मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय | Manoj Muntashir Biography in Hindi
मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय | Manoj Muntashir Biography in Hindi
मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय (मनोज मुंतशिर विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Manoj Muntashir Biography in Hindi [ Manoj Muntashir, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Dialogue writer, Lyrics, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]
मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir
Indian Lyricist & Dialogue writer
Manoj Muntashir Biography in Hindi : दोस्तों ! मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) भारत के जाने-माने पटकथा लेखक, गीतकार और एक शायर हैं। इन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे हैं। इनकी प्रतिभा और रचनात्मकता के चलते आज इनका नाम भारत के श्रेष्ठ गीतकारों में आता है। ऑल इंडिया रेडियो से अपना करियर शुरू करने वाले मनोज मुंतशिर ने ही प्रसिद्ध भारतीय फिल्म ‘बाहुबली’ के डायलॉग लिखे हैं। इसके अलावा, वर्ष 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘केसरी’ में मनोज द्वारा लिखा गया गाना ‘तेरी मिट्टी…’ सुपरहिट रहा। वर्ष 2021 में इनका लिखा हुआ गाना “लूट गए” बहुत पॉपुलर हुआ था।

मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय | Manoj Muntashir Biography in Hindi
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवादों को लेकर मनोज मुंतशिर की कड़ी आलोचना हो रही है। इस फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने ही लिखे हैं। इस फिल्म के संवाद को लेकर आलोचना इस कदर बढ़ी की फिल्म के कुछ संवाद तक बदलने पड़े। ये सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और इन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही है। इसी कारण मनोज मुंतशिर एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। तो आइए जानते हैं, भारतीय गीतकार और पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय | Manoj Muntashir Biography in Hindi
जानिए – भारतीय सिंगर नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय | Neha Kakkar biography in hindi
Table of Contents
मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय : एक नजर में।
वास्तविक नाम (Real Name) | मनोज शुक्ला (Manoj Shukla) |
नाम (Real Name) | मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) |
जन्म (Birth) | 27 फरवरी 1976 |
उम्र (Age) | 47 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश (भारत) |
गृह नगर (Home town) | अमेठी, उत्तर प्रदेश (भारत) |
वर्तमान पता (Current City) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | एचएएल स्कूल, कोरवा, अमेठी |
विश्वविद्यालय (University) | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, UP |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | ब्राह्मण |
राशि (Zodiac) | मीन राशि |
पेशा (Profession) | पटकथा लेखक शायर और गीतकार |
पत्नी (wife) | नीलम शुक्ला |
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय गीतकार, पटकथा लेखक और शायर होने के नाते |
वेबसाइट (Website) | ___ |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹15-20 करोड़ – विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार |
मनोज मुंतशिर का प्रारंभिक जीवन | Manoj Muntashir Early Life
Manoj Muntashir Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! मनोज मुंतशिर का जन्म 27 फरवरी 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव में हुआ था। मनोज एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनके परिवार के लोग इन्हें प्यार से मनु कह कर बुलाते हैं।
मनोज मुंतशिर के पिता एसपी शुक्ला एक सामान्य किसान थे, जबकि इनकी मां प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। मनोज के पिता किसानी के साथ-साथ पुरोहित का काम भी करते थे और साल में 6 महीने खेती और 6 महीने पूजा पाठ कराते थे। मनोज जब 9 साल के थे, तब वर्ष 1985 में इनके पिता ने नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद इनकी माँ ने घर के खर्चों चलाने के लिए एक स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ाना शुरू किया।

Manoj Muntashir with his mother
मनोज को स्कूल के दिनों से ही लिखने का शौक था। एक इंटरव्यू के दौरान ये बताते हैं कि, “मैं सातवीं-आठवीं कक्षा में था जब मैंने ‘दीवान-ए-ग़ालिब’ किताब पढ़नी शुरू की थी। किताब उर्दू में थी और उर्दू मुझे तब आती नहीं थी। उसके बाद मैंने उर्दू सीखना शुरू किया।”
जानिए – ऑस्कर विजेता भारतीय गीतकार एमएम कीरवानी का जीवन परिचय | M.M. Keeravani biography in hindi
मनोज मुंतशिर कि शिक्षा | Manoj Muntashir Education
Manoj Muntashir Education : मनोज मुंतशिर ने वर्ष 1994 में अपनी स्कूली शिक्षा अमेठी में ही एक स्थानीय स्कूल एचएएल स्कूल, कोरवा से पुरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, मनोज मुंतशिर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वर्ष 1999 में वहाँ से विज्ञान विषय में अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की।
मनोज को बचपन से ही पढ़ने, लिखने का शौक था और इन्हें नयी नयी कविताओं की रचना करना भी बहुत पसंद था। जिसके चलते मनोज ने उर्दू भाषा भी सीखी। मनोज अपने दोस्तों को गांव में होने वाले मुशायरा में ले जाते थे और वह खुद की लिखी कविताओं का प्रदर्शन करते थे।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जीवन परिचय | Katrina Kaif biography in hindi
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई (Height) | से० मी०- 168
मी०- 1.68 फीट – 5′ 6″ |
वजन (Weight) | 76 Kg (लगभग) |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
मनोज मुंतशिर का निजी जीवन, अफेयर | Manoj Muntashir Personal Life, Affairs
Manoj Muntashir marriage, wife : दोस्तों ! मनोज मुंतशिर की पत्नी का नाम नीलम शुक्ला है। मनोज की पत्नी नीलम शुक्ला पेशे से एक लेखिका हैं, और इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम आरू शुक्ला है।

Manoj Muntashir with his wife Neelam Shukla
मनोज एक इंटरव्यू के दौरान अपना एक किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि, “लेखन की वजह से एक बार उनका रिश्ता तक टूट चुका है। 13 मई 1997 को उनकी शादी तय थी। जब लड़की वालों ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा तो मनोज ने गीतकार बनने की बात कही। इसके बाद वह रिश्ता टूट गया था।”
जानिए – भारतीय अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – एसपी शुक्ला
मां – जानकारी नहीं |
पत्नी (Wife) | नीलम शुक्ला |
बच्चे (Children’s) | एक बेटा – आरू शुक्ला |
मनोज मुंतशिर के करियर कि शुरुआत | Manoj Muntashir Starting Career

मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir
Manoj Muntashir Starting Career : वर्ष 1997 में मनोज मुंतशिर ने इलाहाबाद में ऑल इंडिया रेडियो से एक लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया। यहां वेतन के रूप में इन्हें मात्र ₹135 ही मिला करते थे। ऑल इंडिया रेडियो में कुछ दिनों काम करने के बाद, मनोज ने मुंबई जाने के बारे में सोचा। बचाने के लिए इन्होंने अपने पिता से ₹300 मांगे। लेकिन इनके पिता ने इन्हें ₹700 देते हुए कहा कि, “इसमें लौटने का भी किराया है।” इनके पिता को यह लगता था कि, मनोज जल्द ही वापस लौट आएंगे।
मुंबई पहुंचने के बाद मनोज मुंतशिर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पिता के दिए हुए सारे पैसे खत्म हो चुके थे और यहां तक कि इनके पास खाने तक पैसे भी नहीं थे। एक इंटरव्यू में मनोज अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, “मुंबई में कई रातें फुटपाथ पर बिताई। बिस्कुट खाकर दिन काटे। मुफलिसी ऐसी थी कि भिखारियों ने खाना खिलाया।”
जानिए – भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in hindi
मनोज मुंतशिर के करियर का टर्निंग प्वाइंट | Manoj Muntashir Career Turning Point
Manoj Muntashir Career turning point : संघर्ष के दिनों में एक दिन मनोज मुंतशिर मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा से मिलने गए। अनूप जलोटा से मिलने के बाद मनोज ने उनसे काम के बारे में कहा। इसके बाद अनूप जलोटा ने मनोज से उनकी खासियत के बारे में पूछा, तो इन्होंने भजन लिखने की बात कह दी। जिसके बाद अनूप जलोटा ने मनोज को भजन लिखने को कहा।
मनोज ने इससे पहले कभी भजन नहीं लिखा था, फिर भी मनोज ने कुछ भजन लिखे। जिसके बदले अनूप जलोटा ने इन्हें ₹3000 का चेक दिया। जो मुंबई में मनोज की पहली कमाई थी। यहीं से मनोज का कार्य धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया।
मनोज मुंतशिर के सफल करियर की शुरुआत |
Manoj Muntashir Biography in Hindi : अपने करियर के उतार-चढ़ाव के दौरान, मनोज मुंतशिर को वर्ष 2005 में “कौन बनेगा करोड़पति” की स्क्रिप्ट लिखने को कहा गया। मनोज ने अमेरिका के एक प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘”हूं वांट्स टू बी अ मिलिनेयर ?” देखा। फिर क्या था, मनोज ने इस शो पर आधारित भारतीय संस्करण ‘”कौन बनेगा करोड़पति” की पटकथा तैयार कर दी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से इस पटकथा पर चर्चा की। अमिताभ बच्चन को भी यह पसंद आया और इन्होंने इस शो के लिए हां कर दी। इसके बाद, इस शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया। कुछ ही समय में यह भारत का पसंदीदा शो बन गया। इसके बाद, मनोज मुंतशिर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोज मुंतशिर कई अन्य रियलिटी टेलिविजन शो जैसे “इंडियाज गॉट टैलेंट”, “झलक दिखला जा” और “इंडियन आईडल जूनियर” के लिए भी पटकथाएं लिख चुके हैं। ये रियलिटी शो “इंडियाज गॉट टैलेंट” में जज की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।
जानिए – हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi
गाने जिनसे मिली प्रसिद्धि | Manoj Muntashir Famous by songs
Manoj Muntashir Biography in Hindi : मनोज मुंतशिर ने वर्ष 2005 में आई फिल्म “U, Bomsi n Me” के गाने लिख बतौर गीतकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने चार गाने लिखे थे। हालांकि, वर्ष 2004 में इन्हें फिल्म ‘रंग रसिया’ के गाने लिखने का मौका मिला, लेकिन किन्हीं कारण यह फिल्म दस साल बाद वर्ष 2014 में रिलीज हुई।
वर्ष 2014 में इन्होंने श्रेया घोषाल के पहले गज़ल एल्बम ‘हमनशीं’ के कुछ गाने लिखे थे, जो चार्टबस्टर बन गए थे।
मनोज मुंतशिर को असली पहचान वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म “एक विलन” के गाने “तेरी गलियाँ…” से मिली। इस समय यह गाना लोगों की जुबान पर था। इसके बाद, वर्ष 2019 में, रिलीज हुई अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म “केसरी” में इनका गाना “तेरी मिट्टी में मिल जाँवा” हिट रहा। जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा मनोज ने फिल्म “हाफ गर्लफ्रेड” का गाना “फिर भी तुमको चाहूंगा”, फिल्म कबीर सिंह का गाना “कैसे हुआ” जैसे कई गीत लिखे हैं।
जानिए – भारत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का जीवन परिचय | Kapil Sharma biography in hindi
एक लेखक के रूप में | Manoj Muntashir as a Film Writer
Manoj Muntashir Biography in Hindi : मनोज मुंतशिर ने बहुप्रसिद्ध फिल्म “बाहुबली : द बिगनिंग” के द्वारा एक पटकथा लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में इन्होंने हिंदी संस्करण के लिये फिल्म के डायलॉग लिखे। वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म “बाहुबली : द बिगिनिंग” ने दुनिया भर में धूम मचा दी। वर्ष 2021 में द्वारा लिखा गया एल्बम ‘लूट गए’ बहुत पॉपुलर हुआ था।
इसके अलावा, इन्होंने “बाहुबलि: द कन्क्लूजन”, “साई रा नरसिम्हा रेड्डी”, मार्वल के “ब्लैक पैंथर” के हिंदी वर्जन का डायलॉग भी लिखा है। वर्ष 2018 में वाणी प्रकाशन के द्वारा इन्होंने अपनी पहली पुस्तक “मेरी फितरत है मस्ताना” प्रकाशित किया था।
जानिए – भारत के मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का जीवन परिचय | Bhupendra Singh biography in hindi
मनोज मुंतशिर के लिखे गीत | Famous Songs Written by Manoj Muntashir
Manoj Muntashir Biography in Hindi : दोस्तों ! मनोज मुंतशिर ने फिल्म इंडस्ट्री के कई गानों में अपने शब्दों के मोती को पिरोया है। जिनमें से इनके द्वारा लिखे गए कुछ लोकप्रिय कि इस प्रकार हैं…
वर्ष | फिल्म | गाना |
2014 | एक विलेन | तेरी गलियां |
2016 | दो लफ्जों की कहानी | कुछ तो है |
2016 | रुस्तम | तेरे संग यारा |
2016 | एम एस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी | कौन तुझे युँ प्यार करेगा… |
2017 | बादशाहो | तेरे रश्के कमर |
2017 | हाफ गर्लफ्रेंड | फिर भी तुमको चाहूंगा |
2018 | बत्ती गुल मीटर चालु | दिल चाहता है; देखते देखते |
2018 | जीनियस | दिल मेरी ना सुने |
2019 | कबीर सिंह | कैसे हुआ |
2019 | केसरी | तेरी मिट्टी |
2021 | एल्बम | लूट गए… |
फिल्म आदि पुरुष के डायलॉग को लेकर विवादों से घिरे मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir Career
Manoj Muntashir Biography in Hindi : दोस्तों ! साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और अन्य सितारों से सजी फिल्म “आदिपुरुष” के डायलॉग को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर एक बार फिर से आलोचनाओं से घिर गए हैं। जिसके कारण यह एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्म के डायलॉग के लिए मनोज मुंतशिर और फिल्म की कड़ी आलोचना की गई है। आलोचना इतनी बढ़ गई कि फिल्म के कुछ डायलॉग्स को बदलना पड़ा।
इसके कारण ये सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं और इन्हें धमकियां तक मिलने लगी है। हालांकि, धमकियां मिलने के बाद मनोज मुंतशिर को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
गौरतलब है कि, फिल्म बीते माह 16 जून 2023 को रिलीज कि गई थी। जिसके बाद यह फिल्म अपने डायलॉग को लेकर विवादों में घिर गई। हालांकि, फिल्म के डायलॉग पर आपत्तियों के बाद इन्हें अब बदल दिया गया है। फिल्म रिलीज के पहले भी फिल्म के स्टार कास्ट के कॉस्ट्यूम को लेकर आलोचना की गई थी।
कई आरोप लगे हैं मनोज मुंतशिर पर | Manoj Muntashir Career
Manoj Muntashir Biography in Hindi : इससे पहले भी मनोज मुंतशिर पर कई आरोप लग चुके हैं और मनोज अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में फंसते हैं। इन पर प्लेजियरिज्म यानी साहित्य की चोरी के भी आरोप लगते रहे हैं। इसके बारे में बात करते हुए मनोज मुंतशिर कहते हैं कि, “मेरी कोई भी रचना 100 फ़ीसदी मौलिक नहीं है। तेरी गलियां… गाने का एक पैरा मोमिन की लिखी कुछ लाइनों से प्रेरित था। इसी तरह ‘तेरे संग यारा…’ फिराक गोरखपुरी की कुछ पंक्तियों से प्रेरित है।”
मनोज पर अपने बयानों से नफरत फैलाने का भी आरोप है। उन्होंने बयानों में कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला है।
जानिए – भारत के मशहूर सिंगर और उद्यमी अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi
नाम में वजन बढ़ाने के लिए बदला नाम |
Manoj Muntashir Biography in Hindi : दोस्तों ! बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि मनोज मुंतशिर का असली नाम मनोज शुक्ला है। अपने नाम में वजन बढ़ाने के लिए मनोज ने अपने सरनेम में “मुंतशिर” जोड़ लिया था। जब इन्होंने अपने घर पर इस नाम से नेमप्लेट लगवाई तो, इनके पिता इनसे बेहद नाराज हुए। तब इन्होंने अपने पिता को समझाते हुए कहा कि, “मैनें केवल सरनेम जोड़ा है… धर्म नहीं बदला।”
जानिए – भारतीय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor biography in hindi
मनोज मुंतशिर से जुड़े विवाद। Manoj Muntashir Controversies
Manoj Muntashir Biography in Hindi : दोस्तों मनोज मुंतशिर का विवादों से पुराना नाता रहा है और वे अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों से चर्चा में बने रहते हैं।
- जून 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदि पुरुष के डायलॉग लिखने पर मनोज मुंतशिर की कड़ी आलोचना की गई। इसके बाद से ये विवादों से घिर गए।
- वर्ष 2020 में फिल्म केसरी के गीत “तेरी मिट्टी” को फिल्म गली ब्वॉय के “अपना टाइम आएगा…” के साथ फिल्म फेयर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए नामांकित किया गया। अवार्ड नहीं मिलने पर मनोज इतने आहत हुए कि, इन्होंने अवॉर्ड शो का बहिष्कार कर दिया।
- भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चाणक्य के हवाले से टिप्पणी करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा था कि, “विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है।” जिसके बाद से मनोज विवादों से घिर गए थे।
- मनोज मुंतशिर ने उज्जैन में मुगलों को लुटेरा कह दिया था। मुंतशिर ने कहा कि, “मुगल काल में “अल्लाह-हू-अकबर” कह कर तबाही मचाई गई।”
- इतना ही नहीं मनोज मुंतशिर ने ताजमहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “देश में उस समय जब भूखमरी थी, तब शहंशाह ने 9 करोड़ रुपए खर्च कर इसे बनवाया था। इन रुपयों से भुखमरी मिट सकती थी।”
- इन सबके अलावा मनोज ने भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह को आतंकी और रियासत के संस्थापक दोस्त मोहम्मद खां को लुटेरा कहा था।
जानिए – भारत के मशहूर गायक बप्पी लाहिरी का जीवन परिचय, मृत्यु | Bappi Lahiri biography in hindi
मनोज मुंतशिर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Manoj Muntashir Awards & Rewards
2020 – जी सिने अवार्ड से सम्मानित।
2019 – फिल्म ‘कबीर सिंह’ के एल्बम के लिए श्रोताओं की पसंद का पुरस्कार।
2019 – फ़िल्म ‘केसरी’ के लिए क्रिटिक्स अवार्ड ऑफ़ द ईयर के IIFA अवार्ड्स से सम्मानित।
2016 – उत्तर प्रदेश के यश भारती सम्मान से सम्मानित।
2016 – फिल्म ‘रुस्तम’ के गीत ‘तेरे संग यारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत हंगामा सर्फर्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित।
2015 – फिल्म ‘एक विलेन’ के गीत “तेरी गलियां” के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का अरब इंडो बॉलीवुड अवार्ड।
2015 – फिल्म ‘बादशाहो’ (2015) के गाने ‘तेरे रश्के क़मर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का “द इंडियन आइकन फिल्म अवार्ड्स” से सम्मानित।
मनोज मुंतशिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Manoj Muntashir
- क्या कपिल मनोज मुंतशिर पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या कपिल मनोज मुंतशिर पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
- मनोज मुंतशिर का जन्म उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गोरीगंज में हुआ था।
- मनोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
- मनोज के पिता एक सामान्य किसान और पुरोहित है, जबकि इनकी मां एक स्कूल टीचर रही हैं।
- मनोज के पिता 6 महीने खेती और 6 महीने पूजा पाठ कराते थे।
- मनोज एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
- मनोज ने नाम में वजन बढ़ाने के लिए अपना सरनेम में “मुंतशिर” जोड़ लिया था। इनका असली नाम मनोज शुक्ला है।
- मनोज की पत्नी का नाम नीलम शुक्ला है, जो एक लेखिका हैं।
- मनोज मुंतशिर और नीलम शुक्ला का एक बेटा, आरू शुक्ला है।

Manoj Muntashir with his son
- मनोज मुंतशिर ने अपना करियर ₹135 प्रतिमाह के वेतन पर ऑल इंडिया रेडियो, इलाहाबाद से शुरू किया था।
- मनोज खुद को सलीम जावेद से प्रभावित बताते हैं।
- वर्ष 2005 में मनोज मुंतशिर ने एक रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” की पटकथा लिखी थी।
मनोज मुंतशिर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर कौन है ?
उत्तर : मनोज मुंतशिर एक भारतीय पटकथा लेखक शायर और गीतकार हैं। वर्ष 2014 में आई फिल्म एक विलन के गीत तेरी गलियों से मनोज मुंतशिर को पहचान मिली। मनोज को सुपरहिट फिल्म ‘केसरी’ और ‘बाहुबली’ के संवाद के लिए भी जाना जाता है।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : मनोज मुंतशिर का जन्म 27 फरवरी 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव में हुआ था।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 47 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : मनोज मुंतशिर किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर किस राज्य से हैं ?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : मनोज मुंतशिर के पिता, एसपी शुक्ला एक सामान्य किसान थे और इनकी माँ एक शिक्षिका रही हैं।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : कोई नहीं। मनोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : मनोज मुंतशिर की पत्नी का नाम, नीलम शुक्ला है।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटा – आरू शुक्ला।
प्रश्न : मनोज मुंतशिर की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, कपिल शर्मा की कुल संपत्ति ₹282 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :