ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi

ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi

ईशा अंबानी का जीवन परिचय ( ईशा अंबानी, विकी, जन्म, उम्र, परिवार, करियर, रिलायंस रिटेल वेंचर्स, शादी, पति, कारोबार, नेटवर्थ ) | Isha Ambani Biography in Hindi [ Isha Ambani, Wiki, birth, age, family, career, Reliance retail venture, marriage, husband, business, net worth ]

 

ईशा अंबानी | Isha Ambani

रिलायंस रिटेल वेंचर की डायरेक्टर


Isha Ambani Biography in Hindi : दोस्तों, भारत में कई ऐसे बड़े उद्योगपति हैं, जिनके बच्चों ने भी उनके व्यापार को खुब आगे बढ़ाया है। और जब भी उद्योगपतियों के बच्चों का नाम लिया जाता है तो उनमें एक नाम जरूर आता है और वह है एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी, ईशा अंबानी का नाम।

दोस्तों, हाल ही में ईशा अंबानी को “रिलायंस रिटेल वेंचर्स” का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। जिसके बाद, ईशा अंबानी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंपनी का डायरेक्टर बनने से पहले भी ईशा अंबानी पिछले कई सालों से कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। भले ही ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर बन गई हैं, लेकिन, उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी था जब वह एक टीचर बनना चाहती थीं। ईशा अंबानी के बारे में ऐसे ही कई रोचक तथ्य लेकर आए हैं, हम अपने आज के इस आर्टिकल में। जिसमें हम ” ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi “, उनके करियर और शादी से लेकर अब तक के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं, कौन हैं ईशा अंबानी…

Advertisement

जानिए – भारतीय बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय।

 

कौन है ईशा अंबानी ? | Who is Isha Ambani?

Isha Ambani Biography in Hindi : दोस्तों, ईशा अंबानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं। ईशा अंबानी एक बिजनेस पर्सन हैं, और वर्तमान में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्री के रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का चेयर पर्सन बनाया गया है। वे जिओ की बोर्ड मेंबर भी हैं। वर्ष 2020 में ईशा को फार्च्यून की 40 अंडर 40 कैटेगरी में दुनिया के उभरते हुए लीडर में शामिल किया गया था। इसके पहले, वर्ष 2015 में ईशा अंबानी फेमिना मैगजीन के कवर पर भी रही थीं।

ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi

ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi

हाल ही में, फेसबुक (Facebook) ने जियो में लगभग 45,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जिसमें फेसबुक ने 9.99% शेयर खरीदने की डील की है। इस डील के पीछे ईशा अंबानी की प्रमुख भूमिका रही है। वर्ष 2021 में अमेरिका के स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने ईशा को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी नियुक्त किया था। 17 सदस्य इस बोर्ड में अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, अमेरिकी सीनेट सदस्य मेंबर हैं। तो आइए जानते हैं, ” ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in Hindi ” के बारे में विस्तार से…

 

ईशा अंबानी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) ईशा अंबानी (Isha Ambani)
उपनाम (Nick name) ईशु
जन्म (Birth) 23 अक्टूबर 1991
उम्र (Age) 31 वर्ष – (2022 में) 
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता (Father) मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और संस्थापक)
माता (Mother) नीता अंबानी (रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक)
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई (भारत)
विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education) येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिंदू
जाति (Cast) मोध वाणिक
राशि (Zodiac)  तुला राशि
पेशा (Profession) भारतीय व्यवसायी
पद (Position) रिलायंस रिटेल वेंचर कि डायरेक्टर बनाया है कंपनी की मार्केट वैल्यू 4.40 लाख करोड़ रुपए है।
मार्गदर्शक (Mentor)  शेरिल सैंडबर्ग (फेसबुक के मुख्य परिचालन अधिकारी), इंद्र नूयी (पेप्सिको सीईओ), लॉरेन पॉवेल जॉब्स (एमर्सन कलेक्टिव के संस्थापक)और उनके पिता मुकेश अंबानी
जीवनसाथी (Wife) आनंद पीरामल (पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक)
नेटवर्थ (Networth) रिलायंस रिटेल वेंचर कि मार्केट वैल्यू 4.40 लाख करोड़ रुपए है।
पुरस्कार (Awards) ईशा अंबानी को फार्च्यून की 40 अंडर 40 कैटेगरी में दुनिया के उभरते हुए लीडर में शामिल किया गया था।
प्रसिद्धी (Famous for) ‘रिलायंस रिटेल वेंचर्स’ की नई डायरेक्टर और मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी के रूप में।

 

ईशा अंबानी का प्रारंभिक जीवन | Isha Ambani Early Life

ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के मुम्बई में भारत के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर मे हुआ था। आकाश, ईशा अंबानी के जुड़वा भाई हैं, और ईशा और आकाश अंबानी का जन्म आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए हुआ था। ईशा का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम अनंत अंबानी है। मुकेश अंबानी की तीनों संतानो में ईशा उनकी इकलौती बेटी हैं। जिसमें अनंत अंबानी सबसे छोटे हैं।

अपने माता पिता के साथ ईशा अंबानी।

अपने माता पिता के साथ ईशा अंबानी।

ईशा के दादा का नाम धीरूभाई अंबानी और दादी का नाम कोकिला बेन अंबानी है। इसके अलावा ईशा के एक चाचा भी हैं, जिनका नाम अनिल अंबानी है, और वे भी एक जाने माने उद्योगपति हैं।

ईशा बचपन में टॉम-ब्वॉय स्टाइल में रहती थी। ये अपने परिवार में दो सगे भाई और दो चचेरे भाईयों (अनिल अंबानी के बेटे), कुल चार भाइयों के बीच अकेली पढ़ती थी, इसलिए ये ऐसी थीं।

 

ईशा अंबानी कि शिक्षा | Isha Ambani Education

ईशा अंबानी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पुरी हुई। ईशा स्कूल के दिनों से ही बहुत मेधावी रही हैं और अपने भाईयों, आकाश और अनंत से ज्यादा पढ़ी हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, हायर एजुकेशन के लिए ईशा अमेरिका चली गई और वहां येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी विषय में ग्रेजुएशन कि डिग्री हासिल करने के बाद, अमेरिका के स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनस से एमबीए कि डिग्री हासिल की। जबकि, ईशा के दोनो भाईयों ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कि डिग्री प्राप्त कि है।

जानिए – विप्रो के सह-संस्थापक अजीम प्रेमजी का जीवन परिचय।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 161

मी०- 1.61

फीट इंच- 5′ 3″

वजन (Weight) 60 Kg
फीगर (Figure) 33-28-34
आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

ईशा अंबानी के करियर की शुरुआत | Isha Ambani Career

अमेरिका कि येल युनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 2014 में ईशा अंबानी, अमेरिका कि ही एक मैनेजमेंट कंसलटिंग फर्म McKinsey & Company (मैकिन्से एंड कंपनी) में बतौर व्यापार विश्लेषक के रूप में शामिल हो गई। वहां इन्होंने कुछ समय बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम किया और उसी वर्ष 2014 में ही इन्हें, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया।

जानिए – भारत की सबसे अमीर महिला उद्योगपति सावित्री जिंदल का जीवन परिचय

 

जिओ 4G, AJIO ऐप कराया लांच।

दिसंबर 2014 में, ईशा अम्बानी अपने भाई आकाश अम्बानी के साथ मिलकर रिलायंस रिटेल और रिलायंस जिओ 4g को लॉन्च किया। इसकी लॉन्चिंग में इसके ब्रांड एंबेसडर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद थे। आपको बता दें कि, जियो (Jio) भारत में अपने टेलीकॉम ग्राहकों को 4 जी सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। आज यह कंपनी भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं।

वर्ष 2015 में ईशा अंबानी को एशिया की 12 शक्तिशाली भावी कारोबारी महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया था। उसी वर्ष 2015 में ईशा अंबानी फेमिना मैगजीन के कवर पर भी रही थीं।

इसके अगले साल, अप्रैल 2016 में ईशा ने लैक्मे फैशन वीक के 2016 संस्करण में एक ऑनलाइन फैशन रिटेल और मल्टी ब्रांड ऐप AJIO का शुभारंभ किया। ईशा AJIO के ब्रांडिंग और प्रबंधन खंडों की देखरेख करती हैं, जो रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है। उनके पिता मुकेश अंबानी के अनुसार, रिलायंस जिओ को लॉन्च करने का आईडिया ईशा का ही था। रिलायंस फाउंडेशन के डिजिटल एजुकेशन प्रोग्राम को शुरू करने का श्रेय भी ईशा अंबानी को ही जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि, ईशा और आकाश दोनों रिलायंस में Meta Platform Inc के निवेश के लिए बातचीत करने वाली टीमों में भी शामिल थे।

वर्ष 2020 में, ईशा अंबानी को फार्च्यून की 40 अंडर 40 कैटेगरी में दुनिया के उभरते हुए लीडर में शामिल किया गया था। इसके अगले वर्ष, 2021 में अमेरिका के स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने ईशा को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी नियुक्त किया था। और 17 सदस्य इस बोर्ड में अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, अमेरिकी सीनेट सदस्य मेंबर हैं।

हाल ही में, फेसबुक (Facebook) ने जियो में लगभग 45,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके तहत फेसबुक ने जियो में 9.99% शेयर खरीदने की डील की है। इस डील के पीछे जिओ की बोर्ड मेंबर ईशा अंबानी की प्रमुख भूमिका रही है।

 

ईशा अंबानी बनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर |

दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपनी एकलौती बेटी ईशा अंबानी को हाल ही में “रिलायंस रिटेल वेंचर” का डायरेक्टर नियुक्त किया है। ईशा, वर्ष 2014 से रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।

आपको बताते चलें कि, “रिलायंस रिटेल वेंचर” एक ऑनलाइन फैशन रिटेल और मल्टी ब्रांड ऐप AJIO है और ईशा AJIO के ब्रांडिंग और प्रबंधन खंडों की देखरेख करती हैं, जो रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है।

भारत के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड एम एम स्टाइल में भी इनकी 40% कि हिस्सेदारी है।

जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ऐलन मस्क का जीवन परिचय।

 

ईशा अंबानी का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे | Net Worth, House, Fees, Car Collection in 2022

मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल वेंचर का डायरेक्टर बनाया है कंपनी की मार्केट वैल्यू 4.40 लाख करोड़ रुपए है। ईशा की शादी में इनके ससुर ने इन्हें और इनके पति को 450 करोड़ रुपए का एक बंगला गिफ्ट किया था। बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है।

आवास (Residence) 

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
कंपनी (Company)

रिलायंस रिटेल वेंचर कि डायरेक्टर

कंपनी की वैल्यूएशन (Company)

4.40 लाख करोड़ भारतीय रुपए
कार संग्रह (Company)

रेंज रोवर, पोर्श, मर्सिडीज बेंज, मिनी कूपर और बेंटले

आय का स्रोत (source of income)

कई प्रकार के बिजनेस से 

नोट : ये संपत्ति उनके पिता मुकेश अंबानी के अनुसार दिखाई गई है, जिनपर उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी हक है।

 

ईशा अंबानी की पसंदीदा चीजें | Isha Ambani Favorite Things

पसंदीदा खेल (Favorite Football)

फुटबॉल
शौक (Hobbies)

पियानो बजाना

 

निजी जीवन | Personal Life

दोस्तों, ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पिरामल से हुई है। आनंद पिरामल भारतीय उद्योगपति और हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पिरामल के मालिक अजय पिरामल और स्वाति पिरामल के बेटे हैं।

दरअसल, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान इन दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई। जिसके बाद, अजय पिरामल ने ईशा को प्रपोज किया। इसक बाद, मई 2018 में महाबलेश्वर मंदिर में अपने परिवार की उपस्थिति में दोनों कि सगाई हो गई। और इसी साल दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी में इनके ससुर ने लगभग 450 करोड़ रुपए का बंगला इन्हें गिफ्ट किया था। बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है।

ईशा अंबानी की शादी की तस्वीर।

ईशा अंबानी की शादी की तस्वीर।

वर्ष 2018 में हुई इनकी शादी दुनिया में अब तक की सबसे महंगी शादी मानी जाती है। इनकी शादी में लगभग 700 करोड़ रुपए का खर्च बताया जाता है। 

ईशा के पति आनंद पिरामल, पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक हैं। और पिरामल ग्रुप के रियल स्टेट बिजनेस की जिम्मेदारी संभालते हैं। आनंद पिरामल देश के बड़े रियल स्टेट बिजनेस टाइकून में भी शुमार हैं।

ईशा कि अपने भाई आकाश के साथ स्पेशल बॉन्डिंग है। एक साक्षात्कार में ईशा ने बताया कि, ” आकाश की शादी उनसे पहले होने वाली थी, लेकिन आकाश ने उनके लिए खुद की शादी को आगे बढ़ा दिया। “ इनके भाई आकाश ने इनकी शादी में कहा था कि, ” ईशा घर पर हम भाइयों की बॉस हैं।” ईशा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी काम करती हैं।

अपने भाइयों के साथ ईशा अंबानी।

अपने भाइयों के साथ ईशा अंबानी।

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता (Parents)

पिता- मुकेश अंबानी

माता- नीता अंबानी

भाई/ बहन (siblings)

भाई- आकाश अंबानी (जुड़वा)  और अनंत अंबानी (छोटा)

सास- ससुर

(Father/mother-in-law)

अजय पीरामल (ससुर)

स्वाति पिरामल (सास)

पति (Husband)

आनंद पिरामल
बच्चे(Children)

अभी कोई संतान नहीं

 

टीचर बनना चाहती थी ईशा अंबानी |

दोस्तों, भले ही ईशा अंबानी वर्तमान में रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बन गई हो। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह टीचर बनना चाहती थी। ईशा एक ट्रेंड पियानो वादक हैं। इन्हें फुटबॉल खेलना काफी पसंद है और स्कूल के दिनों में ईशा फुटबॉल टीम की सदस्य भी थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इनकी मित्र हैं।

जानिए – दुनियाभर में सबसे ज्यादा दान करने वाले जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय।

 

ईशा अंबानी की उपलब्धियां | Isha Ambani achievements

  1. ईशा अंबानी, हाल ही में “रिलायंस रिटेल वेंचर” कि डायरेक्टर बनी हैं।
  2. वर्ष, 2021 में अमेरिका के स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने ईशा को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी नियुक्त किया था।
  3. ईशा अंबानी को फार्च्यून की 40 अंडर 40 कैटेगरी में दुनिया के उभरते हुए लीडर में शामिल किया गया था।
  4. वर्ष 2015 में ईशा अंबानी को एशिया की 12 शक्तिशाली भावी कारोबारी महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था।
  5. वर्ष 2015 में ईशा अंबानी फेमिना मैगजीन के कवर पर भी रही थीं।
  6. महज 16 साल की उम्र में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारी की लिस्ट में शामिल किया गया था।

 

ईशा अंबानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts about Isha Ambani

  • क्या ईशा अंबानी धूम्रपान करती हैं ? – नहीं
  • क्या ईशा अंबानी शराब पीती हैं ? –  नहीं
  • ईशा अंबानी का जन्म भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में हुआ।
  • ईशा, मुकेश अंबानी की एकलोती बेटी हैं और आकाश अंबानी उनके जुड़वा भाई हैं।
  • ईशा और आकाश अंबानी का जन्म आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए हुआ था।
  • दिसंबर 2015 में, ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी के साथ भारत में जियो की ‘4 जी’ सेवाओं का शुभारंभ किया था।
  • ईशा एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, और अपने पढ़ाई के दौरान फुटबॉल टीम के लिए खेलती थी।
  • ये एक प्रशिक्षित पियानोवादक भी हैं।
  • वर्ष 2014 में, ये अमेरीका में न्यूयॉर्क में मैकिन्से एंड कंपनी में बतौर एक बिजनेस एनालिस्ट के रूप में कार्य करती थीं।
  • वर्ष 2008 में, फोर्ब्स ने उन्हें सबसे युवा अरबपति की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था, क्योंकि उनकी कुल सम्पति ₹460 करोड़ थी।
  • ईशा की शादी पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पिरामल से हुई है।
  • ईशा घर पर अपने भाइयों की बॉस हैं।
  • ईशा कि अपने जुड़वा भाई आकाश के साथ स्पेशल बॉन्डिंग है।
  • आकाश की शादी उनसे पहले होने वाली थी, लेकिन आकाश ने उनके लिए खुद की शादी को आगे बढ़ा दिया।
  • ईशा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी काम करती हैं।
  • पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इनकी दोस्त हैं।
  • स्टैनफोर्ड में पढ़ाई के दौरान ईशा छोटे बच्चों को पढ़ाती भी थी।
  • ईशा ने रिलायंस आर्ट फाउंडेशन की भी स्थापना की है।
  • इनकी सास स्वाति पीरामल साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं।

 

ईशा अंबानी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : ईशा अंबानी कौन है ?

उत्तर :  ईशा अंबानी एक बिजनेस पर्सन हैं, और वर्तमान में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्री के रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का चेयरपर्सन बनाया गया है। वे जिओ की बोर्ड मेंबर भी हैं।

प्रश्न : ईशा अंबानी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

प्रश्न : ईशा अंबानी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 31 वर्ष (2022 में)।

प्रश्न : ईशा अंबानी वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

प्रश्न : ईशा अंबानी के माता-पिता कौन हैं ?

उत्तर : ईशा अंबानी के माता-पिता, भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके पिता का नाम मुकेश अंबानीऔर मां नीता अंबानी हैं।

प्रश्न : ईशा अंबानी के भाई कौन है ?

उत्तर : ईशा अंबानी के भाई आकाश अंबानी और अनंत अंबानी है। ईशा और आकाश दोनों जुड़वा है।

प्रश्न : ईशा अंबानी के दादा कौन हैं ?

उत्तर : ईशा अंबानी के दादा भारत के मशहूर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी है। जिन्होंने रिलायंस ग्रुप की स्थापना की थी।

प्रश्न : ईशा अंबानी की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : आनंद पिरामल से।

प्रश्न : ईशा अंबानी के पति कौन हैं ?

उत्तर :आनंद पिरामल, पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक हैं। और पिरामल ग्रुप के रियल स्टेट बिजनेस की जिम्मेदारी संभालते हैं। वह भारतीय उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पिरामल के बेटे भी हैं।

प्रश्न : ईशा अंबानी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

प्रश्न : ईशा अंबानी किस राज्य के हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र, भारत 

प्रश्न : ईशा अंबानी किससे संबंधित है ?

उत्तर : उद्योग जगत से।

प्रश्न : ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर कब बनी है ?

उत्तर : जुलाई 2022 में।

प्रश्न : ईशा अंबानी कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : ईशा अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स की मार्केट कैप 4.40 लाख करोड़ रुपए है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ईशा अंबानी (Isha Ambani) पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *