करीना कपूर का जीवन परिचय | Kareena Kapoor Biography in Hindi
करीना कपूर का जीवन परिचय | Kareena Kapoor Biography in Hindi
करीना कपूर का जीवन परिचय (करीना कपूर विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Kareena Kapoor Biography in Hindi [ Kareena Kapoor, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, girlfriend, wife, Net worth ]
करीना कपूर | Kareena Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री
Kareena Kapoor Biography in Hindi : दोस्तों ! करीना कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और पूर्व अभिनेत्री बबीता कपूर की छोटी बेटी हैं। करीना कपूर एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी डिजाइनर और एक लेखिका भी हैं उन्होंने कई किताबें भी लिखी है। वर्ष 2000 में उन्होंने फिल्म रिफ्यूजी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और अपने 23 साल के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। करीना कपूर को अपनी पहली ही फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार भी मिला था।

करीना कपूर का जीवन परिचय | Kareena Kapoor Biography in Hindi
करीना कपूर के पिता चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां अभिनय से दूर रहे। लेकिन इसके बावजूद करीना और उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में काम किया और सफल अभिनेत्रियों कि सूची में शामिल भी हैं। वर्ष 2012 में करीना कपूर ने पटौदी खानदान के एकलौते वारिस सैफ अली खान को सालों तक डेट करने के बाद शादी की। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड कलाकार ‘करीना कपूर के जीवन परिचय पर | Karee
जानिए – हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi
Table of Contents
करीना कपूर का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) |
उपनाम (Nickname) | बेबो |
जन्म (Birth) | 21 सितंबर 1980 |
उम्र (Age) | 43 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता (Father) | रणधीर कपूर (अभिनेता) |
माता (Mother) | बबीता (अभिनेत्री) |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान पता (Current City) | फॉर्च्यून हाइट्स, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, |
विश्वविद्यालय (University) | मीठीबाई कॉलेज, मुंबई |
शिक्षा (Education) | College Dropout (पढ़ाई बीच में छोड़ दी) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | कन्या राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | पंजाबी |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री, मॉडल, फैशन डिजाइनर |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2000 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | डेब्यू फिल्म – रिफ्यूजी (2000) |
जीवनसाथी (Spouse) | सैफ अली खान (वि.- 16 अक्टूबर 2012) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल के रूप में |
वेबसाइट (Website) | ___ |
कुल संपत्ति (Net Worth) | करोड़ ($10 मिलियन) |
करीना कपूर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Kareena Kapoor Early Life & Education
Kareena Kapoor Biography in Hindi – Early Life : करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक फिल्मी घराने में हुआ था। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर है जो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता थे। वही उनकी मां बबीता भी एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री थी। करीना के माता-पिता दोनों ने ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाया था। करीना की माँ बबीता एक सिंधी हैं, जबकी उनके पिता पंजाबी हैं। करीना सिनेमा जगत की फर्स्ट फैमिली की बेटी भी है। करीना कपूर का निकनेम बेबो है।

Kareena Kapoor (L) with her parents (middle) and sister (R)
करीना की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम करिश्मा कपूर है और करिश्मा कपूर भी अपने जमाने की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। करीना अभिनेता और फ़िल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं और अभिनेता ऋषि कपूर उनके चाचा है। इस तरह अभिनेता रणबीर कपूर उनके चचेरे भाई हैं। करीना के मुताबिक, उनका प्रथम नाम एन्ना करेनिना नामक पुस्तक से लिया गया है।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जीवन परिचय | Kiara Advani Biography in hindi
पिता चाहते थे, करीना अभिनय से दूर रहे |
Kareena Kapoor Biography in Hindi : करीना के पिता रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां करिश्मा और करीना, भारतीय प्रथा के अनुसार जल्दी से शादी कर लें और अभिनय से दूर रहें। ब्रिटैनिका विश्वकोष (Encyclopedia Britannica) के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि, “दरअसल उन्हें औरतों के अभिनय करने पर ऐतराज़ नहीं था, ख़ुद उनकी, उनके भाई कि और यहाँ तक कि उनके चाचाओं कि शादियाँ भी जानी मानी अभिनेत्रियों से हुई थीं। बल्कि, उन्हें चिंता इस बात से थी कि एक महिला के लिए परिवार और माँ के रूप में अपने दायित्व और अभिनय के बीच सामंजस्य बिठाना नामुमकिन सा था।”

Kareena & Karishma Kapoor with her mother
इस कारण, करीना कपूर के माता-पिता के बीच काफी मतभेद पैदा हो गए। यह मतभेद इस हद तक बढ़ गया कि, उनकी माँ ने करीना कपूर और उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ घर छोड़ दिया। वर्ष 1991 तक, जब तक बड़ी बहन करिश्मा ने अभिनय करना शुरू नहीं किया, तब तक उनकी माँ ने कई नौकरियां करके बड़ी मुश्किल से उन्हें बड़ा किया।
जानिए – पूर्व अभिनेत्री और बिजनेस वूमेन नीता अंबानी का जीवन परिचय | Neeta Ambani biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – रणधीर कपूर
मां – बबीता कपूर |
भाई-बहन (Siblings) | एक बड़ी बहन – करिश्मा कपूर |
कजिन (Cousin) | रणबीर कपूर (चचेरा भाई) |
करीना कपूर कि शिक्षा | Kareena Kapoor Education
Kareena Kapoor Education : करीना कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई, जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल, देहरादून से पुरी की है। अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीना ने आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई दाखिला लिया और वहां से कॉमर्स की पढ़ाई की। हालांकि, 2 साल तक कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कम्प्यूटर्स में तीन महीने का ग्रीष्म कोर्स किया।
इसके बाद, उनकी रुचि कानून की पढ़ाई में हुई और उन्होंने चर्चगेट स्थित गवर्नमेंट ला कॉलेज में दाखिला लिया। वहां एक साल पूरा करने के बाद, वह एक अभिनेत्री बनने के लिए बॉलीवुड की ओर रुख किया और किशोर नामित कपूर के अभिनय संस्थान में प्रशिक्षण लेने लगी।
जानिए – डिज्नी के संस्थापक वाल्ट डिजनी का जीवन परिचय, निधन | Walt Disney Biography, Death in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 163
मी०- 1.63 फीट – 5′ 4″ |
वजन (Weight) | 54 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | 34-26-35 |
आंखों का रंग (Eye color) | हेजल ग्रीन |
बालों का रंग (Hair color) | गहरा भूरा |
निजी जीवन | Personal Life
Kareena Kapoor marriage : दोस्तों ! करीना कपूर ने सैफ अली खान को सालों तक डेट करने के बाद, 16 अक्टूबर 2012 में पटौदी खानदान के इकलौते वारिश सैफ अली खान से शादी की। सैफ अली खान पटौदी खानदान के इकलौते वारिश हैं। बॉलीवुड में इन जोड़ी को इस जोड़ी को लोग सब फोन सैफीना नाम से बुलाते हैं।

Kareena Kapoor Khan with her family
आपको बताते चलें कि, सैफ अली खान करीना कपूर से उम्र में 10 साल बड़े हैं। इस दंपत्ति के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। हालांकि, करीना की एक सौतेली बेटी, सारा अली खान और एक सौतेला बेटा, भी है। करीना का यह दोनों सोते ले बच्चे सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से हैं। सैफ ने अमृता सिंह से अलग होने के बाद करीना कपूर से शादी की थी। करीना की सौतेली बेटी सारा अली खान की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
जानिए – हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
पति (Husband) | सैफ़ अली खान (अभिनेता) |
बच्चे (Childrens) | दो बेटे – तैमूर अली खान पटौदी और जहांगीर अली खान पटौदी |
सौतेले बच्चे (Step child) | एक बेटी और एक बेटा (सौतेला) |
करीना कपूर का लव अफेयर | Kareena Kapoor Love Affairs
Kareena Kapoor Love Affairs : दोस्तों ! करीना कपूर का नाम बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ गया जोड़ा गया है। वर्ष 2004 में करीना बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रिश्तो में थी और उस दौरान अक्सर शाहिद कपूर और उनका रिश्ता मीडिया में छाया रहता था। वे दोनों सोशल मीडिया पर तब सुर्खियों में आए जब उनका एक किसिंग फोटो मीडिया में जारी कर दिया गया। वर्ष 2007 में दोनों फ़िल्म जब वी मेट (Jab We Met) कि शूटिंग के दौरान अलग हो गए।
शाहिद कपूर से अलग होने के बाद, वर्ष 2007 में करीना कपूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ रिश्तो में आई। अक्टूबर 2007 को वे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के लैक्मे फैशन वीक के भव्य समापन समारोह के दौरान, सैफ अली खान ने अपने रिश्तों के बारे बताते हुए कहा, “हाँ..! हम इस बात को छतों पर चढ़ कर चिल्ला कर नहीं कह रहे हैं, लेकिन हम स्पष्ट रूप से एक साथ हैं। और हम एक साथ खुश हैं! “
इसके बाद काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करीना और सैफ ने वर्ष 2012 में शादी कर ली और वर्तमान में उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, शादी से पहले सैफ अली खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ शादी की थी। लेकिन बाद में वे अलग हो गए और फिर सैफ ने करीना से शादी की।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj Tripathi biography in hindi
करीना कपूर का बॉलीवुड करियर | Kareena Kapoor Bollywood Career
Kareena Kapoor Bollywood Career : वर्ष 2000 में करीना कपूर ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। जब फिल्म भारत और पाकिस्तान की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर बनी जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म में करीना कपूर ने नाज़ नाम की एक बांग्लादेशी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय को देखते हुए करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। उस वर्ष रिफ्यूजी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवें स्थान पर थी।
वर्ष 2001 में करीना ने तुषार कपूर के साथ सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में काम किया। ये फ़िल्म भी उस साल सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसके बाद में उन्होंने ‘यादें’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायीं। उसी वर्ष वह फिल्म अशोका में शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आई। जो मौर्य साम्राज्य के प्रख्यात भारतीय सम्राट अशोक महान के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हे पहली सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर का नामांकन मिला।
इसके बाद वे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में रितिक रोशन की अपोजिट नजर आई। यह उस वर्ष भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फ़िल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
इसके बाद, करीना कपूर फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगी’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’, ‘तलाश’, ‘खुशी’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ और ‘एलओसी कारगिल’ में अभिनय किया। लेकिन उनकी यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वर्ष 2004 में वे फिल्म ‘चमेली’ में नजर आए जिसमें उन्होंने एक वैश्या चमेली का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए करीना ने फ़िल्मफेयर अवार्ड भी जीता।
उसके बाद, उन्होंने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘एतराज’ में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया। इसके बाद वे प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई, जो वर्ष 2002 के बाद उनकी पहली सफल फिल्म थी। इसके अगले साल वर्ष 2005 में हुए तीन फिल्मों में नजर आई। जिसमें अक्षय कुमार अनिल कपूर और सुष्मिता सेन अभिनीत फिल्म ‘बेवफा’, सलमान खान के साथ फिल्म क्यों…की (Kyon Ki) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई, लेकिन उसके बाद अक्षय कुमार, बॉबी देओल और लारा दत्ता के साथ आई रोमांटिक फिल्म Dosti : Friends Forever ने भारत में सफलता पाई, लेकिन ब्रिटेन में यह फ़िल्म 2005 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म रही।
वर्ष 2008 में, करीना कपूर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न’ में अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे़ जैसे कलाकार के साथ नजर आई। जिसमें करीना, अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में थीं। उनकी यह फिल्म एक बहुत बड़ी वित्तीय सफल साबित हुई। वर्ष 2009 में वह फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर खान के ऑपोजिट दिखी, जो सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने ‘रा-वन’, वर्ष 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’, वर्ष 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ वर्ष 2016 में ‘कि एंड का’ और ‘उड़ता पंजाब’ में दिखी।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जीवन परिचय | Katrina Kaif biography in hindi
करीना कपूर कि फिल्में | Kareena Kapoor movies
2000 – रिफ्यूजी
2001 – मुझे कुछ कहना है, यादें, अजनबी, अशोका, कभी खुशी कभी ग़म
2002 – मुझसे दोस्ती करोगे!, जीना सिर्फ़ मेरे लिए
2003 – Talaash: The Hunt Begins…, खुशी, मैं प्रेम की दीवानी हूँ, एलओसी कारगिल
2004 – चमेली, युवा, देव, फ़िदा, ऐतराज, हलचल
2005 – बेवफा, क्योंकी…!, Dosti : Friends Forever, 36 चाइना टाऊन
2006 – ओमकारा, डॉन
2007 – क्या लव स्टोरी है, जब वी मेट
2008 -हल्ला बोल , टशन, रोडसाइड रोमियो, गोलमाल रिटर्नस
2009 – लक् बाई चांस, बिल्लू, कमबख्त इश्क, मिस्टर एंड मिसेस खन्ना, थ्री ईडियट्स, मिलेंगे मिलेंगे, बॉडीगार्ड
2010 – रा-वन
2014 – सिंघम रिटर्न्स
2015 – बजरंगी भाईजान
2016 – कि एंड का
2016 – उड़ता पंजाब
2018 – वीरे दी वेडिंग
2019 – गुड न्यूज़
जानिए – कनाडियन सुपरस्टार सिंगर जस्टिन बीबर का जीवन परिचय | Justin Bieber biography in hindi
करीना कपूर की आने वाली फिल्में | Kareena Kapoor upcoming movies
- वीरे दी वेडिंग 2 – (अक्टूबर 2023 में, संभावित)
- द क्रू (The Crew) – 2024 में, संभावित
करीना कपूर की पसंदीदा चीजें | Kareena Kapoor Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | राज कपूर और शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | काजोल, नरगिस और मीना कुमारी |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | बॉलीवुड : आवारा, संगम, बॉबी, कल आज और कल
हॉलीवुड : Breakfast At Tiffany’s, Cat On A Hot Tin Roof, Love Story, Ben Hur |
पसंदीदा क्रिकेटर (Favorite Cricketer) | विराट कोहली |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | काला, सफेद, लाल |
पसंदीदा डिजाइनर (Favorite Designer) | मनीष मल्होत्रा |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | दाल-चावल, पास्ता और स्पागेटी |
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) | Jean Paul Gaultier’s Classique |
पसंदीदा रेस्टोरेंट (Favorite Restaurant) | वसाबी, द ताज महल (The Taj Mahal Palace), ऑलिव (Olive), थाई पवेलियन, ताज प्रेसिडेंट, मुंबई (Thai Pavilion at Taj President in Mumbai) |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | स्विट्जरलैंड और लंदन |
शौक (Hobbies) | पढ़ना, तैरना और योगा करना |
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में मिला था ऑफर |
Kareena Kapoor Biography in Hindi : अपनी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से पहले करीना कपूर को, वर्ष 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘कहो ना प्यार है…’ में अमीषा पटेल की जगह, फिल्म ऑफर की गई थी। हालांकि, कई दिनों की शूटिंग करने के बाद करीना कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी। इस बारे में उन्होंने बताते हुए कहा था कि, “शायद किस्मत में यही था, कि मैं इस फिल्म में नहीं रहूंगी। आखिरकार, ये उनके बेटे के फिल्मी करियर की शुरुआत थी। सारा ध्यान लड़के पर ही था। अब मुझे अच्छा लगता है कि मैंने ये फ़िल्म नहीं की।”
दरअसल , वर्ष 2000 में करीना कपूर की माँ बबीता कपूर का राकेश रोशन के साथ कुछ नाराजगी के चलते, करीना को फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का जीवन परिचय | Vicky Koshal biography in hindi
करीना कपूर डिजायनर के रूप में |
Kareena Kapoor Biography in Hindi : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, करीना कपूर जिगनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी ही अच्छी फैशन डिजायनर भी हैं। करीना ने ‘ग्लोबस’ के साथ मिलकर डिजायनर कपड़ों की चेन भी शुरू की है।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय | Jhanvi Kapoor biography in hindi
एक लेखक भी हैं करीना कपूर |
Kareena Kapoor Biography in Hindi : लोग करीना कपूर को एक अभिनेत्री के रूप में ही जानते हैं। बहुत कम लोगों को यह पता है कि, करीना कपूर एक लेखक भी हैं। करीना ने तीन किताबों में को-आथर हैं। जिनमें एक आटोबायोग्राफिकल मेमॉवयर और दो न्यूट्रीशन गाइड है। वर्ष 2009 में करीना कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजता दिवाकर के साथ मिलकर सेहतमंद खान-पान विषय पर ‘Don’t Lose Your Mind, Lose Your Weight’ शीर्षक से एक किताब लिखी थी। जिसे रेंडम हाउस पब्लिकेशन्स द्वारा पब्लिश किया गया था। इस किताब का फॉलोअप ‘Women and The Weight Loss Tamasha’ शीर्षक से दो साल बाद रिलीज किया गया।
फरवरी, 2013 में करीना कपूर ने रोचेल्ला पिंटो के साथ मिलकर ‘The Style Diary of a Bollywood Diva’ शीर्षक से एक ऑटो बायोग्राफिकल मेमॉवयर पब्लिश किया था। इसके अलावा, करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंसी पर भी एक किताब लिखी है।
करीना कपूर की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Kareena Kapoor Net Worth, House, Car collection, Salary
Kareena Kapoor Net worth : दोस्तों यदि करीना कपूर के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार करीना कपूर की कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर (लगभग ₹485 करोड़ रूपये) के आसपास बताई जा रही है। हालांकि, इसमें उनके पति सैफ अली खान की भी संपत्ति सम्मिलित है। करीना कपूर प्रति फिल्म ₹8 से ₹10 करोड़ चार्ज करती है।
जानिए – हॉलीवुड अभिनेता और सिंगर विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi
पता (Address) | फॉर्च्यून हाइट्स, बांद्रा पश्चिम, मुंबई
डुप्लेक्स चौथी मंजिल, बांद्रा, मुम्बई |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $60 मिलियन (सम्मिलित रूप से – वर्ष 2023 तक) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹8 से 10 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट |
कार कलेक्शन (car collections) |
|
करीना कपूर से जुड़े विवाद। Kareena Kapoor Controversies
- फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान, सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि, करीना ने बिपाशा के काली त्वचा पर अभद्र टिप्पणी करते हुए बिपाशा को “काली बिल्ली” कह दिया था।
- करीना जब शाहिद कपूर के साथ रिश्तो में थी तब उन दोनों की कुछ इंटरमेंट तस्वीर (किस करते हुए) एमएमएस मीडिया में लीक हो गई थी जिसके कारण भी वे चर्चा में रही।
- करीना कपूर एक बार फिर तब विवदों मे आई जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रियंका चोपड़ा के उच्चारण का मजाक उड़ाया था।
- इसके अलावा, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर भी विवादों से घिरी पाई गई थी।
करीना कपूर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Kareena Kapoor Awards & Rewards
- वर्ष 2001 में, करीना कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके अलावा भी वर्ष 2008 में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी है।
- वर्ष 2005 और 2007 में भी करीना फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी है।
- वर्ष 2010 में करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
करीना कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Kareena Kapoor
- क्या करीना कपूर शराब पीते हैं ? – हां।
- क्या करीना कपूर सिगरेट का सेवन करते हैं? – नहीं।
- करीना कपूर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में एक फिल्मी परिवार में हुआ था।
- उनके पिता एक फिल्म अभिनेता और मां एक फिल्म अभिनेत्री थी। उनकी एक बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी एक पूर्व फिल्म अभिनेत्री हैं।
- उनकी माँ बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि पिता पंजाबी हैं।
- करीना के पिता चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां करीना और करिश्मा अभिनय से दूर रहे। इसी कारण उनके बीच पिता और बेटियों के बीच मतभेद बढ़ गए और उन्होंने अपनी मां के साथ अपने पिता का घर छोड़ दिया।
- अपनी किशोरावस्था के समय से करीना अभिनेता अक्षय खन्ना की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं।
- वर्ष 2000 में, करीना कपूर की मां और ऋतिक रोशन के पिता के बीच कुछ गलतफहमी के कारण करीना कपूर ‘कहो ना प्यार है..’ फिल्म नहीं कर पाई थी।
- वर्ष 2006 से करीना कपूर ने अपनी फिटनेस के चलते शाकाहारी भोजन अपना लिया था।
- वर्ष 2012 में उन्होंने रोशेल पिंटो द्वारा “Kareen Kapoor The Style Diary of a Bollywood Diva” में सह-लेखक के रूप में प्रकाशित डायरी को जारी किया।
- इंग्लैंड और सिंगापुर में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में करीना कपूर की मोम से बनीं प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
- संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला: राम-लीला” के लिए करीना उनकी पहली पसंद थीं। लेकिन किसी कारणवश करीना ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और फिल्म दीपिका पादुकोण को मिल गई।
- करीना ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी।
- करीना कपूर के दो बेटे, तैमूर खान पटौदी और जहांगीर खान पटौदी है।
- करीना और सैफ अली खान एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
- करीना कपूर का एक सौतेला बेटा और एक सौतेली बेटी भी है, जो उन्हें सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से है।
- करीना कपूर की सौतेली बेटी सारा अली खान एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
- करीना पुर्व अभिनेता और फ़िल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं। अभिनेता ऋषि कपूर उनके चाचा है। अभिनेता रणबीर कपूर करीना के चचेरे भाई हैं।
- करीना के मुताबिक, उनका प्रथम नाम एन्ना करेनिना नामक पुस्तक से लिया गया है।
करीना कपूर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : करीना कपूर कौन है ?
उत्तर : करीना कपूर एक भारतीय अभिनेत्री है। वह अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता कपूर की छोटी बेटी है। करीना कपूर एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल डिजाइनर और एक राइटर भी है उन्होंने कई किताबें भी लिखी है।
प्रश्न : करीना कपूर का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
प्रश्न : करीना कपूर की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 43 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : करीना कपूर किस राज्य से हैं ?
उत्तर : महाराष्ट्र भारत से।
प्रश्न : करीना कपूर की जाति क्या है ?
उत्तर : पंजाबी
प्रश्न : करीना कपूर कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक बड़ी बहन – करिश्मा कपूर
प्रश्न : करीना कपूर के पति कौन है ?
उत्तर : करीना कपूर ने, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है, जो पटौदी खानदान के इकलौते वारिस हैं।
प्रश्न : करीना कपूर कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : दो बेटे – तैमूर खान पटौदी और जहांगीर खान पटौदी।
प्रश्न : करीना कपूर कि पहली डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : रिफ्यूजी (वर्ष 2000 में)
प्रश्न : वर्ष 2023 में करीना कपूर की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार करीना कपूर की कुल संपत्ति $60 मिलियन डॉलर (लगभग) हाथी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ करीना कपूर (Kareena Kapoor)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।