Ranbir Kapoor Biography in Hindi | रणबीर कपूर का जीवन परिचय

Ranbir Kapoor Biography in Hindi | रणबीर कपूर का जीवन परिचय (रणबीर कपूर, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Ranbir Kapoor Biography in Hindi [Ranbir Kapoor, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth]

 

रणबीर कपूर | Ranbir Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता।


रणबीर कपूर भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता हैं। उनके प्रशंसक उन्हें चॉकलेटी बॉय के नाम से जानते हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जाने जाते हैं। रणबीर कपूर बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तो आज के इस लेख में हम बात करेंगे, रणबीर कपूर के जीवन परिचय, उनके फिल्मी करियर और आलिया भट्ट से उनकी शादी तक की पूरी कहानी के बारे में…।

 

एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया | Ranveer and Alia got married

दोस्तों, आजकल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Advertisement
काफी चर्चा में है। वे दोनों गुरुवार को यानी कि 14 अप्रैल 2022 को शादी के परिणय सूत्र में बंध गए हैं।  उनकी शादी मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई। आपको बता दें कि ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में आलिया भट्ट 5वें फ्लोर पर जबकि रणबीर कपूर 7वें फ्लोर पर रहते हैं। इससे पहले इन कपल ने हल्दी, चूड़ी शिरोमणि और कुल देवता की पूजा करके सारी रस्में निभाई।

उनकी शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केवल कुछ सेलिब्रिटी ही मौजूद थे, जिसमें उनके परिवारों से कुल 40 से 50 लोग शादी में शामिल हुए थे। उनकी शादी होने के बाद सोशल मीडिया पर “#mr & mrs kapoor” ट्रेंड कर रहा है। शादी होने के बाद पहली बार यह नवविवाहित जोड़ा मीडिया से मुखातिब हुआ। इस दौरान रणबीर ने आलिया को गोद में उठा लिया। यह कपल्स जल्दी हीं सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचेगें।

रणबीर और आलिया शादी के बाद मीडिया से मिलते हुए।

रणबीर और आलिया शादी के बाद मीडिया से मिलते हुए।

सूत्रों की मानें तो रणबीर-आलिया शादी अगले महीने ओटीटी प्लेटफार्म पर स्क्रीन की जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने अपनी शादी के राईट्स एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को 90 से 110 करोड़ रुपए में बेचे हैं। शादी में वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 250 से भी ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए गए थे।

शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के लिए अलग से स्पेशल मेनू तैयार किया गया था। उनका परिवार 16 अप्रैल 2022 को एक बड़ा रिसेप्शन का आयोजन करेगा। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मी सितारों के आने की संभावना है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रणबीर-आलिया को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की बधाई दी। अमूल कंपनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक फोटो शेयर कर इन कपल्स को शादी की बधाई दी।

स्रौत- अमूल वेबसाइट | source - Amul website

स्रौत- अमूल वेबसाइट | source – Amul website

इन्हें भी पढ़ें :

 

रणबीर कपूर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

उपनाम : डब्बू, गंगलू

जन्म  :   28 सितंबर 1982 (39 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता :  ऋषि कपूर

माता :  नीतू सिंह

गृहनगर :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई

विश्वविद्यालय :  एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

शैक्षणिक योग्यता :  ज्ञात नही

राशि :  तुला राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  निर्माता और व्यवसायी

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेता – सावंरिया (2007)

पत्नी  :  आलिया भट्ट  (विवाह- 14 अप्रैल 2022)

 

रणबीर कपूर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Ranbir Kapoor Early Life & Education

रणबीर कपूर का जन्म 6 सितंबर 1982 को महाराष्ट्र के मुंबई में ऋषि कपूर और नीतू सिंह के घर में हुआ। उनका परिवार बॉलीवुड जगत से ताल्लुक रखता है। उनके पिता ऋषि कपूर एक जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता थे जबकि उनकी मां नीतू सिंह भी बॉलीवुड की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। रणबीर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के पोते हैं। रणबीर कपूर का नाम उनके दादा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। क्योंकि राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।

रणबीर कपूर का जीवन परिचय | Ranbir Kapoor Biography in Hindi

रणबीर कपूर का जीवन परिचय | Ranbir Kapoor Biography in Hindi

शुरुआत से ही रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। और जैसे-जैसे रणबीर बड़े होते गए उनके और उनके पिता के रिश्तो में दूरियां बढ़ती चली गई। हालांकि पिछले साल ही उनके पिता ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

दसवीं पास करने के बाद हीं, रणवीर कपूर ने अपने पिता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में एक सह-निर्देशक के रूप में काम किया था। जिसके बाद रणबीर और उनके पिता के बीच रिश्तों में कुछ सुधार आया था।

मुंबई के स्कॉटिश स्कूल से दसवीं पास करने के बाद रणबीर ने उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के ‘एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स’ में दाखिला लिया। यहां से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित ‘विजुअल आर्ट स्कूल’ में दाखिला लिया, और वहां उन्होंने फिल्म निर्माण का कोर्स किया।

न्यूयॉर्क से अपना पढ़ाई खत्म करने के बाद जब वे भारत लौटे तो उन्होंने सह-निर्देशक के रूप में एक हिट फिल्म ‘ब्लैक’ में काम किया। इस दौरान उन्हें कई घंटों तक काम करना पड़ता था। 

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 183

मी०- 1.83

फीट – 6′ 0″

वजन

76 Kg

शारिरिक माप

छाती – 42 इंच

कमर – 32 इंच

Biceps – 15 इंच

आंखों का रंग 

गहरा भूरा

बालों का रंग

काला

 

रणबीर कपूर का फिल्मी करियर | Ranbir Kapoor’s Bollywood Career

रणबीर कपूर ने वर्ष 2007 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ से अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म कुछ खास नहीं चली, लेकिन इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से वे लोगों की नजरों में आए, और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला था।

इसके बाद वर्ष 2008 में उनकी अगली फिल्म ‘बचना-ए-हसीनों’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण की नजर आई थी। इस फिल्म के द्वारा वे सुनहरे पर्दे पर अपनी एक रोमांटिक छवि बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म ‘लक बाय चांस’ और ‘वेक अप सिड’ रिलीज हुई। फिल्म ‘वेक अप सिड’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में भी नामांकित किया गया था। उस समय तक वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे।

रणबीर कपूर | Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर | Ranbir Kapoor

वर्ष 2009 में उनकी अगली फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ रिलीज हुई, जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई थी। उनकी यह फिल्म भारतीय युवाओं को काफी पसंद आई, और इस फिल्म के लिए उन्हें एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में नामांकित किया गया था। उस समय तक वे बॉलीवुड जगत में अपनी एक खास पहचान बना चुके थे।

 

रणबीर कपूर की कुछ फिल्में | Ranbir Kapoor’s films

सांवरिया 2007, बचना-ए-हसीनो (2008), वेक अप सिड (2008), लक बाय चांस (2008), अजब प्रेम की गजब कहानी (2009), रॉकेट सिंह (2009), राजनीति (2010), अंजाना अंजानी (2010), चिल्लर पार्टी (2011), रॉकस्टार (2011), बर्फी (2012), बेशर्म (2013), यह जवानी है दीवानी (2013), रॉय (2015), बॉम्बे वेलवेट (2015), तमाशा (2015), ए दिल है मुश्किल (2016), जग्गा जासूस (2017), संजू (2018)

 

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में | Ranbir Kapoor’s Upcoming Movies

रणबीर कपूर की आने वाली अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है, जिसमें उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा वे फिल्म शमशेर में भी नजर आएंगे।

  • ब्रह्मास्त्र (2022)
  • शमशेर (2022 अनुमानित)

 

रणबीर कपूर का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Ranbir Kapoor net worth, house, car collection in 2022

आवास (Residence)

पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

30 करोड़ (भारतीय रुपए)

वेतन प्रति फिल्म

20 – 25 करोड़ रुपये (भारतीय रुपए)
बाइक संग्रह (Bike Collection)

हार्ले डेविडसन

कार संग्रह

(Car Collection)

ऑडी ए 8

ऑडी आर 8

रेंज रोवर स्पोर्ट

मर्सिडीज-बेंज जी 63

 

निजी जीवन (Personal Life)

रणबीर कपूर, हाल में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी को लेकर रणबीर बहुत ही उत्साहित थे। इसके पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, और आलिया भट्ट उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रही थी।

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर

आपको बता दें कि, आलिया भट्ट के साथ अफेयर के पहले रणबीर कपूर भारतीय फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी को भी डेट कर चुके हैं। उसके बाद वर्ष 2007 से 2009 तक रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया था। इस दौरान वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते खत्म होने के बाद रणबीर कपूर का अफेयर कैटरीना कैफ के साथ भी रहा था। इस दौरान वर्ष 2012 से 2016 तक रणबीर और कैटरीना ने लगभग 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था।

हालांकि रणबीर कपूर की मानें तो, उनकी पहली गर्लफ्रेंड सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की थी, जो रणबीर की क्लासमेट थी। इसके बाद जब रणवीर बड़े हुए तो अपने किशोरावस्था में उन्हें इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक से प्यार हो गया था।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – ऋषि कपूर 

माता – नीतू सिंह

भाई-बहन (Siblings)

एक बहन – रिद्धिमा कपूर साहनी

पत्नी (wife)

आलिया भट्ट (शादी- 14अप्रेल 2022)
गर्लफ्रेंड (girlfriends)

नंदिता महतानी (फैशन डिजाइनर)

दीपिका पादुकोण (2007-2009)

कैटरीना कैफ (2012-2016)

आलिया भट्ट

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

रणबीर कपूर की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

राज कपूर, गुरु दत्त, अल पचीनो, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, क्रिस्टोफर नोलन
पसंदीदा अभिनेत्री

नताली पोर्टमैन, माधुरी दीक्षित, काजोल

पसंदीदा फिल्म

बॉलीवुड : श्री 420, मिस्टर इंडिया, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी

हॉलीवुड : A Wonderful Life, The Lord of the Rings Trilogy, Lost in Translation, Eternal Sunshine of the Spotless Mind

पसंदीदा निर्देशक

महबूब खान, बिमल रॉय, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, अयान मुखर्जी

पसंदीदा पुस्तकें

Heavier Than Heaven by Charles R. Cross

पसंदीदा खेल

फुटबॉल

पसंदीदा रंग

लाल, सफ़ेद और काला

पसंदीदा भोजन

जंगली मटन, पाया, चिकन करी, मिष्टी दोई, ग़ुलाब जामुन
पसंदीदा रेस्तरां

गजली, लिंग पैवेलियन (Ling’s Pavilion) मुंबई

शौक (Hobbies)

फुटबॉल खेलना, यात्रा करना और फिल्में देखना

 

रणबीर कपूर से जुड़े विवाद | Ranbir Kapoor’s Controversies

एक बार एक पब पार्टी में, रणबीर की मुलाकात सलमान खान से हुई थी। जहां उन दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रणबीर ने सलमान खान को कुछ अपशब्द कहे थे, जिससे सलमान खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने रणबीर कपूर को एक थप्पड़ जड़ दिया था।

 

रणबीर कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ranbir Kapoor

  • क्या रणबीर कपूर धूम्रपान करते हैं ? – हाँ
  • क्या रणबीर कपूर शराब पीते हैं ? – हाँ
  • रणबीर कपूर का नाम उनके दादा राज कपूर के नाम पर रखा गया है, क्योंकि उनके दादा राज कपूर का असली नाम – रणबीर राज कपूर था।
  • रणबीर कपूर के अनुसार उनकी पहली गर्लफ्रेंड, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की थी जो रणबीर के साथ ही पढ़ती थी।  
  • किशोरावस्था में रणबीर कपूर को पहला प्रेम, इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक से हुआ था। 
  • रणवीर अपने पिता ऋषि कपूर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और वह उनकी हर एक फिल्म देखते हैं। लेकिन अपनी मां नीतू सिंह के साथ उन्हें ऑनस्क्रीन देखते हुए शर्माते हैं।
  • फिल्मों में काम करने से पहले, रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया था।
  • जब रणबीर कॉलेज में थे, तब वह हर हफ्ते अपनी मां से 15 सो रुपए अपनी पॉकेट मनी लिया करते थे।
  • वेसोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं है लेकिन वह इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं।
  • वह एक प्रोडक्शन कंपनी (Picture Shuru Production) के सह-संस्थापक भी हैं।
  • खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए रणबीर कपूर फुटबॉल खेलते और देखते भी हैं।
  • वे भारतीय सुपर लीग में एक फुटबॉल टीम ‘मुंबई सिटी एफसी’ के सह-मालिक भी हैं। 
  • वह मशहूर फुटबॉलर ‘लियोनेल मैसी’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
  • शम्मी कपूर धूम्रपान करने के इतने आदी हो चुके हैं कि, वह धूम्रपान छोड़ने में असमर्थ रहे। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा “मेरी धूम्रपान छोड़ने की इच्छा शक्ति समाप्त हो गई है”।
  • रणबीर के 30 वें जन्मदिन पर, संजय दत्त ने एक लाल रंग कि हार्ले डेविडसन बाइक उन्हें गिफ्ट किया था। 
  • एक हॉलीवुड सीरीज ‘Star Wars’ के दूसरे सीजन में काम करने के लिए, रणबीर कपूर से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस में काम करने से मना कर दिया।
  • रणबीर की पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन हैं। एक बार रणबीर, न्यूयोर्क में अभिनेत्री नताली पोर्टमैन (Natalie Portman) को उनके काम की तारीफ करने के लिए पीछा कर रहे थे, तब नताली ने पलटकर उन्हें कहा “Get lost!”
  • उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर, सुरिंदर कपूर के भांजे थे। सुरिंदर कपूर मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के पिता हैं।

 

रणबीर कपूर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रणबीर कपूर कौन है ?

उत्तर : रणबीर कपूर भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता हैं। उनके प्रशंसक उन्हें चॉकलेटी बॉय के नाम से जानते हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जाने जाते हैं। रणबीर कपूर बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके दादा परदादा से लेकर उनके पिता सभी मशहूर फिल्म हस्तियां है।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था।  

 

प्रश्न : रणबीर कपूर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में रणबीर कपूर उम्र 39 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : रणबीर कपूर महाराष्ट्र राज्य से हैं।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर के माता-पिता कौन है?

उत्तर : रणबीर कपूर के पिता का नाम ऋषि कपूर और माता का नाम नीतू सिंह है, और उनके माता-पिता भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रह चुके हैं।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : रणबीर कपूर की एक सगी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी है।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : रणबीर कपूर, ने आलिया भट्ट से 14 अप्रैल 2022 को शादी कर लिया है, जो बॉलीवुड कि एक मशहूर फिल्म अभिनेत्री है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर की शादी कब हुई हैं ?

उत्तर :  रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है।

 

प्रश्न : रणबीर कपूर की शादी कब हुई हैं ?

उत्तर : रणबीर और आलिया भट्ट की शादी मुंबई के बांद्रा के पास पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई।

 

प्रश्न : रणबीर-आलिया ने अपनी शादी के राइट्स कितने में बेचे हैं ?

उत्तर : सूत्रों की मानें तो, रणबीर-आलिया ने अपनी शादी के राइट्स  90 से 110 करोड़ रुपए में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे हैं।

 

प्रश्न : रणबीर-आलिया ने अपनी शादी के राइट्स किसे बेचे हैं ?

उत्तर :सूत्रों की मानें तो, रणबीर-आलिया ने अपनी शादी के राइट्स  90 से 110 करोड़ रुपए में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *