इगा स्वातेक की बायोग्राफी | Iga Swiatek  Biography in Hindi

इगा स्वातेक की बायोग्राफी | Iga Swiatek  Biography in Hindi

इगा स्वातेक का जीवन परिचय (इगा स्वातेक, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेनिस, ग्रेंड स्लेम, रैंकिंग, ब्वॉयफ्रेंड, नेटवर्थ) | Iga Swiatek Biography in Hindi [Iga Świątek, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Tennis, Grand Slam, Renking, Boyfriend, Net worth]

 

इगा स्वातेक

(Iga Swiatek)

टेनिस खिलाड़ी।

इगा स्वातेक पोलैंड की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर कि टेनिस खिलाड़ी हैं। अभी हाल ही में, उन्होंने जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर ‘मियामी ओपन’ का खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताबी जीत के साथ इगा स्वातेक विश्व की नंबर -1 स्थान पर पहुंच गई हैं। हालांकि, उन्हें यह स्थान एश्ले बार्टी के टेनिस से सन्यास लेने के बाद मिला। इसके पहले इगा स्वातेक ने ‘फ्रेंच ओपन’ का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया था। वे फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं।

Advertisement

20 वर्षीय इगा स्वातेक ने मियामी ओपन का खिताब जीत कर लगातार 17वां मुकाबला जीता है। इगा स्वातेक एक सीजन में लगातार तीन 1000 टाइटल अपने नाम किए हैं। इसके साथ हीं वे, एक सीजन में लगातार तीन 1000 इवेंट जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। वे सीजन के शुरुआती तीन 1000 इवेंट जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी है।

इगा स्वातेक की बायोग्राफी | Iga Swiatek  Biography in Hindi

इगा स्वातेक की बायोग्राफी | Iga Swiatek  Biography in Hindi

इगा ‘सनशाइन डबल’ यानि इंडियन वेल्स-मियामी मास्टर्स एक ही सीजन में जीतने वाली चौथी महिला खिलाड़ी भी हैं। केवल 20 वर्ष इतनी छोटी सी उम्र में ही, इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। क्योंकि इस उम्र में जहां लोग अपने करियर कि प्लानिंग कर रहे होते हैं, वहीं 20 वर्षीय इगा स्वातेक, इतनी छोटी उम्र में ही शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

आज के इस अंक में हम जानेंगे, इगा स्वातेक के जीवन परिचय, उनके टेनिस करियर से लेकर टेनिस में शीर्ष स्थान पर पहुंचने तक की कहानी के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोग्राफी।

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री की बायोग्राफी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोग्राफी।

 

इगा स्वातेक का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  इगा नतालिया स्वातेक (Iga Natalia Świątek)

जन्म  :   31 मई 2001 (आयु 20 वर्ष)

जन्म स्थान  :  वॉरसॉ, पोलैंड

पिता :  टॉमस स्वातेक (Tomasz Świątek)

माता : डोरोटा स्वातेक (Dorota Świątek)

आवास :  राज़िन, पोलैंड

विश्वविद्यालय :  जानकारी नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  जानकारी नहीं

राष्ट्रीयता  :  पोलैंड

पेशा (Profession) :  महिला टेनिस खिलाडी

सर्वोच्च रैंकिंग :  #1 (4 अप्रैल 2022)

वर्तमान रैंकिंग :  #1 (4 अप्रैल 2022)

वैवाहिक स्थिति  :  अविवाहित

प्रसिद्धि :  ‘फ्रेंच ओपन’ और ‘मियामी ओपन’ का खिताब जीत कर।

 

इगा स्वातेक का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Iga Świątek Early Life & Education

इगा स्वातेक का जन्म 31 मई 2001 को वॉरसॉ में हुआ था। उनकी माता का नाम डोरोटा और पिता का नाम टॉमस स्वातेक है। उनके पिता टॉमस स्वातेक एक नाविक थे, और उन्होंने वर्ष 1988 मे आयोजित सियोल ओलंपिक में पुरुषों की चार गुनी स्कल्स (4× Skals) प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वे अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी और पूर्व ओलंपिक चैंपियन भी रह चुके हैं। उनके नाम कई इंटरनेशनल खिताब हैं। जबकि इगा कि मां एक ऑर्थोडॉन्टिस्ट हैं। 

इगा कि एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम – अगाता है, और वे इगा से लगभग 3 साल बड़ी हैं। अगाता मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ल्यूबेल्स्की मे ऑर्थोडेंटिस्ट कि पढ़ाई कर रही हैं। 

इगा के पिता चाहते थे कि, उनकी दोनों बेटियां एक एथलीट बने। इसके लिए उन्होंने टीम के साथ खेलने के बजाए एक व्यक्तिगत खेल को प्राथमिकता दी। हालांकि अगाता ने अपने खेल करियर की शुरुआत एक तैराक के रूप में की। लेकिन फिर बाद मे उन्होंने तैराकी छोड़कर टेनिस खेलना शुरू किया। इगा भी अपनी बड़ी बहन को देखकर टेनिस खेलने लगी, क्योंकि वह उसे हराना चाहती थी।

वर्ष 2013 में अगाता ने अपने 15 वर्ष की उम्र में ‘आईटीएफ (ITF) जूनियर सर्किट’ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। लेकिन इस प्रतियोगिता के दौरान उन्हें कई बार चोट की समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद  उन्होंने टेनिस खेलना छोड़ दिया। इस दौरान इगा स्वातेक ने अपनी टेनिस कि ट्रेनिंग जारी रखी और टेनिस में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 176

मी०- 1.76

फीट – 5′ 9″

वजन

58 Kg

आंखों का रंग 

भुरा
बालों का रंग

हल्का भुरा

 

इगा स्वातेक के करियर कि शुरुआत | Iga Świątek’s Career

इगा स्वातेक ने अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर टेनिस खिलाड़ी के रूप में कि, और जल्द ही वे जूनियर टेनिस में नंबर 5 की रैंकिंग पर पहुंच गई। वर्ष 2015 में आयोजित ‘आईटीएफ (ITF) जूनियर सर्किट इवेंट’ में हिस्सा लेते हुए इगा ने 13 वर्ष की उम्र में ‘लो-लेवल ग्रेड-4’ खिताब अपने नाम किए। इस साल के अंत तक वे ‘लो लेवल ग्रेड – 2’ मैं पहुंच गई और प्रतियोगिता में उपविजेता रही।

वर्ष 2016 में,  इगा ने फ्रेंच ओपन जूनियर ग्रैंड स्लैम की शुरुआत की और इसके एकल ओर युगल दोनों श्रेणी मे क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने grade-1 में ‘कैनेडियन ओपन जूनियर चैंपियनशिप’ में ओल्गा डेनिलोविक को हराकर ‘जूनियर चैंपियनशिप’ का खिताब अपने नाम किया।

इगा स्वातेक | Iga Swiatek

इगा स्वातेक | Iga Swiatek

इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने ‘ट्रारालगॉन जूनियर इंटरनेशनल’ में एकल और युगल वर्ग के दोनों खिताब जीते। इसके बाद उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन’ टूर्नामेंट में भाग लिया, लेकिन वहां इगा अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई। इसी वर्ष वे ‘फ्रेंच ओपन’ में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।

वर्ष 2018 में इगा स्वातेक ने ‘ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक- 2018’ में स्लोवेनियाई काजा जुवान के साथ मिलकर युगल वर्ग के फाइनल में युकी नाइतो और नाहो सातो की जापानी टीम को हराया। इस जीत के बाद इगा ने अपना जूनियर करियर समाप्त किया।

 

इगा स्वातेक का अंतरराष्ट्रीय पदापर्ण | Iga Swiatek’s International Career

वर्ष 2019 में इगा ने अपना पहला WTA का ‘ऑकलैंड ओपन’ टूर्नामेंट खेला, लेकिन इसमें वे क्वालीफाई करने में असफल रहीं। इसके बाद, उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियाई ओपन’ में अपने पहले डब्ल्यूटीए मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। इसके बाद उसने अपने पहले मैच में नंबर 82 वरियता प्राप्त, एना बोगडान को तीन सेटों में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

वर्ष 2020 में इगा ने ‘ऑस्ट्रेलियाई ओपन’ से  WTA टूर में वापसी की। इस प्रतियोगिता में इगा ने नंबर- 20 वरियता प्राप्त, डोना वेकी पर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने ‘कतर ओपन’ में एक बार फिर से डोना वेकी को हराया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोग्राफी।

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री की बायोग्राफी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोग्राफी।

 

वर्ष 2022 में इगा स्वातेक का प्रदर्शन | Iga Świątek’s Performance in 2022

फ्रेंच ओपन (French Open)

इगा स्वातेक ने 20 वर्ष कि उम्र में फ्रेंच ओपन (French Open) का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही इगा ने नया इतिहास रच दिया। वे फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पोलैंड की पहेली महिला खिलाड़ी बनी। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम है। इगा ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिका की सोफिया केनिन (Sofia Kenin) को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। इगा ने इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया था। जबकि, सोफिया केनिन भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहली बार पहुंची थी।

इस जीत के साथ ही इगा स्वातेक, पिछले तीन दशक में सबसे कम उम्र कि फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने वाले पहली महिला खिलाड़ी हैं। इनसे पहले वर्ष 1992 में मोनिका सेलिस ने 18 वर्ष की उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

 

मियामी ओपन (Miami Open)

20 वर्ष की उम्र में पोलैंड की युवा स्टार इगा स्वातेक ने ‘मियामी ओपन’ का खिताब जीतकर एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। इसके फाइनल में इगा स्वातेक ने जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 6-0 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। इगा स्वातेक से मिली हार के बाद, नाओमी ओसाका ‘मियामी ओपन’ की उपविजेता रही। इससे पहले नाओमी और इगा वर्ष 2019 में ‘टोरंटो ओपन’ में आमने-सामने भिड़ी थी, तब ओसाका ने इगा स्वातेक को हराकर ‘टोरंटो ओपन’ का खिताब जीता था। 

मियामी ओपन का खिताब जीतने के बाद इगा स्वातेक ट्रॉफी के साथ।

मियामी ओपन का खिताब जीतने के बाद इगा स्वातेक ट्रॉफी के साथ।

अपनी इस जीत पर इगा स्वातेक बहुत उत्साहित थी, और इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि, –  “यकीन नहीं हो रहा। यह अविश्वसनीय है। इस सत्र में अभी तक मेरे लिए सब कुछ शानदार चल रहा है। यह बहुत अच्छा है, और मैं बहुत खुश हूं।”

मियामी ओपन का खिताब जीतने के बाद इगा ने चार्ल्सटन टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने 3 फाइनल मुकाबले खेलने की थकान के कारण यह फैसला लिया है।

 

बनी विश्व कि नंबर- 1 टेनिस खिलाड़ी | World’s No.- 1 Tennis Player

इगा स्वातेक ने ‘मियामी ओपन’ के फाइनल में नाओमी ओसाका को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही इगा स्वातेक, डब्ल्यूटीए (WTA) टेनिस रैंकिंग में नंबर- 1 स्थान पर पहुंच गई हैं। वह विश्व रैंकिंग में नंबर-1 एक बनने वाली पोलैंड की पहली और दुनिया की 28वीं महिला टेनिस खिलाड़ी है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एश्ले बार्टी द्वारा टेनिस से  अचानक सन्यास लेने के बाद से ही शीर्ष स्थान खाली हो गया था। इसका सीधा फायदा दूसरे नंबर पर रहीं इगा स्वातेक को मिला, और वह अब दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। 4अप्रेल 2022 को नई रैंकिंग अपडेट हुई जिसमें एश्ले बार्टी का नाम हटाकर इगा स्वातेक को आधिकारिक तौर पर शीर्ष स्थान पर जगह दी गई।

इगा स्वातेक, वर्ष 2016 में विश्व रैंकिंग में 903वें स्थान पर थी। इसके बाद वर्ष 2018 में वह पहली बार शीर्ष 500 में शामिल हुई, और वर्ष 2020 के अंत तक वे 17वें स्थान पर पहुंच गई। वर्ष 2021 के अंत तक इगा 9वें स्थान तक पहुंची और अब वर्तमान (अप्रैल 2022) में वे शीर्ष पर पहुंच गई।

 

एश्ले बार्टी के सन्यास लेने पर भावुक हुई थीं |

एश्ले बार्टी के संन्यास लेने के बाद, इका स्वातेक कहती हैं कि – “मैं करीब 40 मिनट तक रोती रही। यह बार्टी के सन्यास लेने की वजह से था। मुझे नहीं पता था कि यह होने जा रहा है, और इसने मुझे आश्चर्य में डाल दिया। मुझे ऐसा लगता था कि, हम 35 की उम्र तक खेलेंगे या फिर तब तक जब तक कि हमारा शरीर साथ दे रहा होगा। मुझे वास्तव में यह समझने में वक्त लगा कि एश्ले बार्टी ने ऐसा फैसला क्यों किया। उसका निर्णय बहुत कठिन था।”

 

नाओमी ओसाका को मानती हैं अपनी प्रेरणा | Naomi Osaka is Her Inspiration 

इका स्वातेक, नाओमी ओसाका को अपनी प्रेरणा बताती हैं। दो साल पहले ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन’ के दौरान डिनर करते हुए इगा स्वातेक ने नाओमी ओसाका से अपने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर कि थी। उस समय इगा ने नाओमी से कहा था कि – “टेनिस में उन्हें कोई भविष्य नहीं दिख रहा है, इसलिए वह वापस कॉलेज जाने का सोच रही हैं।”

तब उनकी बात का जवाब देते हुए, नाओमी ओसाका ने कहा था कि, “आप इस खेल में अच्छी हैं, ऐसी बातें सोचने में वक्त बर्बाद ना करें।”

मियामी ओपन के बाद इगा स्वातेक और नाओमी ओसाका हाथों में ट्रॉफी लिए

मियामी ओपन के बाद इगा स्वातेक और नाओमी ओसाका हाथों में ट्रॉफी लिए

 

निजी जीवन (Personal Life)

इगा स्वातेक वर्तमान में 20 वर्ष की है, और वे अविवाहित हैं। वर्तमान में इगा स्वातेक अपने परिवार के साथ राज़िन (पोलैंड) में रहती हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी है। उनकी बड़ी बहन अगाता स्वातेक, ऑर्थोडेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता –  टॉमस स्वातेक

माता – डोरोटा स्वातेक 

भाई-बहन (Siblings)

एक बड़ी बहन – अगाता स्वातेक

ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend)

जानकारी नहीं

 

इगा स्वातेक कि उपलब्धियाँ | Iga Swiatek’s Achievements

  • इगा स्वातेक 6 टूर्नामेंट में लगातार फाइनल मे पहुंची और सभी में चैंपियन रही।
  • 20 वर्षीय इगा स्वातेक ने मियामी ओपन का खिताब जीत कर लगातार 17वां मुकाबला जीता है।
  • इगा स्वातेक एक सीजन में लगातार तीन 1000 टाइटल अपने नाम किए हैं। इसके साथ हीं वे, एक सीजन में लगातार तीन 1000 इवेंट जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। 
  • वे सीजन के शुरुआती तीन 1000 इवेंट जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी है।
  • 4 अप्रैल 2022 को इगा, दुनिया की नंबर- 1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
  • इगा स्वातेक ने वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

 

इगा स्वातेक को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2019 :  “WTA Fan Favorite Shot of the Year” चुनी गई।

2020 :  डब्ल्यूटीए (WTA) के सबसे बेहतर खिलाड़ी का अवार्ड।

2020 : डब्ल्यूटीए (WTA) प्रशंसक पसंदीदा एकल खिलाड़ी का अवार्ड।

 

इगा स्वातेक के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : इगा स्वातेक कौन है ?

उत्तर : इगा स्वातेक पोलैंड की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर कि टेनिस खिलाड़ी हैं। अभी हाल ही में, उन्होंने जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ हीं इगा स्वातेक, एश्ले बार्टी के टेनिस से सन्यास लेने के बाद विश्व की नंबर -1 स्थान पर पहुंच गई हैं। 

 

प्रश्न : इगा स्वातेक का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : इगा स्वातेक का जन्म 31 मई 2001 को पोलैंड के वॉरसॉ में हुआ था।

 

प्रश्न : इगा स्वातेक की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में इगा स्वातेक 20 वर्ष की हैं।

 

प्रश्न : इगा स्वातेक की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर :  इगा स्वातेक की नेटवर्थ $10 Million के आसपास बताई जा रही है।

 

प्रश्न : इगा स्वातेक किस देश कि हैं ?

उत्तर : इगा स्वातेक, पोलैंड से हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोग्राफी।

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री की बायोग्राफी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोग्राफी।

 

आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘इगा स्वातेक (Iga Swiatek)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *