Snehil Dixit Mehra Biography in Hindi | स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय

 

Snehil Dixit Mehra Biography in Hindi | स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय (स्नेहिल दीक्षित मेहरा, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, बीसी आंटी, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, नेटवर्थ) | Snehil Dixit Mehra Biography in Hindi [Snehil Dixit Mehra, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, BC Aunty, Boyfriend, Controversies, Net worth]

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा | Snehil Dixit Mehra

भारतीय अभिनेत्री।


बॉलीवुड में बीसी आंटी के नाम से मशहूर स्नेहिल दीक्षित मेहरा एक अभिनेत्री, रचनात्मक निर्देशक, लेखक और सामग्री निर्माता हैं। वह वर्ष 2017 में टीवी पर आने वाले सीरियल ‘दिल संभल जा ज़रा’ और 2018 मे आने वाले टीवी सीरियल ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल’ के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में उन्होनें ALT बालाजी की वर्ष 2018 में आई वेब सीरीज ‘अपहरण’ से सुर्खियाँ बटोरी। लेकिन वर्ष 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान, उन्हें अपने वीडियोज से वास्तविक पहचान मिली और लोकप्रियता हासिल की।

Advertisement

वह एक हास्य कलाकार हैं, और बॉलीवुड में उन्हें बीसी आंटी के नाम से भी जाना जाता है। तो आज के इस अंक में, हम स्नेहिल दीक्षित मेहरा के जीवन परिचय और उनके अब तक के पूरे सफर के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो बने रहे हमारे साथ – Snehil Dixit Mehra Biography In hindi- स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय के इस लेख में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  स्नेहिल दीक्षित मेहरा (Snehil Dixit Mehra)

निक नेम :  BC Aunty

जन्म  :   7 फरवरी

जन्म स्थान  :  भोपाल, मध्य प्रदेश (भारत)

गृहनगर :  भोपाल, मध्य प्रदेश (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल, मध्य प्रदेश

सर्वाइट कॉन्वेंट हाई स्कूल, मध्य प्रदेश

विश्वविद्यालय :  जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल 

शैक्षणिक योग्यता :  इंजीनियरिंग में डिग्री

राशि :  मकर राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  अभिनेत्री, क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर

डेब्यू  :  वेब सीरीज – अपहरन (2018)

वैवाहिक स्थिति  :  विवाहित

पति :   राहुल मेहरा (वि. 2009)

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Snehil Dixit Mehra Early Life & Education

स्नेहिल दीक्षित का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता की दूसरी संतान हैं। वह दो भाई-बहनों, करण दीक्षित और स्वप्निल शर्मा के साथ भोपाल में हीं पली-बढ़ीं थी।

Snehil Dixit Mehra Biography in Hindi | स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय

Snehil Dixit Mehra Biography in Hindi | स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय

स्नेहिल ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल, मध्य प्रदेश से पूरी की। वह बचपन में बहुत मेधावी छात्र थीं और अपने स्कूल के दिनों में, उन्होंने नृत्य और गायन में औपचारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। बचपन के दिनों में वह एक पत्रकार बनना चाहती थी और अक्सर अपने घर में आईने के सामने बोलने कि प्रेक्टिस किया करती थी। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करे। जब उन्होंने अपने पिता को यह बताया कि वह एक पत्रकार बनना चाहती हैं तो उनके पिता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि – ‘झोला लेके कहाँ घुमोगे?’

इसके बाद, अपनी प्राथमिक और माध्यमिक पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नेहिल दीक्षित ने, जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से इंजीनियरिंग कि डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन

68 Kg

फिगर

36-32-38
आंखों का रंग 

काला

बालों का रंग

काला

इन्हें भी पढ़ें :

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा का फिल्मी करियर | Snehil Dixit Mehra Bollywood Career

इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, स्नेहिल दीक्षित को एक आईटी फर्म में नौकरी का ऑफर मिला।  नौकरी ज्वाइन करने पहले स्नेहिल, मुम्बई मे एक महिने के लिए अपने भाई के घर गई थी। वह बचपन से ही एक न्यूज़ एंकर बनना चाहती थी इसलिए वहां उन्होंने एक न्यूज चैनल CNBC – TV18 में इंटर्नशिप किया। इस काम में उन्हें मजा आने लगा और उन्होंने मीडिया प्रौद्योगिकी में ही अपना करियर बनाने के लिए मुंबई में रहने का फैसला किया। 

इस बारे में स्नेहिल कहती है कि –  “मैं मुंबई में अपने भाई से मिलने गई थी। सिर्फ मनोरंजन के लिए मैंने एक न्यूज़ चैनल में इंटर्नशिप किया। इसमें मुझे इतना मजा आया कि, मैं वापस नहीं गई और मैं खुश थी जब मेरी आईटी फर्म ने मुझे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद मैंने पापा से कहा कि मैं मुंबई में ही रहना चाहती हूं।”

मुंबई में CNBC – TV18 में बतौर इंटर्न अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, स्नेहिल ने एक साल के लिए एंडेमोल शाइन ग्रुप में काम किया। उन्होंने सहारा वन और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम किया है। वर्ष 2013 में, स्नेहिल ने एक रचनात्मक सलाहकार के रूप में एक बार फिर से  एंडेमोल शाइन ग्रुप ज्वॉइन किया। इसके बाद उन्होंने D4 – चैनल V, पिया रंगरेज़ – लाइफ ओके, गंगा – और टीवी आदि जैसे कई शो में काम किया है। इसके अलावा वे 8 महीने के लिए एस्सेल विजन प्रोडक्शंस लिमिटेड में एक स्वतंत्र लेखक के रूप में भी काम किया है।

वर्ष 2018 में, अरुणोदय सिंह और माही गिल अभिनीत ALT बालाजी की वेब सीरीज़ ‘अपहरण’ में स्नेहिल ने बॉलीवुड जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए सुर्खियों में रही। हालांकि इस वेब सीरीज में उनकी भूमिका महज 17 सेकंड की ही थी। लेकिन उनकी 17 सेकंड की भूमिका को दर्शकों ने इतना सराहा कि लोगों ने, वेब सीरीज ‘अपहरण’ रिलीज होने के तुरंत बाद ही उनकी क्लिप को विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर शेयर करना शुरू कर दिया और स्नेहिल की वीडियो वायरल हो गई।

इसके बाद वर्ष 2020 में कोविड-19 चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण वे अपने वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगी। स्नेहिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया जिसमें उन्होंने मज़ेदार वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया, जो अमुमन एक मिनट या उससे भी कम समय का होता था। इंस्टाग्राम पर उनका अकांउट भी ‘बीसी आंटी’ के नाम से मशहूर है और ‘द क्लास ऑफ़ हीरोज’ और ‘द क्लास ऑफ़- 2020’ सीरीज़ इंस्टाग्राम पर स्नेहिल मेहरा के दो सबसे लोकप्रिय वीडियोज हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर उनके कुछ कॉमिक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हैं।

इसके बाद इसी वर्ष 2020 में, स्नेहिल मेहरा को वेब सीरीज़ ‘बेबाकी’ में कास्ट किया गया था, जिसे Zee5 पर स्ट्रीम किया गया था।

 

व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)

स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने 13 मार्च 2009 को राहुल मेहरा से शादी की। दंपति का एक बेटा भी है जिनका नाम हिरदान मेहरा है। वह अपने पति राहुल मेहरा और अपने बच्चे के साथ मुंबई में ही रहती है। स्नेहिल एक अभिनेत्री, रचनात्मक निर्देशक, लेखक और सामग्री निर्माता हैं। स्नेहिल को पढ़ना, लिखना और यात्रा करना बहुत पसंद है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

पति (Husband)

राहुल मेहरा
बच्चे (Childrens)

एक बेटा- हिरदान मेहरा

शौक (Hobbies)

पढ़ना, लिखना और ट्रैवल करना

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Snehil Dixit Mehra

  • स्नेहल दीक्षित मेहरा का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। और वह भोपाल में ही अपने भाई बहनों के साथ पली-बढ़ी थी।
  • वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।
  • उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है।
  • स्नेहिल दीक्षित मेहरा, बचपन से ही एक न्यूज़ एंकर बनना चाहती थी। लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को इसके बारे में बताया तो, उनके पिता ने मना कर दिया और कहा कि- “तुम एक झोला लेकर कहां घूमोगी।”
  • स्नेहिल दीक्षित ने बीटेक की डिग्री हासिल की है और उन्होंने न्यूज़ चैनल में काम करने के लिए आप एक आईटी फर्म की नौकरी छोड़ दी थी।
  • उन्होंने कई टेलीविजन चैनल के लिए काम किया है और कई टीवी सीरियल में भी अभिनय किया है।
  • वह पूरे बॉलीवुड में ‘बीसी आंटी’ के नाम से मशहूर हैं, और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी ‘बीसी आंटी’ के नाम से ही है।
  • वह अपने खाली समय में उपन्यास पढ़ना पसंद करती हैं। उन्हें लिखना और ट्रैवल करना भी पसंद है।
  • वह एक शौकीन पशु प्रेमी है।

 

स्नेहिल दीक्षित मेहरा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : स्नेहिल दीक्षित मेहरा कौन है ?

उत्तर : स्नेहिल दीक्षित मेहरा एक अभिनेत्री, रचनात्मक निर्देशक, लेखक और सामग्री निर्माता हैं। वह बॉलीवुड में बीसी आंटी के नाम से मशहूर हैं, और बॉलीवुड में उन्होनें ALT बालाजी की वर्ष 2018 में आई वेब सीरीज ‘अपहरण’ से सुर्खियाँ बटोरी थी।

 

प्रश्न : स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जन्म 7 फरवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था।

 

प्रश्न : स्नेहिल दीक्षित मेहरा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : स्नेहिल मेहरा मध्य प्रदेश राज्य से हैं।

 

प्रश्न : स्नेहिल दीक्षित मेहरा के पति कौन हैं ?

उत्तर : स्नेहिल दीक्षित के पति का नाम राहुल मेहरा है।

 

प्रश्न : स्नेहिल दीक्षित मेहरा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : स्नेहिल दीक्षित मेहरा की एक संतान है, जिनका नाम – हिरदान मेहरा है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘स्नेहिल दीक्षित मेहरा (Snehil Dixit Mehra)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *