कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hindi

कमला हैरिस की बायोग्राफी | Biography of Kamala Harris

 

कमला हैरिस

(Kamala Harris)

संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति।

 

कमला हैरिस (Kamala Harris) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य हैं।

वे भारतीय-अफ्रीकी मूल कि हैं एवं एक वकील भी हैं।

कमला हैरिस 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया की जूनियर यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर भी रह चुकी हैं।

 

इसके अलावा वर्तमान में कमला हैरिस, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका कि उपराष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ कर जीत हासिल की और 20 जनवरी 2021 से अपने उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत है। 

Advertisement

 

कमला हैरिस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ हीं, वह संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति, अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक रैंकिंग वाली महिला निर्वाचित अधिकारी, पहली अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति और पहली एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गई हैं।

 

उन्होंने, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वर्ष 2020 के चुनाव में कमला हैरिस ने, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को भी हराया था।

 

कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hindi

कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hindi

कमला हैरिस का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   कमला देवी हैरिस (Kamala Devi Harris)

जन्म  :   20 अक्टूबर 1964

जन्म स्थान  :  ऑकलैंड, केलिफोर्निया

पिता  :   डोनाल्ड हैरिस

माता  :   श्यामला गोपालन हैरिस

आवास  :   ऑकलैंड, कैलिफ़ोर्निया

स्कूलिंग  :   वेस्टमाउंट हाई स्कूल

कॉलेज / यूनिवर्सिटी  :   हावर्ड यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, हेस्टिंग्स

शैक्षणिक योग्यता  :   बीए (BA), जूरिस डॉक्टर (JD)

धर्म (Religion)  :   क्रिश्चियनिटी

राशि (Zodiac Sign) :   कन्या

पेशा  (Profession):   पॉलीटिशियन (Politician)

पार्टी ( Party) : डेमोक्रेटिक पार्टी

राष्ट्रीयता (Nationality) :   अमेरिकन

 

इन्हें भी पढ़ें:

किरण मजूमदार-शॉ की जीवनी |

लीना तिवारी की जीवनी ।

रोशनी नादर की जीवनी ।

 

 

कमला हैरिस का प्रारंभिक जीवन।

 

कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया के ऑकलैंड (USA) में हुआ। उनकी माता का नाम श्यामला गोपालन हैरिस एवं पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस है। उनकी माता डॉक्टर श्यामला गोपालन हैरिस भारतीय तमिल थी और पिता जमैका-अमेरिकी थे। उनकी माता श्यामला गोपालन एक ब्रेस्ट कैंसर वैज्ञानिक रही थी जबकि उनके पिता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स पढ़ाया करते थे। 

 

कमला हैरिस के माता-पिता का तलाक होने के बाद कमला की मां ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया था। कमला की एक बहन भी है, जिसका नाम माया हैरिस है। 

 

हालांकि, कमला अमेरिकी राष्ट्रीयता रखती है, लेकिन यह एक मिश्रित जाति से आती हैं, क्योंकि इनके माता-पिता अलग-अलग धर्मों और देशों से संबंध रखते हैं।  

 

शिक्षा ।

 

कमला हैरिस ने अपनी स्कूल की पढ़ाई ‘वेस्टमाउंट हाई स्कूल’ से पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वाशिंगटन के ‘हावर्ड विश्वविद्यालय’ में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स विषय मे ग्रेजुएशन किया। 

 

उसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, के हेस्टिंग कॉलेज ऑफ लॉ से जूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना

 

 

लंबाई

सेमी मे- 165 Cm

मीटर मे- 1.65 M 

फीट मे- 5′ 2”

वजन 52 Kg
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग डार्क ब्राउन

 

कमला हैरिस की पसंदीदा चीजें ।

 

पसंदीदा फिल्म (Favourite Film) ब्लैक पैंथर, ए स्टार इज बोर्न, माय कजिन विन्नी, वंडर वुमन इत्यादि
पसंदीदा टीवी शो (Favourite TV Show) 24, अमेरिकन आईडल, एनीथिंग ऑन सीएनएन, 60 मिनट्स, सैटरडे नाइट लाइव इत्यादि
पसंदीदा किताब (Favourite Book) द काइट रनर, ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर, द जॉय लक क्लब एंड नेटिव सन
शौक (Hobbies) कुकिंग, संगीत सुनना, मूवी देखना

 

 निजी जीवन ।

 

कमला हैरिस ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे डगलस एहमॉफ से शादी कि है। शादी से पहले वे दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद से उन दोनों ने वर्ष 2014 में शादी कर ली। 

 

कमला हैरिस के दो सौतेले बच्चे भी हैं, जो उनके पति कि पहली पत्नी रही कैरिस्टिन मैकिन के बच्चे हैं। लेकिन वर्ष 2014 मे कमला हैरिस की शादी के बाद से वे बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। उनके बच्चों का नाम- एला एहमॉफ और  कोल एहमॉफ है।

 

कमला हैरिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

 

माता/ पिता डोनाल्ड हैरिस (पिता) 

 श्यामला गोपालन हैरिस  (माता)

भाई-बहन एक बहन- माया हैरिस
पति (Husband) डगलस एहमॉफ
  बेटा/बेटी एला एहमॉफ और कोल एहमॉफ (सौतेले बच्चे)

 

इन्हें भी पढ़ें:

किरण मजूमदार-शॉ की जीवनी |

लीना तिवारी की जीवनी ।

रोशनी नादर की जीवनी ।

 

 

कमला हैरिस के पॉलीटिकल करियर (Political Career) की शुरुआत ।

 

कमला हैरिस ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1990 में कैलिफोर्निया के अलमेडा काउंटी में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट के पद पर काम करते हुए अपने सफल करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सैन फ्रांसिस्को जिला अटॉर्नी कार्यालय पद पर और फिर सैन फ्रांसिस्को के कार्यालय के सिटी अटॉर्नी मे कार्य किया। उसके बाद, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती चली गई। 

 

वर्ष 2003 में, वह सैन फ्रांसिस्को के जिला अटॉर्नी चुनी गई, जहाँ वह एक करियर क्रिमिनल यूनिट की इंचार्ज थीं। उसके बाद वर्ष 2004 से 2011 तक वे कैलिफ़ोर्निया की अटार्नी जनरल बनी। वर्ष 2014 में उन्हें एक बार फिर से कैलिफोर्निया कि अटॉर्नी जनरल चुना गया था।

 

वर्ष 2017 में हैरिस, कैलिफ़ोर्निया में यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर बनी और वे पहली अश्वेत महिला थी जो इतने बड़े पद पर पहुंची थी। कमला, वर्ष 2017 से 2021 तक कैलिफोर्निया से जूनियर यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर के पद पर कार्यरत रहीं। उन्होंने 2016 के सीनेट चुनाव में लोरेटा सांचेज को हराया था।

 

कमला हैरिस के दिए गए भाषणों को लोग काफी पसंद करते हैं। वे अमेरिका में नस्लवाद को खत्म करना चाहती हैं, और उन्हें कई बार इस बारे में बोलते हुए सुना भी जा चुका है। वर्ष 2021 का उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने से पहले उन्होंने, 21 जनवरी 2019 को भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने नाम कि घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

 

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति रहे जो बाइडेन ने कमला हैरिस को अगस्त 2020 में अपने साथी के रूप में चुना, जहां जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, वहीं कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी, और दोनों ने नवंबर 2020 का चुनाव जीता। 

 

20 जनवरी, 2021 को कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। कमला ने 2020 के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन की माँग की थी, लेकिन उन्हें प्राइमरी से पहले दौड़ से बाहर कर दिया गया था।

 

कमला हैरिस के बारे में अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ट्वीट कर कहा था कि,-  ‘जब कमला हैरिस कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल थीं, तब से मैंने उनको काम करते हुए देखा है। मैंने खुद देखा है कि उन्होंने कैसे बड़े-बड़े बैंकों को चुनौती दी, काम करने वाले लोगों की मदद की और महिलाओं-बच्चों को शोषण से बचाया। मैं उस समय भी गर्व महसूस करता था, और आज भी गर्व महसूस कर रहा हूं जब वो इस अभियान में मेरी सहयोगी होंगी।’

 

कमला हैरिस की नेटवर्थ ।

 

यह जानकारी 2021 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

 

आवास  ऑकलैंड, कैलिफ़ोर्निया
नेटवर्थ

( नवंबर 2021 में)

$6.3 million

 

 कमला हैरिस से जुड़े विवाद ।

 

कमला हैरिस और विली ब्राउन का अफेयर :

 

वर्ष 1993 के शुरुआत में कमला हैरिस ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनका अफेयर 60 साल के विली ब्राउन के साथ था। विली ब्राउन उस समय सेन फ्रांसिस्को के मेयर थे। जहां विली ब्राउन 60 वर्ष के थे, वहीं कमला हैरिस उस समय केवल 29 वर्ष की थीं, और अपने करियर की शुरुआत दौर पर थीं। 

 

कैथोलिक चर्च सेक्स केस का मामला :

 

बात वर्ष 2019 की है, जब एक कैथोलिक चर्च के पादरी पर यौन शोषण का मामला गरमाया था। जिसके बाद कमला हैरिस विवादों से घिर गई थीं। इसमें उन पर यह आरोप लगे थे, कि कमला हैरिस ने कैथोलिक चर्च के यौन शोषण के मामले को ठीक से नहीं संभाला। जबकि हैरिस बाल-शोषण और यौन-अपराधों की विशेषज्ञ थी, लेकिन कैथोलिक चर्च के पादरी पर जब यौन शोषण के आरोप लगे, तो उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया और पादरी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था।

 

कमला हैरिस के अफेयर्स (Affairs) के बारे में

वर्ष 1993 में कमला हैरिस का अफेयर उस समय अमेरिका के मेयर रहे विली ब्राउन से था। जहां भी ली ब्राउन 60 वर्ष के थे, वहीं कमला हैरिस मात्र 29 वर्ष कि थीं। उन दोनों के अफेयर के बाद से मिली ब्राउन ने कमला हैरिस को उनके पॉलिटिकल करियर में काफी मदद भी की थी। 

 

अमेरिकी मेयर विली ब्राउन से अफेयर के बाद वर्ष 2000 मे हैरिस का अफेयर लुईस रैना के साथ भी था। हालांकि उन दोनों का अफेयर थोड़े समय के लिए ही था और कुछ समय के बाद वह अलग हो गए थे।

 

कमला हैरिस को मिले पुरस्कार और सम्मान

 

2004 :  ‘द नेशनल अर्बन लीग’ द्वारा ‘वूमेन ऑफ पावर’ अवॉर्ड से सम्मानित ।

 

2004 :  सेन फ्रांसिस्को ‘चाइल्ड एब्यूज प्रीवेंशन काउंसिल’ द्वारा ‘चाइल्ड एडवोकेट ऑफ द ईयर’ से पुरस्कृत ।

 

2005 :  नेशनल ब्लैक प्रॉसिक्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा ‘थर्गुड मार्शल’ से सम्मानित ।

 

कमला हैरिस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

 

  1. कमला हैरिस एक राजनेता होने के साथ-साथ एक लेखिक भी हैं, और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

 

  1. कमला हैरिस की माँ श्यामला गोपालन, दक्षिण भारत के शहर चेन्नई की है।

 

  1. कमला हैरिस जब छोटी थी तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

 

  1. कमला हैरिस पहली ऐसी अश्वेत महिला है, जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी है। इसके अलावा वे पहली ऐसी अश्वेत महिला है, जिन्हें कैलिफोर्निया से यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर बनाया गया था।

 

  1. भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कमला हैरिस को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का चुनाव जितने के बाद, बधाई देते हुए ट्वीट किया कि,- “आपकी सफलता सफल रही, चिट्टी के लिए ही नहीं, बल्कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी बहुत गर्व की बात है।”  आपको बताते चलें कि, तमिल में चिट्टी का मतलब होता है- चाची ।

 

  1. अपनी आत्मकथा ‘द ट्रुथ्स वी होल्ड’ में कमला हैरिस ने लिखा है कि-  “मेरी माँ बहुत अच्छी तरह से समझती थीं, कि वह दो काली बेटियों की परवरिश कर रही है। वह जानती थी कि उसकी गोद ली हुई मातृभूमि माया और मुझे अश्वेत लड़कियों के रूप में देखेगी और वह यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित थी कि हम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।”

 

  1. कमला हैरिस, भारत को लेकर पिछले कुछ समय से कश्मीर मुद्दे और नागरिकता संशोधन अधिनियम के सदैव खिलाफ रही हैं। इसके अलावा वे भारत की कश्मीर नीति की भी प्रखर आलोचक रही हैं। 

 

कमला हैरिस के विचार (Ideology) ।

 

“मैं पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली लोगों में से एक हूं !!”

 

“आपराधिक न्याय नीति को किसी भी सार्थक तरीके से बदलने का अर्थ है एक बहुत लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था को बदलना यह सोचना यथार्थवादी नहीं है कि आप इसे रात भर में बदल सकते है !!”

 

“मैं आपराधिक न्याय प्रणाली की खामियों को महसूस करते हुए पैदा हुई थी !!”

 

“मुझे एक स्वतंत्र महिला के रूप में उभारा गया, न कि किसी चीज का शिकार बना कर !!”

 

“मेरी बेटी के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि आप अवसर पाने के लिए भाग्यशाली हैं, तो सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है कि अन्य लोगों के पास भी वे अवसर हों !!”

 

“मेरी मां ने कहा था,  कमला, तुम बहुत से काम करने वाली पहली महिला हो सकती हो, लेकिन तुम्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि तुम आखिरी नहीं हो !!”

 

“अगर हम महिलाओं और परिवारों को नहीं समझते हैं , तो जल्द ही नीचे गिर जाएगे !!”

 

“मुझे लगता है कि, यह प्रत्येक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि वह अपने आप को बहुत अधिक गंभीरता से न ले !!”

 

“एक परिवार एक दूसरे के समर्थन और प्रेरणा देने के तरीकों की तलाश करता है !!”

 

“मेरे माता पिता तब मिले, जब वे 1960 के दशक में यूसी बर्कले में स्नातक छात्र थे। वे दोनों ही नागरिक अधिकार आंदोलन में सक्रिय थे !!”

 

“मेरा मानना है कि- बच्चोंं को शिक्षा न देना, बच्चा अपराध है !!”

 

“मेरा दृढ़ विश्वास है कि, गंभीर और हिंसक अपराधियों के लिए हमें उन्हें उनके अपराधों के लिए जवाबदेह बनाना चाहिए और उन्हें जेल में भेजना चाहिए !!”

 

“आपको लोगों की परिस्थितियोंं को देखना और सूंघना और उन्हें महसूस करना है, ताकि वास्तव में उन्हें समझ सकें !!”

 

“मैं अक्सर इस बात की वकालत करती हूं, कि हम किसी मुद्दे के कई पक्षों को देखते हैं, किसी और के जूते में चलते हैं, और गलत विकल्पों की पहचान करते हैं और अस्वीकार करते हैं !!”

                                                                    

कमला हैरिस के बारे में पूछे गए प्रश्न ।

 

प्रश्न :  कमला हैरिस कौन है ? 

उत्तर :  संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति।

 

प्रश्न : कमला हैरिस की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 57 वर्ष (2021 मे)

 

प्रश्न : कमला हैरिस के पति का नाम क्या है ?

उत्तर :  डगलस एहमॉफ

 

प्रश्न : कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो – एला एहमॉफ और कोल एहमॉफ (सौतेले बच्चे)।

 

प्रश्न : कमला हैरिस की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $6.3 million

 

प्रश्न : कमला हैरिस किस जाति के हैं ?

उत्तर क्रिश्चियनिटी

 

इन्हें भी पढ़ें:

किरण मजूमदार-शॉ की जीवनी |

लीना तिवारी की जीवनी ।

रोशनी नादर की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘कमला हैरिस (Kamala Harris)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

4 Responses

  1. December 1, 2021

    […] कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hind… […]

  2. December 10, 2021

    […] कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hind… […]

  3. December 22, 2021

    […] कमला हैरिस की बायोग्राफी | Kamala Harris Biography in Hind… […]

  4. January 26, 2022

    […] कमला हैरिस की जीवनी । […]