नोरा फतेही की बायोग्राफी | Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही की बायोग्राफी | Nora Fatehi Biography in Hindi

 

नोरा फतेही का जीवन परिचय ,जीवनी , बायोग्राफी ,परिवार ,पति ,बॉयफ्रेंड , गाने (Nora Fatehi Biography In Hindi ,Wiki ,boyfriend ,Family ,Religion , Age, Height, Caste ,Net Worth)

 

Table of Contents

नोरा फतेही

(Nora Fatehi)

अभिनेत्री, मॉडल और डांसर।

 

नोरा फतेही एक अभिनेत्री और एक मॉडल होने के साथ साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। 

हालांकि, नोरा फतेही एक मोरक्कन-कैनेडियन मॉडल, अभिनेत्री और डांसर हैं। लेकिन उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड से शुरु किया था। जिसमें उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘Roar: Tigers of the Sundarbans’ थी। 

Advertisement

नोरा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बेहतरीन डांस भी करती हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों भी काम किया है। जिसमें टेम्पर, बाहुबली और किक-2 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर किया था। अपने आइटम नंबर की वजह से उन्हें तेलुगू सिनेमा में लोकप्रियता मिली। इसके अलावा उन्होंने दो मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें ‘डबल बैरल’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी फिल्में है ।

फिल्मों में अभिनय करने में अपनी पहचान बनाने के बाद नोरा टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इनका गाना ‘दिलबर’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया और देखते ही देखते यह गाना एक ही दिन में ’20 मिलियन व्यूज’ बटोर लिए थे, जो की एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया था।

 

नोरा फतेही की बायोग्राफी | Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही की बायोग्राफी | Nora Fatehi Biography in Hindi

 

नोरा फतेही का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम :  नोरा फतेही

असली नाम :   नूरा फथी

प्रसिद्धि :   बेली डांस के लिए

जन्म :   6 फरवरी 1992 (29 साल)

जन्म स्थान  :   टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा

स्कूलिंग : वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो

शिक्षण संस्थान यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो

शिक्षा (Education ) : ग्रेजुएशन के बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

राशि  :   कुंभ राशि

नागरिकता :   कैनेडियन

आवास  :    मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

धर्म (Religion) :   इस्लाम

जाति :  मोरक्को

पेशा (Occupation) :  अभिनेत्री ,डांसर ,मॉडल

डेब्यु फिल्म :  रोर : सुंदरबन के टाइगर्स (2014) 

वैवाहिक स्थिति :   अविवाहित

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की जीवनी ।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी ।

अनुष्का शर्मा की जीवनी ।

 

नोरा फतेही का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

नोरा फतेही का जन्म  6 फरवरी 1992 को कनाडा स्थित टोरंटो के ओंटारियो में हुआ था। उनका असली नाम नूरा फथी लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें नोरा फतेही क्या कर बुलाते हैं। नोरा एक इस्लामिक अरबी-मोरक्कन परिवार से संबंध रखती हैं। जिसकी जड़ें भारत से जुड़े हुए हैं; क्योंकि उनकी मां तीसरी पीढ़ी की भारतीय हैं। नोरा ने अपना बचपन कनाडा में बिताया है। नोरा फतेही का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम ‘उमर’ है।

नोरा को बचपन से ही एक्टिंग और डांस करने का बहुत शौक था। वे बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी, ताकि वे दर्शको मनोरंजन कर सके। अपने स्कूल के दिनों से ही नोरा ने इंटरनेट से वीडियो देखकर ‘बेली डांस’ सीखना शुरू कर दिया था।

 

शिक्षा (Education)

नोरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक स्थानीय स्कूल ‘वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो’ से पूरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, नोरा आगे की पढ़ाई के लिए ‘यार्क विश्वविद्यालय, टोरंटो’ में दाखिला लिया। यहां से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही, किन्हीं कारणों की वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट इंच- 5′ 5″

रंग गोरा
वजन 52 Kg
शारीरिक माप

(Figure)

32-25-32
आंखों का रंग  भूरा
बालों का रंग काला

 

नोरा फतेही के करियर की शुरुआत (Nora Fatehi Career) ।

यार्क विश्वविद्यालय से निकलने के कुछ समय के बाद नोरा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा और वे एक मॉडल और टैलेंट एजेंसी ऑरेंज मॉडल प्रबंधन के अपनी मॉडलिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट साईन करके अपने करियर की शुरुआत की। इस मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम करते हुए नोरा को एक प्रोजेक्ट के लिए भारत भेजा गया। नोरा ने अलग-अलग तरह के ब्रांड, जैसे- मेक्सिटोस चिप्स और एवरीथ फेसवॉश के लिए कई विज्ञापनों में काम किया। 

नोरा फतेही के फिल्मी करियर की शुरुआत |

वर्ष 2014 में नोरा ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने एक मलयालम फिल्म ‘डबल बैरल’ मे अभिनय किया। अपने डांस के लिए मशहूर नोरा ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में प्रभास और राणा दग्गुबाती के साथ एक आइटम गीत ‘मनोहारी’ में नजर आईं थी। इसके बाद वे ‘मिस्टर एक्स’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दि थीं, जिसमें उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस के रूप में काम किया था।

वर्ष 2018 की शुरुआत में,  YouTube चैनल – द टाइमलाइनर्स में ‘लेडीज़ स्पेशल : टाइप्स ऑफ़ सिंगल गर्ल्स’ के साथ नोरा कि अपनी वेब सीरीज़ मे उनकी एक्टिंग की झलक देखने को मिली। इसके बाद नोरा ने वर्ष 2015 मे ‘बिग बॉस सीजन 9’ में भी पार्टिसिपेट किया था, जिसमें उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन वे इस रियालिटी शो के 83 वें दिन शो से बाहर हो गई थीं। वर्ष 2016 में नोरा ने एक डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में एक प्रतियोगी के रूप में पार्टिसिपेट किया था। 

नोरा को तब पहचान मिली जब उन्होंने 1990 का एक गीत ‘दिलबर’ के रीक्रिएटेड वर्जन में अपने ‘बेली डांस’ से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। वर्ष 1990 मे यह गाना, सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था। जिसे रिक्रिएट करते हुए इसमें नोरा ने अपने डांस का बेहतरीन तड़का लगाते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह गाना फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के लिए फिल्माया गया था। इस फिल्म में मनोज वाजपेई और जॉन अब्राहम के साथ आयशा शर्मा नजर आई थी।

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के इस चार्टबस्टर आइटम गीत ने रिलीज़ होने के 24 घंटों के भीतर 20 मिलियन व्यूज हासिल कर लिया था, और YouTube पर 100 मिलियन व्यूज प्राप्त करने वाले सबसे तेज़ वीडियो में से एक बन गया।

 

नोरा फतेही द्वारा की गई फिल्मे (Nora Fatehi Movies)

2014 : रोर  – Tigers of the Sundarbans

2015 : मिस्टर X

2016 : रॉकी हैंडसम

2018 : My birthday song

2018: सत्यमेव जयते

2018 : स्त्री

2019 : भारत

2019 :बाटला हाउस

2020 :मरजावा

2020 : स्ट्रीट डांसर 3डी

2021 : भुज: भारत की शान

2021 : सत्यमेव जयते 2

 

नोरा फतेही के आइटम नंबर (Nora Fatehi Item Songs) |

2017 नाह

2017 बेबी मरवाके मानेगी

2018 दिलबर

2019 पछताओगे

2020 नाच मेरी रानी

2021 छोड़ देंगे

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की जीवनी ।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी ।

अनुष्का शर्मा की जीवनी ।

नोरा फतेही का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

आवास मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
कुल सम्पति

$ 5 मिलियन डॉलर 

(₹34 करोड़ INR) लगभग

फीस प्रति माह  ₹10 से ₹12 लाख रुपए अनुमानित 
आय का स्रोत फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट

 

नोरा फतेही की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।

पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन , ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 
पसंदीदा भोजन स्पेगेटी
पसंदीदा जगह दुबई
शौक (Hobbies) किताबें पढ़ना, नृत्य करना और यात्रा करना।

 

 निजी जीवन (Personal Life)

नोरा फतेही ने अभी तक शादी नहीं की है, और वह अविवाहित हैं। लेकिन उनका अफेयर बॉलीवुड के कई एक्टर के साथ रहा है। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, लेकिन वह एक बहुत ही एक बेहतरीन बेले डांसर भी हैंऔर अपने डांस फॉर्म के लिए जानी जाती हैं उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं जो कि दर्शकों को बहुत बेहद पसंद आई थी। 

नोरा अपने स्कूल के दिनों से ही डांस सीखती आ रही हैं। उन्होंने डांस सीखने के लिए कोई स्पेशल क्लास नहीं किया है। बल्कि उन्होंने इंटरनेट पर विडियो देख कर डांस सीखी है।

 

 

नोरा फतेही का अफेयर (Affairs) |

बॉयफ्रेंड (Boyfriend ) : वरिंदर घुमन (बॉडी बिल्डर); प्रिंस नरूला (अभिनेता, टीवी व्यक्तित्व); अंगद बेदी (अभिनेता)

 

वरिंदर घुमन के साथ अफेयर |

अपने करियर की शुरुआत के दिनों में नोरा फतेही का अफेयर वरिंदर घुमन के साथ था। वरिंदर घुमान एक बॉडीबिल्डर हैं। 

वरिंदर घुमान से ब्रेकअप होने के बाद नोरा फतेही प्रिंस नरूला के साथ रिश्ते में आईं थीं, जो एक अभिनेता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

अंगद बेदी के साथ अफेयर |

नोरा फतेही का अफेयर अंगद बेदी के साथ भी रहा था; लेकिन उन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। वहीं अंगद और नोरा फतेही के अलग होने की वजह बनी नेहा धूपिया। क्योंकि अंगद और नोरा की शादी करने से पहले ही नेहा धूपिया अंगद के बच्चे की मां बनने वाली थीं; और अंगद के बच्चे के साथ गर्भवती थीं। इससे पहले कि यह खबर मीडिया में आती, अंगद ने नोरा से दूरी करते हुए नेहा धूपिया से शादी कर ली।

 

नोरा फतेही से जुड़े विवाद (Controversies) |

हाल ही में, 14 अक्टूबर 2021 को, नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कॉन आर्टिस्ट सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना पॉल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था। 

चंद्रशेखर और पॉल पहले से ही दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे, दोनों ने कथित तौर पर फोर्टिस (Fortis)हेल्थकेयर के प्रमोटर शिविंदर सिंह के परिवार से  लगभग रु 200 करोड़ लिए थे। जबकि इसी पैसे से चंद्रशेखर ने 40 करोड़ में अपने लिए एक बंगला खरीदा था। इस पैसे को व्हाइट करने के लिए चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को एक बीएमडब्ल्यू कार और आईफोन भी गिफ्ट किया था। जिसके बाद से प्रवर्तन निदेशालय ने नोरा फतेही को तलब किया था। इसके चंद्रशेखर ने जैकलिन फर्नांडीस को चार बिल्लियां जिसमें प्रत्येक की कीमत ₹9 लाख और एक ₹52 लाख के घोड़ा बताया जा रहा है, भी गिफ्ट किया था। जिसके बाद से जैकलीन फर्नांडिस भी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर विवादों में

 

नोरा फतेही से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • नोरा ने कई हिट फिल्मो में आइटम सॉन्ग किया है, जिसमें ‘बाहुबली, किक-2, ‘सत्यमेव जयते’ आदि फिल्में शामिल हैं
  • नवरा को पहचान फिल्म सत्यमेव जयते के गाने ‘दिलबर’ से मिली। 
  • वे फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ में अभिनेता गुरमीत चौधरी और इमरान हासमी के साथ मुख्य भूमिका थी।
  • नोरा हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अरेबिक और फ्रेंच भाषा जानती है।

 

नोरा फतेही के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नोरा फतेही कौन है ?

उत्तर : मॉडल, अभिनेत्री और डांसर।

 

प्रश्न : नोरा फतेही का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 6 फरवरी 1992 

 

प्रश्न : नोरा फतेही की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : नोरा फतेही वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : नोरा फतेही की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : अविवाहित। लेकिन वह अभी तक कई लोगो के साथ रिश्तो में रह चुकी है।

 

प्रश्न : नोरा फतेही के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं

 

प्रश्न : नोरा फतेही किस देश की है ?

उत्तर :  नोरा फतेही कनाडा की है, लेकिन उनके माता की जड़े भारतीय भारत से जुड़े हैं। उनका बचपन कनाडा के शहर टोरेंटो में बीता है।

 

प्रश्न : नोरा फतेही किससे संबंधित है ?

उत्तर : फिल्म जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में नोरा फतेही कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $5 मिलियन डॉलर ( ₹34 करोड़)

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

कैटरीना कैफ की जीवनी ।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी ।

अनुष्का शर्मा की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नोरा फतेही (Nora Fatehi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद |

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *