बप्पी लाहिड़ी की बायोग्राफी |  Bappi Lahiri Biography in Hindi

बप्पी लाहिड़ी की बायोग्राफी |  Bappi Lahiri Biography in Hindi

 

बप्पी लहरी का जीवन परिचय (बप्पी लहरी, जीवनी, विकी, जन्म, आयु, शिक्षा, जाति, परिवार, शादी, पत्नी, विवाद, गायक, संगीत, नेटवर्थ, बच्चे, मृत्यु ) | Bappi Lahiri biography in Hindi [ Bappi Lahiri, Biography, Wiki, Birth, Age, Education, Career, Music, Singing, Net Worth, Family, Children, Death ]

 

बप्पी लहरी 

(Bappi Lahiri)

भारतीय गायक एवं संगीतकार।

 

बप्पी लहरी एक मशहूर भारतीय गायक एवं संगीतकार थे। इसके अलावा वे रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता भी थे। लोगों ने प्यार से बप्पी दा के नाम से भी बुलाते थे। वे हिन्दी फिल्मों के गायक के रूप मे काफी मशहूर थे, लेकिन उन्होंने गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली सिनेमा जगत में भी अपनी पहचान बनाई है। 80 से 90 के दशक में बप्पी दा को हिंदी सिनेमा में काफी पहचान मिली।

Advertisement

वर्ष 1986 में बप्पी दा का नाम 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया था। उन्होंने अब तक लगभग 500 फिल्मों के लिए 5000 से अधिक रचनाएं कि हैं। बप्पी लहरी अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। वह हमेशा अपने गले में सोने एक मोटी चैन पहना करते थे। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

बप्पी लाहिड़ी की बायोग्राफी |  Bappi Lahiri Biography in Hindi

बप्पी लाहिड़ी की बायोग्राफी |  Bappi Lahiri Biography in Hindi

लेकिन, 16 फ़रवरी 2022 की सुबह बप्पी दा का 69 वर्ष कि उम्र में निधन हो गया। वे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से पीड़ित थे। इसके अलावा उनके सीने में संक्रमण भी था। पिछले एक साल से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उन्होंने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज के इस अंक में हम जानेंगे, बप्पी लहरी के जीवन परिचय, उनके गीत संगीत से लेकर उनके निधन तक तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

रणबीर सिंह की जीवनी ।

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

 

बप्पी लहरी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    आलोकेश लाहिड़ी

उपनाम  :    डिस्को किंग, बप्पी दा, बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)

जन्म  :   27 नवंबर 1952 (आयु 69 वर्ष)

जन्म स्थान  :  जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल (भारत)

पिता  :   अपरेश लाहिरी

माता  :   बंसारी लाहिरी

गृहनगर :   जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल (भारत)

आवास  :   मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

धर्म  :   हिन्दु

जाति :  बारेंद्र ब्राह्मण

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  गायक, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी  :   चित्रानी लाहिरी ( विवाह वर्ष- 1977 मे)

बच्चे  :  दो बच्चे

मृत्यु :  16 फरवरी 2022 को 

मृत्यु का कारण :   सो जाने पर नाक और मुँह में हवा भर जाने के कारण।

 

बप्पी लहरी का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी है और वे डिस्को किंग नाम से भी मशहूर थे। उनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी एवं माता का नाम बंसारी लाहिरी था। बप्पी लाहिरी अपने माता पिता के इकलौते संतान थे।

 

उनके पिता अपरेश लाहिरी पेशे से एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे, जबकि उनकी माँ बंसारी लाहिरी भी एक संगीतकार थीं, और वे शास्त्रीय और श्यामा संगीत गायन में प्रशिक्षित थीं। उनके नाना महान गायक किशोर कुमार और एस. मुखर्जी परिवार से संबंध रखते थे। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो, बप्पी दा एक संगीतकार खानदान से संबंध रखते थे।

घर में संगीत का माहौल होने के कारण बप्पी दा को बचपन से ही संगीत में रुचि होने लगी थी। तीन साल की उम्र में उन्होंने तबला सीखने के साथ संगीत की शिक्षा भी लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने संगीत अपने माता पिता से ही सीखी थी और 19 साल की उम्र में वे पहली बार एक बंगाली फिल्म ‘दादु’ (Daadu) में गाना गाने के लिए चुने गए थे।

 

बप्पी लहरी के करियर की शुरुआत (Bappi Lahiri Career) ।

बप्पी लहरी ने संगीत में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया और संगीत में करियर बनाने के लिए 19 वर्ष कि उम्र मे वह मुंबई चले गए। तीन साल की उम्र से ही बप्पी लहरी ने तबला बजाना और संगीत सीखना शुरू कर दिया था। एक संगीतकार के रूप में उनका पहला उद्यम बंगाली फिल्म ‘दादु’ थी। जबकि एक संगीतकार के रूप में वर्ष 1973 मे आई उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘नन्हा शिकारी’ थी। लेकिन वर्ष 1975 मे आई फिल्म ‘जख्मी’ से उनको पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे महान गायकों के साथ गाना गाया था।

इसके बाद, बप्पी लाहिड़ी और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी को लोगों का बहुत प्यार मिला। उन दोनों की जोड़ी ने बॉलिवुड में धमाल मचा दिया और सब उनके गाने डांस और डिस्को म्यूजिक के दीवाने हो गए, जो मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था। उनके द्वारा गाया और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गीत ‘डिस्को डांसर’ काफी प्रसिद्ध हुआ। आज भी उनका यह गाना काफी पसंद किया जाता है। मिथुन चक्रवर्ती के संगीत के साथ उनका सहयोग पूरे देश में काफी लोकप्रिय था। दोनों ने मिलकर ‘डिस्को डांसर, डांस डांस, कसम पैदा करने वाले की’ जैसी फिल्मों को अपने गानों से ही हिट बना दिया। 

80 के दशक में बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे सहस, प्यारा दुश्मन, अरमान, वर्दत और अन्य कई फिल्म संगीत में लोकप्रिय डिस्को तत्व को शामिल किया। जिसके कारण, वे डिस्को गानों के लिए काफी मशहूर थे। उन्होंने एक संगीत निर्देशक के रूप में शुरुआत फिल्म ‘चलते चलते’ से की, जिसके द्वारा उन्होनें बॉलीवुड मे एक संगीत निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई।

हिन्दी सिनेमा जगत में बप्पी दा ने हिन्दी से छेड़छाड़ किए बिना, संगीत को नई दिशा दिया था। अपने एलबमों में उन्होंने अशोक कुमार और आशा भोसले की आवाज का बखूबी इस्तेमाल किया। इसके साथ-साथ एलिशा चिनॉय और ऊषा उथुप के साथ मिलकर उन्होंने बॉलीवुड जगत को कई हिट नंबर दिए।

वर्ष 1986 में 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए उनका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। जबकि उन्होंने अपने करियर में लगभग 500 फिल्मों के लिए 5000 से भी अधिक रचनाएं की हैं। साथ ही उन्होंने कुछ बांग्लादेशी फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया था। पियानो, गिटार, तबला, बोंगो, सैक्सोफोन और ढोलक जैसे वाद्ययंत्रों पर भी उनकी बहुत पकड़ थी।

1990 के दशक के बाद बप्पी दा फिल्मों से पूरी तरह से  अलग होकर, अपने एलबम गानों पर ही काम करने लगे थे। हालांकि उन पर कई बार विदेशी धुनों को चुराकर अपने गानों मे इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा था, लेकिन वे हमेशा आगे बढ़ने पर ही काम किया करते थे। वे भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर थे, एक बार मशहूर पॉप सिंगर ‘माइकल जैक्सन’ ने उन्हें अपने शो में भी बुलाया था।

 

बप्पी लहरी द्वारा दिए कुछ सुपरहिट गाने |

  • यार बिना चैन कहां रे (साहब)
  • याद आ रहा है (डिस्को डांसर)
  • सुपर डांसर (डिस्को डांसर)
  • ऐसे जीना भी क्या जीना है (कसम पैदा करने वाले की)
  • प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए (मनोकामना)
  • रात बाकी (नमक हलाल)
  • बॉम्बे से आया मेरा दोस्त (आप की खातिर)
  • ऊ ला ला ऊ ला ला (द डर्टी पिक्चर)

इसके अलावा भी उन्होंने कई और सुपरहिट गाने दिए हैं। यह सभी गाने आज भी लोगों की जुबान पर है, और वे बड़े ही शौक से इसे सुनते और इन गानों पर झूमते हैं।

 

बप्पी लहरी का राजनीतिक करियर | Bappi Lahiri Political Career 

बप्पी लहरी राजनीतिक में सक्रिय थे, और वर्ष 2014 में उन्होंने श्रीरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का आम चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस चुनाव मे वे हार गए थे।

 

इन्हें भी पढ़ें :

अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

रणबीर सिंह की जीवनी ।

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

 

बप्पी लहरी का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास करीब 12 करोड़ रुपये की सम्पति है। मुंबई में उनका एक लक्ज़री मकान भी है, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्हें लग्जरी कारों और सोने के गहनों का भी काफी शौक था। वे अपने गले में हमेशा 7-8 सोने की चेन पहना करते थे। एक खबर के मुताबिक उन्होंने अपने घर में हिट गानों की याद में गोल्ड प्लेटेड डिस्क भी लगा रखा है। वहीं अगर सौने (Gold) की बात करें तो, उनके पास लगभग 5 किलो सोना है।

फिल्म में एक गाने के लिए बप्पी दा 8-10 लाख रुपये लेते थे, और एक शो के लिए एक घंटे का 25 से 30 लाख रुपये लेते थे।

आवास

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

(किमत- 3.5 करोड़ रुपए)

नेटवर्थ

(Networth)

12 करोड़ INR लगभग

प्रति गाना फीस

₹8 से ₹10 लाख रुपए प्रति गाना 
प्रति शो 

₹25-30 लाख रुपये प्रति शो

कार संग्रह

BMW

ऑडी 

टेस्ला- X

सोना (Gold)

5 किलोग्राम सोना लगभग

 

निजी जीवन (Personal Life)

बप्पी लहरी ने 24 जनवरी 1977 को फिल्म निर्माता चित्रानी लाहिरी से शादी की। इन दंपत्ति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है, जिसका नाम बप्पा लाहिरी (बेटा) है और रेमा लाहिरी (बेटी) है। 

उनका बेटा बप्पा लाहिरी भी एक निर्देशक है, जबकि रेमा लाहिरी एक गायिका है। उनके बेटे बप्पा लहरी की शादी तनीषा वर्मा से हुई है। बप्पी लहरी के पोते का नाम स्वास्तिक बंसल है।

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

अपरेश लाहिरी (पिता) 

बंसारी लाहिरी (माता)

पत्नी

चित्रानी लाहिरी

बच्चे

बेटा- बप्पा लाहिरी

बेटी- रीमा लाहिरी

बहु

तनीषा वर्मा

पोता

स्वास्तिक बंसल

 

बप्पी लहरी से जुड़े विवाद (Controversies) |

बप्पी लहरी पर कई बार विदेशी धुनों को चुराकर अपने गानों मे इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है

 

बप्पी लहरी की मौत का कारण

69 वर्ष के बप्पी लहरी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक साल से ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्नी (OSA) नामक बिमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के कारण सोते हुए बप्पी दा के नाक और मुंह में हवा भर जाता था। बप्पी दा को सीने से संबंधित बीमारी भी थी।

बताया जा रहा है कि, ओएसए (OSA) की वजह से उनके फेफड़ों में काफी कार्बन डाईऑक्साइड जमा हो जाता था। जिसके कारण वे इस बीमारी से पिछले एक साल से परेशान थे, और अपना ईलाज करा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने बुधवार, 16 फरवरी 2022 को अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अंतिम विदाई।

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए अपना दुख जाहिर किया। बुधवार उन्होंने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस लिया था। उनके निधन के बाद पूरे देश में गम की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि इसके कुछ दिनों पहले ही फरवरी 2022 में ही बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का भी निधन हो गया था। और अब बॉलीवुड ने एक और दिग्गज गायक को खो दिया है।

उनके निधन की खबर सुनकर भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीटर के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।

बप्पी लहरी को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

  • फ़िल्म शराबी के लिए बप्पी लहरी को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • वर्ष 1990 में आई फिल्म ‘थानेदार’ के सर्वश्रेष्ठ संगीत स्कोर के लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के लिए बप्पी लाहिड़ी को ‘चीन पुरस्कार’ से भी नवाजा गया था।

 

बप्पी लहरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी है। और उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से बप्पी दा, डिस्को किंग और बप्पी लहरी कहकर बुलाते थे।
  • बप्पी लहरी का जन्म कोलकाता पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था।
  • बचपन से ही संगीत के माहौल में रहने के कारण उनकी रूची भी संगीत में होने लगी। जिसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • बप्पी लहरी के मामा जी किशोर कुमार थे।
  • उन्होंने एक साल में 33 फिल्में करने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • वह हमेशा सोना और चश्मा पहनना पसंद करते थे और सोने को ही अपना भगवान मानते थे।
  • उन्होंने 2006 में ज़ी टीवी पर लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा-रे-गा-मा-पा चैलेंज’ में सह-जज भी काम किया है।
  • उनके पिता अपरेश लाहिरी पेशे से एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे, जबकि उनकी माँ बंसारी लाहिरी भी एक संगीतकार थीं, और वे शास्त्रीय और श्यामा संगीत गायन में प्रशिक्षित थीं।
  • 3 वर्ष की उम्र से ही बप्पी लहरी ने अपने माता-पिता से संगीत सीखना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 1983 से 1985 तक उन्होंने 12 सुपरहिट सिल्वर जुबली फिल्मों के लिए संगीत बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

 

बप्पी लहरी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : बप्पी लहरी कौन है ?

उत्तर : बप्पी लहरी एक मशहूर भारतीय गायक एवं संगीतकार थे। इसके अलावा वे रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता भी थे। लोगों ने प्यार से बप्पी दा के नाम से भी बुलाते थे। वे हिन्दी फिल्मों के गायक के रूप मे काफी मशहूर थे, लेकिन उन्होंने गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली सिनेमा जगत में भी अपनी पहचान बनाई है।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 69 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी वर्तमान में कहां रहते थे ?

उत्तर : बप्पी लाहिरी वर्तमान में मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)  रहते थे।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : बप्पी लहरी ने फिल्म निर्माता चित्रानी लाहिरी से शादी की थी।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : बप्पी लाहिरी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है, जिसका नाम बप्पा लाहिरी (बेटा) और रेमा लाहिरी (बेटी) है। 

 

प्रश्न : बप्पी लहरी किस राज्य के थे ?

उत्तर : बप्पी लहरी पश्चिम बंगाल राज्य के थे। 

 

प्रश्न : बप्पी लहरी किससे संबंधित है ?

उत्तर : बप्पी लाहिरी फिल्म जगत में गायिकी और संगीत से जुड़े हुए थे।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में बप्पी लहरी कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : बप्पी लहरी की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी के बेटे का क्या नाम है?

उत्तर : बप्पी लहरी के बेटे का नाम बप्पा लाहिरी है। बप्पा लाहिरी भी एक संगीतकार है।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी का असली नाम क्या है?

उत्तर : बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था।

 

प्रश्न : बप्पी लहरी की पत्नी कौन है?

उत्तर : बप्पी लहरी की पत्नी का नाम चित्रानी लाहिड़ी है, जो एक फिल्म निर्मात्री है

 

प्रश्न : बप्पी दा का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में क्यों दर्ज है?

उत्तर : वर्ष 1986 में 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए बप्पी लहरी का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

रणबीर सिंह की जीवनी ।

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *