मनिका बत्रा ने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में दिलाया भारत को गोल्ड। 4 वर्ष की उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था टेबल टेनिस।

महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जीवन परिचय | Manika Batra Biography in Hindi

मनिका बत्रा ने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया गोल्ड। 4 वर्ष की उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था टेबल टेनिस।

मनिका बत्रा का जीवन परिचय (मनिका बत्रा, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेबल टेनिस, टोक्यो ओलंपिक, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, संपत्ति, विवाह) | Manika Batra Biography in Hindi [ Manika Batra, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Tokyo Olympic, Birmingham commonwealth games, Networth, Marriage ]

 

मनिका बत्रा | Manika Batra

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।


Manika Batra Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि 28 जुलाई 2022 से  यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 का आयोजन किया जा रहा है। और पूरी दुनिया भर के एथलीट खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं। जिसमें भारत कि 215 सदस्यीय टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। जिसमें देश की एक लोकप्रिय टेबल टेनिस महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा भी शामिल है। और टेबल टेनिस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

दोस्तों, मनिका बत्रा ने अबतक कई मैडल एवं अवार्ड अपने नाम किए हैं। वे जितनी बेहतरीन टेबल टेनिस खेलती हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। तो आइये जानते हैं आज के इस लेख में, मनिका बत्रा के बारे में। जिसमें हम, मनिका बत्रा के जीवन परिचय, उनके टेबल टेनिस करियर और उनके जीवन से जुड़े और भी अन्य तथ्यों के बारे में जानेंगे। बनें रहें आज के हमारे ” Manika Batra biography in Hindi | मनिका बत्रा का जीवन परिचय ” के इस लेख में। जानिए विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतकर इतिहास रचने वाली ” निखत जरीन का जीवन परिचय | Nikhat Zareen biography in hindi “

 

मनिका बत्रा ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को गोल्ड | Manika Batra Commonwealth games 2022

Manika Batra Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में खिताब की रक्षा का अभियान जीत के साथ शुरू करते हुए शुक्रवार को ग्रुप दो के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया।

दक्षिण अफ्रीका को दी शिकस्त : महिला युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और रीत टेनिसन ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवडर्स और डेनिशा पटेल को 11 . 7, 11 . 7, 11 . 5 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई।

इसके बाद मौजूदा चैम्पियन मनिका बत्रा ने मुसफिक कलाम को पहले एकल मैच में 11 . 5, 11 . 3, 11 . 2 से हरा कर भारत को बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड दिलाया। बत्रा पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी। अकुला ने दूसरे एकल में पटेल को 11 . 5, 11 . 3, 11 . 6 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी थी। भारतीय टीम दूसरे मैच में फीजी से खेलेंगी।

 

कौन हैं मनिका बत्रा? | Who is Manika Batra?

Manika Batra Biography in Hindi : दोस्तों, मनिका बत्रा, अंतरराष्ट्रीय स्तर कि एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। जिन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम और महिला एकल में गोल्ड मेडल जीता था। वर्तमान में मनिका बत्रा भारत की टॉप टेबल टेनिस रैंक तथा वर्ल्ड की 39वीं रैंक हासिल की है। टेबल टेनिस में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा मनिका बत्रा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारत महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जीवन परिचय | Manika Batra Biography in Hindi

भारत महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जीवन परिचय | Manika Batra Biography in Hindi

वर्तमान में वे यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों कि टीम में शामिल हैं। तो, मनिका बत्रा के बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे साथ ” मनिका बत्रा का जीवन परिचय । Manika Batra biography in hindi ” के पेज पर। जानिए भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले ” नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra biography in Hindi

 

मनिका बत्रा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : मनिका बत्रा (Manila Batra)

जन्म (Birth) : 15 जून 1995 (27 years)

जन्म स्थान (Birth place) :  दिल्ली (भारत)

पिता (Father) : गिरीश बत्रा

माता (Mother) : सुषमा बत्रा

गृहनगर (Hometown) :  दिल्ली (भारत)

स्कूल (School) : हंसराज मॉडल स्कूल, दिल्ली

कॉलेज (College) : जीसस एंड मैरी स्कूल, नई दिल्ली

शिक्षा (Education) : ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू धर्म

जाति (Caste) : ज्ञात नहीं

पेशा (Profession) :भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी

कोच (Coach) : संदीप गुप्ता

पुरस्कार (Award) : मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार।

 

मनिका बत्रा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Manika Batra Early Life & Education

Manika Batra Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, मनिका बत्रा का जन्म 15 जून 1995 को भारत की राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार में हुआ था। इनके पिता का नाम गिरीश बत्रा और माता का नाम सुषमा बत्रा है। मनिका बत्रा कुल तीन भाई बहनें हैं, जिनमें वह सबसे छोटी हैं। इनके बड़े भाई का नाम साहिल बत्रा और बड़ी बहन का नाम आंचल बत्रा है।

मनिका ने महज 4 साल की उम्र से हीं टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। मनिका के बड़े भाई और बहन भी टेबल टेनिस खेला करती थी। जिसकी वजह से मनिका को अपने भाई-बहनों के साथ-साथ अपने माता-पिता से भी काफी सपोर्ट मिला। जब मनिका ने स्टेट लेवल पर टेबल टेनिस अंडर – 8 टूर्नामेंट जीता तो उन्होंने संदीप गुप्ता से ट्रेनिंग लेने का फैसला किया। संदीप गुप्ता ने उन्हें हंसराज मॉडल स्कूल में जाने की सलाह दी। क्योंकि वहां पर टेबल टेनिस की अच्छी व्यवस्था थी। जैसे-जैसे मनिका बड़ी होती गई, वैसे-वैसे इस खेल में उनकी रुचि बढ़ती गई और उन्होंने इसी खेल में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।

 

मनिका बत्रा की शिक्षा | Education

Manika Batra Biography in Hindi : Education – मनिका बत्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली की एक स्थानीय स्कूल, हंसराज मॉडल स्कूल से पुरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जीसस एंड मैरी स्कूल, नई दिल्ली में दाखिला लिया। लेकिन पढ़ाई के चलते वह अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। जानिये भारतीय महिला क्रिकेटर ” हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय | Harmanpreet kaur biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 182

मी०- 1.82

फीट –  6 ft.

वजन (Weight)

65 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (hair color)

काला

 

मनिका बत्रा का करियर | Manika Batra Career

Manika Batra Biography in Hindi : career – वर्ष 2011 में मनिका बत्रा ने महज 16 वर्ष की उम्र में ही वर्ल्ड की नंबर 6 खिलाड़ी रही जापान की कासूमी इशिकावा को हराकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने वर्ष 2011 में आयोजित चिली ओपन में अंडर-21 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद वर्ष 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। उसी वर्ष ही, 2014 में आयोजित एशियाई खेलों में भी मनिका बत्रा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

अगले वर्ष 2015 में मनिका ने मौमा दास और अंकिता दास के साथ महिलाओं की टीम स्पर्धा का सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही, उन्होंने अंकिता दास के साथ महिलाओं का डबल्स और महिलाओं के सिंगल में ब्रोंज मेडल भी जीता था।

वर्ष 2016 में आयोजित, दक्षिण एशियाई खेलों में मनिका बत्रा को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वे पहले ही दौर में इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। इसमें प्रतियोगिता में पोलैंड की कतार्ज्याना ग्रिय्ज्बोव्सका ने उन्हें ही पहले दौर में हरा दिया था।

मनिका बत्रा | Manika Batra

मनिका बत्रा | Manika Batra

इसके बाद वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा और भारतीय महिला टेबल टेनिस की टीम ने सिंगापुर की महिला टेबल टेनिस टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में मनिका बत्रा ने दुनिया की नंबर-4 टेबल टेनिस खिलाड़ी फेंग तियानवेई के साथ झोऊ यिहान को तथा सिंगापुर महिला टीम को 3-1 से हराया था।

इसी कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने सिंगापुर कि यू मेंगयु को हराकर भारत के लिए पहली बार महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मनिका का प्रदर्शन देखते हुए, वर्ष 2020 में मनिका बत्रा को भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे भारत के सर्वश्रेष्ठ और प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक है।

वर्ष 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में मनिका ने ब्रिटेन की तिन-तिन को 4-0 से हराकर सिंगल वर्ग के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया था। लेकिन इसके अगले ही राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जानिए भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली ” अंजू बॉबी जॉर्ज का जीवन परिचय | Anju bhabhi George biography in Hindi “

 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 में मनिका बत्रा का चयन | Manika Batra selected in Birmingham Commonwealth- 2022

Manila Batra biography in Hindi : commonwealth 2022 – दोस्तों, 28 जुलाई 2022 से शुरू होने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस टीम मे मनिका बत्रा का भी चयन किया गया है। यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा एक बार फिर से भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए चार सदस्यीय महिला टीम का चयन किया है। इसमें चयनित खिलाड़ीयों में मनिका, अर्चना, श्रीजा अकुला (रैंकिंग 69), रीथ ऋषि (100) के अलावा दीया चितले (129) को स्टैंडबाई के रूप में रखा गया है। जबकी, महिलाओं में कामथ, मनिका बत्रा (39वीं रैंकिंग) के बाद 66 वीं रैंकिंग के साथ दूसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन वह मौजूदा चयन मानदंडों के अनुसार शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल नही हैं।

आपको बता दें कि, भारतीय टेबल टेनिस टीम (Indian Table Tennis Team) ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में कुल आठ पदक अपने नाम किए थे। और उम्मीद की जा रही है कि, भारत इस बार पिछले राष्ट्रमंडल खेलों से बेहतर प्रदर्शन करे। 

आपको बता दें कि, 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जुलाई 2022 से हो चुकी है। ये प्रतियोगिता 11 दिनों तक चलेगी और 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। भारत भी अपने 215 सदस्यीय दल के साथ इस बहु-खेल आयोजन में पदकों के प्रबल दावेदारों में है। टीम इवेंट में भारत की हॉकी टीमें (Indian Hockey Team) और महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) पहली बार ऐसे किसी आयोजन का हिस्सा होगी।

आपको यह भी बता दें कि, इस प्रतियोगिता में कुल 72 देशों और टेरिटरी से लगभग 5000 एथलीट मेडल और स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेंगे। जानिये कैप्टन कूल कहे जाने वाले ” महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni biography in Hindi “

 

मनिका बत्रा की पसंदीदा चीजें |Kanika Batra Favorite things

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor)

अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress)

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट

पसंदीद फिल्म (Favorite Film)

द बिग बैंग थ्योरी (The big bang theory)
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player)

सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर)

मारिया शारापोवा (टेनिस प्लेयर)

 

मनिका बत्रा का परिवार | Manika Batra Family

Manila Batra biography in Hindi : Family – वर्तमान में मनिका बत्रा 26 साल की हैं और अब तक अविवाहित हैं। वह एक भारतीय हैं, और हिंदू धर्म को मानती हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके एक बड़े भाई और एक बड़ी बहन भी है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। इनके बड़े भाई का नाम साहिल बत्रा और बड़ी बहन का नाम आंचल बत्रा है। जानिये समलैंगिक भारतीय महिला एथलेटिक्स ” दुती चंद का जीवन परिचय | dutee Chand Dhoni biography in Hindi “

 

पारिवारिक जानकारियां

माता पिता (Parents)

पिता – गिरीश बत्रा

माता – सुषमा बत्रा

भाई- बहन (Siblings)

बड़ा भाई- साहिल बत्रा

बड़ी बहन- आंचल बत्रा

वैवाहिक स्थिति (Marital status)

अविवाहित
बॉयफ्रेंड/ अफेयर (Boyfriend/ Affairs)

जानकारी नहीं

 

मनिका बत्रा को मिले पुरस्कार एवं सम्मान की उपलब्धियां | Manika Batra Awards & Rewards

2020 : भारत सरकार द्वारा ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित।

2018 : भारत के राष्ट्रपति द्वारा, ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित।

अर्जुन अवार्ड प्राप्त करते हुए मनिका बत्रा।

अर्जुन अवार्ड प्राप्त करते हुए मनिका बत्रा।

2018 : आईटीटीएफ (ITTF) द्वारा ‘द ब्रेकथ्रू स्टार अवार्ड’ से सम्मानित।

2018 : मनिका बत्रा को फेमिना के जुलाई-2018 अंक के कवर पर प्रकाशित किया गया था।

2018 : मनिका बत्रा को वोग (Vogue) पत्रिका के नवंबर-2018 संस्करण में भी प्रकाशित किया गया था।

 

मनिका बत्रा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Manika Batra

  • मनिका बत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ था और वे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • मनिका के बड़े भाई और बड़ी बहन भी टेबल टेनिस खेलते हैं।
  • मनिका बत्रा ने महज 4 वर्ष की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।
  • उन्होंने टेबल टेनिस का प्रशिक्षण संदीप गुप्ता से लिया है। और वे मनिका के कोच भी हैं।
  • मनिका ने टेबल टेनिस में अपने करियर बनाने के लिए कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
  • बचपन में उनके भाई बहनों ने इस खेल में मनिका का बहुत सपोर्ट किया।
  • टोक्यो ओलंपिक 2021 में मोनिका ने हिस्सा लिया था। लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाई थी और तीसरे ही राउंड में बाहर हो गई थी।

 

मनिका बत्रा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मनिका बत्रा कौन है ?

उत्तर : मनिका बत्रा, भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होने कई मेडल एवं अवार्ड जीते हैं।

प्रश्न : मनिका बत्रा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : मनिका बत्रा का जन्म 15 जून 1995 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

प्रश्न : मनिका बत्रा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 27 वर्ष – 2022 मे।

प्रश्न : मनिका बत्रा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : दिल्ली से।

प्रश्न : मनिका बत्रा की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : 27 वर्षीय मनिका बत्रा, अब तक अविवाहित हैं, और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही हैं।

प्रश्न : मनिका बत्रा किसके खिलाड़ी हैं ?

उत्तर : टेबल टेनिस खिलाड़ी।

प्रश्न : मनिका बत्रा के कोच कौन हैं ?

उत्तर : संदीप गुप्ता।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कहां आयोजित किया जा रहा है ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब से शुरू होने वाले हैं ?

उत्तर : 28 जुलाई 2022 से।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब तक चलेगा ?

उत्तर : 8 अगस्त 2022 तक।

प्रश्न : टोक्यो ओलंपिक 2021 में मनिका बत्रा का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : टोक्यो ओलंपिक में 2 राउंड जीतने के बाद मनिका बत्रा तीसरे राउंड में प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

प्रश्न : मनिका बत्रा को कौन सा पुरस्कार मिला है ?

उत्तर : मेजर ध्यानचंद पुरस्कार एवं अर्जुन पुरस्कार।

प्रश्न : मनिका बत्रा की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : मनिका बत्रा की नेटवर्थ करीब 80 से 90 लाख रूपये हैं – 2022 में।

प्रश्न : टोक्यो ओलंपिक 2021 में मनिका बत्रा का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : टोक्यो ओलंपिक में मनिका ने ब्रिटेन की तिन-तिन को 4-0 से हराकर सिंगल वर्ग के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया था। लेकिन इसके अगले ही राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘मनिका बत्रा (Manika Batra)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *