विक्की कौशल की बायोग्राफी | Vicky Kaushal Biography in Hindi

विक्की कौशल की बायोग्राफी | Vicky Kaushal Biography in Hindi

विक्की कौशल का जीवन परिचय ,जीवनी ,बायोग्राफी ,गर्लफ्रेंड,पत्नी, शादी ,परिवार, फॅमिली, ( Vicky Kaushal Biography In Hindi, Age, Family ,Girlfriend ,Marriage ,katrina kaif vicky kaushal ,Movie ,upcoming movies ,new movie, first movie ,Net worth, Height, show  )

 

Table of Contents

विक्की कौशल

(Vicky Kaushal)

भारतीय (बॉलीवुड) अभिनेता।

 

विक्की कौशल एक भारतीय (बॉलीवुड) अभिनेता हैं। वे इस समय मे बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक माने जा रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय क्षमता से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है और अपने प्रशंसकों की संख्या भी बढ़ाई है। 

वे सुर्खियों में इसलिए भी बने हुए हैं; क्योंकि हुए कल, यानी 9 दिसंबर 2021 को वे बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत हीरोइन

Advertisement
कैटरीना कैफ से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ से की थी। इसके बाद ‘मसान’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद विक्की कौशल को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पहचाना जाने लगा। 

वह अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं, और ‘COVID-19’ के महामारी के दौरान  विक्की ने PM Cares Fund में ₹1 करोड़ का दान भी दिया है।

पिछले कुछ सालों में इन्होने कुछ सुपरहिट फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले हैं। उन्होंने स्क्रीन अवार्ड्स, ज़ी सिने अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स की भी मेजबानी की। वर्ष 2018 में विक्की को फोर्ब्स इंडिया के 30 अंडर 30 और सेलिब्रिटी 100 की सूची में भी शामिल किया गया था, जिसमें उन्हें 72 वें स्थान मिला था।

 

विक्की कौशल की बायोग्राफी | Vicky Kaushal Biography in Hindi

विक्की कौशल की बायोग्राफी | Vicky Kaushal Biography in Hindi

विक्की कौशल का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    विक्की कौशल (Vicky Kaushal)

जन्म  :   16 मई 1988 (आयु 33)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

पिता  :   शाम कौशल (एक्शन निर्देशक)

माता  :   वीणा कौशल

गृहनगर  :   मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

आवास  :  मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

स्कूलिंग  :  सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल, मुंबई

शिक्षण संस्थान  :   राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई

शैक्षणिक योग्यता  :   इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री

राशि : वृषभ राशि (Taurus)

धर्म  :   हिन्दू

जाति  :   ब्राह्मण

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  बॉलीवुड अभिनेता

डेब्यू फिल्म  :    लव शव ते चिकन खुराना (2012)

 

विक्की कौशल का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम शाम कौशल एवं माता का नाम वीणा कौशल है। विक्की एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते है।

इनके पिता शाम कौशल हिंदी फिल्मों में बतौर एक्शन निर्देशक का काम करते हैं। जबकि उनकी मां वीणा कौशल एक ग्रहणी है। विक्की के एक भाई भी हैं; जिनका नाम सनी कौशल है, और वह भी बॉलीवुड में एक अभिनेता है। इसके अलावा विकी अपने परिवार में अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब हैं,और वह जब भी वे अपने काम से फ्रि होते हैं, तो अपनी मां से अपने दिनभर के बारे में बात करते हैं।

हालांकि इनका परिवार पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है, किन्तु विक्की का जन्म मुंबई में ही मलाद के चौल में हुआ था. और वे वहीं पले बढ़ें. विक्की के पिता शाम कौशल सन 1978 में मुंबई आयें और कई सालों तक संघर्ष और कठोर परिश्रम किया, जिसके चलते वे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में प्रसिद्ध एक्शन निर्देशक बने, जोकि अब एक जाने माने स्टंटमैन भी हैं. इनके पिता ने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘3 इडियट्स’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम किया है. इनकी माता एक गृहणी है. इनके भाई सनी कौशल भी एक सहायक निर्देशक है, जिन्होंने ‘माय फ्रेंड पिंटू’ एवं ‘गुंडे’ जैसी फिल्मों के साथ काम किया है, इसके अलावा वे एक अभिनेता भी है.

 

शिक्षा (Education)

विक्की कौशल ने अपनी स्कूली शिक्षा सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। अपनी पढ़ाई के दौरान विक्की डांस प्रतियोगिता, ड्रामा, और फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते थे। 

कॉलेज के अपने दूसरे वर्ष के दौरान, वह इंडस्ट्रियल विजिट के लिए एक कंपनी में गए, जहाँ उन्हे यह महसूस हुआ कि वे लोगों की तरह नौकरी नहीं करना चाहते हैं, और नौकरी के लिए चुने जाने के बावजूद, उन्होंने नौकरी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में निर्णय लिया। उन्होंने अभिनय सीखने के लिए किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान मुंबई में दाखिला लिया। वहां वे वह उन्होंने अभिनय के दौरा नकारात्मक भूमिका निभाया करते थे।

विक्की को बचपन से ही पढ़ना, फ़िल्में देखना एवं क्रिकेट खेलना बेहद पसंद था।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई सेमी मे-  191 Cm

मीटर मे-  1.91 M

फीट मे-  6′ 3″ Ft.

वजन

80 Kg
शारीरिक माप छाती: 40 इंच

कमर: 34 इंच

Biceps: 14 इंच

आंखों का रंग 

गहरा भूरा

बालों का रंग

काला

 

 विक्की कौशल – कैटरिना कैफ शादी (Vicky Kaushal – Katrina Kaif Wedding)

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद, अब उन्होंने शादी करने का मन बना लिया है। उनके प्रशंसकों ने उन दोनों को विक-कैट का नाम दिया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।

विक-कैट की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होने जा रही है। इस समारोह (विवाह) की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसमें कड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है और सिक्योरिटी से उनके पर्सनल फोन भी ले लिए गए हैं। वही उनकी शादी में उनके  लगभग सभी मेहमान राजस्थान पहुंच चुके हैं।

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

पिता – शाम कौशल (एक्शन निर्देशक)

माता- वीणा कौशल (गृहणी)

भाई/बहन एक भाई- सनी कौशल (सह-निर्देशक)
गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (अभिनेत्री, एंकर)

कटरीना कैफ (अभिनेत्री) 

(विवाह 9 दिसंबर 2021)

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

               कटरीना कैफ से 

(विवाह 9 दिसंबर 2021 को)

 

विक्की कौशल के करियर की शुरुआत (Vicky Kaushal Carrier) ।

विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2010) में अनुराग कश्यप की मदद करने के दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक नीरज घायवान से हुई। उन्होंने विक्की को थिएटर करने की सलाह दी। जिसके बाद, विक्की ने थिएटर ज्वाइन कर लिया और एक थिएटर कलाकार के रूप में काम करने लगे। जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की ‘मोटली’ और मानव कौल की ‘अरण्य’ जैसे थिएटर समूहों के साथ नाटक किया था।

गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल

गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल

एक अभिनेता के रूप में विक्की को अपना पहला ब्रेक वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ मसे मिला। इस फिल्म में वे ओमी नाम के लड़के की छोटी सी भूमिका मे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इसके बाद वर्ष 2013 में विक्की, निर्देशक वासन बाला द्वारा बनाई गई लघु फिल्म ‘गीक आउट’ में गीक नाम के व्यक्ति की मुख्य भूमिका मे नजर आए। वर्ष 2015 मे आई उनकी फिल्म ‘मसान’ से विकी कौशल को पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने श्वेता त्रिपाठी के साथ एक एक बनारसी लड़के की मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, और दर्शकों से फिल्म में उनकी एक्टिंग को बहुत प्रशंसा मिली।

वर्ष 2016 में विक्की की 2 फिल्में रिलीज हुई इन दिनों फिल्मों में वे मुख्य भूमिका में नजर आए। उनकी पहली फिल्म थी जुबान, यह फिल्म एक भारतीय म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें विक्की के साथ सारह जेन नजर आई थी। वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ थी। इस फिल्म विक्की,  नवाजुद्धीन सिद्दीकी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका मे थे।

इसके बाद वर्ष 2018 में विक्की ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। विक्की की इस साल सबसे पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फूट’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया थ। यह फिल्म भारत की पहली ‘नेटफ्लिक्स’ मूल की फिल्म थी। इसके बाद इसी वर्ष विक्की ने एक जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘राजी’ में काम किया। यह फिल्म एक नॉवेल ‘कॉलिंग सेहमत’ पर आधारित थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार में आलिया भट्ट नजर आई थी, जबकि विक्की कौशल, इकबाल की भूमिका मे दिखाई दिए।

वर्ष 2018 में ही अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’ रिलीज हुई। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था, जबकि विक्की, संजय दत्त के करीबी दोस्त कमली के किरदार मैं नजर आए थे। इस फिल्म में उनके द्वारा किया गया अभिनय को लोगों ने बेहद पसंद किया। यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म बनी; जिसने बॉक्स ऑफिस पर 5.79 बिलियन की कमाई की।

वर्ष 2018 में विक्की की आखिरी फिल्म ‘मनमर्जियाँ’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आई। यह फिल्म भी हिट फिल्म साबित हुई थी।

वर्ष 2019 में, विक्की को आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ मैं काम करने का मौका मिला। यह फिल्म वर्ष 2016 में कश्मीर के उरी में हुए हमले पर आधारित थी। यह फिल्म उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी है। इस फिल्म के लिए उन्हें अपने क्रिटिक्स से भी तारीफें मिली। इस फिल्म के लिए उन्होंने पांच महीने तक मिलिट्री और मिक्स्ड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल भी हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने बहुत मेहनत की थी, जो कि इस फिल्म में देखने को मिला। फिल्म ‘उरी’ उनके में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

फिल्मों के अलावा, विक्की कौशल ने नोरा फतेही के साथ एक गाना ‘पछताओगे’ में भी काम किया है। यह गाना अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया था।

 

विकी कौशल के प्रमुख फिल्में :

  • गैंग्स ऑफ वासेपुर ( 2012), बतौर निर्देशक के रूप में पहली फिल्म।
  • लव शव ते चिकन खुराना(2012) – अभिनेता के रूप में पहली फिल्म।
  • ग्रीक आउट (2013) -शार्ट फिल्म
  • बॉम्बे वेलवेट (2015)
  • मसान (2015)
  • जुबान (2016)
  • रमन राघव 2.0 (2016)
  • लव पर स्कवायर फुट (2018)
  • राज़ी (2018)
  • लस्ट स्टोरी (2018) -वेब सीरीज
  • संजू (2018)
  • मनमर्जियां (2018)
  • उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
  • भूत – पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप (2020)

 

विक्की कौशल की आने वाली फ़िल्में (Vicky Kaushal Upcoming Movies)

आने वाले समय में विक्की कौशल कई फिल्मों में दिखाई देंगे। इस साल 24 दिसंबर को उनकी फिल्म ‘तख्त’ रिलीज होने वाली है। यह एक ऐतिहासिक नाटकिय फिल्म है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है ‘बॉम्बे टॉकीज 2’.

  • तख्त,  (रिलीज- 24 दिसंबर 2021)
  • बॉम्बे टॉकीज- 2, (वर्ष 2022 मे)
  • उधम सिंह,   (Oct. 2022 मे)

 

विक्की कौशल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन वर्ष 2021 (House, Networth, Income, Car Collection in 2021)

यह जानकारी सितंबर 2021 द्वारा दी गई है।

 

आवास

कौशल, मुंबई के अंधेरी पश्चिम में 28 वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट

Net Worth

(2021में)

₹22 Crore INR

$3 Million

प्रति फिल्म फीस

3 Crore +

मासिक आय

25 लाख रुपए

वार्षिक आय

3 Crore +

आय का स्रोत

फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट

कार संग्रह

मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी

 

विक्की कौशल का लव अफेयर (Vicky Kaushal’s Love Affairs) :

 

विक्की कौशल की उम्र 33 वर्ष हैं; और वह कल यानी 9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से सवाई माधोपुर फोर्ट में शादी करेंगे। विकी कौशल का अफेयर कैटरीना कैफ के साथ लगभग 2 सालों से चल रहा था, और वे दोनों एक दूसरे को लगभग 2 साल से डेट कर रहे हैं। लंबे समय से ही रिलेशन में रहने के बाद उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।

कैटरीना कैफ जिससे विकी कौशल की शादी होने जा रही है

कैटरीना कैफ जिससे विकी कौशल की शादी होने जा रही है

इससे पहले भी विकी कौशल का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री और एंकर हरलीन सेठी के साथ रह चुका है।

 

विक्की कौशल की पसंदीदा चीजें (Favorite Things)  ।

 

पसंदीदा अभिनेता

ऋतिक रोशन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पसंदीदा अभिनेत्री

Jennifer Aniston
पसंदीदा फिल्म

कहो ना प्यार है, जो जीता वही सिकंदर, सदमा, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे ( हिंदी फिल्में )

हॉलीवुड फिल्म: 12 Angry Men

पसंदीदा गाना

‘Strangers in the Night’ by Frank Sinatra

पसंदीदा निर्देशक

करण जौहर, अनुराग कश्यप

पसंदीदा टीवी शो

Game of Thrones, Prison Break

पसंदीदा पेय पदार्थ

कोल्ड कॉफी और बियर
पसंदीदा पुस्तक

The Secret by Rhonda Byrne

पसंदीदा भोजन

आलू परांठा, राबड़ी, चिकन और मछली टिक्का, पानी पुरी, चीनी व्यंजन के साथ जलेबी

पसंदीदा रेस्टोरेंट

Indigo, Mainland China in Mumbai

पसंदीदा जगह

Burano Island in Italy

शौक (Hobbies)

नृत्य करना, यात्रा करना, पढ़ना, जिम करना

 

विक्की कौशल को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) ।

2016 :  फिल्म मसान में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए ज़ी सिने पुरस्कार से सम्मानित।

 

विक्की कौशल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • विक्की का जन्म पंजाब के होशियारपुर ज़िले में एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था।
  • वर्ष 1978 में, उनके पिता मुंबई आ गए, और कई वर्षों के संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद, वे बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक प्रसिद्ध एक्शन निर्देशक बने।
  • विक्की का जन्म मुंबई में मलाड़ क्षेत्र के चॉल में हुआ था। जबकि उस समय उनके पिता एक स्टंटमैन के रूप में काम करते थे।
  • बचपन से ही वे ऋतिक रोशन के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। 
  • उनकी बचपन से ही अभिनय में रूचि थी; जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया। इससे पहले वे अपने स्कूल में नाटक, स्किट, वार्षिक समारोह, इत्यादि में भाग लेते थे। 
  • उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ थी; जो वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी।
  • विकी कौशल ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं।
  • विक्की की फिल्म ‘मसान’ सबसे पहले अभिनेता राजकुमार राव को ऑफर की गई थी। लेकिन राजकुमार राव के पहले से ही दुसरी फिल्मों मे व्यस्त होने कि वजह से यह रोल विक्की को दिया गया था ।

 

विक्की कौशल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर Vicky Kaushal MCQ)  ।

 

प्रश्न : विक्की कौशल कौन है ?

उत्तर : भारतीय (बॉलीवुड) अभिनेता।

 

प्रश्न : विक्की कौशल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : विक्की कौशल वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) ।

 

प्रश्न : क्या विक्की कौशल शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : हाँ।

 

प्रश्न : क्या विक्की कौशल धूम्रपान करते हैं ?

उत्तर  : नहीं।

 

प्रश्न : विक्की कौशल की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : कैटरीना कैफ (9 दिसंबर 2021)।

 

प्रश्न : विक्की कौशल की शादी कहां हुई है ?

उत्तर : राजस्थान के सवाई माधोपुर फोर्ट में।

 

प्रश्न : विक्की कौशल की शादी कब हुई है ?

उत्तर : 9 दिसंबर 2021 को (कैटरीना कैफ से)

 

प्रश्न : विक्की कौशल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नही।

 

प्रश्न : विक्की कौशल का जन्म कब हुआ ?

Ans : 16 मई 1988 को।

 

प्रश्न : विक्की कौशल किस राज्य से हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

 

प्रश्न : विक्की कौशल किससे संबंधित है ?

उत्तर : एक्टिंग से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में विक्की कौशल कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : 3 मिलियन डॉलर ( ₹22 करोड़)

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में विक्की कौशल की प्रति फिल्म फीस कितनी है ?

उत्तर : ₹3 करोड़ +

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में विक्की कौशल की मासिक आय कितनी है ?

उत्तर : 25 लाख +

 

प्रश्न : विक्की कौशल की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण

 

इन्हें भी पढ़ें : 

अक्षय कुमार की जीवनी ।

सलमान खान की जीवनी ।

शाहरुख खान की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विक्की कौशल (Vicky Kaushal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *