सेरेना विलियम्स ने 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। लगातार 319 सप्ताह तक विश्व कि नंबर- 1 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं सेरेना विलियम्स। युएस ओपन के बाद ले सकती हैं सन्यास।
सेरेना विलियम्स ने 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। लगातार 319 सप्ताह तक विश्व कि नंबर- 1 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं सेरेना विलियम्स। युएस ओपन के बाद ले सकती हैं सन्यास।
अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams biography in hindi
सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय (सेरेना विलियम्स, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेनिस, शादी, नेटवर्थ) | Serena Williams Biography in Hindi [Serena Williams, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Tennis, marriage, Retairment, Net worth]
सेरेना विलियम्स | Serena Williams
टेनिस खिलाड़ी।
Serena Williams Biography in Hindi : दोस्तों, आज हम एक ऐसे चैंपियन के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अलविदा शब्द से नफरत करती हैं। लेकिन कुछ महीनों बाद वे खुद टेनिस कोर्ट से अलविदा कहने जा रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के बारे में। सेरेना के अपने टेनिस से सन्यास लेने कि खबरो के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय “। जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यो और उनके करियर से लेकर उनके सन्यास तक की खबरों के बारे में जानेंगे। इसलिए बनी रहे हमारे आज के ” सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams biography in hindi ” के इस लेख में। आइए जानते हैं, कौन हैं सेरेना विलियम्स…
सेरेना विलियम्स कौन हैं ? Who is Serena Williams ?
दोस्तों, सेरेना विलियम्स अमेरिका कि एक मशहूर टेनिस प्लेयर हैं। सेरेना एक टेनिस खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक एक्टर, डिजाइनर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। वे अपने करियर में कुल 23 ग्रैंडस्लैम सिंगल्स टाइटल जीत चुकी हैं। वे कुल 319 सप्ताह तक विश्व कि नंबर- 1 टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams biography in hindi
हाल ही में, सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन के दुसरे राउंड मे हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले उनके टेनिस से सन्यास कि खबरो को लेकर वे चर्चा में बनी हुई हैं। सेरेना विलियम्स के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ….
जानिए- भारतीय टेनिस स्टार ” सानिया मिर्जा का जीवन परिचय | Sania Mirza biography in Hindi “
Table of Contents
सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) : सेरेना जमेक विलियम्स (Serena Williams)
उपनाम (Nickname) : मेका, मामा स्मैश
जन्म (Birth) : 26 सितम्बर 1981
उम्र (Age) : 41 वर्ष – (2022 में)
जन्म स्थान (Birth place) : सैगीनॉ, मिशीगन, अमेरिका
पिता (Father) : रिचर्ड विलियम्स
माता (Mother) : ओरेसीन प्राइस
गृहनगर (Hometown) : सैगीनॉ, मिशीगन, अमेरिका
आवास (Residence) : पाम बीच गार्डन्स, फ्लोरिडा, अमेरिका
कॉलेज (College) : द आर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ फोर्ट, लॉडरडेल
शिक्षा (Education) : फैशन में ग्रेजुएट
राष्ट्रीयता (Nationality) : अमेरिकी
धर्म (Religion) : ईसाई
जाति (Caste) : अश्वेत महिला
पेशा (Profession) : टेनिस खिलाडी
कोच (Coach) : पैट्रिक मौराटोग्लू
सर्वोच्च वरीयता : # 1 नंबर (8 जुलाई, 2002)
खेल शैली (technique) : दाएं हाथ से; दोनों हाथ से बैक हैंड (Right; Two-handed backhand)
Website : serenawilliams.com
कुल संपत्ति (Networth) : ₹2069 करोड़ भारतीय रूपये।
सुर्खियों में (Famous for) : विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी के रूप में, और अपने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद से चर्चा में हैं।
सेरेना विलियम्स का प्रारंभिक जीवन | Serena Williams Early Life
Serena Williams Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, सरीना विलियम्स का जन्म 26 सितंबर 1981 को अमेरिका के मिशिगन के सैगीनॉ शहर में, रिचर्ड विलियम्स और ओरेसीन प्राइस के घर में हुआ था। सेरेना के पिता रिचर्ड विलियम्स पेशे से एक एक टेनिस कोच थे। इसलिए रिचर्ड चाहते थे कि उनके बच्चों में से कम से कम वे अपने एक बच्चे को टेनिस प्लेयर जरूर बनाएं। इसलिए रिचर्ड ने अपनी दोनों बेटियां, वीनस और सेरेना विलियम्स को बचपन से ही टेनिस की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी।
सेरेना के पिता ने तीन शादियां की हैं, जिनमें से सेरेना और वीनस दूसरी पत्नी की संताने हैं। उनकी तीन बहनें, येतुंदे, लिंड्रिया और ईशा प्राइस सौतेली बहनें हैं। जबकि, सेरेना और वीनस दोनों सगी बहनें हैं। जब सेरेना गर्भ में थी तब गर्भकाल के दौरान उनके पिता रिचर्ड विलियम्स ने अपनी पत्नी ओरेसीन को टेनिस से जुड़ी किताबें वीडियोज दिखाना और पढ़ाना शुरू कर दिया था।
आपको बता दें कि, सेरेना के पिता रिचर्ड विलियम्स पर ” किंग रिचर्ड ” के नाम से एक बायोपिक भी बन चुकी है, जिसे ऑस्कर में 5 श्रेणियों में नामित किया जा चुका है।
जानिए – टेनिस स्टार ” इगा स्वातेक का जीवन परिचय | Iga Swatek biography in Hindi “
सेरेना विलियम्स कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Serena Williams Education & Training
Serena Williams Biography in Hindi : Education & Training – सेरेना के पिता अपने पांचों बच्चों में से किसी एक को टेनिस प्लेयर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने वीनस और सेरेना को बचपन से ही टेनिस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था। दोनों बहने अपना ज्यादातर समय टेनिस में दे सके, इसके लिए उनके पिता ने दोनों बहनों की स्कूलिंग भी घर पर ही शुरू करवा दी थी।

सेरेना विलियम्स | Serena Williams
अपने पिता की देखरेख में सेरेना ने महज 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। जहां दोनों बहनों ने टेनिस के बारीकियों को सीखा। टेनिस के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद सेरेना ने, द आर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ फोर्ट लॉडरडेल से फैशन में स्नातक की डिग्री हासिल की।
अक्टूबर 1995 में, सेरेना ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से क्यूबिक में आयोजित बेल चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई (Height) |
से० मी०- 175
मी०- 1.75 फीट – 5′ 9″ |
वजन (Weight) |
68 Kg |
शारीरिक माप (Figure) |
40-28-44 |
आंखों का रंग (eye color) |
गहरा भूरा रंग |
बालों का रंग (Hair color) |
काला |
सेरेना विलियम्स का टेनिस करियर | Serena Williams Tennis Career
Serena Williams Biography in Hindi : Tennis Career – सेरेना ने, वर्ष 1997 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। उस समय वे #304 नंबर कि लोवेस्ट रैंक पर थीं। बाद में उन्होंने शिकागो में आयोजित अमेरिटेक कप प्रतियोगिता में वर्ल्ड नंबर #7 की मैरी पियर्स और वर्ल्ड नंबर #4 की मोनिका सेलेस को हराया था। वे ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी। वर्ष 2015 में वोग मैगजीन ने सेरेना को अपने कवर पेज पर छापा था। जिसके बाद सेरेना, वोग मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली अश्वेत महिला खिलाड़ी बनी थीं।
वर्ष 1998 में सेरेना ने अपने ग्रैंड स्लैम की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम से की थी। वर्ष 1999 में जब सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन जीता था। इस जीत के बाद वह वर्ष 1958 में एल्थिया गिब्सन के बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली पहली अश्वेत महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं थी। वर्ष 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे। जिसमें एक महिला एकल वर्ग में और एक महिला युगल वर्ग में जीता था। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में यह उनका पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था।
सेरेना ने अपने करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल का खिताब जीता है। वे सार्वधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा 24 ग्रैंडस्लैम मार्गरेट कोर्ट के नाम है। इसके अलावा सेरेना लगातार 319 सप्ताह तक नंबर #1 पर भी रह चुकी हैं। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
जानिए- टेनिस खिलाड़ी ” नाओमी ओसाका का जीवन परिचय | Naomi Osaka biography in Hindi “
सेरेना विलियम्स का टेनिस से सन्यास | Serena Williams Retirement
Serena Williams Biography in Hindi : Retirement – टेनिस से अपने रिटायरमेंट को लेकर अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने हाल ही में कहा था कि वे यूएस ओपन के बाद संन्यास ले सकती हैं। अपने सन्यास को लेकर उन्होंने कहा कि, ” अगर वे पुरुष होती, तो किसी एक चीज को ही चुनना पड़ता। “
अब वह अलग-अलग टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर फैंस के सामने आखरी बार खेल रही हैं। वहीं टोरंटो मास्टर्स में आखिरी बार खेल रही 23 बार कि ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना को इसके दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में 40 वर्ष की सेरेना को स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकीच ने लगातार सेट में 6-2 6-4 से शिकस्त दी। सेरेना 14 महीने बाद किसी टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंची थी।
सेरेना विलियम्स का बिजनेस | Serena Williams Business
Serena Williams Biography in Hindi : Business – दोस्तों, सेरेना विलियम्स एक टेनिस खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बिजनेस वूमेन भी हैं, और सेरेना, रेडिट कि को-फाउंडर हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया था।
इस बारे में वे कहती हैं कि, ” मैं वो डिजाइन करती हूं, जिसे कॉन्फिडेंट महिलाएं ही पहन सकती हैं। “
- सेरेना इसमें, खुद का फैशन, ज्वैलरी और हैंडबैग्स का कलेक्शन लॉन्च कर चुकी हैं।
- सेरेना ने, 10 से अधिक नाटकों और फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने, 4 कार्टून कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है। मई 2018 में एचबीओ (HBO) ने उन पर ” बिइग सेरेना ” के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।
- सेरेना, दो टीवी सीरीज में नजर आई थी। जो, जुलाई 2012 में “ट्रस्ट अस विद योर लाइफ” और “ड्रॉप डेड दिवा” मे प्रकाशित किया गया था।
- सेरेना ने अपने नाम से एक ” सेरेना विलियम्स फाउंडेशन “ की स्थापना भी की है। उनके द्वारा शुरू की गई उनकी यह फाउंडेशन, पिछड़े देशों में बच्चों की पढ़ाई पर काम करती हैं।
- वर्ष 2009 में, सेरेना ने अपनी आत्मकथा प्रकाशित की थी जिसका शीर्षक था ” क्वीन ऑफ़ द कोर्ट “।
सेरेना विलियम्स का निजी जीवन | Personal Life
Serena Williams Biography in Hindi : Personal life – सेरेना ने एलेक्सिस ओहेनियन से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम एलेक्सिस ओलिंपिया ओहेनियन है। उनकी बेटी के नाम को लेकर भी एक ही बड़ी दिलचस्प कहानी है।
दरअसल, वर्ष 2017 में जब सेरेना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम जीता था तब वे प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में जब उनकी बेटी पैदा हुई तो उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन के कोड से एक नाम बनाया और उसे अपनी बेटी का नाम दिया।

Serena with her husband and daughter
सेरेना विलियम्स अपनी बेटी के साथ कई बार टेनिस कोर्ट पर नजर आई हैं। सेरेना, वीगन डाइट लेती हैं, जिसमें तला हुआ चिकन सूशी होता है। उनके पसंदीदा गायक, मारिया केरी और ब्रांडी हैं।
परिवारिक जानकारियां |
माता पिता (Parents) |
पिता – रिचर्ड विलियम्स
माता – ओरेसीन प्राइस |
भाई बहन (Siblings) |
एक सगी बहन – विनस विलियम्स सोतेली बहनें – येतुंदे, लिंड्रिया और ईशा प्राइस |
वैवाहिक स्थिति (marital status) |
विवाहित |
पति (Husband) |
एलेक्सिस ओहेनियन |
बच्चे (Children’s) |
एक बेटी – एलेक्सिस ओलिंपिया ओहेनियन |
सेरेना विलियम्स की उपलब्धियां | Serena Williams Achievements
- वर्ष 2015 में सेरेना, वोग (Vogue) मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली अश्वेत महिला खिलाड़ी बनी थीं।
- मई 2018 में एचबीओ (HBO) ने उन पर ” बिइग सेरेना ” के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाया था।
- सेरेना ने अपने करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल का खिताब जीता है। वे सार्वधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं।
- सेरेना कुल 319 सप्ताह तक नंबर #1 पर भी रह चुकी हैं। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- वर्ष 2003 में, सेरेना टाइम (TIME) मैगजीन के कवर पेज पर भी रही थीं।
जानिए- भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ” रानी रामपाल का जीवन परिचय | Rani Rampal biography in hindi “
सेरेना विलियम्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Serena Williams
- क्या सेरेना विलियम्स धूम्रपान करती हैं? – नहीं।
- क्या सेरेना विलियम शराब पीती हैं ? – हाँ
- सेरेना विलियम्स ने 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।
- सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स दोनों सगी बहनें हैं।
- वर्ष 1997 में सेरेना ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी।
- वर्ष 2003 में उनकी बड़ी बहन, येटुंडे प्राइस की लॉस एंजिल्स में हत्या कर दी गई थी।
- विलियम्स बहनों ने रियलिटी सीरीज “वीनस एंड सेरेना: फॉर रियल” में अभिनय किया, जिसका प्रीमियर 2015 में हुआ था।
- वर्ष 2009 में, सेरेना पर $ 82,500 का जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने एक लाइनवुमन को कथित रूप से धमकी दी थी। जिसके बाद, उनपर यह जुर्माना लगाया गया था। जो किसी टेनिस खिलाड़ी पर लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी सजा थी।
- वर्ष 2009 में, सेरेना ने “क्वीन ऑफ़ द कोर्ट” के नाम से अपनी आत्मकथा प्रकाशित की थी।
- वह दो टीवी सीरीज में नजर आई थी। जिसमें, जुलाई 2012 में “ट्रस्ट अस विद योर लाइफ” और “ड्रॉप डेड दिवा” जैसी टीवी सीरिज थी।
- सेरेना विलियम्स पांच बार दुनिया में नंबर # 1 स्थान पर रह चुकी हैं।
- सेरेना ने अन्य महिला टेनिस खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि जीती है।
- सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन के बाद अपने सन्यास की घोषणा कर दी है।
सेरेना विलियम्स के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स कौन है ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी है। टेनिस खिलाड़ी होने के साथ-साथ सेरेना एक एक्टर, डिजाइनर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। वह रेडिट की को-फाउंडर भी हैं।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स का जन्म 26 सितंबर 1981 को अमेरिका के मिशिगन में हुआ था।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 41 वर्ष – 2022 में।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स किस देश से हैं ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स यूएसए से हैं।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी हैं।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स के पति कौन है ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स के पति का नाम एलेक्सिस ओहेनियन है, जो रेडिट के को-फाउंडर हैं।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटी – एलेक्सिस ओलिंपिया ओहेनियन।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स की बहन कौन है ?
उत्तर : सेरेना विलियम्स की एक सगी बहन है, जिनका नाम वीनस विलियम्स है और वह भी एक प्रसिद्ध टेनिस प्लेयर हैं।
प्रश्न : सेरेना विलियम्स के कोच कौन है ?
उत्तर : पैट्रिक मौराटोग्लू
प्रश्न : सेरेना विलियम्स कि कुल संपत्ति कितनी है?
उत्तर : ₹ 2069 करोड़ भारतीय रुपए (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार)
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सेरेना विलियम्स (Serena Williams)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।