बस ड्राइवर हैं यश के पिता ! यश के सुपरस्टार होने के बाद भी उनके पिता चलाते हैं बस, हैरान कर देने वाली है इसकी वजह…

Yash Biography in Hindi | साउथ के सुपरस्टार यश का जीवन परिचय

 

यश का जीवन परिचय (यश, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Yash Biography in Hindi [Yash, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Childrens, Net worth]

 

यश | Yash

भारतीय अभिनेता।

साउथ फिल्मों की जब भी बात आती है, तो केजीएफ (K.G.F.) सीरीज के स्टार ‘यश’ का नाम जरूर आता है। हाल ही में, 14 अप्रैल 2022 को यश की रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। इस फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से यश ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

यश, दक्षिण भारत के एक मशहूर अभिनेता और पार्श्व गायक हैं। केजीएफ सीरीज की सफलता के पहले भी यश ने फिल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्में दी है। उन्हें वर्ष 2014 मे आई कन्नड़ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज रामचारी’ में रामचारी के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना भी जाता है। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि, भारतीय फिल्में किसी भी मायने में हॉलीवुड से कम नहीं है।

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों से साउथ की फिल्में पूरे भारत में धूम मचा रही है और हर बार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। चाहे वह जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म ‘आर आर आर (RRR)’ हो या फिर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’। यह सभी फिल्में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अब यश भी इसमें शामिल हो चुके है। वर्ष 2018 में यश कि रिलीज फिल्म  ‘केजीएफ- चैप्टर 1’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के बाद से पूरे भारत में उनके प्रशंसकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। और हाल ही में रिलीज फिल्म ‘केजीएफ – चैप्टर 2’ को दर्शकों की बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। तो आइए जानते हैं, साउथ के सुपर स्टार यश के जीवन परिचय से लेकर ‘केजीएफ – चैप्टर 2’ की सफलता तक की पूरी करने के बारे में : 

Yash Biography in Hindi | साउथ के सुपरस्टार यश का जीवन परिचय

Yash Biography in Hindi | साउथ के सुपरस्टार यश का जीवन परिचय

 

यश का जीवन परिचय : एक नजर में ।

असली नाम  :  नवीन कुमार गौड़ा (Naveen Kumar Gowda)

उपनाम : यश, रॉकी

जन्म  :   8 जनवरी 1986 (36 वर्ष)

जन्म स्थान  :  भुवनहल्ली, हसन शहर, कर्नाटक (भारत)

पिता :  अरुण कुमार गौड़ा

माता :  पुष्पलता

गृहनगर :  बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत)

आवास :  बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत)

स्कुलिंग :  महाजन हाई स्कूल, मैसूर, कर्नाटक

विश्वविद्यालय :  ज्ञात नही

शैक्षणिक योग्यता :  ज्ञात नही

राशि :  मकर राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

मातृभाषा : कन्नड़

पेशा (Profession) :  अभिनेता, गायक

डेब्यू फिल्म :  कन्नड़ फिल्म – ‘जम्बादा हुदुगी’ (2007)

पत्नी  :  राधिका पंडित (विवाह- 9 दिसंबर 2016)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

यश का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Yash Early Life & Education

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हसन शहर के भुवनहल्ली प्रांत में एक निम्न वर्गीय परिवार (low class family) में हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। यश के पिता का नाम अरुण कुमार गौड़ा हैं, जो पेशे से एक बस ड्राइवर हैं और केएसआरटीसी (KSRTC) ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में ड्राइवर की नौकरी करने के बाद, बीएमटीसी (BMTC) ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कि बस चलाते हैं। जबकि उनकी मां पुष्पलता एक गृहनी हैं। 

यश की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम नंदिनी है। यश का बचपन कुछ साल अपने गांव में ही बीता। उसके बाद वे और उनका पूरा परिवार मैसूर चला गया। यश को बचपन से ही फिल्में देखना पसंद था और पढ़ाई-लिखाई उनका ज्यादा मन नहीं लगता था। बचपन में वह फिल्में देखते और उसकी एक्टिंग करने की कोशिश करते थे।

यश ने अपनी स्कूली शिक्षा कर्नाटक के ‘महाजन स्कूल, मैसूर’ से पूरी की है। यश को शुरू से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी तो स्कूल में होने वाले इवेंट्स में वे रोल प्ले किया करते थे। लोगों को यश का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा लगता था और लोग उनकी बहुत तारीफ भी किया करते थे। उसी समय यश ने तय कर लिया था कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगे।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जब यश ने अपने पिता से कहा कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उनके पिताजी ने उन्हें बहुत डांटा और कहा कि, ” अगर तुम एक्टर नहीं बन पाए तब क्या करोगे…? “

लेकिन यश अपने पिता कि बातें सुनते रहे और कुछ नहीं बोले। क्योंकि उन्होंने एक्टर बनने के अलावा और कुछ भी नहीं सोचा था। इसके बाद यश ने अपने पिता से कहा कि, “वे बेंगलुरु जा रहे हैं।”

इस बारे में यश बताते हैं कि, ” मेरे पिता ने मुझे साफ कह दिया था कि तुम स्टार बनने बेंगलुरु जाना चाहते हो तो जाओ, लेकिन एक बार वापस आए तो फिर नहीं जाने देंगे..! “

यश आगे बताते हैं कि, ” उनके पिता कहते थे कि, सिनेमा आसान नहीं है। तुम उसे पा नहीं सकते, वह मुश्किल है। ये सब सब बातें थी, लेकिन उन्होंने मुझे सपोर्ट करना नहीं छोड़ा। जब भी मैं किसी डांस कॉम्पटीशन में जाता था या किसी थियेटर एक्टिविटी में शामिल होता था तो वे बहुत खुश होते थे। उस वक्त वह अंदर से डरे भी होते थे, लेकिन फिर वह मेरा फिल्मों में जाने का जुनून देखकर शांत हो जाते थे। इसलिए वह मुझे कभी रोक नहीं पाए।”

यश | Yash

यश | Yash

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जब यश बेंगलुरु पहुंचे तो एक्टिंग का कोर्स करने के लिए उन्होंने ‘बेनका थियेटर’ में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने एक्टिंग का कोर्स पूरा किया। कोर्स पूरा करने के दौरान उन्होंने बहुत से थिएटर और कई स्टेज शोज भी किए है। 

बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि, यश के फिल्मों में सुपरस्टार बनने के बाद भी, उनके पिता अरुण कुमार गौड़ा बस चलाते हैं। उनके पिता के अनुसार, “जब उनके पास कुछ नहीं था तब इस नौकरी के वजह से ही उनके घर-परिवार का गुजारा चलता था। और आज उनका बेटा जहां भी है इसी नौकरी की वजह से है। इसलिए अब कोई भी बदलाव हो लेकिन वे यह नौकरी नहीं छोड़ना चाहते हैं।” 

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट – 5′ 11″

वजन 76 Kg
शारिरिक माप छाती – 42 इंच

कमर – 32 इंच

Biceps – 15 इंच

आंखों का रंग  भूरा (Brown)
बालों का रंग काला (Black)

 

यश के करियर की शुरुआत | Yash Career

यश ने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन अभिनेता के रूप में किया था। यश का पहला धारावाहिक, वर्ष 2004 में ईटीवी कन्नड़ चैनल पर प्रसारित किए जाने वाला धारावाहिक ‘नंदा गोकुला’ थी। इसके बाद यश कई अन्य धारावाहिकों मे भी नजर आए थे। 

  • नंदा गोकुला (2004) – ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित
  • उत्तरायण (2004) – उदय टीवी पर प्रसारित
  • मालेबिल्लू (2006) – ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित
  • प्रीति इलादा मेले (2006) – ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित
  • शिवा (2007) – डीडी चंदन पर प्रसारित

 

यश का फिल्मी करियर | Yash’s Film Career

यश ने वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जम्बादा हुदुगी’ से डेब्यू किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके अगले ही वर्ष 2008 में वे फिल्म ‘मोगीना मनसु’ में नजर आए थे। इस फिल्म में, राधिका पंडित और शुभा पुजा मुख्य भूमिका में थी, जबकि यश इस फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल मे दिखे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और लोगों ने इस फिल्म कि सराहना भी की। इस फिल्म में यश को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। 

उसी वर्ष 2008 में, यश की एक और कन्नड़ फिल्म ‘रॉकी’ रिलीज हुई, जिसमें वह मुख्य भूमिका में अभिनय करते नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया लेकिन आलोचकों से काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।वर्ष 2009 में यश की दो फिल्में ‘कल्लारा सान्थे’ और  ‘गोकुल’ रिलीज हुई। फिल्म ‘गोकुल’ में वे मुख्य भूमिका में थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक उभरता सितारा बन गए।

वर्ष 2013 में यश की ‘गुगली’ रिलीज हुई जो उनके करियर के लिए टर्निग प्वाइंट साबित हुआ। इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी प्यार मिला और उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2014 में फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस रामाचारी’ रिलीज हुई, जिसमें यश और राधिका पंडित मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में उन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म की सफलता के बाद इस जोड़ी को बेस्ट जोड़ी माना जाने लगा। इसके बाद जैसे और राधिका पंडित की जोड़ी नहीं कई हिट फिल्में दी।

 

यश की कुछ फिल्में | Yash’s films

जंबाडाहुडुगी (2007), मोगीना मनसु (2008), रॉकी (2008), कल्लारा सान्थे (2009), गोकुल (2009), मोडलसला (2010), राजधानी (2011), किरतका (2011), लकी (2012), जानु (2012) ड्रामा (2012), गुगली (2013), राजा हुली (2013), गजकेसरी (2014), मिस्टर एंड मिसेस रामाचारी (2014), मास्टरपीस (2015), सांथू स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016), केजीएफ़- चैप्टर 1 (2018), केजीएफ- चैप्टर 2 (2022)

 

केजीएफ- चेप्टर 1 कि  सफलता | Success of KGF – Chapter 1

एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद, वर्ष 2018 में आई फिल्म KGF- Chapter 1 में अपनी बेहतरीन अदाकारी से यश ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में वे मुख्य भूमिका में थे। उनकी यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई और इस फिल्म से उन्हे पूरी दुनिया पहचान मिली।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का कारोबार किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद से पुरे भारत में उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ो में बढ़ गई। इस फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया और इस फिल्म की सफलता के बाद, यश Highest Paid Actors कि सुची में शामिल हो गए।

 

केजीएफ- चेप्टर 2 की सफलता | Success of KGF – Chapter 2

वर्ष 2018 मे रिलीज ‘केजीएफ – चैप्टर’ की सफलता के बाद, यश के प्रशंसक ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के लगभग 4 साल बाद 14 अप्रैल 2022 को ‘केजीएफ – चैप्टर 2’ रिलीज की गई। इसके कुछ ही दिनों बाद इस फिल्म ने केजीएफ के पहले संस्करण से भी बड़ी सफलता हासिल की। इस फिल्म ने रिलीज के केवल 10 दिनों में ही 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। रिलीज के 11 दिन ही स्कूल में पूरे भारत में 696 करोड़ रुपए, जबकि वर्ल्ड वाइड 817 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

फिल्म K.G.F. - CHAPTER 2 का पोस्टर।

फिल्म K.G.F. – CHAPTER 2 का पोस्टर।

यश कि फिल्म ‘केजीएफ – चैप्टर 2’ को दर्शकों कौन बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के द्वारा उन्होंने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन अभिनेता है। 

हालांकि यह फिल्म वर्ष 2020 मे ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन covid-19 के कारण इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया।

 

यश की आने वाली फिल्में | Upcoming Movies of Yash

  • My name is kiratka (22 Sep. 2022)
  • Googly 2 (5 Dec. 2022)
  • Shubhashaya (Dec.2022)

इन्हें भी पढ़ें :

 

यश का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Yash net worth, house, car collection in 2022

यदि, यश के नेटवर्थ की बात की जाए तो, यश कि कुल संपत्ति $ 8 मिलियन (लगभग ₹ 60 करोड़ भारतीय रुपए) के आसपास बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार ‘केजीएफ – चैप्टर 1’ की सफलता के बाद वे प्रति फिल्म ₹25 करोड़ चार्ज करते हैं। जबकि विज्ञापन के लिए वे ₹50 लाख से ₹1 करोड़ रुपए प्रति विज्ञापन चार्ज करते हैं। इसके अलावा यश के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है।

नेटवर्थ (Net worth) $ 8 मिलियन 

(लगभग ₹ 60 करोड़ भारतीय रुपए)

वेतन प्रति फिल्म 25 – 30 करोड़ रुपये (भारतीय रुपए)
विज्ञापन (Advertisement) ₹50 लाख से ₹1 करोड़ प्रति विज्ञापन (फीस)

कार संग्रह

(Car Collection)

ऑडी ए 6 (कीमत- 60 लाख रूपये),

टोयोटा फॉर्च्यूनर (कीमत- 35 लाख रूपये),

मर्सिडीज-बेंज E (कीमत- 50 लाख रुपये),

मर्सिडीज-बेंज GLE 400 (कीमत- 80 लाख रुपये),

मर्सिडीज-बेंज GLS 350 D (कीमत- 90 लाख रुपये)

 

निजी जीवन (Personal Life)

यश ने अपनी पुरानी दोस्त रही राधिका पंडित से 9 दिसंबर 2016 को बेंगलुरु में शादी की। यश और राधिका एक दूसरे को बहुत पहले से ही जानते थे और वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे, जिसके बाद उन्होंने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया और 12 अगस्त 2016 को गोवा में सगाई करने के 3 महीने बाद, 6 दिसंबर 2016 को बेंगलुरु में शादी कर ली।

यश और राधिका के दो प्यारे बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम आयरा और छोटे बेटे का नाम आयुष है।

अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यश।

अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यश।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यश की पत्नी राधिका पंडित भी साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। विनोद पहली बार वेदों में पहली बार टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुला’ के सेट पर मिले थे। तभी से वे दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। इसके अलावा, यश और राधिका ने एक-साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। वे दोनों बेस्ट जोड़ी के रूप में भी पहचाने जाते हैं। यश और राधिका की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ के बाद उनकी जोड़ी को बेस्ट जोड़ी माना जाने लगा। इसी दौरान उन्हें दोनों में प्यार हुआ और, यश और राधिका एक-दूसरे कई सालों तक डेट भी कर चुके हैं।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – अरुण कुमार 

माता – पुष्प लता

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – नंदिनी
पत्नी (wife) राधिका पंडित (शादी- 6 दिसंबर 2016)
बच्चे (Children’s)  एक बेटी – आयरा (जन्म – दिसंबर  2018)

एक बेटा – आयुष (जन्म- अक्टूबर 2019)

गर्लफ्रेंड (girlfriends) राधिका पंडित (पत्नी) – साउथ अभिनेत्री

 

यश की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और रणवीर सिंह
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा रंग सफ़ेद और नीला
पसंदीदा भोजन डोसा
पसंदीदा जगह लंदन (London)
शौक (Hobbies) फुटबॉल खेलना, यात्रा करना और फिल्में देखना

 

यश को मिले पुरस्कार व सम्मान

2008 :  फिल्म ‘मोगीना मनासु’ के लिए कन्नड़ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए साउथ का फिल्मफेर अवार्ड मिला।

2013 :  ड्रामा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के लिए साउथ का फिल्मफेर अवार्ड मिला।

2014 :  फिल्म ‘गुगली’ के लिए बेस्ट एक्टर के लिए SIIMA अवार्ड से सन्मानित किया गया और बेस्ट एक्टर का साउथ फिल्मफेर अवार्ड भी मिला।

2015 :  फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ के लिये बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर-कन्नड़ अंन्तहम्म और बेस्ट एक्टर के लिए साउथ फिल्मफेर अवार्ड मिला।

2015 :  परफॉरमेंस ऑफ़ लीडिंग रोल के लिए कन्नड़ का IIFA Utsavam पुरस्कार से सन्मानित किया गया।

2016 :  फिल्म ‘मास्टरपीस’ के लिए SIIMA, IIFA और साउथ फ़िल्मफेर अवार्ड मिला।

2017 :  फिल्म ‘सांथू स्ट्रैट फॉरवर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का SIIMA अवार्ड मिला।

2019 :  फिल्म ‘KGF – Chapter 1’ के लिए में ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ़ साउथ इंडिया’ और ‘बेस्ट एक्टर कन्नड़’ का SIIMA और साउथ फिल्मफेर अवार्ड अपने नाम किया।

 

यश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Yash

  1. यश का जन्म एक निम्न-वर्गीय हिन्दू कन्नड़ परिवार में हुआ था।
  2. यश का वास्तविक नाम नवीन कुमार गौड़ा है। फिल्मों में आने के बाद, यश ने अपना नाम बदल लिया था।
  3. यश के पिता एक बस ड्राइवर है और वे बीएमटीसी (BMTC) ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कि बस चलाते हैं। जबकि उनकी मां पुष्पलता एक गृहनी हैं।
  4. यश को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। 
  5. जब यश ने अपने माता-पिता को बताया कि वह एक्टर बनना चाहते हैं तब उनके पिता ने उन्हें खूब डांटा था।
  6. उनके पिता ने उनसे कहा था कि, तुम स्टार बनने के लिए बेंगलुरु जाना चाहते हो तो जाओ। लेकिन एक बार वापस आए तो फिर नहीं जाने देंगे।
  7. यश ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शो और टीवी सीरियल से की थी।
  8. वर्ष 2007 में यश को फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
  9. यश बचपन से ही एक्टिंग में बहुत ही अच्छे थे।

 

यश के कुछ अनमोल विचार | Some Motivational Thoughts by Yash

  • अपना ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। यह आपको स्वार्थी नहीं बनाता है।
  • मैं बड़ी ऊंचाइयों को छू सकता हूं, मुझ में उड़ने का साहस है।
  • अच्छा ही काफी नहीं है। मैं और अधिक के लायक हूं, और वह महानता है।
  • मेरी सफलता ही मेरे दुश्मनों से मेरा बदला है।
  • मुझे किसी अलार्म घड़ी की जरूरत नहीं पड़ती। मेरा जुनून ही मुझे जगाता है।
  • मैं अपनी तुलना दूसरों से नहीं करता। मुझे पता है कि मैं अपने तरीके से सर्वश्रेष्ठ हूं।
  • मैं मानता हूं कि सफलता को संभालना बहुत मुश्किल है, और सफलताएं आसान होती है।
  • याद रखें, यदि आप असफलता के लिए तैयार नही हैं तो सफलता के लिए भी तैयार नही हैं। असफलता के लिए आप की तैयारी ही आपको सफल बनाती है।
  • असफलता में आप खुद के साथ जीना सीखते हैं, आप उससे मुकाबला करना सीखते हैं। असफलता तो एक सबक है।
  • जरूरी यह है कि आप चाहे सफल हो या असफल। आप पर इसका कोई असर नहीं होना चाहिए।
  • मैं अपनी सफलता को लोगों की जीत मानता हूं।
  • कोई शक नहीं होना चाहिए, सफलता ही आपको हिम्मत देती है, मजबूती देती है और आत्मविश्वास देती है। इन सब की मदद से ही आप बढ़िया काम जारी रख सकते हैं।

 

यश के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : यश कौन है ?

उत्तर : यश, दक्षिण भारत के एक मशहूर अभिनेता और पार्श्व गायक हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्म ‘जम्बादा हुदुगी’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ से उन्होंने एक बार फिर से पूरे भारत के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

 

प्रश्न : यश का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हसन शहर के भुवनहल्ली प्रान्त में हुआ था।

 

प्रश्न : यश की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में यश, 38 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : यश किस राज्य से हैं ?

उत्तर : यश, कर्नाटक राज्य से हैं।

 

प्रश्न : यश के माता-पिता कौन है?

उत्तर : यश के पिता का नाम अरुण कुमार गौड़ा है, जो एक बस ड्राइवर हैं। जबकि उनकी मां का नाम पुष्प लता है और वह एक गृहणी हैं।

 

प्रश्न : यश के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : यश की एक छोटी बहन है, जिनका नाम – नंदनी गोंडा है।

 

प्रश्न : यश की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : यश ने अपनी पुरानी दोस्त राधिका पंडित से 9 दिसंबर 2016 को शादी की।

 

प्रश्न : यश की शादी कब हुई हैं ?

उत्तर :  यश कि शादी 9 दिसंबर 2016 को राधिका पंडित से हुई है।

 

प्रश्न : यश की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : यश की पत्नी राधिका पंडित है, जो एक मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री है। यश और राधिका कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं।

 

प्रश्न : यश के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : यश के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं।

 

प्रश्न : 2022 में यश कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : वर्ष 2022 में, यश की नेटवर्थ $ 8 मिलियन (लगभग ₹ 60 करोड़) के करीब बताए जा रही है।

 

प्रश्न : यश एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं?

उत्तर : ‘केजीएफ – चैप्टर 1’ की सफलता के बाद यश प्रत्येक फिल्म के लिए ₹25 करोड़ चार्ज करते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि आपको हमारा, साउथ के सुपरस्टार ‘यश (Yash)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *