सानिया मिर्जा की बायोग्राफी | Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्जा की बायोग्राफी | Sania Mirza Biography in Hindi

 

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय  (जीवनी, फिटनेस, करियर, ब्वॉयफ्रेंड, अफेयर्स, पति, बच्चे, हाईट, आयु, जाति, विवाद, नेटवर्थ, परिवार) |  (Sania Mirza biography, Fitness, Career, Boyfriend, Affairs, Husband, Children, Wikipedia in hindi, Cast  Age, Controversies, Net worth, Family)

 

सानिया मिर्जा

(Sania Mirza)

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी।

 

सानिया मिर्ज़ा एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल जीत कर देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया है। वे वर्ष 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक महिला टेनिस संघ (WTA- Women Tennis Association) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही। उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना आई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली सानिया मिर्जा को वर्ष 2006 में ‘पद्मश्री’ सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें वर्ष 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का ‘मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड’ प्रदान किया गया था।

Advertisement

sania final -

सानिया मिर्जा की बायोग्राफी | Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया विश्व में एकल और डबल टेनिस दोनों वर्गो मे खेलने वाली सर्वश्रेस्ट खिलाड़ी है। वे टेनिस में प्रसिद्धी प्राप्त करने के साथ ग्लैमरस की दुनिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई विज्ञापनो में काम किया है और वे कई टीवी शोज में गेस्ट के रूप में भी दिखाई दे चुकी हैं। तो आइए जानते हैं सानिया मिर्जा के जीवन परिचय और उनके जीवन से जुड़े चीजों के बारे में, उनके खेल सफर से लेकर उनके वैवाहिक जीवन के बारे में :

 

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    सानिया मिर्ज़ा मलिक (Sania Mirza)

उपनाम  :    सानिया

जन्म  :   15 नवम्बर 1986 (आयु 35 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुम्बई, महाराष्ट्र

पिता  :   इमरान मिर्ज़ा

माता  :   नसीमा मिर्ज़ा

गृहनगर :   हैदराबाद, भारत

आवास  :  हैदराबाद (भारत), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)

स्कूलिंग  :  नसर स्कूल , हैदराबाद

शिक्षण संस्थान :  सेंट मैरी कॉलेज , हैदराबाद

शैक्षणिक योग्यता  :   ग्रेजुएट

राशि : वृश्चिक राशि

धर्म  :   मुस्लिम

जाति :  शिया

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  टेनिस खिलाड़ी

खेल कि शैली : दायें हाथ से; दोनों हाथों से बैक हैंड

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति  :   शोएब मलिक ( विवाह वर्ष- 12 अप्रैल 2010

 मे)

व्यवसायिक पुरस्कार राशि :  US$6,930,345

सानिया मिर्जा का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे, जबकि उनकी माँ नसीमा मिर्जा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं। सानिया की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम अनम मिर्जा है।

कुछ समय तक मुम्बई मे रहने के बाद सानिया और उनकी छोटी बहन अनम को मुम्बई से हैदराबाद जाना पड़ा, जहां एक पारंपरिक शिया खानदान मे सानिया और उनकी बहन का बचपन बिता। उनके पिता ने हैदराबाद के निज़ाम क्लब में छ्ह वर्ष की उम्र सानिया का दाखिला करवा दिया। लेकिन सानिया कि उम्र इतनी कम होने के कारण क्लब के कोच ने उन्हें टेनिस कि कोचिंग देने से मना कर दिया। जिसके बाद उनके पिता के अनुरोध करने पर कोच ने एक सप्ताह तक सानिया के टेनिस मे प्रतिभा को देखने के बाद सानिया को प्रशिक्षण देना शुरू किया।

सानिया मिर्जा का पूरा खानदान खेल से संबंध रखता है, और उनके पिता इमरान मिर्ज़ा प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी ग़ुलाम अहमद के रिश्ते के भाई हैं, जबकि सानिया के पिता स्वयं भी हैदराबाद सीनियर डिवीज़न लीग के खिलाड़ी रह चुके हैं। सानिया के मामा फैयाज़ हैदराबाद रणजी टीम में विकेट कीपर रह चुके हैं। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कोम की जीवनी ।

साइना नेहवाल  की जीवनी ।

पीवी सिंधु की जीवनी ।

 

शिक्षा (Education)

सानिया कि प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद के एन.ए.एस.आर. स्कूल में हुई। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद सानिया ने हैदराबाद के ही सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2008 मे सानिया को चेन्नई में एम. जी. आर. शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई।

सानिया मिर्जा | Sania Mirza

सानिया मिर्जा | Sania Mirza

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 173

मी०

– 1.73

फीट इंच- 5’8″

वजन

57 Kg

(126 पौंड; 9 स्टोन 0 पौंड)

शारीरिक माप (Figure) 36-26-36
आंखों का रंग  गहरा भूरा
बालों का रंग गहरा भुरा

 

सानिया मिर्जा की टेनिस ट्रेनिंग (Trening)।

सानिया कि ट्रेनिंग कराने मे उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे, कि वे उन्हें पेशेवर ट्रेनिंग दिलवा सकें। इसलिए उनके पिता ने सानिया को पेशेवर ट्रेनिंग दिलवाने के लिए कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों कि स्पांसरशिप ले ली, जिसमें जीवीके (JVK) इंड्रस्ट्रीज और एडीडास (ADIDAS), प्रमुख कंपनी हैं। इन दोनों कंपनियों ने उन्हें 12 साल की उम्र से ही स्पान्सर करना शुरु कर दिया था। इसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग कि जिम्मेदारी ली और महेश भूपति के पिता सी. के. भूपति की देखरेख में उसकी टेनिस कि ट्रेनिंग शुरु हुई। हैदराबाद के निज़ाम क्लब से ट्रेनिंग शुरु करने के बाद सानिया ने अमेरिका की एस टेनिस एकेडमी से भी ट्रेनिंग हासिल की। 

 

 

सानिया मिर्जा के करियर की शुरुआत (Sania Mirza Career) ।

वर्ष 1999 मे सानिया ने अपने करियर की शुरुआत, विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। वर्ष 2003 उनके जीवन का सबसे अहम साल रहा, जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। सानिया के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उस वर्ष उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 वीं थीं, जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। 

वर्ष 2006 में पाँचवीं वरीयता प्राप्त सानिया मिर्ज़ा को इस्तांबुल कप टेनिस मे हार का सामना करना पड़ा। इसे जीतने कि इनामी राशि 2 लाख अमेरिकी डालर थी। इसी वर्ष दिसंबर 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने लिएंडर पेस के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दोहा एशियाई खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता। 2006 मे ही आयोजित ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हुबर के साथ युगल ख़िताब जीता। इसके बाद इन्होंने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेला, लेकिन इसमें वे मार्टिना हिंगिस से हार गई।

वर्ष 2009 में वे भारत की तरफ से विबंलडन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। विबंलडन का यह खिताब जीत कर उन्होंने इतिहास रच दिया। वे आस्ट्रेलियन ओपन में हंगरी की पेत्रा मैंडुला को हराने के साथ ही किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुँचने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

टेनिस कोर्ट में रिवर्स करती हुई सानिया मिर्जा

टेनिस कोर्ट में रिवर्स करती हुई सानिया मिर्जा

वर्ष 2010 में समाचार पत्र नवभारत टाइम्स द्वारा सानिया को भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्ष 2011 में एकल स्पर्धा में ख़राब प्रदर्शन के कारण सानिया पहले ही दौर मे बाहर हो गई, इसके बाद उन्होंने युगल स्पर्धा में 2011 में ही अपनी साथी एलिना वेसनिना के साथ फ्रेंच ओपन के फाईनल में पहुचीं।

वर्ष 2013 में सानिया और मैटेक – सैंड्स ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप जीती, लेकिन वे ग्रैंड स्लैम नही पा सकीं। इसके बाद सानिया ने अपने दुसरे साथी कारा ब्लैक के साथ खेलना शुरू किया और उनकी इस जोड़ी ने स्पर्धा में जगह बनाई। सानिया और कारा कि जोड़ी ने वर्ष 2014 में यू एस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई और ब्रूनो सोरेस के साथ मिश्रित युगल का ख़िताब जीता। वर्ष 2014 में ही सानिया ने इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग में भाग लिया और इसमे भी जीत हासिल की।

वर्ष 2015 में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस साझेदारी सफल रही और इस जोड़ी ने इन्डियन वेल्स और इसके बाद वर्ष 2015 मे आयोजित मियामी ओपन मे जीत हासिल की। 2015 में सानिया ने हिंगिस के साथ सीधे सेट में विजय प्राप्त करते हुए महिला युगल में पहली ग्रेंड स्लैम मे जीत हासिल की। वर्ष 2016 में भी सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रलियाई ओपन महिला युगल चैंपियनशिप में जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2017 में सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 2018 में घुटने में चोट लगने के कारण सानिया मिर्जा आस्ट्रेलिया ओपन में भाग नहीं ले पाईं। सानिया ने अपने करियर में 6 ग्रेंड स्लैम अपने नाम किए हैं, जबकि वे एकल और युगल दोनों वर्गो में ही पहले स्थान पर रह चुकी है।

 

टोक्यो ओलंपिक में सानिया मिर्जा का प्रदर्शन (Tokyo Olympic – 2021)।

हाल ही मे अगस्त 2021 मे आयोजित टोक्यो ओलंपिक-2021 में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी ने हिस्सा लिया। जिसमें टेनिस की महिला युगल प्रतिस्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को उक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक की बहनों की जोड़ी ने 6-0, 6-10, 10-8 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हए 6-0 से जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद सानिया और अंकिता अच्छा प्रदशर्न नहीं दिखा पाईं, और डेढ़ घंटे तक चले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ हीं महिला युगल स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई। इस हार के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को टोक्यो ओलंपिक से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

सानिया मिर्जा टोक्यो ओलंपिक के दौरान खेलते हुए

सानिया मिर्जा टोक्यो ओलंपिक के दौरान खेलते हुए

 

सानिया मिर्जा का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

आवास

हैदराबाद, तेलंगाना, (भारत);

पाकिस्तान;

दुबई

नेटवर्थ

(Networth)

$25 मिलियन डॉलर 

(₹170 करोड़ INR) लगभग

ब्रांड एंडोर्समेंट 

₹30 से ₹40 लाख प्रति विज्ञापन

प्रतिवर्ष वेतन

₹3 करोड़ लगभग

आय का स्रोत

        टेनिस एवं ब्रांड एंडोर्समेंट से

कार संग्रह

BMW X 3

 Porsche Carrera GT Series 

 Fiat Palio 

सानिया मिर्जा के भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ दुबई के पाम जुमेराह में भी एक सुंदर सा समुद्र के नज़ारों वाला आवास है।

 

सानिया मिर्जा की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।

पसंदीदा अभिनेता (Actor) अक्षय कुमार, सलमान खान, अर्जुन रामपाल
पसंदीदा अभिनेत्री (Actress) काजोल, दिपिका पादुकोण, करीना कपूर
पसंदीदा फिल्म (Movie) बॉलीवुड : कभी ख़ुशी कभी गम, क़यामत से कायामत तक, फूल और काटें, मोहरा, मैंने प्यार किया, कुछ कुछ होता है।
पसंदीदा गाना (Song) रैप और हिंदी गानें।
पसंदीदा खेल (Sports) टेनिस
पसंदीदा खिलाड़ी (Player) स्टैफी ग्राफ
पसंदीदा भोजन (Food) हैदराबादी बिरयानी
पसंदीदा ड्रेस (Dress) सलवार और जीन्स
पसंदीदा इत्र (Perfume) पर्पललाइट , डोल्से
पसंदीदा रंग (Color) लाल, काला, नीला (ब्लु)
पसंदीदा जगह (Place) लन्दन, पेरिस, थाईलैंड
पसंद है (Likes) घर रहना, नेट सर्व करना, मूवी देखना।
पसंद नहीं है (Did not like) केला और सेब
शौक (Hobbies) स्विमिंग करना

 

 

निजी जीवन (Personal Life)

सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से प्रेम विवाह कर लिया। मिर्जा-मलिक दंपति के एक बेटा भी है, जिनका नाम इज़हान मिर्जा मलिक है। आपको बता दें कि, इज़हान मिर्जा मलिक का जन्म 2018 में हुआ है।

सानिया मिर्जा अपने बेटे इज़हान के साथ

सानिया मिर्जा अपने बेटे इज़हान के साथ

शादी से पहले सानिया और शोएब को कई विवादों का सामना करना पड़ा। इस्लाम धर्म में शादी से पहले दूल्हा, दुल्हन के घर पर नही रह सकता, लेकिन शोएब, सनिया के घर पर रुके थे।

अपने पति शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा

अपने पति शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा पहली बार ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्टोरेंट मे तब मिले थे, जब शोएब के एक टीम मेम्बर ने इस बात की सुचना शोएब को फोन पर दी, और शोएब रेस्तरां में आए। यह मुलाकात योजना के तहत हुए, जिसे शोएब ने सानिया से मिलने के लिए बनाया था। इसके बाद वे दोनों एक दुसरे से मिलने लगे। शोएब उस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्य और  कप्तान थे। बार-बार एक दुसरे से मिलने कि वजह से उन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई और वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। धिरे-धिरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने अपना जीवन एक साथ बिताने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल 2010 को एक दूसरे से शादी कर ली।

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता माता-  नसीमा मिर्ज़ा

पिता-  इमरान मिर्ज़ा

भाई/ बहन अनम मिर्ज़ा (छोटी बहन) 
पति (Husband) शोएब मलिक (पाकिस्तानी क्रिकेटर)
बच्चे एक बेटा- इज़हान मिर्जा मलिक
बॉयफ्रेंड/ अफेयर

शाहिद कपूर,

सोहराब मिर्जा,

शोएब मलिक (पति)

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कोम की जीवनी ।

साइना नेहवाल  की जीवनी ।

पीवी सिंधु की जीवनी ।

 

 

सानिया मिर्जा का अफेयर (Affairs) |

शहीद कपूर के साथ अफेयर –

सानिया मिर्ज़ा और शहीद के रिश्ते के बारे में मिडिया मे यह खबर थी कि, वे एक दुसरे के साथ रिश्ते में हैं। सानिया मिर्जा ने करन जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विथ करन’ में शाहीद कपूर से जुड़े सवाल पुछे जाने पर, कुछ अटपटे जवाब दिए थे। इन दोनों के बारे में कहा जाता है कि, इनका रिश्ता बहुत कम समय के लिए था, और ये दोनों बहुत ही जल्द एक दुसरे से अलग हो गए।

 

सोहराब मिर्ज़ा के साथ अफेयर –

सानिया और सोहराब बचपन के दोस्त हैं। उन दोनों कि सगाई भी हो गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों कि वजह से उनका यह रिश्ता आगे नही बढ़ सका। उन्होंने अपनी सगाई तोड़ ली और एक दुसरे से अलग हो गए।

सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी (Tannis Academy) कि स्थापना ।

सानिया मिर्जा ने वर्ष 2013 में ‘सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी’ नाम कि अपनी खुद कि अकादमी की स्थापना की है। यह एकेडमी भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तर की टेनिस प्रशिक्षण प्रदान करती है और ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचानकर चयनित करते हुये स्वयं के खर्च पर प्रशिक्षण देती है।

 

 

सानिया मिर्जा से जुड़े विवाद (Controversies) |

सानिया मिर्ज़ा के लाइम लाइट मे आने के बाद से उन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा है।

 

शोर्ट स्कर्ट पहनने का मामला

सानिया मिर्जा एक मुस्लिम महिला हैं, और जैसा कि हम सब जानते हैं कि मुस्लिम धर्म में पर्दा प्रथा को मान्यता दी जाती है। सानिया एक मुस्लिम परिवार से होने के कारण वर्ष 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फ़तवा तक जारी कर दिया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मानना था कि- टेनिस की जो पोशाक है, वह मुस्लिम धर्म के दायरे में नही आती है। इस वजह से मुस्लिम धर्म के कुछ संगठनो द्वारा उनके टेनिस खेलते समय शोर्ट स्कर्ट पहनने पर आपत्ति जताई गई थी। 

जिसके बाद ‘जमात-ए-इस्लामी-हिन्द’ नामक एक संगठन ने कहा कि, उन्हें उनके खेलने से परहेज नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि वे खेलते समय ड्रेस कोड का ध्यान रखें।

 

राशन कार्ड से जुड़ा मामला –

सानिया मिर्जा का यह विवाद बहुत चर्चित रहा था, क्योंकि सानिया की फोटोग्राफ एक सफ़ेद राशन कार्ड पर थी, जो उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा, फायदे, हेल्थ इन्शुरन्स, हेल्थ बेनिफिट, और उच्च सबसिडी के साथ-साथ चावल मात्र 2 रूपये प्रति किलोग्राम के मुल्य पर उपलब्ध कराती थी।

 

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला–

वर्ष 2008 में एक समारोह के दौरान सानिया मिर्जा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर पैर रख दिया था। जिसके कारण उन पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सेक्शन 2 के प्रिवेंशन ऑफ़ इन्सल्ट एक्ट 1971 के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

धमकी भरे फोन काल का मामला –

वर्ष 2008 में एक 28 वर्षीय सिविल इंजिनियरिंग के छात्र मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया गया। वह छात्र सानिया मिर्जा को फोन पर धमकी दे रहा था, कि वो अपनी सगाई सोहराब मिर्ज़ा के साथ तोड़ दे। अशरफ ने सानिया के घर बंजारा हिल्स में जाकर भी बहुत हंगामा किया था। उसने सानिया के पिता के साथ भी बदतमीजी की और उन्हें इस सगाई को तोड़ने की धमकी दी। उस लड़के का कहना था, कि वो सानिया से प्रेम करता है, इसलिए सानिया, सोहराब मिर्जा के साथ अपनी सगाई तोड़ दे। 

 

सोहराब से सगाई का विवाद –

सानिया और सोहराब बचपन से एक दुसरे को जानते थे। एक समय इनकी सगाई हुई और फिर टूट गई। उनके रिश्तो के टुटने के बाद, इस पर सानिया मिर्जा का कहना था कि- वे सिर्फ अच्छे दोस्त है, और हम शादी नही कर सकते हैं। जिसके बाद यह विवाद काफी चर्चा मे बना रहा।

सानिया ने एक बयान में कहा था कि- ‘हम कई सालों से दोस्त हैं, लेकिन मंगेतर की हैसियत से हम दोनों के बीच बात नहीं बनी। मैं सोहराब को उसकी ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’

 

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी का मामला –

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने के बाद सानिया के भारत का स्थानीय नागरिक होने के सवाल पर भी काफी विवाद हुआ।

वर्ष 2014 में नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने पर सानिया विवादों में तब घिर गई, जब तेलंगाना विधानसभा में भाजपा नेता के॰ लक्ष्मण ने उन्हे ‘पाकिस्तान की बहू’ क़रार दिया और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर सवाल उठाया था। जिसके बाद यह विवाद भी कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

सानिया मिर्जा को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2004 :  भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

2005 :  वर्ष के नव आगंतुक का डब्ल्यूटीए पुरस्कार।

2006 :  भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान है।

2008 :  चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि।

2013 :  साउथ एशिया के गुड विल एम्बेसडर के लिए चुना गया।

2014 :  खेलों में उत्कृष्टता के लिए हैंदराबाद महिला दशक एचीवर्स अवार्ड।

 

 

सानिया मिर्जा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • वर्ष 2010 में सानिया Google पर सर्वाधिक सर्च कि गई थीं।
  • टेनिस से सन्यास लेने के बाद सानिया अपना खुद का एक इंटीरियर डेकोरेशन और टेनिस अकादमी खोलना चाहती है।
  • फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ सानिया मिर्जा को इतनी पसंद है, कि यह फिल्म उन्होंने 30 बार देखी है।
  • सानिया पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हे WTA टायटल प्राप्त हुआ है। वे वर्ष 2003 से 2013 तक भारत की नम्बर 1 खिलाड़ी रह चुकी हैं।
  • सानिया पहली महिला टेनिस खिलाडी हैं, जिन्होंने एक मिलियन यूएस डॉलर ($1 million USD) जीते है। एक जुनियर प्लेयर के रूप में सानिया ने 10 सिंगल और 13 डबल्स टायटल का खिताब जीता है।
  • सानिया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरु और अपने ईश्वर को देती है।
  • सानिया भगवान में आस्था रखती हैं, और दिन में 5 बार प्रार्थना करती है। उनका मानना है कि, यह ध्यान करने के समान है।
  • सानिया ने अब तक 35 देशो का भ्रमण किया है, और उन्होंने कई कंपनी को स्पोन्सर किया है जिसमें- बौर्नवीटा, एडीडास, स्प्राइट जैसे ब्रांड शामिल हैं।
  • सानिया कहती हैं कि “हमें कभी हारने और जीतने की परवाह नही करना चाहिए। कड़ी मेहनत करनी चाहिए, सफलता अपने आप मिल जाएगी।”
  • सानिया अपने शरीर को फिट रखने के लिए अपनी रोज 3 घंटे कि वर्कआउट करती हैं। इसमें सब प्रकार की ट्रेनिंग शामिल होती है। वे सप्ताह में 3 से 4 दिन जिम जाती हैं, और स्पीड वर्क करती है। 
  • सानिया मिर्जा कि किर ‘फिएट पालियो’ (Feat Palko) उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह कार उन्हें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उपहार में दिया था।

 

 

सानिया मिर्जा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा कौन है ?

उत्तर : भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 15 नवंबर 1986 को।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 36 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : हैदराबाद, तेलंगाना (भारत) और पाकिस्तान में।

 

प्रश्न : क्या सानिया मिर्जा शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : क्या सानिया मिर्जा धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : शोएब मलिक (पाकिस्तानी क्रिकेटर) से।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा किस राज्य की है ?

उत्तर : तेलंगाना, भारत 

 

प्रश्न : सानिया मिर्जा किससे संबंधित है ?

उत्तर : टेनिस से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में सानिया मिर्जा कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $25 मिलियन डॉलर ( ₹170 करोड़ लगभग)

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में सानिया मिर्जा की वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर : ₹ 3 करोड़ प्रतिवर्ष

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कोम की जीवनी ।

साइना नेहवाल  की जीवनी ।

पीवी सिंधु की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सानिया मिर्जा (Sania Mirza)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *