सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर कर दी गई हत्या, पंजाबी सिंगर थे सिद्धू मूसेवाला…
सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर कर दी गई हत्या, पंजाबी सिंगर थे सिद्धू मूसेवाला…
Sidhu Moose Wala Biography in Hindi | सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय
सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय (सिद्धू मूसेवाला, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, गाना, राजनीति, विवाद, शादी, नेटवर्थ, मृत्यु) | Sidhu Moose Wala Biography in Hindi [ Sidhu Moose Wala, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Songs, Politics, Controversies, marriage, Net worth, Death ]
सिद्धू मूसेवाला | Sidhu Moose Wala
भारतीय पंजाबी गायक।
(1993–2022)
दोस्तों, सिद्धू मूसेवाला उर्फ़ शुभदीप सिंह सिद्धू एक भारतीय पंजाबी गायक, गीतकार, मॉडल और एक अभिनेता थे। इसके अलावा वे राजनीतिक मे भी सक्रिय थे और हाल ही में वे भारत की पॉलिटिकल पार्टी, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन कल रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो आइए जानते हैं, कौन थे सिद्धू मूसेवाला ? और उनके जीवन परिचय से लेकर उनकी हत्या तक की पुरी घटना बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Sidhu Moose Wala Biography in Hindi | सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय ” के इस लेख में।
कौन थे, सिद्धू मूसेवाला ? | Who was Sidhu Moose Wala ?
सिद्धू मुसे वाला एक भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता थे जो पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े थे। वे पंजाबी गाना ‘सो हाई’ से चर्चा में आए थे। उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में भी परफॉर्म किया है। वे एक मॉडल भी थे। वे राजनीतिक मे भी सक्रिय थे और भारत की पॉलिटिकल पार्टी, भारतीय कांग्रेस पार्टी मे शामिल थे।
कल रात यानि, 29 मई 2022 को सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उनके गाड़ी पर 30 से ज्यादा फायर किये गए, जिसमे से कम से कम 5 गोलिये उनकी छाती में जा लगी और उनकी मृत्यु हो गई। इस लेख में हम आगे उनके हत्या के कारण के बारे में चर्चा करेंगें। तो बने रहे हमारे साथ….

Sidhu Moose Wala Biography in Hindi | सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय
इन्हें भी पढ़ें :
सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय : एक नजर में ।
वास्तविक नाम : शुभदीप सिंह सिद्धू (Shubhdeep Singh Siddhu)
निकनेम : सिद्धू मूसेवाला, मूसेवाला
जन्म : 11 जून 1993 (30 वर्ष – 2022 में)
जन्म स्थान : मनसा, पंजाब, (भारत)
पिता : भोला सिंह सिद्धू
माता : चरण कौर सिद्धू (ग्राम मूसा की सरपंच)
गृहनगर : मनसा, पंजाब, (भारत)
आवास : मनसा, पंजाब, (भारत)
विश्वविद्यालय : गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
राशि : मिथुन राशि
राष्ट्रीयता : भारतीय
धर्म : सिख
जाति : जाट
पेशा (Profession) : गायक, गीतकार, मॉडल, राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (India Congress)
डेब्यू : बतौर अभिनेत्री : “सम्राट पृथ्वीराज” (2022)
मृत्यु : 29 मई 2022 को
मृत्यु का कारण : गोली मारकर हत्या
सिद्धू मूसेवाला का प्रारंभिक जीवन | Sidhu Moose Wala Early Life
सिद्धू मूसे वाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब में स्थित मनसा के गांव मूसा में हुआ था। सिद्धू मूसेवाला एक सिख जाट परिवार से थे। उनके पिता का नाम, भोला सिंह सिद्धू और मां का नाम चरण कौर सिद्धू है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर सिद्धू, मनसा के मूसा गांव की सरपंच हैं। सिद्धू मूसे वाला का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम गुरप्रीत सिद्धू है। सिद्धू का लालन-पालन मनसा के मूसा गांव में हुआ था।
Table of Contents
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता (Parents) |
पिता – भोला सिंह सिद्धू
माँ – चरण कौर सिद्धू |
भाई-बहन (Siblings) |
भाई – गुरप्रीत सिद्धू (छोटा) |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
अफेयर (Affairs) |
ज्ञात नहीं |
सिद्धू मूसेवाला कि शिक्षा | Sidhu Moose Wala Education
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मनसा से पुरी की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए थे।
सिद्धू मूसे वाला को बचपन से ही गायन मे बहुत रुचि थी और जब वे 5वीं कक्षा में थे, तब वे लोक गीत गाते थे और कॉलेज में रहते हुए भी उनवे विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहते थे। लेकिन जब वह अपनी पढ़ाई के लिए कनाडा गए तो वहां उन्होंने गायन में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 183
मी०- 1.83 फीट – 6′ 1″ |
वजन |
85 Kg |
आंखों का रंग |
काला |
बालों का रंग |
काला |
सिद्धू मूसेवाला का करियर | Sidhu Moose Wala Career
वर्ष 2016 में, सिद्धू मूसेवाला ने एक गीतकार के रूप ‘लाइसेंस’ गाने के बोल लिखकर गायन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके द्वारा लिखे इस गीत को जिसे पंजाबी गायक निंजा ने गाया था। चित्र द्वारा लिखा और निंजा द्वारा गाया यह गाना बहुत ही जल्दी हिट हो गया था। इसके बाद सिद्धू मूसे वाला ने दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला जैसे गीतकार के साथ काम किया।

सिद्धू मूसेवाला | Sidhu Moose Wala
वर्ष 2017 में, सिद्धू ने एक पंजाबी गीत “जी वैगन” के साथ एक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उसी वर्ष, उन्होंने ‘सो हाई’ गीत को अपनी आवाज में गाया। उनके द्वारा गाए गए दोनों गाने सुपरहिट रहे और उनके द्वारा गाए इन गानों की सफलता के बाद उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। इसके बाद, उन्होंने “रेंज रोवर”, “दुनिया”, “डार्क लव”, “टोचन” और “इट्स ऑल अबाउट यू” जैसे कई लोकप्रिय पंजाबी गाने जारी किए।
सिद्धू मूसेवाला का राजनीतिक करियर | Sidhu Moose Wala Political Career
हाल ही में 3 दिसंबर 2021 को, मूसेवाला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में भारत की पॉलिटिकल पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) में शामिल हुए थे। लेकिन उनका यह राजनीतिक करियर ज्यादा समय तक नहीं चल सका और उनकी हत्या के बाद उनका राजनीतिक करियर की खत्म हो गया।
इन्हें भी पढ़ें :
सिद्धू मूसे वाला की हत्या | Sidhu Moose wala Death
29 मई 2022 यानी कल रात, सिद्धू मूसे वाला की 29 साल की उम्र में, पंजाब के मानसा जिले में रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके गाड़ी पर 30 से ज्यादा फायर किये गए, जिसमे से कम से कम 5 गोलियाँ उनकी छाती में जा लगी और उनकी मृत्यु हो गई। वे पिछले साल दिसंबर में ही, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। इस हमले में मूसे वाला के चचेरे भाई और एक दोस्त को भी गोली लगी है।
सिद्धू की हत्या के समय उनके दो सिक्योरिटी गार्ड भी उनके साथ नहीं थे। जबकी, राज्य के ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय 28 वर्षीय गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या के समय, उन 424 वीआईपी में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा कल यानी 29 मई 2022 को, भगवंत मान सरकार द्वारा वीआईपी संस्कृति पर नकेल कसने की कवायद के तहत कम कर दी गई थी।
सिद्धू मूसे वाला की हत्या कि जिम्मेदारी, लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली है। गोल्डी बराड़ ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा है कि, सिद्धू मूसे वाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम मोहाली में हुए विक्की मिड्डुखेड़ा के मर्डर में आया था। शगनप्रीत ऑस्ट्रेलिया में है। उसका बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यह मर्डर करवाया है।
आपको बता दें कि, गोल्डी बरार गैंगस्टर है और वह लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में शामिल है। वह भारतीय मूल का निवासी है और वर्तमान में कनाडा में रह रहा है।
सिद्धू मूसेवाला से जुड़े विवाद | Sidhu Moose Wala Controversies
सिद्धू मूसे वाला का विवादों के साथ भी नाता रहा है :
- सिद्धू मूसेवाला और करण औजला अच्छे दोस्त थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद, करण ने कथित तौर पर रिलीज से पहले ही मूसेवाला के विभिन्न गाने लीक कर दिए। वर्ष 2018 में, औजला ने सनम भुल्लर के साथ दीप जंदू और लफाफे के साथ ‘अप एंड डाउन’ गाना रिलीज करते हुए, सिद्धू मूसे वाला को बदनाम करने की कोशिश की थी। जिसके बाद सिद्धू मूसे वाला ने भी अपना बदला लेने के लिए औजला को निशाना बनाते हुए एक गाना ‘वार्निंग शॉट्स’ भी जारी कर दिया। इसके बाद दोनों गायकों के बीच गहमागहमी कम हो गई ।
- एक बार प्रोफेसर धनेवर ने, उनकी मां के खिलाफ ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, एसएएस नगर, मोहाली के निदेशक को शिकायत दर्ज कराया था। जिसमें प्रोफेसर ने सिद्धू मूसेवाला द्वारा गाए गए गाने को भड़काऊ और अवैध बताया था। जिसके बाद सिद्धू मूसे वाला की मां, चरण कौर सिद्धू ने पंडित राव धनेवर को एक माफी पत्र लिखा जिसमें कहा गया था कि भविष्य में उनका बेटा भड़काऊ गीत वाले गाने नहीं गाएगा।
सिद्धू मूसेवाला के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला कौन थे ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला एक भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता थे जो पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े थे। वे पंजाबी गाना ‘सो हाई’ से चर्चा में आए थे। उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में भी परफॉर्म किया है। वे एक मॉडल भी थे।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला का पुरा नाम क्या है ?
उत्तर : सिद्धू मूसे वाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मनसा में हुआ था।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की उम्र कितनी थी ?
उत्तर : वर्तमान में सिद्धू मूसेवाला 29 वर्ष (2022 मे) के थे।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला किस राज्य से हैं ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला भारत के पंजाब राज्य से हैं।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला 29 वर्ष के थे, और अविवाहित थे।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर : सिद्धू मूसे वाला की, 29 मई 2022 को रात में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें छाती में 5 गोलियाँ लगी थी।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी किसने ली है ?
उत्तर : सिद्धू मूसे वाला कि हत्या की जिम्मेदारी, लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग ने लिया है।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला का पहली गाना कौन सा था ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला ने एक पंजाबी गीत “जी वैगन” के साथ एक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में कब शामिल हुए थे ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला हाल ही में, 3 दिसंबर 2021 को, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की जाति क्या है ?
उत्तर : सिद्धू मूसेवाला, पंजाबी हैं और एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते थे।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।