श्रुति शर्मा बनी यूपीएससी 2021 की टॉपर, सफल होने के दिए टिप्स…!

श्रुति शर्मा बनी यूपीएससी 2021 की टॉपर, सफल होने के दिए टिप्स…!

Shruti sharma Biography in Hindi | श्रुति शर्मा का जीवन परिचय

श्रुति शर्मा का जीवन परिचय (श्रुति शर्मा, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, पढ़ाई, सिविल सर्विसेज परीक्षा, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, शादी) | Shruti Sharma Biography in Hindi [ Shruti Sharma, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Study, UPSC, IAS, Boyfriend, marriage ]

 

श्रुति शर्मा | Shruti Sharma

यूपीएससी सिविल सेवा टॉपर।


IAS Topper Shruti Sharma Biography : दोस्तों, यूपीएससी सिविल सर्विस एग्ज़ाम 2021 के फाइनल नजीतों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के RCA की छात्रा श्रुति शर्मा ने यूपीएससी में टॉप किया है। इस बार जामिया के आरसीए से कुल 23 उम्मीदवारो ने कामयाबी हासिल की है। जामिया की वीसी नज़मा अख्तर ने श्रुति शर्मा और जामिया ने छात्रों की इस कामयाबी पर बधाई दी है। तो आइए जानते हैं, कौन हैं  श्रुति शर्मा ? और उनके जीवन परिचय से लेकर यूपीएससी में टॉप करने के इस पूरे सफर के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Shruti Sharma in Hindi | श्रुति शर्मा का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

Advertisement

इन्हें भी पढ़ें :

कौन हैं श्रुति शर्मा ? | Who is Shruti Sharma ?

श्रुति शर्मा, वर्ष 2021 मे हुए सिविल सर्विस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) प्राप्त की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से m.a. की पढ़ाई कर रही है। वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंश्यिल कोचिंग अकैडमी (RCA) से सिविल सर्विस की कोचिंग भी ले रही हैं। यूपीएससी में टॉप करने के बाद, श्रुति के घर में जश्न का माहौल है।

गौरतलब है कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें पहले पायदान पर श्रुति शर्मा रहीं। जबकि, दूसरे स्थान पर बिहार के मधेपुरा की अंकिता रही और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला हैं।

Shruti sharma Biography in Hindi | श्रुति शर्मा का जीवन परिचय

Shruti sharma Biography in Hindi | श्रुति शर्मा का जीवन परिचय

 

श्रुति शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  श्रुति शर्मा (Shruti Sharma)

जन्म  :   वर्ष 1996 (26 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  बिजनौर, उत्तर प्रदेश (भारत)

पिता :  डा० के एन शर्मा

माता :  जानकारी नहीं

गृहनगर :  बिजनौर, उत्तर प्रदेश (भारत)

स्कुलिंग :  कैंब्रिज प्राइमरी स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय

कालेज /विश्वविद्यालय :  संत स्टीफेंस कॉलेज; दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स; जेएनयू विश्वविद्यालय, दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता :  ग्रेजुएशन, सोशलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन, एम.ए. कि पढ़ाई

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिंदू

प्रसिद्ध : यूपीएससी टॉपर 2021

 

श्रुति शर्मा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Shruti Sharma Early Life & Education

श्रुति शर्मा, का जन्म वर्ष 1996 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. एन.के. शर्मा है और वे एक रिटायर्ड प्रोफ़ेसर हैं। जबकि श्रुति की मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है।

श्रुति ने अपनी 5वीं तक की पढ़ाई कैंब्रिज प्राइमरी स्कूल से की। उसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से M.A. की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ श्रुति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकैडमी(आरसीए) से सिविल सर्विस की भी तैयारी की है।

 

श्रुति शर्मा बनी यूपीएससी की टॉपर | Shruti Sharma UPSC Topper

IAS Topper Shruti Sharma Biography : कहते हैं कि, ” यदि मन में हो हौसला, तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता…! ” ठीक इसी तरह से, श्रुति शर्मा ने लगातार अपने मेहनत और लगन से वर्ष 2021 का यूपीएससी (UPSC) ना केवल क्वालीफाई किया बल्कि टॉप पर भी रहीं। लेकिन यह इतना आसान नहीं था उन्होंने इसके पहले भी एक बार यूपीएससी का एग्जाम दिया था, लेकिन अपने पहले प्रयास में मात्र एक नंबर से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार उन्होंने न केवल यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया, बल्कि वह ऑल इंडिया नंबर एक रैंकिंग पर भी रही। यूपीएससी में पहला स्थान हासिल करने के बाद श्रुति शर्मा के घर में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि, श्रुति शर्मा का यह यूपीएससी का दूसरा अटेंड था, जिसमें वह टॉप पर रहीं। इसके पहले वे यूपीएससी के एग्जाम में ही पहले प्रयास में वह इंटरव्यू में 1 नंबर से रह गई थी और सेलेक्ट नहीं हो सकी थीं। श्रुति शर्मा का जीवन परिचय । Shruti Sharma Biography in hindi 

श्रुति ने बताया की, वे पहले प्रयास में हीं सफल हो जाती। परंतु अप्लाई करते समय, गलती से इंग्लिश की जगह हिंदी मीडियम अप्लाई हो गया था, जिस कारण mains के पेपर हिंदी में देने पड़े थे और उनका सिलेक्शन नही हो पाया। इस बार उन्होंने इंग्लिश मीडियम चुना और सफलता मिली।

श्रुति शर्मा | Shruti Sharma

श्रुति शर्मा | Shruti Sharma

 

यूपीएससी एस्पिरेंट को दिए टिप्स | Tips for UPSC exam

यूपीएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा ने, मीडिया से बातचीत के दौरान यूपीएससी एस्पिरेंट को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए : 

  • मैं बस यह देखना पसंद करती हूं कि, यात्रा के लिए बहुत मेहनत, बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है और मुझे लगता है कि केवल आपको स्पष्ट रूप से वही करना चाहिए जो आप करना पसंद करते हैं।
  • आपको जो करना पसंद है वही करेंगे तो उसमें सफल होने के लिए सेल्फ मोटिवेशन मिलेगा।
  • सिलेबस बहुत ज्यादा है, इसलिए तैयारी में कभी पढ़ाई के घंटे नहीं गिनें।
  • मेरी रणनीति अखबारों से अपने नोट्स बनाने और बेहतर प्रस्तुति के लिए उत्तर लेखन अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने की थी। मैंने सोशल मीडिया का संतुलित तरीके से इस्तेमाल किया हैै।
  • पढ़ने के दौरान एकाग्रचित्त रहती थी। सिर्फ अपने नोट्स पर ही फोकस करती थी।
  • सिविल सेवा परीक्षा में सामग्री को सीमित करना सबसे बड़ी चुनौती है मैंने अपने लिए खुद नोट्स बनाएं।
  • अपडेट रहने के लिए अखबार पर रोजाना फोकस करती थी। इससे निबंध में काफी मदद मिली। सोशल मीडिया पर भी लिमिटेड रही, ताकि अपडेट भी रहूं और हटक भी ना जाऊं। ग्रुप्स में स्टडी मटेरियल में मदद ली। काम की चीजें ही पिक करती रही।
  • अध्ययन में एकाग्रता के लिए सूर्योदय से पहले के समय को चुना।
  • घर में शुरू से ही पढ़ाई को लेकर सख्ती थी मां की सख्ती काम आई।
  • प्रीलिम्स का नेचर बदलता रहता है। इसके लिए कोई स्ट्रेटजी नहीं है। बस सिलेबस पर ध्यान दें। बेसिक बुक, प्रीवियस पेपर्स और रिवीजन ही हेल्पफुल होगा। मेन्स के लिए समय सीमित मिलता है, इसलिए पूरा टाइम सिर्फ स्टडी में ही देना चाहिए।
  • इंटरव्यू में कई मुश्किल फेक्चुअल सवाल पूछे गए थे, जिनका जवाब नहीं पता था। जो नहीं पता था, उसके लिए ईमानदारी से कहा कि मुझे जवाब नहीं आता।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

निजी जीवन (Personal Life)

IAS Topper Shruti Sharma Biography : श्रुति शर्मा यूपी के बिजनौर की रहने वाली और वर्तमान में, वे 26 वर्ष की है और अविवाहित हैं। वे एक शिक्षक परिवार से हैं। उनके पिता डॉक्टर एन.के. शर्मा एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

श्रुति बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेधावी छात्रा रही हैं, और अपने दूसरे अटेम्प्ट में ही वे यूपीएससी में टॉप पर रही।

 

श्रुति शर्मा के कोट्स | Shruti Sharma Quotes

  • मैं बस यह देखना पसंद करती हूं कि, यात्रा के लिए बहुत मेहनत, बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है और मुझे लगता है कि केवल आपको स्पष्ट रूप से वही करना चाहिए जो आप करना पसंद करते हैं।
  • आपको जो करना पसंद है वही करेंगे तो उसमें सफल होने के लिए सेल्फ मोटिवेशन मिलेगा।

 

श्रुति शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shruti Sharma

  • श्रुति शर्मा, उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं।
  • श्रुति के पिता एक रिटायर्ड प्रोफेसर है जबकि उनकी मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है।
  • श्रुति बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी।
  • वे वर्ष 2021 की यूपीएससी टॉपर है।
  • यूपीएससी में उनका यह दूसरा अटेम्प्ट था। जबकि पहले अर्जेंट में वह एक नंबर से सेलेक्ट नहीं हो पाई थीं।

 

श्रुति शर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : श्रुति शर्मा कौन है ?

उत्तर : श्रुति शर्मा ने सिविल सर्विस एग्जाम- 2021 में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) प्राप्त की है। वे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से m.a. की पढ़ाई कर रही है, और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंश्यिल कोचिंग अकैडमी (RCA) से सिविल सर्विस की कोचिंग भी ली हैं।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : श्रुति शर्मा का जन्म वर्ष 1996 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में श्रुति शर्मा 26 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : श्रुति शर्मा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से हैं।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : श्रुति शर्मा वर्तमान में 26 वर्ष कि हैं और अविवाहित हैं। और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही है।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा का युपीएससी में यह कौन सा अटेंप्ट था ?

उत्तर : श्रुति शर्मा का यूपीएससी में यह दूसरा अटेम्प्ट था। जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रही।

 

प्रश्न : श्रुति शर्मा ने किस कोचिंग संस्थान से यूपीएससी की तैयारी की है ?

उत्तर : श्रुति शर्मा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकैडमी (आरसीए) से सिविल सर्विस की भी तैयारी की है।

 

प्रश्न : यूपीएससी एग्जाम में श्रुति शर्मा ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है ?

उत्तर : सिविल सर्विसेज (UPSC) की परीक्षा में, श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

प्रश्न : सिविल सर्विसेज (UPSC) की परीक्षा में दूसरे स्थान पर कौन हैं ?

उत्तर : बिहार के मधेपुरा जिले की अंकिता अग्रवाल ने  सिविल सर्विसेज (UPSC) की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला रही।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘श्रुति शर्मा (Shruti Sharma)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *