राहुल बजाज की बायोग्राफी | Rahul Bajaj Biography in Hindi

 

बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज की बायोग्राफी | Rahul Bajaj Biography in Hindi

 

राहुल बजाज का जीवन परिचय (राहुल बजाज, बायोग्राफी, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, स्ट्रगल, बिजनेस, बजाज मोटर, नेटवर्थ, मृत्यु) | Rahul Bajaj Biography [Rahul Bajaj, Wiki, Birth, Age, Education, Career, Family, Struggle, Business, Bajaj Auto, Net worth, Death]

 

राहुल बजाज 

(Rahul Bajaj)

बजाज समूह के अध्यक्ष।

राहुल बजाज ‘बजाज समूह’ के अध्यक्ष थे। वे शीर्ष 10 भारतीय व्यावसायिक घरानों में शुमार थे। एक उद्योगपति होने के साथ-साथ राहुल बजाज भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक नेताओं में से एक थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी व्यावसायिक कौशल और उद्यमशीलता की भावना के लिए सम्मानित थे। वे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Advertisement

राहुल बजाज, लगभग 40 वर्षों तक ‘बजाज ऑटो’ के चेयरमैन के पद पर रहे थे। अपने कार्यकाल जीवन में राहुल बजाज ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII)’ के दो बार (1979-80 और 1999-2000) प्रेसिडेंट भी चुने गए थे। इस दौरान उन्हें 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ नाम के फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज की बायोग्राफी | Rahul Bajaj Biography in Hindi

बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज की बायोग्राफी | Rahul Bajaj Biography in Hindi

लेकिन, 12 फरवरी 2022 को ‘बजाज समूह’ के अध्यक्ष राहुल बजाज का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे करीब एक महीने पहले ही  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत से कारोबार की दुनिया से लेकर राजनीति के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज के इस लेख में हम भारत के शीर्ष दस व्यापारियों में शामिल, दीपक बजाज के जीवन परिचय, उनके शिक्षा और उनके करियर से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक के बारे में जानेंगे :

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की बायोग्राफी।

रतन टाटा की बायोग्राफी।

भारत पे के अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी।

 

राहुल बजाज का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    राहुल बजाज (Rahul Bajaj)

जन्म  :   30 जून 1938 (आयु 84 वर्ष)

जन्म स्थान  :  कोलकाता, भारत

पिता  :   कमलनयन बजाज

गृहनगर :   कोलकाता, भारत

आवास  :  पुणे, महाराष्ट्र (भारत)

शिक्षण संस्थान :  सेंट स्टीफन कॉलेज; मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई; हावर्ड बिजनेस स्कूल, USA

शैक्षणिक योग्यता  :   स्नातक, लॉ एवं एमबीए की डिग्री।

धर्म  :  हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  बजाज समूह के अध्यक्ष।

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी  :   रूपा बजाज (मृत्यु- 2013 में)

बच्चे  :   3 बच्चे

प्रसिद्धि :  बजाज स्कुटर के लिए।

पुरस्कार  :   पद्म भूषण (वर्ष 2001)

मृत्यु  :  12 फरवरी 2022 को।

 

राहुल बजाज का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

राहुल बजाज का जन्म 30 जून 1938 को कोलकाता में एक व्यवसायी परिवार मे हुआ था। उनके पिता का नाम, कमलनयन बजाज और दादा जी का नाम जमनालाल बजाज है। राहुल के दादा जमनालाल बजाज ने ही वर्ष 1926 में ‘बजाज समूह’ की स्थापना की थी। जबकि उनके पिता कमलनयन बजाज को वर्ष 1942 मे ‘बजाज समुह’ का उत्तराधिकारी बनाया गया।

राहुल बजाज के एक भाई भी हैं, जिनका नाम शिशिर बजाज हैं। 

 

शिक्षा (Education)

राहुल बजाज ने वर्ष 1958 में दिल्ली के ‘सेंट स्टीफंस कॉलेज’ से स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने ‘बॉम्बे विश्वविद्यालय’ मैं दाखिला लिया और वहां से उन्होंने कानून की डिग्री भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ में दाखिला लिया, और वहां से उन्होंने मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कि डिग्री प्राप्त की।  

 

राहुल बजाज के करियर की शुरुआत (Rahul Bajaj Career) 

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल बजाज ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1965 में अपनी कंपनी के साथ की। कुछ साल बाद, वर्ष 1968 में उन्हें ‘बजाज ऑटो‘ का सीईओ बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने सफलतापूर्वक भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक की स्थापना की। उन्होंने आकुर्डी और वालुज में अपने कारखानों की स्थापना की। वर्ष 1980 में बजाज ऑटो भारत की सबसे ऊँचे स्तर की स्कूटर बनाने वाली कंपनी बन चुकी थी।

बजाज ऑटो की सफल होने के दस साल बाद उन्होंने ‘बजाज चेतक’ को लॉन्च किया। उस दौरान, भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के दौर मे बजाज ऑटो को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसका नतीजा यह हुआ कि, स्कूटर की बिक्री में गिरावट आ गई और वर्ष 2001 के शेयर बाजार के गिरने के बाद कंपनी को बहुत नुकसान हुआ। इस पर कुछ कारोबारी विश्लेषकों ने पुर्वानुमान लगाया कि, “बजाज उद्योगों को जल्द ही बंद करना होगा।”

लेकिन, राहुल बजाज ने उम्मीद खोए बिना, धैर्य रखते हुए बिजनेस विशेषज्ञों के साथ बंद पड़ी हुई कंपनी को फिर से स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने चाकन में एक और फैक्ट्री की स्थापना की, और ‘आर. एंड डी.’ में निवेश किया। इसके बाद बजाज पल्सर, मोटरसाइकिल की बढ़ती लोकप्रियता के साथ आगे बढ़ती गई। जबकि, बजाज पल्सर वर्तमान समय में अपने क्षेत्र में अग्रणी है।

वर्ष 2005 मे राहुल बजाज ‘बजाज ऑटो’ के चेयरमैन का पद से सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि वे इस समूह के अध्यक्ष बने रहे थे।

 

राहुल बजाज की राजनीतिक करियर की शुरुआत।

राहुल बजाज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में की, जब जून 2006 में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था। उन्होंने वर्ष 2010 तक राजनीति में रहते हुए देश की सेवा की।

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की बायोग्राफी।

रतन टाटा की बायोग्राफी।

भारत पे के अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी।

 

बजाज समूह के बारे में।

राहुल बजाज की कंपनी ‘बजाज ऑटो (Bajaj Auto)’ दो-पहिया और तीन-पहिया वाहन निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। यह कंपनी मोटरसाइकिल, स्कूटर और ऑटो रिक्शा बनाती है। यदि मोटरसाइकिल की बात करें तो, मोटरसाइकिल के मामले में यह कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जबकि, तीन-पहिया गाड़ियां बनाने में यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

दिसंबर 2020 में ही, राहुल बजाज की कंपनी ‘बजाज ऑटो’ ने 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप के आंकड़े को छू लिया था। जिससे यह कंपनी दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली दो-पहिया वाहन कंपनी बन गई।

राहुल बजाज की कंपनी, ऑटो सेक्टर के अलावा फाइनेंस में भी डील करती है। 26 मई 2008 को बजाज ऑटो लिमिटेड कंपनी तीन हिस्सों में बंट गई, जिसके बाद बजाज फिनसर्व लिमिटेड (BFL), बजाज ऑटो लिमिटेड (BAL) और बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (BHIL) कंपनियां बनीं।

 

राहुल बजाज का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

फरवरी 2022 तक, फोर्ब्स के अनुसार राहुल बजाज की नेटवर्थ 8.2 अरब डॉलर (करीब 62,000 करोड़ रुपये) है।

आवास पुणे,महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

$ 8.2 बिलियन डॉलर 

(₹62 हजार करोड़ INR) लगभग

 

निजी जीवन (Personal Life)

राहुल बजाज का विवाह रूपा बजाज से हुआ था। इस दंपत्ति के दो बेटे और एक बेटी है। उनके दो बेटे, जिनका नाम- राजीव बजाज और संजीव बजाज है, और वे दोनों बजाज कंपनी के मैनेजमेंट का कार्य देखते हैं। उनकी एक बेटी सुनैना बजाज है। सुनैना बजाज की शादी मनीष केजरीवाल से हुई है, जो ‘Temasek India’ के प्रमुख रह चुके हैं। 

राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज की मार्च 2013 में ही एक लंबी बीमारी के बाद जर्मनी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

 

कैसे हुई राहुल बजाज की मृत्यु।

राहुल बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका ईलाज भी काफी लंबे समय से चल रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि, उन्हें न्यूमोनिया हो गया था, और वह दिल की बीमारी से भी ग्रसित थे। जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक (Ruby Hall Clinic) में भर्ती कराया गया था। 83 वर्ष की उम्र में, 12 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अस्पताल मे अपनी अंतिम सांस ली।

 

 

राहुल बजाज को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

  • व्यवसाय जगत में उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए राहुल बजाज को वर्ष 2001 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ सम्मानित किया गया था।
  • राहुल बजाज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के दो बार (1979-80 और 1999-2000) प्रेसिडेंट भी चुने गए थे।
  • वर्ष 2017 में राहुल बजाज को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से भी नवाजा गया था।
  • राहुल बजाज को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

राहुल बजाज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : राहुल बजाज कौन है ?

उत्तर : एक भारतीय व्यवसायी और बजाज समूह के अध्यक्ष।

 

प्रश्न : राहुल बजाज का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :    30 जून 1938 को।

 

प्रश्न : राहुल बजाज कि मृत्यु कब हुई ?

उत्तर : 12 फरवरी 2022 को।

 

प्रश्न : राहुल बजाज की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 83 वर्ष।

 

प्रश्न : राहुल बजाज वर्तमान में कहां रहते थे ?

उत्तर : पुणे, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : राहुल बजाज के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : तीन नहीं।

 

प्रश्न : राहुल बजाज किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यापार जगत से।

 

प्रश्न : फरवरी 2022 में राहुल बजाज कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $8.2 बिलियन डॉलर ( ₹62 हजार करोड़) – फोर्ब्स के अनुसार। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

धीरूभाई अंबानी की बायोग्राफी।

रतन टाटा की बायोग्राफी।

भारत पे के अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘राहुल बजाज (Rahul Bajaj)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *