Facebook Ads देखकर अभिनेता बने हैं कार्तिक आर्यन। जानिए क्या है कार्तिक आर्यन के बॉलीवुड अभिनेता बनाने की पूरी कहानी…!

Kartik Aryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय

कार्तिक आर्यन की जीवनी [ कार्तिक आर्यन, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ | Kartik Aaryan Biography in Hindi [Kartik Aaryan, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, Marriage, Net worth]

 

कार्तिक आर्यन | Kartik Aaryan

भारतीय अभिनेता।


मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में जन्में कार्तिक आर्यन एक भारतीय अभिनेता और क मॉडल हैं। उनकी पहली ही फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण का ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया था। जबकि फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का ‘स्टारडस्ट पुरस्कार’ मिला है।

Advertisement

कार्तिक आर्यन बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे और उन्होंने, फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए नवी मुंबई के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया और मॉडलिंग करने लगे। उनका इंजीनियरिंग कॉलेज से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का यह सफर आसान नहीं था। क्योंकि इंजीनियरिंग के साथ-साथ वे एक्टिंग का भी कोर्स कर रहे थे। उनका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था और न हीं शुरुआती दिनों में उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई पहचानता था। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है।

कार्तिक, अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के लिए काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सीक्वल है और एक हॉरर मूवी है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी के साथ अन्य स्टार कास्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन के जीवन परिचय और उनके संघर्ष से लेकर अब तक करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से (Kartik Aryan biography in Hindi | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय) में।

Kartik Aryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय

Kartik Aryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय

कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

वास्तविक नाम : कार्तिक तिवारी

उपनाम :  कोकी, गुड्डू

जन्म  :   22 नवम्बर 1988 (33 वर्ष)

जन्म स्थान  :  ग्वालियर, मध्य प्रदेश (भारत)

पिता :  मनीष तिवारी

माता :  माला तिवारी

गृहनगर :  ग्वालियर, मध्य प्रदेश (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  • सेंट पॉल स्कूल, ग्वालियर

  • किड्स स्कूल, ग्वालियर

विश्वविद्यालय :  डीवाई पाटिल कॉलेज, नवी मुंबई

शैक्षणिक योग्यता :  B. Tech डिग्री

राशि :  वृश्चिक राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

जाति :  ब्राह्मण

पेशा (Profession) :  मॉडल, अभिनेता

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेता – प्यार का पंचनामा (2011)

वैवाहिक स्थिति :  अविवाहित

 

कार्तिक आर्यन का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Kartik Aaryan Early Life & Education

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम मनीष तिवारी और माता का नाम माला तिवारी है। वे दोनों पेशे से एक डॉक्टर हैं, और कार्तिक के पिता मनीष तिवारी एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं जबकि उनकी मां माला तिवारी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। करती की एक छोटी बहन दी है, जिनका नाम कृतिका तिवारी है और वह भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। कार्तिक आर्यन के घर में सभी डॉक्टर हैं, और उनके माता-पिता चाहते थे कि कार्तिक भी एक डॉक्टर बने। जबकि कार्तिक को बचपन से ही हीरो बनने का शौक था।

कार्तिक आर्यन | Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन | Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर से ही पूरी की। बचपन से ही उन्हें हीरो बनने का शौक था इसलिए वह मुंबई आ गए और नवी मुंबई के ‘डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने हीरो बनने के सपने को जीवित रखा और इस दौरान उन्होंने कई ऑडिशन भी दिए लेकिन सब में वे रिजेक्ट होते रहे। जिसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ कार्तिक ने ‘क्रेटिंग चरकट्टस इंस्टीट्यूट’ से एक्टिंग का कोर्स भी किया।

इस दौरान कार्तिक ने कई छोटे-मोटे विज्ञापन में भी काम शुरू कर दिया और साथ ही साथ मॉडलिंग भी करने लगे।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 182

मी०- 1.82

फीट – 6′ 0″

वजन

72 Kg

शारिरिक माप

छाती – 39 इंच

कमर – 30 इंच

Biceps – 12 इंच

आंखों का रंग 

काला

बालों का रंग

गहरा भूरा

 

कार्तिक आर्यन का करियर | Kartik Aaryan Career

शुरुआती दिनों में कार्तिक को काफी रिजेक्शनस का सामना करना पड़ा। कार्त्तिक जब इंजीनियरिंग पढ़ाई के थर्ड ईयर में थे, तब उन्होंने फेसबुक पर फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ का ऐड देखा। ऐड देखने के बाद कार्तिक फिल्म के ऑडिशन के लिए चले गए। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने लगभग 6 महीने तक ऑडिशन दिया, पर फिर भी वह रिजेक्ट हो गए। लेकिन कुछ दिनों बाद फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने कार्तिक को कॉल किया और कार्तिक को यह फिल्म मिल गई।

वर्ष 2011 को रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ कार्तिक आर्यन की पहली डेब्यु फिल्म थी। इस फिल्म में कार्तिक ने बिना रुके लगातार 5 मिनट तक अपना डायलॉग बोला था। आर्यन के साथ-साथ इस फिल्म के सभी स्टार कास्ट – दिव्येंदु शर्मा, रायो एस बकीरता और नुसरत भरुचा ने भी अपने-अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अपनी भूमिका के लिए आर्यन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड’ के लिए नामांकन मिला।

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन के माता-पिता ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने को कहा। जिसके बाद में उन्हें अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। फिल्म प्यार का पंचनामा रिलीज होने के दो साल बाद वर्ष 2013 में उनकी अगली फिल्म ‘आकाशवाणी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में भी उनके काम की बहुत सराहना कि गई।

जब सुभाष घई ने उनके काम को देखा तो वे उनसे प्रभावित हो गए और उन्होंने आर्यन को 2014 में अपनी आने वाली फिल्म ‘कांची : द अनब्रेकेबल’ में कास्ट किया। ‘आकाशवाणी’ के बाद आर्यन की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इन दोनों फिल्मों की असफलता के बाद कार्तिक आर्यन के एक्टिंग करियर पर सवाल उठने लगे।

इन सबके बीच वर्ष 2015 में, कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की अगली कॉमेडी सीक्वल फिल्म ‘प्यार का पंचनामा- 2’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरुचा और कुछ अन्य कलाकार मुख्य भुमिका में थे। इस फिल्म में, उन्होंने एक बार फिर से सात मिनट का एक डॉयलॉग बोला था। लगभग 2.2 करोड़ के बजट पर बनी ‘प्यार का पंचनामा-2’ ने 8.8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और एक सफल फिल्म मानी गई। इस फिल्म मे अपने प्रदर्शन के लिए आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का स्टारडस्ट पुरस्कार जीता।

इसके बाद वर्ष 2017 में, आर्यन ने फिल्म ‘गेस्ट इन लन्दन’ में परेश रावल और कृति खरबंदा के साथ अभिनय किया था। उनकी यह फिल्म की कॉमेडी फिल्म थी, जो बिन बुलाए मेहमानों से परेशान एक युवा जोड़े के बारे में थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। लेकिन इस फिल्म में उनके काम की सराहना की गई थी।

लेकिन वर्ष 2018 में, आर्यन को व्यापक सफलता तब मिली जब उनकी एक और कॉमेडी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ रिलीज हुई। लव रंजन द्वारा निर्मित आर्यन के साथ यह उनकी चौथी फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कार्तिक आर्यन की यह सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित हुई।

वर्ष 2021 में उनकी फिल्म ‘धमाका’ रिलीज हुई। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक न्यूज एंकर के किरदार में थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर 2021 को रिलीज कि गई। यह ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज, उनकी दूसरी फिल्म थी। इसके पहले वर्ष 2016 में फिल्म ‘सिलवट’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE 5 पर रिलीज की गई थी।

 

कार्तिक आर्यन की कुछ फिल्में | Kartik Aaryan’s films

प्यार का पचनामा (2011), आकाशवाणी (2013), कांची (2014), प्यार का पंचनामा – 2 (2015), गेस्ट इन लंदन (2017), सोनू के टीटू की स्वीटी (2018), सिलवट (2018), लुका छुपी (2019), पति पत्नी और वो (2019), लव आज कल – 2 (2020), धमाका (2021)

 

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में | Kartik Aaryan’s Upcoming Movies

कार्तिक आर्यन कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं,  जो आने वाले समय में रिलीज की जाएगी। उनकी आने वाली फिल्म में है :

  • भूल भुलैया 2 (20 May 2022)

कार्तिक आर्यन कि फिल्म ‘भूल भुलैया- 2’ रिलीज होने को तैयार है जो 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म भूल भुलैया की सीक्वल है और इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

  • किरिक पार्टी रिमेक (Dec. 2022 संभवतः)

कार्तिक आर्यन फिल्म ‘किरिक पार्टी रिमेक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ जैकलिन फर्नांडिस नजर आएंगी।

  • दोस्ताना 2

सूत्रों की माने तो, फिल्म ‘दोस्ताना’ कि सिक्वल ‘दोस्ताना 2’ में भी कार्तिक आर्यन बतौर अभिनेता नजर आएंगे।  इस फिल्म में उनके साथ जानवी कपूर भी नजर आने वाली हैं।

 

कार्तिक आर्यन का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Kartik Aaryan net worth, house, car collection in 2022

आवास (Residence)

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

$ 5.2 मिलियन 

(₹41 करोड़ भारतीय रुपये लगभग)

वेतन प्रति फिल्म

5 से 10 करोड़ भारतीय रुपये / फिल्म
प्रतिमाह आय (monthly income)

₹1.2 करोड़ 

वार्षिक आय (early income)

₹ 15 करोड़
(Source of Income)

फिल्म, टीवी एड और प्रमोशन

कार कलेक्शन

BMW 5 Series (₹ 70 Lakh)

Porsche Boxster (₹1 crore+)

Mini Cooper (₹1 crore+)

 

कार्तिक आर्यन की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और रणबीर कपूर
पसंदीदा खेल

फुटबॉल और क्रिकेट

पसंदीदा खिलाड़ी

विराट कोहली, रोहित शर्मा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
पसंदीदा रंग

सफेद, काला और नीला

पसंदीदा भोजन

छोले भठूरे, सिंधी करी और जीरा राईस
पसंदीदा जगह

मुंबई (भारत)

शौक (Hobbies)

एक्टिंग करना और घूमना

 

निजी जीवन (Personal Life)

कार्तिक आर्यन के परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटी बहन है, और वे सभी डॉक्टर के प्रोफेशन में है। जबकि कार्तिक आर्यन परिवार में इकलौते ऐसे सदस्य हैं, जिन्होंने बी.टेक किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे 31 वर्षीय अभिनेता कार्तिक आर्यन अब तक अविवाहित हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – मनीष तिवारी 

माता – माला तिवारी 

भाई-बहन (Siblings)

एक बहन – कृतिका तिवारी (किट्टू)

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित
गर्लफ्रेंड / अफेयर्स

फातिमा सना (अभिनेत्री)

नुसरत भरूच (अभिनेत्री)

डिंपल शर्मा (सुपरमॉडल)

अनन्या पांडे (अभिनेत्री)

सारा अली खान (अभिनेत्री)

 

कार्तिक आर्यन के अफेयर्स | Kartik Aryan Affairs

फिल्म इंडस्ट्री में आने के शुरुआती दिनों में कार्तिक आर्यन का नाम दंगल गर्ल फातिमा सना के साथ सामने आया। इसके बाद जब कार्तिक ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ किया तो इस फिल्म की हीरोइन नुसरत भरूचा के साथ भी इनके अफेयर्स की खबरें आई और नुसरत भरूच कई बार कार्तिक के साथ देखी गई।

सुपर मॉडल डिंपल शर्मा का नाम भी कार्तिक के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है। इसके बाद कार्तिक और अनन्या के अफेयर की भी खबरें छाई रही। इसके बाद यह खबर आई थी कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है। अनन्या के बाद कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ा था। एक शो के दौरान सारा ने बताया कि कार्तिक उनके क्रश हैं। इसके बाद उनके अफेयर की चर्चा होने लगी।

सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन |Kartik Aryan with Sara Ali Khan

सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन |Kartik Aryan with Sara Ali Khan

 

कार्तिक आर्यन से जुड़े विवाद | Kartik Aaryan’s Controversies

खबर यह है कि, करण जौहर कि प्रोडक्शन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ में बनने वाली फिल्म ‘दोस्ताना 2’ कि शूटिंग के दौरान करण जोहर ने कार्तिक आर्यन को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से बाहर निकाल दिया था। इसके अलावा, कार्तिक आर्यन अपने अफेयर्स की वजह से भी हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं।

 

कार्तिक आर्यन को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

2011 : फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण का ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया था।

2015 : फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का ‘स्टारडस्ट पुरस्कार’ मिला।

2018 : वोग ब्यूटी पुरस्कार ‘हार्टथ्रॉब ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीता।

2018 : पेटा इंडिया द्वारा ‘हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रिटी’ का पुरस्कार मिला। 

2019 : फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए ‘निकलोडियन किड्स चॉइस पुरस्कार’ जीता। 

2019 :  सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का ‘ज़ी सिने’ पुरस्कार जीता।

 

कार्तिक आर्यन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Kartik Aaryan

  • कार्तिक आर्यन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था।
  • उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है और वे सभी डॉक्टर के प्रोफेशन में हैं।
  • कार्तिक आर्यन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और इसलिए वह बीटेक करने के लिए मुंबई आ गए।
  • उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’ का ऐड फेसबुक पर देखा था इसके बाद वे फिल्म का ऑडिशन देने के लिए गए थे।
  • फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ करने के लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया था। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अपनी मां के कहने पर उन्होंने बी.टेक की पढ़ाई पूरी की।
  • कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर कार्तिक आर्यन कर लिया।
  • कार्तिक आर्यन जब मुंबई आए थे तो उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं था जिसके कारण उन्हें 12 लोगों के साथ रूम शेयर करना पड़ा।
  • फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में कार्तिक आर्यन के 5 मिनट 29 सेकंड के एक डायलॉग के लिए वे काफी मशहूर हुए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस फिल्म का डॉयलॉग याद करने में उन्हें 5 दिन का समय लग गया था। जिसके बाद उन्होंने यह डॉयलॉग केवल दो टेक में ही बोल दिया था।

 

कार्तिक आर्यन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : कार्तिक आर्यन कौन है ?

उत्तर : कार्तिक आर्यन एक भारतीय अभिनेता और एक मॉडल हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई एडवर्टाइज में काम किया है। उनकी पहली ही फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण का ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया था। जबकि फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का ‘स्टारडस्ट पुरस्कार’ मिला है।

 

प्रश्न : कार्तिक आर्यन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1988 में  मध्यप्रदेश के ग्वालियर (भारत) में हुआ था।

 

प्रश्न : कार्तिक आर्यन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में कार्तिक आर्यन उम्र 33 वर्ष (2022 में) के हैं।

 

प्रश्न : कार्तिक आर्यन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन, भारत के मध्य प्रदेश राज्य से हैं।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ लगभग ₹41 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *