लक्ष्य सेन की बायोग्राफी | Lakshya Sen Biography in Hindi
लक्ष्य सेन की बायोग्राफी | Lakshya Sen Biography in Hindi
लक्ष्य सेन का जीवन परिचय (लक्ष्य सेन, विकी, उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर, बैडमिंटन, कोच, स्ट्रगल, नेटवर्थ) | Lakshya Sen Biography in Hindi [Lakshya Sen, Wiki, Birth, Age, Education, Family, Career, Badminton, Coach, Struggle, Net worth, All England Badminton Championship 2022, Letest Update]
लक्ष्य सेन | Lakshya Sen Net Worth
(Lakshya Sen)
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
लक्ष्य सेन एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वेअंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारत के एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित ‘एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में 53 साल बाद भारत को इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक दिलाया। जबकि, दिसंबर 2021 में स्पेन के हुएलवा में ‘विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में लक्ष्य सेन ने भारत को कांस्य पदक दिलाया है।
हाल ही में, जनवरी 2022 में आयोजित ‘इंडिया ओपन 2022’ के फाइनल में लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियन लोह कीन यीव (Loh Kean Yew) को हराकर इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। लक्ष्य ने इस मैच को 24-22, 21-17 से जीता। यह उनका पहला ‘World Tour 500 चैंपियनशिप’ ख़िताब है। इस जीत के साथ ही लक्ष्य यह खिताब जीतने वाले, प्रकाश पादुकोण (1981) और किदांबी श्रीकांत (2015) के बाद तीसरे भारतीय बन गए हैं।

लक्ष्य सेन की बायोग्राफी | Lakshya Sen Biography in Hindi
लक्ष्य सेन अभी फॉर्म में हैं, और वे 16 मार्च 2022 से इंग्लैंड में आयोजित ‘ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उनके साथ किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु भी हिस्सा ले रही हैं और यह तीनों ही खिलाड़ी भारत के लिए 53 साल का सूखा खत्म करने के इरादे से उतरी है। हम इन तीनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हैं।
आज के इस अंक में हम जानेंगे, लक्ष्य सेन के जीवन परिचय से लेकर उनके सफल करियर तक के सफर और उनके संपूर्ण बायोग्राफी के बारे में :
इन्हें भी पढ़ें :
लक्ष्य सेन का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : लक्ष्य सेन (Lakshya Sen)
उपनाम : श्रीकांत किदांबी, किदांबी श्रीकांत
जन्म : 16 अगस्त 2001 (आयु 21 वर्ष)
जन्म स्थान : अल्मोड़ा, उत्तराखंड (भारत)
पिता : डी. के. डीके सेन
माता : निर्मला सेन
गृहनगर : अल्मोड़ा, उत्तराखंड (भारत)
धर्म : हिन्दु
जाति : कुमाऊनी
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
कोच (Coach) : प्रकाश पादुकोण, विमल कुमार, डी.के. सेन
वर्तमान रैंकिंग (Current Ranking) : #17
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
प्रसिद्दि (Famous For) : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में।
लक्ष्य सेन का प्रारंभिक जीवन | Early Life
लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त 2001 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। उनके पिता का नाम डी.के. सेन एवं माता का नाम निर्मला सेन है। लक्ष्य के पिता ‘भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)’ में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच है, जबकि उनकी मां निर्मला सेन एक शिक्षिका है। लक्ष्य के एक बड़े भाई चिराग सेन है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
क्योंकि लक्ष्य के पिता और भाई दोनों इस खेल से जुड़े हुए थे, इसलिए लक्ष्य को भी बचपन से ही बैडमिंटन में दिलचस्पी होने लगी थी। जब उनके पिता चिराग को किसी जूनियर टूर्नामेंट के लिए ले जाते थे, तो लक्ष्य भी उनके साथ जाने की जिद़ करता था, जिसके बाद उनके पिता लक्ष्य को भी अपने साथ ले जाते थे।
लक्ष्य सेन का बैडमिंटन के क्षेत्र में कदम और ट्रेनिंग | Lakshya Sen Badminton Field and Training
लक्ष्य सेन, जब 10 साल के हुए तब वे एक बार अपने पिता के साथ ‘यूनियन बैंक ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट’ में गए। उस समय उनके बड़े भाई चिराग सेन टूर्नामेंट में भाग लिया करते थे। उस दौरान अपने भाई को टूर्नामेंट खेलते हुए देखने के बाद लक्ष्य सेन ने भी बैडमिंटन में ही अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने अपने पिता से ही ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया।
इसके बाद लक्षणे लक्ष्य ने प्रकाश पादुकोण, जो दीपिका पादुकोण के पिता है, से अपने बैडमिंटन का प्रशिक्षण लिया। लक्ष्य की प्रतिभा को देख कर प्रकाश पादुकोण उनकी खेल शैली से बहुत प्रभावित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने लक्ष्य सेन को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था।
प्रकाश पादुकोण के सानिध्य में बैडमिंटन का प्रशिक्षण लेने के बाद लक्ष्य ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में के अंडर-13, अंडर-17 और अंडर-19 के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और इन सभी टूर्नामेंटों में जीत हासिल की। इन सभी जीत के बाद लक्ष्य सेन के अंतरराष्ट्रीय करियर का रास्ता खुल गया।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 179
मी०- 1.79 फीट इंच- 5’10” फीट |
वजन |
60 Kg |
आंखों का रंग |
काला |
बालों का रंग |
काला |
लक्ष्य सेन के करियर की शुरुआत (Lakshya Sen Career)।
जब लक्ष्य सेन अंडर-15 में राष्ट्रीय पदक जीता था, तब उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी। यह प्रतियोगिता जीतने के बाद लक्ष्य से ने अपने खेल पर और कड़ी मेहनत की और अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।
वर्ष 2016 में लक्ष्य ने पहली बार ‘एशियाई जूनियर चैंपियनशिप’ में हिस्सा लिया, और यहां उन्होंने पहली बार कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने थाईलैंड में विश्व जूनियर नंबर वन को हराया था। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन, गौतम ठक्कर (1965) और पीवी सिंधु (2012) के बाद ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले केवल तीसरे भारतीय बने।
उसके बाद उन्होंने स्पेन में आयोजित ‘विश्व जूनियर चैंपियनशिप’ में हिस्सा लिया। लेकिन वहां उन्हें चीन के सन फीक्सियांग से हार का सामना करना पड़ा। उसी वर्ष 2016 में उन्होंने हैदराबाद में आयोजित ‘सत्य इंडिया इंटरनेशनल सीरीज’ में हिस्सा लिया और वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किया।

लक्ष्य सेन | Lakshya Sen
वर्ष 2017 में लक्ष्य ने कई टूर्नामेंट में भाग लिया और कई खिताब भी जीते, जिसमें उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और ‘यूरेशियन बल्गारियाई ओपन’ जीता था। इसके बाद लक्ष्य ने ‘टाटा इंटरनेशनल टूर्नामेंट’ में हिस्सा लिया और इस टूर्नामेंट में वे उपविजेता बने। यह दोनों टूर्नामेंट, बीडब्ल्यूएफ (BWF) अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी।
इसके बाद इसी वर्ष 2018 में ब्यूनस आयर्स में आयोजित ‘युवा ओलंपिक खेलों’ में लक्ष्य, युवा पुरुष एकल के फाइनल तक पहुंचे और फाइनल में चीन के ली चिफेंग से हार कर रजत पदक जीतने में कामयाब हुए। इस जीत के साथ ही लक्ष्य ‘युवा ओलंपिक’ में पदक जीतने वाले पहले भारतीय शटलर (बैडमिंटन खिलाड़ी) बने।
लक्ष्य ने वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित ‘एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में भाग लिया और इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ने भारत को 53 साल बाद इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाया था।
वर्ष 2020 में मनीला में आयोजित ‘एशिया टीम चैंपियनशिप’ में हिस्सा लेते हुए लक्ष्य सेन ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
हाल ही में दिसंबर 2021 में स्पेन के हुएलवा शहर में आयोजित ‘विश्व चैंपियनशिप’ में भाग लेते हुए लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता है। जबकि किदांबी श्रीकांत ने ‘विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में भारत को रजत पदक दिलाया था।
लक्ष्य सेन पिछले 6 महीने से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह पिछले हफ्ते ‘जर्मनी ओपन’ में उपविजेता भी रहे हैं, जबकि इससे पहले वे ‘इंडियन ओपन खिताब’ भी जीत चुके हैं। इसके साथ ही पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में उन्होंने ‘विश्व चैंपियनशिप’ में कांस्य पदक जीता है।
16 मार्च 2022 से इंग्लैंड में आयोजित ‘ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में लक्ष्य सेन के साथ श्रीकांत किदांबी और पीवी सिंधु पर सभी की नजरे रहेंगी। इंग्लैंड में आयोजित ‘ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में ये तीनों ही खिलाड़ी 21 साल का खिताबी सूखा खत्म करने के इरादे से उतरे हैं। भारत को भी उनसे इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें :
निजी जीवन (Personal Life
लक्ष्य सेन का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ था। उनके पिता एक राष्ट्रीय कोच है, जिनसे लक्ष्य ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली है। लक्ष्य के बड़े भाई चिराग सेन भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी है। बीडब्ल्यूएफ (BWF) द्वारा ‘पुरुष एकल स्पर्धा’ में चिराग सेन को 236 वाँ स्थान दिया गया था।
लक्ष्य सेन के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक बड़ा भाई भी है। वर्तमान में लक्ष्य 21 वर्ष के हैं, और अविवाहित हैं। हालांकि उनके लव अफेयर के बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
पारिवारिक जानकारियाँ।
माता-पिता |
डी. के. सेन (पिता)
निर्मला सेन (माता) |
भाई-बहन |
एक बड़ा भाई- चिराग सेन |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
गर्लफ्रैंड |
जानकारी नहीं |
लक्ष्य सेन की उपलब्धियाँ (Lakshya Sen Achievement )
2016 : एशिया जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 : इंडिया इंटरनेशनल सीरीज़ में गोल्ड पदक।
2017 : टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल में रजत पदक।
2017 : इंडिया इंटरनेशनल सीरीज़ में स्वर्ण पदक।
2017 : यूरेशियन बल्गेरियाई ओपन में स्वर्ण पदक।
2018 : ब्यूनस आयर्स मैं आयोजित ‘युवा ओलंपिक’ में रजत पदक।
2018 : बैंकॉक में आयोजित ‘एशियाई जूनियर चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक।
- दिसंबर 2021 में स्पेन के हुएलवा में ‘विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में कांस्य पदक।
- जनवरी 2022 में आयोजित ‘इंडिया ओपन 2022’ का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया।
लक्ष्य सेन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : लक्ष्य सेन कौन है ?
उत्तर : लक्ष्य सेन एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित ‘एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में भाग लेते हुए लक्ष्य सेन ने 53 साल बाद भारत को इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक दिलाया।
प्रश्न : लक्ष्य सेन का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त 2001 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ था।
प्रश्न : लक्ष्य सेन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में लक्ष्य सेन की उम्र 21 वर्ष (2022 मे) हैं।
प्रश्न : लक्ष्य सेन की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : वर्तमान में (मार्च 2022) तक लक्ष्य सेन की शादी नहीं हुई है, और वे अब तक अविवाहित हैं।
प्रश्न : लक्ष्य सेन के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : लक्ष्य सेन किस राज्य के हैं ?
उत्तर : लक्ष्य सेन उत्तराखंड राज्य से हैं।
प्रश्न : लक्ष्य सेन किससे संबंधित है ?
उत्तर : खेल (बैडमिंटन) जगत से।
प्रश्न : लक्ष्य सेन के कोच कौन है ?
उत्तर : लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन की ट्रेनिंग विमल कुमार, प्रकाश पादुकोण और अपने पिता डी.के सेन से प्राप्त की है, और वे तीनों- विमल कुमार, प्रकाश पादुकोण और डी.के. सेन उनके कोच रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘लक्ष्य सेन (Lakshya Sen)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।