | एमजीआर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडु |
शिक्षा (Education) | अभिनय में कोर्स |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
राशि (Zodiac) | धनुराशि |
पेशा (Profession) | अभिनेता, निर्माता, पटकथा लेखक, समाजसेवी |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 1975 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | तमिल फिल्म – अपूर्व रागगंगल (1975)
कन्नड़ फिल्म – कथा संगमा (1976) बॉलीवुड फिल्म – अंधा कानून (1983) तेलुगू फिल्म – अन्थुलीनी कथा (1976) |
राजनीतिक दल (Political party) |
|
पत्नी (Wife) | लता (निर्माता, संगीतकार) |
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय अभिनेता के रूप में |
वेबसाइट (Website) | ___ |
रजनीकांत का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Rajinikanth Early Life & Family
Rajinikanth birth & Family : दोस्तों ! रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड था, और वे बैंगलोर में एक पुलिस कांस्टेबल थे। जबकी उनकी माँ का नाम रमाबाई था और वे एक गृहिणी थी। रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड है। उनका नाम , मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के नाम पर ही शिवाजी राव रखा गया था।
अपने माता-पिता के चार संतानों में रजनीकांत सबसे छोटे हैं। वर्ष 1956 में जब उनके पिता रिटायर हो गए तब उनके पिता ने बैंगलोर के हनुमंत नगर में एक घर बनवाया और उनका पुरा परिवार शिफ्ट वहीं हो गया। जब रजनीकांत महज 9 साल के थे, तब अपनी छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। जिसके बाद उनकी परवरिश उनके पिता और बड़े भाइयों ने की थी। रजनीकांत बचपन से ही काफी शरारती और उग्र स्वभाव के थे।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय | Sidharth Malhotra biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – रामोजी राव गायकवाड़
माता – जीजाबाई |
भाई-बहन (brothers-sisters) | भाई – सत्यनारायण राव (बड़ा) और नागेश्वर राव (बड़ा)
बहन- असवथ बालुभाई (बड़ी) |
रजनीकांत कि शिक्षा | Rajinikanth Education
Rajinikanth Education : 6 साल की उम्र में रजनीकांत का दाखिला गवीपुरम गवर्मेंट कन्नड़ मॉडल प्राइमरी स्कूल में करवाया गया। जहाँ से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शुरू की। रजनीकांत बचपन से ही काफी होशियार थे और क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल में उनकी काफी रूचि थी। उसी दौरान उनके बड़े भाई ने उन्हें ‘रामकृष्ण मठ’ में डलवा दिया था। जिसके बाद, मठ में उन्होंने वेद, भारतीय इतिहास का अभ्यास किया। जिससे उनके अंदर आध्यात्मिकता का संचार हुआ।
उस मठ में एक बार महाभारत का नाटक करते हुए, वे एकलव्य के दोस्त बने थे। लोगो ने नाटक में किये गए उनके अभिनय की काफी प्रशंसा भी की थी। खासतौर से कन्नड़ कवी डी.आर. बेंद्रे ने उनके अभिनय की बहुत तारीफ की थी। 6ठवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका दाखिला आचार्य पाठशाला पब्लिक स्कूल में कर दिया गया। आचार्य पाठशाला में पढ़ते समय उन्होंने कई नाटको में काम किया था। एक बार कुरुक्षेत्र के नाटक में उन्होंने दुर्योधन की भूमिका निभाई थी।
जानिए – भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का जीवन परिचय | Shubman Gill biography in Hindi
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 173 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.73 मीटर फीट इंच – 5′ 8″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 73 किलो |
आंख का रंग (eye color) | गहरे भूरे रंग का |
बालों का रंग (hair color) | धुमैला (अर्ध – गंजा) |
रजनीकांत का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Rajinikanth Personal life
Rajinikanth Personal life : दोस्तों ! रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में अपनी प्रेमिका, लता से शादी की है। रजनीकांत की पत्नी लता, एथीराज कॉलेज की एक पुर्व छात्रा है, जिन्होंने कॉलेज मैगज़ीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लिया था। रजनीकांत अपनी पत्नी लता से इसी साक्षात्कार में मिले थे, जहां लता समूह का नेतृत्व कर रही थी। उस समय रजनीकांत ने लता को इतना आकर्षित किया कि लता ने उसी दिन उन्हें प्रस्तावित कर दिया। वर्तमान में उनकी पत्नी लता एक फिल्म निर्माता और संगीतकार भी है। इसके अलावा वे एक स्कूल भी चलाती हैं, जिसका नाम “द आश्रम” है।

Rajhinikanth with his wife
इस दंपत्ति कि दो बेटीयाँ, ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत है। ऐश्वर्या रजनीकांत एक फिल्म निर्माता और निर्देशक एवं साउथ इंडस्ट्रीज के जानी-मानी हस्तियों में से एक है। ऐश्वर्या की शादी अभिनेता धनुष के साथ 18 नवंबर 2004 को हुई थी। लेकिन वर्ष 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

Rajhinikanth (L) with her daughter Aishwarya (M) and son-in-law Dhanush (R)
रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ग्राफ़िक डिज़ाइनर है। 3 सितम्बर 2010 को उनका विवाह उद्योगपति आश्विन रामकुमार से हुआ था।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय | Anushka Sharma biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
पति (Husband) | लता (पत्नी) |
बच्चे (Children’s) | दो बेटी – ऐश्वर्या (जन्म – 1982) और सौंदर्या (जन्म – 1984) |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs/ boyfriend) | सिल्क स्मिता (अभिनेत्री)
लता (पत्नी) |
रजनीकांत का शुरुआती करियर | Rajinikanth starting career

रजनीकांत | Rajinikanth
Rajinikanth starting career : रजनीकांत का जीवन भी किसी फिल्म की कहानी की तरह ही है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी पढाई पूरी करने के बाद, रजनीकांत ने बैंगलोर और मद्रास में कई नौकरियां की। अपनी नौकरी के दौरान रजनीकांत ने सबसे पहले एक कुली का काम किया। उसके बाद वे बढ़ई का काम करने लगे, और फिर बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में वे एक बस कंडक्टर बन गए।
उन दिनों एक बस कंडक्टर के रूप में कार्य करते हुए, रजनीकांत को वेतन के रूप में 750 रुपए प्रतिमाह मिलते थे। रजनीकांत के स्टाइल को देखते हुए उनके दोस्त राजबहादुर उन्हें अभिनय सीखने के लिए बहुत प्रेरित करते थे। इतना ही नहीं, उनके दोस्त राज बहादुर चेन्नई स्थित एक फिल्म संस्थान में रजनीकांत की अभिनय फ़ीस को भी भरते थे।
रजनीकांत को शुरू से ही अभिनय में बहुत रुचि रही है। जिसकी वजह से उन्होंने मद्रास फिल्म संस्थान में दाखिला लिया था। इस दौरान, उन्होंने एक कन्नड़ नाटक ‘टोपी मुनियप्पा’ करने के बाद कई स्टेज शो भी किये। जिसकी वजह से उन्हें कई और नाटको में भी काम करने का मौका मिला। वे शुरू से एक अभिनेता बनना चाहते थे। फिर एक मंच प्रदर्शन के दौरान, रजनीकांत की मुलाकात फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर से हुई। जिन्होंने रजनीकांत को अपनी तमिल फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने की पेशकश की। और यहीं से शुरू हुआ रजनीकांत के फिल्मी करियर का सफर। हालांकि, उस समय वह तमिल भाषा बोलने में असहज महसूस करते थे। लेकिन बहुत जल्द ही उन्होंने तमिल भाषा भी सीख ली थी।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री काजोल का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in Hindi
रजनीकांत का फिल्मी करियर | Rajinikanth Career
Rajinikanth Career : रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में कमल हासन के साथ आई फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से की थी। अपने फिल्मी करियर के शुरुआती 2 सालों तक रजनीकांत को अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए मान्यता मिलती रही। इसके बाद उन्हें, वर्ष 1977 में आई एक तेलुगू फिल्म ‘चिलकमम् चेप्पीइंडी’ में प्रमुख भूमिका मिली। जिसके बाद जाकर उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं से छुटकारा मिला।
वर्ष 1980 में आई फिल्म ‘बिल्ला’ रजनीकांत की पहली व्यवसायिक सफल फिल्म थी। जिसके बाद उन्होंने, अमिताभ बच्चन की वर्ष 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक बनाया। वर्ष 1985 में, रजनीकांत फिल्म ‘श्री राघवेंद्र’ में एक हिंदू संत, राघवेंद्र स्वामी की भूमिका मे दिखे। इसके बाद वर्ष 1988 में, उन्होंने पहली और एकमात्र अंग्रेजी फिल्म ‘ब्लडस्टोन’ एक भारतीय-अमेरिकी एक्शन फिल्म मे अभिनय किया। इसके अगले साल वर्ष 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा चिन्ना रोजा’ रजनीकांत की ऐसी पहली तमिल फिल्म थी, जिसमें एनीमेशन का प्रयोग किया गया था।
वर्ष 2007 में आई रजनीकांत की फिल्म ‘शिवाजी’ में अपने रोल के लिए उन्होंने ₹26 करोड़ रूपये लिए थे। जिसके बाद, रजनीकांत जैकी चैन के बाद एशिया के दुसरे सबसे महंगे अभिनेता बन गए थे। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने फिल्म ‘इंथिरन’ में काम किया। यह एक science-fiction फिल्म थी। जिसे हिंदी में डब करके फिल्म ‘रोबोट’ के नाम से रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रजनीकांत के ऑपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन थी।
वर्ष 2014 में वे फिल्म ‘लिंगा’ में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी भी थी। जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वर्ष 2018 में, रजनीकांत फिल्म ‘काला’ (Kaala) में नजर आए जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद इसी वर्ष वे फिल्म Robot 2.0 में नजर आए। जिसमें अक्षय कुमार एक विलेन की भूमिका में थे। इसके अगले साल वर्ष 2019 में रजनीकांत फिल्म ‘पेट्टा (Petta)’ में नजर आए। वर्ष 2020 में उनकी अगली फिल्म ‘दरबार’ रिलीज हुई और साल 2021 में वे ‘अन्नाथे’ (Annaatthe) में दिखाई दिए।
जानिए – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का जीवन परिचय, मृत्यु | Satish Kaushik biography, death in Hindi
रजनीकांत का व्यक्तितव | Rajinikanth Personality
Rajinikanth Biography in Hindi : दोस्तों, रजनीकांत के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि “वह लोगों के लिए एक उम्मीद का प्रतीक हैं।” क्योंकि, वे एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक आने की कहावत को सही साबित करके दिखाया है। दुनिया में आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाएंगे जिन्होंने बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल की हो। लेकिन जिस तरह से रजनीकांत ने अभावों और संघर्षों में भी सफलता हासिल कर इतिहास रचा है, वैसा बहुत कम ही लोग कर पाते हैं।
रजनीकांत का जीवन और फिल्मी सफ़र कई उतार चढ़ावों से भरा रहा है। एक कारपेंटर से कुली, कुली से बस कंडक्टर और फिर एक कंडक्टर से दुनिया भर के प्रसिद्ध सुपरस्टार में से एक बनने तक का सफ़र उनके लिए कितना मुश्किलों और कठिनाइयों से भरा होगा इस बात का अंदाजा हम लगा सकते हैं। आज रजनीकांत जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने कितना कठिन परिश्रम और त्याग किया होगा।
एक समय ऐसा भी था, जब एक बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद उन्हें कई वर्षों तक नज़रंदाज़ किया जाता रहा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अपने आपको साबित किया। जो रजनीकांत के आत्मविश्वास और विपरीत परिस्तिथियों में भी हार न मानने वाले जज्बे का परिचय देती है।
डायलॉग की दुनिया में रजनीकांत को ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जिसके लिए नामुनकिन कुछ भी नहीं। और उनका यही अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है। उन्होंने यह साबित कर दिया की, उम्र केवल एक नंबर है। 60 वर्ष के उम्र के पड़ाव पर उन्होंने ‘शिवाजी- द बॉस’ और रोबोट 2.0 जैसी हिट फिल्में देकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है कि, अगर इंसान कुछ करने का निश्चय कर ले तो फिर उम्र कोई मायने नहीं रखती।
जानिए – अमेरिका की मशहूर मॉडल और सेलिब्रिटी किम कार्दशियन का जीवन परिचय | Kim Kardashian biography in Hindi
रजनीकांत का सिगरेट पीने का स्टाइल |
Rajinikanth Biography in Hindi : दोस्तों ! अगर आप ने रजनीकांत की कोई भी फिल्म देखी होगी तो आप भी उनके सिगरेट पीने के स्टाइल के फैन जरूर हो गए होंगे। सिगरेट हवा में उछालकर पीने उनका स्टाइल बहुत ही फेमस है। कहते हैं कि, स्कूल के दिनों में वह स्कूल की एक गैंग में शामिल होना चाहते थे। लेकिन उनके सीनियरों द्वारा उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता था। जिसके बाद उन्होंने सोचा कि, “क्यूं ना मैं सिगरेट हवा में उछालकर पीने की स्टाइल से सभी को प्रभावित करूं, ताकि वे मुझे अपनी गैंग में शामिल कर लें।” इसके बाद रजनीकांत स्टाइल की प्रैक्टिस करने लगे। वे इस स्टाइल की प्रैक्टिस स्कूल की झाड़ियों में छिपकर किया करते थे।
रजनीकांत कि पसंदीदा चीजें | Rajinikanth favorite things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | अमिताभ बच्चन, कमल हासन और सिलवेस्टर स्टैलोन |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | रेखा, हेमा मालिनी |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | वीर केसरी (कन्नड़) |
पसंदीदा गायक (Favorite Singer) | इलयाराजा |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | क्रिकेट |
पसंदीदा राजनेता (Favorite Politician) | ली कुआन यू (Lee Kuan Yew) (सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री) |
पसंदीदा किताब (Favorite Book) | Ponniyin Selvan by Kalki, Amma Vanthal by T. Janakiraman |
पसंदीदा रंग (Favorite Color) | काला |
पसंदीदा खाना (Favorite Food) | मसाला डोसा |
पसंदीदा जगह (Favorite Place) | The Himalayas |
शौक (Hobbies) | यात्रा करना, किताबें पढ़ना, बागवानी करना |
रजनीकांत की कुल संपत्ति, घर | Rajinikanth Net Worth, Houses
Rajinikanth Net worth : यदि रजनीकांत के नेटवर्थ की बात की जाए तो, रजनीकांत की कुल नेटवर्थ 376 करोड रुपए आंकी गई है।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय | Alia Bhatt biography in Hindi
रजनीकांत के परोपकारी कार्य | Rajinikanth Social Work
Rajinikanth Social work : रजनीकांत एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं और वह लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। बात वर्ष 2002 की है, 2002 में, उन्होंने कावेरी नदी से तमिलनाडु में पानी नहीं छोड़े जाने पर कर्नाटक सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए एक दिन की भूख हड़ताल की। इसके अलावा वर्ष 2008 में, उन्होंने अन्य तमिल फिल्म हस्तियों के साथ मिलकर एक दिन की भूख हड़ताल की, जिसमें उनकी मांग थी कि श्रीलंका सरकार को गृहयुद्ध समाप्त करना चाहिए और श्रीलंका के तमिलों को उनका अधिकार देना चाहिए।
वर्ष 2011 में, उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन किया और चेन्नई में अपने विवाह कक्ष, राघवेंद्र कल्याण मंडपम का उन्हें इस्तेमाल करने की पेशकश भी की।
जानिये – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | NTR biography in hindi
रजनीकांत से जुड़े कुछ विवाद | Rajinikanth controversies
- वर्ष 2014 में, रजनीकांत ने बॉलीवुड फिल्म “मैं हूँ रजनीकांत” के प्रदर्शन पर रोक लगवाने के लिए, मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद, इस फिल्म का नाम बदलकर “मैं हूँ पार्ट – टाइम किलर” रखा गया।
- वर्ष 2015 में, रजनीकांत को मद्रास उच्च न्यायालय के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया। जिसमें एक धनदाता (फाइनेंसर) और फिल्म के निर्देशक कस्तूरी राज (धनुष के पिता) पर एक याचिका दायर की गई। जिसमें धनदाता ने यह दावा किया था कि उन्होंने रजनीकांत के नाम का इस्तेमाल करने के लिए कस्तूरी राज को पैसे दिए थे। वह चाहते थे कि रजनीकांत अपनी सहमति के बिना अपने नाम का दुरुप्रयोग करने के लिए अपने रिश्तेदार कस्तूरी राज के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कस्तूरी राजा साउथ के अभिनेता धनुष के पिता है।
- वर्ष 2017 में, लाइका प्रोडक्शन ने यह घोषणा किया कि, “रजनीकांत श्रीलंका के जाफना में विस्थापित तमिलों के लिए एक चैरिटी विंग ‘ज्ञानम फाउंडेशन’ द्वारा एक आवास योजना का अनावरण करेंगे।” इस घोषणा के बाद, तमिल समर्थकों (Pro-Tamil) ने रजनीकांत की यात्रा के खिलाफ विरोध किया था।
जानिए – भारतीय महिला माउंटेनियर अरुणिमा सिन्हा का जीवन परिचय | Arunima Sinha biography in Hindi
रजनीकांत की उपलब्धियां और सम्मान | Rajinikanth Achievements and Awards
- वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म विभूषण’ देकर सम्मानित किया है।
- वर्ष 2013 में NDTV द्वारा उन्हें “25 ग्लोबल लिविंग लीजेंड” की सूची में शामिल किया गया था।
- वर्ष 2011 में NDTV द्वारा उन्हें ‘एंटरटेनर ऑफ़ द डिकेड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2010 में फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा रजनीकांत को भारत का सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध व्यक्ति बताया गया था।
- वर्ष 2007 में NDTV द्वारा उन्हें ‘इंटरटेनर ऑफ़ द इयर’ घोषित किया था।
- वर्ष 2000 में भारत सरकार द्वारा उन्हें ‘पद्म भुषण’ से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 1995 में साउथ इंडियन फ़िल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन ने उन्हें कलैछैलवं अवार्ड सम्मानित किया।
- वर्ष 1989 में उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा एम.जी.आर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 1984 में उन्हें फ़िल्म ‘नल्लवमुकु नल्लवं’ के लिए बेस्ट तमिल एक्टर का पहला फ़िल्मफेयर अवार्ड मिला था।
- वर्ष 1984 में रजनीकांत को तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘कलाईममणि अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
- रजनीकांत को अपनी बहुत सी फिल्मो के लिए बहुत से अवार्ड मिले है, उन्हें ज्यादातर अवार्ड तमिल फिल्मो के लिए ही मिले है।
- वर्ष 2014 तक रजनीकांत को 6 तमिल नाडु स्टेट फ़िल्म अवार्ड मिल चुके थे।
- सिनेमा एक्सप्रेस और फ़िल्मफैंस एसोसिएशन की तरफ से भी उन्हें कई पुरस्कार मिले है।
- राइटिंग और प्रोड्यूसिंग में योगदान के लिए भी उन्हें बहुत से पुरस्कार मिल चुके है।
- एशिया वीक द्वारा रजनीकांत को सबसे प्रभावशाली दक्षिण एशिया का व्यक्ति घोषित किया गया था।
रजनीकांत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Rajinikanth
- क्या रजनीकांत धूम्रपान करते हैं ? – नहीं (पहले वह धूम्रपान करते थे।)
- क्या रजनीकांत शराब पीते हैं ? – हाँ
- रजनीकांत का जन्म एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता बैंगलोर में एक पुलिस कांस्टेबल थे। जबकी उनकी माँ एक गृहिणी थी।
- रजनीकांत जन्म से मराठी हैं, जबकि उनके पूर्वज महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सबंधित हैं।
- रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड है और मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के नाम पर ही उनका नाम शिवाजी राव रखा गया था।
- अपने माता-पिता के चार संतानों में रजनीकांत सबसे छोटे हैं।
- रजनीकांत ने महज 9 साल कि उम्र में अपनी मां को खो दिया था। जिसके बाद उनकी परवरिश उनके पिता और बड़े भाइयों ने की थी।
- रजनीकांत बचपन से ही काफी शरारती और उग्र स्वभाव के थे।
- अभिनय क्षेत्र में आने से पहले रजनीकांत ने एक कारपेंटर कुली और बस कंडक्टर की नौकरी भी की।
- अपने स्कूल के दिनों में वे स्कूल की एक गैंग में शामिल होना चाहते थे। लेकिन उनके सीनियरों द्वारा उन्हें गैंग में शामिल ना करने पर उन्होंने सोचा कि क्यूं ना मैं सिगरेट हवा में उछालकर पीने की शैली से सभी को प्रभावित करूं ताकि वह मुझे अपनी गैंग में शामिल कर लें।
- वर्ष 1985 में रजनीकांत ने अपनी 100 फिल्में पूरी की। थलपति ही उनकी एक ऐसी फ़िल्म थी, जिसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट देकर रिलीज किया था।
- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, जब रजनीकांत की फ़िल्म ‘बापा’ असफल हुई थी, तब रजनीकांत ने प्रोड्यूसर को होने वाले नुकसान की भरपाई स्वयं की थी।
- मीडिया सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत अपनी फ़िल्म के रिलीज होने के बाद हिमालय जाते है।
- रजनीकांत ने लता से शादी की है और उनकी दो बेटियां दो बेटी – ऐश्वर्या और सौंदर्या रजनीकांत हैं।
- रजनीकांत अपनी पत्नी लता से तब मिले थे, जब उनकी पत्नी कॉलेज मैगज़ीन के लिए उनका इंटरव्यू ले रही थी।
- रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी साउथ अभिनेता धनुष से हुई थी। हालांकि वर्ष 2021 में उनका तलाक हो गया।
- वर्ष 2016 में रजनीकांत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इससे पहले भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया है।
- वर्ष 2002 में, उन्होंने कावेरी नदी से तमिलनाडु में पानी नहीं छोड़े जाने पर कर्नाटक सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए एक दिन की भूख हड़ताल की थी।
- वर्ष 2007 में, वह जैकी चेन के बाद सबसे अधिक भुगतान करने वाले एशियाई अभिनेता बन गए थे।
- फोर्ब्स इंडिया द्वारा उन्हें वर्ष 2010 के सबसे प्रभावशाली भारतीयों के रूप में नामित किया गया था।
- रजनीकांत बहुत विनम्र प्रकृति और सरल स्वभाव के हैं, और दक्षिण भारत में उनके प्रशंसक उन्हें भगवान के रूप में पूजते हैं।
- इंटीग्रल योग के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद उनके आध्यात्मिक गुरु थे।
- मीना एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने रजनीकांत के साथ बाल कलाकार और अभिनेत्री के रूप में कार्य किया है।
- रजनीकांत के प्रशंसकों द्वारा उनका जन्मदिन, विश्व शैली दिवस (World Style Day) और अंतर्राष्ट्रीय शैली दिवस (International Style Day) के रूप में मनाया जाता है।
रजनीकांत के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : रजनीकांत कौन है ?
उत्तर : रजनीकांत एक भारतीय अभिनेता हैं, जो अपनी एक्टिंग और डायलॉग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत में उनके प्रशंसक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।
प्रश्न : रजनीकांत का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरु, मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत में हुआ था।
प्रश्न : रजनीकांत की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 73 वर्ष (2023 मे)
प्रश्न : रजनीकांत किस देश से हैं ?
उत्तर : भारतीय
प्रश्न : रजनीकांत की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : रजनीकांत ने अपनी प्रेमिका, लता से शादी की है, जो एक फिल्म निर्माता, संगीतकार और पुर्व अभीनेत्री हैं।
प्रश्न : रजनीकांत के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : दो बेटी – ऐश्वर्या और सौंदर्या रजनीकांत।
प्रश्न : रजनीकांत की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : मीडिया सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत की कुल संपत्ति 376 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रजनीकांत (Rajinikanth) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।