बजरंग पुनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सोना। दो स्वर्ण पदकों सहित राष्ट्रमंडल खेलों में 3 पदक जीत चुके हैं बजरंग पुनिया।

बजरंग पुनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सोना। दो स्वर्ण पदकों सहित राष्ट्रमंडल खेलों में 3 पदक जीत चुके हैं बजरंग पुनिया।

 

बजरंग पूनिया का जीवन परिचय | Bajrang Punia biography in hindi

बजरंग पूनिया का जीवन परिचय (बजरंग पुनिया, विकी, परिवार, शिक्षा, पहलवानी करियर, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, टोक्यो ओलंपिक्स, विवाद, विवाह, बच्चे, संपत्ति) | Bajrang Punia biography in Hindi [Bajrang punia wiki, family, education, wrestling career, Birmingham commonwealth games, Tokyo Olympics, controversies married life controversies childrens net worth]

बजरंग पूनिया

भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान


बजरंग पूनिया एक मशहूर भारतीय पहलवान (रेसलर) हैं। वर्ष 2018 के एशियन खेलों में उन्होंने पुरुषों की 65 किलोग्राम कि स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एक-तरफा मुकाबले में 11-8 से करारी शिकस्त दिया था। इसके बाद से ही बजरंग पूनिया एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान बन गए थे। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिया था।

वर्तमान में, वह भारतीय रेलवे में राजपत्रित अधिकारी ओएसडी (OSD) स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। पुनिया को अपने गांव के बुजुर्गों का ज्ञान प्राप्त करने में आनंद आता है।

बजरंग पूनिया को वर्ष 2015 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ और वर्ष 2019 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

कौन है बजरंग पुनिया ? | Who is Bajrang Punia ?

दोस्तों, बजरंग पुनिया एक भारतीय रेसलर है, जो 65 किलोग्राम कैटेगरी में पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के साथ अपने खाते में एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही बजरंग पुनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक हो चुके हैं।

बजरंग पूनिया की बायोग्राफी | Bajrang Punia ki Biography in Hindi

बजरंग पूनिया की बायोग्राफी | Bajrang Punia ki Biography in Hindi

 

बजरंग पुनिया पुनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सोना। Bajrang punia won gold medal in Birmingham commonwealth games- 2022

Bajrang Punia Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, रेसलिंग की दुनिया में बजरंग पुनिया एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में कनाडा के रेसलर को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता रह चुके बजरंग पुनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में 65 किलोग्राम वर्ग में एकतरफा मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत कर एक नई उपलब्धि हासिल की। इसके फाइनल में उन्होंने कनाडा के पहलवान को चित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए बजरंग पुनिया

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए बजरंग पुनिया

इसके पहले, उन्होंने मॉरीशस के जीन गुलियाने जोरिस बांडोउ को महज 1 मिनट में चित कर 6-0 की जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में 2 मिनट से भी कम समय लगा। जिसमे उन्होंने शुरुआती दौर में नौरू के लोवे बिंघम को गिराकर 4-0 से आसान जीत दर्ज की थी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से उनके खाते में 2 स्वर्ण पदकों सहित राष्ट्रमंडल खेलों में 3 पदक हो चुके हैं।

कुश्ती में साक्षी मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने भी इसके फाइनल में कनाडा के रेसलर को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती के क्षेत्र में भारत ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

बजरंग पूनिया का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   बजरंग पूनिया   

जन्म  :   26 फ़रवरी 1994 (आयु 27)

जन्म स्थान  :  खुदन, जज्जर, हरियाणा (भारत)

पिता  :   बलवान सिंह पूनिया

माता  :   ओम प्यारी पूनिया

आवास  :   हरियाणा

शैक्षणिक योग्यता  :   ग्रेजुएशन

विश्वविद्यालय  :  महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी

धर्म  :   हिंदू

जाति  : जाट

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा  :   रेसलर (पहलवान)

खेल  :  फ्रिस्टाइल

कोच  :   योगेश्वर दत्त, एम्जारियास बेन्टिनिडी

 

 

बजरंग पुनिया का प्रारंभिक जीवन ।

बजरंग पुनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को भारत मे स्थित हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के खुदन गांव में एक जाट परिवार में हुआ। बजरंग पुनिया के पिता का नाम बलवान सिंह पुनिया है और उनकी माता का नाम ओम प्यारी है। बजरंग पुनिया के पिताजी भी एक पेशेवर पहलवान है। उनका एक भाई भी है, जिनका नाम हरेंद्र पुनिया है और वह भी पहलवानी करते हैं।

 

शारीरिक संरचना

लंबाई सेमी मे-  166 सेमी

मीटर में-  1.66 मी

फीट मे-  5 फीट 4 इंच (5’4”)

वजन 65 kg
शारीरिक माप छाती-  52

कमर – 30

बाइसेप्स- 14

आंखों का रंग काला
बालों का रंग काला

 

 शिक्षा ।

बजरंग पुनिया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव के विद्यालय से ही पूरी की। जब बजरंग 7 साल के थे तभी से उन्होंने कुश्ती शुरू कर दिया था। क्योंकि उनके पिता खुद एक पेशेवर रेसलर थे तो बजरंग को कुश्ती सीखने में उनके पिता ने बहुत सहयोग किया। 

बजरंग पुनिया ने अपनी ग्रेजुएशन कि पढ़ाई महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से पूरा किया। 

वर्ष 2015 में उनका पूरा परिवार सोनीपत चला गया जिससे कि वह भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किए जाने वाले खेलों में भाग ले सकें और अपने कुश्ती के करियर को आगे बढ़ा सके।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

बजरंग पुनिया का रेसलिंग करियर  ।

वर्ष 2013

  • भारत के नई दिल्ली मे हुए एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में, बजरंग पूनिया को उत्तर कोरिया के ह्वांग रयोंग-हक से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • इसके बाद वर्ष 2013 में ही वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप बुद्धा पेस्ट, हंगरी में बजरंग पुनिया ने फ्रीस्टाइल 60 किलोग्राम वर्ग में रेपेचेज राउंड के द्वारा एक बार फिर से कांस्य पदक अपने नाम किया। वहां उन्होने मंगोलिया के एनखसैखानी न्याम-ओचिर को 9-2 से हराया।

 

वर्ष 2014

  • वर्ष 2014 में, स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल मे बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के डेविड ट्रेमब्ले से 1-4 से हारने के बाद रजत पदक जीता।
  • इसके बाद इसी वर्ष दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलो मे बजरंग पूनिया ईरान के मसूद एस्माईलपुरजौयबारी से 1-3 से हारने के बाद पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
  • यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने राउंड ऑफ़ 16 में, मंगोलिया के तुवशिंतुल्गा तुमेनबिलेगॉफ़ का सामना किया और उन्हें 3-1 से हराया। फिर उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी ताजिकिस्तान के फरखोदी उस्मोनजोडा को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और फिर सेमीफाइनल में जापान के नोरियुकी ताकात्सुका को 4-1 से हराया।
  • 2014 मे कजाकिस्तान के अस्ताना में हुए एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप मे बजरंग ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 61 किग्रा वर्ग में ईरान के मसूद एस्माइलपुर से 0-4 से हारकर रजत पदक जीता। इसके 16वे राउंड में, बजरंग ने दक्षिण कोरिया के ली सेउंग-चुल को 3-1 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में, उनका सामना जापान के नोरियुकी ताकात्सुका से हुआ, जिसे उन्होंने 3-1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल मे उनका मुकाबला मंगोलिया के नजमंदख लम्गर्मा से हुआ, जिसे उन्होंने 3-1 से हराकर पदक जीता।

 

वर्ष 2015 

  • वर्ष 2015 लास वेगास में हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप मे अपने साथी नरसिंह यादव के विपरीत बजरंग पूनिया टूर्नामेंट में कोई पदक नहीं जीत पाए और 5वें स्थान पर रहे। 
  • लेकिन इससे पहले 32 राउंड में, उन्होंने मंगोलिया के बैटबोल्डिन नॉमिन को 10-0 से हराया। इसके बाद रिपचेज राउंड में उनका पहला प्रतिद्वंदी यूएसए के रीस हम्फ्री थे, जिन्हें उन्होंने 6-0 से हराया। दूसरा रेपचेज जॉर्जिया के बेका लोमताद्ज़े से था, जिनसे बजरंग पूनिया 13-6 से हार गए।  

 

वर्ष 2017

  • 2017 मई में बजरंग पूनिया ने दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • इसके बाद बजरंग, नई दिल्ली में आयोजित नीलामी में JSW के स्वामित्व वाली बैंगलोर फ्रेंचाइजी का दूसरा अधिग्रहण था। इसमें पहलवान बजरंग पूनिया को 29.5 लाख रुपये की राशि में चुना गया था। यह प्रो रेसलिंग लीग 10 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छह शहरों में आयोजित कि गई थी।

 

वर्ष 2018

  • वर्ष 2018 मे ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट आयोजित राष्ट्रमंडल खेलो में उन्होंने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता से वेल्स के केन चारिग को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • इसी वर्ष 19 अगस्त को हुए एशियाई खेलो मे उन्होंने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता। इसमें उन्होंने जापानी पहलवान ताकातानी दाइची को 11-8 से हराया था।

 

वर्ष 2019

  • वर्ष 2019 मे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप बजरंग ने दूसरी बार कांस्य पदक जीता, जिससे भारत ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ‘टोक्यो 2020’ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

 

वर्ष 2020 रोम रैंकिंग सीरीज

  • 18 जनवरी 2020 को, रैंकिंग श्रृंखला में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में फाइनल में बजरंग पूनिया ने जॉर्डन ओलिवर को 4-3 ​​से हराया।

 

वर्ष 2021 टोक्यो ओलंपिक

  • बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई किया, और सेमीफाइनल तक पहुंचे। लेकिन सेमीफाइनल में उनकी हार हुई और इसमे उन्होने कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

 

वर्ष 2021

  • वर्ष 2021 में, उन्होंने इटली के रोम में आयोजित मैटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज- 2021 में बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

इस प्रकार पहलवान बजरंग पूनिया ने अभी तक अलग-अलग गेम्स में 3 ब्रॉन्ज मेडल, 4 सिल्वर मेडल और 5 गोल्ड मेडल जीते हैं।

 

निजी जीवन ।

बजरंग पुनिया ने पिछले साल 25 नवंबर 2020 को संगीता फोगाट से शादी की। कोरोना मे हुए लॉकडाउन की वजह से उनकी शादी कम मेहमानों के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ हुई। संगीता फोगाट खुद भी एक पेशेवर पहलवान है, और पहलवान महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं।

बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट की शादी की तस्वीर।

बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट की शादी की तस्वीर।

संगीता फोगाट भी एक जाट परिवार से संबंध रखती है और फोगाट परिवार की गीता फोगाट और बबीता फोगाट के साथ इनके पिता महावीर फोगाट पर एक हिंदी फिल्म ‘दंगल’ भी बनी थी, जिसमें मुख्य अभिनेता आमिर खान थे। 

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता/ पिता बलवान सिंह पूनिया (पिता)

ओम प्यारी पूनिया (माता)

पत्नी

संगीता फोगाट

(शादी- 25 नवंबर, 2020 को)

भाई हरेंद्र पुनिया

 

 बजरंग पुनिया का घर, संपत्ति, (वर्ष 2021मे।) ।

आवास हरियाणा
संपत्ति

(2021में)

$4 मिलियन 

(INR 30 करोड़ रुपये लगभग)

शौक / रुचि बास्केट बॉल और फुटबॉल खेलना, एवं रिवर राफ्टिंग।

 

 बजरंग पुनिया से जुड़े कुछ विवाद ।

  • बजरंग पुनिया ने एक बार खेल रत्न पुरस्कार देने की सरकारी नीति के बारे में खुलकर आलोचना करते हुए कहा था कि, वह अदालत में उन्हें सम्मान देने की नीति के बारे में पूछताछ करने के लिए स्थानांतरित करेंगे। 
  • बजरंग पूनिया ने कथित तौर पर टिप्पणी की, कि विराट कोहली के जीरो पर आउट होने के साथ राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान मिला था, जबकि बजरंग का उच्चतम स्कोर 80 था।

 

 बजरंग पुनिया की पसंदीदा चीजें ।

पसंदीदा खिलाड़ी

कप्तान चंद्रगुप्त और योगेश्वर दत्त
पसंदीदा खेल

बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना

पसंदीदा भोजन

घी और रोटी का चूरमा
शौक (hobbies)

बास्केट बॉल खेलना, फुटबॉल खेलना और रिवर राफ्टिंग

 

पुरस्कार एवं सम्मान ।

2013  :   डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट,-  चांदी।

2015  :   डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट,-  चांदी।

2015  :   भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार।

2019  :   भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित।

2019  :  भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न’ सम्मान से सम्मानित ।

 

बजरंग पुनिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ।

  • बजरंग पूनिया को डांस करना पसंद है इसके साथ साथ उन्हें बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना भी बहुत पसंद है।
  • बजरंग पुनिया प्रोफेशनल रैसलर बनने से पहले पैसे कमाने के लिए रेसलिंग किया करते थे।
  • बजरंग पुनिया भारत के पहले ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • बजरंग पुनिया ने वर्ष 2018 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद, 65 किलोग्राम वर्ग में विश्व नंबर एक (World no.1) का दावा किया था। 
  • रूस के डैन कोलोव निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बजरंग पुनिया ने भारतीय वायुसेना (IAF- Indian Air force)  के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को यह स्वर्ण पदक समर्पित किया था।

 

पूछे गए प्रश्न ।

प्रश्न :  बजरंग पुनिया कौन है ?

उत्तर :  बजरंग पुनिया एक भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

प्रश्न : बजरंग पुनिया के कोच कौन है ? 

उत्तर : बजरंग पुनिया के कोच योगेश्वर दत्त और एम्जारियास बेन्टिनिडी हैं।

प्रश्न : बजरंग पुनिया का टोक्यो ओलंपिक में कैसा प्रदर्शन रहा ?

उत्तर : टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता ।

प्रश्न : बजरंग पुनिया किस राज्य के हैं ?

उत्तर : बजरंग पुनिया हरियाणा राज्य के झज्जर जिले से हैं।

प्रश्न : बजरंग पुनिया की पत्नी कौन है ? 

उत्तर : बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगाट हैं, जो महावीर फोगाट की बेटी है।

प्रश्न : बजरंग पुनिया की जाति क्या है ?

उत्तर : बजरंग पूनिया जाट, हिंदू हैं।

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में बजरंग पुनिया का प्रदर्शन कैसा रहा है ?

उत्तर : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बजरंग पुनिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

प्रश्न : राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पुनिया के नाम कितने पदक हैं ?

उत्तर : राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पुनिया का, दो स्वर्ण पदकों सहित कुल 3 पदक हो चुके हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘बजरंग पूनिया’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *