K K बॉलीवुड के जाने माने गायक थे, हार्ट अटैक की वजह से हुआ निधन।
बॉलीवुड के जाने माने गायक थे KK, हार्ट अटैक की वजह से हुआ निधन।
K K (singer) Biography in Hindi | के के (सिंगर ) का जीवन परिचय परिचय
के के (K K) का जीवन परिचय (के के, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, गाने, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ, बच्चे, निधन,मृत्यु ) | K K Biography in Hindi [ K K, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Songs, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth, Childrens, kk death news ]
कृष्णकुमार कुन्नाथ (K K)
बॉलीवुड सिंगर।
दोस्तों, के के उर्फ़ कृष्णकुमार कुन्नाथ एक जाने-माने भारतीय गायक थे। उन्होंने हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मराठी मलयालम, बंगाली और गुजराती फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ‘के के’ (K.K.) के नाम से जाना जाता है। कल यानी 31 मई 2022 को, एक लाइव कंसर्ट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 53 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। तो आइए जानते हैं, कौन थे के के ? और उनके जीवन परिचय से लेकर उनकी मृत्यु तक के पूरे सफर के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” KK biography in Hindi | के के का जीवन परिचय ” के इस लेख में।
इन्हें भी पढ़ें :
कौन हैं के के ? | Who is K K ?
दोस्तों, के के, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने गायक थे। उन्होंने हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मराठी मलयालम, बंगाली और गुजराती फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ‘के के’ (K.K.) के नाम से जाना जाता है। उनका पूरा नाम, कृष्णकुमार कुन्नाथ है। उन्होंने हिंदी में 500 से अधिक गाने एवं तेलुगु, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 200 से अधिक गाने गाए हैं। जबकी, चार साल की अवधि के दौरान, के के ने 11 भारतीय भाषाओं में 3,500 से भी अधिक जिंगल गाए हैं। वह अपने गुरु लेस्ले लुईस के प्रशंसक रहे हैं, जिन्होंने उन्हें अपना पहला जिंगल गाने का मौका दिया। उन्हें अपना पहला ब्रेक यूटीवी से मिला था।
गौरतलब है कि, 31 मई 2022 को यानि कि कल रात 53 वर्षीय बॉलीवुड गायक, के के (कृष्णकुमार कुनाथ) का एक लाइव कंसर्ट के बाद, दिल का दौरा पड़ने के कारण कोलकाता में निधन हो गया। अरिजीत सिंह, अंकित तिवारी, प्रीतम, अरमान मलिक जैसे कई दिग्गज गायक और संगीतकार उनकी आवाज और संगीत उनकी पकड़ की बहुत प्रशंसा करते हैं।

KK (Krishnakumar Kunnath) Biography in Hindi | के के (सिंगर ) का जीवन परिचय
के के (K K) का जीवन परिचय : एक नजर में ।
पुरा नाम : कृष्णकुमार कुन्नाथ (Krishnakumar Kunnath)
निकनेम : के.के. (K.K.)
जन्म : 23 अगस्त 1968( 53 साल – मृत्यु तक )
जन्म स्थान : दिल्ली, (भारत)
पिता : सीएस नायर
माता : कुनाथ कनकवल्ली
गृहनगर : दिल्ली, (भारत)
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग : माउंट सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली, भारत
विश्वविद्यालय : किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली, (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : स्नातक (वाणिज्य)
राशि : कन्या राशि
राष्ट्रीयता : भारतीय
धर्म : हिंदू
पेशा (Profession) : पार्श्वगायक, संगीतकार, गीतकार
डेब्यू फिल्म : हिंदी फिल्म : हम दिल दे चुके सनम का गाना ‘तड़प तड़प’
तमिल फिल्म:- कधल देशम फिल्म का कॉलेज स्टाइली गाना
टीवी: – सोनी म्यूजिक चैनल के लिए ‘पल’ एल्बम
जीवनसाथी : ज्योति (वि.- वर्ष 1991 में)
मृत्यु (Death) : 29 मई 2022
मृत्यु का स्थान (Place of Death) : कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट
मृत्यु का कारण (Death Cause) : हार्ट अटैक
के के का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | K.K. Early Life & Education
KK (singer) biography in Hindi Life : के के का जन्म 23 अगस्त 1968 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम, कृष्णकुमार कुन्नाथ (KK) है। वह एक मलयाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम, सीएस नायर एवं उनकी माता का नाम , कुन्नाथ कनकवल्ली है।
के के ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने कभी भी संगीत का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 162
मी०- 1.62 फीट – 5′ 2″ |
वजन |
65 Kg |
आंखों का रंग |
काला |
बालों का रंग |
काला |
के के का करियर | K K Bollywood Career
KK (singer) biography in Hindi : अपनी पढ़ाई पूरी करने के कुछ समय बाद के के मुंबई आ गए और वहां उन्होंने आठ महीने तक होटल इंडस्ट्री में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। वे संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसलिए गायन के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई में, उन्होंने लुइस बैंक्स, रंजीत बरोट और लेस्ले लुईस को अपना संगीत ब्रेक पाने के लिए अपना डेमो टेप प्रस्तुत किया।
के के करियर का पहला गायन असाइनमेंट उन्हें UTV द्वारा दिया गया था, जिसमें उन्होंने सैंटोजेन सूटिंग विज्ञापन के लिए एक गीत गाया था।
जबकि, संगीतकार लेस्ले लुईस के साथ मिलकर उन्होंने वर्ष 1999 में अपना पहला एल्बम “पल” रिलीज किया। वर्ष 1999 में जब ‘सोनी म्यूजिक’ लॉन्च हुआ था, तो वह एक नए सिंगर को लांच करना चाहते थे। इसके बाद के के को इस गाने के लिए चुना गया था। इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इस एल्बम को सर्वश्रेष्ठ एकल एल्बम के रूप में स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला। इसके साथ ही के के (K K) के लिए बॉलीवुड के सभी रास्ते खुल गए।
बॉलीवुड में उनका डेब्यू गाना वर्ष 1996 में आई फिल्म ‘माचिस’ का गाना ‘छोड़ आए हम’ था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 लाइनें ही गाए थे। बीच में उन्होंने कुछ गाने गाए, लेकिन इससे वे लोगों का ध्यान नहीं खीच पाए। लेकिन बॉलीवुड में के के को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘तड़प तड़प’ से एक बड़ा ब्रेक मिला, जो वर्ष 1999 में रिलीज की गई थी। इस गाने के बाद के के की गिनती बड़े गायकों में होने लगी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
उस गाने के बाद उन्हें बॉलीवुड से ढेर सारे ऑफर मिले। अब तक उन्होंने ने 3,500 से ज्यादा जिंगल गाए हैं। के के ने ‘जस्ट मोहब्बत, हिप हिप हुर्रे, कुछ झुकी सी पलके, काव्यांजलि जैसे कई टेलीविजन धारावाहिकों के लिए भी गाया है।

कृष्णकुमार कुन्नाथ | Krishnakumar Kunnath (K K)
वह वर्ष 2005 में, सोनी टीवी के रियलिटी टैलेंट शो ‘फेम गुरुकुल’ में जज के रूप में भी नजर आए थे।
वर्ष 2013 में, उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय एल्बम, ‘राइज अप – कलर्स ऑफ पीस’ के लिए गाना गाया, जिसमें वे तुर्की कवि फेतुल्लाह गुलेन द्वारा लिखे गए गीत शामिल हुए थे जिसे, 12 देशों के कलाकारों द्वारा गाया गया था।
उन्होंने एल्बम के लिए “रोज ऑफ माई हार्ट” नाम का एक गाना रिकॉर्ड किया था। के के ने एक पाकिस्तानी टीवी शो द घोस्ट के लिए “तन्हा चला” नाम का एक गाना भी गाया है, जिसे 2008 में प्रसारित किया गया था।
वर्ष 2010 में, इंडी बैंड “बंदिश” ने अपना दूसरा स्व-शीर्षक एल्बम बनाया। K K के द्वारा गाया गया एल्बम ‘तेरे बिन’ एल्बम एक हाई एनर्जी ट्रैक है।
K K के द्वारा गाए मुख्य गानों में – ‘यारों’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब है’ जैसे गाने शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
निजी जीवन (Personal Life)
के के ने वर्ष 1991 में, अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका ज्योति से शादी की थी। शादी करने के लिए उन्होंने मुंबई में एक होटल इंडस्ट्री में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में नौकरी की। हालांकि, गायन के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह थी नौकरी छोड़ दी। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम नकुल कृष्ण कुनाथ है, जो पेशे से एक गायक हैं एवं उनकी बेटी का नाम तमारा कुनाथ है।
उनकी पत्नी और उनके पिता ने K K का बहुत साथ दिया था और उन्हें नौकरी छोड़ने और अपने जुनून का को फॉलो करने में उनका भरपूर सहयोग किया।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता (Parents) |
पिता – सीएस नायर
माँ – कुनाथ कनकवल्ली |
जीवनसाथी |
ज्योति |
बच्चे (Children ) |
पुत्र – नकुल कृष्ण पुत्री – तमारा |
लाइव कंसर्ट के बाद हुई मृत्यु | K K Death
तीन दशकों से भी अधिक समय तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक के के (कृष्णकुमार कुनाथ) का मंगलवार को यानी 31 मई 2022 को कोलकाता में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। केके गुरूदास कॉलेज फेस्ट में प्रस्तुति दे रहे थे। करीब 1 घंटे की प्रस्तुति के बाद जब वे होटल पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
के के की मौत का कारण | K K Death Reason
के के (K K) की मौत की असली वजह (KK death reason) का तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, के के (K K) की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।
के के (K K) जब कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, तो उसी दौरान उन्हें स्ट्रोक आया था। जिसके बाद, के के को तुरंत ही कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, के के को 31 मई की रात 10.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। वह साउथ कोलकाता के Nazrul Mancha नाम के ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर रहे थे। तभी के के की तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक ही बेहोश होकर गिर पड़े। के के दो दिन के लिए कोलकाता परफॉर्म करने गए थे।
के के (K K) से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About K K
- के के का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था।
- वे एक मलयालम परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
- केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नाथन है।
- वह हिंदू, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में एक प्रमुख गायक थे।
- संगीत में उनकी रुचि स्कूल के दिनों से ही थी। वह अपनी मां के मलयाली गाने सुनते थे, जिसे उनके पिता एक छोटे से टेप रिकॉर्डर में रिकॉर्ड करते थे।
- के के ने कभी भी संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है।
- नौकरी छोड़ने के बाद, उन्होंने एक कीबोर्ड खरीदा और अपने दोस्तों शिबानी कश्यप और सैबल बसु के साथ जिंगल बनाना शुरू कर दिया। उनमें से तीन ने पैसा भी कमाया, लेकिन के के असंतुष्ट रहे। अंतत: वह मुंबई के लिए रवाना हो गए।
- वह लेस्ले लुईस को अपना गुरु मानते हैं, जिन्होंने उन्हें अपना पहला जिंगल गाने का मौका दिया था।
- केके दिल्ली में पले बढ़े थे। उनके बॉलीवुड ब्रेक से पहले उन्होंने लगभग 3,500 विज्ञापन गीत गाया था।
- वर्ष 1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत क्रिकेट टीम के समर्थन के लिए उन्होंने ‘जोश ऑफ इंडिया’ गीत गाया था।
- विख्यात फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने के के को बॉलीवुड में गाने का पहला मौका दिया था।
- फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘तड़प तड़प के इस दिल से’ गाने से के के चर्चा में आए थे।
के के (K K) के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : के के (K K) कौन थे ?
उत्तर : कृष्णकुमार कुन्नाथ एक भारतीय गायक हैं, जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाया है। उन्हें ‘के के’ के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न : के के (K K) का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : के. के. (K.K.) का जन्म 23 अगस्त 1968 को नई दिल्ली में हुआ था।
प्रश्न : के के की उम्र कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में के. के. (K.K.), 53 वर्ष (2022 मे) के थे।
प्रश्न : के के किस राज्य से हैं ?
उत्तर : के के (K K) भारत की राजधानी नई दिल्ली की हैं।
प्रश्न : के के की पत्नी कौन हैं ?
उत्तर : के के की पत्नी का नाम ज्योति है। उन्होंने वर्ष 1991 में ज्योति से शादी की थी।
प्रश्न : के के का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर : केके (K. K.)का पूरा नाम, कृष्णकुमार कुन्नाथ है।
प्रश्न : के के (K K) के कितने बच्चे है ?
उत्तर : के के (K K) का एक बेटा है, जिसका नाम नकुल कृष्ण कुनाथ है, जो की एक गायक और एक बेटी है जिसका नाम तमारा कुनाथ है।
प्रश्न : के के एक गाने का कितना चार्ज करते थे? ?
उत्तर : के के एक गाने के लिए ₹3 लाख चार्ज करते थे।
प्रश्न : के के का निधन कब हुआ ?
उत्तर : केके का निधन, 31 मई 2022 को कलकत्ता में हार्ट अटैक से हुआ।
प्रश्न : के के (K K) का निधन कैसे हुआ ?
उत्तर : केके (K K) के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘के के (K K)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।