दुती चंद की बायोग्राफी | Dutee Chand Biography in Hindi

दुती चंद की बायोग्राफी | Dutee Chand Biography in Hindi

 

दुती चंद का जीवन परिचय (दुती चंद, विकी, उम्र, शिक्षा, करियर, परिवार, स्ट्रगल, व्यवसाय, समलैंगिक, गर्लफ्रैंड, नेटवर्थ) | Dutee Chand Biography in Hindi [ Dutee Chand, Wiki, Birth, Age, Career, Family, Struggle, Homosexual, Girlfriend, Networth]

 

दुती चंद

(Dutee Chand)

दुती चंद एक भारतीय महिला अंतर्राष्ट्रीय स्प्रिंटर हैं। वे भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होनें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के 100 मीटर की इवेंट में क़्वालीफाई किया है। इटली में जुलाई, 2019 में आयोजित ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स’ में दुती चंद ने इतिहास रचते हुए, महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गयीं। उन्होंने 100 मीटर रेस को 11.32 सेकंड में पूरा करते हुए जीत हासिल की और गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बनी।

Advertisement

वर्तमान में दुती चंद ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। एक प्रोफेशनल स्प्रिंटर बनना दुती के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने सपने को साकार किया और आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने अपनी बहन के साथ स्टेट लेवल स्प्रिंटर में 6 मेडल जीते है। दुती चंद, P.T. उषा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं, और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड 10 बार तोड़ा है।

दुती चंद की बायोग्राफी | Dutee Chand Biography in Hindi

दुती चंद की बायोग्राफी | Dutee Chand Biography in Hindi

वर्ष 2019 में उन्होंने अपने समलैंगिक होने का खुलासा किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, वह अपने गांव की ही एक लड़की के साथ संबंध में है। उसी वर्ष प्यूमा (Puma) ने उनके साथ दो वर्षों का करार किया था।

कभी नंगे पांव दौड़ने वाली जूती चंद, जिनके पास अपने लिए नए जूते खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे, आज जूते की एक बड़ी ब्रांड ‘पूमा’ (Puma) की ब्रांड एंबेसडर हैं। तो आइए जानते हैं, दुती चंद के जीवन परिचय, उनके करियर से लेकर एक सफल एथलीट बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कॉम की जीवनी

सानिया मिर्जा की जीवनी

नीरज चोपड़ा की जीवनी

 

दुती चंद का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   दुती चंद (Dutee Chand)

जन्म :   3 फरवरी 1996 (आयु 26 वर्ष)

जन्म स्थान :  जाजपुर जिला, उड़ीसा (भारत)

पिता :   चक्रधर चंद (बुनकर)

माता :  अखुजी चंद (बुनकर)

गृहनगर :   चाका गोपालपुर, उड़ीसा (भारत)

शिक्षण संस्थान :  केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा

शैक्षणिक योग्यता :  एलएलबी में स्नातक

राशि :  कुंभ राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता :  भारतीय

पेशा (Profession) :  भारतीय महिला एथलीट

इवेंट : 100 मीटर

          200 मीटर

कोच :  रमेश नागपुरी

क्लब :  ओडिशा खनन निगम

वैवाहिक स्थिति :  अविवाहित

सेक्चुअल ओरिएंटेशन :  समलैंगिक 

नेटवर्थ :  $2 मिलियन डॉलर

पुरस्कार :  एथलेटिक्स के लिए अर्जुन पुरस्कार।

 

दुती चंद का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

दुती चंद का जन्म 3 फरवरी 1996 को उड़ीसा के जाजपुर जिले में एक बेहद ही गरीब परिवार मे हुआ था। दुती के पिता का नाम चक्रधर चंद और मां का नाम अकुजी चंद है। गरिबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले दुती चंद के माता-पिता पेशे से एक बुनकर थे। उनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे आय वर्ग से ताल्लुक रखता था।

दुती कुल छह भाई-बहन हैं, जिनमें पांच बहनें और एक भाई हैं। दुती ने अपना अधिकांश जीवन गरीबी में ही गुजारा था। 4 साल की उम्र में दुती अपनी बड़ी बहन सरस्वती से प्रेरित थीं, जो पुलिस फोर्स मे भर्ती होने के लिए ब्राह्मणी नदी के किनारे दौड़ती थीं। जिसके बाद, सरस्वती के करियर में एक नया मोड़ तब आया, जब वह राष्ट्रीय स्तर की धाविका बन गईं। इसके बाद, सरस्वती को पुलिस विभाग में नौकरी भी मिली।

दुती चंद | Dutee Chand

दुती चंद | Dutee Chand

10 साल की उम्र में ही दुती को ‘टॉम्बॉय’ कहा जाता था, क्योंकि उनकी आकांक्षाएं लड़कों जैसे ही थे। दुती चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर के एक स्थानीय स्कूल से ही पूरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के क्रम मे दुती को प्रशिक्षण के दौरान नंगे पैर दौड़ना पड़ा, क्योंकि उनके घर कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह, अपने लिए नए जुते खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकती थी। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई, और उन्हें भुवनेश्वर के एक सरकारी स्कूल में खेल छात्रवृत्ति के साथ एक अवसर मिला।

 

शिक्षा (Education)

दुती चंद की प्रारंभिक शिक्षा उड़िसा के चका गोपालपुर गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल से पुरी हुई। इसके बाद अपनी बैचलर डिग्री के लिए उन्होंने भुवनेश्वर के केआईआईटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इस यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद, उन्होंने यहीं से अपनी एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (height)

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट इंच- 5’6” फीट

वजन (Weight)

50 Kg
शारिरिक संरचना

32-25-34

आंखों का रंग 

काला

बालों का रंग

काला

दुती चंद के करियर की शुरुआत (Dutee Chand Career)।

वर्ष 2012 में, 16 साल की उम्र में दुती चंद ने अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया और 100 मीटर रेस को 11.8 सेंकेड में पूरा करते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसके बाद दुती ने एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 200 मीटर कि रेस को 23.811 सेंकेड में पूरा करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अगले साल, वर्ष 2013 में दुती ने यूक्रेन में हुए कि वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भाग लिया और इस चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय स्प्रिंटर बन गई। यह साल उनके लिए अहम साबित हुआ। इसी वर्ष वे 2 बार नेशनल चैंपियन भी बनी, जिसमें उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर कटेगरी में पदक जीता था।

 

दुती चंद का संघर्ष | Dutee Chand’s Struggle

दुती चंद के जीवन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक उनकी सफलता मे एक बड़ी बाधा तब आ खड़ी हुई, जब वह हाइपर एंड्रोजिनिज्म स्कैंडल में फंस गयी थी। इसमें, उनके शरीर में तय सीमा से अधिक टेस्टोस्टेरोन (पुरुष सेक्स हार्मोन) स्तर होने के कारण उन पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। जिसके कारण उन्हें 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिया गया था। 

इसके बाद उन्हें ऐसा लगा, मानो जैसे सब कुछ खत्म सा हो गया है। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लोगों का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला। इस विवाद के 2 साल बाद दुती ने यह फैसला किया कि वह अपने करियर को यूं ही बर्बाद नहीं होने देगी और उन्होंने एएफआई (AFI) और आईएएएफ (IAAF) को कोर्ट में लेकर जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने सीएस (CS) के सामने अपनी अपील को सुनने की रिक्वेस्ट की। इस मामले में दुती चंद को निर्दोष पाया गया, जिसके बाद सीएस ने दुती को ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेने की अनुमती दे दी।

 

दुती चंद की ट्रैक पर वापसी | Dutee Chand Returns on Running Track

दुती चंद पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद, उन्होंने रनिंग ट्रेक पर जोरदार वापसी करते हुए, कोलकाता में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर और 200 मीटर रेस में पदक हासिल किया। इसके बाद दुती ने वर्ष 2016 मे होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वॉलीफाइ करते हुए, 100 मीटर रेस में हिस्सा लेने वाली तीसरी भारतीय महिला एथलीट बनी।

‘रियो ओलंपिक-2016’ खत्म होने के बाद दुती चंद ने हैदराबाद में पीवी सिंधु के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू की। कुछ आलू की ट्रेनिंग के बाद दुती चंद ने वर्ष 2018 में हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लिया और यहां उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स में उनकी उपलब्धि के लिए, उड़ीसा राज्य सरकार ने दुती चंद को सम्मानित करते हुए, 3 करोड़ की धनराशी दी थी।

दुती चंद | Dutee Chand

दुती चंद | Dutee Chand

इसके बाद, दुती चंद ने जुलाई 2019 में इटली में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में इतिहास रचते हुए, महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गयीं। उन्होंने 100 मीटर रेस को 11.32 सेकंड में पूरा करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई थी। कभी नंगे पांव दौड़ने वाली दुती के माता पिता के पास इतने पैसे नहीं होते थे कि दुती अपने माता-पिता से कहकर एक जूते ले सके। क्योंकि उन्हें मालूम था कि, वह इसे वहन करने में असमर्थ हैं। लेकिन उनके मेहनत का ही फल है, कि आज दुती चंद, जूते की सबसे बड़े ब्रांड में से एक ‘पूमा’ (Puma) ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता ही नहीं पाई, बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन किया।

दुती चंद, P.T. उषा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं, और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड 10 बार तोड़ा है।

 

दुती चंद का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

यदि दुती चंद के नेटवर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुती चंद के नेटवर्थ $2 million के आसपास बताई जा रही है।

वर्तमान में दुती चंद ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (OMC) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर कार्य करते हुए उनकी ग्रोस सैलरी (Gross Salary) ₹84,604 प्रतिमाह है। जबकि सिल्वर मेडल जीतने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर उड़ीसा सरकार ने दुती चंद को पुरस्कार स्वरूप 3 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की थी।

आवास

चाका गोपालपुर, उड़ीसा (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

2 मिलियन डॉलर (जनवरी 2022 में)

बाइक संग्रह

टीवीएस अपाचे आरटीआर
कार संग्रह

(Car Collection)

टाटा नैनो कार (2013 मॉडल)

बीएमडब्ल्यू सीरीज- 5

महिंद्रा एक्सयूवी-500

फोर्ड एस्पायर कार (2018 मॉडल)

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कॉम की जीवनी

सानिया मिर्जा की जीवनी

नीरज चोपड़ा की जीवनी

 

निजी जीवन (Personal Life)

भारतीय स्प्रिंटर दुती चंद का जन्म उड़ीसा के जाजपुर जिले में हुआ वर्तमान में वे 26 वर्ष की हैं, और उडीसा राज्य सरकार के पीएसयू दी उडीसा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (OMCL) में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

वर्ष 2019 में एक इंटरव्यू में दुती चंद ने बताया कि, वह समलैंगिक है, और अपने ही गांव कि एक लड़की के साथ संबंध में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मोनालिसा साहू है।

दुती चंद अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा साहू के साथ।

दुती चंद अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा साहू के साथ।

यह जानने के बाद, उनके परिवार वालों ने उन्हें खुब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें यह सब छोड़ने की सलाह दी। उनकी बड़ी बहन ने उनका पुरजोर विरोध किया, और उन्हें परिवार से निकाल देने की धमकी दी। उनकी बड़ी बहन ने दुती को आत्महत्या करने तक की सलाह दे दी। मीडिया में यह खबर आने के बाद दुती चंद की काफी आलोचना भी की गई थी।

 

पारिवारिक जानकारीयाँ ।

माता-पिता

चक्रधर चंद (पिता)

अखुजी चंद (माता)

भाई-बहन

एक भाई- रवीन्द्र चंद

पांच बहनें – सरस्वती चंद (बड़ी)

संजुलता चंद (बड़ी)

अंजना चंद (छोटी)

प्रतिमा चंद (छोटी)

अलीवा चंद (छोटी)

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

सेक्चुअल ओरिएंटेशन

समलैंगिक

गर्लफ्रैंड

मोनालिसा साहू

दुती चंद से जुड़े विवाद (Controversies)

  • वर्ष 2014 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तय सीमा से अधिक टेस्टोस्टेरोन (पुरुष सेक्स हार्मोन) स्तर होने के कारण उन पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। जिसके कारण उन्हें ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिया गया। इस मामले में उन्होंने वर्ष 2015 में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में अपील की और ऐतिहासिक ‘जेंडर’ केस जीता। एक साल के लिए बैन होने के बाद उन्हें इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी।
  • वर्ष 2019 में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने समलैंगिक होने का खुलासा किया। उनके द्वारा किए गए इस विवादित खुलासे के बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। उनके परिवार वालों ने उन्हे यह सब छोड़ कर एक सामान्य जीवन जीने को कहा। उनकी बड़ी बहन ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए, उन्हें घर से निकालने की धमकी दी, और यहां तक कि उन्हें आत्महत्या करने को भी कहा।

 

उपलब्धियाँ (Achievements)

  • वर्ष 2018 मे, जकार्ता में हुए ‘एशियन गेम्स’ में 100 मीटर इवेंट में दुती चंद ने सिल्वर मेडल जीता था।
  • वर्ष 2018 में हुए एशियन गेम्स में दुती चंद ने 200 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।
  • वर्ष 2013 मे, पुणे में आयोजित ‘एशियन चैंपियनशिप’ में दुती ने 200 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 2013 मे, भुवनेश्वर में आयोजित ‘एशियन चैंपियनशिप’ में दुती चंद ने 100 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
  • दोहा में हुए साल 2019 के एशियन चैंपियनशिप में दुती चंद ने 200 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
  • ताइपे में हुए एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती चंद ने 200 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • दुती चंद ने 4X400 इवेंट मे, एशियन जूनियर एथलेटिक्स ताइपे में गोल्ड मेडल भी जीता था।

 

पुरस्कार और सम्मान | Awards

  1. वर्ष 2018 मे, दुती चंद के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर, उडीसा राज्य सरकार ने दुती चंद को सम्मान के तौर पर 3 करोड़ की धनराशी दी थी।
  2. खेल में दुती चंद की उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा, दुती चंद को एथलेटिक्स के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

 

दुती चंद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts)

  • दुती चंद का जन्म उड़ीसा के जाजपुर जिले में एक गरीब परिवार मे हुआ था। दुती कुल 6 भाई बहन है।
  • दुती चंद अपनी बड़ी बहन सरस्वती से प्रेरित थीं, जो पुलिस फोर्स मे भर्ती होने के लिए ब्राह्मणी नदी के किनारे दौड़ती थी।
  • वर्ष 2006 में उनके पिता ने घर की गरीबी को देखते हुए दुती चंद और उनकी बड़ी बहन सरस्वती चंद का दाखिल भुवनेश्वर के एक सरकारी खेल छात्रावास में करवा दिया था।
  • पेशेवर स्तर पर दुती ने पहला जूता गोल्डस्टार पहना था। इस बारे में दुती चंद कहती हैं कि, उन्हें जूतों की आदत पड़ने में लगभग 2 से 3 हफ्ते लगे थे।
  • वर्ष 2013 में दुती चंद ने स्कूल नेशनल रेस प्रतियोगिता में टाटा नैनो कार जीता था।
  • वर्ष 2014 में, दुती ने हैदराबाद मे ‘के पुलेला गोपीचंद अकादमी’ मे कोच रमेश नागपुरी से पीवी सिंधु के साथ एथलीट कि ट्रेनिंग ली।
  • दुती चंद, P.T. उषा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं, और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड 10 बार तोड़ा है।
  • एक टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन द्वारा दुती चंद से यह पूछे जाने पर कि, उनका बचपन कैसा था, इस बारे में दुती चंद ने बताया कि, “बचपन में उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके घर में खाने तक के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। अपना पेट भरने के लिए वे गांव कि शादियों और बर्थडे पार्टीज में बिना आमंत्रण के चली जाती थी और खाना खाकर आ जाती थी।
  • दुती चंद ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि, वह एक समलैंगिक हैं, और अपने ही गांव की एक लड़की मोनालिसा साहू के साथ रिलेशनशिप में है।

 

दुती चंद के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : दुती चंद कौन है ?

उत्तर : दुती चंद एक भारतीय महिला अंतर्राष्ट्रीय स्प्रिंटर हैं। दुती चंद ने वर्ष 2019 में आयोजित ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स’ में इतिहास रचते हुए, 100 मीटर रेस को 11.32 सेकंड में पूरा करते हुए जीत हासिल की और गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बनी। 

 

प्रश्न : दुती चंद का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :  दुती चंद का जन्म 3 फरवरी 1996 को जाजपुर, उड़ीसा में हुआ था।

 

प्रश्न : दुती चंद की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 26 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : दुती चंद वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : जाजपुर, उड़ीसा (भारत)

 

प्रश्न : दुती चंद किस राज्य कि हैं ?

उत्तर : दुती चंद, उड़ीसा की रहने वाली है, और उड़ीसा के जाजपुर में ही उनका लालन-पालन हुआ।

 

प्रश्न : दुती चंद किससे संबंधित है ?

उत्तर : खेल जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में दुती चंद कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $2 मिलियन (जनवरी 2022 तक)

 

प्रश्न : दुती चंद कि गर्लफ्रेंड कौन है?

उत्तर : दुती चंद की गर्लफ्रेंड का नाम मोनालिसा साहू है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

मेरी कॉम की जीवनी

सानिया मिर्जा की जीवनी

नीरज चोपड़ा की जीवनी

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘दुती चंद (Dutee Chand)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *