एश्ले बार्टी की बायोग्राफी | Ashleigh Barty Biography in Hindi

एश्ले बार्टी की बायोग्राफी | Ashleigh Barty Biography in Hindi

 

एश्ले बार्टी का जीवन परिचय (एश्ले बार्टी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेनिस, ग्रेंड स्लेम, रेंकिंग, सगाई, सन्यास, नेटवर्थ) | Ashleigh Barty Biography in Hindi [Ashleigh Barty, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Tennis, Grand Slam, Ranking, Engagement, retirement, Net worth]

 

एश्ले बार्टी

(Ashleigh Barty)

ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी।

एश्ले बार्टी एक ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलती हैं। वर्तमान में वे दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन चुकी एश्ले बार्टी ने हाल ही में, 23 मार्च 2022 (बुधवार) को 25 वर्ष की उम्र में टेनिस को अलविदा कह दिया। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए सन्यास लेकर उन्होंने अपने प्रशंसकों को सबको चौंका दिया है। वह शीर्ष पर रहते हुए सन्यास लेने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जस्टिन हेनिन ने विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहते हुए, वर्ष 2008 में टेनिस से सन्यास लिया था।

Advertisement

सन्यास लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने, 21 मार्च 2022 को बर्मिंघम में आयोजित ‘नेचर वैली क्लासिक टूर्नामेंट’ में जूलिया गार्जेस को 6-3, 7-5 से हराकर यह खिताब जीता था। एश्ले बार्टी, ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं। वर्तमान में वे टेनिस के विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी का स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही, बार्टी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुुंचने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला हैं।

एश्ले बार्टी की बायोग्राफी | Ashleigh Barty Biography in Hindi

एश्ले बार्टी की बायोग्राफी | Ashleigh Barty Biography in Hindi

वर्ष 2015 में एश्ले बार्टी ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया और वे ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग (WBBL) मे भी खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने ब्रिसबेन हिट्स टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। इतना ही नहीं एश्ले बार्टी, गोल्फ का खिताब भी जीत चुकी है, और नेट बॉल भी खेलती हैं। इतनी कम उम्र में ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी, एश्ले बार्टी की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। क्योंकि जिस उम्र में लोग अपने एक करियर बनाने के बारे में विचार कर रहे होते हैं, उस उम्र में ही एश्ले बार्टी ने टेनिस से सन्यास ले लिया।

तो आइए जानते हैं, 25 वर्ष की उम्र में ही बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के जीवन परिचय और उनके सफल करियर की कहानी के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी की बायोग्राफी।

हॉलीवुड अभिनेता और रेसलर ड्वेन जॉनसन बायोग्राफी।

भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी।

 

एश्ले बार्टी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty)

जन्म  :   24 अप्रैल 1996 (आयु 59 वर्ष)

जन्म स्थान  :  इपस्विच, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

पिता :  रोबर्ट बार्टी

माता :  जोज़ी बार्टी

गृहनगर :   इपस्विच, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

आवास :  क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

विश्वविद्यालय :  ज्ञात नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  ज्ञात नहीं

राष्ट्रीयता  :  ऑस्ट्रेलियाई

धर्म :  क्रिश्चियन

पेशा (Profession) :  टेनिस खिलाड़ी क्रिकेट खिलाड़ी गोल्फ खिलाड़ी नेटबॉल खिलाड़ी।

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग :  #1 (विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए सन्यास लिया)

वैवाहिक स्थिति  :  अविवाहित (सगाई हो चुकी है)

मंगेतर :   गैरी किसिक (गोल्फर)

प्रसिद्धी :  अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में।

 

एश्ले बार्टी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Ashleigh Barty Early Life & Education

एश्ले बार्टी का जन्म ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के एक शहर इपस्विच में 24 अप्रैल 1996 में रॉबर्ट बार्टी और जोजी बार्टी के घर में हुआ था। उनके पिता रॉबर्ट बार्टी, क्वींसलैंड के ही एक स्टेट लाइब्रेरी में काम करते हैं। जबकि उनकी मां जोजी बार्टी, पेशे से एक रेडियोग्राफर हैं। एश्ले के माता-पिता के अलावा, उनकी दो बड़ी बहने भी हैं, जिनका नाम- सारा बार्टी और एली बार्टी है।

बचपन से ही बार्टी को खेलों में बहुत रूचि थी। उन्हें बचपन से टेनिस का शौक था। बचपन में वे नेटबॉल भी खेला करती थीं। लेकिन फिर बाद में उन्होंने टेनिस खेलने के लिए नेटबॉल खेलना छोड़ दिया था। टेनिस के प्रति एश्ले के जुनून को देखकर, उनके माता-पिता ने भी उन्हें टेनिस खेलने के लिए खुब प्रेरित किया। 4 वर्ष की उम्र से ही ऐश्ले ने अपने जूनियर कोच जिम जोइस के साथ खेलना शुरू कर दिया था। जब वे 9 साल कि थीं तब वे खुद से 6 साल बड़े लड़कों के साथ टेनिस की प्रैक्टिस किया करती थीं, और 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने व्यस्क लड़कों के साथ टेनिस की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement)।

लंबाई

से० मी०- 166

मी०- 1.66

फीट – 5′ 6″

वजन

60 Kg

आंखों का रंग 

हल्का भुरा 
बालों का रंग

भुरा

 

एश्ले बार्टी के करियर की शुरुआत | Ashleigh Barty Career

13 वर्ष की उम्र में बार्टी ने वर्ष 2009 में ‘इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF)’ के जुनियर सर्किट मे छोटे स्तर के इवेंट में खेलना शुरू किया था। इसके बाद, 14 वर्ष की उम्र में एश्ले बार्टी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत भी ‘इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF)’ के सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों मे खेलते हुए किया था। इस टूर्नामेंट में वे दूसरे रैंक पर रही थीं।

जबकि वर्ष 2010 में, 14 वर्ष की उम्र मे ही उन्होंने पहले ग्रेड-4 के ‘ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल’ में अपना पहला खिताब जीता था। इसके अगले साल वर्ष 2011 में, एश्ले ने अपना पहला ‘जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम इवेंट’ खेला था, जहाँ वे अपना पहला मैच लॉरेन डेविस से हार गई थी। जबकि 15 साल की उम्र मे एश्ले ने विंबलडन में पहला और आखिरी जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

एश्ले बार्टी | Ashleigh Barty

एश्ले बार्टी | Ashleigh Barty

बार्टी ने वर्ष 2012 में कि शुरुआत, डब्ल्यूटीए (WTA) टूर पर अपने सिंगल्स और डबल्स मे ड्रॉ खेलते हुए की। इसी दौरान उन्होंने अपना डेब्यू, ब्रिसबेन के ब्रिसबेन इंटरनेशनल के डबल्स में खेलते हुए किया था। जब उन्होंने अपने डबल्स की शुरुआत की तब वे महज  15 साल की थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेला, जहां वह अपना पहला राउंड मैच हार गई थी।

अगले वर्ष 2013 में एश्ले ने ‘मलेशियाई ओपन’ खेलते हुए अपने पहले दो डब्ल्यूटीए टूर-स्तरीय मैचो मे जीत हासिल की। इसी वर्ष बार्टी, 2013 की केवल दो अन्य टूर-लेवल सिंगल्स जीत कर ग्रैंड स्लैम में आई थी। इसके बाद उन्हें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में मुख्य ड्रॉ वाइल्डकार्ड से सम्मानित किया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले दौर के मैचो मे जीत हासिल कि थी। उसी वर्ष एश्ले और भी कई मुकाबलों में जीती थी। इसके अगले साल ही वर्ष 2014 में एश्ले ने फ्रेंच ओपन और विंबलडन के क्वार्टर फाइनल मे अपनी जगह भी बनाई थी।

 

क्रिकेट करियर की शुरुआत | Cricket Career

वर्ष 2014 के युएस ओपन मे खेलने के बाद, एश्ले ने यह घोषणा कर दी कि, “वह प्रोफेशनल टेनिस से ब्रेक ले रहीं हैं।” इस बारे मे उन्होंने कहा कि, “वे एक सामान्य टीनएजर की तरह जीवन जीना चाहती हैं।” 

वर्ष 2015 की शुरुआत में एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की। जिसके बाद बार्टी कि प्रोफेशनल क्रिकेट मे रुचि बढ़ने लगी। फिर क्या था, अपनी रुचि को देखते हुए बार्टी ने क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाने का फैसला किया। जब उन्होंने क्रिकेट खेला शुरू किया तब उन्हें एक प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का कोई अनुभव नहीं था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में भी मेहनत की और इसके बारीकियों को सिखा।

 

क्रिकेट के बिग बैश लीग में एश्ले बार्टी कि एंट्री | Ashleigh Barty’s Entry in Cricket Big Bash

क्रिकेट की बारीकियों को सीखते हुए वर्ष 2015 में एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलिया मे होने वाली की महिला बिग बैश लीग (WBBL) में हिस्सा लिया, और ‘ब्रिसबेन हीट्स’ टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। बार्टी को क्रिकेट का कोई ज्यादा अनुभव नहीं था, और उन्होंने केवल दस टी-20 मैच हीं खेला था। जबकि इस टूर्नामेंट में ‘ब्रिसबेन हीट्स’ टीम के लिए खेलते हुए उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन का रहा।

क्रिकेट खेलते हुए एश्ले बार्टी।

क्रिकेट खेलते हुए एश्ले बार्टी।

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलने के बाद एश्ले ‘क्वींसलैंड फायर’ टीम का हिस्सा भी रहीं।

एक साल के अपने क्रिकेट करियर के बाद, वर्ष 2016 में एश्ले बार्टी ने क्रिकेट छोड़कर एक बार फिर से प्रोफेशनल टेनिस में वापस लौटने की घोषणा की

 

टेनिस की वापसी | Returns in Tennis

एक साल तक टेनिस से दूर रहने के बाद, दोबारा वापसी करने में एश्ले बार्टी को एक साल लग गए। जिसके बाद उन्होंने पूरे 2 सालों बाद टेनिस में अपनी वापसी की।

वर्ष 2017 में एश्ले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन में महिला एकल के फाइनल में पहुंचने में सफल रही और इस साल के अंत तक उन्होंने एकल और युगल दोनों श्रेणी में टॉप-20 में जगह बनाई। वर्ष 2018 में उन्होंने विंबलडन मे खेलते हुए विंबलडन का महिला युगल खिताब अपने नाम किया। इसके डबल्स में भी वे विंबलडन चैंपियन बनी।

वर्ष 2019 में एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलते हुए दुनिया की तीन टॉप-15 रैंक खिलाड़ियों को हराया था। जिसमें सिमोना हालेप जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी इसमें शामिल थीं। 10 साल बाद एश्ले बार्टी, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनीं। इसके बाद एश्ले पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में सफल हुईं। वे मार्गेट कोर्ट के बाद फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी थीं। इस जीत के कुछ दिन बाद बार्टी दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

जुलाई 2021 में एश्ले बार्टी ने विबंलडन मे 40 वर्ष बाद, महिला एकल के ‘विबंलडन खिताब’ मे ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनने वाली एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स के फाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीता। यह बार्टी का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब भी था। इस जीत के साथ, वर्ष 2017 के बाद बार्टी दुनिया में सबसे ज्यादा 12 खिताब जीतने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई। यदि उनके जीत प्रतिशत की बात की जाए तो, जीत प्रतिशत के मुकाबले में बार्टी केवल सेरेना विलियम्स से ही पीछे हैं।

विंबलडन ट्रॉफी के साथ एश्ले बार्टी

विंबलडन ट्रॉफी के साथ एश्ले बार्टी

हाल ही में एश्ले बार्टी ने, 21 मार्च 2022 को बर्मिंघम में आयोजित ‘नेचर वैली क्लासिक टूर्नामेंट’ में जूलिया गार्जेस को 6-3, 7-5 से हराकर यह खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ वे टेनिस के विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को पछाड़ते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी का स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही, बार्टी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुुंचने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला हैं। उनसे 43 साल पहले (वर्ष 1976 में) यावोनी गुलागोंग यह उपलब्धि हासिल करने वालीं पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनी थीं। बार्टी ने पिछले महीने ही फरवरी 2022 में, रोलां गैरां के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता था। 

एशले बार्टी ने अपने करियर में 407 एकल मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 305 एकल मैच मे जीत मिली है। जबकि युगल मुकाबले में उन्होंने कुल 264 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 200 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी की बायोग्राफी।

हॉलीवुड अभिनेता और रेसलर ड्वेन जॉनसन बायोग्राफी।

भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी।

 

एश्ले बार्टी का टेनिस से सन्यास | Ashleigh Barty Tennis Retirements

21 मार्च 2022 को बर्मिंघम में आयोजित ‘नेचर वैली क्लासिक टूर्नामेंट’ में जूलिया गार्जेस को 6-3, 7-5 से हराकर यह खिताब जीतने और टेनिस के विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंचने के बाद एश्ले बार्टी ने टेनिस से अपने सन्यास की घोषणा कर दी। वह इस साल 44 वर्षों बाद, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी थी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एश्ले बार्टी ने 6 मिनट का एक वीडियो डालकर अपने सन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान वह बेहद भावुक थी, और उनकी आवाज भी लड़खड़ा भी रही थी। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं। मैं अभी सिर्फ अपने दिल की सुन रही हूं। मैं जानती हूं कि यह सही फैसला है। अब अपने बाकी सपनों को साकार करने का समय है, पर टेनिस के प्रति मेरा प्यार कम नहीं होगा। यह हमेशा जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा। पर लगता है कि एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक आम जन के रूप में जिंदगी के अगले चरण का मजा लेना अहम है।”

25 वर्ष की उम्र में टेनिस से सन्यास लेने वाली ऐश्ले बार्टी 14 साल बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं, जो सिंगल्स रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए रिटायर हुई हैं। इससे पहले बेल्जियम के जस्टिन हेनिन ने भी 25 वर्ष की उम्र में शीर्ष पर रहते हुए रिटायरमेंट लिया था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब बार्टी ने टेनिस छोड़ा है, 15 वर्ष की उम्र में भी विंबलडन जूनियर चैंपियन रह चुकी बार्टी ने वर्ष 2014 में दबाव, थकान और लंबी यात्रा कि वजह से दो सालों तक खेल से दूर रही थीं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में एक बल्लेबाज के रूप मे अपना हाथ आजमाया था। वे महिला ‘बिग बैश’ लीग क्रिकेट में ‘ब्रिसबेन हीट्स’ की तरफ से खेली थी। लेकिन उन्होंने फिर से, वर्ष 2016 में टेनिस में अपनी वापसी की थी।

 

सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं | Best Wishes on Social Media

एश्ले बार्टी के सन्यास लेने के बाद दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप और सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

सन्यास लेने के बाद एश्ले बार्टी ने कहा कि, “2021 में विंबलडन चैंपियन बनने की सफलता ने मेरा नजरिया बदल दिया। अंतिम व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करने के बाद भी मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं थी। तभी सोच लिया था कि मुझे कुछ नया करना चाहिए।”

  • एश्ले बार्टी

 

जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिलने लगी। उनके सन्यास लेने के बाद, मशहूर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा- 

“लीजेंड एश्ले बार्टी, टेनिस आपको हमेशा याद करेगा। कोर्ट पर और उसके बाहर भी अविश्वसनीय रोल मॉडल अगले चरण के लिए शुभकामनाएं।”

 

“ऐश मैं क्या कह सकती हूं। मेरी प्यारी दोस्त, टूर पर तुम्हारी बहुत याद आएगी। आप सबसे अलग और खास रहीं। हमने कुछ अद्भुत क्षण गुजारे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

  • सिमोना हालेप, 

 

एश्ले बार्टी की नेटवर्थ | Ashleigh Barty Net Worth

यदी एश्ले बार्टी की नेटवर्थ की बात की जाए तो, वर्तमान में एश्ले बार्टी कि नेटवर्थ लगभग 3 से 5 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जा रही है।

जबकि, एश्ले बार्टी ने अपने करियर के दौरान 181 करोड़ रुपए की कुल इनामी राशि हासिल किए हैं।

 

निजी जीवन (Personal Life)

वर्तमान में एश्ले बार्टी 25 वर्ष कि हैं, और इस वर्ष अप्रैल 2022 में वे 26 वर्ष की हो जाऐगीं। इसके बावजूद वे अब तक अविवाहित है। हालांकि उनकी सगाई हो चुकी है।

एश्ले बार्टी ने हाल ही में नवंबर 2021 में गोल्फ खिलाड़ी गैरी कीसिक से सगाई की है। टेनिस ब्यूटी, बार्टी कब शादी के बंधन में बनने वाली हैं, इस बारे में उन्होंने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है, और फिलहाल वे अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

आवास

क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
माता-पिता

(Parents)

पिता- रॉबर्ट बार्टी

माता- जोजी बार्टी

भाई-बहन

(Siblings)

दो बड़ी बहने- सारा बार्टी और एली बार्टी है।
मंगेतर

गैरी किसिक

 

एश्ले बार्टी कि उप्लाब्धियाँ | Ashleigh Barty’s Achievements

  • वर्ष 2019 में एबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड।
  • वर्ष 2017, 2018 में ‘फीमेल स्पोर्ट्सपर्सन’ का अवार्ड।
  • वर्ष 2019 में ‘फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर’ का अवार्ड।
  • 2019 :  फेड कप हार्ट अवार्ड।
  • 2019, 2021 :  विश्व चैंपियन।
  • 2019 :  वर्ष की महिला एथलीट।
  • 2019 :  स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ़ द ईयर।
  • 2019, 2021 :  प्लेयर ऑफ द ईयर।
  • 2019 :  ऑस्ट्रेलिया का ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर’।

 

ग्रेड स्लेम खिताब | 

  • वर्ष 2018, 2021 मे ‘यूएस ओपन’ का खिताब अपने नाम किया।
  • 2021 में महिला एकल के ‘विबंलडन खिताब’ अपने नाम किया।

 

एश्ले बार्टी को मिले सम्मान एवं पुरस्कार | Ashleigh Barty’s Awards and Rewards

  • वर्ष 2017, 2018, 2019 एवं 2021 मे ‘न्यूकॉम्ब मेडल’ से सम्मानित
  • वर्ष 2010, 2011, 2012, एवं 2013 में वर्ष की महिला जूनियर एथलीट के रूप में सम्मानित।
  • 2019 :  एबीसी स्पोर्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित।
  • वर्ष 2019 मे ‘द डॉन अवार्ड’ से सम्मानित।
  • वर्ष 2020 में ‘यंग ऑस्ट्रेलियन ऑफ़ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित।

 

एश्ले बार्टी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ashleigh Barty

  • एशले बार्टी ऑस्ट्रेलियाई टेनिस महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र ही उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।
  • 9 वर्ष की उम्र में वे अपने से 6 साल बड़े लड़कों के साथ, जबकि 12 वर्ष की उम्र में वह व्यस्क लड़कों के साथ टेनिस की प्रैक्टिस करती थी।
  • एश्ले बार्टी ने वर्ष 2014 में टेनिस से दूरी बना ली थी, और वे 2015 में उन्होंने क्रिकेट की महिला बिग बैश में भी एक बल्लेबाज के रूप में खेल चुकी है।
  • वर्ष 2016 में उन्होंने फिर से टेनिस में वापसी की।
  • टेनिस के अलावा एश्ले बार्टी, गोल्फ का खिताब भी जीत चुकी है, और नेट बॉल भी खेलती हैं।
  • एश्ले बार्टी, ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं।
  • वर्तमान में वे टेनिस कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, और टेनिस की रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में टेनिस से सन्यास ले लिया है।
  • एश्ले ने अपने करियर में 407 एकल मैचो मे से 305 एकल मैच जीते हैं, जबकि युगल के 264 मुकाबलो मे से 200 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है।
  • जबकि, एश्ले बार्टी ने अपने करियर मे 181 करोड़ रुपए की कुल इनामी राशि हासिल किए हैं।

 

एश्ले बार्टी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : एश्ले बार्टी कौन है ?

उत्तर : एश्ले बार्टी एक ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलती हैं। वर्तमान में वे दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन चुकी एश्ले बार्टी ने हाल ही में, 23 मार्च 2022 (बुधवार) को 25 वर्ष की उम्र में टेनिस को अलविदा कह दिया।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : एश्ले बार्टी का जन्म 24 अप्रेल 1996 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के शहर इपस्विच में हुआ था।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में एश्ले बार्टी 26 वर्ष (2022 में) की हैं।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी के पति कौन हैं ?

उत्तर : वर्तमान में एश्ले बार्टी 25 वर्ष की हैं, और अविवाहित हैं। हालांकि उनकी सगाई हो चुकी है।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी के मंगेतर कौन हैं ?

उत्तर :  एश्ले बार्टी के मंगेतर का नाम गैरी किसिक हैं, जो एक गोल्फ खिलाड़ी हैं।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी किस देश के लिए खेलती हैं ?

उत्तर : एश्ले बार्टी अपने देश आस्ट्रेलिया के लिए खेलती हैं।

 

प्रश्न : एश्ले बार्टी की नेटवर्थ कितनी है?

उत्तर : वर्तमान में एश्ले बार्टी कि नेटवर्थ 3 से 5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी की बायोग्राफी।

हॉलीवुड अभिनेता और रेसलर ड्वेन जॉनसन बायोग्राफी।

भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *